केंद्र ने कोविड के अधिक मरीजों वाले राज्यों को ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी योजनाएं बनाने को कहा
नई दिल्ली। कोविड 19 महामारी को फैलने से रोकने और प्रभावी प्रबंधन की केन्द्र की समन्वित नीति के तहत आज कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। नीति आयोग ने स्वास्थ्य मामलों के सदस्य, केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव, उद्योग और आंतरिक व्यापार संवद्र्धन विभाग के सचिव, स्वास्थ्य और गृहमंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बारह राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिव बैठक में शामिल हुए। जिन राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के सचिव वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से बैठक में शामिल वे हैं- महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा चंडीगढ़, तेलंगाना, केरल, दिल्ली पंजाब और पश्चिम बंगाल। देश में 80 प्रतिशत कोविड मरीज इन्हीं राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में हैं।
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयुष गोयल ने बैठक को सम्बोधित किया। उन्होंने इन राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में ऑक्सीजन की उपलब्धता की समीक्षा की। श्री गोयल ने जिला और स्वास्थ्य केन्द्रस्तर पर स्थिति पर ध्यान देने तथा ऑक्सीजन की उपलब्धता और अन्य मुद्दों संबंधी प्रभावी योजना बनाने का आग्रह किया। श्री गोयल ने कहा कि उन्हें अपने यहां लागू किये जा रहे श्रेष्ठ उपायों की जानकारी देनी चाहिए ताकि उन्हें देश के अन्य राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में लागू किया जा सके।
कैबिनेट सचिव ने जांच सुविधा बढ़ाने पर राज्यों और केन्?द्रशासित प्रदेशों की सराहना करते हुए इस बात पर चिन्ता व्यक्त की कि अब भी कई राज्यों में कोविड मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है। उन्होंने हस्?तक्षेप के महत्वपूर्ण क्षेत्रों की पहचान के लिए जिला और अस्पताल के अनुसार कोविड मृत्?यु का विश्लेषण करने का आग्रह किया। इस दौरान आरटी-पीसीआर क्षमता के श्रेष्ठ उपयोग पर भी बल दिया गया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि संक्रमण के लक्षणों वाले ऐसे व्यक्ति की रैपिड एंटीजन जांच अवश्य की जाये जिसमें कोविड की पुष्टि नहीं हुई हो। ऐसे सभी लोगों की अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर जांच की जानी चाहिए।
केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव ने इन सभी राज्यों के और केन्द्र शासित प्रदेशों की स्थिति के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी। इसमें प्रत्येक राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश में की जा रही जांच की संख्या संक्रमण की दर, और औसत दैनिक मृत्यु दर, स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढॉचे की उपलब्धता तथा जिला वार ऑक्सीजन उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया गया है।
---








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment