ब्रेकिंग न्यूज़

   घर में आग लगने से महिला व उसके तीन बच्चे जिंदा जले

बांदा (उप्र)।  उत्तरप्रदेश  के बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के दुबेन के पुरवा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में शुक्रवार की रात एक घर में आग लगने की घटना में एक महिला और उसके तीन बच्चों की जल कर मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
 अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने शनिवार को बताया, "संदिग्ध परिस्थिति में घर में आग लगने की घटना शुक्रवार रात की है। गांव के लोग आज सुबह करीब पांच बजे धुआं उठता देख मौके पर पहुंचे । हादसे में संगीता यादव (28) और उसकी बेटी अंजली (आठ), बेटा आशीष (छह) और दो साल की बेटी की जलकर मौत हो गयी ।" उन्होंने बताया, "अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। मौके का निरीक्षण पुलिस अधिकारियों के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी किया है। महिला और उसके तीनों बच्चों का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है । मामले की जांच की जा रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english