ब्रेकिंग न्यूज़

खाई में पलटी स्कॉर्पियो, तार से टकराकर खेत में उतरी, 5 की मौत

 कोटा। कोटा-बारां नेशनल हाईवे पर सिमलिया थाना क्षेत्र के कराडिय़ा गांव के पास भीषण हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पीछे के टायर फटने से अनियंत्रित होने के बाद लहराते हुए हाईवे से बगल के खेतों में उतर गयी और पल्टी खा गयी हैं। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सिमलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को 108 की सहायता से एमबीएस में पहुचाया गया। जहां उपचार के दौरान एक ओर घायल ने दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना पर एमबीएस अस्पताल में परिचित व रिश्तेदारों की भारी भीड़ देखने को मिली। पुलिस अधिकारी में एमबीएस अस्पताल पहुंचे। हादसे में अबतक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। 7 घायल बताए गए हैं। जिनका इलाज जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार में 12 लोग सवार थे, जो बारां से समारोह में शिरकत कर कैथून लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार कार ने पहले 8 से 10 पलटी खाई, फिर करीब 20 फिट ऊपर तारों से टकराई। खेत में जाकर उतर गई। हादसे में बिलाल (40 साल), राशिद परवेज (35 साल), परवेज ( 35 साल), मुजादिन ( 28 साल) व हसन (40 साल) की मौत हो गई। सभी मृतक कैथून कस्बे के निवासी है। अलग-अलग परिवार के सदस्य है। इधर हादसे की सूचना पर एसपी ग्रामीण शरद चौधरी ने भी जानकारी ली और मुख्यालय से अतिरिक्त जाप्ता भी मौके के लिये रवाना किया।
पुलिस उपाधीक्षक रणविजय ने बताया कि कार सवार 12 लोग बारां से समारोह में शिरकत करके कैथून लौट रहे थे। शाम को उनकी स्कार्पियो पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल मामले की जांच कर रहे है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english