ब्रेकिंग न्यूज़

 विद्यालय में बैठने को लेकर हुए विवाद, 14 वर्षीय छात्र ने अपने सहपाठी को गोली मारी!

बुलंदशहर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में 10वीं कक्षा में पढऩे वाले एक छात्र ने बैठने की जगह को लेकर हुए विवाद के बाद अपने सहपाठी को कथित तौर पर गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। 
पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि 14 वर्षीय आरोपी छात्र का अपने सहपाठी के साथ बैठने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने अपने चाचा की लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चला दी। यह घटना बुधवार को शिकारपुर में सूरजभान सरस्वती इंटर कॉलेज में हुई।  आरोपी सन्नी ने इसके लिए अपने चाचा की पिस्तौल का इस्तेमाल किया जो कि सेना में हैं और अभी घर आए हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर ने घटनास्थल से फरार होने की कोशिश की, लेकिन प्रधानाचार्य ने द्वार बंद कर दिया और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया।  (प्रतीकात्मक फोटो) 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english