ब्रेकिंग न्यूज़

सौदान सिंह बने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,  शिव प्रकाश को मिली छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

-वी सतीश को बनाया गया 'संगठक'
नई दिल्ली।  भाजपा ने  संगठन स्तर पर अहम बदलाव करते हुए पार्टी के सह-संगठन मंत्री सौदान सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया जबकि एक अन्य सह-संगठन मंत्री के रूप में ही जिम्मेदारी संभाल रहे वी. सतीश को नवसृजित पद 'संगठक' पर नियुक्त किया गया। तीसरे सह-संगठन मंत्री शिव प्रकाश अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे, लेकिन उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। वह अब मध्यपद्रेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में पार्टी गतिविधियों को देखेंगे। भाजपा ने एक बयान जारी कर इन संगठनात्मक नियुक्तियों की जानकारी दी।
ये तीनों नेता भाजपा में संगठन महामंत्री बी एल संतोष के अधीन सह- संगठन मंत्री के पद पर थे।
मालूम हो कि भाजपा में संगठन महामंत्री का पद बहुत अहम होता है। संगठन महामंत्री मूलत: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पूर्णकालिक प्रचारक होता है और वह भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच कड़ी के रूप में काम करता है। शिव प्रकाश पहले उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पार्टी का कामकाज देखते थे। नये बदलावों के बाद वे पश्चिम बंगाल में पार्टी गतिविधियों को देखेंगे ही साथ ही मध्यपद्रेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना भी अब उनके जिम्मे होगा। उनके कार्यक्षेत्र का मुख्य केंद्र भोपाल होगा। इस नियुक्ति से पहले सौदान सिंह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा बिहार और झारखंड में पार्टी की गतिविधियों को देखते थे। सिंह अब केंद्र शासित प्रदेशों, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में पार्टी के कामकाज को देखेंगे। उनका केंद्र रायपुर था जो अब चंडीगढ़ कर दिया गया है। सतीश अब पार्टी के संसदीय कार्यालय, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बीच समन्वय को देखेंगे और पार्टी के विशेष संपर्क कार्यक्रम की जिम्मेदारी निभाएंगे। इससे पहले वह राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में पार्टी के कामकाज को देखते थे। उनका केंद्र दिल्ली रहेगा। अब चूंकि सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है और वी सतीश के लिए 'संगठक' का पद सृजित कर उन्हें नयी जिम्मेदारी सौंपी गई है, भाजपा संगठन में इससे सह-संगठन मंत्री के दो पद खाली हुए हैं। इन पदों पर निश्चित तौर पर ही संघ के नुमाइंदों की ही नियुक्ति होगी, इसलिए अब सबकी नजरें इसी ओर टिकी रहेंगी कि संघ भाजपा के इन महत्वपूर्ण पदों पर किनकी नियुक्ति करता है। उल्लेखनीय है कि तीनों नेता सतीश, प्रकाश और सिंह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के पूर्णकालिक प्रचारक हैं। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english