ब्रेकिंग न्यूज़

आज से देशभर में सभी वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य

- राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर हाइब्रिड लेन 15 फरवरी तक चालू रहेंगी
नई दिल्ली।  देश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजा पर टोल का भुगतान करने के लिए फास्टैग आज से आवश्यक हो जाएगा, हालांकि सरकार ने लोगों को किसी तरह की असुविधा से बचाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर हाइब्रिड लेन को 15 फरवरी तक चालू रखने का फैसला किया गया है। यात्रियों को फास्टैग लगाने के बाद टोल प्लाजा पर नकद भुगतान के लिए रूकना नहीं पड़ेगा। इससे समय और ईधन की बचत होगी।
 सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले महीने अधिसूचना जारी करके उन पुराने वाहनों पर भी फास्टैग लगाना अनिवार्य कर दिया था, जिन्हें एक दिसम्बर 2017 से पहले खरीदा गया है।
देश में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सभी टोल प्लाजा पर अनिवार्य रूप से और तीस हजार से अधिक अन्य जगहों पर फास्टैग बिक्री के लिए आसानी से उपलब्ध हैं। फास्टैग को अमेजन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील के माध्यम से ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है। फास्टैग में रेडिय़ो फ्रिक्वेंसी आईडेंटीफिकेशन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल होता है जिससे उपभोक्ताओं को टोल प्लाजा पार करने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता। इसका भुगतान फास्टैग से जुड़े बैंक खाते से डिजिटल तरीके से हो जाता है।
 मंत्रालय ने एक दिसंबर, 2017 से पहले बेचे गए एम और एन श्रेणी के मोटर वाहनों में एक जनवरी, 2021 से फास्टैग को अनिवार्य कर दिया है।'' एम श्रेणी से तात्पर्य कम से कम ऐसे चार पहिया वाहनों से हैं जिनमें यात्री यात्रा करते हैं। एन श्रेणी में कम से कम ऐसे चार पहिया वाहन आते हैं, तो माल ढुलाई के साथ लोगों को भी यात्रा कराते हैं। सरकारी बयान में कहा गया है, ''यह स्पष्ट किया जाता है कि केंद्रीय मोटर वाहन नियम जैसा तय था वैसे ही लागू होगा। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा में हाइब्रिड लेन पर टोल का भुगतान फास्टैग के अलावा 15 फरवरी, 2021 तक नकद भी किया जा सकेगा।'' हालांकि, फास्टैग लेन में टोल शुल्क का भुगतान सिर्फ फास्टैग से होगा।

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english