विवाहित महिला के साथ संबंधों के शक में 25 वर्षीय युवक की हत्या
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंधों के संदेह में कथित तौर पर 25 वर्षीय व्यक्ति को जहर देने के बाद गला घोंटकर उसके शव को नदी में फेंक दिया गया।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि घटना बुधवार को रामपुर गांव में हुई और मृतक मोहित कुमार का शव बरामद कर लिया गया। छापर पुलिस थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी सूरज ने अपराध स्वीकार किया है और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी और मृतक दोनों प्लंबर थे और सूरज को शक था कि उसकी पत्नी और कुमार के बीच अवैध संबंध है। (प्रतीकात्मक फोटो)


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment