ब्रेकिंग न्यूज़

 महिला उप निरीक्षक ने आत्महत्या की !

  बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक महिला पुलिस उप निरीक्षक ने शुक्रवार की रात किराये के अपने घर में कथित तौर पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक अधिकारी की पहचान कुमारी आरजू पवार ( उम्र 30) के रूप में की गयी है । वह शामली जिले की रहने वाली थीं। वह वर्ष 2015 में पुलिस बल में शामिल हुयी थीं। श्री सिंह ने बताया कि वह अनूप नगर पुलिस थाने में तैनात थीं । पुलिस ने उनके घर का दरवाजा तोड़ कर शव बरामद किया। कमरे से आरजू पवार का लिखा एक पत्र भी बरामद हुआ है । पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
सब इंसपेक्टर आरजू पवार अनूपशहर में एक किराए के मकान में रहती थीं। वे शुक्रवार रात में करीब 7 बजे ड्यूटी से लौटी थीं. लेकिन जब वे रात 9.00 बजे तक खाने के लिए कमरे से बाहर नहीं निकली, तो मकान मालिक कमरे तक गया, जो अंदर से बंद था।  इसके बाद मकान मालिक ने खिड़की से झांका तो आरजू फांसी के फंदे से लटकी नजर आई। उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एएसपी ने घटना स्थल की वीडियो और फोटोग्राफी कराई है। बताया जा रहा है कि घटना स्थल से जो सोसाइड नोट मिला है इसमें आरजू ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। 
----

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english