ब्रेकिंग न्यूज़

दीवारें तोड़कर चोरी करने ज्वेलर शॉप में घुसे तीन आरोपियों को पकड़कर पीटा, हुए बेहोश

गांधीनगर। गांधी नगर में गिन्नी ज्वेलर की दुकान में चोरी की नीयत से घुसे आरोपियों को अलसुबह लोगों ने पकड़ लिया। इसके बार उनकी डंडों से पिटाई कर दी। इस दौरान दो आरोपी तो बेहोश हो गए। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को लोगों से बचाते हुए साथ ले गई। पुलिस ने ज्वेलर वीरेंद्र कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
गांधी नगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार ज्वेलर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अलसुबह उनके पास दुकान के पास रहने वाले पड़ोसी ने फोन किया कि उनकी दुकान में कुछ लोग हैं, और आवाज आ रही है। उन्हें दुकान पहुंचने में करीब आधा घंटा लगा। जब वे मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति को लोग पीट रहे थे। यह व्यक्ति दुकान के अंदर से पकड़ा गया। वहीं दो भाग कर छत पर चढ़ गए। इसके बाद लोगों ने उन्हें भी पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस वहां पर पहुंच गई और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी कई साल से गांधी नगर में दुकान है। पांच साल पहले भी उनकी दुकान में चोरी का प्रयास हुआ था। तब भी रात को लोगों ने चोरों को देख लिया था। तब चोर भागने में कामयाब हो गए थे। चोरों ने तब दुकान की दीवार तोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने दुकान की चारों तरफ दो-दो दीवारें बनवा दी थी। ताकि चोर अंदर न आ सकें, लेकिन इस बार चोरों ने दोनों दीवारें तोड़ दी और अंदर चले गए थे। वे गुल्लक तोडऩे में सफल रहे, लेकिन लॉकर नहीं तोड़ पाए। पुलिस के अनुसार चोरी के आरोप में खड्डा कॉलोनी निवासी आरोपी दाऊद, उत्तराखंड के देहरादून निवासी  आरोपी नूरा और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के ईशोपुर टील निवासी आरोपी नफीस को पकड़ा है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english