ब्रेकिंग न्यूज़

आज और कल पड़ेगी कड़ाके की ठंड

कश्मीर-उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी का मैदानी इलाकों में असर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अभी तक लोग शीतलहर का प्रकोप झेल रहे थे। लेकिन अब पाला भी कहर बरपाएगा। कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी को देखते हुए मौसम विभाग ने रविवार व सोमवार के मौसम के लिए कोल्ड डे अलर्ट जारी कर जनता को ठंड एवं कोहरा व पाले से आगाह किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार व सोमवार को कई जिलों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से लेकर शून्य डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है जबकि कई अन्य जिलों में इन दो दिनों के दौरान शीतलहर चलने और घना कोहरा पडऩे के आसार हैं।
कश्मीर में बर्फबारी और बढ़ गयी है। इसकी वजह से प्रसिद्ध डल झील के साथ-साथ कई इलाकों में पानी के स्रोत जम गए हैं। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि गत रात न्यूनतम तापमान में और गिरावट एवं उसके शून्य से भी कई डिग्री सेल्सियस नीचे चले जाने से शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया है। इसका सीधा असर उत्तर प्रदेश पर पड़ रहा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र की चेतावनी के अनुसार रविवार व सोमवार को प्रदेश के अलीगढ़, आगरा, हमीरपुर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, बरेली, बहराइच, श्रावस्ती, हरदोई, गोण्ड़ा, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुरग् कानपुर नगर, सुलतानपुर, अयोध्या, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, वाराणसी और सोनभद्र में शीतलहर चलेगी।
अलीगढ़ रहा सबसे ज्यादा ठंडा
शनिवार को प्रदेश में दिन के समय सबसे कड़़ाके की ठंड़ अलीगढ़ में पड़़ी। जहां अधिकतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे था। इसके अलावा गोरखपुर, वाराणसी, सुलतानपुर, मेरठ, बरेली व बहराइच में दिन का अधिकतम पारा 6 डिग्री तक गिरा। शुक्रवार रात को प्रदेश में चुर्क सबसे ठंड़ा जिला रहा, जहां न्यूनतम पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 6.2 सेल्सियस नीचे था।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english