सोने के सिक्कों के ज़रिये ठगी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर (उप्र) । शाहजहांपुर जिले में सोने के असली सिक्कों को दिखा कर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने नकली सोने के 40 सिक्कों के साथ गिरफ्तार किया हैl पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने रविवार को बताया कि थाना बंडा प्रभारी मनोज कुमार को मुखबिर ने सूचना दी के सिद्धबाबा की कुटिया के पास कुछ ठग असली सोने का सिक्का दिखाकर ठगी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर कथित तीन ठगों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 40 सोने के नकली तथा दो असली सिक्के भी बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि “यह ठग असली सोने के सिक्के दिखाकर कहते थे कि इसे चेक करा लो हमारे घर में सोने के सिक्कों से भरा मटका निकला है। हम इसे आपको 40 प्रतिशत दाम में दे देंगे। सिक्कों की जांच में सिक्का असली निकलने पर यह ठग नकली सिक्के दे देते थे।” पुलिस ने ठगी के आरोप में नसीम, शाहिद तथा दिलशाद (सभी पीलीभीत निवासी) को गिरफ्तार कर लिया है तथा इनके पास से नकली सोने के सिक्के बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है जबकि इनके गिरोह के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment