ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार बेटा घायल, मां की मौत
कौशांबी (उप्र)। जिले के कोखराज थाना स्थित जीटी रोड पर रविवार को एक स्कूटी सवार मां-बेटे को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई तथा बेटा घायल हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के ककोड़ा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- दो (जीटी रोड) पर प्रयागराज की ओर जा रहे रेहाना बेगम (55) व उसका बेटा मोहम्मद सलीम की स्कूटी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे रेहाना बेगम की मौके पर ही मौत हो गई और बेटा सलीम घायल हो गया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। उन्होंने बताया कि सलीम को इलाज के लिए अस्पताल के भर्ती कराया गया है जबकि मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
-


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment