विश्व प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. वी. शांता का निधन
-राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया
नई दिल्ली। विश्व प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. वी. शांता का आज चेन्नई में निधन हो गया है। वे 94 वर्ष की थीं और कुछ समय से बीमार थी। डॉक्टर शांता अदयार कैंसर सैन्टर की अध्यक्ष थीं। उन्होंने 1955 में प्रशिक्षु के तौर पर अस्पताल में काम शुरू किया और फिर संस्थान की प्रमुख बनी। मरीजों को उत्तम और किफायती इलाज उपलब्ध कराने के लिए संस्थान के अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम किया।
डॉक्टर शांता को कैंसर विज्ञान के क्षेत्र में योगदान के लिए मेगसाइसाइ, पदमश्री, पदमभूषण और पदम विभूषण से अलंकृत किया गया।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डॉक्टर वी. शांता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। एक ट्वीट संदेश में उन्होंने कहा कि डॉक्टर शांता प्रतिष्ठित कैंसर रोग विशेषज्ञ थी। उन्होंने वंचितों को कैंसर का इलाज सुलभ कराकर कई लोगों की जान बचाई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी डॉक्टर वी. शांता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने टवीट संदेश में कहा कि वी. शांता को कैंसर के लिए उत्तम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए याद किया जाएगा।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment