ब्रेकिंग न्यूज़

 ऑनलाइन कक्षाओं से परेशान किशोर  घर छोड़कर भागा  !

 अहमदाबाद।  गुजरात के सूरत में रहने वाला 14 साल का एक लड़का ऑनलाइन कक्षाओं से इतना तंग आ गया कि घर छोड़ कर मुंबई चला गया। उसने अपने घरवालों के लिये एक चि_ी छोड़ी है जिसमें उसने लिखा है कि ऑनलाइन कक्षा में उसे कुछ समझ नहीं आता है और वह परेशान है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
 पुलिस ने बताया कि आठवीं कक्षा में पढऩे वाला छात्र सूरत के रंडेर इलाके में स्थित अपने घर से सोमवार की दोपहर भाग गया । उन्होंने बताया कि वह यहां से 270 किलोमीटर दूर मुंबई के भयंदर इलाके में अपने चाचा के घर जा पहुंचा । रंडेर पुलिस थाने के निरीक्षक जे.पी. जडेजा ने बताया,  जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बच्चा और उसके माता पिता चार साल पहले तक भयंदर इलाके में रहते थे और उसे वहां के अपने दोस्तों की बहुत याद आती थी। सूरत में वह सामान्य महसूस नहीं कर रहा था। उन्होंने बताया कि लड़का उस समय सूरत स्थित अपना घर छोड़ कर चला गया जब उसके माता- पिता कहीं गये हुए थे । जब वह नहीं मिला तो उसके पिता ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी ।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english