हरिद्वार कुंभ के लिए पुरी से ऋषिकेश के बीच 27 से विशेष ट्रेन
-जानें छत्तीसगढ़ में कहां-कहां होगा स्टापेज
नई दिल्ली। हरिद्वार कुंभ मेला की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। हिंदुओं का सबसे बड़ा मेला और दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन कुम्भ इस साल हरिद्वार में आयोजित होगा। पावन नदी गंगा में आस्था और मोक्ष की डुबकी लगाने लाखों करोड़ों श्रद्धालु और साधु संत हरिद्वार के घाट पर इकट्ठा होंगे।
इस मौके पर रेल मंत्रालय ने भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी और योग नगरी ऋषिकेश के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जो 27 जनवरी से शुरू होगी।
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करते हुए कहा- महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे निरंतर कार्यरत है। इसी क्रम में 27 जनवरी से भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी और योग नगरी ऋषिकेश के बीच विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन महाकुंभ के दर्शनाभिलाषी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित व आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराएगी।
विशेष ट्रेन से ओडिशा के साथ ही झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के यात्रियों को कुंभ मेले में पहुंचने में आसानी होगी।
27 जनवरी से 30 अप्रैल तक यह विशेष ट्रेन पुरी से रात में 08.45 बजे प्रस्थान करेगी। तीसरे दिन रात्रि 09.50 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। वापसी में 30 जनवरी से 03 मई तक योगनगरी ऋषिकेश से सुबह 05.35 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन तड़के 03.25 बजे पुरी पहुंचेगी।
मार्ग में ट्रेन खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, जाजपुर क्योंझार रोड, भद्रक, सोरो, बालासोर, जलेसवर, हिजली, चाकुलिया, घाटशिला, टाटानगर, सिनी, राजखरसवां, चक्रधरपुर, मनोहरपुर, राउरकेला, राजगांगपुर, झारसुगुड़ा, रायगढ़, खरसिया, शक्ति, बुढ़ार, चापा, जांजगीर नैला, अकलतरा, बिलासपुर, पेंडरा रोड, अनुपपुर, अमलाई, बुरहार, शहडोल, बीरङ्क्षसहपुर, उमरिया, कटनी, मुरवारा, दमोह, सागर, खुरई, मालखेडी, ललितपुर, झांसी, दतिया, डबरा, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, राजा की मंडी, मथुरा, कोसी कलां, फरीदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मेरठ छावनी, सकौती टांडा, मुजफ्फरनगर, देवबंद, टपरी, रुड़की, हरिद्वार, मोतीचूर, रायवाला और वीरभद्र हॉल्ट स्टेशनों पर ठहरेगी।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment