ब्रेकिंग न्यूज़

श्रम मंत्रालय की गणतंत्र-दिवस झांकी में दिखेगी नए श्रम सुधारों की झलक


नई दिल्ली। श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस परेड में प्रस्तुत की जाने वाली झांकी में सरकार के ऐतिहासिक श्रम सुधारों और इससे श्रमिको मिलने वाले लाभों को प्रदर्शित किया जाएगा। झांकी का विषय मेहनत को सम्मान, अधिकार एक समान है। यह झांकी राज-पथ की परेड में शामिल होने को तैयार है। मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा कहा गया है, 'यह झांकी उस परिवर्तन को चित्रित करती है जो हालिया लेबर कोड के कार्यान्वयन के बाद संगठित और असंगठित श्रमिकों के जीवन में आएगा। इसके डिजाइन के पीछे की सोच श्रमिकों का सर्वांगीण कल्याण और सुरक्षा है। झांकी के आगे का भाग एक बहुत ही आत्मविश्वास वाले और सशक्त कामगार को चित्रित करता है। झांकी के आगे एक विशाल संरचना है, जिसमें एक श्रमिक उपकरण पकड़े हुए और पथ का नेतृत्व करता दिखाई दे रहा है। उसके सिर पर एक पीले रंग की सुरक्षा टोपी सामाजिक सुरक्षा, मजदूरी सुरक्षा और स्वास्थ्य सुरक्षा को चित्रित करती है, जो कि श्रम सुधार के तहत प्रदान की गई है। इसका मध्य भाग विभिन्न उद्योगों के श्रमिकों को प्रदर्शित करता है। इस हिस्से में मोबाइल ऐप है जो कि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) सुविधा को प्रदर्शित करती है। इस हिस्से में एक चिकित्सा सहायता सुझाव भी दिखाया गया है, जिसमें लिखा है, स्वस्थ श्रमिक, स्वच्छ भारत, जिसका अर्थ है स्वस्थ कामगार। यह श्रमिकों को दी जा रही चिकित्सा और वित्तीय सुरक्षा को उजागर करता है। झांकी के पीछे के हिस्से में श्रमिकों को एक बड़े पीले हेलमेट के नीचे आश्रय लेते दिखाया गया है, जिस पर सेफ्टी फस्र्ट लिखा हुआ है। झांकी के साथ मंच कार्यकर्ता और कलाकार डिलिवरी बॉय, कार्गो कैरियर आदि को दर्शाएंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english