सिक्किम के पकयोंग हवाई अड्डे से 19 महीनों के बाद फिर से उड़ानों का संचालन शुरू
गंगटोक। सिक्किम में गंगटोक के निकट एकमात्र पकयोंग हवाई अड्डे से आज 19 महीनों के अंतराल के बाद फिर से उड़ानो का संचालन शुरू हो गया है। वर्ष 2018 सितम्बर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुभारंभ किए गए इस हवाई अड्डे पर मौसम की अनिश्चित स्थिति और तकनीकी कारणों से जून 2019 से संचालन बंद था।
सिक्किम के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर एम. के. शर्मा ने शनिवार दोपहर बाद हवाई अड्डे पर दिल्ली से आने वाले यात्रियों का स्वागत किया। इसे एक एतिहासिक दिन बताते हुए डॉक्टर शर्मा ने कहा कि सिक्किम वासियों के लिए हवाई सेवा एक जीवन रेखा साबित होगी और इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
---

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment