भारतीय सूचना सेवा के सेवानिवृत वरिष्ठ अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय का कोरोना संक्रमण से निधन
नई दिल्ली। भारतीय सूचना सेवा के सेवानिवृत वरिष्ठ अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय का आज सुबह कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। वे 64 वर्ष के थे। श्री उपाध्याय ने कई वर्ष तक अफगानिस्तान में आकाशवाणी संवाददाता के रूप में कार्य किया। उन्होंने सूचना प्रसारण मंत्रालय की कई मीडिया इकाईयों में काम किया। उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ में जन्मे श्री उपाध्याय ने कुमाऊं विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। श्री उपाध्याय डाक विभाग में कई वर्षों तक कार्य करने के बाद भारतीय सूचना सेवा से जुड़े। वे महान गांधीवादी विचारक, विभिन्न विषयों के विद्वान, विनम्र और मृदुभाषी स्वभाव के थे।


.jpg)






.jpg)
Leave A Comment