- Home
- छत्तीसगढ़
- 0- केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट वाले स्वेटर) की होगी अनुमति0- आधी बांह, हल्के रंगे के कपड़े, बिना पॉकेट का स्वेटर और चप्पल पहनकर देनी होगी परीक्षादुर्ग. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 2025 (डब्ल्यूआरडीए25), 07 दिसंबर 2025 (रविवार) को दोपहर 12.00 बजे से 02.15 बजे तक आयोजित होगी। जिले के 77 केन्द्रों में आयोजित इस परीक्षा में 28,235 अभ्यर्थी शमिल होंगे। शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए है। जिसके अनुसार परीक्षार्थी परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लेें, ताकि उन्हें परीक्षा दिवस को कोई असुविधा न हो।परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे, ताकि उनका फिस्किंग एवं फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्याप्त किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। परीक्षा पूर्वान्ह 12.00 बजे से प्रारंभ हो जाएगी, अतः मुख्य द्वार प्रातः 11.30 बजे बंद कर दिया जायेगा। परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आयें। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपड़े पहनना वर्जित होगा। परीक्षा में जैकेट/ब्लेजर पूर्णतः प्रतिबंधित है केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति है। सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतारकर सुरक्षा कर्मी से जांच कराना होगा।स्वेटर हेतु हल्के रंग एवं आधे बांह का बंधन नहीं होगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी। फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जायेगी। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में केवल काले या नीले बॉल पांइट पेन लेकर ही आयें।
- दुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिले के स्कूली विद्यार्थियों के आधार जनरेशन एवं एमबीयू अपडेशन हेतु जिले के 93 विद्यालयों में शिविर आयोजित किया जा रहा है। स्कूल में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं के आधार अपडेशन (मेनडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट) किये जाने हेतु समस्त प्राचार्य को अपने स्तर पर पहले ही बच्चों के (मेनडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट) एवं अन्य डेमोग्राफिक अपडेशन से सबंधित दस्तावेज बच्चों से मँगवाने हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि शिविर वाले दिन समस्त छूटे हुए बच्चों का आधार अपडेशन का कार्य किया जा सके। यूआईडीएआई के रेटलिस्ट अनुसार एक वर्ष तक अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क निर्धारित किया गया है। विकासखण्डवार 93 स्कूलों में विभिन्न तिथियों में शिविर आयोजित किया जाना है। जिसके अनुसार विकासखण्ड धमधा के भारती विद्यालय एमएस कुम्हारी में 16 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक, कोशल हाईयर सेकण्डरी स्कूल कपसदा में 08 दिसंबर से 10 दिसंबर तक, सीजी पब्लिक स्कूल नंदिनी नगर में 08 दिसंबर से 10 दिसंबर तक, पीवीटी. ग्लोबल पब्लिक स्कूल कपसदा में 11 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 तक, (पीवीटी) एस.जी.एम. पब्लिक स्कूल, बोरी में 8 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी. किशोर पब्लिक स्कूल लिटिया-सेमरिया में 8 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी सरस्वती ज्ञानदीप मंदिर सेमरिया लिटिया में 10 दिसंबर 2025 को, (पीवीटी) सरस्वती शिशु मंदिर जरवाय में 8 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी श्री रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल पावर ग्रिड कुम्हारी में 11 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक, स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी मीडियम स्कूल नंदिनी खुंदिनी में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल कपसदा में 15 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 तक, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल लिटिया में 11 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल अहेरी में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी मानसरोवर विद्यालय जांजगीरी में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल घोटवानी में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल गिरहोला में 9 दिसंबर 2025 को, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल, देवरी में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक शिविर आयोजित किया जाएगा।इसी प्रकार विकासखण्ड दुर्ग में पीवीटी कृष्णा पब्लिक स्कूल सुंदर नगर भिलाई में 8 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी साई पब्लिक स्कूल कैंप-2 भिलाई में 16 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी. क्रिसेंट पब्लिक स्कूल फरीद नगर सुपेला भिलाई में 8 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी महारानी लक्ष्मी बाई हायर सेकेंडरी स्कूल मुक्तिधाम भिलाई में 15 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी जी.बी.एन. पब्लिक स्कूल में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी मदर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल जवाहर नगर दुर्ग में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, शकुंतला विद्यालय राम नगर भिलाई में 10 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी एम.जे. स्कूल, न्यू आर्य नगर जेवरा सिरसा रोड कोहका भिलाई में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी किशोर पब्लिक स्कूल आदित्य नगर दुर्ग में 11 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी असरफिया आई.टी. किड्ज़ केलाबाड़ी दुर्ग में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, प्रकाश पब्लिक स्कूल में 16 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी. ईपीएस बेलौदी (अंग्रेजी माध्यम) में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी. ज्ञान पब्लिक स्कूल न्यू खुर्सीपार में 15 दिसंबर 2025 को, दीक्षा पब्लिक स्कूल नेवाईभाट में 8 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी वाणी रियल टैलेंट एकेडमी नयापारा-1 दुर्ग में 8 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी. एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल सुभाष नगर दुर्ग में 10 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी उदय भास्कर पब्लिक स्कूल कैंप-1 में 8 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी शारदा विद्यालय में 10 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक, भिलाई पब्लिक स्कूल में 8 दिसंबर 2025 को, कमला पब्लिक स्कूल में 10 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी आदर्श विद्यालय नागपुरा में 11 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी उदय इंग्लिश मीडियम स्कूल छावनी दुर्ग में 10 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी द्रोणाचार्य स्कूल उतई में 8 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक, दीप पूजा चिल्ड्रन स्कूल में 8 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी इंडियन किड्स एकेडमी में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी. शांति कॉन्वेंट स्कूल सेंट मरोदा भिलाई में 9 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, बी.एस.पी. ई.एम.एम.एस. सेक. 9 भिलाई में 9 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, बोरसी दुर्ग में 11 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी ट्विंकल किड्स स्कूल आर्य नगर दुर्ग में 8 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक, रेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल नेवाई में 11 दिसंबर 2025 को, नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जुनवानी भिलाई में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, कृष्णा किड्स एकेडमी, रिसाली में 15 दिसंबर 2025 को, पीवीटी पायनियर कॉन्वेंट स्कूल में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी श्री नारायण पब्लिक स्कूल कोहका भिलाई में 11 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल जे.पी. नगर कैंप-2 भिलाई में 11 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी श्रम निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल एसीसी कॉलोनी जामुल में 12 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक, के.एच. मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 16 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक, शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेक्टर-6 भिलाई में 8 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी रानी लक्ष्मी बाई हायर सेकेंडरी स्कूल धमधा नाका दुर्ग में 8 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी एमडी सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में 12 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 तक, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नवीन कुथरेल में 15 दिसंबर 2025 को, इंदिरा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल, वार्ड 9 रामनगर भिलाई में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, दीपक नगर दुर्ग में 10 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी एमडीए हायर सेकेंडरी स्कूल गया नगर दुर्ग में 15 दिसंबर से 16 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी. शहीद भगत सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में 10 दिसंबर 2025 को, माँ शारदा पब्लिक स्कूल में 6 दिसंबर से 8 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी सेंट जेवियर्स स्कूल, शांति नगर में 15 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी. मारवाड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल, मोतीपारा दुर्ग में 12 दिसंबर 2025 को शिविर आयोजित किया जाएगा।इसी क्रम में विकासखण्ड पाटन में निवेदिता हायर सेकेंडरी स्कूल देवबलोदा में 17 दिसंबर से 20 दिसंबर 2025 तक, नीतू विद्यालय दादर चरोदा में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी. मैत्री विद्या निकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल पाटन में 08 दिसंबर से 09 दिसंबर 2025 तक, ज्ञान पब्लिक स्कूल भिर्ला 03 में 11 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी. आरके पब्लिक स्कूल जामगांव में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, प्राइ. श्री किड्स स्कूल भिलाई 03 में 15 दिसंबर से 16 दिसंबर 2025 तक, प्राइ. दिव्य संस्कार विद्या मंदिर अमलेश्वरडीह में 8 दिसंबर से 09 दिसंबर 2025 तक, प्राइ. श्री संजीवनी पब्लिक स्कूल दुर्गा नगर अमलेश्वरडीह में 10 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक, प्राइ. सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में 8 दिसंबर से 09 दिसंबर 2025 तक, प्राइ. न्यू विजन स्कूल मर्रा पाटन में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, ज्योति इंग्लिश मीडियम हायर सेकण्डरी स्कूल में 11 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक, प्रयास रेसीडेन्सियल स्कूल कुम्हारी परसदा पाटन में 11 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक, शास. हायर सेकण्डरी स्कूल उरला में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, स्वामी आत्मानंद शास. इंग्लिश मेडियम स्कूल चरोदा बीएमवायवाय में 8 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक, स्वामी आत्मानंद शास. हिन्दी मेडियम स्कूल देवादा में 13 दिसंबर से 14 दिसंबर 2025 तक, शास. उच्च. मा. शाला भनसुली (के) में 8 दिसंबर से 09 दिसंबर 2025 तक, शास. उच्च. मा. शाला केसरा में 10 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक, स्वामी आत्मानंद शास इंग्लिश मीडियम स्कूल अमलेश्वर में 12 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक, स्वामी आत्मानंद शास इंग्लिश मीडियम स्कूल पुरेना में 08 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, शास. उच्च. मा. शाला तर्रीघाट में 10 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक, शास. उच्च. मा. शाला शंकरा में 08 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, गंगोत्री हायर सेकण्डरी स्कूल चरोदा में 15 दिसंबर से 16 दिसंबर 2025 तक, शास. उच्च. मा. शाला गनियारी में 11 दिसंबर 2025 को, स्वामी आत्मानंद शास. इंग्लिश मेडियम स्कूल कुगाड़ा में 08 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, शास. उच्च. मा. शाला सेलूद में 10 दिसंबर को, शास. मा. शाला औंधी में 12 दिसंबर को, पूरनचंद हायर से. स्कूल तर्रा में 08 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, प्रा. महामाया पब्लिक स्कूल में 15 दिसंबर 2025 को शिविर आयोजित किया जाएगा।
- दुर्ग. कृषि विभाग द्वारा पायलट प्रोजेक्ट ऑन स्कूल हेल्थ कार्यक्रम अंतर्गत पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में मृदा स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी रूआबांधा दुर्ग श्रीमती पुष्पा राजेंद्रन द्वारा सॉइल हेल्थ कार्ड योजना एवं मिट्टी नमूना संग्रहण, विश्लेषण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित उर्वरक के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।मिट्टी नमूने विश्लेषण के आधार पर संतुलित मात्रा में खाद का उपयोग कर कृषक फसल कास्त लागत में कमी लाते हुए उत्पादन में वृद्धि कर सकते है। स्कूल सॉइल हेल्थ योजना केंद्र शासन की महत्वपूर्ण योजना है जिसमें कृषकों छात्रों को मृदा स्वास्थ्य के विषय में जागरूक करते हुए टिकाऊ खेती के बारे में समझाया जाता है। छात्र स्वयं कृषकों के हितों से मिट्टी के नमूनों का संग्रहण कर विद्यालय के प्रयोगशाला तथा स्थानीय प्रयोगशाला के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य पत्र तैयार करते हैं। प्रयोगशाला सहायक श्री संजीव जेना एवं स्वाति सिंह राजपूत द्वारा मिट्टी नमूना संग्रहण, मिट्टी के पोषक तत्व एवं मिट्टी के पीएच मान सहित 12 पैरामीटर की पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से मृदा के विषय में ज्ञान को परखा गया। टीजीटी विज्ञान श्री राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि गत वर्ष से स्कूल सॉइल हेल्थ योजना विद्यालय में संचालित है जिसमें छात्रों द्वारा काफी रुचि ली जा रही है।केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री उमाशंकर मिश्रा ने योजना को काफी उपयोगी बताते हुए छात्रों को कहा कि बढ़ते हुए प्रदूषण के कारण गिरते हुए मृदा स्वास्थ्य को देखते हुए यह आवश्यक है कि आने वाली पीढ़ी मृदा स्वास्थ्य के विषय में जागरूक हो एवं सुधार और संरक्षण हेतु प्रयास करें। कृषि में कृषि में रसायनो का बढ़ता हुआ प्रयोग मिट्टी के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही नुकसानदायक है। कार्यक्रम का संचालन श्री अजय आर्य टीजीटी संस्कृत द्वारा किया गया स्कूल स्टाफ एवं कृषि विकास अधिकारी श्रीमती मंजूषा सिंह भी उपस्थित रही।
- दुर्ग. छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा जारी स्टेट प्लॉन ऑफ एक्शन में दिए गए निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुर्ग के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय निःशक्तजन (दिव्यांगजन) दिवस के विशेष अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर अनेक जनजागरूकता शिविरों और कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।प्रथम कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग में अधिवक्ता दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय निःशक्तजन दिवस को संयुक्त रूप से मनाया गया, जहाँ नवीन सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा न्यायाधीशगण, अधिवक्ताओं एवं अभियोजन अधिकारियों की संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुर्ग ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया तथा निःशक्तजनों के अधिकारों, उनकी समस्याओं और उन्हें प्रदत्त विधिक प्रावधानों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।इसी क्रम में आयोजित द्वितीय कार्यक्रम में शासकीय तिलक उच्चतर माध्यमिक शाला दुर्ग में 7 मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे। उनके द्वारा विद्यार्थियों को निःशक्तजन दिवस का महत्व, नशे के दुष्प्रभाव, संविधान में निहित अधिकार एवं कर्तव्य, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर तथा गुड टच-बैड टच के महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। बच्चों ने न्यायाधीशगण से अनेक प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर उन्होंने सरल और सहज भाषा में देकर विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।इसके साथ ही शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) दुर्ग में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एलएडीसीएस के तीन अधिवक्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को निःशक्तजन से संबंधित विधिक अधिकारों, नशामुक्ति और विभिन्न निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के पैरालीगल वालेंटियर्स द्वारा भी विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर जनजागरूकता के प्रचार-प्रसार में अपना योगदान दिया। जिले में आयोजित उपरोक्त कार्यक्रम सामाजिक जागरूकता, संवेदनशीलता एवं विधिक साक्षरता की दिशा में सार्थक और प्रभावशाली साबित हुए।
- 0- एसआईआर की प्रगति से अवगत करायाबिलासपुर. कलेक्टर के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी ने राजनीतिक दलों की बैठक ली। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रगति से अवगत कराया। चुनाव आयोग द्वारा इस कार्य के लिए जारी संशोधित कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि अब गणना पत्रक 11 दिसंबर तक भरे जाएंगे। 16 दिसंबर को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। इस पर 16 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक दावा / आपत्ति लिए जाएंगे। राजनीतिक दलों से अपने बीएलए को कार्यक्रम में भागीदारी निभाने और बीएलओ को सहयोग करने हेतु निर्देशित करने का आग्रह किया गया। उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर इंडियन नेशनल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( एम) आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के अध्यक्ष और प्रतिनिधि उपस्थित थे।
- रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में आज 2527 किसानों से 1 लाख 19 हजार 437.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इस प्रकार अब तक 29180 किसानों से 13 लाख 77 हजार 940.00 क्विंटल की खरीदी हुई है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है, जिससे किसानों में धान बेचने को लेकर उत्साह है।
- 0- रायपुर नगर धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में 15 बूथ लेवल अधिकारियों ने समय पूर्व हासिल किया शत-प्रतिशत लक्ष्यरायपुर. जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत रायपुर नगर धरसीवां विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 47 के 15 बीएलओ एवं 7 सुपरवाईजरो ने उत्कृष्ट एवं समयबद्ध कार्य करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। उनके इस सराहनीय प्रदर्शन पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने आज उन्हें शॉल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।सम्मानित बूथ लेवल अधिकारियों में मतदान केंद्र 195 की बीएलओ सुश्री मंजू कोसरिया, मतदान केंद्र 197 की बीएलओ सुश्री सुनीता सिंह, मतदान केंद्र 199 की बीएलओ श्रीमती अनुराधा दुबे, मतदान केंद्र 201 की बीएलओ सुश्री होमेश्वरी साहु, मतदान केंद्र 204 की बीएलओ सुश्री गलोरी धीधी, मतदान केंद्र 191 की बीएलओ सुश्री ज्योति घिडोडे, मतदान केंद्र 184 की बीएलओ बुधवंतिन सांज सुलतान, मतदान केंद्र 181 की बीएलओ सुश्री संतोषी सिन्हा, मतदान केंद्र 149 की बीएलओ सुश्री सारिका तिवारी, मतदान केंद्र 148 की बीएलओ सुश्री सावित्री दुबे, मतदान केंद्र 216 की बीएलओ सुश्री गायत्रि रात्रे, मतदान केंद्र 225 की बीएलओ सुश्री नीतु साहु, मतदान केंद्र 221 के बीएलओ श्री ओम प्रकाश वर्मा, मतदान केंद्र 106 के बीएलओ सुश्री योगेश्वरी साहु, मतदान केंद्र 133 के बीएलओ सुश्री लता वर्मा एवं सुपरवाईजरो में सुश्री अंजु कोसरिया, सुश्री मनिष साहू, सुश्री पुनम झा, सुश्री पुनम शर्मा, सुश्री आस्था वैष्णव, श्री अश्विन साहु, एवं श्री पुचराम गायकवाड़ शामिल हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री नवीन ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
- रायपुर. उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत साक्षरता एम्बेसडर सुश्री रवीना बरिहा ने सभी असाक्षर शिक्षार्थियों से आगामी परीक्षा में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। सुश्री बरिहा राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर परिषद (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार) की विशेषज्ञ सदस्य होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति की सचिव एवं साहस ट्रांसजेंडर स्वास्थ्य केंद्र, रायपुर की प्रोजेक्ट डायरेक्टर भी हैं।उन्होंने कहा कि यह परीक्षा सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने शिक्षार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि साक्षरता उनकी आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है। सुश्री रवीना बरिहा ने सभी शिक्षार्थियों से आग्रह किया कि वे पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हों और अपने जीवन में नई दिशा स्थापित करें।
- रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर ने हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी मुख्य/अवसर परीक्षा मार्च–अप्रैल 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। सामान्य शुल्क के साथ आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। सामान्य तिथि के बाद विद्यार्थी ₹500 विलंब शुल्क के साथ 18 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।छात्र-छात्राएं प्रवेश से संबंधित सभी जानकारी अपने निकटतम अध्ययन केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन फार्म ओपन स्कूल की वेबसाइट (http://www.sos.cg.nic.in) से डाउनलोड किए जा सकते हैं तथा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी उपलब्ध है। ओपन स्कूल प्रबंधन ने सभी पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन करने की अपील की है।--
- रायपुर. मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज, जोरा में रायपुर जिले के 18 से 45 वर्ष के युवाओं के लिए निःशुल्क अल्प अवधि (3 से 4 माह) के प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। इन प्रशिक्षणों का उद्देश्य युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है।कॉलेज में सोलर पम्प टेक्निशियन, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, योगा इंस्ट्रक्टर और माइक्रो इरिगेशन टेक्निशियन सहित कुल चार कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रतिभागियों को कंप्यूटर स्किल, कम्युनिकेशन स्किल और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में प्रवेश हेतु न्यूनतम योग्यता 8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इच्छुक युवा अधिक जानकारी के लिए 0771-2443066,9109321845, तथा 9399791163 पर संपर्क कर सकते हैं।
- दुर्ग. विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा द्वारा जिले के विकासखण्ड पाटन के ग्राम-चंगोरी में ’’मृदा स्वास्थ्य कृषि में उपयोगिता’’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषकों को मृदा स्वास्थ्य जॉच की आवश्यकता क्यों है? खेते में क्या-क्या फायदे है कैसे किया जाता है और इसके जॉच की ’’मृदा हेल्थ कार्ड’’ का कैसे उपयोग किया जाता है इसकी विस्तृत जानकारी किसानों को दी गई। किसानों के खेत पर प्रायोगिक रूप से मृदा परीक्षण हेतु मिट्टी का नमूना कैसे लिया जाता है इसकी विस्तृत प्रायोगिक जानकारी दी गई। मृदा स्वास्थ्य पर मृदा वैज्ञानिक डॉ. ललिता रामटेके ने पूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर डॉ. मनीष कुमार वर्मा और डॉ. विनय कुमार नायक कृषि वैज्ञानिक सहित अनेक किसान भाई उपस्थित थे।इसी अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा के सभागार में मृदा स्वास्थ्य दिवस पर विशेष परिचर्चा भी आयोजित की गई जिसमें पाटन क्षेत्र के समस्त कृषि विस्तार अधिकारी सहित कृषकों ने भी भाग लिया। कृषकों को ’’छत्तीसगढ़ खेती’’ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका एवं ’’साईल हेल्थ कार्ड’’ वितरित किये गये। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डॉ. विजय जैन ने साईल हेल्थ कार्ड के जमीनी स्तर पर उपयोग और आने वाली समस्याओं पर चर्चा की। डॉ. ईश्वरी कुमार साहू, कृषि वैज्ञानिक ने जैविक खाद से मृदा संरचना सुधार पर चर्चा की। डॉ. ललिता रामटेके, मृदा वैज्ञानिक ने कम लागत के ’’हीप मेथल’’ से केचुआ खाद पर चर्चा की। केन्द्र के डॉ. आरती टिकरिहा, सृष्टि तिवारी सहित पाटन क्षेत्र के कृषि विभाग प्रमुख श्री मुकेश मडरिया सहित सभी कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित थे।
- 0- किसान सुरेश ने धान खरीदी केंद्र में की गई बेहतर व्यवस्था और त्वरित भुगतान के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभारबालोद. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जिले में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था से अन्नदाता बेहद उत्साहित हैं। शासन की पारदर्शी नीतियों और खरीदी केंद्रों पर बेहतर इंतजामों का ही परिणाम है कि किसान न केवल आसानी से अपनी उपज बेच रहे हैं, बल्कि त्वरित भुगतान पाकर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं। जिले के ग्राम जगतरा के किसान श्री सुरेश कुमार ने बताया कि वे दूसरी बार टोकन लेकर धान विक्रय हेतु खरीदी केंद्र सांकरा क. आए हैं। उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्र में धान बेचने की प्रक्रिया अत्यंत सरल और सुविधाजनक है, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। श्री सुरेश कुमार की प्रसन्नता का सबसे बड़ा कारण धान खरीदी की राशि का त्वरित भुगतान है। उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने के बाद, शासन द्वारा तय की गई राशि बहुत ही कम समय में उनके बैंक खाते में अंतरित हो गई है। फसल का दाम तुरंत मिलने से वे अपनी आगामी खेती और घरेलू आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत की कमाई जब समय पर हाथ में आती है, तो किसान का उत्साह दोगुना हो जाता है। इस बार पैसे मिलने में कोई देरी नहीं हुई, यह हमारे लिए बहुत बड़ी राहत की बात है।किसान सुरेश ने धान खरीदी केंद्र सांकरा (क) में किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि केंद्र पर छाया, पानी, और बैठने की उचित व्यवस्था के साथ-साथ तौल में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। इन सुविधाओं और किसान-हितैषी निर्णयों के लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन जिस संवेदनशीलता के साथ किसानों की सुध ले रहा है, वह प्रशंसनीय है।
- बालोद. केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के संबंध में आवश्यक जानकारी क्यूआर कोड के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। जनपद पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जनपद पंचायत बालोद क्षेत्रांतर्गत क्यू आर कोड के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2025-26 तक स्वीकृत आवासों की जानकारी हेतु ग्राम पंचायतों में क्यूआर कोड का चस्पा किया जा रहा है। जिसके माध्यम से ग्रामीणो के द्वारा अपने मोबाईल में क्यूआर कोड को स्केन कर सरलतापूर्वक जानकारी प्राप्त कर रहे हंै।
- 0- ग्राम परसदा में किया गया किसान चैपाल का आयोजनबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मागदर्शन एवं कृषि विभाग के संयुक्त प्रयास से जिले के सभी ग्रामों में किसान चैपाल आयोजित कर कृषकों को ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर रबी फसल के रूप में दलहन, तिलहन, मक्का आदि की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि बालोद विकासखण्ड के ग्राम परसदा में जहाँ 100 एकड़ रकबे में ग्रीष्मकालीन घान की खेती होती थी, वहाँं इस वर्ष धान फसल के स्थान पर सरसों 120 एकड़, चना 90 एकड़ गेहूँ, 50 एकड़ एवं उतेरा फसल के रूप में तिवड़ा आदि की खेती कर रहे है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा इस वर्ष जल जतन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें ग्राम परसदा के कृषक बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है, जिससे फसल चक्र परिवर्तन करके जल संरक्षण संभव हो पाए एवं गांवों में ग्रीष्मकाल में पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो।
- 0- कलेक्टर ने परीक्षार्थियों से व्यापम के दिशा-निर्देशों का पालन कर सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग की अपील की0- 7 दिसंबर को आयोजित की जाएगी जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षाबालोद. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित परीक्षाओं के निष्पक्ष, पारदर्शीपूर्ण एवं सफलतापूर्वक आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने व्यापम द्वारा 07 दिसंबर को आयोजित जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होेने वाले जिले के सभी अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सफलतापूर्वक परीक्षा के आयोजन में सहयोग करने को कहा है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अंतर्गत परीक्षार्थी, परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन करे। जिससे उन्हें परीक्षा दिवस को कोई असुविधा न हो।परीक्षार्थी, परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 02 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुँचे ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके। जारी दिशा निर्देश में बताया गया है कि परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा सुबह 12 बजे से प्रारंभ हो रहा है अतः मुख्य द्वार सुबह 11.30 बजे बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देना अनिवार्य है। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपड़े पहनना वर्जित होगा। केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति है। सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतारकर सुरक्षा कर्मी से जांच कराना अनिवार्य है। स्वेटर हेतु हल्के रंग एवं आधे बांह का बंधन नहीं होगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी। परीक्षार्थी फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में केवल काले या नीले बॉल पांइट पेन लेकर ही आए।उल्लेखनीय है कि 07 दिसंबर को आयोजित होने वाले जल संसाधन विभाग अंतर्गत भर्ती परीक्षा हेतु राज्य के अंबिकापुर, बैकुंठपुर(कोरिया), बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, जगदलपुर, जांजगरी-चांपा, जशपुर, कांकेर, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर एवं राजनांदगांव सहित कुल 16 जिलों में 756 परीक्षा केन्द्रों बनाया गया है। जिसमें 02 लाख 29 हजार 970 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
- 0- शीतलहर से सुरक्षा और त्वरित राहत दिलवाने अलाव जलाने की दी जा रही नियमित व्यबस्था0- शीतलहर से आमजनों को त्वरित राहत देने नगर निगम के जोन के माध्यम से अलाव जलवाए जा रहे हैंरायपुर. नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर जोन कमिश्नरों द्वारा जोन स्वास्थ्य अधिकारियों के माध्यम से महादेवघाट रायपुरा और महोबा बाजार, चंगोराभाठा बाजार, ब्रम्हदेईपारा,शिक्षक कॉलोनी डंगनिया, खमतराई चौक के पास, जयस्तम्भ चौक के पास, कलेक्टर ऑफिस के सामने डॉ भीम राव अम्बेडकर चौक के पास, नेताजी सुभाष स्टेडियम, मोतीबाग, डंगनिया पानी टंकी स्कूल के समीप, शंकर नगर चौपाटी, तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव, अंतर राज्यीय बस स्टैण्ड भाठागांव,नगर निगम जोन 9 कार्यालय परिसर के समीप मोवा और अन्य विभिन्न मुख्य सार्वजनिक स्थानों में आम जनों को शीतलहर से रायपुर शहर क्षेत्र में सुरक्षा और त्वरित राहत देने सार्वजनिक अलाव जलाने की व्यवस्था दी गयी है. शीतलहर की सम्पूर्ण अवधि के दौरान आमजनों को राहत देने जोन कार्यालयों के माध्यम से प्रतिदिन नियमित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों में अलाव जलाने की व्यवस्था दी जा रही है.
- बिलासपुर. राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जिले के सभी विकासखंडों के बीएमओ, बीपीएम, बीएएम, बीडीएम, बीटीईओ, एनएमए, सीपीएम, सीडीएम, मितानिन समन्वयक एवं मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुष्ठ रोग उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने और शीघ्र पहचान सुनिश्चित करने हेतु जिले में चलाए जाने वाले आगामी विशेष अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई।बैठक की अध्यक्षता सीएमएचओ डॉ. श्रीमती शुभा गरेवाल ने की। उन्होंने अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से उपचार्य है और प्रारंभिक अवस्था में पता चलने पर इसका उपचार अत्यंत सरल है। उन्होंने आह्वान किया कि अभियान अवधि में प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की जांच करे तथा संदिग्ध लक्षण मिलने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श एवं दवा उपलब्ध कराई जाए। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. गायत्री बांधी ने लेप्रोसी केस डिटेक्शन कैंपेन (LCDC) की कार्यप्रणाली, रिपोर्टिंग प्रणाली, संदिग्ध मामलों की पहचान तथा फॉलोअप प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 08 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक चलने वाले इस विशेष अभियान में पूरे जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करते हुए एक व्यापक सर्वे किया जाएगा।अभियान के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जाकर त्वचा पर धब्बे, सुन्नपन, संवेदना में कमी जैसे कुष्ठ रोग से संबंधित लक्षणों की जांच करेंगे। गंभीर या संदिग्ध रोगियों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में भेजा जाएगा, जहाँ उन्हें निःशुल्क दवा एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई से डीपीएम प्यूली मजूमदार, ताहिर शेख, आशीष सिंह, ए. सरिता, एस.के. सर्वे सहित विभिन्न स्वास्थ्य अधिकारी एवं मितानिन समन्वयक उपस्थित थे। सभी ने अभियान को सफल बनाने के लिए टीम के बेहतर समन्वय, समयबद्ध रिपोर्टिंग और सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न बाबासाहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 6 दिसंबर को पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा साहब एक बहुआयामी प्रतिभा, विलक्षण बुद्धिमत्ता और अडिग संकल्प के धनी महानायक थे, जिन्होंने भारत की लोकतांत्रिक संरचना को नवीन दिशा दी।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा साहब भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी होने के साथ ही सामाजिक न्याय, समानता, मानवाधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रखर प्रवक्ता भी थे। उन्होंने जीवनभर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान, छुआछूत एवं भेदभाव के उन्मूलन, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अथक संघर्ष किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबासाहब का विचार, उनका चिंतन और उनकी दूरदृष्टि आज भी राष्ट्र-निर्माण की प्रक्रिया में मार्गदर्शक प्रकाश की तरह हमें प्रेरित करती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि वे बाबा साहब के आदर्शों और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए एक संवेदनशील, समतामूलक, प्रगतिशील और न्याय-सम्मत समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
- -उप मुख्यमंत्री से मिले खिलाड़ी, श्री साव ने विजेता खिलाड़ियों को वितरित की प्रोत्साहन राशिरायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव से हरियाणा में आयोजित 35वीं सब-जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों ने मुलाकात की। श्री साव ने इस दौरान सभी खिलाड़ियों को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि 35वीं सब-जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। साय सरकार खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिसका सकारात्मक परिणाम आज राष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिल रहा है।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने खिलाड़ियों से आत्मीय चर्चा करते हुए उनके संघर्ष, मेहनत और अनुशासन की सराहना की तथा आगामी प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप राशि प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्री शशिकांत बघेल, कोच श्री आशीष मिश्रा और मैनेजर श्री पीतांबर सिंह पोर्ते सहित अन्य पदाधिकारियों ने टीम की तैयारियों और प्रदर्शन से संबंधित जानकारी साझा की।भारतीय कबड्डी संघ के तत्वावधान में हरियाणा राज्य कबड्डी संघ द्वारा 27 से 30 नवम्बर तक आयोजित अंडर-16 राष्ट्रीय कबड्डी स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पुल-एफ में शामिल टीम ने लीग मैचों में पांडिचेरी, विदर्भ और तमिलनाडु को बड़े अंतर से पराजित करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद साई की टीम और सेमीफाइनल में राजस्थान को रोमांचक मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में हरियाणा से कड़े संघर्ष में हार का सामना करना पड़ा। खिलाड़ियों के चयन और तैयारी के लिए बालकों का कोचिंग कैंप बिलासपुर तथा बालिकाओं का कैंप पेंड्रा में आयोजित किया गया था। इन कैंपों का सकारात्मक असर टीम के प्रदर्शन में देखने को मिला।35वीं सब-जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम के नवीन साहू और शिवा खैरवार ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। दोनों खिलाड़ियों ने लगातार टीम का स्कोर बढ़ाया। टीम के अन्य खिलाड़ियों भूषण पटेल, बिरजू चौहान, निखिल कुमार, मौलिक कुमार, सुंदरपाल सिंह, प्रेमलाल, सागर देवेंद्र, तुषार देवांगन, श्रीराम मरावी, कुमार जंघेल, दीपक कोल, भुवन भास्कर जगत और विमलेश ने भी शानदार खेल दिखाया।
- -चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर परिजनों से की चर्चारायपुर ।उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शुक्रवार को रायपुर के निजी अस्पताल पहुंचे, जहाँ उन्होंने जिला बस्तर के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में हुए नक्सली मुठभेड़ के दौरान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आए घायल पुलिस जवानों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। उन्होंने घायल जवानों से घटना की जानकारी ली और दिवंगत हुए उनके साथी जवानों के लिए संवेदना व्यक्त की।भैरमगढ़ क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिस बल के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान आईडी विस्फोट में एएसआई श्री जनार्दन कोर्राम, आरक्षक श्री रमलू हेमला और आरक्षक श्री सोमदेव यादव घायल हुए थे, जिन्हें उपचार हेतु तत्काल रायपुर भेजा गया था। इस दौरान उन्होंने घायल जवानों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हौसला दिया।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अस्पताल में मौजूद अधिकारियों और चिकित्सकों को जवानों के बेहतर उपचार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायल जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि शासन और प्रशासन हर संभव मदद के लिए आपके साथ खड़ा है।
- -जी.ई. रोड पर बहुप्रतीक्षित गुरू तेगबहादुर उद्यान से तेलीबांधा में नेताजी सुभाष चौक से गुरूनानक चौक तक फ्लाईओवर के लिए 173 करोड़ मंजूर-बनेगा करीब डेढ़ किमी लंबा फोरलेन फ्लाईओवर, शहर का ट्रैफिक होगा स्मूथ-एक्सप्रेस-वे पर फुंडहर चौक में भी फ्लाईओवर प्रस्तावित, फुंडहर चौक से आगे एक्सप्रेस-वे को व्ही.आई.पी. रोड से जोड़ने फ्लाईओवर की पहले ही दी जा चुकी मंजूरी-उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने पी.टी.एस. चौक में फ्लाईओवर का प्रस्ताव अगले बजट में शामिल करने के दिए निर्देशरायपुर। उप मुख्यमंत्री, लोक निर्माण तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर राजधानी रायपुर के यातायात को व्यवस्थित करने तथा रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक सुगम यातायात के लिए शहर के बीच कई फ्लाईओवर्स की कार्ययोजना को धरातल पर उतारा जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री साव के अनुमोदन के बाद लोक निर्माण विभाग ने आज जी.ई. रोड पर बहुप्रतीक्षित गुरू तेगबहादुर उद्यान से तेलीबांधा में नेताजी सुभाष चौक से गुरूनानक चौक तक फ्लाईओवर के लिए 173 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है। इसके निर्माण से गुरू तेगबहादुर उद्यान से नेताजी सुभाष चौक से गुरूनानक चौक तक जी.ई. रोड पर शहर का यातायात सुगम हो जाएगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।रायपुर शहर के यातायात को व्यवस्थित करने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में इस फ्लाईओवर के निर्माण को शामिल किया गया था। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे इस फोरलेन (16.61 मीटर चौड़ा) फ्लाईओवर के निर्माण से शंकर नगर चौक, केनाल रोड क्रासिंग व गुरूनानक चौक में यातायात की समस्या से निजात मिलेगी। इस फ्लाईओवर से नगर घड़ी चौक से यातायात सीधे तेलीबांधा थाने तक पहुंच जाएगी तथा नगर घड़ी चौक का ट्रैफिक तेलीबांधा चौक से पहले बांयी ओर मुड़कर अटल एक्सप्रेस-वे से सीधे एयरपोर्ट तक पहुंच जाएगा।एक्सप्रेस-वे के फुंडहर चौक में भी फ्लाईओवर प्रस्तावित है। फुंडहर चौक से आगे अटल एक्सप्रेस-वे को व्ही.आई.पी. रोड (एयरपोर्ट रोड) से जोड़ने के लिए राज्य शासन द्वारा पहले ही फ्लाईओव्हर निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है। इसका निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के लिए कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने पी.टी.एस. चौक में फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। इन फ्लाईओवर्स के निर्माण से रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक यातायात सुगम हो जाएगा।
- -न्याय-प्रक्रिया में तेजी एवं पारदर्शिता पर विशेष जोररायपुर। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर में नए आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में नए कानूनी प्रावधानों, कानूनी प्रक्रियाओं तथा नागरिक हित में किए गए बदलावों को विस्तार से पेश किया गया है, जो न्याय-प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, स्पष्ट और तेज बनाने में सहायक होंगे।मंत्री श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि आधुनिक समाज की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह कदम काफी अहम है। न्याय का उद्देश्य केवल सजा देना नहीं बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का भाव जगाना भी है, उन्होंने कहा कि नई विधियाँ नागरिकों को उनके अधिकारों से अवगत कराते हुए, अपराध नियंत्रण और निवारण में पूरी तरह से मददगार साबित होंगी।प्रदर्शनी में विभिन्न आपराधिक मामलों से जुड़ी नई प्रक्रियाओं, न्यायालयों में सुनवाई की गति बढ़ाने के उपाय तथा कानून प्रवर्तन में सुधारों की व्यापक जानकारी दी गई है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में जागरूकता और सुरक्षा भावना को बढ़ावा देने वाला कदम बताया।यह प्रदर्शनी अगले सप्ताह तक आम जनता के लिए खुली रहेगी, जिससे सभी वर्ग के लोग नई कानूनी व्यवस्थाओं को समझ सकें और इसका लाभ ले सकें। आम जनता प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश में कानून व्यवस्था और न्याय व्यवस्था के नवोन्मेष की झलक पा सकती है, जिससे आने वाले समय में सामाजिक स्थिरता और सुरक्षा को एक नया आयाम मिलेगा।
- -सरल और पारदर्शी धान खरीदी प्रक्रिया से खुश किसान भूपेश सिंह ने व्यवस्था पर जताया आभाररायपुर । छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित धान खरीदी अभियान किसानों के लिए आशा और विश्वास का मजबूत आधार बन रहा है। प्रति क्विंटल 3,100 रुपए की समर्थन मूल्य दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी सीमा ने किसानों के चेहरे पर संतोष और समृद्धि की नई चमक लाई है।दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत गनियारी के रसमड़ा उपार्जन केंद्र में शुक्रवार को सिलोडा गांव के प्रगतिशील किसान श्री भूपेश सिंह ने अपने दूसरे टोकन के तहत 96 क्विंटल धान की बिक्री की। लगभग 5.19 हेक्टेयर रकबे वाले श्री सिंह पहला टोकन भी सफलतापूर्वक बेच चुके हैं। इस वर्ष उन्होंने अपने खेतों में कावेरी किस्म का धान लगाया था, जिसकी पैदावार उन्हें बेहद संतोषजनक मिली है। पिछले वर्ष भी उनकी उपज बेहतर रही थी, जिससे उन्हें खेती के प्रति और अधिक भरोसा मिला।किसान भूपेश सिंह बताते हैं कि धान की फसल हमारे लिए केवल अनाज नहीं, बल्कि सालभर की मेहनत का प्रतिफल है। इसी से हमारा घर-परिवार चलता है, बच्चों की पढ़ाई होती है और जीवन व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ता है। यह हमारी रोज़ी-रोटी और जीवन का आधार है।रसमड़ा उपार्जन केंद्र में खरीदी कार्यों के दौरान उत्साह और रौनक का माहौल देखने को मिला। बारदाने भरने, तौलने, सिलाई करने और धान को गुणवत्ता के आधार पर स्टैक में व्यवस्थित करने जैसे सभी कार्य समिति कर्मचारियों द्वारा सुचारू रूप से किए जा रहे थे। पूरी खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, तेज और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रही है।श्री भूपेश सिंह ने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा किसानों के हित में की जा रही इन व्यवस्थाओं से न केवल उन्हें सुविधा मिल रही है, बल्कि खेती के प्रति उनका विश्वास भी और मजबूत हो रहा है। इसके लिए उन्होंने सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
- - जिला स्तर पर प्रथम स्थान जीतकर रबिना और टीम ने संभागीय मंच तक बनाई शानदार जगह-बस्तर ओलंपिक ने सुदूर क्षेत्रों की प्रतिभाओं को दिया बड़ा अवसर, खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति जताया आभाररायपुर । बस्तर के सुदूर अंचलों में दबी पड़ी खेल प्रतिभाओं को एक मजबूत मंच देने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा प्रारंभ किए गए बस्तर ओलंपिक ने अबूझमाड़ के युवाओं के जीवन में नई उमंग और नई दिशा जगाई है। 2024 में पहली बार आयोजित हुए इस महोत्सव की अभूतपूर्व सफलता के बाद, इस वर्ष पुनः भव्य रूप में बस्तर ओलंपिक 2025 का आयोजन किया जा रहा है। 11 से 13 दिसंबर तक जगदलपुर में होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश भर की नजरें अबूझमाड़–ओरछा की बेटियों पर टिकी हैं।जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रबिना पोटाई के नेतृत्व वाली नारायणपुर की जूनियर खो-खो टीम ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। ओरछा की शांत-पहाड़ी गलियों से निकलकर प्रदेश स्तर के मंच तक पहुंची यह टीम अब अपने जिले के लिए नए कीर्तिमान बनाने को तैयार है।अबूझमाड़ ओरछा की रबिना पोटाई ने बताया कि बचपन से ही उसका मन खेल में लगता था। मेरे माता-पिता नहीं और हम लोग 4 भाई-बहन हैं वे हमेशा मेरा हौसला बढ़ाते हैं। पहले हमारे क्षेत्र में न तो अच्छे अभ्यास के साधन थे और न ही बड़े प्रतियोगिताओं का अनुभव मिल पाता था इसलिए हमारी प्रतिभा अक्सर दिख नहीं पाती थी। जब से बस्तर ओलंपिक शुरू हुआ है तब से हमें वह मंच मिला जिसकी हमें वर्षों से आवश्यकता थी। मैंने पिछले साल भी इसमें भाग लिया था और संभाग स्तर तक पहुँचकर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। उस अनुभव ने मुझे और मजबूत किया। इस बार हमने और कड़ी मेहनत की है। हमारा एक ही लक्ष्य है कि नारायणपुर जिले को खो-खो में प्रथम स्थान दिलाना है। मैं चाहती हूँ कि मेरा गाँव, मेरा स्कूल और मेरा जिला मुझ पर और मेरे पुरे टीम के ऊपर गर्व महसूस करे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का इस पहल के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। यह आयोजन हमें बड़े मंचों तक पहुँचने का मौका दे रहा है और हम सभी अपनी पूरी क्षमता दिखाएँगे।रबिना के साथ खेलने वाली खिलाड़ी हैं सलोनी कोवाची, सुंदरी पोटाई, रोशनी कुमेटी, सनिता, सरीता मंडावी, शिवानी कचलाम, अंजु रावल, कविता पद्दा, ममता वड्डे, मनिषा पोटाई और सुनिता उसेंडी। इन खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद अनुशासन और निरंतर अभ्यास से जिला स्तर पर श्रेष्ठता साबित की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा बस्तर ओलंपिक की शुरूआत ने सुदूर व घने जंगलों में रहने वाली पीढ़ियों के नजरिये में बदलाव लाया है। पहले जहां प्रतिभा नजरअंदाज होती थी वहाँ अब संरचित मंच और प्रतिस्पर्धा के अवसर उपलब्ध हैं। रबिना और उनकी टीम की यह उपलब्धि सिर्फ खेल की जीत नहीं है यह सामाजिक बदलाव आत्मविश्वास और मेहनत की जीत भी है।
-
0गौरव गार्डन और मधुबन को डिमांड बिल सहित विवरणी का नोटिस जारी किया गया0
0आयुक्त ने सभी निर्माणाधीन भवनों की जाँच करने, सी एंड डी वेस्ट मिलने पर तत्काल कार्यवाही करने के दिए निर्देश0
रायपुर/ आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा मार्ग में अम्बुजा माल, डेकाथलन, श्रीराम बिजनेस पार्क, सफायर ग्रीन, राम वर्ल्ड, अमर मैरिज पैलेस, गोयल गोडाउन, वाइन शॉप में नगर निगम जोन 9 राजस्व विभाग की टीम द्वारा की जा रही सम्पतिकर वसूली, करारोपण हेतु सर्वे कार्य का औचक निरीक्षण कर स्थल समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को प्रभावी तौर पर राजस्व वसूली करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए.
आयुक्त श्री विश्वदीप ने रायपुर नगर पालिक निगम हेतु शत - प्रतिशत राजस्व वसूली का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किये जाने निर्देशित किया.
आयुक्त ने रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनों के सभी बड़े बकायादारों को डिमांड बिल सहित विवरणी का नोटिस जारी करने के निर्देश सभी जोनों के जोन कमिश्नरों और सहायक राजस्व अधिकारियों को दिए हैं.
आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम राजस्व विभाग की टीम द्वारा विगत दिवस गौरव गार्डन, मधुबन, ओमया, अमायरा का सम्पतिकर वसूली हेतु अभियान चलाकर स्थल सर्वे किया गया और आज गौरव गार्डन और मधुबन को डिमांड बिल सहित विवरणी का नोटिस जारी कर दिया गया. श्रीराम बिजनेस पार्क और सफायर ग्रीन को भी अतिशीघ्र डिमांड बिल और विवरणी का नोटिस जारी करने की नगर निगम जोन 9 राजस्व विभाग द्वारा तैयारी की जा रही है.
आयुक्त श्री विश्वदीप ने निरीक्षण के दौरान नगर निवेश विभाग के उप अभियंताओं को सभी निर्माणाधीन भवनों की अनुज्ञाओं की स्थल निरीक्षण, जाँच कर प्रतिवेदन देने और सी एंड डी वेस्ट मिलते ही उस पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैँ.
आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा किये गए औचक निरीक्षण के दौरान स्थल पर उपायुक्त श्री रमेश जायसवाल, श्री जसदेव सिंह बाबरा, कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, आईटी विशेषज्ञ श्री रंजीत रंजन, उप अभियंता श्री सोहन गुप्ता, श्री अमित सरकार, जोन 9 सहायक राजस्व अधिकारी श्री नरेन्द्र नायक एवं जोन 9 के अन्य सम्बंधित निगम अधिकारियों की उपस्थिति रही.


























.jpg)
.jpg)