- Home
- छत्तीसगढ़
- -धान उपार्जन की नियमित मॉनिटरिंग करने के दिए निर्देश-शासन के निर्देशानुसार कार्य में लापरवाही पाए जाने पर एस्मा” के तहत होगी कठोर कार्रवाई-कलेक्टर-अनुपस्थित समिति प्रबंधकों को तत्काल सेवा से बर्खास्त करने के दिए निर्देशअम्बिकापुर, / छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए जिले में धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू और व्यवस्थित रूप से संचालित करने की तैयारियों को लेकर आज जिला कलेक्ट्रेट सभा-कक्ष (कम्पोजिट बिल्डिंग) में धान उपार्जन केन्द्रों के प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटरों का प्रशिक्षण कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।जिले के 54 धान उपार्जन केन्द्रों में इस वर्ष पंजीकृत 55,937 किसानों से 15 नवम्बर 2025 से धान खरीदी प्रारंभ हो गई है जोकि 31 जनवरी 2026 तक खरीदी की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित अम्बिकापुर के अधिकारी उपस्थित रहे।कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने प्रशिक्षण में अधिकारियों और कर्मचारियों को धान उपार्जन कार्य को पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संपादित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। खाद्य विभाग, मार्कफेड एवं सहकारिता विभाग को टोकन तुहर ऐप, एग्रीस्टेक प्रणाली तथा किसान पंजीयन से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी सभी केन्द्र प्रभारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही धान उपार्जन से जुड़े सभी आदेश और दिशा-निर्देश समय पर केन्द्रों तक पहुँचाने पर भी जोर दिया गया।प्रत्येक धान उपार्जन केन्द्र में एक कोटवार और एक पटवारी की अनिवार्य रूप से ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। केन्द्र प्रभारी और कम्प्यूटर ऑपरेटरों को पटवारी एवं कोटवार के साथ पूर्ण तालमेल में कार्य करने कहा गया है, जिससे खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित लखनपुर एवं सीतापुर के समिति प्रबंधकों को सेवा से पृथक कर दिया गया है। वहीं जिन समिति प्रबंधकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है, उन्हें भी प्राधिकृत अधिकारी के माध्यम से तत्काल सेवा से पृथक करने के निर्देश उपायुक्त, सहकारी संस्थाओं को जारी कर दिए गए हैं।राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में धान उपार्जन की नियमित मॉनिटरिंग करने निर्देशित किया गया। कलेक्टर श्री भोसकर ने यह भी स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार कर्तव्य में लापरवाही पाए जाने पर “एस्मा” के तहत कठोर कार्रवाई होगी।धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
- खेल सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, जीवन को नया आकार देने वाली ऊर्जा है – दीपिका सोरीसुकमा, / जिले में दो दिवसीय बस्तर ओलंपिक 2025 की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी शामिल हुईं। उन्होंने विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।समापन समारोह को संबोधित करते हुए सुश्री सोरी ने कहा कि बस्तर के युवाओं में असाधारण प्रतिभा है। खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि बस्तर के हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को एक बेहतर मंच मिले, और बस्तर ओलंपिक इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं में खेल भावना का विकास समाज को मजबूत बनाता है। स्वस्थ तन और स्वच्छ मन के लिए खेल अत्यंत आवश्यक हैं। यहां के खिलाड़ी जिस मेहनत और समर्पण के साथ खेल रहे हैं, वह आने वाले समय में उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा।कार्यक्रम में जनपद पंचायत कोंटा की अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता कवासी और नगर पालिका परिषद सुकमा की उपाध्यक्ष श्रीमती भुनेश्वरी यादव ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सुकमा के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाएं बड़ी संख्या में मौजूद हैं, जिन्हें ऐसे आयोजनों से दिशा और अवसर मिलता है।समारोह के अंत में विभिन्न खेलों की विजयी टीमों और खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई। खिलाड़ियों और कोचों के उत्साह से खेल मैदान देर तक गूंजता रहा।इस अवसर परजनपद पंचायत कोंटा की अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता कवासी, नगर पालिका परिषद सुकमा की उपाध्यक्ष श्रीमती भुनेश्वरी यादव अन्य जनप्रतिनिधि सहित एसडीएम श्री सूरज कश्यप, जनपद पंचायत सुकमा के सीईओ सुश्री निधि प्रधान, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीआर मंडावी, खेल अधिकारी श्री वीरूपाक्ष पौराणिक, विभिन्न खेलों के कोच, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी और नागरिक उपस्थित थे।
- रायपुर | जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है | कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर धान खरीदी में बाधा पहुंचाने पर शाखा प्रबंधकों द्वारा चार कर्मचारीयों पर एस्मा के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई है | जिसमें कौशल वर्मा के खिलाफ थाना खरोरा, बृजमोहन देवांगन के खिलाफ थाना धरसीवां, राम कुमार वर्मा एवं पोषण लाल धुरंधर के खिलाफ थाना नेवरा में मामला पंजीबद्ध कार्यवाही की गई है |
- -कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा 18 नवंबर को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित समारोह में होंगी सम्मानित-संपूर्ण जिले वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के प्रति माना विनम्र आभारबालोद राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा ’जल संचयन जन भागीदारी’ (जेएसजेबी 1.0) के तहत जोन 02 मेें शामिल बालोद जिला को बेस्ट परफाॅर्मिंग जिले के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त होेने पर बालोद जिले को 02 करोड़ रूपये का प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा मंगलवार 18 नवंबर को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित समारोह के अवसर पर ’जल संचयन जन भागीदारी’ के अंतर्गत बालोद जिले में हुए उत्कृष्ट कार्यों के लिए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा को सम्मानित करेंगी। जिले को प्राप्त हो रहे यह उलपब्धि बालोद जिले के लिए महत्वपूर्ण सौगात है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले को प्राप्त हो रहे इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित पूरे जिले वासियों के प्रति विनम्र आभार माना है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी वर्गों के लोगों तथा संपूर्ण जिले वासियों के सहयोग से जिले को यह उपलब्धि हासिल हो पाया है। जिन्होंने इस अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जल संरक्षण तथा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई है। श्रीमती मिश्रा ने बालोद जिले को प्राप्त इस महत्वपूर्ण उलपब्धि के लिए संपूर्ण जिले वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी है।उल्लेखनीय है कि बालोद जिले में ’जल संचयन, जन भागीदारी’ अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 01 लाख 06 हजार 677 नवीन जल संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही पूर्व निर्मित 30 हजार 849 जल स्त्रोतों में सामूहिक श्रम के माध्यम से मरम्मत एवं साफ सफाई की व्यवस्था की गई। ग्राम पंचायतों के माध्यम से जल भराव वाले स्थानों का चिन्हांकन कर नवीन जल स्त्रोतों का निर्माण किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों में 10 हजार वाटर रिचार्ज पिट का निर्माण किया गया है। वन क्षेत्र में जल संरचनाओं के साथ मृदा एवं जल संरक्षण के कार्य अंतर्गत 03 लाख 88 हजार पौधरोपण किया गया। जिले में इस अभियान से प्रेरित होकर ग्रामीणों द्वारा स्वपे्ररणा एवं निजी राशि से 27 हजार से अधिक घरों में सोकपिट संरचना का निर्माण किया गया है। इसके अलावा जिले में 01 लाख 09 हजार 0273 स्टेगर्ड कंटूर टेंªच का निर्माण किया गया है। जिले मंे कुल 140 अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है। जिले में 01 हजार 944 सामुदायिक तालाब, 06 हजार 160 निजी डबरी, तालाब निर्माण किया गया है। जिले में 399 मिनी परकुलेशन टैंक, 06 हजार 614 लूज बोल्डर चेक डेम, 672 नदियों का पुनरूद्धार किया गया है। जिले में 69 स्टाॅप डेम, 316 गेबियन चेक डेम, 423 कुंआ का निर्माण किया गया है। जिले में कुल 44 हजार 49 वाटर रिचार्ज पिट का निर्माण किया गया है। उपरोक्त सभी कार्यों के फलस्वरूप भारत सरकार के सभी मानको के आकलन के आधार पर बालोद जिले को प्रथम स्थान अर्जित होेने पर यह महत्वपूर्ण सौगात मिलने वाला है।
- 0- नगर पालिका परिषद बालोद में मूलभूत विकास कार्यों के लिए 04 करोड़ रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की0- बालोद शहर में तान्दुला नदी पुल से उप जेल तक डिवाइडर निर्माण तथा बालोद से लोहारा मार्ग एवं जगन्नाथपुर से परसोदा मार्ग निर्माण करने की घोषणा कीबालोद. उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने आज अपने बालोद प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बालोद के जय स्तंभ चौक में नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण एवं नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के नवनिर्मित आदमकद प्रतिमा का अनावरणभी किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने नगर पालिका परिषद बालोद के परिसर में आयोजित लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में बालोद शहर के मूलभूत विकास हेतु 04 करोड रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय बालोद में तान्दुला नदी पुल से उप जेल तक डिवाइडर निर्माण तथा बालोद से लोहारा मार्ग एवं जगन्नाथपुर से परसोदा मार्ग निर्माण करने की घोषणा की।श्री साव ने डिवाइडर निर्माण के कार्य को दिसंबर माह तक प्रारंभ करने का आश्वासनभी दिया। समारोह में उपमुख्यमंत्री श्री साव ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र एवं आवास की चाबी सौंप कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने बालोद शहर के प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। समारोह में संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, नगर पालिका परिषद बालोद के उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, पूर्व विधायक श्री वीरेंद्र साहू एवं प्रीतम साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश यादव, नगर पंचायत गुंडरदेही श्री प्रमोद जैन, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री पवन साहू, श्री अमित चोपड़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा समाज प्रमुखों के अलावा पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री नूतन कंवर सहित नगर पालिका परिषद बालोद के सभी पार्ष एवं अन्य अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में शहर वासी उपस्थित थे।
- भिलाई. नगरपालिक निगम भिलाई के जोन क्रमांक 1 के अंतर्गत फरीदनगर लाल मैदान ग्राउंड में कुछ बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर द्वारा बिल्डिंग मटेरियल एवं सी एण्ड डी (ठोस अपशिष्ट ) मटेरियल जो मलवा के रूप में रहता है । लोगों के घर निर्माण के समय निकलने वाले मलबे को एकत्रित करके पूरे लाल मैदान में अनाधिकृत रूप से डंप किया गया है । समय-समय पर लोगों को विक्रय कर अनाधिकृत रूप से व्यवसाय किया जा रहा है, जिसके कारण आस पास के नागरिकों को काफ़ी दिक्कत हो रही है ।साथ ही कुछ असामजिक तत्वों द्वारा मछली चिकन के सड़े गले अपशिष्ट डालने के कारण जन मानस को हो रही असुविधा को देखते हुए नगर निगम भिलाई द्वारा उक्त स्थान पर किसी प्रकार का भवन निर्माण सामग्री एवं मलवा डंप करने वालों के विरुद्ध नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 में उल्लेखित धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई किए जाने की सूचना जारी की जा रही है । सूचित किया जाता है कि सम्बन्धित व्यवसाय कर्ता सात दिवस के भीतर अनाधिकृत रूप से डंप किए गए मटेरियल को हटा कर निगम को सूचित करें अन्यथा संबंधित व्यवसाय कर्ता के विरुद्ध प्रतिदिन अर्थ दंड से दंडित किया जाएगा और उक्त सामग्री को निगम के द्वारा अधिग्रहित किया जाएगा जिसके लिए संबधित व्यवसाय कर्ता जवाबदार होंगे ।उक्त स्थान पर भविष्य में यदि निगम के कर्मचारी भी कचरा डालते पाए गए तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
- भिलाई नगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा हर एक मतदाता को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया गया है, यदि किसी मतदाता को गणना प्रपत्र नहीं मिला हो तो स्थानीय बीएलओ से संपर्क करें। अंतिम तारीख का इंतजार मत कीजिए, आप सभी से अपील है कि गणना प्रपत्र बी.एल. ओ. के पास शीघ्र जमा कराइये। गणना प्रपत्र नियत समय पर बीएलओ के पास जमा नहीं करने पर संबंधित मतदाता का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से कट जाएगा तथा मतदाता को दावा/आपत्ति प्रस्तुत करने, नाम जुड़वाने के लिए पुनः फॉर्म भरने या अन्य असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है।आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई की ओर से अपील है कि विशेष सघन पुनरीक्षण में उत्साह से भाग लें और आपके बीएलओ को सहयोग प्रदान करें। यदि गणना प्रपत्र को भरने में कोई कठिनाई हो तो आपके बीएलओ , जोन कार्यालय स्थित हेल्प डेस्क या टोल फ्री नंबर 0788- 2294303 पर संपर्क कर सकते हैं। गणना प्रपत्र में सबसे ऊपर आपके बीएलओ का मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। आप सब से अपेक्षा है कि अपने बीएलओ को सहयोग करें, प्रत्येक मतदाता के 02 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ तैयार रखें। वर्ष 2003 के विशेष सघन पुनरीक्षण में आपका या आपके परिवार के सदस्यों का नाम खोजने के लिए https://voters.eci.gov.in या जोन कार्यालय स्थित हेल्प डेस्क या आपके बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है।
-
0- गेड़ी नृत्य के प्रदर्शन से भाव विभोर हुए कटक वासी
0- पंजाब के कलाकारों ने सीखा गेड़ी नृत्य की बारीकियां
0- कटक कलेक्टर ने किया अनिल गढ़ेवाल का मंच पर सम्मानबिलासपुर. भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय एवं उड़ीसा शासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित बालीयात्रा कटक महोत्सव जो कि दिनांक 5 नवंबर से प्रारंभ होकर 14 नवंबर को महानदी के तट पर संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 20 राज्य के कलाकारों ने भागीदारी निभाया। अत्यंत ही गर्व की बात है कि इस महोत्सव में उड़ीसा शासन के द्वारा बिलासपुर की लोकप्रिय संस्था लोक श्रृंगार भारती गेड़ी लोक नृत्य दल को शानदार तेरहवां साल आमंत्रित किया गया।अनिल कुमार गढ़ेवाल के कुशल नेतृत्व में 19 सदस्यीय गेड़ी लोक नृत्य दल ने दिनांक 10 नवंबर को बालीयात्रा के विराट मंच पर गेड़ी लोक नृत्य का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर कटकवासी भाव विभोर हो गए । अनिल कुमार गढ़ेवाल के द्वारा गाया हुआ गीत " काट ले हरिहर बांसे जो भला" गीत पर दर्शकगण झूम उठे। वहीं मुख्य मांदल वादक मोहन डोंगरे ने एक ही जगह पर घूम-घूम कर बिना लय टूटे मांदल वादन किया तो दर्शकगण की तालियां से महानदी का तट गूंज उठा, वही सौखी लाल कोसले ने हारमोनियम पर गेड़ी नृत्य गीत बजाकर दर्शकों को मोहित किया तथा महेश नवरंग के बांसुरी वादन से दर्शक भाव विभोर हो गए। सह मांदल वादक के रूप में भरत वस्त्रकार ने लय एवं ताल पर गेड़ी नर्तकों को खूब नचाया । ढोलक पर द्वारिका लाश्कर ने ताल देकर समा बांध दिया । कौड़ियों चीनी मिट्टी की माला पटसन वस्त्र पहनकर मुख्य गेड़ी नर्तक प्रभात बंजारे तथा सूरज खांडे के गेड़ी में खड़े रहने के बावजूद उनके कंधों पर सवार होकर शुभम भार्गव ने गेड़ी को हवा में लहराया तो महानदी का तट दर्शकों की तालिया से गुंजायमान हो गया। वही चेतन कुर्रे तथा चंद्रशेखर केवट ने एक ही गेड़ी पर नृत्य करके सबको मंत्र मुग्ध कर दिया ।लक्ष्मी नारायण माण्डले तथा मनोज माण्डले फूलचंद ओगरे ने भी सह गेड़ी नर्तक की भूमिका निभाकर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया ! भाव नर्तक के रूप में शुभम भारद्वाज उदय खांडे ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गेड़ी नृत्य के पश्चात कटक जिला के कलेक्टर श्री दत्तात्रय भाऊसाहेब शिंदे ने मंच पर आकर दल प्रमुख एवं नृत्य निर्देशक अनिल गढ़ेवाल एवं साथियों का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । ज्ञातव्य हो कि गेड़ी नृत्य दल को उड़ीसा शासन ने लगातार तेरहवां साल आमंत्रित कर सम्मानित किए हैं । राज्योत्सव के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपना काफिला रुकवा कर गेड़ी नृत्य का प्रदर्शन देखा था तथा हाल ही में भारत सरकार द्वारा आयोजित लोक महोत्सव हैदराबाद में गेड़ी नृत्य के प्रदर्शन ने छत्तीसगढ़ का परचम लहरा दिया था तथा राज्योत्सव बिलासपुर में भी गेड़ी नृत्य के प्रदर्शन को खूब वाह वाही मिली थी ! ऐसा प्रदर्शन जो रामायण काल से भी अधिक पुराना है उसमें आधुनिकता का एक अंश भी नजर नहीं आता। गीत, संगीत, नृत्य शैली, और वाद्य यंत्र तथा प्रमुख रूप से वेशभूषा पूर्णतः परंपरा पर आधारित प्रस्तुति को देखकर दर्शक गण मुक्ध हो जाते हैं । - दुर्ग। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे में भाजपा को प्रचंड जीत मिलने पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने केंद्रीय नेतृत्व, विजयी प्रत्याशी और कार्यकर्त्ताओ को शुभकामनायें देते हुए उन्होंने कहा की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नीतियों और उनके नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास को समर्पित है। मंत्री श्री यादव बिहार चुनाव में छपरा और बनियापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बनाये गए थे उन दोनों ही विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी की विजयी हुई है।बिहार चुनाव में केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने लगातार 15 दिनों तक सघन जनसंपर्क किये और मतदाताओ भाजपा के पक्ष में मतदान करने अपील करते रहे। यादव समाज से आने के कारण उन्हें पार्टी ने बिहार में बड़ी जिम्मेदारी दिए थे। चुनाव में छपरा और बनियापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के साथ ही साथ सारण और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र की सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने रणनीती बनाने में अहम भूमिका निभाए। दीपावली के दूसरे दिन से ही गांव गांव में सघन जनसंपर्क किये, इसके साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्र में समाज, व्यापारिक संगठन, समूह की बैठक लेकर उनसे संवाद किये और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को बताकर बिहार में विकास की गति और आगे बढ़ाने भाजपा पर भरोसा जताने अपील किये।शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की बिहार चुनाव के जारी नतीजे में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। छपरा विधानसभा की प्रत्याशी श्रीमती छोटी कुमारी और बनियापुर विधानसभा के प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को जनता ने अपार जनसमर्थन देकर भाजपा पर विश्वास जताया है। अब पुनः एनडीए सरकार बिहार में सड़क निर्माण, बिजली आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व विकास कार्यों को बल मिलेगा। बिहार के हर वर्ग का समग्र विकास सुनिश्चित होगा और बिहार में विकास की रफ़्तार और तेज होगी।
- 0- दुर्ग विधानसभा के 5 वार्डों में बनेंगे सीसी रोडदुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने नागरिकों की मांग पर सीमेंटीकरण सड़क बनाने शासन से स्वीकृत कार्यों को केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने निगम के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्त्ताओ के साथ भूमिपूजन किये। वृहद स्तर पर भूमिपूजन होने पर दुर्ग की जनता ने मंत्री गजेन्द्र का अभिनन्दन कर विकास कार्य के लिए किये वादा पूरा करने पर आभार जताये। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों की और भी मांग पर मंत्री श्री यादव ने घोषणा भी किये। इस दौरान उपस्थित क्षेत्र की जनता ने मंत्री गजेन्द्र यादव से संवाद कर शासन की योजनाओ की जानकारी भी लिए।शिक्षा, ग्रामोद्योग और विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने बताया की आज दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 51- 52 बोरसी, 53 - 54 पोटिया व 55 पुलगांव में ₹1करोड़ 73 लाख की लागत से 9 स्थानों पर सीसी रोड बनाया जाएगा जिससे नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो।मंत्री श्री यादव ने आगे कहा की जनता से किए वादों को पूरा करना ही भाजपा का मूल मंत्र है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्ग में विकास कार्यों को नई गति मिल रही हैं। 100 से अधिक स्थान पर सीमेंटीकरण सड़क, 1000 हजार अधिक नये बिजली पोल का विस्तार, स्कूलों का संधारण सहित दुर्ग का सर्वांगीण विकास करने निरंतर विकास कार्यों की नींव रखी जा रही है। आप सभी के सहयोग से दुर्ग को और बेहतर बनाने कार्यरत है।दुर्ग की जनता का भाजपा पर अटूट विश्वास से ही डबल इंजन की सरकार में दुर्ग के सर्वांगीण विकास की दिशा में लगातार मूलभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जा रहा है।इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, गुलशन साहू, साजन जोसफ, श्रीमति हीरोँदी चंदानिया, श्रीमति सविता साहू, पार्षद अश्वनी निषाद, कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन, श्रीमति लोकेश्वरी ठाकुर, विनायक नातू, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, महेन्द्र लोढ़ा, लक्ष्मीकांत दुबे, पोषण साहू एवं नागरिक उपस्थित रहे।
- 0- डीजीपी से बात कर समाधान का आश्वासनबालोद। क्षेत्र के दर्जनों पत्रकारों ने रविवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मुलाकात कर पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और हाल ही में पत्रकारों पर हो रही अनावश्यक कार्रवाई के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। पत्रकारों ने अपने आवेदन के साथ कई उदाहरण देते हुए बताया कि क्षेत्र में पत्रकारों पर झूठी FIR दर्ज करने और द्वेषपूर्ण रवैया अपनाने जैसी समस्याएँ लगातार बढ़ रही हैं, जिससे मीडिया जगत में असुरक्षा का माहौल बन रहा है।पत्रकारों की बात सुनने के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आश्वस्त किया कि वे इस मामले में डीजीपी छत्तीसगढ़ से चर्चा करेंगे तथा आवश्यक पहल कर पत्रकारों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और उनके खिलाफ अनावश्यक व मनमानी कार्रवाई किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।मुलाकात के दौरान पत्रकारों ने क्षेत्रीय स्तर पर कार्य के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याएँ, प्रशासनिक सहयोग की कमी और प्रेस स्वतंत्रता पर पड़ रहे प्रभावों पर भी अपने विचार एवं तथ्य रखे।इस मौके पर उपस्थित पत्रकार–वीरेंद्र भारद्वाज, नरेंद्र खोब्रागड़े, आलोक गुप्ता, बलराम गुप्ता, संतोष कोशी, अजयन पिल्ले, हीरालाल पवार, भोजराम साहू, नीलेश श्रीवास्तव, राघवेन्द्र शर्मा, कमल शर्मा, शेखर गुप्ता, कमल साहू, छगन साहू, गोरेलाल सोनी, तेजराम साहू, ओम गोलछा, दीपक राजाभोज, मोहन दास मानिकपुरी, लक्ष्मी कांत बंसोड़, किशोर साहू, राजेश पटेल, शिव जायसवाल, रवि भूतड़ा, राहुल भूतड़ा, संतोष साहू, विकास साहू, संजय सोनी, बोधन भट्ट, टीकम पिपरिया, परस साहू, मीनू साहू, खिलावन चंद्राकर, तिलक राम देशमुख, केशव सिन्हा, तरुण नाथ योगी, मो. फुरकान खान, अंकित टाटिया, यशवंत निषाद, दीपक देवदास, सोनू देवदास, दानवीर साहू, नरेश जोशी, राजेश साहू, देवेंद्र साहू, जगन्नाथ साहू, मधुसागर, कृष्णा गंजीर, अमित मंडावी, तहजीब खान, मंजू शर्मा, टामन साहू, जागेश्वर सिन्हा, हेमशंकर सोनवानी और सतीश रजत सहित अंचल के अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।उपमुख्यमंत्री के इस सकारात्मक आश्वासन के बाद पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि शासन स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और भविष्य में पत्रकारों के प्रति किसी भी प्रकार की द्वेषपूर्ण कार्रवाई पर रोक लगाई जाएगी।
- 0- महाराष्ट्र मंडल के वल्लभनगर केंद्र की महिलाओं ने मासिक बैठक में मचाया धमालरायपुर। महाराष्ट्र मंडल के वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में दिवाली मिलन उत्सव का आयोजन किया। एकादशी होने के कारण महिलाओं ने सर्वप्रथम रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया और ताश के पत्तों का मनोरंजक खेलों का भी आनंद लिया। कार्यकारी महिला प्रमुख अपर्णा देशमुख ने बताया कि दिवाली उत्सव हो और ताश के खेल न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। इसलिए इस बार केंद्र की महिलाओं ने ताश के विभिन्न खेलों का आनंद लिया। महिलाओं के लिए कई खेल बिल्कुल नए थे, लेकिन सभी ने इसका भरपूर आनंद उठाया। ताश के खेल में प्रथम आशा द्वितीय कांचन पुसदकर व तृतीय अमरजीत रहीं। फिर सभी ने स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद लिया।इस अवसर पर मानसी विठालकर, शुभांगी आप्टे, अर्चना जतकर, सुहानी पवार, हर्षा, प्रतिमा आगलावे, वैभवी चौधरी, शुभदा अगस्ती, वंदना पाटील, लीना केलकर, शोभा पाटील, सुलु हर्डीकर, श्वेता, मंजूषा चिलमवार, रोहिणी चिमोटे, उषा काकडे, सुवर्णा कस्तुरे, नंदा अगस्ती, सीमा तिघा , सुरेखा मेघावाले, आशा बरेवार , प्राजक्ता पुसदकर, अनिता उमाडे, प्रीति केसकर, विजया चौधरी और शोभा ठाडा उपस्थित रहीं।
- 0- जिले के नगरीय निकायों को मिला विकास कार्यों की विभिन्न सौगात0- जिला मुख्यालय बालोद एवं डौण्डीलोहारा में किया अटल परिसर का लोकार्पण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन0- जल जीवन मिशन अंतर्गत गुरूर, गुण्डरदेही एवं डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के विभिन्न गांवों में एकल ग्राम नल जल योजना के कार्यों का किया लोकार्पणबालोद. प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के अलावा छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बहाकर छत्तीसगढ़ के नवनिर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज जिला मुख्यालय बालोद के नगर पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित अटल परिसर का लोकार्पण एवं नालंदा परिसर की भूमि पूजन समारोह के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। कार्यक्रम में श्री साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने छत्तीसगढ़ के विकास हेतु पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री वाजपेयी के द्वारा की गई सौगातांे के संबंध में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम सोनईडोंगरी एवं मुड़खुसरा में तथा गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम भोथीपार एवं खल्लारी में एकल ग्राम नल जल योजना के कार्यों का लोकार्पण भी किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह के दौरान नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण कर भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने वहाँ एकल ग्राम नल जल योजना डूमरघुचा, बड़े जंुगेरा, मड़िया कट्टा का लोकार्पण तथा नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में अमृत मिशन 2.0 जल प्रदाय योजना और आदर्श आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में मूलभूत विकास कार्यों के लिए 03 करोड़ रूपये के अलावा मुक्ति धाम निर्माण हेतु 30 लाख रूपये तथा नगर पंचायत डौण्डी में मूलभूत विकास कार्यों हेतु 02 करोड़ रूपये एवं मुक्ति धाम निर्माण हेतु 20 लाख रूपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इसी तरह नगर पंचायत चिखलाकसा में मूलभूत विकास कार्यों के लिए 02 करोड़ रूपये के अलावा नगर पालिका दल्लीराजहरा मेें मूलभूत विकास कार्यों के लिए 03 करोड़ रूपये की राशि के अलावा नगर पंचायत चिखलाकसा के अलावा नगर पालिका दल्लीराजहरा में संयुक्त रूप से मुक्ति धाम निर्माण हेतु 50 लाख रूपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। श्री साव ने सभी संबंधित नगर पालिका एवं पंचायतों के अध्यक्षों को इन विकास कार्यों का शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने जनप्रतिनिधियों के मांग पर डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम संबलपुर में विश्राम गृह निर्माण हेतु उचित कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया।श्री साव ने कहा कि स्व. वाजपेयी द्वारा छत्तीसगढ़ वासियों को नए छत्तीसगढ़ राज्य की सौगात देने के अलावा राजधानी रायपुर में एम्स की स्थापना तथा न्यायधानी बिलासपुर में उच्च न्यायालय एवं रेलवे जोन की सौगात के अलावा स्व. वाजपेयी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एवं भारतमाला परियोजना के माध्यम से राज्य के गांव एवं शहरों में सड़कों का जाल बिछाने का अभिनव कार्य किया है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री साव ने नगर पालिका परिषद बालोद के परिसर में आयोजित लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में बालोद शहर के मूलभूत विकास हेतु 04 करोड़ रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय बालोद में तान्दुला नदी पुल से उप जेल तक डिवाइडर निर्माण तथा बालोद से लोहारा मार्ग एवं जगन्नाथपुर से परसोदा मार्ग निर्माण करने की घोषणा की। श्री साव ने डिवाइडर निर्माण के कार्य को दिसंबर माह तक प्रारंभ करने का आश्वासन भी दिया। समारोह में उपमुख्यमंत्री श्री साव ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र एवं आवास की चाबी सौंप कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने बालोद शहर के प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। समारोह में संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया, राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के अध्यक्ष श्री लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, नगर पालिका परिषद बालोद के उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा उपाध्याय, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवलाल ठाकुर, पूर्व विधायक श्री वीरेंद्र साहू एवं प्रीतम साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश यादव, नगर पंचायत गुंडरदेही श्री प्रमोद जैन, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री पवन साहू, श्री अमित चोपड़ा, श्रीमती कुसुम शर्मा, श्री जसराज शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा समाज प्रमुखों के अलावा पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री नूतन कंवर एवं श्री अजय किशोर लकरा सहित नगर पालिका परिषद बालोद के सभी पार्षद एवं अन्य अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में शहर वासी उपस्थित थे।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि आज हम सभी का परम सौभाग्य है कि नगर पालिका परिषद बालोद में छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्मृति में अटल परिसर के निर्माण के साथ-साथ उनके आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया है। श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के प्रति स्वर्ग की बाजपेयी का असीमित अनुराग एवं लगाव था। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा सरकार की बागडोर संभालने के पश्चात प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर का निर्माण करने का निर्णय लिया गया था। जिसे हमारी सरकार के द्वारा मूर्त रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में मोदी की गारंटी के तहत प्रत्येक वादों को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य के मेहनतकश अन्नदाता किसानों का सम्मान करते हुए प्रति क्विंटल 3100 रूपये की दर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य के अलावा माताओं, बहनों का सम्मान करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु राज्य में महतारी वंदन योजना लागू कर उनके खाते में प्रतिमाह 01-01 हजार रूपये राशि डालने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर श्री साव ने कहा कि बालोद जिले के प्रति शुरू से उनका आत्मीय स्नेह एवं लगाव रहा है। उन्हांेनेे कहा कि हमारी सरकार बालोद जिला एवं शहर के विकास के लिए कोई कसर नही छोड़ेगी। श्री साव ने आश्वस्त किया कि बालोद शहर को जिला मुख्यालय के गरिमा के अनुरूप सजाया एवं संवारा जाएगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने बालोद जिले के आगमन पर विधानसभा एवं जिले की जनता की ओर से उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री वाजपेयी के योगदानों का भी उल्लेख किया। नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह का संबोधित करते डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया ने आज आयोजित समारोह के माध्यम से डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के सभी नगरीय निकायों को मिले विभिन्न विकास कार्यों की भूरी-भूरी सराहना की। इस अवसर पर उन्होेंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की भूरी-भूरी सराहना करते हुए सार्वजनिक जीवन से जुड़े प्रत्येक व्यक्तियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के अध्यक्ष श्री लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने डौण्डीलोहारा नगर पंचायत में आज लोकार्पित विकास कार्यों को नगर के विकास के लिए मील का पत्थर बताया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत एकल ग्राम नल जल योजना के कार्यों का लोकार्पित होने पर सराहना व्यक्त की। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा ने आज के दिन को बालोद जिले के लिए ऐतिहासिक बताते हुए शहर एवं जिले को महत्वपूर्ण सौगात देने के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी ने बालोद आगमन पर उप मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए जिला मुख्यालय बालोद में अटल परिसर का लोकार्पण एवं नालंदा परिसर का भूमिपूजन आदि विभिन्न विकास कार्यों का सौगात देने के लिए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बालोद जिले से जुड़े उनके प्रसंगों का भी उल्लेख किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन ने उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव के बालोद जिले के आगमन पर उनका हार्दिक अभिनंदन करते हुए बालोद जिले को महत्वपूर्ण सौगात देेने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण तथा राज्य को सजाने एवं संवारने में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदानों का भी उल्लेख किया। श्री जैन ने जिला मुख्यालय बालोद एवं जिले के प्रमुख मांगों की ओर उप मुख्यमंत्री श्री साव का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इन मांगों को शीघ्र पूरा करने का अनुरोध भी किया।
- 0- नवनियुक्त समिति प्रबंधकों एवं आॅपरेटरों को दिया गया गहन प्रशिक्षणबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। इसके अंतर्गत आज जिले के सभी 143 धान उपार्जन केन्द्रों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नियुक्त किए गए सभी समिति प्रबंधकों एवं कम्प्यूटर आॅपरेटरों को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज आयोजित प्रशिक्षण के दौरान गहन प्रशिक्षण दिया गया। जिससे कि जिले में बिना किसी अवरोध के सुचारू रूप से धान खरीदी का कार्य संपन्न हो सके। संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज दो पालियों में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान सुबह 11 से 12.30 बजे तक समिति प्रबंधकों को तथा दोपहर 12.30 से 04 बजे तक कम्प्यूटर ऑपरेटरों को समिति मॉड्यूल का सुक्ष्मता से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी एवं जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा उप पंजीयक सहकारी सस्थाएं श्री आर.के. राठिया, जिला खाद्य अधिकारी श्री टी.आर. ठाकुर, जिला विपणन अधिकारी श्री टिकेन्द्र राठौर तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।प्रशिक्षण के दौरान नवनियुक्त समिति प्रबंधकों एवं आॅपरेटरों को समिति माड्यूल के प्रशिक्षण के विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत धान खरीदी केन्द्रों में किसानों द्वारा बिक्री हेतु लाए गए धान की वहन सहित फोटो अपलोड करने तथा गुणवत्तायुक्त धान की खरीदी सुनिश्चित करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा नए एवं पुराने बारदानों में खरीदी गऐ धान का प्रविष्टि की जानकारी के अलावा आवक-जावक गेट पास जारी करने की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान समिति प्रबंधकों को एवं कम्प्यूटर ऑपरेटारों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले तथा दोषी अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ एस्मा तथा सिविल सेवा आचरण नियम के उल्लेखित प्रावधनों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान समिति प्रबंधकों एवं आॅपरेटरों को धान खरीदी केन्द्रों में अपने धान की बिक्री हेतु आने वाले किसानों को शुद्ध पेयजल, समुचित छांव की व्यवस्था, शौचालय आदि सभी जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए गए । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में अपने धान की बिक्री हेतु आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए उन्हें सभी जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
- -जनसंपर्क विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजनरायपुर /राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर आज जनसंपर्क संचालनालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस विचार गोष्ठी में संपादकों, वरिष्ठ पत्रकारों और जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।वरिष्ठ संपादक जयप्रकाश मिश्रा ने कहा कि कुछ लोग अपने हितों को सुरक्षित रखने के लिए भ्रामक सूचनाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ एक ही तरह की भ्रामक सामग्री को भेजते हैं, जिससे उसका एल्गोरिदम बढ़ जाता है और पाठक भ्रमित होकर उसे सच मान बैठता है। उन्होंने दिल्ली मेट्रो का उदाहरण देते हुए कहा कि श्रीधरन जी जब भी मेट्रो में किसी तरह की रूकावट आती थी तब तुरंत ही सूचना प्रचार माध्यमों में समाचार जारी कर तकनीकी त्रुटि को ठीक करने में लगने वाला संभावित समय भी बता देते थे। जब सही और गुणवत्तापूर्ण सूचनाएं आगे बढ़ती हैं तो भ्रामक सूचनाएं ठहर नहीं पाती।वरिष्ठ संपादक श्री रवि भोई ने कहा कि खबरों की सच्चाई अहम है इससे समझौता नहीं करना चाहिए। भले ही समय लगता हो लेकिन पुष्टि के पश्चात ही खबरे प्रसारित करना चाहिए। संपादक श्री एएन द्विवेदी ने कहा कि सूचनाओं की गुणवत्ता और उनके प्रसारण से पड़ने वाले प्रभाव के आधार पर बेहद गंभीरता बरतते हुए इन्हें जनसामान्य को प्रेषित किया जाना चाहिए। इसमें छोटी चूक भी बड़ी दुर्घटना का रूप ले लेती है। वरिष्ठ पत्रकार श्री अशोक साहू ने कहा कि पत्रकारिता में विश्वसनीयता के मानदंडों पर यदि काम किया जाए तो किसी तरह की भ्रामक सूचना जाने की आशंका नहीं रहती।अपर संचालक श्री उमेश मिश्रा ने कहा कि मीडिया की विश्वसनीयता लोकतंत्र का आधार स्तंभ है, इसे किसी भी कीमत पर बनाए रखना जरूरी है। मीडिया को तकनीकी बदलाव के चलते तेजी से फैलती गलत सूचनाओं पर अपनी जिम्मेदारी के साथ-साथ सतर्कता बरतनी होगी।अपर संचालक श्री आलोक देव ने कहा कि मीडिया की सबसे बड़ी ताकत है उसकी विश्वसनीयता। मीडिया सिर्फ खबरे नहीं देता, प्रेस मार्गदर्शन करता है, संदेह दूर करता है और विश्वास का निर्माण करता है। उप संचालक श्री सौरभ शर्मा ने कहा कि आज का दौर एआई का है ऐसे समय में गलत सूचनाओं का एल्गोरिथम बढ़ने से व्यापक रूप से हमारे बीच पहुंचता है। हमें ऐसी सूचनाओं को जांच-परख कर ही प्रसारित करना चाहिए। कार्यक्रम में अरविन्द मिश्रा सहित अनेक लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनसंपर्क विभाग के अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।
- -छत्तीसगढ़ 150 मेडल और 578 अंक के साथ पहले स्थान पर-छत्तीसगढ़ को लगातार 13वीं बार ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी बधाई और शुभकामनाएंरायपुर / छत्तीसगढ़ ने अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में एक बार फिर इतिहास रच दिया है। देहरादून में हुई 28वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल तालिका में पहला स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने 150 मेडल और 578 अंक के साथ लगातार दूसरे वर्ष चैम्पियनशिप अपने नाम की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों और टीमों को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दी है।उल्लेखनीय है कि 28वीं ऑल इंडिया फ़ॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट 12 नवम्बर से 17 नवम्बर तक देहरादून में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने 74 गोल्ड, 34 रजत, 42 कांस्य लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ की ओर से इस प्रतियोगिता में भाग लेने 253 सदस्यों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कई उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन भी छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने किया। इनमें सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी निखिल ज़ाल्को ने तैराकी में 5 स्वर्ण, सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी संगीता राजगोपालन बैडमिंटन एवं टेनिस में 4 स्वर्ण, 1 रजत, सर्वश्रेष्ठ एथलीट महिला ओपन थोटा संकीर्तन ने 5 स्वर्ण पदक प्राप्त कर “गोल्डन गर्ल का खिताब पाया। इसी प्रकार सर्वश्रेष्ठ एथलीट (पुरुष वेटरन) सुखनंदन लाल धु्रव ने 5 स्वर्ण, सर्वश्रेष्ठ एथलीट (महिला वेटरन) चारुलता गजपाल 4 स्वर्ण ने पदक प्राप्त किया।छत्तीसगढ़ ने लगातार 13वीं बार ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। इस खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह तथा उत्तराखंड के वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने संयुक्त रूप से ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की। छत्तीसगढ़ की ओर से यह ट्रॉफी सुश्री शालिनी रैना ने ग्रहण की। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा और वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव ने सभी खिलाड़ियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अखिल भारतीय वन खेल-कूद प्रतियोगिता में केरल ने 31 गोल्ड लेकर द्वितीय स्थान और कर्नाटक ने 25 गोल्ड मेडल लेकर तीसरा स्थान हासिल किए। जबकि मेजबान उत्तराखंड छठे स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए एक विशेष पहल भी की गई। इसके तहत “एक खेल-एक वन” की अवधारणा पर सभी मेडल जीतने वाले खिलाड़ी के नाम पर एक पेड़ लगाया गया, जिससे खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी मिला।
- -एसआईआर के प्रदेश प्रभारी नामग्याल ने प्रदेश कार्यालय में एसआईआर टोली की बैठक लीरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और एसआईआर के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी जामयांग त्सेरिंग नामग्याल ने कहा है कि एसआईआर भारत के लोकतांत्रिक ढाँचे को मजबूती प्रदान की एक अहम् प्रक्रिया है, जिसे निर्वाचन आयोग सम्पादित कर रहा है। श्री नामग्याल ने कहा कि भाजपा इस कार्य में अपने बीएलए के जरिए यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से छूट न जाए और अपात्र व फर्जी मतदाता इस सूची में रह न जाए।भाजपा एसआईआर के प्रदेश प्रभारी श्री नामग्याल रविवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश एसआईआर टोली की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। श्री नामग्याल ने कहा कि एसआईआर की दृष्टि से नक्सली क्षेत्रों में आने वाली दिक्कतों के लिए भी रणनीतिक तैयारी करना है। एसआईआर देश में कोई पहली बार नहीं हो रहा है। देश में चुनावी प्रक्रिया के शुद्धिकरण और सशक्तीकरण के लिए चुनाव आयोग यह काम कर रहा है। श्री नामग्याल ने कहा कि इसके लिए सभी कार्यकर्ता घर–घर जाकर हर मतदाता का सटीक सत्यापन सुनिश्चित करने प्रतिबद्ध रहें।बैठक में इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा, प्रदेश मंत्री अमित साहू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा, खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह, एसआईआर प्रदेश कार्यालय प्रभारी मोहन पवार, प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही, आईटी प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई, वैभव वैष्णव, आलोक मेढ़ी, मनीष श्रीवास्तव, मुकेश तिवारी, अंकित द्विवेदी, वात्सल्य मूर्ति सहित एसआईआर टोली के सदस्य उपस्थित थे।
- -एसआईआर बूथ विजय की कुंजी : विधायक मूणत-रायपुर पश्चिम में भाजपा की अहम बैठक में एसआईआर कार्य पर ‘शून्य सहनशीलता’, समयबद्ध निष्पादन पर जोररायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में चल रहे एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन/विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया को प्रभावी और समयबद्ध रूप से पूर्ण करने हेतु रविवार को जिला भाजपा कार्यालय (एकात्म परिसर) में एक व्यापक और महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य एसआईआर कार्य को बिना किसी ढिलाई, त्रुटि या विलंब के सुनिश्चित करना था।बैठक में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी मोर्चा–प्रकोष्ठ पदाधिकारी, पार्षद, छाया पार्षद, मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक–सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष, पालक एवं सचिव (बीएलओ-2) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एसआईआर प्रक्रिया को लोकतंत्र की नींव मजबूत करने वाला महाअभियान बताया और कहा कि शुद्ध और सही मतदाता सूची निष्पक्ष चुनाव की पहली और सबसे महत्वपूर्ण शर्त है। एसआईआर कार्य में किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्री अग्रवाल ने शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक और बूथ अध्यक्षों को घर–घर जाकर हर मतदाता का सटीक सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि कोई पात्र नागरिक सूची से न छूटे और कोई अपात्र नाम सूची में न बना रहे। इस कार्य को मिशन मोड में पूर्ण करने सभी प्रतिबद्ध हों।रायपुर पश्चिम के विधायक व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने एसआईआर को बूथ विजय की कुंजी बताया और कहा कि जिस बूथ पर एसआईआर का कार्य बेहतर होगा, पार्टी की आगामी जीत वहीं से सुनिश्चित होगी। कार्यकर्ताओं इस कार्य को केवल सरकारी या पार्टी टास्क न मानें, बल्कि अपनी राजनीतिक साधना और संगठन के प्रति निष्ठा समझकर पूरा करें। एसआईआर के सभी चरण— नाम जोड़ना, हटाना और संशोधन को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए श्री मूणत ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की मानवीय त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। श्री मूणत ने बैठक के दौरान विधायक ने वार्ड–वार कार्यों की समीक्षा की और शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों तथा बूथ अध्यक्षों से एस.आई.आर. प्रगति की विस्तृत रिपोर्टिंग ली। श्री मूणत ने कहा कि इस कार्य की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा हर पदाधिकारी अपने क्षेत्र के कार्य हेतु व्यक्तिगत रूप से जवाबदेह होगा। सभी कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू किए जाएँ और समय सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।रायपुर (शहर) जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि एस.आई.आर. का कार्य संगठनात्मक क्षमता की असली परीक्षा है। यह कार्य तत्काल, अनिवार्य और बिना किसी विलंब के पूरा किया जाना चाहिए, क्योंकि छोटी-सी भी ढिलाई अक्षम्य होगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने एसआईआर को नागरिक दायित्व और पार्टी संकल्प, दोनों बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं और उन्हें पूर्ण समर्पण के साथ यह सुनिश्चित करना है कि प्रक्रिया पारदर्शी हो तथा हर पात्र मतदाता का नाम सूची में सम्मिलित हो। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में एसआईआर की महत्ता पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से इसे सर्वोच्च प्राथमिकता से, बिना किसी ढिलाई और त्रुटि के संपन्न करने का आह्वान किया।
- -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रेंगाखार में 2.71 करोड़ रूपये लागत के बालक छात्रावास निर्माण कार्य का किया भूमिपूजनरायपुर / सुदूर वनांचल क्षेत्र के शैक्षणिक भविष्य को नई दिशा देने की ऐतिहासिक पहल करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज रेंगाखार कला में 2.71 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले 100 सीटर बालक छात्रावास निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वनांचल एवं दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों तक सभी शैक्षणिक सुविधाएँ बिना किसी भेदभाव के पहुँचे। इस आधुनिक 100 सीटर छात्रावास से विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ तथा अनुशासित वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे उनकी शिक्षा में निरंतरता और गुणवत्ता सुनिश्चित होगी।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि रेंगाखार जैसे वनांचल क्षेत्रों के बच्चे अक्सर लंबी दूरी तय कर विद्यालय पहुँचते हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती है। छात्रावास के निर्माण से उन्हें शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, स्टडी रूम, सुरक्षा प्रबंधन, स्वच्छ शौचालय, आवासीय सुविधा जैसी सभी आवश्यक सुविधाएँ अपने ग्रामों के निकट ही उपलब्ध हो जाएंगी। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री विदेशी राम धुर्वे, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामीण, अधिकारी-कर्मचारी की उपस्थित रहे।
- -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 2.24 करोड़ रूपयों के रेंगाखार जलाशय एवं सीसी नहर लाइनिंग कार्य का किया भूमिपूजन-बैगा बाहुल्य ग्राम रेंगाखार को पर्यटन क्षेत्र के रूप में किया जाएगा विकसितरायपुर, / कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल बैगा बाहुल्य ग्राम रेंगाखार में विकास के नए अध्याय जुड़ने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज रेंगाखार में 2.24 करोड़ रूपये की लागत से तैयार होने वाली रेंगाखार जलाशय शीर्ष एवं सीसी नहर लाइनिंग कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया।इस दौरान उन्होंने जलाशय और निर्माण स्थल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सभी कार्यों की विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि रेंगाखार जलाशय के निर्माण से क्षेत्र के हजारों किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। यह परियोजना न केवल सिंचाई सुविधा का विस्तार करेगी, बल्कि कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा भी प्रदान करेगी। इस जलाशय से 264 हेक्टेयर कृषि भूमि को स्थायी सिंचाई की सुविधा मिलने से फसल उत्पादन में वृद्धि होगी, किसानों की आय बढ़ेगी और क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार का उद्देश्य केवल संरचनाओं का निर्माण करना नहीं है, बल्कि ऐसे स्थायी और प्रभावी कार्य करना है जो सीधे-सीधे किसान, आदिवासी और वनांचल के लोगों के जीवन को बेहतर बना सकें। रेंगाखार को पर्यटन क्षेत्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि वनांचल क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए, यहाँ के हर किसान को सिंचाई सुविधा मिले, हर गांव में समृद्धि आए और युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हों। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने किसानों से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि शासन-प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है और विकास की हर प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।किसानों ने इस परियोजना को अपने जीवन का बदलाव बताते हुए कहा कि वर्षों पहले से प्रस्तावित यह कार्य आज साकार रूप ले रहा है, जिसके लिए वे उपमुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञ हैं। किसानों ने कहा कि बारिश पर निर्भर खेती ने उन्हें हमेशा अनिश्चितता में रखा, लेकिन इस जलाशय के बन जाने के बाद अब उनके खेत वर्षभर हरे-भरे रहेंगे और फसलें सुरक्षित होंगी।
- -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गांव-गांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने लोगों को एसआईआर के संबंध में दी विस्तृत जानकारी-ग्राम शीतलपानी में नवीन पंचायत भवन का किया भूमिपूजनरायपुर / उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र का गहन दौरा किया। जहां उन्होंने गांव-गांव में जनचौपाल का आयोजन किया। जहां खास बात यह थी कि वे अपने सरल सहज तरीके में ग्रामीणों के साथ जमीन पर सबके बीच बैठे। जहां ग्रामीणों ने अपने प्रतिनिधि को अपने बीच पाकर अपने मन की सभी बातें उपमुख्यमंत्री के सामने रख दीं। उपमुख्यमंत्री ने सभी से ग्राम का विकास करने के लिए आवश्यक कार्यों पर चर्चा की और सभी आवश्यक सुविधाओं के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया। सब उन्हें घेर कर ऐसे बैठे जैसे घर के बड़े को सब घेर कर बैठ जाते हैं, उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा भी सभी से इतनी आत्मीयता से मिले की सभी मंत्रमुग्ध हो गए।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम बालवाड़ी राजाढार, तरैयाबहरा, बोथी, झलमला एवं शीतलपानी में जनचौपाल का आयोजन किया। जहां स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों को भी उनके समक्ष रखा और उन्होंने सभी का त्वरित निराकरण किया। उन्होंने चिल्फी सर्किट हाउस में भी जनचौपाल लगाई जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुँचे, जहां उन्होंने प्रत्येक नागरिक की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने अपने इस दौरे में ग्रामीणों को चुनाव आयोग द्वारा की जा रही एसआईआर प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और सम्पूर्ण प्रक्रिया को समझाया और सभी को गलत तथ्यों एवं अफवाहों से सावधान रहने को कहा। उन्होंने सभी को एसआईआर के प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से समझाया।इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग अनुसार उपमुख्यमंत्री ने ग्राम शीतलपानी में नवीन पंचायत भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन कर ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दी।
- -मार्कफेड ने जारी किए 1 से 16 नवंबर तक के आंकड़ेरायपुर, / छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारम्भ होने के पूर्व से ही प्रदेश में अवैध परिवहन से आने वाले धान की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पिछले एक नवंबर से 16 नवंबर तक लगभग 19 हजार 320 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इस बार मार्कफेड द्वारा राज्य में अवैध परिवहन के जरिए अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आने वाले धान को रोकने के लिए राज्य के सीमावर्ती जिलों में चेकपोस्ट और कलेक्टर की अध्यक्षता में टॉस्कफोर्स भी बनाए गए हैं। इसके साथ ही मार्कफेड में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था की सतत् निगरानी की जा रही है।मार्कफेड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले एक नवंबर से 16 नवंबर के अवधि में सीमावर्ती विभिन्न जिलों से छत्तीसगढ़ राज्य में अवैध परिवहन के माध्यम से आने वाले धान में सर्वाधिक महासमुंद जिले में 4266 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इसी प्रकार बलरामपुर जिले में 4139 क्विंटल, सूरजपुर जिले में 1750 क्विंटल, रायगढ़ जिले में 1201 क्विंटल, जशपुर जिले में 1157 क्विंटल, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 967 क्विंटल, कोण्डागांव जिले में 869 क्विंटल, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 687 क्विंटल, राजनांदगांव 607 क्विंटल, मुंगेली में 490 क्विंटल, बलौदाबाजार में 386 क्विंटल, बिलासपुर में 273 क्विंटल, कोरिया में 253 क्विंटल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 250 क्विंटल, सरगुजा में 240 क्विंटल, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 228 क्विंटल, दंतेवाड़ा में 220 क्विंटल, बस्तर जिले में 218 क्विंटल, सक्ती में 137 क्विंटल, सुकमा में 130 क्विंटल, बालोद में 123 क्विंटल, गरियाबंद में 122 क्विंटल, जांजगीर-चांपा में 119 क्विंटल, कवर्धा में 90 क्विंटल, कोरबा में 85 क्विंटल, रायपुर में 84 क्विंटल, धमतरी में 72 क्विंटल, नारायणपुर में 53 क्विंटल, दुर्ग में 38 क्विंटल, बेमेतरा में 32 क्विंटल, मोहला-मानपुर-चौकी में 27 क्विंटल धान जब्त किए गए हैं।उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पूर्व प्रदेश में अवैध धान परिवहन और संग्रहण पर सख्त निगरानी जारी रखते हुए आज दो महत्वपूर्ण कार्रवाईयाँ की गईं। मार्कफेड के इंटीग्रेटेड कंट्रोल सिस्टम से प्राप्त 600 बैग (231.5 क्विंटल) अवैध धान संबंधी अलर्ट पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कोंडागांव जिले की टीम ने मौके पर पहुंचकर धान जप्त किया। सीमावर्ती जिलों में निगरानी बढ़ाए जाने और त्वरित अलर्ट-रिस्पॉन्स सिस्टम की बदौलत अन्य राज्यों से धान की अवैध आमद को रोकने में प्रभावी सफलता मिल रही है।इसी क्रम में, रात्री गश्त के दौरान ग्राम त्रिशूली, थाना सनवाल क्षेत्र में अशोक सिंह पिता रामचरित्र के घर के बाहर बने शेड में दो अलग-अलग स्थानों पर कुल 222 कट्टा धान पाया गया। विवाद की स्थिति को देखते हुए दिन में पुनः तहसीलदार रामचंद्रपुरपुर, थाना प्रभारी सनवाल, महिला पुलिस, तथा मंडी कर्मचारियों की मौजूदगी में विस्तृत जांच की गई और धान की विधिवत जप्ती की कार्रवाई पूरी की गई। शासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता और अवैध गतिविधि को हर स्तर पर जीरो टॉलरेंस के साथ रोका जाएगा।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मार्कफेड द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए एकीकृत कंट्रोल सेंटर के माध्यम से रियल-टाइम निगरानी की जा रही है। साथ ही अवैध परिवहन के माध्यम से राज्य में आने वाले धान को रोकने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा सतत् निगरानी रखी जा रही है।
- राजनांदगांव । जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान खरीदी के लिए आवश्यक तैयारियां करते हुए धान खरीदी की जा रही है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग एवं मार्कफेड के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के सभाकक्ष में धान खरीदी के लिए धान उपार्जन केन्द्रों के ऑपरेटरों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान सभी ऑपरेटरों को बताया गया कि धान खरीदी कार्य में पारदर्शिता के लिए आधार आधारित बायोमैट्रिक खरीद प्रणाली लागू रहेगी। किसान स्वयं या उनके द्वारा पंजीकृत नामिनी के माध्यम से बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण द्वारा धान विक्रय करेंगे। बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण के विफल होने के संभावित स्थितियों के निकराकरण के लिए प्रत्येक खरीदी केन्द्र में कलेक्टर द्वारा ट्रस्टेड पर्सन रहेंगे। धान उपार्जन हेतु नये एवं पुराने बारदाने का उपयोग होगा। सभी कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को धान खरीदी से संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। धान खरीदी केन्द्रों में बायोमैट्रिक आधार सत्यापन एवं धान खरीदी की एण्ट्री की जाएगी। धान उपार्जन केन्द्रों में धान के बेहतर रख-रखाव, स्टेकिंग, उपार्जन केन्द्रों की संधारण व्यवस्था को सुगम बनाने के संबंध में बताया गया। इस अवसर पर बीआरसी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित एवं अन्य ऑपरेटर उपस्थित रहे।
- सूरजपुर ।कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देश के अनुपालन में राजस्व व खाद्य की टीम ने अवैध धान भंडारण को लेकर की संयुक्त कार्यवाही। तहसील रामानुजनगर के ग्राम कैलाशपुर निवासी कन्हैया लाल साहू किराना व्यापारी के गोदाम से जांच के दौरान 960 बोरा धान व 17 बोरा पीडीएस का अवैध चावल भण्डारण पाया गया। जिसे मौके पर जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।जांच में तहसीलदार श्री एम एस राठिया, नायब तहसीलदार सरिता राजवाड़े, कृषि विस्तार अधिकारी विनीत कुमार पाण्डेय व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे । file photo
- महासमुंद / प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत जिले में राइस मिल, दाल मिल, आटा/बेसन/मैदा निर्माण, मसाला, बेकरी उत्पाद, दूध उत्पाद, पापड़, बड़ी, नमकीन मिश्रण, अचार, सॉस, जैम-जैली, शहद, गुड़, चॉकलेट एवं कन्फेक्शनरी जैसी सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयाँ स्थापित करने के इच्छुक आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया है कि योजना अंतर्गत नवीन इकाई एवं विस्तार, अपग्रेडेशन दोनों प्रकार की इकाइयाँ पात्र होंगी। व्यक्तिगत सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को मान्य परियोजना लागत का 35 प्रतिशत क्रेडिट लिंक्ड पूंजीगत अनुदान, अधिकतम 10 लाख रुपये तक प्रदान किया जाएगा।आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। परियोजना लागत का कम से कम 10 प्रतिशत लाभार्थी का अंशदान होना आवश्यक है, जबकि शेष राशि बैंक ऋण के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इकाई स्थापित करने के इच्छुक व्यक्ति PMFME योजना की अधिकृत वेबसाइट https://pmfme.mofpi.gov.in/pmfme/#/login पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी एवं सहायता के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बीटीआई रोड, इंदिरा गांधी महिला जिम के सामने, जेके सीमेंट के बाजू वाली गली, पंचवटी विहार, महासमुंद में या मोबाइल नंबर 9806387523, 7587724731, 7987379574 पर संपर्क किया जा सकता है। जिले के डिस्ट्रिक रिसोर्स पर्सन सौरभ जैन (महासमुंद) मोबाइल नंबर 9444424220, चिराग गंडेचा (बागबाहरा), मनीष सोनी (बसना) मोबाइल नंबर 7697973720 एवं सचिन अग्रवाल (सरायपाली) मोबाइल नंबर 7509447771 से संपर्क कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


























.jpg)
.jpg)