- Home
- छत्तीसगढ़
- -महाराष्ट्र मंडल में आयोजित स्वास्थ्य चिंतन शिविर में वरिष्ठजनों की शंकाओं का समाधान किया दंत रोग विशेषज्ञ नेरायपुर। उम्र के एक पड़ाव के बाद लोग अपने शरीर की नियमित जांच कराते हैं, लेकिन दांतों की जांच कोई नहीं कराता। दांतों की सही देखभाल नहीं करने का नतीजा यह होता है कि समय के साथ दांतों में दर्द, झंझनाहट, मसूड़ों में दर्द, पस आना जैसी शिकायतें आती हैं। इसके बाद ही लोग डाक्टरों की पास पहुंचते हैं। उक्ताशय के विचार वरिष्ठ दंत चिकित्सक सीता मेमोरियल डेंटल क्लिनिक के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र सराफ ने व्यक्त किए। वे महाराष्ट्र मंडल और वरिष्ठ नागरिक मंच ‘सहयोग’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘स्वास्थ्य चिंतन शिविर’ में वरिष्ठ नागरिकों के समक्ष पीपीटी स्लाड्स के माध्यम से अपनी बात रख रहे थे।डॉ. सराफ ने कहा कि कई बार लोग मेडिकल स्टोर्स से दवाई लेकर खुद ही खा लेते हैं। कुछ लोगों को ऐसी लापरवाही भारी भी पड़ती है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक मंच ‘सहयोग’ के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हमेशा अल्ट्रा साफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं कुछ भी खाने के बाद नियमित रूप से पानी जरूर पीना चाहिए, ताकि किसी भी खाद्य पदार्थ का कोई कण हमारे दांतों में न फंसा रहे। छह महीने में एक बार माउथवाश से कुल्ला जरूर करें। आमतौर पर लोगों को दांतों में सड़न, मसूड़ों से बदबू आना, मुंह सूखने की समस्या होती हैं। हड्डियां कमजोर होने के कारण हमारे दांतों में गेप आ जाता है। दांतों में गेप आने या दांत के टूट जाने के बाद उच्चारण में हमें समस्या होती है। लोग हमारी बातें अच्छे से समझ नहीं पाते हैं। इसलिए दांतों में दर्द होने पर डाक्टरों की सलाह जरूर लें।डॉ. सराफ के अनुसार कुछ लोगों को यह मिथ्या होती है कि जिसका दांत ज्यादा सफेद है, उनके दांत ज्यादा स्वस्थ्य है। लेकिन ऐसा नहीं है। जिस तरह लोगों के रंग गोरे, सांवले होते हैं उसकी तरह दांतों का रंग भी कुदरती होते हैं। सभी के दांत पूरी तरह सफेद हो, ऐसा नहीं है। कुछ लोग ब्रश को रगड़कर या जोर लगाकर दांत साफ करते हैं, ऐसा भी नहीं चाहिए। दांतों की सफाई ऊपर से नीचे की ओर स्मूथली करना चाहिए। ब्रश करने के बाद मसूड़ों की मसाज उंगलियों से जरूर करें।
- -भगवान पशुपति नाथ की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ वासियों की सुख समृद्धि की कामना कीरायपुर। भाजपा के वरिष्ठ सदस्य और छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता ने अपने नेपाल प्रवास के दौरान काठमांडू स्थित भगवान पशुपति नाथ जी के दर्शन किए। उन्होंने भगवान पशुपति नाथ की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।श्री गुप्ता ने बताया कि काठमांडू में भगवान श्री विष्णु जी का शेषनाग में लेटे हुए बहुत ही प्राचीन मंदिर है, जहां पूर्णिमा के दिन बड़ा मेला लगता है। पूर्णिमा के दिन ही भगवान के दर्शन हुए। वहीं भगवान गणेश जी की छोटी सी बहुत ही सुंदर मूर्ति है, जो मंदिर में विराजमान है। उनके भी दर्शन हुए। काठमांडू में ही बहुत बड़ा और सुंदर बौद्ध स्तूप है उनके भी दर्शन प्राप्त हुए।श्री गुुप्ता ने बताया कि पूरे बिहार चुनाव में प्रचार के दौरान राजीव पांडेय भी उनके साथ रहे। उन्होंने कहा कि यह बताते हुए उन्हें अत्यंत हर्ष हो रहा है कि नेपाल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का बड़ा सा कार्यालय है। जब वे काठमांडू पहुंचे को वहां संभागीय प्रचारक श्री कपिल उन्हें लेने एयरपोर्ट तक आए और मंदिर दर्शन एवं पूजन की व्यवस्था की। वे दूसरे दिन भी उनके साथ रहे और संघ के स्वयं सेवक उन्हें छोडऩे एयरपोर्ट तक पहुंचे।श्री गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत ही नहीं बल्कि नेपाल ने भी राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर है। श्री गुप्ता ने संघ के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
- भिलाईनगर। केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना मोर मकान-मोर आस एवं मोर मकान-मोर चिन्हारी घटक के विभिन्न परियोजना स्थलों में निर्मित/निर्माणाधीन आवासों का आबंटन नगर निगम भिलाई मुख्य कार्यालय सभागार में दिनांक 12.11.2025 को समय 12 बजे लाटरी आयोजित किया गया है। हितग्राहियो द्वारा जमा किए गए आवेदन पत्रों का सक्षम स्वीकृति प्राप्त कर अंशदान राशि का 10 प्रतिशत राशि तथा बेदखली व्यवस्थापन हेतु हितग्राही अंशदान राशि 75000 निगम कोष में जमा कराया जा रहा है। नियमानुसार लाटरी पद्वति से वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को भूतल के आवासों का लाटरी निकालकर आवास आबंटन किया जाएगा एवम अन्य हितग्राही को भी भूतल के आवासों में लॉटरी के माध्यम से आबंटन किया जावेगा कार्यालयीन अवधि में लॉटरी के पूर्व योजना शाखा में उपस्थित होकर मकान का नियमानुसार 10% अंशदान राशि जमा कर लाटरी में शामिल हो सकते है। नगर पालिक निगम भिलाई अपील करती है कि पीएम आवास के लिए नगर निगम मुख्यालय के योजना शाखा या प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय जोन 3 में संपर्क करें । हितग्राही निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होकर लाटरी का लाभ उठावें।
- दुर्ग / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अहर्ता तिथि 01 जनवरी 2026 हेतु पूर्व में नियुक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के अतिरिक्त नए सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन हेतु अतिरिक्त तहसीलदार/ नायब तहसीलदार - 2 पाटन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमलेश्वर, 63 दुर्ग ग्रामीण हेतु कार्यपालन अभियंता नगर निगम रिसाली, 64 दुर्ग शहर हेतु सयुक्त कलेक्टर - 1/ डिप्टी कलेक्टर - 1 दुर्ग, उपायुक्त नगर पालिका निगम दुर्ग एवं कार्यपालन अभियंता - 2 नगर पालिका निगम दुर्ग, 65 भिलाई नगर हेतु सयुक्त कलेक्टर - 2/डिप्टी कलेक्टर -2 दुर्ग, ज़ोन आयुक्त ज़ोन -5/कार्यपालन अभियंता - 1 नगर निगम भिलाई, नायब तहसीलदार -3 दुर्ग एवं उपायुक्त नगर पालिका निगम भिलाई, 66 वैशाली नगर हेतु अतिरिक्त तहसीलदार -2/ नायब तहसीलदार- 4 दुर्ग, ज़ोन आयुक्त -3/ कार्यपालन अभियंता -2 नगर निगम भिलाई एवं नायब तहसीलदार -5 दुर्ग तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 67 अहिवारा हेतु तहसीलदार भिलाई -3, नायब तहसीलदार -1 अहिवारा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद जामुल को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 68 साजा (आंशिक) हेतु तहसीलदार/नायब तहसीलदार- 1 धमधा तथा 69 बेमेतरा (आंशिक ) हेतु नायब तहसीलदार -2 धमधा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत धमधा को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
- दुर्ग / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अहर्ता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य हेतु नगर निगम क्षेत्र में सहभागिता सुनिश्चित करने समस्त नगर निगम आयुक्तों को संबंधित निगम क्षेत्र के लिए अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। आयोग के आदेशानुसार जिले के नगर निगम आयुक्त दुर्ग अधिकार क्षेत्र दुर्ग नगर निगम, नगर निगम आयुक्त भिलाई -3 चरौदा अधिकार क्षेत्र भिलाई-3 चरौदा नगर निगम, नगर निगम आयुक्त भिलाई अधिकार क्षेत्र भिलाई नगर निगम तथा नगर निगम आयुक्त रिसाली अधिकार क्षेत्र रिसाली नगर निगम के लिये अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किये गए है। यह नियुक्ति लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 13 सी के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्ति समझे जाएंगे और ऐसे अधिकारी इस अवधि के दौरान निर्वाचन आयोग के नियंत्रण, अधीक्षण एवं अनुशासन के अध्यधीन होंगे। यह नियुक्ति विशेष गहन पुनरीक्षण 2025-26 की समाप्ति पश्चात प्रभावी नही रहेगी।
- -इंडिया ग्रैंड मेक एक्सपो 2025 में विद्यार्थियों ने जानी आधुनिक तकनीकें और नवाचार के अवसररायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कॉलेज ऑफ़ फ़ूड टेक्नोलॉजी, रायपुर के छात्र-छात्राओं ने 7-8 नवम्बर 2025 को आयोजित India Grand Mech Expo 2025 में भाग लेकर खाद्य प्रसंस्करण, धान प्रसंस्करण तकनीक तथा कृषि अपशिष्ट से जैव ईंधन (बायोफ्यूल) उत्पादन की अत्याधुनिक तकनीकों का अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी श्री राम बिज़नेस पार्क, विधानसभा रोड, रायपुर में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों, तकनीकी संस्थानों और नवाचार स्टार्टअप्स ने भाग लिया।इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य किसानों, वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों को कृषि-आधारित उद्योगों की नई तकनीकों से परिचित कराना तथा कृषि अपशिष्ट के उपयोग से स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाना था। एक्सपो में धान प्रसंस्करण (Paddy Processing Technology), खाद्य गुणवत्ता नियंत्रण, मशीनरी स्वचालन, ऊर्जा दक्षता, और कृषि अपशिष्ट से बायोफ्यूल उत्पादन (Biofuels from Agri Waste) जैसे विषयों पर विशेष प्रदर्शनियां लगाई गईं।खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने आधुनिक मिलिंग यूनिट्स, पैडी क्लीनिंग एवं पॉलिशिंग मशीनें, ड्रायर सिस्टम, खाद्य अपशिष्ट प्रबंधन तकनीकें तथा बायोफ्यूल निर्माण संयंत्रों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने विशेषज्ञों से इन तकनीकों की कार्यप्रणाली, लागत, ऊर्जा बचत और पर्यावरणीय लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने तकनीकी कंपनियों के प्रतिनिधियों और स्टार्टअप संस्थापकों से संवाद किया तथा कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उपलब्ध नए रोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों पर चर्चा की। कई विद्यार्थियों ने इस विज़िट को अपने भविष्य के करियर निर्धारण के लिए प्रेरणादायक बताया।पूरे आयोजन में कॉलेज के संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें विभिन्न तकनीकी प्रदर्शनों की विस्तृत जानकारी दी। प्रथम वर्ष से लेकर अंतिम वर्ष तक के विद्यार्थियों ने इस विज़िट में सक्रिय भागीदारी की और पूरे अनुशासन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस तरह के भ्रमण ने उन्हें कृषि एवं खाद्य उद्योग की व्यावहारिक आवश्यकताओं की समझ दी। उन्होंने विशेष रूप से कृषि अवशिष्ट पदार्थों से जैव ईंधन निर्माण जैसी तकनीकों को भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी और पर्यावरण-अनुकूल बताया। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और तकनीकी दृष्टिकोण के विस्तार के लिए एक लाभप्रद होगी।
- - खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कर रही है कार्य - मुख्यमंत्रीरायपुर / “छत्तीसगढ़ मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। यहीं की मिट्टी, यहां के लोग, यहां की शिक्षा और संस्कारों ने मुझे यह मुकाम हासिल करने की ताकत दी है।”यह कहना था विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट और छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का, जिन्होंने आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर अपनी खुशियां साझा कीं।मुख्यमंत्री श्री साय ने आकांक्षा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “आपकी सफलता पूरे छत्तीसगढ़ की सफलता है। महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप अभियान में छत्तीसगढ़ की बेटी के शामिल होने से प्रदेशवासियों को यह महसूस हुआ कि हम सभी इस जीत में सहभागी हैं।”इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आकांक्षा को मेडल पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आकांक्षा सत्यवंशी की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि “आपने यह सिद्ध कर दिया है कि छत्तीसगढ़ की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आपकी सफलता आने वाली पीढ़ियों की बेटियों को प्रेरित करेगी।”उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल, शिक्षा और कौशल विकास के अवसरों को विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि और भी युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल अलंकरण सम्मान को पुनः प्रारंभ कर रही है। साथ ही, ओलंपिक में शामिल होने वाले और पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सुदूर अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए ‘बस्तर ओलंपिक’ जैसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य अपने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिसके लिए कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी ने मुख्यमंत्री के साथ इस ऐतिहासिक जीत की खुशी साझा करते हुए कहा, “वर्ल्ड कप जीतना भारतीय महिला टीम की सफलता के साथ ही छत्तीसगढ़ का भी सम्मान है। मुझे गर्व है कि मैं अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए इस जीत में योगदान दे पाई।” उन्होंने बताया कि यद्यपि वे मैदान में सक्रिय खिलाड़ी के रूप में नहीं थीं, लेकिन खिलाड़ियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, फिटनेस और रिकवरी को बनाए रखने की जिम्मेदारी उनकी रही।“मैं अपनी टीम के साथ हमेशा चट्टान की तरह खड़ी रही। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं टीम को जीत तक पहुंचाने की यात्रा में साथ रही।”आकांक्षा ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि “यदि लक्ष्य सच्चा हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता — बस ज़रूरत है निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास की।”इस अवसर पर आकांक्षा ने मुख्यमंत्री को भारतीय महिला टीम की जर्सी भेंट की और वर्ल्ड कप अभियान की कुछ रोचक यादें साझा कीं।नियमित दिनचर्या, संयमित खानपान और योग — फिट रहने का मंत्रफिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा ने मुख्यमंत्री के साथ खिलाड़ियों की फिटनेस पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ महिला क्रिकेट टीम की मुलाकात का उल्लेख करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री हमेशा कहते हैं कि खेल जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए, और यह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। फिटनेस को लेकर उनकी सीख हर किसी को स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है।"आकांक्षा ने मुख्यमंत्री से उनके फिटनेस का रहस्य पूछा, जिस पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा —“हम सभी प्रधानमंत्री से प्रेरित हैं। उनकी सक्रियता, ऊर्जा और अनुशासन से हम सीखते हैं। संतुलित आहार, योग और नियमित दिनचर्या ही फिट रहने का मेरा मंत्र है।”उल्लखेनीय है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत में छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी बतौर फिजियोथेरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस विशेषज्ञ टीम के साथ रहीं और खिलाड़ियों की फिटनेस व मानसिक मजबूती को बनाए रखने में अहम योगदान दिया।आकांक्षा सत्यवंशी ने बतौर फिजियोथेरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट, भारतीय टीम का हिस्सा बनकर खिलाड़ियों की फिटनेस, रिकवरी और प्रदर्शन को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।इस उपलब्धि को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने आकांक्षा को 10 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान करने की घोषणा की है।दुर्ग में जन्मी आकांक्षा का परिवार रायपुर में निवासरत है, जबकि उनका पैतृक गांव कवर्धा है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा और फिजियोथेरेपी में बैचलर की पढ़ाई छत्तीसगढ़ में पूरी की, जबकि मास्टर्स डिग्री कटक से प्राप्त की। पढ़ाई के दौरान ही उनका झुकाव खेल और फिजियो साइंस के प्रति स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा था।साल 2019 में आकांक्षा ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट टीम (CSCS) के साथ बतौर फिजियोथेरेपिस्ट अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की। केवल छह वर्षों के छोटे से सफर में उन्होंने अपने समर्पण, मेहनत और प्रोफेशनलिज़्म के बल पर राष्ट्रीय खेल जगत में विशेष पहचान बनाई। साल 2022 में उन्हें भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के साथ वर्ल्ड कप अभियान में शामिल किया गया।इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की फिटनेस मैनेजमेंट, रिकवरी सेशन, मानसिक दृढ़ता और ऊर्जा संतुलन पर विशेष ध्यान दिया, जिसके परिणामस्वरूप टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
- -सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जा रहे बीएलओ, गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र देने के साथ दस्तावेज कर रहे संकलित-डीईओ, ईआरओ और एईआरओ मतदान केंद्र स्तर पर कर रहे सतत मॉनिटरिंगरायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम जोरों पर है। विगत 4 नवम्बर को इसकी शुरूआत के बाद से बीएलओ प्रारंभिक पांच दिनों (4 नवम्बर से 8 नवम्बर तक) में करीब 30 लाख मतदाताओं तक पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरित कर चुके हैं। राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर बीएलओ गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र देने के साथ ही आवश्यक दस्तावेज भी संकलित कर रहे हैं। राज्य में पंजीकृत दो करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाताओं में से अब तक 29 लाख 29 हजार 125 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं जो कि लक्ष्य का 14 प्रतिशत है।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्र स्तर पर एसआईआर के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।एसआईआर के लिए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बीएलओ सक्रियता से मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं। राज्य शासन के मुख्य सचिव श्री विकास शील के घर भी उनके मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी ने गणना प्रपत्र देकर आवश्यक दस्तावेज संकलित किए। बीएलओ ने नवा रायपुर स्थित उनके शासकीय आवास जाकर प्रारूप-08 और घोषणा प्रपत्र (Annexure 4) प्रदान किया।मुख्य सचिव श्री विकास शील को अधिकारियों ने इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं आवश्यक विवरण की जानकारी दी। टीम ने गणना प्रपत्र में आवश्यक जानकारी भरकर उसे पूर्ण रूप से संकलित किया। मुख्य सचिव श्री विकास शील ने सभी पात्र नागरिकों से एसआईआर में सक्रिय भागीदारी और सहयोग करने की अपील की है।एसआईआर के अंतर्गत बीएलओ रायपुर में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-50 (रायपुर उत्तर) के देवेन्द्र नगर में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री यशवंत कुमार के भी घर पहुंचे और उन्हें गणना प्रपत्र व घोषणा प्रपत्र देकर आवश्यक जानकारी संकलित की।
- कांकेर। कांकेर वनमण्डल के वन परिक्षेत्र कोरर अंतर्गत शनिवार को उप परिक्षेत्र हाटकर्रा के परिसर बनोली में बी.एम.सी. समितियों का औषधीय पौधों की खोज यात्रा कार्यक्रम रखा गया, जिसमें वन मंडलाधिकारी कांकेर श्री रौनक गोयल, उप वनमंडलाधिकारी कोरर जसवीर सिंह मरावी, वन परिक्षेत्र अधिकारी कोरर बी.एस. सूर्यवंशी की उपस्थिति में वैद्यराज व अन्य प्रोफेसर के माध्यम से जड़ी बूटियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जैव विविधता और उससे जुड़े ज्ञान का संरक्षण, जैविक संसाधनों का संतुलित उपयोग, संसाधनों का प्रबंधन, सर्वेक्षण और दस्तावेजीकरण से संबंधित मामलों पर चर्चा की गई।
- -जिला पंचायत सीईओ ने ली समीक्षा बैठककांकेर। बस्तर ओलंपिक का जिला स्तरीय प्रतियोगिता 12 से 14 नवम्बर तक कांकेर स्थित पीएमश्री शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता में तीरंदाजी प्रतियोगिता शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर कांकेर में आयोजित होगी, शेष सभी प्रतियोगिताएं नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने अधिकारियों की बैठक लेकर जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उनके द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को जिला मुख्यालय तक लाने के लिए खुली वाहनों का उपयोग नहीं करने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया, साथ ही भोजन, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं पर भी विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए गए। विभिन्न प्रकार के दायित्वों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने कहा गया, क्रीड़ा स्थल पर चिकित्सा दल की ड्यूटी भी लगाने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान बताया गया कि बस्तर ओलंपिक के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एथलेटिक्स-100 मी., 200 मी. और 400 मी., लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपूट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो 4ग100 मी. रिले रेस, तीरंदाजी, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, हॉकी, कराते, व्हॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग तथा महिला सीनियर वर्ग के लिए रस्साकस्सी की प्रतियोगिता होगी। जूनियर वर्ग में बालक-बालिकाओं के लिए आयु सीमा 14 से 17 वर्ष निर्धारित है, वहीं सीनियर वर्ग में महिला-पुरूष दोनों वर्ग के लिए आयुबंधन नहीं है।
- कोंडागांव/विश्रामपुरी~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत सभी ग्रामीण क्षेत्रों में धान कटाई जोर शोर के साथ शुरू हो गई है किसान सुबह से ही खेतों में काम करने में व्यस्त रहते हैं इसी तरह हरवेल डिहीपारा तराईबेड़ा,बालेंगा किबड़ा धामनपुरी तितरवंड पिटीसपाल पीढ़ापाल गम्हरी सोनपुर खजरावंड लिहागांव मैं भी धान कटाई करते हुए देखा जा सकता है पातरीपारा में भी एक सुंदर दृश्य रविवार को देखने को मिला जो खेतों में किसान धान कटाई करते हुए देखा गया अंचल में धान कटाई का काम जोर पकड़ने लगा है। अब देर देर से पकने वाली धान की कटाई भी शुरू हो गई है। किसान सुबह से शाम तक खेतों में नजर आने लगे हैं। दिपावली के एक सप्ताह के बाद धान कटाई शुरू हो जाता है।किसान खेतों और खलिहानों में नई फसल तैयार करने में जुटे हैं। कटाई के साथ ही मजदूरों को भी काम मिल गया है। इससे ग्रामीण इलाकों में फिर से रौनक लौट आई है। किसानों का कहना है कि मोटी किस्म की धान लगभग तैयार हो चुकी है और जल्द ही बाजार में दिखने लगेगी। हालांकि, दीपावली के बाद हुई हल्की बारिश से खेतों में नमी बढ़ गई है। इससे कटाई में कुछ दिन की देरी हो सकती है। धान की उपज के लिए किसानों को एक सप्ताह या इससे अधिक इंतजार करना पड़ सकता है। किसान खेतों में कृषि यंत्रों की मदद से पंख लगाकर धान की सफाई में जुटे हैं। अनुमान है कि आने वाले दिनों में बाजारों में नई धान की आमद से फिर रौनक बढ़ेगी।
- *जिले के सभी विधानसभा में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम*बिलासपुर/ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिले में“सरदार@150 यूनिटी मार्च”का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, अखंडता, स्वच्छता और राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त बनाना है। जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, कोटा, तखतपुर और मस्तूरी में यह यात्रा दो चरणों में निकाली जाएगी। पहले चरण की यात्रा 11 नवंबर को बिलासपुर, बिल्हा और बेलतरा विधानसभा की 11 बजे माँ काली मंदिर परिसर, तिफरा से शुरू होगी। यह यात्रा राजीव गांधी चौक, नेहरू चौक, देवी चौक, शनिचरी, भारत माता चौक, तारबाहर से होते हुए सरस्वती शिशु कन्या महाविद्यालय बिलासपुर पहुँचेगी। जहां मार्ग में आने विभिन्न स्कूलों के छात्रों द्वारा यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया जाएगा। काली मंदिर प्रांगण में स्वदेशी भारत आत्मनिर्भर भारत शपथ,नेहरू चौक में स्वच्छता दीदीयों का सम्मान,देवकीनंदन दीक्षित चौक में भारत माता की प्रतिमा में माल्यार्पण, गोल बाजार में बाजार संपर्क, माँ बिलासा दाई की प्रतिमा में माल्यार्पण एवं स्वदेशी बाजार का भ्रमण किया जाएगा। चाटीडीह चौक में भारत माता की प्रतिमा में माल्यार्पण एवं स्वच्छता कर्मीयों का सम्मान व। सबरीमाता नवीन कन्या महाविद्यालय परिसर में युवा आईकॉन का सम्मान सम्मान समारोह तथा स्वच्छता और राष्ट्रएकता विषयक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस चरण में लगभग दो हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे।दूसरे चरण की यात्रा 12 नवम्बर को सुबह 10 बजे माँ महामाया मंदिर रतनपुर से आरंभ होगी। यह यात्रा राम मंदिर कोटा जनपद कार्यालय, महाराणा चौक, जयस्तंभ चौक, सकरी से होकर मस्तूरी हाई स्कूल परिसर में संपन्न होगी। इस दौरान स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, नशामुक्ति जागरूकता और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे। कोटा में राममंदिर का दर्शन एवं सभा, अटल जी के प्रतिमा में माल्यार्पण, जयस्तंभ चौक में सुवा नृत्य एवं स्थानीय कलाकारों का सम्मान किया जाएगा। थाना सकरी के पास से पूर्व माध्य. शाला सकरी तक नागरिको एवं स्थानीय व्यापारियों द्वारा पुष्पवर्षा एवं पदयात्रियों का स्वागत अभिनंदन। वेदपरसदा में राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन कर पदयात्रा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय प्रागंण में एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण, जोधरा चौक में रंगोली तथा स्व.अमरनाथ साव की प्रतिमा में माल्यार्पण एवं हाई स्कूल प्रांगण में सभा आयोजित की जाएगी। इस चरण में लगभग 1800 प्रतिभागी शामिल होंगे।
- कचरा उठवाकर स्वच्छता कायम कीरायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप, जोन 8 अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 पार्षद श्री महेन्द्र औसर, संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 के पार्षद श्री अर्जुन यादव के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने जोन 8 अंतर्गत महादेवघाट क्षेत्र का प्रत्यक्ष निरीक्षण कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा की उपस्थिति में किया और महादेवघाट क्षेत्र में तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाकर कचरा उठवाकर महादेवघाट और महादेवघाट जाने वाले मार्ग में स्वच्छता कायम करना सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया.जोन 8 जोन कमिश्नर के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन अंतर्गत महादेवघाट और महादेवघाट की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग की विशेष अभियान चलाकर कचरा तत्काल उठवाकर स्वच्छता कायम की.
- रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के डंगनिया स्थित औषधालय में निःशुल्क लिवर जांच शिविर का आयोजन किया गया। पॉवर कंपनी के 86 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इसका लाभ उठाया। ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन एवं जनरेशन कंपनी के लिए संचालित डंगनिया औषधालय में समय-समय पर विभिन्न शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसी तहत पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. जोगेश विशनदासानी (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. तुषार बहादुरे (किडनी रोग विशेषज्ञ) के आतिथ्य में यह शिविर संपन्न हुआ।शिविर में विशेष परीक्षण हेतु निःशुल्क फाइब्रोस्कैन की व्यवस्था की गई, इसके साथ सामान्य परीक्षण जैसे ब्लड प्रेशर, ब्लड चेक-अप, शुगर एवं ईसीजी भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एच.एल पंचारी ने बताया कि औषधालय में निर्धारित परीक्षण एवं परामर्श नियमित रूप से किया जाता है। स्वास्थ्य संबंधी शिविर हमारे औषधालय की नियमित प्रक्रिया है। इस शिविर का उद्देश्य विद्युत कर्मियों को समय पर स्वास्थ्य की जांच करवाने, उचित परामर्श और मार्गदर्शन देना है। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. इंदु साहू, चिकित्साधिकारी डॉ. श्वेता जैन एवं औषधालय की टीम उपस्थित थी।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। उप राज्यपाल श्री सिन्हा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को माता वैष्णो देवी का पवित्र प्रसाद भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने उपराज्यपाल श्री सिन्हा का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को डॉ. शर्मा ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा बनाई पेंटिंग भेंट की और विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों के विषय में चर्चा की।
- -शासकीय मदद से गणेशराम का किडनी प्रत्यारोपण सफल, मुख्यमंत्री से मिल कर परिवार ने जताया आभाररायपुर /छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अब उन परिवारों के लिए संजीवनी बन चुकी है, जिनके लिए गंभीर बीमारियों का खर्च उठाना संभव नहीं होता। इस योजना ने एक बार फिर जशपुर जिले के बगीचा निवासी 48 वर्षीय किसान गणेशराम यादव को नई ज़िंदगी दी है।गणेशराम की दोनों किडनियाँ खराब हो चुकी थीं। कई महीनों से डायलिसिस पर चल रहे गणेशराम की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। डॉक्टरों ने उन्हें किडनी प्रत्यारोपण की सलाह तो दी, लेकिन उपचार का खर्च सुनकर परिवार की उम्मीदें टूटने लगीं। एक किसान परिवार के लिए इतना बड़ा खर्च उठाना असंभव था - परिवार असहाय खड़ा था, और हर दिन जीवन की आस धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही थी।इसी कठिन समय में उन्हें कुनकुरी सदन के माध्यम से मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी मिली। परिवार ने तत्परता से पहल की, आवश्यक दस्तावेज़ तैयार किए गए, और बिना किसी जटिल प्रक्रिया के योजना के अंतर्गत उनका पूरा उपचार निःशुल्क स्वीकृत हो गया।गणेशराम को रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में भर्ती कराया गया। उनके उपचार के लिए उनकी 64 वर्षीय माता सरस्वती यादव ने अपने बेटे के लिए निःसंकोच किडनी दान कर दी — इस प्रकार एक माँ ने अपने बेटे को दूसरी बार जीवनदान दिया।किडनी प्रत्यारोपण सफल रहा, और गणेशराम अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। घर लौटने के बाद उनका परिवार पुनः खुशियों से भर उठा है।स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के पश्चात् गणेशराम अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित निवास में मिले। उनकी आँखों में कृतज्ञता और भावनाओं की नमी थी। मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए गणेशराम ने कहा कि“अगर यह योजना नहीं होती, तो शायद मैं आज ज़िंदा नहीं होता। सरकार ने हमारी जीवन की टूटी हुई आस को फिर से लौटा दिया।”मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गणेशराम और उनके परिवार से आत्मीय मुलाकात करते हुए उनके उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि, “प्रदेश का प्रत्येक नागरिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पाने का अधिकारी है। हमारी सरकार का प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित न रहे — यही सच्चे अर्थों में जनसेवा है।”मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में मानवीयता और करुणा को नया आयाम दे रही है।
-
राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने पर सामूहिक गान में काले ने कहा- ‘वंदे मातरम्’ बढ़ाता है हमारा आत्मविश्वास
रायपुर। सात नवंबर 1875 को बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय रचित राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर शनिवार, आठ नवंबर को महाराष्ट्र मंडल परिसर में अध्यक्ष अजय मधुकर काले के नेतृत्व में आजीवन सभासदों ने वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया। गायन उपरांत वंदे मातरम् के उद्घोष से महाराष्ट्र मंडल के सभासद जोश से भर गया।
महाराष्ट्र मंडल के सभासदों को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि सन् 1905 में बंगाल विभाजन के समय ‘वंदे मातरम्’ ने स्वदेशी आंदोलन को नई ऊर्जा दी थी। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक यह गीत सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रभक्ति का मंत्र बन गया। वंदे मातरम् हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाता है। वंदे मातरम् मां सरस्वती की अराधना है।
सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि ‘वंदे मातरम्’ सुनते ही हृदय में ऊर्जा, गर्व और देशभक्ति का संचार होता है। यह गीत हमें स्मरण कराता है कि हमारी भूमि, जल, अन्न और संस्कृति ही हमारी जीवनदायिनी शक्ति हैं। दंडवते ने कहा, “यूरोप में भूमि को ‘फादरलैंड’ कहा जाता है, लेकिन भारत में हम अपनी भूमि को ‘मातृभूमि’ कहते हैं।” यह भाव रामायण के श्लोक “जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी” में प्रकट होता है। ‘वंदे मातरम्’ भी इसी भाव से जन्मा हमारा ध्येय वाक्य है। वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पूरे देश में ऐसे भव्य आयोजन से भावी पीढ़ी को हमारे अतीत के संघर्षों आज़ादी की लड़ाई में भूमिका के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में स्वावलंबन समिति की प्रभारी व भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडे, संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर, सखी निवास की प्रभारी नमिता शेष, वरिष्ठजन सेवा समिति के प्रभारी दीपक पात्रीकर, श्यामल जोशी, प्रवीण क्षीरसागर, अंजलि काले, सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी समेत अनेक कार्यकारिणी सदस्य, अनेक समितियों के पदाधिकारी व सभासद इस मौके पर उपस्थित रहे। -
बालोद/ प्रदेश के स्कूली शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने बालोद जिले के प्रवास के दौरान जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम दुधली में 09 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के आयोजन हेतु प्रस्तावित स्थल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम दुधली में जवाहर नवोदय विद्यालय के पीछे शासकीय पाॅलीटेक्निक के समीप के खाली जगह को नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के आयोजन के लिए अत्यंत उपयुक्त बताते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल में समुचित मात्रा में पानी की व्यवस्था, शौचालय, स्नानागार का स्थान, विद्युत व्यवस्था एवं आवागमन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल को आयोजन स्थल में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस बल की तैनातगी करने के निर्देश भी दिए हैं। मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने बताया कि इस 05 दिवसीय नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के आयोजन के दौरान लगभग 15 हजार लोग उपस्थित होेने की जानकारी दी। इस अवसर पर मंत्री श्री यादव ने नक्शे के माध्यम से प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा का अवलोकन भी किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, भारत स्काउट एवं गाइड के जिला मुख्य आयुक्त एवं नगर पालिका परिषद बालोद के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश यादव एवं राज्य एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष श्री सौरभ लुनिया, श्री अमित चोपड़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
-
भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रिकेश सेन, महापौर श्री नीरज पाल, एवं निगम आयुक्त श्री राजीव कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए महापौर द्वारा दुर्ग सांसद विजय बघेल एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से भी चर्चा कर सहमति लिया गया है।
इस बैठक में सभी जोन आयुक्तों एवं सहायक राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वे अपने-अपने जोन क्षेत्र से तत्काल बैनर और पोस्टर हटाएँ। निर्देशों के अनुपालन में निगम के सभी जोन क्षेत्रों में शासकीय भवनों, विद्युत पोलों और दिशा सूचकों पर पूर्व से लगे हुए होर्डिंग, बैनर, पोस्टर एवं विज्ञापन बोर्ड को हटा दिया गया है। इस प्रकार के बेतरतीब होर्डिंग, बैनर और पोस्टर शहर की सुंदरता में बाधा बन रहे थे, जिन्हें हटाने की यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
नगर निगम भिलाई शहर के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, पार्टी जिला अध्यक्षों, समाजसेवियों, व्यवसायियों एवं सम्मानित नागरिकों से अपील करता है कि वे शहर की खूबसूरती को बढ़ाने और एक आदर्श स्थापित करने के लिए अपने समर्थकों को बैनर-पोस्टर लगाने से प्रतिबंधित करें।
निगम यह भी स्पष्ट करता है कि पोस्टर निकालने की कार्यवाही के बाद यदि किसी व्यक्ति द्वारा निगम की बिना अनुमति के तीज त्यौहार एवं जन्मदिन उत्सव के छोटे-बड़े बैनर-पोस्टर लगाए जाते हैं, तो आगामी समय में उनके विरुद्ध बड़ी चालानी कार्यवाही की जाएगी । -
- अवंति विहार महिला केंद्र ने रोचक खेलों, गीत- संगीत, ज्ञानवर्धक जानकारियों के साथ मनाया दिवाली मिलन
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के अवंति विहार महिला केंद्र ने धूमधाम से दिवाली मिलन उत्सव मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल और विशेष अतिथि अवंति विहार केंद्र की पूर्व संयोजिका नीता भंडारकर रहीं। आयोजन को लेकर केंद्र की महिलाओं ने बेहतरीन तैयारी करते हुए आकर्षक रंगोली बनाई, तोरण सजाया और लक्ष्मी पूजन की सुंदर तैयारी भी की।
अवंति विहार केंद्र की संयोजिका सुदेशना मेने के सुमधुर मराठी गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद एक खूबसूरत गीत पर ‘पहले मैं एक दीपक था’ पर अनुजा बोरडे, जयश्री कोलते, जुई उपगडे़, लीना मजूदमदार, शिल्पा चौधरी और निशा उमाठे ने उम्दा प्रस्तुति दी। इसमें दीपक के प्रकाश की अतीत से वर्तमान तक की यात्रा कलात्मक तरीके से दर्शायी गई। इस शानदार प्रस्तुति की दिग्दर्शक सुदेशना मेने थीं। विजया गोरे ने अपने ज्ञानवर्धक संबोधन में दिवाली के पांच दिनों का महत्व बताया। पूजा भंडारी ने दिवाली पर घरों में तोरण लगाने के महत्व और शुभ- लाभ के बारे में जानकारी साझा की।
मुख्य अतिथि गीता दलाल और नीता भंडारकर ने इस अवसर पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात दिवाली थीम पर महिलाओं ने हाउजी का आनंद लिया। इसमें आँखें बंद कर एक विशिष्ट स्थान पर दीपक रखना था। खेल का संचालन जागृति भाकरे ने किया। जिसमें विजेता नीता भंडारकर, उप विजेता राजश्री कोलते और तृतीय गीता दलाल रहीं।
इस अवसर पर तोरण बनाने की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। भारती देवरनकर और अश्विनी घाटगे ने मनमोहक तोरण बनाए। कार्यक्रम के बाद सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन छाया महाजन ने और धन्यवाद ज्ञापन शुभदा चौधरी ने किया। समापन पर महाराष्ट्र मंडल मेस से गीता हाटे की ओर से मंगवाए गए सुस्वाद भोजन का सभी ने लुत्फ उठाया।
इस अवसर पर जयश्री ब्राम्हणकर, भारती देवरणकर, नीता पाळेकर, सुमीता भंडारी, अनिता घाटगे, अश्विनी घाटगे, मनीषा दासे, कामिनी भंडारी, अंजू फुंडे, खेना फटाले, करिश्मा भूरे, अपर्णा महाजन, जागृति भाकरे, पूजा भंडारी और शुभदा चौधरी सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं। -
- चेम्बर के नए पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
दुर्ग/ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज दुर्ग स्थित आकाश रिसॉर्ट में आयोजित छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंड्रस्टीज दुर्ग इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने की।
मुख्य अतिथि डॉ. सिंह ने छ.ग. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज दुर्ग इकाई के अध्यक्ष श्री अनूप गटागट एवं अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी का अभिनंदन एवं स्वागत करते हुए कहा कि चेम्बर एक ऐसा मंच है, जो सरकार और व्यापारियों के बीच पुल का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि सरकार वर्ष 2024 में उद्योग की बेहतर नीति लाई है। सरकार की नई उद्योग नीति का लाभ यहाँ के व्यापारियों के साथ प्रदेश की जनता को भी मिलेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य गठन के समय प्रदेश का 8 से 9 करोड़ का बजट आज 160 करोड़ तक पहुंच गया है, यह प्रदेश की विकास को प्रदर्शित करती है। छत्तीसगढ़ की बढ़ती इकॉनामी ग्रोथ विकास को प्रदर्शित कर रही है। उन्होंने छ.ग. में एम्स, टेक्निकल यूनिवर्सिटी, आईआईटी का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके यहां खुलने से देश में प्रदेश की पहचान बनी है। छ.ग. देश की अर्थव्यवस्था में छुपा रुस्तम राज्य है। बहुत जल्द छ.ग. आर्थिक रूप से देश का दूसरा व तीसरा राज्य बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार की नीति और नियत ठीक रहे तो प्रदेश की विकास में कामयाबी मिलेगी। प्रदेश सरकार अपने आर्थिक नीति के बल पर मोदी की गारंटी को क्रमशः पूरा करने में सफल हुई है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि इस बार व्यापारियों ने सर्व सहमति से पदाधिकारियों का चयन किये है। जय व्यवहार जय व्यापार में जिनका व्यवहार अच्छा रहता है, वह सफल व्यापारी होता है। पीडीएस प्रणाली, किसानों की खाते में राशि हस्तांतरण छ.ग. की देन है। व्यापार, सहकार और शासन तीनों के समानता से कुशल व्यापार का संचालन होता है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के समय चेम्बर ऑफ कॉमर्स के योगदान भुलाया नहीं जाता। मंत्री श्री यादव ने नई पदाधिकारियों को सेवा भाव से आगे भी कार्य करने के लिये शुभकामनाये दी। समारोह को चेम्बर के पदाधिकारियों ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में चेंम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। - 0- कस्टमर केयर और सेल्स कंसल्टेंट के 180 पदों पर भर्तीरायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर में 12 नवंबर दिन बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प के लिए स्क्वायर बिज़नेस सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा कस्टमर केअर एग्जेक्युटिव के 150 पद एवं जी. के. ऑटो व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड रायपुर के द्वारा सेल्स कंसलटेंट के 30 रिक्त पदों की भर्ती होगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वी से स्नातक रखी गई है। इच्छुक आवेदक/आवेदिका सुबह 11 से 2 बजे तक निर्धारित स्थल पर अपनी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति, रोजगार पंजीयन, आधारकार्ड की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ बायोडाटा सहित उपस्थित हो सकते हैं। इस प्लेसमेंट कैंप का आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है।
- रायपुर। जिला कार्यालय रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक घरों में सोलर रूफटॉप स्थापना कर सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के लक्ष्य को तय समय में पूरा किया जाए।बैठक में बैंकों द्वारा ऋण स्वीकृति की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बैंकों को निर्देश दिया कि :- प्राप्त आवेदनों को जल्द स्वीकृत किया जाए, अनावश्यक रूप से आवेदन रिजेक्ट न किए जाएँ कुछ बैंकों में बढ़ते रिजेक्शन को लेकर कलेक्टर ने असंतोष व्यक्त किया और सुधार के लिए स्पष्ट निर्देश दिए।साथ ही, कलेक्टर ने योजना में पंजीकृत वेंडरों से भी चर्चा की और कहा कि :- सोलर प्लांट का इंस्टॉलेशन तेजी से पूरा किया जाए, लाभार्थियों को समय पर सेवा उपलब्ध कराई जाए |बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा योजना में पंजीकृत वेंडर उपस्थित रहे।
- 0- विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री यशवंत कुमार से उनके शासकीय आवास में जाकर आवश्यक दस्तावेज संकलित किएरायपुर. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री यशवंत कुमार को निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री मनीष मिश्रा तथा सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री राकेश देवांगन एवं बूथ लेवल अधिकारी (BLO) ने उनके शासकीय आवास में पहुँचकर प्रारूप-08 एवं घोषणा प्रपत्र (Annexure 4) प्रदान किया।इस दौरान गणना प्रपत्र में आवश्यक जानकारी भरने के पश्चात् अधिकारियों द्वारा उसे संकलित किया गया। उल्लेखनीय है कि एसआईआर की शुरुआत हो गई है। जिसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक प्रत्येक घर जाकर गणना प्रपत्र सौंप रहें हैं और जानकारी संकलित कर रहे हैं।निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गणना प्रपत्र भरने की अवधि 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन-09 दिसम्बर 2025, दावा-आपत्ति अवधि-09 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी 2026, सत्यापन एवं सुनवाई 09 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तथा अंतिम प्रकाशन 07 फरवरी 2026 को है। मृत, पलायन कर गए, डुप्लीकेट नामों को हटाने तथा पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी। यह पहल मतदाता सूची को अद्यतन एवं सटीक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।





.jpg)




.jpg)















.jpg)
.jpg)