- Home
- छत्तीसगढ़
- 0- सजे- धजे लकड़ी और मिट्टी के बैलों को लेकर पहुंचे प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ आकर्षक उपहार देकर किया गया प्रोत्साहितरायपुर। डिजिटल दुनिया में बच्चों को अपने संस्कारों की धरोहर सौंपना बड़ी जिम्मेदारी है। महाराष्ट्र मंडल यह ज़िम्मेदारी बखूबी निभा रहा है। मंडल की सांस्कृतिक समिति की ओर से शनिवार को महाराष्ट्र मंडल भवन में तान्हा पोला उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बच्चे अपने मिट्टी और लकड़ी के बैलों को मनमोहक ढंग से सजाकर पहुंचे थे।महाराष्ट्र मंडल की सांस्कृतिक समिति की प्रभारी प्रिया बख्शी और गौरी क्षीरसागर ने बताया कि तान्हा पोला उत्सव के लिए बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे। कार्यक्रम में मान्या राउत, सार्विका पांडे, अवनी राउत, सार्थक पांडे और आर्यन राउत ने अपने सजे- धजे लकड़ी के बैलों को साथ लेकर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. कमल वर्मा और सिविल इंजीनियर और हाउस हाइफ अनुपमा बोधनकर ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि आज से समय में अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से भावी पीढ़ी को जोड़े रखने के लिए ऐसे आयोजन बहुत जरूरी है। दिव्यांग बालिका विकास गृह प्रभारी प्रसन्न निमोणकर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए पोला के महत्व पर प्रकाश डाला।--
- 0- राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में लगी प्रदर्शनी में महाराष्ट्र मंडल के स्कूल की एक और उपलब्धिरायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के बच्चे इस बार जिला साइंस मॉडल कंपीटिशन में अपने माॅडल के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उप विजेता रहे। रायपुर जिले के अलग-अलग स्कूलों से 30 मॉडल को पछाड़ते हुए स्कूल के 11वीं के छात्र गौरांश साहू और दीपिका अग्रवाल ने आर्डरली कोडिंग का उपयोग कर चंद्रयान-3 का वर्किंग मॉडल तैयार किया। उनके मॉडल को स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। बच्चों की इस सफलता पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, कार्यकारिणी सदस्यों और संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन, और स्टाफ ने बधाई दी।शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर रायपुर में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी व प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रदर्शनी का विषय था ‘राष्ट्र निर्माण में अंतरिक्ष तकनीक की भूमिका’। स्पर्धा के लिए संत ज्ञानेश्वर विद्यालय से चार मॉडल बनाए गए थे। इनमें 11वीं विज्ञान संकाय के गौरांश साहू और दीपिका अग्रवाल ने चंद्रयान-3 के मॉडल के अलावा दसवीं के अर्जुन टांडी, यशिका साहू, सिमर चौधरी, राघवेंद्र चंद्राकर, टीना साहू और पूनम पटेल ने इमरजेंसी रॉकेट का मॉडल बनाया।इसी तरह सातवीं के दिव्या रोहिदास, धनिष्ठा बल्ले, श्रेष्ठ मिश्रा, आरिधि जैन ने लैंडर रोवर का मॉडल बनाया। सातवीं के ही रुद्राक्ष द्विवेदी, राहुल वैष्णव, अभिनव साहू, ओजस सेन और विहान बिसेन ने भी चंद्रयान-3 का मॉडल बनाया। इन सभी विद्यार्थियों और उनके बनाए मॉडल में इंचार्ज टीचर रीता शंभरकर, रोशन सिंह राजपूत व नवीन चंंद्राकर का विशेष सहयोग रहा।
- 0- 30 दिवसीय राज मिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभबालोद. जिले में ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में गुरुर विकासखंड के ग्राम पंचायत भोथली में 30 दिवसीय राज मिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया है। जनपद पंचायत गुरूर के सीईओ ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भोथली के 43 ग्रामीण और श्रमिकों ने भाग लिया है, जहां उन्हें राजमिस्त्री का व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान किया जा रहा है।कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत बालोद श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी के कुशल मार्गदर्शन में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से ग्रामीण एवं श्रमिकों को 30 दिवस तक प्रशिक्षण प्रदान किया रहा है। जहा प्रतिभागियों को नाप-जोख, ईट चिनाई, फ्लोरिंग, प्लास्टरिंग, लेवलिंग एवं भवन निर्माण की तकनीक के बारे में जानकारी प्रदान किया जा रहा है। वे केवल श्रमिक नहीं बल्कि कुशल राज मिस्त्री के रूप में परिपक्व होकर प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य निर्माण कार्यों में अपना सफल योगदान
- भिलाईनगर/ छत्तीसगढ़ शासन पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेशानुसार नगर पालिक निगम, भिलाई सीमा के अन्तर्गत संचालित पशुवध गृह एवं समस्त मांस विक्रय की दुकानें इन तिथियों में बंद रहेगी। शासन से जारी आदेश के तहत गणेश चतुर्थी 27 अगस्त दिन बुधवार, पयूर्षण पर्व प्रथम दिवस 28 अगस्त दिन गुरूवार, डोल ग्यारस 03 सितम्बर दिन बुधवार, अनंत चतुर्दशी 06 सितम्बर दिन शनिवार, पयूर्षण पर्व का अंतिम दिवस 08 सितम्बर दिन सोमवार एवं महात्मा गांधी जयंती 02 अक्टूबर दिन गुरूवार को समस्त पशुवध गृह जीव हत्या एवं समस्त मांस बिक्री केन्द्र को बंद रखा जाएगा। उक्त आदेश का कड़ाई से पालन कराने शासन द्वारा आदेश जारी किया गया है।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रमांक 05 अंतर्गत शहीद उद्यान में ई- लाइब्रेरी एवं ट्रैफिक पार्क का आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने किया निरीक्षण। आयुक्त ने सेक्टर 05 शहीद उद्यान में अधोसंरचना मद अंतर्गत निर्माणाधीन ई-लाईब्रेरी एवं रिडिंग रूम का निरीक्षण किया। ई-लाईब्रेरी के बनने से शहर के युवाओं को प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी में सुविधाये मिलेगी। युवाओं के पढ़ने के लिए शांत वातावरण एवं अलग से रीडिंग रूम रहेगा।जहां युवाये एकाग्र होकर अपने विषय से संबंधित पुस्तकें पढ़ सकेगें। शहर वीडियो एवं विद्यार्थियों के लिए यह एक बड़ा तोहफा है। आयुक्त पाण्डेय द्वारा सिविक सेंटर स्थित ट्रैफिक पार्क का निरीक्षण किया गया । ट्रैफिक पार्क में आम नागरिकों को यातायात के नियमों की जानकारी मिलेगी जो कि शिक्षाप्रद है। उद्यान में हरियाली, ब्यूटीफिकेशन एवं बच्चो हेतु खेलकूद सामग्रियों को प्राथमिकता दिया गया है। शिक्षाप्रद जानकारी के लिए सपरिवार घूमने एवं मनोरंजन हेतु ट्रैफिक पार्क अनुकूल एवं सही है। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता दीपक देवांगन, ठेकेदार कुणाल बिल्डर्स एवं प्रमोद पाण्डेय उपस्थित रहे।
- भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई महापौर नीरज पाल, महापौर परिषद सदस्य, समस्त पार्षद गण एवं अधिकारी सहित मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के स्वच्छता का द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण प्राप्त किए हैं। महापौर सहित सभी पार्षद गण इंदौर शहर के डोर टू डोर कचरा कलेक्शन एवं होम कम्पोस्टिंग का अवलोकन किए। यहां कचरा कलेक्शन हेतु गाड़ी का समय सारणी एवं रूट निश्चित है और रूट एवं समय अनुसार गाड़ियों का संचालन होता है। सभी गार्बेज वाहन का मॉनिटरिंग आई सी सी सी कंट्रोल रूम से होता है । इंदौर के ज्यादातर घरों में घर से निकले हुए कचरे का उपयोग घर में ही खाद बनाने में किया जाता है।बेसिक्स के प्रतिनिधि गुलाब नागर द्वारा अवलोकन कराते हुए जानकारी दिया गया । बापट चौराहा में डोर टू डोर कलेक्शन एंड सेग्रीगेशन देखा गया, इंदौर के रहवासियों के द्वारा अपने ही घर के कचरे को 6 प्रकार से अलग अलग करके नगर निगम की आने वाली गाड़ी में कचरा डाला जाता है और जनसहयोग किया जाता है । ड्राईवर हेल्पर और (NGO) बेसिक्स के टीम द्वारा प्रति दिवस लोगों से कम्युनिकेशन किया जाता है । साथ ही रहवासियों के द्वारा अपने ही गिले कचरे अपने घर में होम कंपोस्ट कर खाद का उपयोग किया जाता है! सफाई मित्र के द्वारा स्वच्छता मे अपने बिट की सफाई कर एक स्वच्छता का संदेश दिया जाता है जिसमें अपने बिट से सफाई के कचरे को अलग अलग किया जाता है गिला सूखा और धूल मिट्टी को अलग अलग बेग मे रखा जाता है ।योगेन्द्र दीक्षित द्वारा द्वारा दिए जानकारी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) गार्बेज कलेक्शन कंट्रोल रूम का अवलोकन कराते हुए जानकारी दिया गया। प्रशिक्षक द्वारा कंट्रोल सेंटर के कार्यकलाप एवं सारी विधियों को विस्तार से बताया गया। 22 जोन के 85 वार्ड में कचरा इकट्ठा करने हेतु संचालित वाहनों का नियंत्रण यहां से होता है । इसके लिए कंट्रोल सेंटर में 22 कंप्यूटर सिस्टम लगाया गया है, जिसके माध्यम से कचरा वाहनों का मॉनिटरिंग किया जाता है । कचरा कलेक्शन गाड़ियों पर कोई राजनीतिक या जनप्रतिनिधियों का दबाव नहीं होता है, हाईटेक सिस्टम बनाया हुआ है जो लगातार कार्य करता है। सूखा गीला एवं खतरनाक कचरा हेतु अलग-अलग डस्टबिन का उपयोग किया जाता है। इंदौर में कोई भी बाहर कचरा नहीं है फेंकते हैं, कचरा यहां वहां फेंकने पर बड़ी जुर्माना लगाई जाती है । जुर्माना ढाई सौ रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक हो सकती है । आम नागरिक नगर निगम के नियमों का सम्मान करते हुए कार्य करते हैं।योगेन्द्र दीक्षित द्वारा आई सी सी सी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर ) से किस प्रकार जीपीएस के माध्यम से डिजिटल प्रणाली के द्वारा चलने वाली नगर निगम की कचरा गड़ियों की मॉनिटरिंग की जाती है और उनकी रिपोर्ट बनाई जाती है, का जानकारी दिया गया है। किसी भी घर का डोर टू डोर कचरा लेना छूट गया तो कन्ट्रोल सेंटर द्वारा हाइटेक सिस्टम जीपीएस से मॉनिटरिंग किया जाता है और तत्काल सूचित कर वहां भेजा जाता है।जिसका अवलोकन कर संचालन की तकनीकी को बारीकी से समझे । यहां कोई भी जनप्रतिनिधि जन्मदिन या बधाई संदेश के लिए पोस्टर, बैनर या बड़े होर्डिंग का उपयोग नहीं करते हैं। होर्डिंग में व्यय होने वाले राशि का उपयोग पुण्य कार्यों एवं जरूरतमंद गरीबों के सहायता के लिए किया जाता है। जिससे सफाई करने वालों के लिए अतिरिक बोझ नहीं बढ़ता और उनको हटाने के लिए निगम का अतिरिक्त व्यय नहीं होता है। बिना अनुमति के बेतरतीब बड़े-बड़े पोस्टर, बैनर और होर्डिंग लगाने से शहर की खूबसूरती में कमी आती है, जिसको इंदौर निगम ने अपना नियम बनाकर नियंत्रित किया है। निगम स्वामित्व परिसंपत्तियों के देखरेख, नया टैक्स, जुर्माना एवं निगम के विकास सहित संचालन हेतु इंदौर नगर निगम का अपना नियम है। इंदौर निगम अधिनियम महापौर परिषद एवं सामान्य सभा से पारित है, जिसका इंदौर निगम कड़ाई से पालन करता है । नगर निगम के प्रावधानों को कड़ाई से पालन करने हेतु पक्ष एवं विपक्ष सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिलता है । इंदौर में नगर निगम के विरुद्ध कार्य करने वाले को किसी जनप्रतिनिधि या अधिकारी का सहयोग नहीं मिलता है, उनके ऊपर सीधा पेनाल्टी या कार्यवाही होती है।उद्यान में ऑन साइट कम्पोस्टिंग का अवलोकन किया गया, उद्यान का कचरा जिसे उद्यान में ही कम्पोस्ट खाद बनाया जाता है। कंपोस्ट जिसमें उद्यान से निकलने वाले ग्रीन वेस्ट को गार्डन परिसर मे कंपोस्ट पीट के माध्यम से निपटान किया जाता है । निर्मित कंपोस्ट को गार्डन में उपयोग किया जाता है और इस कार्य के लिए रेक पीकर के द्वारा स्वच्छता मे अपना सहयोग दिया जाता है । शहर की खूबसूरती, ब्यूटीफिकेशन को प्राथमिकता दिया गया है । इंदौर के सभी जनप्रतिनिधि और नागरिक स्वच्छता के प्रति जागरुक हैं। इंदौर में सब्जी बेचने वाले भी अपना कचरा स्वयं रखते हैं और उचित कचरा वाहन में डालते हैं। स्वच्छता प्रशिक्षण हेतु इंदौर शहर भ्रमण के दौरान सभापति गिरवर बंटी साहू, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, महापौर परिषद सदस्य लक्ष्मीपति राजू, सीजू एंथोनी, संदीप निरंकारी, एकांश बंछोर, आदित्य सिंह, साकेत चंद्राकर, चंद्रशेखर गवई, मन्नान गफ्फार खान, वरिष्ठ पार्षद महेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्य, जालंधर सिंह, जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, कुलदीप गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जोन स्वास्थ्य आधिकारीगण एवं पी आई यू उपस्थित रहे ।
- रायपुर. आज रायपुर नगर पालिक निगम के पूर्व महापौर बलबीर सिंह जुनेजा को उनकी 19वीं पुण्यतिथि पर रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्ववधान में नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से वर्ष 1995 से 2000 तक रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर रहे स्वर्गीय बलबीर सिंह जुनेजा को सादर नमन करने राजधानी शहर रायपुर में बूढ़ापारा स्थित नगर निगम रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम परिसर स्थित उनकी मूर्ति के समक्ष पुष्पांजलि आयोजन रखा गया.रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग द्वारा नगर निगम जोन 4 के सहयोग से रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने रायपुर के पूर्व महापौर स्वर्गीय बलबीर सिंह जुनेजा को उनकी 19वीं पुण्यतिथि पर नगर पालिक निगम रायपुर संस्कृति विभाग की ओर से सादर नमन किया.रायपुर के पूर्व महापौर स्वर्गीय बलबीर सिंह जुनेजा का 19वीं पुण्यतिथि पर उनके अनुज भ्राता रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा सहित सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री संतोष सोनी, नगर पालिक निगम जोन 4 के उप अभियंता श्री रंजीत बारवा,राजधानी शहर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजनों ने मूर्ति स्थल पर पहुंचकर सादर नमन किया.
- रायपुर. आज रायपुर नगर पालिक निगम के पूर्व महापौर ( कार्यकाल - वर्ष 1995 से 2000) स्वर्गीय बलबीर सिंह जुनेजा को उनकी 19वीं पुण्यतिथि पर राजधानी शहर रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर में स्थित मूर्ति स्थल के समक्ष उन्हें सादर नमन करने नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में जोन क्रमांक 4 के सहयोग से रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर के पूर्व महापौर स्वर्गीय बलबीर सिंह जुनेजा का उनकी 19वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन करते हुए उन्हें समस्त राजधानीवासियों की ओर से आदरांजलि अर्पित की. इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, नगर निगम जोन 4 उप अभियंता श्री रंजीत बारवा सहित नगर के गणमान्यजन, सामाजिक कार्यकर्त्ता, आमजन की मूर्ति स्थल के समक्ष उपस्थिति रही.
- बिलासपुर .माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेशानुसार और कलेक्टर के निर्देशानुसार एसडीएम बिल्हा के मार्गदर्शन मे शनिवार को नया पारा चौक बोदरी से चकरभाठा ब्रिज तक एवं रहंगी मोड़ बोदरी से उच्च न्यायालय आवासीय परिसर तक जाने वाले सड़क पर एवं सड़क किनारे दोनों तरफ फलों, सब्जी एवं अन्य सामग्री आदि के ठेले, गुमटी, चकरभाठा स्थित दुकानों के दुकानदारों द्वारा सड़क पर पोस्टर एवं शेड तैयार कर अतिक्रमण किए जाने वाले सामानों को बाहर रखकर व्यापार किए जाने वाले अतिक्रमण को हटाया गया। एवं पोस्टर,शेड को नगरपालिका बोदरी के दस्ते द्वारा जप्ती की कारवाई की गई ।रोड किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े करने वाले वाहन जिससे यातायात बाधित होता है, को निर्देशानुसार यातायात वाहन के लिफ्टर द्वारा लिफ्ट कर थाना प्रभारी चकरभाठा द्वारा थाने में खड़ा कराया गया। उक्त कार्यवाही सुबह 8 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक की गई। कार्यवाही में तहसीलदार बोदरी श्री संदीप साय, नायब तहसीलदार बोदरी ओमप्रकाश चंद्रवंशी, थाना प्रभारी चकरभाठा उत्तम साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भारती साहू, राजस्व विभाग के टीम पटवारी ,कोटवार एवं पुलिस के कर्मचारी गण, नगरपालिका के कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यातायात बिलासपुर से लिफ्टर मंगवाकर सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों को लिफ्ट कर थाना भिजवाया गया।
- 0- कोनी निवासी रमेश साहू का बिजली बिल हुआ शून्यबिलासपुर. केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना अब उपभोक्ताओं की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला रही है। योजना का लाभ उठाकर कोनी निवासी रमेश साहू ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया है। इसके बाद उनका बिजली बिल शून्य हो गया है।इस अभिनव योजना के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का आभार जताया है।कोनी में रहने वाले श्री रमेश साहू ने बताया कि उनके घर पर बिजली की खपत काफी अधिक थी प्रतिमाह आने वाले बिजली के बिल से उन्हें बड़ा आर्थिक भार झेलना पड़ता था। सूर्यघर योजना के बारे में जानकारी मिलने पर उन्होंने 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया जिसकी लागत करीब दो लाख रुपए थी। इस प्लांट पर उन्हें केन्द्र सरकार से 78 हजार रुपये की सब्सिडी मिल चुकी है, जबकि राज्य सरकार से मिलने वाली 30 हजार रुपये की सब्सिडी भी शीघ्र मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें बिजली बिल की चिंता से मुक्ति मिल गई है।अब उन्हें किसी तरह का बिल नहीं भरना पड़ रहा। एक बार निवेश करने पर 25 वर्षों तक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होती है और इस पर कोई विशेष मेंटेनेंस खर्च भी नहीं है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में सप्लाई कर आय अर्जित करने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में यह योजना बड़ा कदम है। श्री साहू ने आम नागरिकों से अपील की कि वे भी इस योजना का लाभ उठाएं और सौर ऊर्जा को अपनाकर बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनें।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने पर केन्द्र सरकार से 78 हजार रुपये तक सब्सिडी और राज्य सरकार से 30 हजार रुपये तक सब्सिडी दी जा रही है। साथ ही सरकार 300 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली प्रदान कर रही है। योजना में घर की छत पर सोलर पैनल लगाने की सुविधा मिलती है जिससे बनने वाली खपत से अतिरिक्त बिजली ग्रिड में देकर बिजली उत्पादक भी बना जा सकता है। योजना के तहत ऋण का भी प्रावधान है जिसमें एक बार निवेश पर 25 वर्षों तक मुफ्त और सतत बिजली पाई जा सकती है।
- रायपुर. आज रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम को जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत चंदनडीह में बड़े नाले के भीतर अचानक एक गाय के गिर जाने की सूचना वहाँ के रहवासियों से प्राप्त हुई. इस सूचना को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह और नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल द्वारा दिए गए निर्देश पर नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल चंदनडीह के बड़े नाले के सम्बंधित को स्थल पहुंची.नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिक निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चन्दनडीह में बड़े नाले के भीतर अचानक गिरी गाय को जेसीबी मशीन और बड़ी रस्सी की सहायता से सतत निरन्तर प्रयास करते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया. गाय को चंदनडीह के बड़े नाले के भीतर से सुरक्षित बाहर निकाले जाने पर वहाँ के रहवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग टीम के उक्त कार्य की सराहना की.
- 0- महोत्सव आयोजन का 62वां वर्ष0- मड़ियापार में मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु 50 लाख की घोषणादुर्ग. प्रदेश के गृह एव जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा 23 अगस्त की देर रात्रि धमधा विकासखंड के ग्राम मड़ियापार पहुंचे। वे यहां पर आयोजित तीन दिवसीय पोरा महोत्सव एव किसान उत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। गृह मंत्री श्री शर्मा ने इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। उन्होंने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में ग्रामवासियों को छत्तीसगढ़ के संस्कृति से जुड़े पारंपरिक त्यौहार पोरा की बधाई एव शुभकामनाएं दी।जिले के प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने ग्रामवासियों की मांग पर ग्राम मड़ियापार में मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु 50 लाख रुपए देने की घोषणा किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोकपर्व को महोत्सव के रूप में मनाने के लिए आयोजकों को साधुवाद दिया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े पोरा तिहार को ग्राम मड़ियापार के लोग विगत कई वर्षों से महोत्सव के रूप में मनाते आ रहे है। आयोजन का यह 62वां वर्ष है। महोत्सव में बैल सजावट, बैल दौड़, गेड़ी दौड़, कब्बड्डी, रस्सी खिंच, फुगड़ी, सुवा नृत्य, कुर्सी दौड़ और धीमी सायकल रेस की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।इस अवसर पर राज्य तेल घानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, सरपंच श्रीमती जनिता निषाद, महोत्सव के संयोजक डॉ. सुनील साहू एवं अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- 0- महाराष्ट्र मंडल ने अमर शहीद शिवराम हरि राजगुरु को नमन कर उनके कार्यों का किया स्मरणरायपुर। देश की स्वतंत्रता के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानी, क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर महाराष्ट्र मंडल ने उन्हें नमन कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। मंडल अध्यक्ष सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने कहा कि क्रूर अंग्रेजी शासन के अत्याचार के खिलाफ उन्होंने मोर्चा लिया और जन-जन को जागृत भी किया। मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए राजगुरु के संघर्ष, त्याग और पराक्रम का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।दंडवते ने आगे कहा कि शिवराम हरि राजगुरु का जन्म 24 अगस्त 1908 को महाराष्ट्र के पुणे जिले के खेड़गांव में हुआ था। राजगुरु हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के सदस्य थे। चंद्रशेखर आज़ाद और भगत सिंह से उनके घनिष्ठ संबंध थे। 17 दिसंबर 1928 को उन्होंने भगत सिंह और सुखदेव के साथ मिलकर ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की हत्या कर दी। यह हत्या लाला लाजपत राय की मृत्यु का बदला लेने के लिए की गई थी।राजगुरु अत्यंत साहसी और बेहतरीन निशानची थे। उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध कई क्रांतिकारी गतिविधियों में भाग लिया। लाहौर षडयंत्र में शामिल होने के कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 23 मार्च 1931 को भगत सिंह और सुखदेव के साथ उन्हें लाहौर सेंट्रल जेल में फांसी दे दी गई। उनके बलिदान ने लाखों भारतीयों को स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। आज, उनका बलिदान हमें अपने देश के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने की याद दिलाता है। इस अवसर पर वरिष्ठ सभासद शशि वरवंडकर, दिलीप लांबे, प्रकाश खांडेकर, कला व संस्कृति समिति की समन्वयक भारती पलसोदकर, युवा समिति के समन्वयक विनोद राखुंडे सहित अनेक पदाधिकारी व सभासद इस मौके पर उपस्थित रहे।
- रायपुर. माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के पालन में राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और रायपुर जिला प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा - निर्देश के अनुरूप महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों की टीमों द्वारा अभियान चलाकर जोन क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गों में मानिटरिंग करके सड़कों पर आवारा पशुओं की धरपकड़ कर उन्हें गौठानों में काउकेचर वाहन से भेजे जाने की कार्यवाही प्रतिदिन तेज गति निरंतर प्रगति पर है.आज दिनांक 24 अगस्त 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा 45 आवारा पशुओं की विभिन्न सड़क मार्गो से धरपकड़ कर उन्हें काऊकैचर वाहन की सहायता से गौतनों में भेजा गया। अभियान के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा सभी 10 जोनों में दिन भर अभियान चलाकर राजधानी शहर रायपुर निगम क्षेत्र में विगत 22 दिनों में विभिन्न सड़क मार्गो से 1170 आवारा पशुओं की धरपकड़ कर उन्हें गौठानों में भेजा गया है.यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन दिन भर चलाये जा रहे अभियान की सतत मॉनिटरिंग महापौर, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष, आयुक्त के निर्देश पर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय और निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रीति सिंह द्वारा की जा रही है और सभी जोन कमिश्नरों ने जोन स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर आवारा पशुओं को काऊकैचर वाहनों की सहायता से गौठानों में भिजवाने की व्यवस्था दी जा रही है. अभियान निरंतर जारी रहेगा।
- बिलासपुर वर्तमान में शासन की सबसे महत्वाकांक्षी योजना डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य प्रत्येक ग्राम में निजी सर्वेयरों के माध्यम से कराया जा रहा है जिसमें पचपेड़ी तहसील के ग्रामों के निजी सर्वेयरों ने शानदार कार्य करते हुए अभी तक 50 हजार से अधिक खसरों का सर्वे पूर्ण कर लिया है जो न केवल जिले में अपितु पूरे राज्य में सर्वाधिक संख्या है। बताते चलें सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक प्रत्येक ग्राम के निजी सर्वेयर ग्राम के खसरों का सर्वे कार्य कर रहे हैं ।पानी, बरसात, कीचड़ में दुर्गम स्थानों में पहुंचकर कार्य को अंजाम दे रहे हैं और लगातार बिना थके बिना रुके कार्य में लगे हुए हैं , कार्य पूर्ण करने का जुनून इस कदर है कि कुछ लोग सुबह से बिना खाए पिए ही अपने घर से कई कई किलोमीटर दूर पैदल जाकर कार्य कर रहे हैं ।इनका एक वाट्सअप ग्रुप बनाया गया है जिसमें तहसीलदार श्री प्रकाश साहू प्रतिदिन सुबह 5 बजे से ही सभी सर्वेयरों को कार्य हेतु मोटिवेट करते रहते हैं यह सिलसिला सूर्यास्त तक चलता रहता है , कुछ किसान अनजाने में सर्वे करने से रोकने भी लगते हैं जिन्हें फिर समझाया जाता है। डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य में लगे सभी निजी सर्वेयरों को तहसीलदार पचपेड़ी श्री प्रकाश साहू ने धन्यवाद देते हुए ग्रामीणों से अपील की है कि इन निजी सर्वेयरों का कार्य में सहयोग करें ।
- - विधानसभा अध्यक्ष के विशेष प्रयासों से 500 सीटर नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव प्रारंभ करने हेतु 43 लाख 90 हजार रूपए की स्वीकृति हुई प्राप्त- कलेक्टर ने नवनिर्मित एजुकेशन हब परिसर में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण- अकादमिक कैम्पस में शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देशराजनांदगांव । जिले में नवनिर्मित एजुकेशन हब परिसर में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय इस वर्ष से प्रारंभ होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के विशेष प्रयासों से इसी सत्र में 500 सीटर नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव प्रारंभ करने हेतु 43 लाख 90 हजार रूपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज नवनिर्मित एजुकेशन हब परिसर में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अकादमिक कैम्पस में शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रयास आवासीय विद्यालय के पूर्ण होने से विद्यार्थियों की शिक्षा सुचारू तरीके से प्रारंभ की जा सकेगी। उन्होंने मिशन मोड में रेलिंग, पेंट एवं पुट्टी, इंटर लॉकिंग, एल्युमिनियम सेक्शन एवं दरवाजा लगाने का कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने हॉस्टल के पीछे गल्र्स हास्टल के पास बाउन्ड्रीवाल निर्माण के लिए प्राक्कलन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अध्ययन कक्ष, प्राचार्य कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष, कम्प्यूटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।उल्लेखनीय है कि नवनिर्मित एजुकेशन हब परिसर में प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित किया जाना है। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत 500 सीटर नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव प्रारंभ करने हेतु 43 लाख 90 हजार रूपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव के लिए पदों के सृजन के लिए सहमति प्रदान करते हुए प्रशासकीय अधिकारी के 2 पद, छात्रावास अधीक्षक के 4 पद, रिसेप्शनिस्ट सह कम्प्यूटर ऑपरेटर के 2 पद, स्टोर कीपर सह लेखापाल के 2 पद की सहमति प्रदान की गई है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सुश्री दीक्षा गुप्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- - 243 रोगियों का स्वास्थ्य जांच कर दी गई आवश्यक दवाइयां एवं स्वास्थ्य सलाहराजनांदगांव । आयुष विभाग द्वारा शासकीय भवन आजाद चौक मोतीपुर राजनांदगांव में आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी पद्धति से रोगियों की चिकित्सा हेतु नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। महापौर श्री मधुसूदन यादव द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया गया। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने मोतीपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर के आयोजन के लिए खुशी जाहिर की एवं आयुष विभाग को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने के लिए आग्रह किया। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने इस दौरान एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा द्वारा किया गया।नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर में कुल 243 रोगियों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार दवाइयां एवं आवश्यक स्वास्थ्य सलाह भी दी गई। शिविर में आयुर्वेद के 97, होम्योपैथी के 84 एवं यूनानी के 62 रोगियों सहित कुल 36 व्यक्तियों का प्राकृतिक परीक्षण किया गया। शिविर में लगभग 300 व्यक्तियों को आयुष काढ़ा का वितरण किया गया। शिविर में पार्षद श्री सावन वर्मा, श्री कमलेश बंधे, श्री मनोहर यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। शिविर में प्रभारी शासकीय आयुष पॉली क्लीनिक एवं होम्योपैथी चिकित्सा डॉ. हर्षा बरैया, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. हर्ष कुमार साहू एवं डॉ. नम्रता कोयले, यूनानी चिकित्सक डॉ. रूबीना शहीन अंसारी, नर्सिंग सिस्टर श्रीमती हेमलता बड़ा, आयुर्वेद फार्मासिष्ट श्रीमती छाया प्यासी, श्रीमती टीनू दिवान, श्रीमती व्हीव्ही कित्र्ती हरि, श्री देवदास साहू, औषधालय सेवक श्री फुलेश कुमार निर्मलकर, श्री दूजलाल कुंजाम, श्री शत्रुहन राम यादव, श्री दिलीप कुमार निमटे, श्री सोमकांत चंद्राकर एवं श्री रोहन पटेल द्वारा शिविर में सेवाएं दी गई।
- रायपुर। प्रदेश में किसान खेती-किसानी में नई तकनीकों को अपना रहे हैं। महासमुंद जिले के ग्राम जोगनीपाली में शनिवार को किसानों के बीच ड्रोन तकनीक के माध्यम से नैनो यूरिया का छिड़काव कर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर अधिकारीयों ने किसानों को पारंपरिक यूरिया के विकल्प के रूप में नैनो यूरिया के लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। किसानों को नैनो यूरिया के प्रयोग से लागत में कमी, मिट्टी की उर्वरता में वृद्धि और पर्यावरणीय लाभों के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ किसान श्री अमृत पटेल, भोगलाल चौधरी, नेहरू चौधरी, चुम्बन लाल, बाबूलाल चौधरी, फागु लाल, शिवप्रसाद, वासुदेव साहू, गणेश साहू सहित लगभग 30 किसान उपस्थित रहे।
- रायपुर । छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने कहा है कि बालिका की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना केवल विधिक जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि नैतिक और संवैधानिक दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि बालिका के लिए सुरक्षित वातावरण केवल उसे अपराध से बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सकारात्मक पहल से आरंभ होता है- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएँ, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और समान अवसर की उपलब्धता अपरिहार्य है। सभी संस्थानों का उद्देश्य केवल अन्याय को रोकना नहीं, बल्कि सशक्तिकरण करना है।मुख्य न्यायधीश श्री रमेश सिन्हा आज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की विशेष सेल फॉर पॉक्सो समिति एवं किशोर न्याय समिति द्वारा, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के सहयोग से ‘बालिका संरक्षण भारत में उसके लिए एक सुरक्षित एवं सक्षम वातावरण की ओर‘ विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने ने ‘यौन अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न हितधारकों की भूमिका‘ शीर्षक से एक लीफलेट का विमोचन भी किया।मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने कहा कि बालिका संरक्षण के लिए बहु-क्षेत्रीय दृष्टिकोण आवश्यक है - स्वास्थ्य विशेषज्ञ उपचार हेतु, पुलिस सुरक्षा हेतु, समुदाय पोषण हेतु, विधिक संस्थान अधिकारों की रक्षा हेतु और सबसे बढ़कर, समाज को अपनी सोच बदलने हेतु कर्तव्यबद्ध है। यदि हम सामूहिक रूप से इस दृष्टिकोण को अपनाएँ, तो हम न केवल सुरक्षित बल्कि वास्तव में सक्षम वातावरण बना सकेंगे, जहाँ भारत की हर बालिका स्वतंत्रतापूर्वक सपने देख सके, निडर होकर आगे बढ़ सके और अपनी पूर्ण क्षमता प्राप्त कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की प्रत्येक संस्था को बच्चों के अधिकारों का संरक्षक बनकर कार्य करना चाहिए। हमारा यह पावन दायित्व है कि प्रत्येक पीड़िता को न्याय मिले। नन्हीं बालिका भारत की आत्मा है। हमें उसका हाथ थामकर उसे गरिमा के साथ भविष्य की ओर ले जाना है। यह दृष्टि हमें दान या कृपा से नहीं, बल्कि न्याय और कर्तव्य की भावना से प्रेरित करती है।कार्यक्रम में तकनीकी सत्रों में राज्य, राष्ट्रीय एवं वैश्विक परिप्रेक्ष्य में बालिकाओं के विरुद्ध हिंसा तथा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘ जैसी प्रमुख योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ सुरक्षित विद्यालयीन वातावरण सृजित करने, गैर-सरकारी संगठनों का जनजागरूकता बढ़ाने में योगदान, परिवार और समुदाय के सहयोग, लैंगिक संवेदनशीलता तथा सुरक्षित घरेलू वातावरण का महत्व पर चर्चा की गई। साथ ही बाल संरक्षण सेवाओं के कार्यान्वयन में चुनौतियों की पहचान, बालिकाओं पर हिंसा के मनोवैज्ञानिक प्रभाव और स्वास्थ्य-जागरूकता, यूनिसेफ जैसी संस्थान के सहयोग से बाल-हितैषी वातावरण का निर्माण, किशोर न्याय बोर्ड और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका पर विचार-विर्मश हुआ।कार्यक्रम को न्यायमूर्ति श्रीमती रजनी दुबे, श्री संजय के. अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति सर्वश्री नरेश कुमार चंद्रवंशी, पार्थ प्रतीम साहू, सचिन सिंह राजपूत, संजय कुमार जायसवाल, रविन्द्र कुमार अग्रवाल, अमितेन्द्र किशोर प्रसाद, विधि विभाग के प्रमुख सचिव, न्यायिक अकादमी के निदेशक, फास्ट ट्रैक, किशोर न्याय बोर्ड के न्यायाधीश, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष, यूनिसेफ के प्रतिनिधि सहित जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन न्यायमूर्ति श्री बिभु दत्त गुरु द्वारा किया गया।
- -कोई नारी डायन/टोनही नहीं- डॉ. दिनेश मिश्र-योग भवन में व्याख्यानरायपुर। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने योग भवन रायपुर फुडहर में लोक सेवा अयोग की कोचिंग के लिए उपस्थित प्रतियोगी छात्रों के लिए आयोजित व्याख्यान में कहा कि किसी भी व्यक्ति को बचपन से ही अक्षर ज्ञान के साथ सामाजिक अंधविश्वासों व कुरीतियों के संबंध में सचेत किया जाना चाहिए। वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास से विभिन्न अंधविश्वासों व कुरीतियों का निर्मूलन संभव है, व्यक्ति को अपनी असफलता का दोष ग्रह-नक्षत्रों पर न थोपने की बजाय स्वयं की खामियों पर विश्लेषण करना चाहिए.डॉ. मिश्र ने अंधविश्वास एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आयोजित व्याख्यान में कहा हमारे देश के विशाल स्वरूप में अनेक जाति, धर्म के लोग हैं जिनकी परंपराएँ व आस्था भी भिन्न-भिन्न है लेकिन धीरे धीरे कुछ परंपराएँ, अंधविश्वासों के रूप में बदल गई है। जिनके कारण आम लोगों को न केवल शारीरिक व मानसिक प्रताडऩा से गुजरना पड़ता है बल्कि ठगी का शिकार होना पड़ता है। कुछ चालाक लोग आम लोगों के मन में बसे अंधविश्वासों, अशिक्षा व आस्था का दोहन कर ठगते हैं। उन अंधविश्वासों व कुरीतियों से लोगों को होने वाली परेशानियों व नुकसान के संबंध में समझा कर ऐसे कुरीतियों का परित्याग किया जा सकता है। विभिन्न सामाजिक व चिकित्सा के संबंध में व्याप्त अंधविश्वासों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा देश के विभिन्न प्रदेशों में अनेक प्रकार के अंधविश्वास प्रचलित हैं जो न केवल समाज की प्रगति में बाधक हैं बल्कि आम व्यक्ति के भ्रम को बढ़ाते हैं, उसके मन की शंका-कुशंका में वृद्धि करते हैं।डॉ. मिश्र ने कहा छत्तीसगढ़ में टोनही के नाम पर महिला प्रताडऩा की घटनाएँ आम है जिनमें किसी महिला को जादू-टोना करके नुकसान पहुँचाने के संदेह में हत्या, मारपीट कर दी जाती है जबकि कोई नारी टोनही या डायन नहीं हो सकती, उसमें ऐसी कोई शक्ति नहीं होती जिससे वह किसी व्यक्ति, बच्चों या गाँव का नुकसान कर सके। जादू-टोने के आरोप में महिला प्रताडऩा रोकना आवश्यक है। अंधविश्वासों के कारण होने वाली टोनही प्रताडऩा/बलि प्रथा,तथा सामाजिक बहिष्कार जैसी घटनाओं से भी मानव अधिकारों का हनन हो रहा है। अंधविश्वासों एवं सामाजिक कुरीतियों के निर्मूलन के लिये प्रदेश में पिछले 30 वर्षों से कोई नारी टोनही नहीं अभियान चलाया जा रहा है।डॉ. मिश्र ने कहा कि समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास अतिआवश्यक है। कई बार लोग चमत्कारिक सफलता प्राप्त करने की उम्मीद में ठगी के शिकार हो जाते हैं, जबकि किसी भी परीक्षा, साक्षात्कार, नौकरी प्रमोशन के लिए कठोर परिश्रम व सुनियिोजित तैयारी आवश्यक है। तुरन्त सफलता के लिए किसी चमत्कारिक अँगूठी, ताबीज, तंत्र-मंत्र कथित बाबाओं के चक्कर में फँसने की बजाय परिश्रम का रास्ता अपनाना ही उचित है।डॉ. मिश्र ने कहा समाज में जादू-टोना, टोनही आदि के संबंध में भ्रामक धारणाएँ काल्पनिक है, जिनका कोई प्रमाण नहीं है। पहले बीमारियों के उपचार के लिए चिकित्सा सुविधाएँ न होने से लोगों के पास झाड़-फूँक व चमत्कारिक उपचार ही एकमात्र रास्ता था, लेकिन चिकित्सा विज्ञान के बढ़ते कदमों व अनुसंधानों ने कई बीमारियों, संक्रामकों पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया है तथा कई बीमारियों के उपचार की आधुनिक विधियाँ खोजी जा रही है। बीमारियों के सही उपचार के लिए झाड़-फूँक, तंत्र-मंत्र की बजाय प्रशिक्षित चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। कोरोना काल में भी आधुनिक चिकित्सा के सहयोग से महामारी पर नियंत्रण पाया जा रहा है .डॉ मिश्र ने कहा आमतौर पर अंधविश्वासों के कारण होने वाली घटनाओं की शिकार महिलाएँ ही होती है। अपनी सरल प्रवृत्ति के कारण से सहज ही चमत्कारिक दिखाई देने वाली घटनाओं व अफवाहों पर विश्वास कर लेती है व ठगी व प्रताडऩा की शिकार होती है, जिससे भगवान दिखाने के नाम पर रूपये, गहने दुगुना करने के नाम पर ठगी की जाती है। अंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों के निर्मूलन व सामाजिक जागरण में अपना अमूल्य योगदान विद्यार्थी एवं स्थानीय ग्रामीण भी दे सकते हैं। उन्हें आस-पास के लोगों को इस संदर्भ में विज्ञान सम्मत जानकारी देनी चाहिए। कार्यक्रम में व्याख्यान के बाद चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या भी प्रस्तुत की गई व प्रश्नोत्तर हुए . कार्यक्रम में संयोजक चंद्रेश सहित प्रदेश के सभी जिलों के प्रतिभागी छात्र , उपस्थित रहे.
- रायपुर । आबकारी विभाग द्वारा प्रस्तावित शराब दूकान के विरोध में मुखर आंदोलन कर दूकान न खुलने देने वाले खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम खौली में ग्रामीणों की कड़ाई के बाद भी कतिपय असामाजिक तत्व अब भी अवैध शराब बिक्री करने से बाज नहीं आ रहे । फर्क सिर्फ इतना पड़ा है कि अब खुले आम के बदले चोरी छिपे शराब बिक रही हैं लेकिन ग्रामीण अब इसे भी रूकवाने आमादा हो गये है और ग्रामीणों की सूचना पर बीते दिनों दो कोचिये पुलिस व आबकारी अमला के सपड़ मे आ गये ।ज्ञातव्य हो कि खौली में प्रस्तावित शराब दूकान के खिलाफ आसपास के ग्रामों के ग्रामीणों के सहयोग से मुखर आंदोलन कर शराब दूकान न खुलने देने वाले ग्रामीणों ने ग्रामीण व्यवस्था के तहत अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है व शराब बेचने वाले को दंड सहित जानकारी देने वाले को ईनाम की भी घोषणा कर रखा है । बीते दिनों एक पुलिसिया रिकार्डधारी अवैध शराब बिक्रेता को ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने पर ग्रामीण व्यवस्था के तहत उसे दंडित भी किया गया था और पकड़वाने वाले को पुरस्कृत भी किया गया था । इसके बाद भी कोचिये चोरी छिपे शराब बेचने से बाज नहीं आ रहे । बीते 28 जुलाई को जहां सूचना पर खरोरा पुलिस अमला ने पुलिसिया रिकार्डधारी गौतम चंद्राकर को 13 पौव्वा शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ जमानतीय अपराध होने के कारण जमानत पर रिहा कर दिया था वहीं शुष्क दिवस घोषित 15 अगस्त के दिन आबकारी अमला ने दबिश दे शत्रुघ्न कुर्रे को 5 लीटर से अधिक शराब के साथ रंगे हाथ दबोच गैर जमानतीय अपराध के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालयीन आदेश पर जेल भेज दिया था जिसे कल गुरुवार को सत्र न्यायालय ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है । ग्रामीण सूत्रों के अनुसार खरोरा से मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कठिया के रास्ते शराब सप्लायर सूनसान इलाके में शराब ला दे रहा है जिस पर ग्रामीणों की नजर है । इधर क्षेत्र में शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने कहा है कि कतिपय दिनों से क्षेत्रवासियों के मुखर न होने के चलते मंदिर हसौद व आरंग थाना क्षेत्र के ग्रामों में कतिपय शराब सप्लायर व कोचियों के पितर पक्ष समाप्त होने के बाद फिर सक्रिय होने व शाम ढले अंदरूनी ग्रामीण सड़कों में पियक्कड़ो का मजमा जमने की जानकारी मिल रही है । इस संबंध में ग्रामीणों से ग्रामीण व्यवस्था के तहत अंकुश लगाने की पहल के साथ साथ पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यानाकर्षण करा कार्यवाही का भी आग्रह किया जावेगा ।
- रायपुर। भारत सरकार के इंडियन ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) के आमंत्रण पर 24 से 30 अगस्त 2025 तक भारत पैवेलियन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। आज इस भव्य पैवेलियन का विधिवत शुभारंभ किया गया।छत्तीसगढ़ : संस्कृति, उद्योग और अवसरों का संगमपैवेलियन को इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि यह आगंतुकों को एक जीवंत अनुभव प्रदान करता है। पवेलियन में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि, औद्योगिक शक्ति और पर्यटन की संभावनाओं को सुंदर रूप से पिरोया गया है। यह वैश्विक दर्शकों को छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराता है।पर्यटन और विरासत की छटापैवेलियन में छत्तीसगढ़ की धरती की सुंदरता और धरोहर को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है। नवा रायपुर, देश का पहला ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी, जिसे निवेश और औद्योगिक प्रगति के लिए तैयार किया गया है, यहाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक पहचान चित्रकोट जलप्रपात ने भी सबका ध्यान खींचा। भारत का सबसे चौड़ा जलप्रपात होने के कारण इसे “भारत का नियाग्रा” कहा जाता है।इतिहास और आस्था की झलक देने वाला सीतापुर (Sirpur) पैवेलियन में प्रमुख रूप से प्रदर्शित है। यह 8वीं शताब्दी ईस्वी से जुड़ा भारत का एक विशाल बौद्ध स्थल है, जो छत्तीसगढ़ की गहरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का परिचायक है। भारत और जापान की सांस्कृतिक विरासत के इस जुड़ाव में, छत्तीसगढ़ बुद्ध के विचारों और शिक्षाओं से प्रेरित होकर शांति, समावेश और सतत विकास के साझा मूल्यों को आगे बढ़ाता है।औद्योगिक शक्ति और लॉजिस्टिक हब के रूप में छत्तीसगढ़पैवेलियन में छत्तीसगढ़ की रणनीतिक भौगोलिक स्थिति पर विशेष बल दिया गया। राज्य की केंद्रीय स्थिति और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट नेटवर्क उसे देश के भीतर सबसे बड़ा लॉजिस्टिक हब बनाते हैं।विनिर्माण, वस्त्र, आईटी/आईटीईएस, इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्रामोद्योग जैसे क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ की तेजी से हो रही प्रगति को भी यहाँ प्रदर्शित किया गया है। यह वैश्विक निवेशकों के लिए राज्य को निवेश-तैयार गंतव्य के रूप में स्थापित करता है।कला और शिल्प की पहचानछत्तीसगढ़ की पहचान उसकी लोककला और हस्तशिल्प में भी झलकती है। पैवेलियन में बस्तर की ढोकरा कला—4,000 वर्ष पुरानी जीआई टैग प्राप्त धातु शिल्प—अपने अनगढ़ सौंदर्य और मौलिकता से सबको आकर्षित कर रही है।इसी तरह, कोसा सिल्क, जिसे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा कहा जाता है, पैवेलियन का मुख्य आकर्षण बना। यह अपनी प्राकृतिक चमक, मजबूती और आकर्षण के लिए विख्यात है और राज्य के वनों में पाए जाने वाले एंथरेया मायलिट्टा रेशमकीट से तैयार किया जाता है।कोसा से बनी कलात्मक इंस्टॉलेशन छत्तीसगढ़ की आत्मा को व्यक्त करती है—जहाँ आध्यात्मिकता, प्रकृति और विकास का संतुलन साफ़ दिखाई देता है।वैश्विक मंच पर छत्तीसगढ़ की दमदार उपस्थितिवर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ पैवेलियन की शानदार शुरुआत और रिकॉर्डतोड़ दर्शक संख्या ने आने वाले सप्ताह की दिशा तय कर दी है। यह पैवेलियन न केवल सांस्कृतिक विविधता का उत्सव है, बल्कि छत्तीसगढ़ को सतत औद्योगिक प्रगति और वैश्विक निवेश अवसरों के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करता हैै।
- दुर्ग। दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के लिए शासन से एक और सौगात मिली है। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल पर राज्य शासन के वित्त विभाग द्वारा चंडी मंदिर से नया पारा मार्ग के चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य हेतु 16.53 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए है। आस पास के गांव से दुर्ग आने वाले नागरिकों का सफर सुगम होगा।इस स्वीकृति से दुर्ग शहर के विकास को नई गति मिलेगी। शहर के भीतरी क्षेत्र में लंबे समय से बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने में यह कार्य मील का पत्थर साबित होगा। चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नागरिकों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और यातायात व्यवस्था सुगम होगा।चंडी मंदिर से नयापारा सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ जल निकासी व्यवस्था, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट एवं सड़कों की मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। घनी आबादी जुड़े क्षेत्र के इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग स्थानीय जनता बरसों से कर रहे थे, उनकी लंबित मांग को प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने गंभीरता से लिए और इंजीनियर की टीम के साथ मौका का निरिक्षण कर प्रस्ताव तैयार कराये और शासन स्तर पर 16.53 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की दुर्ग शहर के सतत विकास और नागरिकों की सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता है। चंडी मंदिर से नया पारा मार्ग का चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जहां ट्रैफिक का दबाव कम होगा, वहीं क्षेत्र की सौंदर्यता और यातायात व्यवस्था में भी बड़ा सुधार आएगा। इससे न केवल दुर्ग शहर के नागरिकों को राहत मिलेगी बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को भी सुगम यातायात का लाभ प्राप्त होगा।
- रायपुर :- आतमानन्द उत्कृष्ट विद्यालय आर डी तिवारी आमापारा रायपुर में 20 अगस्त से पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया l अः प्रशिक्षण नई शिक्षा नीति 2020 के आलोक में छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा नव निर्मित पाठ्यपुस्तकों का अध्यापन करने के तरीकों पर रायपुर शहर में मिडिल की कक्षाओं में अध्यापन कराने वाले 81 शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है lइस प्रशिक्षण में हिन्दी विषय की गहनता और विद्यार्थियों तक सरल प्रस्तुति पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया गया l प्रशिक्षक – श्रीमती कीर्ति श्रीवास्तव, डाक्टर श्रीमती प्रेमलता तिवारी, श्रीमती कुसुमलाता दास और श्रीदेवी ने हिन्दी भाषा शिक्षण के तरीके उसके शिक्षण शास्त्र और समावेशी शिक्षा आदि पर चर्चा की गई lशिक्षकों ने बताया की इस प्रशिक्षण में किस प्रकार से विद्यार्थियों को भाषा के कौशलों में गतिवधियों के सहयोग से दक्ष बना सकते हैं l की सभी बच्चे मौखिक भाषा और साक्षरता के साथ साथ प्रभावी सप्रेष्ण कौशल प्राप्त कर सकते हैं lसहभागी शिक्षको ने बताया की प्रशिक्षण में समय समय पर ब्लाक के अधिकारियों ने भी आकर शिक्षकों को संबोधित किया और विभिन्न सुविधाओं पर बातचीत की l
- रायपुर - रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने शनिवार को रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्रमांक 32 के प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत संकल्प सोसायटी फेस-1 क्षेत्र में 5 लाख रूपये की लागत से जनहित में जनउपयोग हेतु नवीन सामुदायिक भवन का निर्माण करने औऱ वार्ड 32 क्षेत्र में शासकीय नवीन प्राथमिक शाला भवन विजय नगर अवन्ति विहार कॉलोनी में 5 लाख की लागत से नवीन शौचालय निर्माण किये जाने श्रीफल फोड़कर औऱ कुदाल चलाकर नगर निगम जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्रमांक 32 की पार्षद श्रीमती प्रभा विश्वकर्मा, जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, श्री अंशुल शर्मा सीनियर, सहायक अभियंता श्री सैयद जोहेब, उप अभियंता कृष्णा साहू, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों, वार्ड 32 के रहवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य भूमिपूजन किया.रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने संकल्प सोसायटी फेस - 1 में सामुदायिक भवन परिसर में नागरिकों को स्वच्छ औऱ स्वस्थ परिवेश देने ग्रामीण विधायक निधि मद से 5 लाख रूपये का स्वेछानुदान देने की घोषणा की.रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने भूमिपूजन कर जोन 9 जोन कमिश्नर औऱ कार्यपालन अभियंता को वार्ड 32 में संकल्प सोसायटी फेस - 1 में सामुदायिक भवन निर्माण औऱ शासकीय नवीन प्राथमिक शाला भवन विजय नगर अवन्ति विहार में शौचालय निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ करवाकर स्वीकृति अनुसार तय समयसीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग करते हुए उच्च स्तरीय गुणवत्ता सहित पूर्ण करवाने के जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से निर्देश दिए.महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्रमांक 32 की पार्षद श्रीमती प्रभा विश्वकर्मा ने रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू को वार्ड 32 में संकल्प सोसायटी फेस - में सामुदायिक भवन औऱ शासकीय नवीन प्राथमिक शाला विजय नगर अवन्ति विहार में शौचालय निर्माण हेतु कार्यारम्भ करने भूमिपूजन करने पर समस्त वार्डवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया.



























.jpg)