- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के अधिकारी कर्मचारियों के लिए दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की। इस फैसले से अब छत्तीसगढ़ के अधिकारी कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता*मिलेगा ।इस बारे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "भारत सरकार में DA 55% मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में हम DA 53% दे रहे हैं। आने वाले समय में दीवाली का भी त्योहार है। हम लोग भी अब राज्य के कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता देने की घोषणा कर रहे हैं।"
- रायपुर।, छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 750.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1142.0 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 371.1 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 647.0 मि.मी., बलौदाबाजार में 582.4 मि.मी., गरियाबंद में 642.7 मि.मी., महासमुंद में 589.4 मि.मी. और धमतरी में 647.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 736.1 मि.मी., मुंगेली में 751.7 मि.मी., रायगढ़ में 860.8 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 634.0 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 924.6 मि.मी., सक्ती में 786.0 मि.मी., कोरबा में 753.5 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 698.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 607.8 मि.मी., कबीरधाम में 538.8 मि.मी., राजनांदगांव में 689.9 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 949.4 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 538.0 मि.मी. और बालोद में 786.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 531.4 मि.मी., सूरजपुर में 870.8 मि.मी., जशपुर में 771.1 मि.मी., कोरिया में 840.0 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 754.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1003.4 मि.मी., कोंडागांव में 694.4 मि.मी., कांकेर में 867.9 मि.मी., नारायणपुर में 914.5 मि.मी., दंतेवाड़ा में 916.1 मि.मी., सुकमा में 732.9 मि.मी. और बीजापुर में 990.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
-
-कृषि विश्वविद्यालय में नव प्रवेशित विद्यार्थियों हेतु 14 दिवसीय दीक्षा आरंभ प्रेरण कार्यक्रम प्रारंभ
रायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षा सत्र 2025-26 में नव प्रवेशित स्नातक पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को चार वर्षीय पाठ्यक्रम के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराने हेतु आयोजित 14 दिवसीय प्रेरण कार्यक्रम ‘‘दीक्षा आरंभ’’ का दिनांक 18 अगस्त 2025 को कृषक सभागार में शुभारंभ किया गया। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. राजीव प्रकाश, निदेशक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भिलाई, दुर्ग (छ.ग.) थे और कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने की। दीक्षा आंरभ कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर के अंतर्गत संचालित समस्त कृषि महाविद्यालयों के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन शामिल हुए।
दीक्षा आरंभ समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. राजीव प्रकाश, निदेशक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भिलाई, दुर्ग (छ.ग.) ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता के कई वर्षों बाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू कर विद्यार्थियों को गुरू शिष्य परंपरा से जोड़ने की पहल की गई है और इसी कड़़ी में विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में दीक्षा आरंभ कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। प्रो. राजीव प्रकाश ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री और नौकरी देने का साधन नहीं है बल्कि यह व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास का माध्यम है। शिक्षा विद्यार्थियों को विचारवान तथा समाजोपयोगी बनाती है। शिक्षा विद्यार्थियों में जीवन मूल्यों का विकास करती है और उन्हें उत्कृष्टता प्राप्त करने की दृष्टि प्रदान करती है। प्रो. राजीव प्रकाश ने कहा कि नवीन शिक्षा नीति से नवीन भारत के निर्माण की परिकल्पना साकार होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से आव्हान किया कि वे कृषि को अपना जीवनयापन का साधन बनायें।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत इस वर्ष सभी महाविद्यालयों में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षा आरंभ प्रेरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विगत वर्ष से नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया गया है तथा उसी के अनुरूप पाठ्यक्रमों तथा अध्ययन प्रणाली को विकसित किया गया है। यह विश्वविद्यालय प्रदेश का एक प्रमुख संस्थान है जो कृषि शिक्षा, अनुसंधान और प्रसार में उत्कृतष्टता के लिए समर्पित है। कृषि महाविद्यालयों में हम कृषि में नवाचार, स्थिरता और शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे कार्यक्रम राष्ट्र और वैश्विक समुदाय दोनों की उभरती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सोच-समझकर डिजाइन किए गए हैं। अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधओं, व्यावहारिक शिक्षण अनुभवों और विशेषज्ञों के एक प्रतिष्ठित संकाय के साथ हम एक गतिशील वातावरण प्रदान करते हैं जो ज्ञान, रचनात्मकता और नेतृत्व को पोषित करता है। यह दीक्षारंभ कार्यक्रम हमारे विश्वविद्यालय की जीवंत शैक्षणिक और शोध संस्कृति की एक झलक प्रस्तुत करने हेतु आयोजित किया गया है। यह दीक्षारंभ कार्यक्रम आप सभी नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक नियमों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, छात्रवृत्ति/फेलोशिप, यूजीसी रैगिंग विरोधी नीति, उच्च शिक्षण संस्थानों में महिला कर्मचारियों और छात्राओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध और निवारण, प्रधानमंत्री-विद्यालक्ष्मी योजना, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), सांस्कृतिक गतिविधियों, खेलकूद एवं अंततः कृषि स्नातकों के लिए करियर के अवसर के विषय में जानकारी प्रदान करने हेतु आयोजित किया गया है। डॉ. चंदेल ने कहा कि नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित 14 दिवसीय प्रेरण कार्यक्रम दीक्षा आरंभ के दौरान विद्यार्थियों को उनके द्वारा पढ़े जाने वाले पाठ्यक्रमों, कोर्स क्रेडिट प्रणाली, सूचना प्रणाली, परीक्षा प्रणाली, छात्र वृत्ति, विभिन्न शुल्क, हॉस्टल सुविधा, लाइब्रेरी सुविधा, कृषि अनुसंधान एवं विस्तार कार्य, व्यक्तित्व विकास, उद्यमिता विकास आदि के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं, लाइब्रेरी तथा अनुसंधान प्रक्षेत्र का भ्रमण भी करवाया जाएगा। दीक्षा आरंभ कार्यक्रम के प्रभारी तथा कृषि महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे ने स्वागत भाषण देते हुए दीक्षा आरंभ कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। दीक्षारंभ आयोजन के द्वितीय सत्र में डॉ. एस. बी. वेरूलकर, प्राध्यापक द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न प्रावधानों के बारे में विस्तृत व्याख्यान दिया गया एवं डॉ. आरती गुहे, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय रायपुर, डॉ. एस.एस. सेंगर अधिष्ठाता खाद्य प्रौद्योगिकी, डॉ. विनय पाण्डेय अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी, एवं डॉ. ए.के. दवे निदेशक शिक्षण द्वारा दीक्षा आरंभ 2025 एवं विश्वविद्यालय की शिक्षण व्यवस्था की रूपरेखा रखी। इस अवसर पर संचालक अनुसंधान सेवाएं, निदेशालय विस्तार सेवाएं, निदेशक शिक्षण, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, रायपुर, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी, अधिष्ठाता खाद्य प्रौद्योगिकी, प्राध्यापकगण तथा विद्यार्थी उपस्थित थे। -
शहर की स्वच्छता के लिए लाने होंगे आदतों में छोटे-छोटे बदलावः श्रीमती आप्टे
- स्वतंत्रता दिवस एवं राज्य रजत जयंती उत्सव में ‘फिट रायपुर’ विषय पर टाउन हॉल में विमर्श का आयोजन
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस एवं राज्य रजत जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन रायपुर एवं नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा सोमवार को टाउन हॉल में ‘फिट रायपुर: हेल्थ टिप्स – व्यक्तिगत एवं सामूहिक स्वच्छता’ विषय पर विमर्श का आयोजन किया गया। स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड एम्बेसडर एवं समाजसेवी श्रीमती शुभांगिनी आप्टे तथा नगर निगम के सहायक अभियंता एवं स्वच्छ भारत अभियान के सहायक नोडल अधिकारी श्री योगेश कडु ने इस विमर्श में सहभागिता की। श्रीमती आप्टे ने श्रोताओं को कपड़े के थैले भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि हम घर की सफाई की चिंता तो करते हैं, लेकिन बाहर कचरा फेंककर उसकी जिम्मेदारी सफाईकर्मियों या नगर निगम पर डाल देते हैं। जब घर के सामने सब्जीवाला आता है, तो हम उससे प्लास्टिक की थैली में सब्जी मांगते हैं, घर से टोकरी या कपड़े का थैला नहीं लाते। हमें अपनी आदतों में ऐसे छोटे-छोटे बदलाव लाने होंगे, इससे शहर स्वच्छ होगा, पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और हमारा स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।
*हमारे संस्कार और स्वभाव में निहित है स्वच्छता*
श्री योगेश कडु ने घर से कचरा एकत्रण से लेकर प्रसंस्करण एवं रीसाइकलिंग तक की पूरी प्रक्रिया समझाई। उन्होंने कहा कि हमारे संस्कार और स्वभाव में स्वच्छता निहित है। हमारी संस्कृति एवं वेद-पुराणों में भी किसी अनुष्ठान या पूजा से पूर्व स्वच्छता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया है। उन्होंने विभिन्न श्रेणियों के कचरे के निष्पादन एवं पुनर्चक्रण की प्रक्रिया के साथ-साथ मैकेनाइज्ड स्वीपिंग तथा नाले-नालियों के गंदे जल को परिष्कृत करने की तकनीकों के बारे में भी जानकारी दी। स्वच्छ एवं सुंदर रायपुर के निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि ‘मोर रायपुर, मोर जिम्मेदारी’ को अपनाकर ही रायपुर स्वच्छता रैंकिंग में नंबर-1 स्थान प्राप्त कर सकता है। -
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने तथा नवीन तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आरंग तहसील के ग्राम लखौली में ड्रोन तकनीक के माध्यम से किए जा रहे नैनो डीएपी छिड़काव का जायजा लिया।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा ड्रोन तकनीक के माध्यम से नैनो डीएपी का छिड़काव न केवल श्रम और समय की बचत करता है, बल्कि फसलों की उत्पादकता बढ़ाने में भी सहायक है।
जिले में नैनो डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता है और किसानों को समय पर खाद का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, आरंग एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा, रायपुर एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे सहित कृषि विभाग एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। -
शिक्षा व्यवस्था सुधार हेतु दिए निर्देश, बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दें
रायपुर/ पंडित गिरजाशंकर मिश्रा शासकीय उच्च माध्यमिक शाला, रायपुरा में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी बीईओ एवं प्राचार्यों ने भाग लिया।
बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यालयों की जिम्मेदारी, बच्चों की पढ़ाई और शिक्षकों के दायित्व को लेकर गहन चर्चा की गई। कलेक्टर डॉ. सिंह ने स्पष्ट कहा कि विद्यालयों के समग्र सुधार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी प्राचार्यों पर है।
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने निर्देशित करते हुए कहा कि :- बच्चों की अनुपस्थिति पर नियंत्रण – अनुपस्थित बच्चों को विद्यालय से जोड़ने हेतु प्राचार्य अभिभावकों से संवाद करें, ग्राम पंचायत व सरपंच की मदद लें तथा घर-घर जाकर प्रेरित करें। शिक्षकों की जवाबदेही – यदि कोई शिक्षक पढ़ाने में अक्षम पाया जाता है तो उनकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाए। ऐसे शिक्षकों को ऑनलाइन मॉड्यूल व वीडियो लेक्चर से प्रशिक्षित करने की व्यवस्था भी की जाएगी। सिलेबस की समयबद्ध समीक्षा – प्रत्येक माह सिलेबस की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। निर्धारित समय पर सिलेबस पूरा न होने पर संबंधित शिक्षक व प्राचार्य जिम्मेदार होंगे। स्मार्ट क्लास का उपयोग – जिन विद्यालयों में शिक्षक की कमी है वहाँ स्मार्ट क्लास, टीवी और वेब ड्राइव का प्रयोग कर बच्चों को पढ़ाया जाएगा | विशेष परियोजनाएँ : प्रोजेक्ट दधीच :- अंगदान व पुस्तक दान की प्रेरणा दी। प्रोजेक्ट छांव : स्वास्थ्य एवं वेलनेस संबंधी पहल | शिक्षक-निर्मित वीडियो :- विभिन्न योजनाओं व परियोजनाओं को समझाने हेतु छोटे वीडियो तैयार कर यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
बैठक में हरियर पाठशाला, प्रोजेक्ट धड़कन सहित विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ. सिंह ने निर्देश दिया कि सभी विषयों एवं स्कूलों की ब्लॉक स्तर पर समीक्षा बैठक नियमित रूप से की जाए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती, डीएमसी श्री केएस पटले, एपीसी श्री अरुण शर्मा समस्त बीईओ एवं प्राचार्य उपस्थित रहे। -
ग्रीन पालना अभियान: प्रसव उपरांत माताओं को मिले 5 फलदार पौधे
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप, जिला प्रशासन रायपुर ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चल रहे प्रोजेक्ट "ग्रीन पालना अभियान" इस अनूठी पहल के अंतर्गत, सरकारी अस्पतालों में प्रसव उपरांत माताओं को 5 फलदार पौधों :- आम, अमरूद, जामुन, पपीता और मुनगा की सौगात दी जा रही है।
आज इस अभियान के तहत धरसींवा ब्लॉक 02, मंदिर हसौद 04, एम्स रायपुर 04, एमसीएच कालीबाड़ी 11 कुल 21 प्रसूताओं को 105 पौधे भेंट किए गए। यह पहल न केवल नवजात शिशु के जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश भी देती है। -
रायपुर/ रायपुर संभागायुक्त श्री एम.डी. कावरे ने आज अपने कार्यालय में खरीफ फसल सिंचाई के लिए पानी वितरण से संबंधित समीक्षा बैठक ली। बैठक में महानदी मंडल रायपुर एवं संबद्ध जल प्रबंध संभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अधीक्षण अभियंता श्री संतोश कुमार साहू ने बताया कि वर्तमान में कोडापार हेड से 3676 क्यूसेक और मांदर भाखा नहर से 650 क्यूसेक जल प्राप्त हो रहा है। इस प्रकार महानदी मुख्य नहर से कुल 4326 क्यूसेक डिस्चार्ज प्राप्त हो रहा है, जबकि बांध से 4500 क्यूसेक डिस्चार्ज छोड़ा जा रहा है।
00 सिंचाई की स्थिति :- श्री व्ही.के. सिरमौर, कार्यपालन अभियंता, जल प्रबंध संभाग क्रमांक-2 बलौदाबाजार ने बताया कि उनके संभाग में लगभग 78,700 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसल बोआई हुई है। श्री गिरी टिकरिहा, कार्यपालन अभियंता, म.ज.प. डिसनेट संभाग क्रमांक-3 तिल्दा ने बताया कि उनके क्षेत्र में लगभग 38,800 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसल बोआई की गई है।* वर्तमान में बुढ़ेनी हेड से 1945 क्यूसेक जल प्राप्त हो रहा है, जिसमें से 416 क्यूसेक जल तिल्दा संभाग के भाटापारा भाखा नहर को तथा 1529 क्यूसेक जल बलौदाबाजार संभाग के अंतर्गत बलौदाबाजार एवं लवन भाखा नहर को प्रदाय किया जा रहा है।
किसानों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सिंचाई हेतु जल की मात्रा बढ़ाने का लगातार आग्रह किया जा रहा है। अंतिम छोर तक सिंचाई पानी पहुँचाने के लिए 1000 क्यूसेक अतिरिक्त जल की आवश्यकता है। इस हेतु रवीशंकर बांध से अतिरिक्त 1000 क्यूसेक जल छोड़ने के निर्देश अधीक्षण अभियंता, बांध मंडल रूद्री को दिए गए हैं।
00 नहर निर्माण कार्य :-
श्री आनंद कुमार निकोसे, कार्यपालन अभियंता, म.ज.प. द्वितीय चरण कार्य संभाग, रायपुर ने बताया कि ग्राम मोहगांव के समीप 1.40 किमी. क्षेत्र का भू-अर्जन किया जा चुका है। इसमें 28 किसानों ने मुआवजा प्राप्त कर लिया है, जबकि 22 किसानों ने मुआवजा नहीं लिया है तथा नहर निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इस समस्या के शीघ्र निराकरण की आवश्यकता बताई गई।
बैठक में अधीक्षण अभियंता श्री संतोश कुमार साहू, कार्यपालन अभियंता श्री ललित कुमार रावते, श्री व्ही.के. सिरमौर, श्री गिरी टिकरिहा एवं श्री आनंद कुमार निकोसे उपस्थित थे। -
रायपुर/ जिले में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य किया जा रहा है है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिले के विभिन्न ग्रामों में पहुँचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सर्वे को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। डॉ. सिंह ने ग्राम सेरीखेड़ी और मंदिर हसौद तहसील में खेतों का निरीक्षण किया और सर्वे की प्रगति जानी।
इसके अलावा, कलेक्टर ने ग्राम लखौली (तहसील आरंग) में भी डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने ड्रोन तकनीक से नैनो डीएपी छिड़काव की प्रक्रिया का निरीक्षण कर इसे किसानों के लिए लाभकारी बताया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन, आरंग एसडीएम सुश्री अभिलाषा पैकरा, एसडीएम रायपुर श्री नंदकुमार चौबे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ग्राम कनकी (खरोरा तहसील) तथा दोंदेखुर्द, धरसींवा में भी पहुँचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का मुआयना किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ सिंह के निर्देश पर अपर कलेक्टर सुश्री नम्रता जैन आईएएस ने ग्राम छांटा, गोबरा नवापारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए |
इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे किसानों की स्थिति जानने एवं सटीक आंकड़े एकत्र करने में महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ करें। - रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में श्रीरामहर्षण मेथिल संख्य पीठाधीश्वर, श्री अयोध्याधाम से पधारे स्वामी श्री श्री वल्लभाचार्य जी महाराज ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर स्वामी श्री श्री वल्लभाचार्य जी महाराज ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 5 से 14 अक्टूबर 2025 तक अयोध्या, उत्तरप्रदेश में आयोजित होने वाले “अंतर्राष्ट्रीय 51 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीराम मंत्र जप अनुष्ठान महायज्ञ” के भव्य समारोह के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण के लिए स्वामी श्री श्री वल्लभाचार्य जी महाराज के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
- -मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद के करकमलों से एसईसीएल में तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान का शुभारंभ-सीएमडी एसईसीएल हरीश दुहन ने केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशानिर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करने का किया आह्वानरायपुर /एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में केंद्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार तीन माह के निवारक सतर्कता (Preventive Vigilance) अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानन्द उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता एसईसीएल सीएमडी श्री हरीश दुहन ने की। इस अवसर पर श्री सुनील जैन, आयुक्त, बिलासपुर संभाग; एसईसीएल निदेशक (तकनीकी – संचालन सह योजना/परियोजना) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार; निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन की विशिष्ट उपस्थिति रही।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात् अतिथियों द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। तत्पश्चात् कोल इंडिया कॉर्पोरेट गीत प्रस्तुत किया गया।इसके उपरांत सीएमडी एसईसीएल श्री हरीश दुहन ने सभी उपस्थितों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।मुख्य अतिथि श्री पी. दयानन्द ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र में चाहे पीएसयू हों या राज्य शासन, पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के आयोजन निश्चित रूप से सतर्कता एवं पारदर्शी कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और राज्य शासन दोनों ही एक-दूसरे के पूरक हैं तथा क्षेत्र के विकास के लिए दोनों के बीच परस्पर सहयोग एवं समन्वय अत्यंत आवश्यक है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसईसीएल सीएमडी श्री हरीश दुहन ने कहा कि मैं टीम एसईसीएल के प्रत्येक सदस्य से यह आह्वान करना चाहता हूँ कि हम जो भी कार्य करें, नियम एवं नीति के दायरे में रहकर पूरी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के साथ करें।राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि एसईसीएल को अपने कार्यसंचालन को बेहतर बनाने के लिए राज्य शासन से निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त होता रहता है। इसी का परिणाम है कि इस वर्ष हम मेगा प्रोजेक्ट्स में भू-अधिग्रहण की प्रक्रिया में गति ला पाए हैं। इस दौरान उन्होंने भू-अधिग्रहण एवं अन्य क्षेत्रों में राज्य शासन से वांछित सहयोग से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की।मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन ने बताया कि केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा इस वर्ष के अभियान की थीम “सतर्कता : हमारी साझा ज़िम्मेदारी” निर्धारित की गई है। इस अभियान के पाँच प्रमुख बिंदु हैं – लंबित शिकायतों का निपटान, लंबित मामलों का निपटान, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों का संचालन, संपत्तियों का प्रभावी प्रबंधन तथा डिजिटल पहलों को बढ़ावा देकर कार्यप्रणाली को और अधिक आधुनिक एवं पारदर्शी बनाना।सतर्कता विभाग द्वारा एसईसीएल में कार्यसंचालन को बेहतर बनाने हेतु कई प्रयास किए गए हैं। जैसे – कोयले की गुणवत्ता में सुधार के लिए थर्ड पार्टी टेस्टिंग, CCTV निगरानी और रियल टाइम सुपरविजन से पारदर्शी प्रणाली का विकास। खरीद प्रक्रियाओं में SOP आधारित बिल प्रोसेसिंग, FIFO क्लियरेंस और SAP आधारित ट्रैकिंग लागू की गई है। संपत्ति प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए मशीनों का सत्यापन और डिजिटल टैगिंग की गई है। जटायु डैशबोर्ड, डिजीकोल और इंटेग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर जैसे डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स के माध्यम से संचालन एवं निगरानी को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाया गया है। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (सतर्कता) श्री नागेश्वर राव सहित मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्षगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
-
रायपुर। रायपुर में सरयूपारीण ब्राह्मण सभा भवन का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए आज क्षेत्रीय विधायक सुनील सोनी, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर और सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला ने भूमिपूजन किया। इस मौके पर विधायक सुनील सोनी ने भवन में अतिरिक्त निर्माण हेतु 8 लाख रुपए अनुदान राशि की घोषणा भी की। गौरतलब है कि भवन के विस्तार कार्य के लिए पूर्व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक निधि से दस लाख और पूर्व सांसद सुनील सोनी ने सांसद निधि से पांच लाख रुपए स्वीकृत किए थे। इस अवसर पर जोन अध्यक्ष 6 बद्रीगुपता , पार्षद स्वप्निल मिश्रा सहित अन्य पार्षद गण उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशेष तौर पर जुगराज धर द्विवेदी संगठन महामंत्री विहिप प्रभारी छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्यरूप से डी एस परोहा, राम मूरत तिवारी, आर एल द्विवेदी, प्रमोद शर्मा,राजेन्द्र शर्मा, राजेश त्रिपाठी, ब्रिशनेन्द ्रमिश्रा, उमाकान्त तिवारी, बैजनाथ मिश्रा, संगमलाल त्रिपाठी, प्रवीण चौबे, अभय तिवारी,विद्या मिश्रा, डॉ हेमंत शर्मा,चन्दशेखर द्विवेदी, शुभम् मिश्रा, हर्ष मिश्रा, शिव मूरत तिवारी,अंकुश शुक्ला, शिवम त्रिपाठी,राजेश द्विवेदी सहित सरयूपारीण समाज के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
- रायपुर / राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयोें के कुलाधिपति श्री रमेन डेका ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर कोे नैक द्वारा ए प्लस ग्रेड प्राप्त होने पर शुभकामनाएं दी है। राजभवन मे आज रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदांनद शुक्ला ने राज्यपाल से भेंट कर विश्वविद्यालय को नैक द्वारा ए प्लस ग्रेड प्राप्त होने का पत्र सौंपा। राज्यपाल ने इसे पूरे प्रदेश के लिए हर्ष का विषय बताते हुए कहा कि राज्य के अन्य शासकीय विश्वविद्यालयों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी और वे गुणवत्ता में सुधार लाकर अति उत्तम ग्रेडिंग प्राप्त करेंगे।उल्लेखनीय है कि रविशंकर विश्वविद्यालय राज्य का पहला शासकीय विश्वविद्यालय है जिसे सामान्य विश्वविद्यालय की श्रेणी में ए प्लस ग्रेड प्रदान किया गया है। राज्यपाल श्री डेका ने विगत एक वर्ष में नियमित रूप से शासकीय विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक लेकर उन्हें गुणवत्ता में सुधार लाने और नैक ग्रेडिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया है। उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से रविशंकर विश्वविद्यालयों को यह उपलब्धि हासिल हुई है जिसके लिए विश्वविद्यालय के कुलपति ने राज्यपाल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के संचालक प्रोफेसर आर. पी. परगनिहा और कुलसचिव प्रोफेसर अंबर व्यास उपस्थित थे।
- -शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी: नक्सलवाद का खात्मा हमारा संकल्प और इस दिशा में हर हाल में होंगे सफल - मुख्यमंत्री श्री सायरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस घटना में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवान श्री दिनेश नाग के शहीद होने तथा तीन जवानों के घायल होने की सूचना मिली है।मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद जवान को नमन करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दे। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली पूरी तरह हताश हो चुके हैं और इसी हताशा में इस प्रकार की कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि DRG के जवान श्री दिनेश नाग की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद का खात्मा हमारा दृढ़ संकल्प है और इस दिशा में हम हर हाल में सफल होंगे।
- रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 19 अगस्त 2025 को सवेरे 11 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर में आयोजित होगी।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी मुख्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 विद्युत कर्मियों को अध्यक्ष डाॅ. रोहित यादव (आईएएस) ने नगद, पदक एवं प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया। तीनों पाॅवर कंपनियों के उत्कृष्ट कर्मियों का चयन निर्धारित प्रक्रिया से किया गया था।कंपनी मुख्यालय में 15 अगस्त को आयोजित समारोह में जनरेशन कंपनी के श्री सतीश कुमार रस्तोगी, सहायक अभियंता को मड़वा विद्युत गृह 2 के कोल मिल क्र. 2-एच के प्लेनेटरी गियर बाक्स में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने, श्री आर.के. कौशिक, कार्यपालन अभियंता, एचटीपीएस, कोरबा पश्चिम को 4×210 एवं प्रस्तावित 2×660 मेगावॉट की नवीन परियोजना के लिए आवश्यक पर्यावरण स्वीकृति प्राप्त करने में योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।ट्रांसमिशन कंपनी के श्री त्रिभुवन जंघेल, परिचारक श्रेणी-एक (लाइन) अति उच्च दाब (संधारण) संभाग, भिलाई को 220 केवी खेदामारा-ठेलकाडीह सर्किट-2 में कंडक्टर हार्डवेयर फेल होने से बाधित विद्युत आपूर्ति को बहाल, श्री इंजोर कुमार साय, कार्यपालन अभियंता, (निर्माण) संभाग, कोरबा को सघन वन क्षेत्र को बायपास करते हुए 132/33 केवी उपकेन्द्र जनकपुर को ऊजÊकृत करने, श्री गणेशराम जायसवाल, कार्यपालन अभियंता (निर्माण) संभाग, बिलासपुर को अति उच्च दाब उपकेन्द्र मस्तुरी एवं धरदेही के लिये 400 केवी लाईन के निर्माण एवं कोंडातराई-जुर्डा 132 केवी लाइन के निर्माण कार्यों में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए पुरस्कृत किया गया।डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के श्री अविनाश कुमार दुबे, सहायक अभियंता (बघेरा उपसंभाग) को बकाया राशि में 48 प्रतिशत की कमी तथा ट्रांसफार्मर फेल्योर रेट में 5 प्रतिशत से 2.7 प्रतिशत लाने, श्री नितेश चन्द्र दुबे तकनीशियन नगर संभाग दक्षिण रायपुर ने आंधी-तूफान के कारण 33 केवी के 9 फीडरों में ब्रेक-डाउन के कारण 12 उपकेन्द्रों एवं 20 उच्चदाब उपभोक्ताओं की बाधित विद्युत व्यवस्था को अल्पसमय में बहाल करने के कारण पुरस्कृत किया गया।इसी तरह केंद्रीय कार्यालय स्तर पर 6 कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। जनरेशन कंपनी से श्री पंकज जायसवाल, सहायक प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) को पाॅवर फायनेंस काॅर्पोरेशन द्वारा 8.7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर स्वीकृत ऋण की बकाया राशि को 7.48 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर रिफायनेंस करवाने, श्री बादल वर्मा, सहायक अभियंता (सी.एण्ड आर.ए) को वर्ष 2025-26 की पूंजीगत निवेश योजना याचिका में खर्च की जानकारी का संकलन करने के लिए पुरस्कृत किया गया। ट्रांसमिशन कंपनी के श्री यू.आर. मिर्चे, अधीक्षण अभियंता (लाइन) को विधानसभा व लोकसभा प्रश्नों के उत्तर एवं छत्तीसगढ़ महालेखाकार के ऑडिट-पैराओं का उपयुक्त जवाब समय-सीमा में प्रेषित करने, श्रीमती रेखा शर्मा, सहायक अभियंता (भार प्रेषण केन्द्र) को ट्रांसमिशन लॉस की गणना से संबंधित सभी आंकड़ों को दुरूस्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के श्री दुर्गा चरण पटेल कार्या. सहा. श्रेणी-दो को निविदा संपादित करने, न्यायालयीन प्रकरणों, विधानसभा प्रश्नों की जानकारी को समय सीमा में उपलब्ध कराने, श्री प्रभाकर उराव, सहायक अभियंता (राजस्व) को डिजिटल एवं आॅनलाइन भुगतानों तथा सैप बिलिंग माॅड्यूल में आवश्यक प्रविष्टि व उपभोक्ता शिकायतों का निराकरण करने हेतु पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर प्रबंध निदेशक जनरेशन श्री एस.के. कटियार, ट्रांसमिशन श्री राजेश कुमार शुक्ला तथा डिस्ट्रीब्यूशन श्री भीमसिंह कंवर एवं मुख्य अभियंता मानव संसाधन श्री ए.एम. परियल उपस्थित थे।
- -मुख्यमंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ, उज्ज्वल भविष्य की कामना कीरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राष्ट्रपति रोवर रेंजर अवार्ड से सम्मानित रोवर देवाशीष मखीजा और रेंजर मनतृप्त कौर संधू ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने दोनों प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 22 जुलाई को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित विशिष्ट समारोह में छत्तीसगढ़ के रोवर देवाशीष माखीजा, रेंजर मनतृप्त कौर संधू और गाईड कुसुम सिन्हा को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया। श्री देवाशीष ने बताया कि यह गौरवपूर्ण पुरस्कार चार वर्षों के अंतराल में देश भर से चयनित 16 प्रतिभागियों को प्रदान किया गया । गर्व की बात है कि इस बार छत्तीसगढ़ से तीन प्रतिभागियों ने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में उन्हें तत्कालीन राज्यपाल श्रीमती अनुसुइया उइके द्वारा राज्यपाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा के साथ रेंजर मनतृप्त कौर के पिता श्री गुरजीत सिंह संधू भी उपस्थित थे।
- वरिष्ठ नागरिको को नालंदा लाईब्रेरी, महामाया मंदिर आनंद समाज वाचनालय का भ्रमण करवाकर ऐतिहासिक महत्व की दी गई जानकारी0रायपुर/ रायपुर जिला प्रशासन और नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के संयुक्त आयोजन के कम में आज रायपुर दर्शन यात्रा रखी गयी जिसमे 80 वरिष्ठ नागरिको को विशेष बस में ले जाकर नालदा लाईब्रेरी, महामाया मंदिर, आनंद समाज वाचनालय का भ्रमण करवाया गया। वरिष्ठ नागरिको की छत्तीसगढ़ राज्य रजत महोत्सब के अंतर्गत रायपुर दर्शन यात्रा को नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने ऐतिहासिक टाउन हॉल से हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता एम्बेसडर श्रीमती शुभांगी ताई आप्टे, नगर निगम उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, उपअभियंता सुश्री कृति शर्मा, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी श्री अभिषेक तिवारी, श्री अभिलाष वर्मा, सस्कृति विभाग की कार्यकग समन्वयक सुश्री निष्ठा जोशी की उपस्थिति में रवाना किया।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण को 25 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रखे गये रजत महोत्सव के अंतर्गत रायपुर के वरिष्ठ नागरिको को रायपुर दर्शन यात्रा करवाकर शहर के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देने पर वरिष्ठ नागरिको को हार्दिक बधाई दी एवं उनके सुखमय जीवन सुखी परिवार उज्जवल भविष्य हेतु कामनाएं की। महापौर ने रायपुर जिला प्रशासन एवं नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के संयुक्त आयोजन को सराहा।इस अवसर पर स्वच्छता एम्बेसडर श्रीमती शुभागी ताई आप्टे ने स्वयं के प्रयासो से बनी कपड़े की थैलियां महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित सगी वरिष्ठ नागरिको को वितरित की और रायपुर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के महाभियान में सकारात्मक सहभागिता दर्ज करवाने की अपील की। महापौर ने स्वच्छता ऐम्बेसडर के पर्यावरण हितैषी अभियान पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं इसे शहर राज्य और समाज के लिए हितकारी अभियान बताया।रायपुर दर्शन यात्रा में रायपुर शहर के विभिन्न स्थानों, मोहल्लो के रहवासी 50 वरिष्ठ नागरिक सहित गाना कैम्प और श्यामनगर वृद्धाश्रम में निवासरत 30 वरिष्ठ नागरिक सम्मिलित हुए। जिन्हें रायपुर दर्शन यात्रा के दौरान टाउनहॉल, आनंद समाज वाचनालय की ऐतिहासिकता महामाया मंदिर के ऐतिहासिक महत्य और इतिहास सहित नालदा लाईब्रेरी के संदर्भ में नगर निगम सस्कृति विभाग की कार्यक्रम समन्वयक सुश्री निष्ठा जोशी ने अवगत कराया
- आरंग। लखौली, आरंग तहसील में ड्रोन तकनीक से नैनों डीएपी छिड़काव का कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने जायजा लिया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन, आरंग एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा, एसडीएम रायपुर श्री नंदकुमार चौबे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
- बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्राचार्य (टी-संवर्ग) के पदोन्नति आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन पदोन्नत प्राचार्यों के पदांकन हेतु ओपन काउंसिलिंग का आयोजन 20 अगस्त से 23 अगस्त 2025 तक शासकीय शिक्षा महाविद्यालय परिसर, शंकर नगर रायपुर में किया जाएगा। इस काउंसिलिंग में कुल 845 नव पदोन्नत प्राचार्य शामिल होंगे।काउंसिलिंग का समय प्रतिदिन प्रातः 10ः00 बजे से निर्धारित है। प्रत्येक दिन प्रथम पाली में 150 और द्वितीय पाली में 150 इस प्रकार प्रत्येक दिन कुल 300 अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में शामिल किया जाएगा। काउंसिलिंग की तिथि एवं समय की जानकारी पदोन्नत प्राचार्यों की सूची तथा रिक्त पदों की सूची स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइटhttps://eduportal-cg-nic-in/ पर उपलब्ध कराई गई है।काउंसिलिंग प्रक्रिया में प्राथमिकता का निर्धारण वरिष्ठता और नियमावली के अनुसार किया जाएगा। व्याख्याता, व्याख्याता एल.बी., प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पदोन्नति आदेश के लिए काउंसिलिंग हेतु प्राथमिकता निर्धारण (प्रथम चार का क्रम निर्धारण) व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.), प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला की वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति आदेश के सरल क्रमांक के अनुसार एक अनुपातिक सूची (व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) 2ः1ः1 में तैयार की गई है। उपरोक्त अनुपात भर्ती तथा पदोन्नति नियम के अनुसार व्याख्याता 65 प्रतिशत (व्याख्याता 70 प्रतिशत तथा व्याख्याता एल.बी. का कोटा 30 प्रतिशत है) जबकि प्रधान पाठक (मा.शाला) 25 प्रतिशत के आधार पर निर्धारित है। सर्वप्रथम एक वर्ष से कम अवधि के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले व्याख्याता, व्याख्याता एल.बी., प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला को वरिष्ठता के आधार पर संस्था चयन हेतु प्राथमिकता दी जाएगी। काउंसिलिंग प्रक्रिया में दिव्यांग (महिला एवं पुरुष) को पहले प्राथमिकता दी जाएगी। तत्पश्चात् महिला तथा इसके बाद पुरूष वर्ग को वरिष्ठता के क्रम में संस्था चयन हेतु प्राथमिकता दी जाएगी। सभी पदोन्नत प्राचार्यों को अपने वर्तमान संस्था प्रमुख से प्रमाणित सेवा प्रमाण पत्र, मूल पदस्थापना संबंधी जानकारी तथा शासन द्वारा मान्य फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।काउंसिलिंग हेतु वेटिंग हॉल सेमिनार कक्ष क्रमांक 01 एवं काउंसिलिंग कक्ष क्रमांक 02 निर्धारित किए गए हैं। दोनों कक्षों में केवल अभ्यर्थियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहने वाले प्राचार्यों को अंतिम दिन 23 अगस्त को अवसर दिया जाएगा। काउंसिलिंग पूर्ण होने के बाद पदस्थापना आदेश शासन द्वारा जारी किए जाएंगे तथा आदेश जारी होने के 7 दिवस के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर पदग्रहण करना अनिवार्य होगा।
- -तालपुरी की महिलाओं ने ट्रेडिशनल और एडवांस लुक का खूबसूरत नजारा पेश किया-एकल और समूह नृत्य का छाया जादूटी सहदेवभिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक में रविवार को महिला समिति के सहयोग से तीज मिलन समारोह पर फैशन शो का शानदार आयोजन किया गया। खचाखच भरे क्लब हाउस में आयोजित इस शो में तालपुरी की महिलाओं ने ट्रेडिशनल और एडवांस लुक का खूबसूरत नजारा पेश किया। रैंप पर दिलकश अंदाज में जब प्रतिभागी महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों को आधुनिक डिजाइनों और शैलियों के साथ मिलाकर वॉक किया तब जजों के साथ-साथ सभीने दिल थाम लिया। फैशन शो तीन ग्रुपों में हुआ। जूनियर में हिमानी सिंह, सीनियर में आशा वड़वाड़े तथा सुपर सीनियर में श्यामली मुखर्जी को तीज क्वीन का ताज पहनाया गया। इस मौके पर नृत्य और गीत-संगीत भी रखा गया। समारोह की शुरुआत माता पार्वती और भगवान शंकर की पूजा-अर्चना से हुई।फैशन का जलवा दे शोहरत व मकसदफैशन शो के निर्णायक मंडल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुकीं भरतनाट्यम नृत्यांगना डॉ राखी राय, लोकगायिका एवं नृत्यांगना ममता राव और समाजसेविका सीमा सिंह शामिल थीं। समारोह को संबोधित करते हुए समिति की अध्यक्ष तथा अधिवक्ता रेखा सिंह ने कहा कि तीजोत्सव रंगबिरंगे परिधानों, मेहंदी की सुर्खी, सावन के झूलों तथा गीत-संगीत का मिलाजुला रूप है, जो हमें याद दिलाता है कि तीज में हम अपने तन और मन को कैसे संवारें। समारोह को तीनों जजों ने भी संबोधित किया। फैशन शो के अन्य नतीजों के मुताबिक जूनियर में कविता सिन्हा फर्स्ट रनरअप तथा श्रद्धा बैतुले सेकंड रनरअप, सीनियर ग्रुप में नीलू शर्मा फर्स्ट रनरअप, ज्योति दवंडे सेकंड रनरअप और सुपर सीनियर ग्रुप में रीता चौहान फर्स्ट रनरअप एवं वकुला राव सेकंड रनरअप रहीं। रैंप पर बबीता केला, दिया साहू, प्रियंका सिंह, माधुरी, पम्मी साहू, रेणुका, सरला, सुशीला, जयश्री, लता, अनीता, गौरी, ममता, भावना, नीलू, रीता, सीमा, कृतिका, कंचन, सरोज तथा निर्मला ने भी अपनी अदा बिखेरी।एकल और समूह नृत्य का छाया जादूएकल एवं समूह नृत्य में भाग लेकर मोहपाश में बांधने वाली महिलाओं में सुनीता ठाकुर, मीनाक्षी, प्रतिमा खरे, ट्विंकल साहू, सरस्वती सिंग, नीतू चंद्राकर, दीपा सिंह, मंजू देवांगन, सत्यभामा साहू, आशा वर्मा, बी तुलसी, गायत्री देवांगन, उषा साहू, योगिता देवांगन, सुनीता चंद्राकर, अनीता दत्ता, मनीषा हाड़गे, आभा देशमुख, मंगला बोखड़, भावना साकुरे, ममता वर्मा, चेतना, देवप्रभा, उर्वशी, सविता, रंजना जागड़े, रूपा सत्यवर्ती, भावना देशमुख तथा रूचि जैन शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ नीतू साहू, आशा जानी तथा महिमा धोबले ने किया। समारोह के शानदार आयोजन में धनेश्वरी शर्मा, माला यादव, रेखा मालवीय, मनोरमा सिंह, एवं ममता शुक्ला का विशेष सहयोग रहा।
- दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने समापति सूर्यकांत राठौड़, जोन 6 अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद स्वप्निल मिश्रा, स्मेश सपहा, प्रमोद कुमार साहू, जयश्री नायक सस्यूपारीण ब्राम्हण सभा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला सरजूबांधा मुक्तिधाम विकास समिति के अध्यक्ष माधव यादव सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ किया भूमिपूजनसरजूबांधा मुक्तिधाम में शेड निर्माण विधायक निधि से करवाने की दक्षिण विधायक की घोषणारायपुर/ रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधानसमा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम रायपुर के जोन 6 अंतर्गत शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड क्रमांक 62 अंतर्गत सरयूपारिण ब्राम्हण सगा समाज के अतिरिक्त कक्ष सामुदायिक भवन निर्माण हेतु इंदिरा गांधी, संजय नगर, रिंग रोड नंबर-1 में विधायक निधि मद से 10 लाख की स्वीकृत राशि में और वार्ड 62 अतर्गत सरजूबाँधा श्मशानघाट मुक्तिधाम में विकास कार्य हेतु विधायक निधि से 5 लाख की स्वीकृत लागत से नये विकास कार्य करवाने श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन नगर निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, जोन 6 जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, श्री रमेश सपहा, श्री प्रमोद कुमार साहू, श्रीमती जयश्री नायक, सरयूपारिण ब्राम्हण सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला, सरजूबांधा मुक्तिधाम विकास समिति के अध्यक्ष श्री माधव यादव सहित सरयूपारिण ब्राम्हण समा के पदाधिकारियो, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, नवयुवको, आम जनों के मध्य किया।रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने सरजूबाँधा मुक्तिधाम में रायपुर दक्षिण विधायक निधि मद से राशि स्वीकृत कर शेड निर्माण कार्य शीघ्र करवाने की घोषणा की। रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने जोन 6 के जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव को विधायक निधि में स्वीकृति अनुसार कार्य तत्काल प्रारंभ करवाते हुए तय समय सीमा के भीतर उच्च स्तरीय गुणवत्ता के साथ सतत मॉनिटरिंग कर प्राथमिकता से सुनिश्चित कखाने के निर्देश दिये। नगर निगम जोन 6 जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता ने विधायक निधि से नये स्वीकृत विकास कार्यों को जोन 6 के वार्ड क्रमांक 62 में जनहित में भूमिपूजन कर प्रारम करने पर रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी को हार्दिक धन्यवाद दिया।
-
किसानों को अब आसानी से बीमा एवं अन्य योजनाओं का मिलेगा लाभ
कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों ने किया निरीक्षण
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर रायपुर जिले में सभी तहसीलों में डिजिटलक्रॉप सर्वे किया जा रहा है। 15 अगस्त से शुरू हुआ यह सर्वे 30 सितम्बर तक चलेगा। डिजिटल का सर्वे का मुख्य उद्देश्य किसानों की वास्तविक फसल स्थिति का आकलन कर उन्हें राज्य एवं केंद्र शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना है। इसके अलावा डिजिटल क्रॉप सर्वे किसानों की समृद्धि और पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे खेती को नई तकनीक से जोड़कर किसानों की आय बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त होगा।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर अपर कलेक्टर सुश्री नम्रता जैन ने मोहंदी, अपर कलेक्टर राठौर ने मेहरसखा में, इसी प्रकार अपर कलेक्टर श्री नवीन ठाकुर ने मंगसा, एसडीएम नंदकिशोर चौबे ने ग्राम नकटी में, एसडीएम रवि सिंह ने छाटा, एसडीएम आशुतोष देवांगन ने ग्राम अडसेना, अभिलाष पैकरा ने छतौना में डिजिटल फसल सर्वे का निरीक्षण किया। इसी प्रकार तहसीलदारों ने अपने प्रभार क्षेत्र के ग्रामों का निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि डिजिटल क्रॉप सर्वे फिल्ड स्तर पर सर्वेयर के माध्यम से किया जा रहा है जिसमें सर्वेयर को स्वयं खेत में जाकर वहां की स्थिति और फसल का विवरण एग्रीटेक एप्प में दर्ज करना होता है। साथ में फ़ोटो अपलोड करना होता है जिसके सत्यापन बाद में पटवारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा किया जाएगा इससे फसल का वास्तविक मूल्यांकन किया जा सकेगा और जमीन की जो परिसम्मति है उनके संबंध में सही जानकारी प्राप्त होगी।
डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसानों को कई प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे। फसल बीमा योजना एवं क्षति आकलन पारदर्शी और वैज्ञानिक तरीके से किया जा सकेगा। पात्र किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ शीघ्रता से मिल सकेगा। इस सर्वे से फसल उत्पादन का अत्याधुनिक डेटा तैयार होगा, जिससे आगामी धान खरीदी व्यवस्था एवं कृषि नीति और अधिक प्रभावी बनाई जा सकेगी। साथ ही किसानों को समय पर तकनीकी मार्गदर्शन एवं आर्थिक सहयोग भी उपलब्ध हो सकेगा। -
रायपुर/ जय हरितिमा महिला समिति द्वारा स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी के अवसर पर इंटरनेशनल गेस्ट हाउस, ई.ग.कृ.वि. में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संपूर्ण थीम राधा-कृष्ण पर आधारित रही, जिसे समिति की प्रेरणास्त्रोत अध्यक्ष आदरणीया ममता चंदेल जी के मार्गदर्शन एवं कार्यकारिणी टीम के सहयोग से सजाया गया।
आयोजन की झलकियाँ :
दीप प्रज्ज्वलन एवं झूला झुलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ मनमोहक भक्तिगीतों के साथ हुआ।
मंच संचालन समिति की सचिव श्रीमती दुर्गा प्रजापति जी ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया।
दो सदस्याओं, श्रीमती मधुबाला जी एवं हेमशशी जी ने श्रीकृष्ण की भूमिका निभाकर अपनी मनमोहक अदाओं से सभी को रासलीला का साक्षात् अनुभव कराया।
राधा स्वरूप में श्रीमती नेहा अग्रवाल, श्रीमती निशा वर्मा, श्रीमती कनक खोखर एवं श्रीमती दिप्ती मई दास जी सम्मिलित हुईं।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ :
मनमोहक राधा-कृष्ण नृत्य ने पूरे हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट भर दी।
ऊर्जावान सोलो नृत्य प्रस्तुत किए श्रीमती दिप्ती मई दास, श्रीमती स्वाति बिसेन एवं श्रीमती उषा जॉन्सन ने।
संध्यारानी गौर जी ने देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को देशप्रेम से ओतप्रोत कर दिया।
प्रतिभा वर्मा जी ने कृष्णभक्ति गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विशेष आकर्षण :
खेल प्रभारी श्रीमती प्रीति भंडारकर जी द्वारा हाउजी गेम आयोजित किया गया।
प्रथम विजेता – डॉ. शबनम खान
द्वितीय विजेता – श्रीमती नेहा अग्रवाल
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक साथ नृत्य कर भाईचारे एवं एकता का संदेश दिया।
आभार प्रदर्शन एवं उपहार वितरण के पश्चात् स्वादिष्ट व्यंजन – खीर, गुपचुप, आलू चाट, दही गुपचुप और चाय परोसी गईं।
निष्कर्ष :
यह आयोजन सचमुच रंगारंग, भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा। सभी सदस्याओं के सहयोग ने स्वतंत्रता एवं भक्ति के इस पर्व को अविस्मरणीय बना दिया। -
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आगमन होना है। जिसमें शहर के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए निर्माण संबंधी विभिन्न स्थलों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा।
भिलाई शहर के आवश्यक विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए 66 कार्यो का भूमि पूजन लगभग 241 करोड़ रूपये की लागत एवं 46 कार्यो का लोकार्पण लगभग 19 करोड़ रूपये की लागत से होना प्रस्तावित है। इस तरह कुल 260 करोड़ रूपये के कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया जाना है। मुख्यमंत्री द्वारा भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम दिनांक 18.08.2025 को समय अपरान्ह 2 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम का माननीय उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री माननीय अरुण साव अध्यक्षता करेंगे । अति विशिष्ट अतिथि माननीय विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री, गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा प्रभारी मंत्री जिला दुर्ग कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में शहर एवं जिला के अन्य विशिष्ट अतिथि गण विशेष रूप से शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में शासन के विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। मृतक निगम कर्मचारी परिवार के 2 को अनुकंपा नियुक्ति, वूमेन फॉर ट्री स्कीम से सामग्री प्रदाय, समाज कल्याण विभाग ट्राई साइकिल, महिला बाल विकास विभाग, श्रम विभाग से सहायता, सफाई विभाग सुरक्षा किट एवं अन्य विभागों से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा ।
कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले अतिथियों, निगम अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिकों हेतु पार्किंग की व्यवस्था इन 5 स्थलों में की गई है ।1. होटल वत्स के पास, 2 अमित पार्क के आस पास , 3 सुमित सेल्स के सामने, 4 सुपेला चिकित्सालय के पास हरा मैदान , 5.बैंक के बाजु में सब्जी मंडी रोड पर पार्किंग व्यवस्था की गई है जिससे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके । सभी से आग्रह है कार्यक्रम में व्यवस्था बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे।

.jpeg)
.jpg)
























.jpg)