- Home
- छत्तीसगढ़
-
सुशासन तिहार में अपने आवेदन पर शीघ्रता से काम होने पर मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
बालोद/सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर कोटागंाव में किसान किताब की द्वितीय प्रति मिलने पर किसान श्री गोवर्धन ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आज डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कोटागांव में आयोजित समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में पहुंचे ग्राम धोतिमटोला के किसान श्री गोवर्धन हल्बा ने बताया कि उनका पहले जो किसान किताब था, वह बहुत पुराना होने के कारण उसे उपयोग में नहीं ला पा रहे थे, जिससे बहुत कठिनायों का सामना करना पड़ रहा था। नया किसान किताब बनाने के लिए काफी समय से सोंच रहे थे, लेकिन नहीं बनवा पा रहा था। श्री गोवर्धन ने बताया कि सुशासन तिहार की जानकारी गांव में मुनादी द्वारा मिलने पर उन्होने पंचायत में जाकर नया किसान किताब बनाने के लिए आवेदन किया और आज उन्हें समाधान शिविर में निःशुल्क नया किसान किताब मिल गया। नया किसान किताब के लिए किसी प्रकार की राशि भी नहीं लगा है। श्री गोवर्धन ने कहा कि सुशासन तिहार बहुत मददगार साबित हुआ है। उन्होंने सुशासन तिहार आयोजन करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। किसान श्री गोवर्धन ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर सभी किसानों के लिए बहुत अच्छा है। उनके आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों से बहुत सारी योजनाओं की जानकारी मिली है। -
अब ग्राम पटेली में 28 मई एवं ग्राम कुरदी में 31 मई को समाधान शिविर आयोजित
बालोद/ जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पटेली एवं गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कुरदी में आयोजित समाधान शिविरों की तिथि को अपरिहार्य कारणों से संशोधित किया गया है। जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि संशोधित तिथि अनुसार अब ग्राम पंचायत पटेली में आयोजित शिविर की तिथि को 26 मई को संशोधित कर 28 मई को कर दी गई है। इसी तरह गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कुरदी में 24 मई को आयोजित होने वाली समाधान शिविर की तिथि को संशोधित कर 31 मई कर दी गई है। -
स्पष्टीकरण का जवाब संतोषप्रद नही होने पर उच्च कार्यालय को अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया जाएगा प्रस्ताव
बालोद/कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बालोद जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2025 में 50 प्रतिशत या उससे कम परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों के संस्था प्रमुखों को कारण बताओ सूचना जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले ने बताया इन सभी प्राचार्यों को तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित संस्थाओं के प्राचार्यों के द्वारा प्रस्तुत किए गए स्पष्टीकरण का जवाब संतोषप्रद नही होने पर संबंधित संस्था प्रमुख के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु उच्च कार्यालय को प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा।श्री मरकले ने बताया कि इसके अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय निपानी, राणाखुज्जी एवं अरमरीकला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेरथाबाजार, पिनकापार, छेड़िया, खोलझर, डौण्डीलोहारा, गुण्डरदेही, बरबसपुर, बेलमाण्ड, भण्डेरा एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौण्डी सहित जिले के कुल 15 स्कूलों के प्राचार्यों को जिनका परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत या उससे कम रहा है उन्हें स्पष्टीकरण जारी कर तीन दिवस के भीरत जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। - रायपुर। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार, क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर 12 महीने की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर "परामर्शदाता" के रूप में नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित करता है ।नौकरी हेतु पात्रता, आवश्यक अर्हता, नियम एवं शर्तें तथा आवेदन जमा करने के लिए निर्धारित प्रारूप आदि के बारे में विवरण मंत्रालय की वेबसाइट https://www.mospi.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है । आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 9 जून, 2025 है । पात्र उम्मीदवार [email protected] पर ई-मेल के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं ।
- -छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई ऊँचाईरायपुर, // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित आईटीएसए हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने राजधानी वासियों और अस्पताल प्रबंधन को बधाई और शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि 350 बिस्तरों की क्षमता वाले इस मल्टीस्पेशलिटी, पीडियाट्रिक और वेलनेस सेंटर से न केवल राजधानी रायपुर बल्कि पूरे प्रदेश के लोगों को अत्याधुनिक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ मिलेंगी।उन्होंने बताया कि पिछले सत्रह महीनों में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में तीव्र गति से विकास हो रहा है। सरकार द्वारा नवा रायपुर अटल नगर में मेडिसिटी परियोजना की शुरुआत की गई है, जो भविष्य में 5 हजार बिस्तरों वाले मेडिकल हब के रूप में विकसित होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ से चर्चा कर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और विभिन्न विषयों पर जानकारी ली।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, विधायक श्री मोतीलाल साहू और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
-
रायपुर। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने गुरुवार को रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर नगर निगम के जोन नम्बर 8 के अंतर्गत माधव राव सप्रे वार्ड नम्बर 69 के पार्षद श्री महेन्द्र औसर के रायपुरा मुख्य मार्ग में स्थित वार्ड पार्षद कार्यालय का फीता काटकर लोकार्पण किया।
इस मौके पर नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, श्री दीपक जायसवाल,श्री भोलाराम साहू, माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के पार्षद श्री महेन्द्र औसर, श्री अर्जुन यादव, पूर्व पार्षद श्री दीनबंधु सिंह ठाकुर, श्री गोपी साहू, श्री दिलीप साहू, कुंवर रजियंत सिंह ध्रुव, श्रीमती शारदा गोस्वामी, मण्डल अध्यक्ष श्री गुड्डू तिवारी, सामाजिक कार्यकत्र्ता श्री नवीन शर्मा, गणमान्यजनों, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक गुप्ता, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकत्र्ताओं, आमजन उपस्थिति थे। - -महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, पार्षद रहे उपस्थितरायपुर। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत आने वाले वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 में 1 करोड़ 20 लाख के नए विकास कार्यों की सौैगात दी। साथ ही इन कार्यों के लिए भूमिपूजन भी किया।इस कार्यक्रम में रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, वीर सावरकर नगर वार्ड के पार्षद श्री संदीप साहू, सामाजिक कार्यकत्र्ता श्री बजरंग खंडेलवाल, श्री विशाल पाण्डेय सहित जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक गुप्ता सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकत्र्ता , महिलाअएं, स्कूल के छात्र - छात्राएं शिक्षक ं, स्टॉफ कर्मचारीं मौजूद थे।वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 के क्षेत्र के अंतर्गत हीरापुर में पार्षद कार्यालय के समीप सामुदायिक भवन निर्माण, वामनराव लाखे स्कूल हीरापुर में सरहदी दीवार निर्माण,रामजानकी मन्दिर के पास रंगमंच निर्माण कार्य, हीरापुर शासकीय मिडिल स्कूल में विविध विकास कार्य, अटारी केन्द्र में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य के विविध नवविकास कार्य शीघ्र कराये जायेंगे।
- रायपुर । पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत आने वाले माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 में 2 करोड़ 86 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया।इस मौके पर नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर,श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, श्री भोलाराम साहू, , माधव राव सप्रे वार्ड के पार्षद श्री महेन्द्र औसर, पार्षद श्री अर्जुन यादव,श्रीमती मीना ठाकुर, पूर्व पार्षद श्रीमती शारदा गोस्वामी, श्री दीनबंधु सिंह ठाकुर, श्री गोपी साहू, श्री दिलीप साहू, कुंवर रजियंत सिंह ध्रुव, सामाजिक कार्यकत्र्ता श्री , श्री नवीन शर्मा, मण्डल अध्यक्ष श्री गुड्डू तिवारी सहित जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक गुप्ता और वार्ड क्षेत्र के रहवासी वरिष्ठ नागरिकों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकत्र्ताओं, नवयुवकों, महिलाओं, आमजनों स्कूल के छात्र - छात्राओं, शिक्षक - शिक्षिकाओं, स्टॉफ कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थित थे।पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने एक वर्ष के विधायक कार्यकाल में राज्य शासन द्वारा रायपुरा के विकास हेतु 9 करोड़, 37 लाख 95 हजार रूपये को स्वीकृति देने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव को हार्दिक धन्यवाद दिया. श्री राजेश मूणत ने सुझाव दिया कि रायपुर नगर निगम को वर्ष भर राजस्व वसूली करना चाहिए,माह दिसम्बर से नहीं. इससे रायपुर नगर निगम को वर्ष में 400 करोड़ से अधिक राजस्व वसूली निश्चित ही हो सकती है. पूर्व केबिनेट मन्त्री श्री राजेश मूणत ने निगम अधिकारियों से कहा कि किसी भी नई सडक़ को खोदकर पाईप लाईन कदापि ना डालें. श्री राजेश मूणत ने कहा शीघ्र ही रायपुरा महादेवघाट को विकसित करने की योजना पर कार्य महापौर, सभापति, वार्ड पार्षदों के नेतृत्व में प्रारम्भ होगा.महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि विकास पुरुष कहे जाने वाले श्री राजेश मूणत ने दलगत राजनीति की भावना से ऊपर उठकर रायपुरा क्षेत्र का विकास किया है. उन्होंने मितानिनों को उनकी मांग पूर्ण करने हरसम्भव कार्यवाही करवाने पहल करने का आश्वासन दिया.सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने कहा कि मानो कोई देवीय शक्ति श्री राजेश मूणत के पास है, जिसके कारण वे इतना 8 विकास कार्य पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में करवा रहे हैँ. पार्षद श्री महेंद्र औसर ने मात्र 3 माह में लगभग 3 करोड़ के नए विकास कार्य वार्ड में प्रारम्भ करवाने पर पूर्व केबिनेट मन्त्री पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत को हार्दिक धन्यवाद दिया. नागरिकों ने मंच पर पहुंचते ही पूर्व केबिनेट मन्त्री पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत और महापौर श्रीमती मीनल चौबे को गज़माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया.
-
-महापौर मीनल,,एमआई सी सदस्यों ने गार्डन कीट प्रदान किया
-लोकेशन्स में पानी की उपलब्धता, फैंसिंग की व्यवस्था देखेंगी दीदियाँ
रायपुर - केन्द्र की अमृत मिशन योजना के अंतर्गत एनयूएलएम के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत 29 महिला स्वसहायता समूहों की स्वच्छता दीदियाँ राजधानी शहर नगर निगम क्षेत्र को हरीतिमायुक्त बनाने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने जा रही हैँ. आज नगर निगम मुख्यालय भवन में महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने एमआईसी सदस्य श्री भोलाराम साहू, श्री खेम कुमार सेन सहित उपायुक्त श्री जसदेव सिंह बाबरा, एनयूएलएम की प्रभारी अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, एनयूएलएम सिटी मिशन प्रबंधन इकाई की मिशन मैनेजर श्रीमती सुषमा मिश्रा, श्रीमती सरिता सिन्हा, सुश्री कोमल भल्ला भटनागर, 29 समूहों की महिलाओं की उपस्थिति में प्रत्येक समूह की 3 स्वच्छता दीदियों को गार्डन कीट प्रदत्त किये. 3-3 महिलाएं प्रत्येक लोकेशन पर पौधरोपण हेतु पानी की उपलब्धता, सफाई, सुरक्षा हेतु फैंसिंग की व्यवस्था साइट पर देखेंगी, ताकि लगाए गए प्रत्येक पौधे वृक्ष में परिवर्तित होकर राजधानी शहर को हरियाली से युक्त बनाने में समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से सहायक सिद्ध हों. महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने समूहों की स्वच्छता दीदियों को गार्डन कीट प्रदत्त की और रायपुर को हरियाली से युक्त करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अच्छी तरह निर्वहन करने का संकल्प लेकर समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से कार्य करने की अपील की. -
रायपुर- आज नगर पालिक निगम जोन 08 , माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के पार्षद श्री महेंद्र औसर ने नगर निगम जोन क्रमांक 8 की जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल सहित कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक गुप्ता, उप अभियंता श्री विक्रम सिंह ठाकुर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा की उपस्थिति में नगर निगम जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के क्षेत्र का सम्पूर्ण निरीक्षण कर वहाँ की मार्ग सफाई, नाली, नाला सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, उद्यान की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. जनहित में व्यवस्था सुधारने के सम्बन्ध में नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर को महादेव घाट की सफाई को लेकर स्थल पर आवश्यक निर्देश दिए. वार्ड पार्षद श्री महेन्द्र औसर ने वार्ड के रहवासियों से चर्चा कर जनसमस्याओं की जानकारी ली और सभी जनसमस्याओं का जोन के माध्यम से जनहित में त्वरित निदान करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए. जोन अधिकारियों को वार्डों में जनहित में सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सुधारने के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए फोकस होकर करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए.
- -पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गये भारतीयों की श्रध्दांजलि दी गईरायपुर । जय हरितिमा महिला समिति द्वारा पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश के सैनिकों को सलामी दी और विजय का जश्न मनाया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में समिति की अध्यक्ष श्रीमती ममता चंदेल के कुशल नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गये भारतीय नागरिकों को भावपूर्ण श्रध्दांजलि दी गयी। सभी सदस्यों ने एक मिनट का मौन रखकर अपने श्रध्दासुमन अर्पित किये। तदोपरन्त ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया। समिति की सदस्यों ने तिरंगा लहराया, जय हिन्द, भारत माता की जय के नारे लगाए। समिति की सभी सदस्यों ने भारत के जल, थल एवं वायु सेना के वीर जवानों को सलामी दी। समिति द्वारा इस मौके को और भी खास बनाया गया क्यूंकि इस अवसर पर समिति की सदस्यों ने ड्रेस से लेकर व्यंजन तक तिरंगे की थीम में रखा था। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में महिला शेफ गरिमा शर्मा को भी आमंत्रित किया गया था। उन्होंने अपने कुकिंग टप्स् के द्वारा मिलेट केक, बिस्किट जैसे स्वादिष्ट और स्वास्थवर्धक व्यंजन बनाना सिखाया। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन कार्यकारिणी समिती की सचिव श्रीमति दुर्गा प्रजापति, सह सचिव श्रीमति दिप्ती मई दास, उपाध्यक्ष श्रीमति ममता लखेरा, कोषाध्यक्ष मंजुषा पाली और खेल प्रभारी श्रीमती प्रिती भंडारकर ने किया।
- -समाधान शिविर में शामिल हुए विधायक श्री अनुज शर्मा, लोगों की समस्याएं सुन किया निराकरणरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में गुरुवार को जनपद पंचायत तिल्दा के ग्राम पंचायत देवरी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर के आमजनों के आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए उन्हें लाभान्वित किया गया। शिविर में आमजनों का राशन कार्ड, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाया गया और मंच से सभी को वितरित किया गया। साथ ही शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाते हुए हितग्राहियों को उपकरण आदि प्रदान किया गया। शिविर में कुल 33 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया।विधायक श्री अनुज शर्मा ने शिविर में आमजनों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग को उनके त्वरित निराकरण करने कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जन-जन को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करना है। आज समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं को संज्ञान में लेकर उनका त्वरित कार्रवाई किया जा रहा है। शिविर में जिला पंचायत तथा जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
- -समाधान शिविर में शामिल हुए विधायक श्री मोतीलाल साहू, विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर आमजनों की सुनी समस्याएंरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में गुरुवार को नगर निगम बीरगांव में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में आमजनों के स्वच्छता, स्थापना एवं राजस्व, पेयजल, विद्युत, आवास और अन्य विभागों से संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए आवेदकों को लाभान्वित किया गया। शिविर में आमजनों का राशन कार्ड, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाया गया और मंच से सभी को वितरित किया गया। बीरगांव नगर निगम में अब तक 4,742 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है।समाधान शिविर में विधायक श्री मोतीलाल साहू शामिल हुए और विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। आज तीसरे चरण के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आमजनों को उनकी समस्याओं से राहत मिल रहा है। शिविर में जिला पंचायत तथा जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं बीरगांव नगर निगम आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
-
बिलासपुर/भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव की कड़ी मेहनत एवं अथक प्रयासों से राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी (मध्य प्रदेश ) में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आयोजित कराने की एक और नयी उपलब्धि हासिल हुई है। हिमालय वुड बैज एक यूनिट लीडर का सर्वोच्च प्रशिक्षण होता है। इस माह की 12 से 18 मई तक आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल रमतला रोड बड़ी कोनी बिलासपुर छत्तीसगढ़ में गाइड विंग के लिए यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित की गई।
राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने शिविर का शुभारंभ करते हुए अनुशासन एवं समय नियोजन को सफलता का मूलमंत्र बताया। एवं प्रशिक्षण कार्य को गंभीरता से लेकर शिविर नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य संघ छत्तीसगढ़ की राज्य प्रशिक्षण आयुक्त(गाइड) सरिता पाण्डेय नें शिविर संचालक रेंजर विभाग के दायित्व का निर्वहन किया एवं संचालक मंडल को मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं गाइड विभाग की शिविर संचालक जेरमिना एक्का सहित राज्य और अन्य राज्यों से लीडर ट्रेनर व सहायक प्रशिक्षक शामिल हुए ।प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में राज्य सचिव कैलाश सोनी का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) विजय यादव का विशेष सहयोग रहा। प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 41 गाइड कैप्टन एवं 23 रेंजर लीडर शामिल हुए। इस 7 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में हिमालय वुड बैज हेतु निर्धारित सभी पाठ्यक्रम एवं उद्देश्य को शामिल किया गया जिसमें भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के आधारभूत तत्व ,स्काउट नियम ,प्रतिज्ञा, प्रार्थना से लेकर चिन्ह सेल्यूट ,बाया हाथ मिलाना, सभी सोपानों की गांठें एवं लेसिंग,पाइनरिंग , प्राथमिक चिकित्सा ,अनुमान लगाना , मैपिंग, माइक्रोटीचिंग ,कैम्प पीचिंग, कैरियर काउंसलिंग,बी.पी. सिक्स व्यायाम व ध्वज शिष्टाचार ,रात्रिकालीन हाईक सहित सभी महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया गया एवं प्रशिक्षण रिपोर्ट राष्ट्रीय मुख्यालय को भेजी गई।शिविर समापन की पूर्व संध्या पर महा शिविर ज्वाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बिलासपुर जिला संघ के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।शिविर समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के अध्यक्ष एवं निर्देशक अजय श्रीवास्तव,विशिष्ट अतिथि श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव बिलासपुर प्रमुख रूप से आमंत्रित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य मुख्य आयुक्त डॉक्टर सोमनाथ यादव ने की। सम्मानित अतिथियों ने वर्तमान परिदृश्य में स्काउटिंग की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता पर जोर दिया । राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव ने प्रशिक्षण का लाभ बच्चों तक पहुंचने की अपेक्षा व्यक्त की। -
*मदनपुर में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए बेलतरा विधायक*
*हितग्राहियों के लिए सौगातो भरा रहा शिविर*बिलासपुर/बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला सुशासन तिहार के तहत बिल्हा ब्लॉक के ग्राम मदनपुर में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। समाधान शिविर को संबोधित करते हुए श्री शुक्ला ने कहा कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सुशासन तिहार का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बहुआयामी विकास के कार्य हो रहे हैं। शासकीय योजनाओं से लोगों के जीवन संवर रहा है। गांव, गरीब और किसानों के बेहतरी के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। शिविर में 13 गांव अकलतरी, भरवीड़ीह, चोरहादेवरी, गढ़वट, खैरीखुर्द, लखराम, मदनपुर, मोहतराई, परसदा, पौंसरा, सरवनदेवरी, सिंघरी और सेमरा के ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री रामकुमार कौशिक, उपाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, बिल्हा सीईओ श्री संदीप पोयाम एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। शिविर में 7122 आवेदनों में से 7101 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है।विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय लोगों की बेहतरी के लिए लगातार काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी की सभी गारंटियां राज्य में पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर जनता को समर्पित है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का समाधान तत्परता से किया जाए। ग्रामीणों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े इसका विशेष ध्यान रखें। शिविर में हितग्राहियों को राशन कार्ड, श्रम विभाग द्वारा श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी, राजस्व विभाग द्वारा किसान किताब, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जॉब कार्ड, सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने शिविर में बड़ी संख्या में बीपी, शुगर की जांच कराई। स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा दवाईयों का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने समाधान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से मौके पर ही हमारी समस्याओं का समाधान हो जाता है। कार्यक्रम का संचालन श्री वासुदेव पाण्डेय ने किया।*श्रीमती मंटोरा और पुसईया बाई को मिली खुशियों की चाबी, दीवारों की नहीं सपनों के पूरे होने की दिखी मुस्कान-*मदनपुर समाधान शिविर श्रीमती मंटोरा और पुसईया बाई के लिए खुशियों का पिटारा साबित हुआ। सिंगरी गांव निवासी श्रीमती मंटोरा और पुसईया बताती हैं कि वे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास की चाबी पाकर बहुत खुश हैं। वे बताती है कि पहले उनका घर मिट्टी और छप्पर युक्त था जिसके कारण उनके छप्परों पर बंदर उत्पात करते थे। हर साल उन्हें छप्पर की मरम्मत के लिए बहुत खर्च करने पड़ते थे। बरसात आते ही उन्हें छप्पर से पानी टपकने की समस्याओं से जूझना पड़ता था कई बार तो रातें जग कर काटनी पड़ती थीं। मिट्टी के घर में हर दिन एक नई समस्या मुंह बाए खड़ी रहती थी। उन्होंने कहा कि उनके टूटे सपनों को सरकार ने सहारा दिया है। पहले सिर पर पक्की छत नहीं थी, अब एक घर है जिसमें सम्मान और सुरक्षा दोनों है। -
*दीदियां लिख रही आत्मनिर्भरता का नया अध्याय*
बिलासपुर/राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 'बिहान योजना' से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। इसी कड़ी में बिल्हा विकासखंड के भैंसबोड़ क्लस्टर की 34 ग्राम पंचायतों की 800 से अधिक महिलाएं अब छाता निर्माण की आजीविका गतिविधि से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। दीदियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया है। इन महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह के रूप में संगठित होकर संसाधनों का उपयोग करते हुए छातों का उत्पादन शुरू किया है। यह न केवल उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता का स्रोत बना है, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी उन्हें सम्मान व पहचान दिला रहा है। महिलाएं प्रतिमाह औसतन 8 से 9 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं, जिससे वे अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ बचत भी कर पा रही हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे निरंतर सहयोग के प्रति दीदियों ने आभार व्यक्त किया। भैंसबोड कलस्टर की श्रीमती सरिता कौशिक ने बताया कि “बिहान योजना” ने उन्हें घर की चारदीवारी से निकालकर आत्मनिर्भरता की राह दिखाई है। अब वे न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं साथ ही महिलाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ा है,और उनकी आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आया है।दीदियों ने बताया कि प्रशिक्षण, कच्चे माल की व्यवस्था, विपणन सहायता और तकनीकी मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं बिहान योजना के तहत उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उत्पाद की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है और बाजार में इनकी माँग भी बढ़ रही है। आमागोहान में आयोजित शिविर में मुखमत्री श्री विष्णु देव साय ने दीदियों से भेंट की और उनका उत्साह बढ़ाया, दीदियों ने इस अवसर पर उन्हें अपनी बनाई हुई विशेष छतरी भेंट की। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने भी छाता निर्माण में जुड़ी दीदियों से मिलकर उन्हें प्रोत्साहित किया।जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने बताया कि भविष्य में इन समूहों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे, जिससे समूहों की आय अधिक बढ़ सकेगी।उल्लेखनीय है कि बिहान योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें लखपति दीदी की श्रेणी में लाना हैं। ये योजना जिले में ग्रामीण विकास का आधार बन चुकी है,जिसमें हजारों महिलाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। बिल्हा ब्लॉक में छाता निर्माण के अलावा सिलाई-कढ़ाई, मशरूम उत्पादन, अगरबत्ती निर्माण, और बाड़ी विकास जैसी अन्य गतिविधियों में भी महिलाएं सशक्त भागीदारी निभा रही हैं।रेहाना/ -
*- दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु खदान क्षेत्रों में तत्काल सुरक्षा उपाय लागू करें
*- खतरनाक स्थलों पर नहीं करेंगे सुरक्षा तो खर्चे एवं मुआवजे की होगी वसूली*दुर्ग/ जिले में पूर्व में संचालित रही लेकिन अब परित्यक्त खदानों तथा वर्तमान में चालू खदानों में सुरक्षा व्यवस्था के अभाव के चलते आए दिन दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। आम जनता, जनप्रतिनिधियों एवं समाचार माध्यमों के माध्यम से लगातार ऐसी शिकायतें जिला प्रशासन को प्राप्त हो रही हैं। खदानों में पानी भर जाने से बड़े-बड़े गहरे तालाब बन जाते हैं, जिनमें लोगों एवं मवेशियों के डूबने से मृत्यु की घटनाएं भी हो जाती है। जिला प्रशासन द्वारा ऐसी दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों के परिजनों को आपदा राहत अंतर्गत आरबीसी-6-4 के तहत मुआवजा राशि दी जाती है।इसके अलावा कई खदान क्षेत्रों में वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका भी बनी रहती है। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने खनन कार्य संचालित करने वाले सभी पट्टेदारों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिसमें खदानों में समुचित सुरक्षा व्यवस्था हेतु खदानों के चारों तरफ फेसिंग/बाड़ निर्माण करें ताकि कोई भी व्यक्ति या पशु दुर्घटनाग्रस्त न हो सके। उत्खनन पट्टा अनुबंध की शर्तों के अनुसार पट्टेदार समस्त गड्ढों तथा खदानों को अच्छी तरह से तथा पर्याप्त रूप से सुरक्षित रखेगा।कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने दुर्ग, धमधा, पाटन एवं भिलाई-3 के अनुविभागीय अधिकारी(रा.) को पत्र जारी कर अवगत कराया है कि छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम-2015 के तहत उत्खन्न योजना एवं जारी पर्यावरण स्वीकृति के शर्ताें के अनुसार पर्याप्त सुरक्षा के उपाय हेतु खदानों के चारों ओर 7.5 मीटर पट्टी/बैरियर रखते हुए वृक्षारोपण किया जाना अनिवार्य होगा। छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम-2015 के उप नियम 24 के तहत उत्खनन योजना एवं आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बेंचेस (खाईनुमा रहित) का निर्माण कराया जाए। स्वीकृत उत्खनन योजना में माईनिंग क्लोजर प्लान के तहत सुरक्षा मानक का ध्यान में रखकर खनन संक्रिया/आवश्यकतानुसार बेकफिलिंग/जल संग्रहण क्षेत्र का विकास करना होगा। जल एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण अधिनियमों के तहत सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करना होगा।कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का ध्यान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 152 से 163 तक की ओर भी आकृष्ट किया है, जो जनसुरक्षा एवं लोक व्यवस्था बनाए रखने हेतु बनाए गए हैं। धारा 152 की उपधारा (ङ) के अनुसार “जहां ऐसे किसी मार्ग या लोक स्थान के पार्श्वस्थ किसी तालाब, कुएं या उत्खात को इस प्रकार बाड़ लगा दी जानी चाहिए कि जनता को होने वाले खतरे का निवारण हो सके“ ऐसी परिस्थिति में उपखण्ड मजिस्ट्रेट ऐसे तालाब या उत्खनन पर कब्जा रखने वाले व्यक्ति से बाड़ लगाने की अपेक्षा करते हुए सशर्त आदेश समय-सीमा तय करते हुए दे सकता है। यदि संबंधित व्यक्ति आदेश का पालन नहीं करता या उचित कारण नहीं दर्शाता, आदेश के अंतिमीकरण अवज्ञा के परिणाम तथा पुनरावृत्ति के प्रतिषेध संबंधी प्रावधान है। धारा 160 के अंतर्गत यदि कोई लोक न्यूसेंस (सार्वजनिक असुविधा/खतरा) हटाने की कार्यवाही नहीं करता है, तो मजिस्ट्रेट स्वयं उस कार्य को करवा सकता है, और उसमें लगे संपूर्ण खर्च की वसूली संबंधित व्यक्ति से की जा सकती है। - रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को कांसाबेल विकास खंड के ग्राम दोकड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हितग्राही श्री संतु चक्रेस को उनके नए आवास की चाबी देकर गृह प्रवेश कराया। संतु चक्रेश ने मुख्यमंत्री को बताया कि पहले कच्चा मकान होने के कारण बरसात और गर्मी के मौसम में बहुत परेशानी होती थी। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें चिंता से मुक्ति मिल गई।
-
रायपुर/छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की राज्य मिशन संचालक सुश्री जयश्री जैन ने आज कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम पंचायत मस्सूकोकोड़ा का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ मुख्य परिचालन अधिकारी श्रीमती एलिस लकड़ा, राज्य सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण श्री रूपेश राठौर, और जिला पंचायत के अधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मिशन संचालक ने गांव की बैंक सखी श्रीमती लता पांडे से मुलाकात की और उनके कार्यों की सराहना की। लता पांडे ने बताया कि वह गांव में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, मनरेगा भुगतान, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की राशि का हर माह लगभग 45 से 50 लाख रुपये का लेन-देन कर रही हैं। इसके एवज में उन्हें प्रतिमाह 15 से 20 हजार रुपये तक का कमीशन प्राप्त हो रहा है।
स्वरोजगार के साथ दूसरों को भी दिया रोजगार
लता पांडे ने बताया कि बीसी सखी के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने अपनी आय से अपने पति के लिए मोटरसाइकिल रिपेयरिंग गैरेज शुरू कराया है, साथ ही एक कपड़े की दुकान भी संचालित कर रही हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी आजीविका गतिविधियों में सहयोग के लिए एक अन्य महिला को रु. 8,000 प्रतिमाह मानदेय पर रोजगार भी प्रदान किया है।
मिशन संचालक सुश्री जैन ने उनकी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अपने स्वयं के विकास के साथ उन्होंने दूसरी महिला को भी आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है, जो अनुकरणीय है। उन्होंने जिला मिशन प्रबंधक विनय सिंह को निर्देशित किया कि जिले की सभी बैंक सखियों को मल्टी-एक्टिविटी आजीविका गतिविधियों से जोड़ने की पहल सुनिश्चित करें।
महिला समूहों को प्राथमिकता देने के निर्देश
राज्य मिशन संचालक ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोंडागांव को निर्देश दिया कि वे जिले के सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर महिला स्व-सहायता समूहों को हर सरकारी योजना का लाभ प्राथमिकता से दिलाएं, जिससे दीदियों की आय में वृद्धि हो और वे लखपति दीदी बन सकें। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन और अन्य स्वच्छता गतिविधियों की प्रभावी संचालन की आवश्यकता पर बल दिया। -
रायपुर/ खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित आवासीय खेल अकादमी रायपुर में खेलो इंडिया एकेडमी सुकमा की 8 महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन होने पर बधाई दी है। यह चयन जिले की खेल प्रतिभाओं के लिए गौरव का विषय है और खेल क्षेत्र में उनके उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं को मजबूती प्रदान करता है।
चयनित खिलाड़ियों में किच्चे ललिता (पोलमपल्ली), माड़वी पूजा (चिंतागुफा), संध्या नाग (कोकावाड़ा), शारदा प्रधानी (चिपुरपाल), लक्ष्मी सोढ़ी (करिगुण्डम, चिंतागुफा), सोढ़ी कोईन्दे (चिंतागुफा), माही कुंजाम (कोर्रा) और किच्चे लक्ष्मी (पोलमपल्ली) का नाम शामिल है। ये सभी खिलाड़ी सुकमा जिले की दूरस्थ क्षेत्रों से आकर अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर इस मुकाम तक पहुँची हैं।
खेल अधिकारी श्री वीरूपाक्ष पौराणिक ने बताया कि रायपुर स्थित इस आवासीय खेल अकादमी में खिलाड़ियों को न केवल गहन खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा, बल्कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक आहार, खेल परिधान, आवश्यक सामग्री और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी का भी अवसर मिलेगा। यह सुविधा पूर्णतः आवासीय होगी, जिससे खिलाड़ी एक अनुशासित और समर्पित वातावरण में शिक्षा व खेल दोनों में आगे बढ़ सकें। खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल्स अप्रैल 2025 में राजधानी रायपुर में आयोजित किए गए थे। यह उपलब्धि सुकमा जिले के लिए न केवल गर्व की बात है, बल्कि जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करने वाली है। -
रायगढ़ में आयोजित सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधे 58 जोड़े
वित्त मंत्री ने सभी नवविवाहित जोड़ों को 5-5 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की
रायपुर/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रायगढ़ के पटेलपाली स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 58 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने नवविवाहित जोड़ों को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं एवं प्रत्येक जोड़े को 5-5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए गायत्री परिवार शाखा रायगढ़ का भी आभार व्यक्त किया
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अपने संबोधन में दहेज प्रथा को सामाजिक कुरीति बताते हुए कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों से दहेज मुक्त समाज की दिशा में प्रभावशाली संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि आज के समाज में दहेज प्रथा से अधिक कुप्रथा कुछ भी नहीं है। घर की बेटियों को इस कुरीति के चलते कितनी समस्या और कठिनाइयों से गुजरना पड़ता था, यह कल्पना से परे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना न केवल विवाह को सरल बनाती है, बल्कि नवदंपतियों को आर्थिक संबल भी प्रदान करती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह के माध्यम से आज परिणय सूत्र में बंध रहे नवदंपत्ति समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। सामूहिक विवाह कोई निर्धन व्यक्ति करता है ऐसा नहीं है, जो व्यक्ति अपने सोच से समृद्ध होता है वह व्यक्ति ऐसे पुनीत कार्य के माध्यम से समाज को महत्वपूर्ण संदेश देता है, जो आज आपने किया।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि इस योजना से समाज में यह संदेश जाता है कि विवाह के लिए दिखावा और अनावश्यक खर्च जरूरी नहीं है, बल्कि सादगी और सामाजिक सहयोग से भी पवित्र बंधन को मजबूती दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से लगातार जनहितैषी योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन कर रहे हैं।
इस अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने भी वर-वधू को नव दांपत्य जीवन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में नगर निगम सभापति श्री डिग्री लाल साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुजाता सुखलाल चौहान, श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान, श्री रामश्याम डनसेना, श्रीमती खीरमती चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। -
स्वास्थ्य सेवाओं और बच्चों की देखभाल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
रायपुर/ बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने गुरुवार को सुकमा जिले के छिंदगढ़ पहुंचकर वहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और बालगृह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली और जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने अस्पताल में बिजली, जनरेटर, पेयजल, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति जानी। इसके अलावा दवाओं की उपलब्धता, पैथोलॉजी, एक्स-रे जांच, संस्थागत प्रसव और आपातकालीन सेवाओं के संचालन की भी समीक्षा की।
कमिश्नर श्री सिंह ने अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने पुरुष वार्ड में भर्ती पोड़ीयामी नंदा और महिला वार्ड में भर्ती वंशिका से इलाज और भोजन की स्थिति के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बालगृह छिंदगढ़ का भी निरीक्षण किया। यहां बच्चों की देखभाल, शिक्षा, काउंसलिंग और कौशल विकास से जुड़ी जानकारी ली। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों के समग्र विकास के लिए सतत और सकारात्मक प्रयास किए जाएं। उन्होंने स्वयंसेवी संगठन के सहयोग से संचालित इस संस्था की व्यवस्थाओं को नियमित रूप से जांचने और बेहतर करने के निर्देश भी दिए।
कमिश्नर ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं और बच्चों की देखभाल सरकार की प्राथमिकता में है और इनसे जुड़े हर पहलू पर गंभीरता से काम होना चाहिए। इस मौके पर एसडीएम श्री सूरज कश्यप सहित स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास और आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। -
पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गये भारतीयों की श्रध्दांजलि दी गई
रायपुर/जय हरितिमा महिला समिति द्वारा पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश के सैनिकों को सलामी दी और विजय का जश्न मनाया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में समिति की अध्यक्ष श्रीमती ममता चंदेल के कुशल नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गये भारतीय नागरिकों को भावपूर्ण श्रध्दांजलि दी गयी। सभी सदस्यों ने एक मिनट का मौन रखकर अपने श्रध्दासुमन अर्पित किये। तदोपरन्त ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया। समिति की सदस्यों ने तिरंगा लहराया, जय हिन्द, भारत माता की जय के नारे लगाए। समिति की सभी सदस्यों ने भारत के जल, थल एवं वायु सेना के वीर जवानों को सलामी दी। समिति द्वारा इस मौके को और भी खास बनाया गया क्यूंकि इस अवसर पर समिति की सदस्यों ने ड्रेस से लेकर व्यंजन तक तिरंगे की थीम में रखा था। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में महिला शेफ गरिमा शर्मा को भी आमंत्रित किया गया था। उन्होंने अपने कुकिंग टप्स् के द्वारा मिलेट केक, बिस्किट जैसे स्वादिष्ट और स्वास्थवर्धक व्यंजन बनाना सिखाया। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन कार्यकारिणी समिती की सचिव श्रीमति दुर्गा प्रजापति, सह सचिव श्रीमति दिप्ती मई दास, उपाध्यक्ष श्रीमति ममता लखेरा, कोषाध्यक्ष मंजुषा पाली और खेल प्रभारी श्रीमती प्रिती भंडारकर ने किया। -
विद्यार्थियों से कहा समय सबसे अनमोल, एक-एक पल का करें सदुपयोग
रायपुर/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव आज भानुप्रतापपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भानुप्रतापपुर स्टेशन के वर्चुअल शुभारंभ समारोह में शामिल हुए। इसके पश्चात् श्री साव जिला प्रशासन द्वारा संचालित की जा रही निःशुल्क कोचिंग संस्था “मावा मोदोल“ का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने लाइब्रेरी और अन्य सुविधाओं का अवलोकन कर विद्यार्थियों से फीडबैक लिया। इसके पहले श्री साव ने यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों से रु-ब-रु होते हुए उनके लक्ष्य के बारे में पूछा। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि “मावा मोदोल“ दूरस्थ क्षेत्रों में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह बेहतर प्लेटफॉर्म साबित होगा। श्री साव ने विद्यार्थियों को सीख देते हुए कहा कि यह ऐसा दौर है, जब अच्छी और बुरी दोनों तरह की चीजें अपनी ओर आकर्षित करती हैं। आपको ये तय करना होगा कि अपने जीवन को किस दिशा की ओर लेकर जाएं। समय की कीमत पहचानें और एक-एक पल का सदुपयोग करें। श्री साव ने उदाहरण देते हुए कहा कि एक क्लास में पढ़ने वाले दो विद्यार्थी को क्रमशः 95 और 45 प्रतिशत अंक मिलते हैं, जबकि शिक्षक वही, किताबें वही हैं। अब तय आपको करना होगा खुद को 95 प्रतिशत वाले स्थान पर रखना है या 45 प्रतिशत वाली जगह पर। जिले के प्रभारी मंत्री ने आगे बताया कि असफलता हार नहीं होती, बल्कि सीखने का सबक होता है। पिछली कमियों को दूर कर पूरी शिद्दत और लगन के साथ पर जो व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल करने में लग जाता है, उसे सफलता अनिवार्य रूप से मिलती ही है। इस दौरान सांसद श्री भोजराज नाग, कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी सहित मावा मोदोल का स्टाफ मौजूद रहे। -
रायपुर/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से राजभवन में पूर्व नेताप्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल एवं छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री शंकर अग्रवाल भी उपस्थित थे।


.png)
























.jpg)