- Home
- छत्तीसगढ़
- आत्मीय बातचीत कर उनके मांगों और समस्याओं की ली जानकारीबालोद/ कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज जनदर्शन कक्ष में पहुँचकर अपने मांगों एवं समस्याओं को लेकर संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में आने वाले लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर जनदर्शन में पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनके आने का कारण पूछा। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जनदर्शन कक्ष में उपस्थित बालोद विकासखण्ड के ग्राम तरौद की बुजुर्ग महिला श्रीमती सोमती बाई के पास पहुँचकर उनका हालचाल पूछा। बुजुर्ग श्रीमती सोमती बाई ने कहा कि उनके पास रहने के लिए ठीक से घर नही होने के कारण वे प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत अपने लिए आवास निर्माण की स्वीकृति हेतु जनदर्शन में आवेदन करने पहुँची है। इसी तरह कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जनदर्शन में पहुँचे ग्राम टेकापार निवासी श्री भोजराम एवं डुड़िया निवासी श्री सुरेश कुमार सिन्हा के पास पहुँचकर उन्हें जनदर्शन में आने का कारण पूछा। श्री भोजराम ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने हेतु तथा श्री सुरेश कुमार सिन्हा ने अपने गांव के गली से अतिक्रमण हटाने हेतु आवेदन प्रस्तुत करने के लिए जनदर्शन में उपस्थित होने की जानकारी दी। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सभी आवेदकों से आवेदन लेकर उनके मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु उचित कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- कार्यालय को व्यवस्थित रखने तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने के दिए निर्देशबालोद/कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुखों एवं मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों की टेबल, कुर्सी के अलावा दस्तावेज आदि को व्यवस्थित कर कार्यालय के गरिमा के अनुरूप बेहतर एवं सुव्यस्थित स्वरूप में रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यालयों में साफ-सफाई की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अपने-अपने कार्यालयों के अलावा कार्यालय के सामने स्थित बरामदे का भी नियमित रूप से साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय के प्रथम तल में स्थित आदिवासी विकास विभाग, खनिज, भू-अभिलेख, रिकार्ड रूम, खाद्य विभाग, जनसंपर्क विभाग, जिला योजना एवं सांख्यिकी, अंत्यावसायी, जिला हथकरघा, जिला कोषालय, आबकारी, स्वान कक्ष, महिला एवं बाल विकास विभाग, निर्वाचन, समग्र शिक्षा, क्रेडा एवं श्रम विभाग आदि का अवलोकन किया। श्रीमती मिश्रा ने भू-अभिलेख कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कार्यालय में रखे गए पुराने दस्तावेजों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय के पुराने दस्तावेजों का अपलेखन कराने के निर्देश जिला नाजिर को दिए। श्रीमती मिश्रा ने रिकार्ड रूम के निरीक्षण के दौरान पुराने एवं जीर्णशीर्ण दस्तावेजों का भी अवलोकन किया। उन्होंने अत्यंत पुराने एवं जीर्णशीर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। आबकारी विभाग के निरीक्षण के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों से कुल स्टाफ के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुँचकर निर्धारित समयावधि तक कार्यालय में उपस्थित रहकर पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश कुमार ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- संबंधित विभागों को सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करने को कहाबालोद/ कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में सहकारिता, खाद्य सहित अन्य संबद्ध विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले में सार्वजनिक खाद्य वितरण प्रणाली, सहकारी संस्थाओं के कार्यों को बेहतर बनाने और विपणन कार्यालय की गतिविधियों को गति प्रदान करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को जनहित में योजनाओं का समयबद्ध और प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं और कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सुशासन तिहार 2025 में विभागों को प्राप्त आवेदनों का निराकरण निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक एवं श्री अजय किशोर लकरा, उप आयुक्त सहकारिता श्री राजेन्द्र राठिया, जिला विपणन अधिकारी श्री सौरभ भारद्वाज, जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसी राम ठाकुर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी श्री चिंताराम रावटे, कारखाना प्रबंध संचालक श्री बंसत कुमार सहित सहकारिता, खाद्य विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बैठक में सहकाारिता विभाग अंतर्गत उप पंजीयक सहकारी संस्था, जिला विपणन, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं दंतेश्वरी मईया सहकारी शक्कर कारखाना के कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उप आयुक्त सहकारिता श्री राजेन्द्र राठिया ने बैठक में सहकारी समितियों के पंजीयन, जिले में समितियों के वर्गीकरण, पंजीकृत समितियों, की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 568 पंजीकृत सहकारी समितियां है। इस दौरान उन्होंने सहकारी समितिय के निर्वाचन की प्रक्रिया, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कार्य, शून्य प्रतिशत ब्याज दर अल्पकालिन कृषि ऋण वितरण, खरीफ सीजन में प्रदान किए जाने वाले ऋण वितरण के लक्ष्य, समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन केन्द्रों की जानकारी दी। उन्होंने ’सहकार से समृद्धि’ के माध्यम से सहकारिता क्षेत्र का विस्तार करने, सीएससी सेंटर के संचालन, प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र एवं प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र तथा माइक्रों एटीएम के संचालन की जानकारी दी। उन्होंने एफपीओ के गठन, किसान उत्पादक संगठन, जिला सहकारी विकास समिति, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के कार्यांे के संबंध जानकारी दी। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले के ग्राम करकाभाट में संचालित दंतेश्वरी मईया शक्कर कारखानों के कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान कारखाना प्रबंध संचालक श्री बसंत कुमार ने कारखाना में कार्यरत कर्मचारियों, उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत जानकारी देते हुए जिले में गन्ना उत्पादक किसान, गन्ना पेराई सत्र 2024-25 में की गई गन्ना खरीदी, शक्कर उत्पादन, शक्कर की औसत रिकवरी, गन्ना उत्पादन में किए जा रहे उपायों की जानकारी दी। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले में गन्ना क्षेत्र विस्तार को और अधिक बढ़ाने के लिए जरूरी उपाय सुनिश्चित करने को कहा।कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए संचालित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शासकीय उचित मूल्य की दुकानों की संख्या, जिले में राशन कार्डधारियों की संख्या तथा खाद्य वितरण के कार्य प्रणाली के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसी राम ठाकुर ने बताया कि जिले में कुल 478 उचित मूल्य की दुकाने संचालित की जा रही है। जिसमें प्रतिमाह प्रचलित राशन कार्डधरियों को राशन प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन वितरण हेतु प्राप्त लक्ष्य एवं वितरण की भी जानकारी दी। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने सभी विभागों से कहा कि वे बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें। जिससे शासन की योजनाओं का लाभ आम जनों को समय पर मिल सके।
- *हीट स्ट्रोक वार्ड का भ्रमण कर जाना मरीजों का हाल, दवा उपलब्धता की जानकारी ली*रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन द्वारा जिला चिकित्सालय पंडरी, हमर अस्पताल राजातालाब और मातृ एवं शिशु चिकित्सालय कालीबाड़ी का औचक निरीक्षण किया गया।जिला चिकित्सालय पंडरी के निरीक्षण के दौरान सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने सर्वप्रथम हीट स्ट्रोक वार्ड का भ्रमण कर वहां भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके उपरांत ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर का निरीक्षण कर नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की गई। वहां उपस्थित स्टाफ द्वारा स्कैन शेयर प्रणाली की जानकारी दी गई।इसके अतिरिक्त, सीटी स्कैन, एक्स-रे एवं सोनोग्राफी कक्ष का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। दवाई वितरण कक्ष में उपस्थित फार्मासिस्ट से औषधियों की उपलब्धता एवं ऑनलाइन इंडेंट व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई।*मातृ एवं शिशु चिकित्सालय, कालीबाड़ी*जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने मातृ एवं शिशु चिकित्सालय कालीबाड़ी में ओपीडी पंजीयन कक्ष, दवा वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। नवजात शिशु चिकित्सा इकाई में उपस्थित डॉ. निधि गुप्ता द्वारा वहां भर्ती नवजात शिशुओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही अलग से स्थापित 10 बिस्तर को संचालित करने के लिए आवश्यक मानव संसाधन की मांग से संबंधित जानकारी दी गई।सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों के फीडिंग डेमोंस्ट्रेशन और उनको दिए जाने वाले आहार के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने बच्चों के माताओं को बच्चों के आहार के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करने निर्देशित किया।*हमर अस्पताल शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राजातालाब*हमर अस्पताल शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजातालाब में सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने ओपीडी पंजीयन कक्ष, दवा वितरण कक्ष में दवाईयों की उपलब्धता, प्रसव कक्ष, सोनोग्राफी लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया। इस दौरान मेडिकल स्टाफ एवं कर्मचारियों से उनकी समस्या पर चर्चा की गई।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. संतोष कुमार भंडारी, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. वी.के. झा सहित अन्य डॉक्टर एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
- दुर्ग/ जिले में सुशासन तिहार कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त जन आवेदनों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा में समीक्षा बैठक ली। बैठक में भिलाई-चरौदा, कुम्हारी, भिलाई-03 तहसील, जामुल, अनुविभागीय अधिकारी भिलाई-03 के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में प्राप्त आवेदनों की स्थिति की जानकारी दी।नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा में कुल 565 आवेदन प्राप्त हुए (451 मांग व 114 शिकायत), जिनमें से 344 का निराकरण हो चुका है और 221 अभी लंबित हैं। नगर पालिका परिषद कुम्हारी में 536 आवेदन प्राप्त हुए (481 मांग व 55 शिकायत), जिनमें से 400 आवेदनों का निराकरण किया गया है और 136 अभी लंबित हैं। तहसीलदार भिलाई-03 को कुल 651 आवेदन प्राप्त हुए (607 मांग व 44 शिकायत), जिनमें से 539 का समाधान किया गया और 112 आवेदन लंबित हैं। नगर पालिका परिषद जामुल में 167 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 62 का निराकरण हुआ और 105 अभी लंबित हैं। अनुविभागीय अधिकारी भिलाई-03 के पास 38 आवेदन आए, जिनमें से 34 का निराकरण हो चुका है और 4 लंबित हैं।कलेक्टर श्री सिंह ने रैण्डम आधार पर शिकायत एवं मांग के आवेदनों की गुणवत्ता की भी समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित आवेदनों का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। समीक्षा बैठक में सुशासन तिहार 2025 के जिला नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, भिलाई-चरौदा निगम आयुक्त श्री दशरथ राजपूत, एसडीएम श्री महेश राजपूत, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
- दुर्ग/ छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज जिले में नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संभागायुक्त, आईजी, कलेक्टर एवं एसपी की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में समस्त पिलर्स से नये कानूनों से क्रियान्वयन के संबंध में अद्यतन जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मुख्य सचिव ने कहा कि नये कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्टर, एसपी जिले में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित करें। माननीय न्यायालयों में 60/90 दिवस की समय-सीमा के अंतर्गत चालान प्रस्तुत करने के संबंध में अभियोजन के अधिकारियों की बैठक लेकर जानकारी से अवगत करायें। सभी आवश्यक जगहों, स्वास्थ्य केन्द्र, बैंक, जेल, कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं तहसील कार्यालयों में विडियो कांफं्रेेसिंग सुविधाएं उपलब्ध करायी जाए। साथ ही अधिकारी-कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया जाए। जिले में अंतर विभागीय समिति की बैठके आयोजित किया जाए। नये कानूनों के संबंध में जनजागरूकता लाने व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए। उन्होंने विभिन्न जिलों के कलेक्टर, एसपी और संभाग के आयुक्त एवं आईजी से नये आपराधिक कानूनों के संबंध में प्रतिक्रियात्मक रेण्डमली जानकारी ली। जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी से समीक्षा बैठक में संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर, आईजी श्री आर.जी. गर्ग, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल सम्मिलित हुए।
- दुर्ग/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण अभियान सुशासन तिहार 2025 के लिए अपर कलेक्टर दुर्ग श्री विरेन्द्र सिंह को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। ज्ञात हो कि पूर्व में यह दायित्व भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री अरविन्द एक्का एडीएम को सौंपा गया था। वर्तमान में उनकी पदस्थापना जिले से अन्यत्र हो जाने के कारण अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह को यह दायित्व सौंपा गया है।
- *- निजी क्षेत्र के 30 पदों पर होगी भर्ती*दुर्ग/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौक दुर्ग में 02 मई 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में जी.एस.एम.आर. सोलर प्राइवेट लिमिटेड के 30 रिक्त पदों हेतु भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी। जिसमें सेल्स एक्सक्युटि के 10 पर एवं फील्ड रिप्रेसेंटेटिव के 20 है। उक्त सभी पदों हेतु मासिक वेतन 15000 से 20000 प्लस इन्सेंटिव होगी। विस्तृत जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार एप एवं facebook.com/mccdurg अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पेनकार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट/रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।
- दुर्ग/ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव, वाणिज्यकर, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल दुर्ग नगर के आमापारा वार्ड स्थित विधायक निवास पहुंचे। उन्होंने यहां पर स्वर्गीय पूर्णिमा चन्द्राकर के तैल चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर, उन्हें श्रद्धांजली दी। उन्हांेने मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना किये। उपमुख्यमंत्री श्री साव, उद्योग मंत्री श्री देवांगन और स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चन्द्राकर और उनके परिजनों से भेंट कर इस दुःख की बेला में ढांढस बंधाया। इस अवसर पर विधायक श्री गजेन्द्र यादव, नगर निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अल्का बाघमार और श्री सुरेन्द्र कौशिक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
- दुर्ग/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देश पर जिला कार्यकम अधिकारी एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं बाल विवाह के रोकथाम एवं एक युद्ध नशे के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसके अंतर्गत ग्राम एम जामगांव तहसील पाटन में कार्यशाला आयोजित की गई है। जिसमें सरपंच, ग्रामीण, सचिव, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग में पदस्थ चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 से श्री आशीष साहू, श्री चंद्रप्रकास पटेल के द्वारा भिक्षावृत्ति, बाल विवाह रोकथाम, दत्तक ग्रहण, महिला उत्पीड़न, फास्टर केयर, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की विस्तृत जानकारी दी गयी। सभी को यह भी जानकारी दी गई कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत 21 वर्ष से कम आयु के लड़के और 18 वर्ष से कम आयु की लड़की के विवाह को प्रतिबंधित करता है। अगर कोई 21 वर्ष से कम आयु के लड़के 18 वर्ष से कम आयु की किसी बालिका से विवाह करता या कराता है तो उसे 02 वर्ष तक के कठोर कारावास अथवा जुर्माना जो कि 01 लाख रूपए तक हो सकता है अथवा दोनों से दण्डित किया जा सकता है। कोई व्यक्ति जो बाल विवाह करवाता है, करता है अथवा उसकी सहायता करता है, उन्हें दण्डित किया जा सकता है तथा कोई व्यक्ति जो बाल विवाह को बढ़ावा अथवा जानबूझकर उसकी अनुमति देता है, बाल विवाह में सम्मिलित होता है तो उसे भी दण्डित किया जा सकता है। बाल विवाह को विमर्श में लेकर उन कारणों को पूर्णतः समाप्तकर एक सकारात्मक वातावरण तैयार किया जाना आवश्यक है। बाल विवाह की सूचना व जानकारी प्राप्त होने पर 1098 चाईल्ड हेल्प लाईन दुर्ग में संपर्क कर सकते है।
- न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने जिला न्यायालय दुर्ग में डिजिटलाईजेशन सेंटर, लॉयर्स हॉल एवं नवीन कॉन्फ्रेंस हॉल का किया उद्घाटनदुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य में पेपरलेस कोर्ट, पारदर्शी और त्वरित न्याय की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण एवं क्रांतिकारी कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग में डिजिटाईजेशन सेंटर, लॉयर्स हॉल एवं नवीन कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन किया। जिला बिलासपुर एवं रायपुर के बाद राज्य के जिला न्यायालयों में तीसरे ’डजिटाइजेशन सेंटर’ का वर्चुअली उद्घाटन किया गया, जो दस्तावेजों के डिजिटलीकरण को आगे बढ़ाने और न्यायालय संचालन को आधुनिक बनाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा ’आज हम जिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग में डिजिटाईजेशन सेंटर’ के वर्चुअल उद्घाटन के अवसर पर एकत्रित हुए हैं, जो राज्य न्यायपालिका में तीसरा न्यायालय बन गया है. जहाँ डिजिटलीकरण केंद्र की शुरुआत की गई है। कुछ दिन पहले ही हमने जिला न्यायालय बिलासपुर एवं रायपुर में राज्य न्यायपालिका में डिजिटाईजेशन सेंटर का उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा हम नई तकनीक की उन्नति की ओर आगे बढ़ रहे हैं, इस तकनीक कोे न्यायपालिका ने पूरे भारत में और देश के सभी राज्यों में अपनाया है। मुझे गर्व होता है कि न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्ता संघ के अधिवक्तागण एवं प्रशासन के अधिकारीगण के सामूहिक प्रयास से यह दिन संभव हो सका है। हमें प्रभावी और पारदर्शी न्यायपालिका के लिए प्रौद्योगिकी का लाभउठाना चाहिए। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने सभी को हार्दिक बधाई दी तथा जिला न्यायालय से डिजिटलीकरण केंद्र द्वारा प्रस्तुत अवसरों का पूरा लाभ उठाने का आग्रह किया। न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सिन्हा ने कहा कि जिला न्यायालय को डिजिटलीकरण केंद्र का पूरा उपयोग करना चाहिए, काम करने के लिए बेहतर स्थान बनाना चाहिए और केंद्र का लाभ उठाना चाहिए, जिससे पक्षकार, वकील और संस्थान से जुड़े सभी लोग इसका लाभ उठा सकें। छत्तीसगढ़ की न्यायपालिका तकनीकी एवं डिजिटल संसाधनों का उपयोग कर लोगों को त्वरित, सुलभ एवं किफायती न्याय प्रदान करने वाले अग्रणी राज्यों में शामिल है।’डिजिटाइजेशन सेंटर’ का उद्घाटन कार्यक्रम न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार व्यास, न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय दुर्ग के पोर्टफोलियो न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री राकेश मोहन पांडे, न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय कम्प्यूटरीकरण समिति के सदस्य, न्यायमूर्ति श्री रवींद्र कुमार अग्रवाल, न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय कम्प्यूटरीकरण समिति के सदस्य तथा न्यायमूर्ति श्री बी.डी. दत्ता गुरु, न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय कम्प्यूटरीकरण समिति के सदस्य की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल श्री विनोद कुजूर, अन्य रजिस्ट्री के अधिकारीगण, दुर्ग जिले के न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्ता संघ के अधिवक्तागण एवं प्रशासनिक अधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। संगोष्ठी की शुरुआत में स्वागत भाषण प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग डॉ. प्रज्ञा पचौरी मैडम द्वारा दिया गया और समापन धन्यवाद ज्ञापन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दुर्ग द्वारा किया गया।
-
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम सचिवालय द्वारा दिनांक 30 अप्रैल 2025 बुधवार को अपरान्ह 2 बजे नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक आहुत की गयी है. एमआईसी की बैठक नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में होगी.
-
अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देने, विवाह पंजीयन करवाने की विनम्र अपील
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने सभी नगरवासियों को सम्पूर्ण विप्र समाज के आराध्य देवता भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव श्री अक्षय तृतीया के महापर्व 30 अप्रैल 2025 बुधवार के पावन अवसर पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुए सभी नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने हेतु और रायपुर को स्वच्छ, सुन्दर, हरित, विकसित और सुव्यवस्थित नगर बनाने सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्रदान करने हेतु भगवान श्री परशुराम के दिव्य श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना की है. महापौर और सभापति ने कहा कि सम्पूर्ण विप्र समाज के आराध्य देवता भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर विशेष आराधना का महापर्व श्री अक्षय तृतीया का पावन अवसर सभी नागरिकों को अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त करने का एक श्रेष्ठ सुअवसर प्रदान करता है. नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत सभी नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रायपुर नगर के हित में स्वच्छता एप्प डाउनलोड कर मोबाइल पर स्वच्छता फीडबैक देने और अपने विवाह का पंजीयन करवाने की सभी विवाहित नागरिकों से विनम्र अपील की है.
-
ऑनलाइन-ऑफलाइन कर भुगतान किया जा सकता है...
रायपुर।नगर पालिक निगम रायपुर को वित्तीय वर्ष 2024-25 का सम्पतिकर का भुगतान करने हेतु छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेशानुसार 30 अप्रैल 2025 को अंतिम तिथि निर्धारित है। नगर निगम रायपुर क्षेत्र का कोई भी करदाता वर्ष 2024-25 का सम्पतिकर का भुगतान सुविधा अनुसार ऑनलाइन / ऑफलाइन नगर निगम के राजस्व विभाग को दिनांक 30 अप्रैल 2025 तक कर सकता है. नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र के ऐसे करदाता नागरिकों से राज्य शासन द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि दिनांक 30 अप्रैल 2025 तक सम्पतिकर का भुगतान करने की अपील की है, जो करदाता नागरिक अब तक नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग को वित्तीय वर्ष 2024-25 के देय सम्पतिकर का भुगतान नहीं कर पाए हैँ, वे करदाता 30 अप्रैल 2025 को अंतिम तिथि को अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन-ऑफलाइन सम्पतिकर भुगतान नगर निगम को कर सकते हैँ. -
1 मई से 15 जून तक पानी आपूर्ति के समय प्रातः 6.15 से 6.45 बजे और संध्या 6.15 से 6.45 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखने को कहा
आयुक्त ने सुचारु ग्रीष्मकालीन पेयजल आपूर्ति करने विद्युत पावर कंपनी के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप ने छत्तीसगढ़ राज्य पावर वितरण कम्पनी मर्यादित रायपुर के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था अंतर्गत जलप्रदाय के समय विद्युत सप्लाई बंद रखने अपने कार्य क्षेत्र अंतर्गत अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश देने कहा है, ताकि ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। आयुक्त ने कहा है कि ग्रीष्मकाल में पेयजल की आवश्यकता में वृद्धि होने के कारण आम नागरिकों द्वारा टूल्लू पंप का उपयोग कर पेयजल की आपूर्ति की जाती है, जिसके कारण अंतिम छोर में स्थित घरों तक पर्याप्त मात्रा में जल की आपूर्ति नही हो पाती है, जिससे लगातार अस्थायी जलसंकट के संबंध में शिकायते प्राप्त हो रही है. ग्रीष्मकाल में सभी नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जलप्रदाय की समयावधि प्रातः 6:15 से 6:45 एवं सायं 6:15 से 6:45 बजे तक प्रतिदिन 1 मई से 15 जून 2025 तक प्रभावित स्थानों पर विद्युत सप्लाई बंद रखा जाना उचित होगा। जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत पेयजल सप्लाई के दौरान पावर सप्लाई बंद करने हेतु प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी निम्नानुसार है:=
मोचीपारा, सूर्यानगर, डबरापारा बुनियाद नगर, विजय नगर, सतनामीपारा, बधवा तालाब पार का क्षेत्र, केबिनपारा रामेश्वर नगर
दीनदयाल नगर, आकाश गैस गोडाउन का क्षेत्र, संत कबीरदास वार्ड के 03यतियतन लाल गार्ड के 04 बंजारी माता यार्ड के 05
नेताजी कन्हैया लाल बंजारी वार्ड क्रमांक 15, नगर पटटी शिवानंद नगर,वीर शिवाजी वार्ड के 16 ठक्कर बापा वार्ड क 17, बाल गंगाधर तिलक वार्ड के 18 शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30, मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 47,
ब्राम्हणपारा वार्ड क्रमांक 44, डॉक्टर विपिन बिहारी सूर वार्ड क्रमांक 64, महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड 42,आदर्श नगर, महेश कालोनी,पुराना श्रीनगर क्षेत्र, दीक्षा नगर, तुलसी नगर, पार्वती नगर, प्रेम नगर गुद्धियारी
शिवानंद नगर सेक्टर 03, 04, अशोक नगर, उपरधारा, हनुमान पारा, दुर्गा नगर, गंगा नगर,
न्यू शांति नगर, खम्हारडीह श्याम नगर, सिविल लाइन जय काली चौक बलदाई गली धोबीपारा सामुदायिक भवन, धोबीपारा, पंचपथ पारा चौक,
सारथी चौक, मठपारा कुम्हारा पारा आदर्श नगर के पास, मठपारा बजरंग चौक, दोमर पारा, गभरापारा झूमुक लाल महोबिया स्कूल के पास,
हनुमान नगर चन्द्रशेखर नगर, करण नगर, पी एस सिटी नगर, जोन क्रमांक 5 भक्त माता कर्मा वार्ड 67 पण्डित वामन राव लाखे वार्ड क्रमांक 66, डा. खूबचंद बघेल वार्ड 68, मोरेश्वर राय गद्रे वार्ड 59 चन्द्रशेखर आजाद वार्ड 60 जोन क्रमांक 6 शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड क्रमांक 62, शहीद बिग्रेडियर उस्मान वार्ड क्रमांक 63 महामाया मंदिर वार्ड 65 शहीद मनमोहन सिंह वार्ड 23, 7 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड 24, शहीद नायक वार्ड 3, डा. ए.पी जे. अब्दुल कलाम चार्ड क्रमांक 19, रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 20 माधय राव सत्रे वार्ड 69,
कुशाभाउ ठाकरे यार्ड क्र. 07 डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड क्र. 11
लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रं. 51
श्रीराम नगर शिव नगर,
पूरा क्षेत्र, संतोषी नगर क्षेत्र,
मठपुरैना क्षेत्र, संजय नगर क्षेत्र,
टिकरापारा क्षेत्र, मठपारा क्षेत्र,
महंत तालाब क्षेत्र, ज्योति नगर, आम बगीचा क्षेत्र, गोपाल नगर गली नं.01 एवं 02, गोकुल नगर गली नं. 05
खपरा भटटी, भीम नगर, संकल्प वाटिका क्षेत्र, बगीचा क्षेत्र
प्रीतम नगर, छोटा अशोक नगर, बडा अशोक नगर, विकास नगर
साई नाथ कालोनी, छोटा भवानी नगर, बड़ा भवानी नगर क्षेत्र
सत्यम विहार कालोनी क्षेत्रांतर्गत गली नं. 01 से 05 तक, यादव
शिवाजी नगर, द्वारिका विहार, दया नगर दुबे कॉलोनी, कापा बस्ती
ब्रम्हदेव नगर, सूरज नगर.
-
महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, नेता प्रतिपक्ष सन्दीप साहू, आयुक्त विश्वदीप, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों ने विशेष सामान्य सम्मिलन में दो मिनट की दी मौन श्रद्धांजलि
रायपुर/ राजधानी शहर के जीईमार्ग में रजबंधा मैदान में शहीद स्मारक भवन के प्रवेश द्वार पर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने विगत 26 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में दिवंगत समता कॉलोनी रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया सहित सभी 26 दिवंगत आत्माओं को समस्त राजधानीवासियों की ओर से पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आदरांजलि अर्पित की. विशेष सामान्य सम्मिलन की बैठक के पूर्व शहीद स्मारक भवन में नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, निगम नेता प्रतिपक्ष श्री सन्दीप साहू, नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों, नगर निगम अधिकारियों, प्रिंट ओर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम के आतंकी हमले में दिवंगत रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया सहित सभी 26 दिवंगत आत्माओं के छायाचित्र में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. शहीद स्मारक भवन के सभागार में विशेष सामन्य सम्मिलन की बैठक के पूर्व मंच से आसन्दी से नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने विगत 26 अप्रैल 2025 को आतंकी हमले में दिवंगत रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया सहित सभी 26 दिवंगत आत्माओं को सामूहिक मौन श्रद्धांजलि देने नगर निगम सदन के समक्ष प्रस्ताव का पठन किया. सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, महापौर श्रीमती मीनल चौबे,नेता प्रतिपक्ष श्री सन्दीप साहू, आयुक्त श्री विश्वदीप, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों, नगर अधिकारियों, प्रिंट ओर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने दो मिनट की सामूहिक मौन श्रदांजलि पहलगाम के आतंकी हमले में दिवंगत सभी 26 दिवंगत आत्माओं को दी.
-
रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के विशेष सामान्य सम्मिलन की बैठक में एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रस्ताव के समर्थन में अनुमोदनार्थ प्रस्ताव पर चर्चा उपरांत इसे नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ द्वारा आसंदी से सदन में उपस्थित सभी सदस्य पार्षदों के समर्थन से सर्वानुमति से पारित घोषित कर दिया गया. इस अवसर पर नगर निगम सदन में सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, महापौर श्रीमती मीनल चौबे,आयुक्त श्री विश्वदीप, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, नगर निगम में सत्ता पक्ष के सभी पार्षदों, नगर निगम अधिकारियों, प्रिंट ओर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही.शहीद स्मारक भवन के प्रवेश द्वार पर आज के विशेष सामान्य सम्मिलन की बैठक के विषय एक राष्ट्र एक चुनाव पर उकेरी गयी सुन्दर रंगोली आकर्षण का केन्द्र रही.
- सम्पूर्ण नाला क्षेत्र की बारिश पूर्व पूर्ण सघन सफाई करवाकर निकास सुगम बनाने दिए निर्देशरायपुर/ आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निगम जोन क्रमांक 4 के अंतर्गत पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड नम्बर 34 के क्षेत्र में इंदिरावती कॉलोनी नाले की मेन्युअल सफाई के अभियान की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में किया. आयुक्त श्री विश्वदीप ने नाला सफाई के अभियान के निरीक्षण के दौरान जोन 4 जोन कमिश्नर और जोन स्वास्थ्य अधिकारी को नाले के सम्पूर्ण क्षेत्र की अच्छी तरह से पूर्ण सघन सफाई करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और बारिश के पूर्व नाला क्षेत्र में गन्दे पानी की सुगम निकासी का प्रबंधन पूर्व निश्चित करवाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए हैँ.
-
*क्रेडाई बनाएंगे जल संरक्षण के लिए पिट*
रायपुर / कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में वाटर कंजरवेशन को लेकर क्रेडाई बिल्डर्स के साथ बैठक की। कलेक्टर ने कहा कि जल अमूल्य होता है। इस समय विशेषकर राजधानी में जल संरक्षण किए जाने की आवश्यकता है। जल संरक्षित करेंगे तो जल स्तर बना रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्षा के जल को व्यर्थ बहने से रोकना चाहिए और इसे बचाए जाने के उपाय करने होंगे।बैठक में क्रेडाई बिल्डर्स के सदस्यों ने इस दिशा में ठोस कदम उठाने सहमति जताई। साथ ही यह तय किया गया कि शहर में बिल्डर्स की संस्था क्रेडाई के द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में पिट बनाए जाएंगे। जिसमे वर्षा के जल को संचय किया जाएगा। इसके लिए ऐसे स्थानों का चयन किया जाएगा जहां जल का ठहराव होता रहा है। जल संचित होने से यह हमारे भू-जल स्तर को बढानें में सहयोग मिलेगा।कलेक्टर ने बैठक में कहा कि जो पुराने वाटर कंजरवेशन के निए पिट बनाए गए हैं उसकी साफ-सफाई की जाए। उन्होंने शहरों में साफ-सफाई की व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए। बैठक में साफ-सफाई के दौरान निकाले गए पॉलिथीन के पुनः उपयोग करने पर भी विचार किया गया। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, क्रेडाई के सचिव श्री अभिषेक बछावत सहित अन्य अधिकारीगण, क्रेडाई के सदस्य उपस्थित थे। - *पोल्ट्री फॉर्म की बदबू से ग्रामवासियों को मिला निजात, एसडीएम ने कार्रवाई की**मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति ग्रामवासियों ने जताया आभार*रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के अंतर्गत शासन की ओर से आमजनों की समस्या का निराकरण कर उन्हें राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। सुशासन तिहार के पहले चरण में आमजनों की समस्या को जाना गया और दूसरे चरण में उनका निराकरण तेजी से किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले के अधिकारी-कर्मचारी जिलेवासियों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं।आरंग ब्लॉक के ग्राम कुटेसर के ग्रामवासियों ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत किया था कि ग्राम में स्थित एक निजी पोल्ट्री फार्म के बदबू से सभी लोग परेशान है। पशु चिकित्सा सेवायें विभाग को यह शिकायत मिलते ही संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें विभाग, डॉ. शंकर लाल उइके ने मौके का निरीक्षण किया और पाया कि पोल्ट्री फार्म के संचालक द्वारा पोल्ट्री अपशिष्ट खुले में रख दिया जाता है। इस पर विभाग की ओर से एसडीएम आरंग को पत्र लिखकर अवगत कराया कि ग्राम कुटेशर में पोल्ट्री फार्म संबंधित शिकायत प्राप्त हुई है।आरंग एसडीएम श्री पुष्पेंद्र शर्मा को शिकायत मिलते ही उन्होंने संबंधित पोल्ट्री फार्म के संचालक को नोटिस जारी किया। नोटिस प्राप्त होने के बाद संचालक ने अपशिष्ट पदार्थाें को हटवाने की प्रक्रिया शुरू की। ग्रामवासियों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत हमें प्रशासन का पूरा सहयोग मिला और हमारी समस्या का समाधान किया गया।
-
रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग, रायपुर के दिशा-निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती रश्मि बाला तिवारी के मार्गदर्शन में आज उरला थाना क्षेत्र से प्राप्त बाल विवाह की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई।
सेक्टर पर्यवेक्षक सह बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी द्वारा विवाह स्थल पर पहुंचकर बालिका के माता-पिता से आयु संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया। दस्तावेज उपलब्ध न कराए जाने की स्थिति में शासकीय विद्यालय के नामांकन खारिज रजिस्टर का अवलोकन किया गया, जिसमें बालिका की आयु 18 वर्ष से कम पाई गई।उक्त स्थिति में, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह को रोका गया। बालिका की आयु 18 वर्ष पूर्ण होने तक विवाह न करने के संबंध में माता-पिता को विधिक जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही, पार्षद एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सहमति-पत्र एवं पंचनामा तैयार किया गया, जिस पर बालिका के माता-पिता एवं उपस्थित जनसमुदाय के हस्ताक्षर लिए गए। -
आवेदन पर त्वरित कार्रवाई होेने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार
बालोद/सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत बालोद जिले के ग्राम कुरदी की ग्रामीण महिला प्रणिता साहू ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया था। उनके आवेदन पर प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे जॉब कार्ड बनाकर प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के लिए श्रीमती प्रणिता साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार 2025, राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक त्वरित और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। इस अभियान के तहत ग्राम कुरदी में आयोजित शिविर में प्रणिता साहू ने मनरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया था। मनरेगा के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को रोजगार प्रदान किया जाता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। प्रणिता साहू ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, और मनरेगा जॉब कार्ड उनके लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण साधन बनेगा। उन्होंने कहा कि ’सुशासन तिहार’ के माध्यम से मेरा आवेदन तुरंत स्वीकार किया गया और मुझे जॉब कार्ड प्रदान किया गया। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और प्रशासन की आभारी हूँ। यह जॉब कार्ड मेरे परिवार की आजीविका को बेहतर बनाने में मदद करेगा।सुशासन तिहार 2025 के तहत बालोद जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक पात्र व्यक्तियों को मनरेगा जॉब कार्ड, अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ, और आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए जा रहे हैं। ग्राम कुरदी में आयोजित शिविर में भी सैकड़ों ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन किए। आवेदन पश्चात् निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर सुशासन तिहार के के माध्यम से प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से प्रदान करने कार्य किया जा रहा है। प्रणिता साहू जैसे अनेक ग्रामीणों के लिए मनरेगा जॉब कार्ड न केवल रोजगार का एक साधन है बल्कि यह उनकी आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। सुशासन तिहार 2025 के तहत इस तरह की पहल से छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और समृद्धि की नई उम्मीद जाग रही है।क्रमांक/83/ठाकुर -
*प्रवचन का छठवा दिवस*
भिलाईनगर/ प्रवचन के छठवे दिवस जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की कृपा प्राप्त प्रचारिका सुश्री श्रीश्वरी देवी जी ने संसार के स्वरूप बताते हुए कहा कि संसार में कोई भी जीव किसी अन्य जीव के मुआफिख एक सेकंड को भी नहीं रह सकता क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर माया के तीन गुण प्रतिक्षण बदल रहे हैं। सत्वगुण, रजोगुण और तमोगुण यदि दो व्यक्तियों के गुण एक से हुए तो आपस में दोस्ती हो जाएगी और गुण अगर अलग–अलग हुए तो बनी बनाई दोस्ती भी समाप्त हो जाएगी। वेद इत्यादि से प्रमाण प्रस्तुत करते हुए देवी जी ने कहा कि संसार में कोई किसी के सुख के लिए कुछ नहीं कर सकता। जब तक मनुष्य स्वयं आनंद मय नहीं हो जाता अर्थात ईश्वर प्राप्ति नहीं कर लेता तब तक वो जो भी कार्य करता है स्वयं के आनंद के लिए ही करता है।
संसार में ना ही कहीं सुख है ना ही कहीं दुःख हैं। यदि संसार में किसी भी व्यक्ति या वस्तु से सबको एक समान सुख मिलता और सदा सुख मिलता परन्तु ऐसा तो नहीं होता। हम जहाँ सुख मान लेते हैं वो अपना ही माना हुआ सुख हमको संसार से प्राप्त होता है और जब वही वस्तु या व्यक्ति हमसे छिन जाता है तो उतनी ही मात्रा का दुःख होता है जितना हमने उससे सुख की आशा की थी। यदि संसार में हम कहीं भी सुख ना माने किसी भी व्यक्ति या वस्तु में तो हमे संसार छिनने पर दुःख भी नहीं होगा और इस प्रकार से हम संसार से राग और द्वेष से रहित हो जायेंगे ।गीता के आंठवे अध्याय का सोलहवां श्लोक में भगवान श्री कृष्ण कहते हैं ब्रम्हलोक तक माया का राज्य है अतएव ब्रह्मलोक तक जाकर पुनः मृत्युलोक में लौटना पड़ेगा, क्योंकि हमारी दिव्य आत्मा का विषय दिव्य वस्तु ही हो सकती है, प्राकृत जगत दिव्य आत्मा का विषय नहीं हो सकता। अतएव हमारी तृप्ति ब्रम्हलोक तक जाकर भी नहीं हो सकती है दिव्य आत्मा का विषय दिव्य भगवान ही हो सकते हैं अतएव भगवान को प्राप्त करके ही आत्मा सदा सदा के लिए आनंदमय हो सकती है। - रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शाम स्वर्गीय श्री बहादुर सिंह जागृत के निवास पहुंच कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री जागृत के परिवारजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
- -पंजीयन मंत्री श्री ओपी चौधरी ने विभागीय कार्यों का लिया जायजा, पारदर्शिता, डिजिटल सुधारों और सेवा गुणवत्ता बढ़ाने के दिए निर्देश-जिला पंजीयकों एवं उप पंजीयकों के कार्यों की गहन समीक्षारायपुर, 28 अप्रैल 2025/ वाणिज्य कर (पंजीयन) मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में पंजीयन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में महानिरीक्षक पंजीयन श्री पुष्पेंद्र मीणा, विभाग के अधिकारी एवं सभी जिले के जिला पंजीयक और उप जिला पंजीयक उपस्थित थे।बैठक में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए मंत्री श्री चौधरी ने पिछले एक वर्ष में हुए सुधारों, पंजीयन दस्तावेजों की स्थिति, राजस्व प्राप्ति, स्थापना, सतर्कता प्रकोष्ठ की गतिविधियों, न्यायालयीन प्रकरणों की स्थिति, मुदांक एवं आरआरसी प्रकरणों, ऑडिट रिपोर्ट्स तथा डाटा डिजिटाईजेशन की जिलेवार प्रगति पर चर्चा की। मंत्री श्री ओपी चौधरी ने फील्ड स्तर पर विभागीय सेवाओं के संचालन में आ रही समस्याओं को भी सुना और तकनीकी सेवाओं को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए अधिकारियों से सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता के लिए शासन द्वारा दी जा रही विभिन्न सुविधाओं का प्रचार-प्रसार करें और पंजीयन कार्यालयों में फ्लैक्स व बैनर लगाए जाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा पक्षकार इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।राजस्व संग्रहण में पंजीयन विभाग का योगदानपंजीयन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2,979 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 18.86 प्रतिशत की वृद्धि है। विभिन्न जिलों में दस्तावेजों की संख्या एवं राजस्व प्राप्ति के आधार पर रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर शीर्ष पर रहे। इस तरह प्रदेश के राजस्व संग्रहण में पंजीयन विभाग महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मंत्री श्री चौधरी ने इस उपलब्धि के लिए विभाग के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की और कार्यों को संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता से करने की प्रेरणा दी।तकनीकी मजबूती के लिए नई पहलमंत्री श्री चौधरी ने बताया कि विभाग को तकनीकी रूप से सुदृढ़ करने के लिए सेटअप का पुनरीक्षण कर नए पदों का सृजन किया गया है। इससे फील्ड में काम कर रहे अमले को दस्तावेजों की गहन जांच कर पंजीयन करने में सुविधा होगी। मंत्री श्री चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आधार आधारित प्रमाणीकरण, डिजीटल लॉकर सुविधा, फेसलेस रजिस्ट्री और ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन जैसे नवाचारों को तेजी से लागू करें। उन्होंने कहा कि इससे नागरिकों को घर बैठे सुरक्षित और त्वरित सेवाएं मिलेंगी।दस नई क्रांतिकारी सुविधाएं शुरू-मंत्री श्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में पंजीयन विभाग में आम जनता की सुविधा और दस्तावेजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने सॉफ्टवेयर में दस नई सुविधाओं को शामिल किया है-आधार आधारित प्रमाणीकरण की सुविधा:- पक्षकारों की बायोमैट्रिक पहचान के जरिए रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा रोकने की व्यवस्था की जा रही है।-ऑनलाइन सर्च एवं डाउनलोड सुविधा:- खसरा नंबर से पूर्व पंजीकृत रजिस्ट्री का ऑनलाइन अवलोकन और डाउनलोड की सुविधा।-भारमुक्त प्रमाण पत्र:- संपत्ति पर किसी भार या बंधक की जानकारी ऑनलाइन प्रमाण पत्र के माध्यम से उपलब्ध होगा।-एकीकृत कैशलेस भुगतान प्रणाली:- स्टांप ड्यूटी और पंजीयन शुल्क का संयुक्त कैशलेस भुगतान की सुविधा।-व्हाट्सएप मैसेज सेवा:- पंजीयन से संबंधित अपडेट्स की रियल टाइम जानकारी व्हाट्सएप पर जानकारी प्राप्त हो सकेगी।-डिजी लॉकर सुविधा:- रजिस्ट्री दस्तावेजों का डिजिटल भंडारण और एक्सेस।-ऑटो डीड जनरेशन:- दस्तावेजों का स्वतः ऑनलाइन निर्माण और प्रस्तुतिकरण।-डिजी डॉक्यूमेंट सेवा:- शपथ पत्र, अनुबंध आदि गैर-पंजीकृत दस्तावेजों का ऑनलाइन निर्माण।घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा:- ऑनलाइन विलेख निर्माण, साक्षात्कार और पंजीयन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। होम विजिट के माध्यम से पंजीयन कराये जाने की सुविधा तथा तत्काल आपाइंटमेंट सहित पारिवारिक दान, हक त्याग आदि में पंजीयन फीस मात्र 500 रूपए लिये जाने का प्रावधान है।स्वतः नामांतरण सुविधा:- रजिस्ट्री के बाद स्वचालित रूप से राजस्व अभिलेखों में नामांतरण की सुविधा होगी। यह आम नागरिकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सुधार है, इससे पक्षकारों को विचौलियों से मुक्ति के साथ नामातंरण की लंबी प्रक्रिया से होकर गुजरना नहीं पड़ेगा। समय और श्रम के साथ आर्थिक बोझ भी कम होगा।मंत्री श्री चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को इन सभी नवाचारों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए और आम जनता को उनकी सुविधाओं के बारे में जागरूक करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से न केवल आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी बल्कि विभाग की पारदर्शिता और कार्यक्षमता भी बढ़ेगी।जनहित को सर्वाेपरि रखते हुए कार्य करें - मंत्री श्री चौधरीमंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेवा गुणवत्ता में निरंतर सुधार करें, पारदर्शिता को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें और विभागीय लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि जनहित को सर्वोपरी रखते हुए कार्य करें। नागरिकों के विश्वास को बनाए रखने हेतु विभाग को नई तकनीकों के साथ लगातार अपडेट किया जाए।


















.jpg)

.jpg)






.jpg)