- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर-नगर निगम रायपुर ने शहर में स्थापित सभी विज्ञापन ढांचों (यूनिपोल, होर्डिंग्स, गैन्ट्री, किऑस्क आदि) की संरचनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए समस्त पंजीकृत विज्ञापन एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निगम ने स्पष्ट किया है कि अब प्रत्येक विज्ञापन एजेंसी अपने द्वारा लगाए गए ढांचों के नियमित परीक्षण, रखरखाव और फायर सेफ्टी प्रावधानों के लिए स्वयं पूर्णतः जिम्मेदार होगी।नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा, आयुक्त श्री विश्वदीप और अपर आयुक्त श्री पंकज के. शर्मा के निर्देशानुसार जारी निर्देशों के प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं:-संरचनात्मक सुरक्षा जांच:सभी विज्ञापन ढांचों की फाउंडेशन (नींव) और संरचनात्मक स्थायित्व की जांच प्रमाणित संरचनात्मक अभियंता से कराना अनिवार्य होगा। यह रिपोर्ट 10 दिवस के भीतर नगर निगम कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी।छतों पर स्थापित ढांचों की समीक्षा:भवनों की छतों पर स्थापित मीडिया स्ट्रक्चर के एंकरिंग सिस्टम और लोड कैपेसिटी की विशेष समीक्षा कर सुरक्षा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।खराब ढांचों की मरम्मत:यदि किसी ढांचे में क्षति, जंग, झुकाव या वेल्डिंग की कमजोरी पाई जाती है, तो उसकी तत्काल मरम्मत अथवा निष्प्रभावीकरण करना आवश्यक होगा।फायर सेफ्टी एवं विद्युत सुरक्षा:सभी मीडिया संरचनाओं के लिए फायर सेफ्टी और विद्युत सुरक्षा का सत्यापन कर उसका प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा।फटे फ्लैक्स के त्वरित निराकरण की अनिवार्यता:फटे फ्लैक्स से संभावित दुर्घटनाओं को रोकने हेतु विज्ञापन एजेंसियों को प्रतिदिन निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त फ्लैक्स को तुरंत हटाना होगा।नगर निगम रायपुर ने स्पष्ट किया कि जनहित एवं सार्वजनिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यदि कोई एजेंसी इन निर्देशों का पालन नहीं करती है, तो उसके विरुद्ध सख्त प्रशासनिक व कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा भविष्य में उसे किसी भी प्रकार की विज्ञापन स्वीकृति प्रदान नहीं की जाएगी।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने अपने वक्तव्य में कहा:> "नगर निगम का उद्देश्य शहरवासियों की सुरक्षा के साथ-साथ रायपुर शहर के सौंदर्यीकरण को उच्चतम मानकों पर बनाए रखना है। विज्ञापन एजेंसियों की पूर्ण जिम्मेदारी होगी कि वे अपने मीडिया स्ट्रक्चर्स का नियमित मेंटेनेंस कराएं और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न करें। यह पहल न केवल रायपुर को एक सुरक्षित और सुंदर शहर बनाएगी, बल्कि व्यवस्थित शहरी प्रबंधन की दिशा में भी एक मील का पत्थर साबित होगी।"नगर निगम रायपुर ने समस्त विज्ञापन एजेंसियों से अपील की है कि वे इस जनहितकारी अभियान में पूर्ण सक्रियता एवं गंभीरता से सहभागिता सुनिश्चित करें और शहर को एक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने में अपना योगदान दें।
-
रायपुर- आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निगम जोन 4 के तहत सदर बाजार स्वामी विवेकानंद वार्ड के तहत सदर बाजार की सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, अपर आयुक्त श्री पंकज के. शर्मा, जोन 4 कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह,जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र चंद्राकर सहित अन्य सम्बंधित निगम जोन 4 अधिकारियों की उपस्थिति में किया. आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान सदर बाजार की नालियों की बारिश पूर्व सफाई करवाने और सफाई में बाधक सभी अवैध पाटों को तोड़कर गन्दे पानी की सुगम निकासी का सुव्यास्थित प्रबंधन करवाना सुनिश्चित करवाने के निर्देश जोन कमिश्नर को दिए हैँ. आयुक्त ने वार्ड में स्थल सर्वे करते हुए सदर बाजार की नालियों का लेवल व्यवहारिक आवश्यकतानुसार सही करवाकर नालियों को कनेक्ट करवाने के निर्देश दिए हैँ, ताकि गन्दे पानी की वार्ड क्षेत्र से निकासी सुगमता से हो सके.
-
-गुरू गोविन्द सिंह वार्ड में झंडा चौक सहित 3 स्थानों पर पेयजल समस्या तत्काल दूर करने कहा
रायपुर- आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निगम जोन 3 क्षेत्र के तहत गुरू गोविन्द सिंह वार्ड के अंतर्गत झंडा चौक सहित विभिन्न 3 स्थानों पर गर्मी में आ रही पेयजल समस्या को तत्काल टीम लगाकर दूर करवाते हुए नागरिकों को सुगम पेयजल आपूर्ति करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश जोन 3 जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल और कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस को दिए हैँ. आयुक्त श्री विश्वदीप ने जोन 3 क्षेत्र के अंतर्गत आनंद नगर, कविता नगर और अरमान नाला का निरीक्षण कर सभी बड़े नालों की पूर्ण सघन सफाई अभियान चलाकर करवाते हुए गन्दे पानी की निकास व्यवस्था बारिश पूर्व सुगम बनाने के निर्देश जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री पूरन कुमार ताण्डी को दिए हैँ. आयुक्त ने शंकर नगर के रविशंकर उद्यान का निरीक्षण कर व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया और अच्छी व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए.आयुक्त ने अधिकारियों को शौचालयों को सतत मॉनिटरिंग करते हुए स्वच्छ बनाये रखने निर्देशित किया.
- -उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा- छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगी प्रेरणारायपुर, । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने यूपीएससी 2024 में 65वीं रैंक हासिल करने वाली सुश्री पूर्वा अग्रवाल के निवास जाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है। आपकी सफलता से युवाओं को भी यूपीएससी जैसे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप और एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे ने पुष्पगुच्छ और शाल के साथ सुश्री अग्रवाल के माता-पिता एवं परिजनों का सम्मान किया।सुश्री पूर्वा अग्रवाल कहती है कि यह उनका तीसरा अटैम्प्ट था। इसके पहले उनका चयन आईपीएस की पद पर हुआ था। उन्होंने अपनी ट्रेनिंग से लीव लेकर फिर से तैयारी शुरू की। उन्होंने बताया कि 2021 से वह तैयारी कर रही हैं। उनके पिता छत्तीसगढ़ टेक्निकल एजुकेशन में एडिशनल डायरेक्टर है। उनकी बड़ी बहन एनआईटी से डबल मेडलिस्ट है और एसईसीएल में मैनेजर की पद पर पदस्थ हैं। सुश्री पूर्वा अग्रवाल युवाओं से कहती है कि खुद पर विश्वास रखो और मेहनत करो, एक दिन आपको सफलता जरूर मिलेगी।
- -स्कूलों में पेयजल, शौचालय की समस्या के समाधान के दिए निर्देशरायपुर // कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले के जर्जर स्कूल भवनों की सूची बना कर मरम्मत कराई जाए। जहां मरम्मत संभव नहीं है, वहां पुराने स्कूल भवनों को नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ध्वस्त कर नए भवनों का निर्माण किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि इस समय स्कूलों की छुट्टियां हैं। इस समय स्कूलों मंे जो समस्याएं हैं उसका समाधान करें। जिन स्कूलों में पेयजल-रनिंग वाटर, तो कहीं पर छात्र-छात्राओं के लिए पृथक शौचालय की समस्या हो तो इसके समाधान के लिए संबंधित स्कूल के प्राचार्य मांग पत्र भेंजे। साथ ही संबंधित एजेंसी या विभाग को निर्देश देकर इसका समाधान किया जाएगा। डॉ सिंह ने कहा कि कुछ स्कूलों में सुरक्षा संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैंे इसे चिन्हित कर समाधान करें।उन्होंने कहा कि नया शिक्षण सत्र शुरू हो चुका है, ऐसे में बच्चों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्य योजना बनाकर अमल में लाने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय खंडेलवाल, जिला समन्वयक श्री के.एस पटले एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
-
बिलासपुर/केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) औद्योगिक क्षेत्र भनपुरी, जिला रायपुर में सत्र 2025-26 हेतु विभिन्न पाठ्यक्रम में डिप्लोमा एवं पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा में प्रवेश हेतु 29 मई 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सिपेट संस्थान भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त प्रयास से वर्ष 2015 में स्थापित किया गया था। सिपेट में विभिन्न पाठ्यक्रमों को संचालित किया जाता है और प्लास्टिक उद्योगों के क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के शत-प्रतिशत अवसर प्रदान किया जाता है। सिपेट में संचालित पाठ्यक्रमों के सफल समापन के बाद विद्यार्थियों को कैंपस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश के प्रतिष्ठित उद्योगों एवं संस्थानों में प्लेसमेंट मिल जाता है। सिपेट रायपुर के विद्यार्थी देश के विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों में अपनी सेवाएं भी दे रहे हैं।
-
बिलासपुर /भारतीय डाक विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 के लिये ढाई आखर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसका परिणाम छत्तीसगढ डाक परिमंडल रायपुर द्वारा जारी किया गया। जिसमें मुंगेली, सक्ती एवं कोरबा जिले के तीन प्रतिभागियों को अंतर्देशीय पत्र लेखन में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त होने पर बिलासपुर डाक विभाग के अधीक्षक श्री विनय कुमार प्रसाद द्वारा प्रमाण पत्र एवं चेक प्रदान किया गया।
अंतर्देशीय पत्र लेखन में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में कुमारी विधी मिश्रा निवासी पुराना बस स्टैण्ड मुंगेली जिला मुंगेली को परिमंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। उन्हें विभाग द्वारा प्रमाण पत्र तथा 25000 रूपये का चेक प्रदान किया गया। इसी वर्ग से कुमारी निधि चंद्रा विद्यार्थी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा सक्ती जिला सक्ती को परिमंडल स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ जिन्हे प्रमाण पत्र तथा 5000 रुपये का चेक डाक विभाग द्वारा प्रदान किया गया। इसी प्रकार अंतर्देशीय पत्र लेखन में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में श्री हेमंत सिंह कंवर ग्राम चारपारा कोहदिया कोरबा जिला कोरबा को परिमंडल स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इन्हें भी प्रमाण पत्र तथा 10000 रूपये का चेक प्रदान किया गया। भारतीय डाक विभाग के अधीक्षक ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी लोगों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक डाक विभाग की योजनाओं, फिलाटेली एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करें। -
बिलासपुर/जिले में खेलो इण्डिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अंतर्गत तीरंदाजी, हॉकी एवं एथलेटिक की अकादमी संचालित है। सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण ने बताया कि आवासीय अकादमियों में प्रवेश हेतु तीरंदाजी, हॉकी एथलेटिक्स, बालिका कबड्डी एवं गैर आवासीय (दैनिक प्रशिक्षण केन्द्र) बालक कबड्डी हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 29 एवं 30 अप्रैल 2025 को स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में किया जा रहा है। नियमानुसार 13-17 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं का चयन ट्रायल लिया जाना है। जिले में संचालित खेलो इण्डिया लघु केन्द्र से 10-10 बालक एवं बालिका खिलाड़ी एवं खेलो इण्डिया लघु केन्द्र के अतिरिक्त जिले से प्रत्येक खेल के 4-4 बालक एवं बालिका उत्कृष्ट खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में सम्मिलित किया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे जिले जहाँ नैसर्गिक खेल प्रतिभाएं विद्यमान है, तथा भविष्य में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, उन जिलों से खिलाड़ियों की संख्या में वृद्धि किया जा सकता है।
चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का मोटर एबलिटी टेस्ट, स्किल टेस्ट, गेम अवेयरनेस टेस्ट (मेंटल एबिलिटी टेस्ट) लिया जाएगा। अकादमी में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों के दोगुनी संख्या में खिलाड़ियों को चिन्हित कर उनका 06 दिवसीय असेसमेंट कैम्प लिया जाएगा। इस दौरान उनका एम.एस.के. टेस्ट फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा लिया जाएगा। असेसमेंट कैम्प के बाद योग्य खिलाड़ियों को रिक्त सीटों की संख्या अनुसार अकादमी में प्रवेश हेतु अंतिम रूप से चयनित किया जा सकेगा। चयनित खिलाड़ियों को देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षकों द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा और एसएनसी के माध्यम से स्ट्रैन्थ एंड कंडीशनिंग 6000 किलो कैलोरी का स्वच्छ पोषणयुक्त आहार, फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा इंजरी का ईलाज व पुनर्वास, आईस बाथ, स्वीमिंग की सुविधा उपलध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क आवास, भोजन शिक्षा, आने-जाने का साधन, चिकित्सा, दुर्घटना बीमा, आवश्यक एवं सहायक खेल उपकरण, खेल परिधान, एकरूप परिधान, प्रतियोगिताओं के दौरान यात्रा व्यय की भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। -
बिलासपुर/राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के संविदा पद के अंतिम चयनित अभ्यर्थियों का काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापना स्थल चयन प्रक्रिया किया जाना है। इसके लिए इस पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 1 मई 2025 को सवेरे 11 बजे अपनी उपस्थिति मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में देनी होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.bilaspur.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
-
बिलासपुर/जिला सहकारी बैंक प्रबंधन और कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में आज कलेक्टर एवं बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री अवनीश शरण को भावभीनी बिदाई दी गई। बिदाई समारोह में बैंक के सीईओ श्री सुनील सोढ़ी द्वारा कलेक्टर के कार्यकाल में बैंक में हुई प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया गया साथ ही शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री शरण ने बैंक के उज्वल भविष्य की कामना कर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी श्री आशीष दुबे के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कर्मचारी संघ के द्वारा भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर, उप पंजीयक श्रीमती मंजू पांडेय, अतिरिक्त मुख्य पर्यवेक्षक श्री शशांक शेखर दुबे, नोडल अधिकारी श्री आशीष दुबे, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री भागवत यादव, प्रकाश शर्मा, शरद शर्मा, राजकिशोरी इक्का, अश्वनी पांडेय, देवेंद्र शुक्ला, किशोर चंद्राकर, अभिषेक शर्मा अनुभा मसीह, नेहा निकम, राजेश पाठक, सुशील चन्द्राकर एवं बैंक के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।
-
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर के शहरी गरीबी उपशमन विभाग द्वारा बैंक द्वारा निराश्रित पेंशन के हितग्राहियों की पेंशन सम्बंधित समस्याओं के निराकरण हेतु सभी 70 वार्डों में आयोजित किये जा रहे निराश्रित पेंशन समस्या निराकरण शिविर का आयोजन भीषण गर्मी को देखते हुए महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा बुलवाई गयी शहरी गरीबी उपशमन विभाग की समीक्षा बैठक में एमआईसी सदस्यों और जोन अध्यक्षगणों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार आगामी आदेश पर्यन्त स्थगित कर दिया गया है.
- -शहर के अवैध निर्माण तोड़ने और फ्लैक्स-पोस्टर हटाने की हुई कार्रवाई-कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में निगम अमले ने की कार्रवाईरायपुर । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले में आज अवैध निर्माण तोड़ने और सड़कों से फ्लैक्स-पोस्टर हटाने की कार्रवाई की गई। रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में टीम प्रहरी द्वारा भाठागांव, भारतमाता चौक, अमलीडीह के कैनाल रोड, खम्हारडीह, डूमरतालाब, रिंग रोड नं. 01 और डूमरतराई थोक बाजार में अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की गई। वहीं, टिकरापारा स्थित सिद्धार्थ चौक से पुलिस लाइन तक और तेलीबांधा इलाके में निगम अमले ने फ्लैक्स एवं पोस्टरों को हटाने की कार्रवाई की। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया था कि अवैध निर्माण और सड़क पर लटकते-फटे हुए फ्लैक्स-पोस्टरों को निकालने की कार्रवाई करें। जिसके परिपालन में आज निगम अमले ने शहर के मुख्य मार्गों में कार्रवाई की।
- रायपुर । छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने नर्सिंग के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने कि तिथि एक दिन बढ़ा दी है । पोस्ट बेसिक नर्सिंग, एम एस सी नर्सिंग और बी एस सी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ली जाने वाली परीक्षा के लिए अब विद्यार्थी 26 अप्रैल शाम पाँच बजे तक ऑन लाइन आवेदन भर सकते है। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल थी । अभ्यर्थी व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेब साईट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है
-
*मिनीमाता के मूर्ति अनावरण एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री*
बिलासपुर/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा है कि सतनामी समाज एवं छत्तीसगढ़ के गौरव पूर्व सांसद स्वर्गीय मिनीमाता का जीवन जन सेवा एवं संघर्षों में व्यतीत हुआ है। उन्होंने गरीबों, दीन-हीनों एवं जरूरतमंदों की सेवा में आजीवन अपने आप को समर्पित किया था। उनका पूरा जीवन मानवता एवं जन कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम भंडेरा में आयोजित स्वर्गीय मिनीमाता के मूर्ति अनावरण एवं सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। सांसद श्री भोजराज नाग, विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद और श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम में कहा कि उस दौर में जब महिलाओं को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी, स्वर्गीय मिनीमाता को छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद बनने का गौरव हासिल हुआ था। उन्होंने कहा कि गरीबों और वंचित वर्गों के साथ-साथ पीड़ित मानवता की सेवा में मिनीमाता का योगदान अनुपम एवं अद्वितीय है। हम सभी को गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा की सीख मिनीमाता से लेना चाहिए।सांसद श्री भोजराज नाग ने वंचित वर्गों के कल्याण तथा समाज के नवनिर्माण में स्वर्गीय मिनीमाता के योगदानों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मिनीमता ने जीवन पर्यंत समाज में फैली कुरीतियों और विसंगतियों को दूर करने में बहुमूल्य भूमिका निभाई। विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने स्वर्गीय मिनीमाता के योगदानों को रेखांकित करते हुए उन्हें समाज के शोषित, पीड़ित एवं वंचित वर्गों का सच्चा हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि आप सबकी कृपा और आशीर्वाद से ग्राम भंडेरा के मेरे जैसे एक साधारण व्यक्ति को विधायक बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान किया गया। पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, पूर्व विधायक सर्वश्री बिरेन्द्र साहू, राजेन्द्र राय, दयाराम साहू तथा नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा सतनामी समाज के पदाधिकारी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे। - रायपुर, / जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में मनेंद्रगढ़ जिले के चिरमिरी शहर निवासी श्री अरविंद अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती पूजा अग्रवाल घायल हो गई थीं। जान बचाने के प्रयास में उन्हें कंधे पर चोट लगी थी। आज जब उनका परिवार रायपुर पहुँचा, तो स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उनका कुशलक्षेम पूछा और परिवार के सभी सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल के निर्देश पर श्रीमती पूजा अग्रवाल का तत्काल डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के अस्थि रोग विभाग में परीक्षण कराया गया। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रणय श्रीवास्तव ने उनकी विस्तृत जांच की। डॉ. प्रणय ने बताया कि श्रीमती पूजा अग्रवाल के दाहिने कंधे में हल्का फ्रैक्चर पाया गया है। अम्बेडकर अस्पताल पहुँचते ही उनके दाहिने कंधे और रीढ़ का एक्स-रे किया गया। डॉक्टरों के अनुसार गोलीबारी के दौरान जान बचाने के लिए जमीन पर लेटने के कारण उन्हें चोट लगी होगी।अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने जानकारी दी कि मरीज को सभी आवश्यक दवाइयाँ दी गई हैं और उन्हें फॉलोअप हेतु परामर्श दिया गया है। आतंकी हमले के भयावह अनुभव के चलते पूरा परिवार मानसिक रूप से भी व्यथित था, इसलिए चिकित्सकों द्वारा उनकी काउंसलिंग भी की गई और उन्हें ढाढ़स बंधाया गया।स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने पूजा अग्रवाल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से खड़ी है। उन्होंने अम्बेडकर अस्पताल के डॉक्टरों को पूजा अग्रवाल के उपचार में पूरी सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पूजा अग्रवाल एवं उनके परिवार को यदि आगे भी किसी प्रकार की चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता हो, तो राज्य सरकार हर संभव मदद प्रदान करेगी।
- -दिव्यांगों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार - मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया को नए दायित्व के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम का नाम परिवर्तित कर छत्तीसगढ़ दिव्यांग जन वित्त एवं विकास निगम करने की घोषणा की। साथ ही मुख्य मंच से इस अवसर पर 15 दिव्यांग हितग्राहियों को ऋण, 11 दिव्यांग हितग्राहियों को ऋण अदायगी करने पर ब्याज सब्सिडी एवं श्रवण बाधित दिव्यांग को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार दिव्यांगों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। दिव्यांगों के जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि हमें दिव्यांग बच्चों का सर्वे कर उनके व्यवसाय एवं नए स्टार्टअप के लिए ऋण प्रदान कर मदद करनी चाहिए, ताकि उनके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आ सके।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनो के जीवन में खुशहाली लाने के लिए हमें हर संभव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान दंतेवाड़ा जिले में आए थे, तब दिव्यांगजनों से उनका विशेष लगाव देखने को मिला था। आज हमारी सरकार ने बेहद अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ता को इसकी जिम्मेदारी दी है, जिसका सीधा लाभ दिव्यांग साथियों को मिलेगा।महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि हमारी सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्पों के आधार पर दिव्यांगों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने एवं उनके कौशल विकास पर जोर दे रही है। इस अवसर पर उन्होंने लोकेश कावड़िया को नए दायित्व के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।पदभार ग्रहण समारोह में शासकीय दिव्यांग स्कूल माना के छात्र-छात्राओं द्वारा बहुत ही आकर्षक गीत गाया गया, जिसने सबका मन मोहा।इसके साथ ही राजनांदगांव के दिव्यांग स्कूल के श्रवण बाधित छात्रों द्वारा देशभक्ति नृत्य का मंचन भी किया गया।इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, विधायक श्री राजेश मूणत, श्री मोतीलाल साहू, श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित विभिन्न मंडल आयोगों के अध्यक्षगण, छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में दिव्यांग छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
- -मिनीमाता के मूर्ति अनावरण एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्रीरायपुर.। . उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा है कि सतनामी समाज एवं छत्तीसगढ़ के गौरव पूर्व सांसद स्वर्गीय मिनीमाता का जीवन जन सेवा एवं संघर्षों में व्यतीत हुआ है। उन्होंने गरीबों, दीन-हीनों एवं जरूरतमंदों की सेवा में आजीवन अपने आप को समर्पित किया था। उनका पूरा जीवन मानवता एवं जन कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम भंडेरा में आयोजित स्वर्गीय मिनीमाता के मूर्ति अनावरण एवं सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। सांसद श्री भोजराज नाग, विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद और श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम में कहा कि उस दौर में जब महिलाओं को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी, स्वर्गीय मिनीमाता को छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद बनने का गौरव हासिल हुआ था। उन्होंने कहा कि गरीबों और वंचित वर्गों के साथ-साथ पीड़ित मानवता की सेवा में मिनीमाता का योगदान अनुपम एवं अद्वितीय है। हम सभी को गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा की सीख मिनीमाता से लेना चाहिए।सांसद श्री भोजराज नाग ने वंचित वर्गों के कल्याण तथा समाज के नवनिर्माण में स्वर्गीय मिनीमाता के योगदानों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मिनीमता ने जीवन पर्यंत समाज में फैली कुरीतियों और विसंगतियों को दूर करने में बहुमूल्य भूमिका निभाई। विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने स्वर्गीय मिनीमाता के योगदानों को रेखांकित करते हुए उन्हें समाज के शोषित, पीड़ित एवं वंचित वर्गों का सच्चा हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि आप सबकी कृपा और आशीर्वाद से ग्राम भंडेरा के मेरे जैसे एक साधारण व्यक्ति को विधायक बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान किया गया। पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, पूर्व विधायक सर्वश्री बिरेन्द्र साहू, राजेन्द्र राय, दयाराम साहू तथा नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा सतनामी समाज के पदाधिकारी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
- -समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित कियारायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के कोर्टयार्ड मैरियट होटल में आयोजित दैनिक भास्कर के प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और व्यापार, इनोवेशन, कला, प्रशासन, खेल, रियल एस्टेट सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को दैनिक भास्कर की ओर से सम्मानित किया।मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में सम्मानित की जा रही विभूतियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए दैनिक भास्कर की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में विभिन्न सेक्टरों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने की यह अच्छी पहल है। इससे सम्मानित होने वाले लोगों का मान सम्मान बढ़ता है, उनको प्रोत्साहन मिलता है और अन्य लोगों को अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। सम्मानित लोग उत्साह के साथ कार्य करते हुए समाज में आदर्श प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सभी की भागीदारी हो।मुख्यमंत्री ने कहा कि दैनिक भास्कर समाचार पत्र खबरों को आम जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जुड़ी अपनी जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहा है। यह कार्यक्रम इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। दैनिक भास्कर-प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ अवॉर्ड के जरिए समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में पूरे देश में लोगों द्वारा किए जा रहे नवाचार और अच्छे कार्यों से देश को परिचित कराते हैं। इससे ऐसे लोगों का मान - सम्मान बढ़ता है और अन्य लोगों को अच्छे कामों के लिए प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर दैनिक भास्कर छत्तीसगढ़ के संपादक श्री शिव दुबे और बिजनेस हेड श्री देवेश सिंह सहित दैनिक भास्कर परिवार के सदस्य, प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।श्री शिव दुबे ने कहा कि यह कार्यक्रम दैनिक भास्कर द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जाता है। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विकास नीतियों से छत्तीसगढ़ को देश में नई पहचान दिलाई है। छत्तीसगढ़ सालों से नक्सल समस्या से जूझता रहा है, मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में बेहतर रणनीति और दृढ़ इच्छाशक्ति से छत्तीसगढ़ को जल्द ही नक्सल समस्या से मुक्ति मिलेगी।
- - मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक और जनहितैषी फैसलारायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर आम नागरिकों की सुविधा के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। अब जमीनों के नामांतरण के लिए तहसीलों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नामांतरण का अधिकार तहसीलदार से लेकर पंजीयक को दे दिया गया है। इस आशय की अधिसूचना 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दिया गया है।जमीन की खरीदी के बाद उसका नामांतरण आवश्यक होता है। इसके लिए अभी संबंधित तहसील में आवेदन देना होता था। तहसीलदार के कोर्ट से आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती थी। इससे जमीन के फर्जीवाड़ा की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा नामांतरण की प्रक्रिया लंबे समय से लंबित रहने के कारण भूमि स्वामियों को परेशानी होती थी। राज्य सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता की धारा 110 के अधीन तहसीलदार को प्राप्त नामांतरण की शक्तियां, जिले में पदस्थ रजिस्ट्रार व सब रजिस्ट्रार को दे दिया है।
-
-लू के लक्षण और इससे बचाव के उपाय बताने आयोजित होंगे जन जागरूकता कार्यक्रम*
*-गर्मी में स्वस्थ रहने के लिए जरूरी सावधानियां**-लू लगने पर तुरंत क्या करें?*दुर्ग/ ग्रीष्म ऋतु वर्ष 2025 को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विस्तृत दिशानिर्देश जारी किये गये हैं। जिसमें लू के लक्षण, लू से बचाव के उपाय, प्रारंभिक उपचार और आवश्यक सांवधानियां संबंधी आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी स्वास्थ्य केन्द्रों को लू के लक्षण, लू से बचाव, लू लगने पर प्रारंभिक उपचार हेतु जनसमुदाय में जागरूकता लाने व प्रशिक्षण देने हेतु निर्देशित किया गया है। स्वास्थ्य केन्द्रों में लू से प्रभावित मरीजों का प्राथमिकता से परीक्षण करने के निर्देश भी दिये गये हैं। साथ ही जिले के संबंधित सभी विभागों के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लू बचाव/उपाय के संबंध में जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।*लू के लक्षण-* सिर से भारीपान और दर्द होना, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक हो जाने के बाद भी पसीने का न आना, अधिक प्यास और पेशाब कम आना, भूख कम लगना तथा बेहोश होना।*लू से बचाव के उपाय-* लू लगने का प्रमुख कारण तेज धूप और गर्मी से ज्यादा देर तक रहने के कारण शरीर में पानी और खनिज मुख्यतया नमक की कमी हो जाना होता है। अतः इससे बचाव के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए- बहुत अनिवार्य न हो तो घर से बाहर ना जाए। धूप से निकलने से पहले सर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध लें। पानी अधिक मात्रा में पीये और अधिक समय तक धूप में न रहें। गर्मी के दौरान नरम मुलायम सूती कपड़े पहनने चाहिए ताकि हवा और कपड़े पसीने को सोखते रहे। इसी प्रकार अधिक पसीना आने की स्थिति में ओ.आर.एस. घोल पीयें। चक्कर आने, उल्टी आने पर छायादार स्थान पर विश्राम करें तथा शीतल पेय जल अथवा उपलब्ध हो तो फल का रस, लस्सी, मठा आदि का सेवन करें। प्रारंभिक सलाह के लिए 104 आरोग्य सेवा केन्द्र से निःशुल्क परामर्श लिया जाए और उल्टी, सर दर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केन्द्र से जरूरी सलाह लिया जाए।*लू लगने पर किये जाने वाला प्रारंभिक उपचार-* बुखार पीड़ित व्यक्ति के सर पर ठण्डे पानी की पट्टी लगावें, अधिक पानी व पेय पदार्थ पिलावें जैसे कच्चे आम का पना, जल जीरा आदि, पीड़ित व्यक्ति को पंखे के नीचे हवा में लिटा देवें, शरीर पर ठण्डे पानी का छिड़काव करते रहें, पीड़ित व्यक्ति को यथाशीघ्र किसी नजदीकी चिकित्सा केन्द्र में उपचार हेतु ले जाए तथा मितानिन ए.एन.एम. से ओ.आर.एस. के पैकेट हेतु संपर्क करें।*क्या करें-* जितना हो सके पर्याप्त पानी पीये, भले ही प्यास न लगी हो। मिर्गी, हृदय, गुर्दे या लीवर से संबंधित रोग वाले जो तरल प्रतिबंधित आहार लेते हो, तरल पदार्थ लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें। हल्के, हल्के रंग के, ढीले सूती कपड़े पहने। ओ.आर.एस. (ओरल रिहाइड्रेशन) घोल, घर का बना पेय लस्सी, (तोरानी चावल) का पानी, नींबू का पानी, छांछ आदि का उपयोग करें। बाहर जाने से बचे, यदि बाहर जाना आवश्यक है, तो अपने सिर (कपड़े/टोपी या छाता) और चेहरे को कवर करें। जहां तक संभव हो किसी भी सतह को छूने से बचें।*क्या न करें-* गर्मी के दौरान बाहर न जाए, यदि आपको आवश्यक कार्य के लिए बाहर जाना है तो दिन के शीतलन घंटो के दौरान अपनी सारणी निर्धारित करने का प्रयास करें। अत्यधिक गर्मी के घंटो के दौरान बाहर जाने से बचे (विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच), नंगे पैर या बिना चेहरे को ढ़के और बिना सिर ढककर बाहर न जाए। व्यस्थतम समय (दोपहर) के दौरान खाना पकाने से बचे, खाना पकाने वाले क्षेत्रों (रसोई घरों) में दरवाजे और खिड़कियां खोल कर रखें, जिससे पर्याप्त रूप से हवा आ सके। शराब, चाय, कॉफी और कार्बाेनेटेड पेय, पीने से बचे जो शरीर को निर्जलित करते हैं। उच्च प्रोटीन, मसालेदार और तेलीय भोजन खाने से बचे, बासी खाना न खाए। बीमार होने पर बाहर धूप में न जाए, घर पर रहे।*अन्य सावधानियां-* जितना हो सके घर के अंदर रहें। अपने घर को ठंडा रखें-धूप से बचाव के लिए दिन में पर्दे, शटर का उपयोग करें और खिड़कियां खोलें। निचली मंजिलों पर बने रहने का प्रयास करे। पंखों का उपयोग करें, कपड़ों को नम करें और अधिक गर्मी में ठंडे पानी में ही स्नान करें। यदि आप बीमार महसूस करते हैं-उच्च बुखार/लगातार सिरदर्द/चक्कर आना/मतली या भटकाव/लगातार खांसी/सांस की तकलीफ है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाये। जानवरों को छाया में रखे और उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें। इन उपायों का उपयोग कर लू एवं हीटवेव के प्रभाव से बचा जा सकता है। -
दुर्ग,/ नवरात्रि के पावन अवसर पर जिले की केंद्रीय जेल पूरी तरह भक्तिमय हो गई। मां दुर्गा की आराधना में लीन यहां के 166 पुरुष और 36 महिला बंदियों ने पूरे नौ दिनों का उपवास रखा, जबकि 68 अन्य बंदियों ने पहले दिन, पंचमी और नवमी का उपवास किया। जेल परिसर में धार्मिक आयोजन किए गए, जहां जस गीतों की गूंज और प्रज्वलित ज्योत-जवारे से माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। बंदियों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए तथा धार्मिक आस्था के सम्मान में प्रशासन ने खास इंतजाम किए। उपवास रखने वाले बंदियों को पौष्टिक फलाहार उपलब्ध कराया गया, ताकि उनकी सेहत पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। जेल अधीक्षक मनीष संभाकर ने बताया कि उपवास करने वाले सभी बंदियों का मेडिकल चेकअप किया गया। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रही थी और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई। पूजा-अर्चना के लिए जेल प्रशासन ने विशेष स्थान निर्धारित किया गया। पूजा के लिए सभी आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध कराई गई। इस आयोजन से सकारात्मकता और आत्मचिंतन को बढ़ावा मिला। जेल प्रशासन का मानना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजन बंदियों को मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियां सुधार प्रक्रिया में सहायक होती हैं। जेल में इस तरह के आयोजनों से बंदियों के आचरण में सुधार आने की संभावना बढ़ जाती है। जेल प्रशासन की यह पहल न केवल बंदियों के सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह उन्हें समाज में पुनः सम्मिलित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
-
*आतंकवादी हमले में जान बचाने के दौरान कंधे में हुआ फ्रेक्चर, अम्बेडकर अस्पताल के डॉक्टरों ने किया इलाज*
रायपुर प्/ जम्मू कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आंतकी हमले के दौरान मनेंद्रगढ़ जिले के चिरमिरी शहर के अरविंद अग्रवाल की धर्मपत्नी पूजा अग्रवाल जान बचाते हुए घायल हो गई थीं। पूजा अग्रवाल के साथ आए उनके पति अरविंद अग्रवाल के मुताबिक जैसे ही उनका परिवार आज रायपुर पहुंचा स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तुरंत उनका कुशलक्षेम पूछा तथा उनके परिवार के सभी सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।आज उनकी रायपुर के डॉ भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में जांच करायी गयी । जाँच करने वाले डॉक्टरों के अनुसार पूजा अग्रवाल के दाहिने कंधे में चोट आई है। अम्बेडकर अस्पताल पहुँचते ही उनके दाहिने कंधे एवं रीढ़ का एक्स रे करवाया गया। अस्थि रोग विभाग में डॉ. प्रणय श्रीवास्तव ने पूजा अग्रवाल की पूरी जाँच की। डॉ. प्रणय ने बताया कि मरीज के दाहिने कंधे पर थोड़ा फ्रैक्चर है जिसके कारण उन्हें दर्द हो रहा है। चूंकि गोलीबारी के दौरान जान बचाने के लिए उन्हें जमीन पर लेटना पड़ा शायद उसी दौरान उन्हें चोट आई होगी।अम्बेडकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि मरीज को सभी आवश्यक दवाएं दे दी गई हैं और फॉलोअप में आने को कहा गया है। आंतकी हमले के बाद पूरा परिवार सहमा हुआ था इसीलिए हमारे डॉक्टरों ने उनकी काउंसलिंग भी की और ढांढस भी बंधाया। मरीज को कहा गया है कि उन्हें घबराने की ज़रूरत नहीं है और उन्हें कोई भी समस्या हो तुरंत हमसे संपर्क करे। - -महाकुल यादव समाज के वृंदावन भवन के विस्तार के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणारायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के बगीचा में महाकुल यादव समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री हरि अखंड संकीर्तन नाम यज्ञ (चौबीस प्रहरी) कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पूजा स्थल पर राधा-कृष्ण, चैतन्य महाप्रभु और गौरांग स्वामी की विधिवत पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रद्धाभाव से मंत्र जाप करते हुए पूजा स्थल की परिक्रमा भी की।वृंदावन भवन विस्तार के लिए 50 लाख और इंडोर स्टेडियम हेतु 2.75 करोड़ की स्वीकृतिइस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने महाकुल यादव समाज के वृंदावन भवन के विस्तार के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा की। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि बगीचा में इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए पूर्व घोषित 2 करोड़ 75 लाख रुपए की राशि शासन द्वारा स्वीकृत कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, बगीचा नगर पंचायत क्षेत्र में मंगल भवन निर्माण के लिए भी एक करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि इन दोनों निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।यादव समाज: सनातन संस्कृति और गौवंश का रक्षकमुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि महाकुल यादव समाज सनातन संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। यादव समाज हमेशा से गौवंश का संरक्षक और पालक रहा है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए शासन द्वारा राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के सहयोग से बीपीएल परिवारों को उच्च नस्ल की दुधारू गायों के वितरण की योजना बनाई जा रही है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई अधिकांश गारंटियों को राज्य सरकार ने अल्प समय में पूरा किया है। सरकार बनने के तुरंत बाद, पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी गई। अब पात्रता का दायरा बढ़ाकर ‘आवास प्लस 2.0’ योजना में दुपहिया वाहन धारकों, 15 हजार से अधिक मासिक आय वालों तथा सीमित भूमि धारकों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि 30 अप्रैल तक चलाए जा रहे महाअभियान में सर्वे कराकर अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं।मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। तेंदूपत्ता संग्रहकों के लिए प्रति मानक बोरा दर बढ़ाकर 5,500 रुपये कर दी गई है। रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के माध्यम से तीर्थ स्थलों के दर्शन की सुविधा दी जा रही है।पीएससी घोटाले में दोषियों को जेल भेजने की कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर राज्य के 146 विकासखंडों के 10-10 ग्रामों में सीएससी और चॉइस सेंटरों के माध्यम से ग्राम स्तर पर धन निकासी की सुविधा शुरू की गई है, जिसे शीघ्र पूरे प्रदेश में विस्तारित किया जाएगा।नक्सल उन्मूलन, पर्यटन और औद्योगिक विकास की दिशा में ठोस पहलमुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गृहमंत्री श्री अमित शाह की घोषणा के अनुरूप 31 मार्च 2026 तक राज्य को नक्सलवाद से मुक्त करने हेतु वृहद अभियान चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है। नवीन औद्योगिक नीति के तहत प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे अनेक बड़े निवेशक राज्य में कारखाने स्थापित कर रहे हैं। साथ ही, वनोत्पादों के प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान की जा रही है।इस अवसर पर पद्मश्री श्री जगेश्वर यादव, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा, पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, महाकुल यादव समाज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री परमेश्वर यादव, जिलाध्यक्ष श्री गणेश यादव, भरत सिंह, पार्षद श्री अमन शर्मा सहित महाकुल यादव समाज के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और भारी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।ज्ञातव्य है कि महाकुल यादव समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री हरि अखंड संकीर्तन नाम यज्ञ का यह तीसरा वर्ष है। 22 अप्रैल से चल रहे इस भक्ति आयोजन का पूर्णाहुति समारोह 26 अप्रैल को संपन्न होगा।
-
रायपुर। जिले के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के एक ग्राम में नाबालिग बालिका के विवाह की तैयारी की सूचना प्राप्त होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए संयुक्त टीम गठित कर बाल विवाह रोकथाम की कार्रवाई की गई।
इस संयुक्त कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नंदिनी ठाकुर, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के राज्य समन्वयक श्री विपिन ठाकुर, संरक्षण अधिकारी श्री संजय निराला, सेक्टर पर्यवेक्षक सह बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी श्रीमती ममता गायकवाड (एकीकृत बाल विकास परियोजना, मंदिर हसौद), तथा जिला बाल संरक्षण इकाई रायपुर के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों द्वारा कड़ा विरोध किया गया, परंतु टीम द्वारा प्रभावी संवाद एवं समझाइश के माध्यम से बाल विवाह को रोका गया। बालिका की कक्षा पांचवीं की अंक सूची का परीक्षण किया गया, जिससे उसकी आयु 16 वर्ष 10 माह 14 दिन होना प्रमाणित हुआ।घटना स्थल पर लड़का एवं लड़की पक्ष के माता-पिता, दोनों ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी की उपस्थिति में बालिका के माता-पिता से बाल विवाह नहीं करने की शपथ ली गई एवं पंचनामा तैयार किया गया। - -एक ही छत के नीचे मिलेगी खरीदारी और मनोरंजन की सुविधारायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में जोरा मॉल का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया और सभी के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। इस दौरान उन्होंने मॉल में सर्व सुविधायुक्त सिनेमा हॉल का शुभारंभ किया और राज्य सरकार के सुशासन पर आधारित एक वीडियो देखा।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राजधानी वासियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। यह नया प्रतिष्ठान लोगों को आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी सभी आवश्यक वस्तुएं, मनोरंजन और सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा। इससे आसपास के युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। श्री साय ने कहा कि यह मॉल आने वाले समय में शहरी जीवनशैली को और अधिक सहज, समृद्ध और सुविधाजनक बनाएगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लगभग 12 वर्षों की यात्रा के बाद यह प्रतिष्ठान अपने वास्तविक स्वरूप में बनकर तैयार हुआ है। प्रतिष्ठान के संचालक अनुभवी है और उद्योगपति के रूप में उनके लंबे अनुभवों का लाभ इस नए प्रतिष्ठान को भी मिलेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों और प्रतिष्ठान से जुड़े सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े मॉल का आज विधिवत शुभारंभ हुआ है। 12-13 वर्ष पहले ट्रेजर आईलेंड के नाम से इस मॉल का काम प्रारम्भ हुआ, परन्तु लम्बी यात्रा के बाद आज नए कलेवर के साथ इसका शुभारम्भ हुआ। यह मॉल रायपुर और प्रदेशवासियों के लिए बेहतरीन खरीदी एवं मनोरंजन का केंद्र होगा। राजधानी रायपुर देश में विकसित राजधानी के रूप में अपनी पहचान बना रहा है और यह मॉल इस पहचान को स्थापित करने में अपना योगदान देगा।शुभारंभ समारोह को उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने भी संबोधित कर अपनी शुभकामनाएं दी।इस शुभ अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक श्री अमर अग्रवाल, विधायक श्री अनुज शर्मा, विधायक श्री मोतीलाल साहू, सीएसआईडीसी के चेयरमैन श्री राजीव अग्रवाल, सीएमडीसी के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, आरडीए के अध्यक्ष श्री नंदकुमार साहू, बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष श्री प्रभतेज सिंह भाटिया, मॉल के संचालक श्री विजय झावर भी उपस्थित रहे।

.jpg)









.jpeg)















.jpg)