- Home
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर/जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की छानबीन के क्रम में एक सप्ताह में आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 3 आवेदकों ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किये हैं। डीईओ ने बताया की मस्तुरी विकासखण्ड के शास.उ.मा. शाला सोन में प्राचार्य के पद पर कार्यरत स्व. श्री रघुनंदन सिंह जगत के परिवार से श्री सुरेन्द्र सिंह, बिल्हा विकासखण्ड के शास.प्राथ.शाला दगौरी में सहा.शिक्षक एल.बी. के पद पर कार्यरत् स्व. श्री सुन्दर लाल कुम्भज के परिवार से श्रीमती रामकुमारी कश्यप, मस्तुरी विकासखण्ड में सहायक शिक्षक एल.बी. के पद पर कार्यरत स्व. श्री पुरूषोत्तम कुमार बिंझवार के परिवार से श्रीमती उमेश कुमारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा मे कार्यरत् होने की सूचना है, तो वे 7 दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्रं. 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति की ही अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।
- रायपुर / राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से 9 नवम्बर तक की स्थिति में 66 करोड़ 88 लाख रुपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई हैं। इनमें 18 करोड़ 13 लाख रुपए की नगद राशि शामिल हैं।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान विगत 9 नवम्बर तक 47 हजार 846 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत एक करोड़ 37 लाख रुपए है। साथ ही 4 करोड़ 7 लाख रुपए कीमत की अन्य नशीली वस्तुएं भी जब्त की गई हैं। सघन जाँच अभियान के दौरान 20 करोड़ 57 लाख रुपए कीमत के 493 किलोग्राम कीमती आभूषण तथा रत्न भी जब्त किए गए हैं। इनके अतिरिक्त अन्य सामग्रियां जिनकी कीमत 22 करोड़ 74 लाख रुपए है, भी जब्त की गई हैं।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के परिपालन में राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत निगरानी दलों द्वारा सघन जाँच की कार्यवाही लगातार जारी है।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के सी-विजिल एप (सिटिजन विजिल एप) पर प्राप्त हो रही शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सी विजिल के माध्यम से अब तक राज्य में प्राप्त कुल 3891 शिकायतों में से 3218 शिकायतों का निराकरण कर लिया गया है और शेष शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है।उल्लेखनीय है कि आम नागरिकों से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें सी- विजिल के माध्यम से मिल रही हैं। सी-विजिल पर मिलने वाली शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में अलग से नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री रीना बाबासाहेब कंगाले स्वयं प्रतिदिन मिलने वाली शिकायतों पर हुई कार्रवाई की निगरानी कर रही हैं।विधानसभा निर्वाचन-2023 के दौरान राज्य में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्मित सी-विजिल एप्लीकेशन को और भी सशक्त बनाया गया है। अब आम नागरिक आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की शिकायत लाइव फोटोग्राफ एवं वीडियो के साथ-साथ ऑडियो क्लिप के माध्यम से भी कर सकेंगे। यदि कोई नागरिक राज्य में आचार संहिता उल्लंघन की कोई घटना देखता है तो सी-विजिल एप्लीकेशन का उपयोग करते हुए घटनास्थल की एक फोटो या 2 मिनट की वीडियो या ऑडियो क्लिपिंग बनाकर एप्लीकेशन के माध्यम से शिकायत कर सकता है। शिकायत गुप्त रूप से भी की जा सकती है या एप्प में पंजीकृत होकर भी की जा सकती है। पंजीकृत उपयोगकर्ता के रूप में शिकायत करने पर उपयोगकर्ता को शिकायत निराकरण के पश्चात उसकी सूचना भी दी जाएगी। यह एप्लीकेशन आम नागरिकों के लिए एंड्राइड/आईओएस दोनो पर उपलब्ध है। सामान्य मामलों में शिकायतों पर कार्यवाही 100 मिनिट के भीतर पूरी कर शिकायतकर्ता को इसकी सूचना दी जाएगी।सी-विजिल एप का उपयोग करते हुए नागरिक गैर कानूनी प्रचार-प्रसार क्रियाकलापों का पता लगते ही मिनटों के अंदर तथा रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय जाए बिना तुरंत रिपोर्ट कर सकते हैं। सीविजिल एक आसान ऐप है जो प्रयोक्ता अनुकूल तथा उपयोग करने में आसान है। यह एप्लिकेशन सतर्क नागरिक को जिला नियंत्रण कक्ष, रिटर्निंग अधिकारी तथा फिल्ड सत्यापन इकाई (उड़न दस्ते/स्थैतिक निगरानी दलों) से जोड़ती है जिसके द्वारा एक तेज तथा सटीक रिपोर्टिंग, कार्रवाई एवं अनुवीक्षण तंत्र तैयार होता है।
- -अपने घर में मतदान की सुविधा मिलने से बुजुर्ग सुनाई, मालती, सुंदर मोती एवं दिव्यांग सीता बाई ने प्रसन्नचित होकर किया मतदान-निर्वाचन आयोग की नई व्यवस्था भा गईमहासमुंद / भारत निर्वाचन आयोग के होम वोटिंग की नई सुविधा मिलने पर महासमुंद जिले के 80 वर्ष से अधिक के आयु के बुजुर्गों तथा चलने-फिरने में असमर्थ दिव्यांगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र में अनिवार्य भागीदारी का सपना साकार किया है। इस नई व्यवस्था के तहत जिले के 350 मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा दी गयी थी। आज सुबह 08ः00 बजे से रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा मतदान दलों को रवाना किया गया। सामान्य प्रेक्षक श्री विवेक एल भीमनवार ने नयापारा स्थित 85 वर्षीय शहजादी बेगम के घर जाकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने होम वोटिंग की सुविधा का निरीक्षण किया। वहीं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने भी स्थानीय वार्ड नम्बर 20 महासमुंद में जाकर 80 वर्षीय वरिष्ठजन श्री भवन लाल जैन से मिलकर होम वोटिंग का जायजा लिया।होम वोटिंग के दौरान सरायपाली विकासखंड अंतर्गत श्रीमती लक्ष्मी पटेल 81 वर्ष, श्री जागसाय पटेल 82 वर्ष, श्रीमती कौशिल्या देवी अग्रवाल 90 वर्ष, तथा बसना विकासखंड अंतर्गत श्रीमती सुंदर मोती निषाद 90 वर्ष, डॉ. सुरीत कश्यप 86 वर्ष, पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत भातकुंदा की श्रीमती सुनाई पटेल 85 वर्ष, झिलमिला की श्रीमती मालती बाई 81 वर्ष, महासमुंद निवासी श्री कुंज लाल साहू एवं मेमरा की दिव्यांग सीता बाई निषाद 35 वर्ष जैसे अनेक वरिष्ठजनों और दिव्यांगों ने उत्साहित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदाताओं ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा उन्हें होम वोटिंग की सुविधा प्रदान नहीं की जाती तो इस समय उनके लिए अपने शारीरिक अस्वस्थता के चलते मतदान केंद्र में पहुँचकर मतदान करना बिलकुल भी असंभव था। सभी ने उनके जैसे अनेक बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को उनके घरों पर ही मतदान की सुविधा प्रदान करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के इस होम वोटिंग की नई व्यवस्था की प्रशंसा की।सरायपाली की 90 वर्षीय श्रीमती कौशिल्या देवी अग्रवाल ने होम वोटिंग कर उत्साहित होकर कहा कि उनके वृद्धावस्था एवं शारीरिक अस्वस्थता के कारण उनके लिए मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान करना बिल्कुल भी संभव नहीं था। लेकिन भारत निर्वाचन आयोग के इस नई व्यवस्था के कारण आज उसे अपने घर में ही मतदान करने का अवसर मिला है। अपने मताधिकार का प्रयोग करने से अब मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाने की कमी नहीं खलेगी। भारत निर्वाचन आयोग की इस नई व्यवस्था की बसना की 90 वर्षीय श्रीमती सुंदरमोती निषाद ने सराहना करते हुए कहा कि आज उसे अपने घर में ही मताधिकार का सुविधा मिलना उनके लिए किसी सपने का साकार होने जैसा है। उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि अपने इस उम्र के इस पड़ाव एवं शारीरिक अस्वस्थता के कारण इस बार उसे मतदान करने का सौभाग्य भी प्राप्त होगा। लेकिन आज भारत निर्वाचन आयोग के इस व्यवस्था के कारण उसे आज अपने घर पर ही मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर प्राप्त हुआ।इसी तरह पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम मेमरा की 35 वर्षीय दिव्यांग सीता बाई निषाद ने भारत निर्वाचन आयोग की होम वोटिंग की सुविधा की प्रशंसा करते हुए बताया कि दिव्यांग होने के कारण अपने शारीरिक परेशानियों के चलते मतदान केंद्र में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग नही कर पाते थे। इसके लिए उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग को विनम्र आभार व्यक्त किया। उनके अलावा अन्य मतदाताओं ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के इस नई व्यवस्था के कारण उनके जैसे अनेक दिव्यांगों के अलावा चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्गों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। वास्तव में यह व्यवस्था देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में और मतदान प्रतिशत बढ़ाने में कारगर साबित होगा। होम वोटिंग हेतु विधानसभा क्षेत्र महासमुंद-42 के लिए 04 रूट, खल्लारी-41 के लिए 12 रूट, बसना-40 के लिए 13 रूट व सरायपाली-39 के लिए 12 रूट निर्धारित किए गए है। छूटे हुए मतदाता 11 नवम्बर 2023 को सुबह 8 बजे शाम 5 बजे तक होम वोटिंग कर सकते हैं।
- महासमुंद / विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतदान के दिन कारखानों में अवकाश दिये जाने संबंधी आदेश श्रम विभाग से जारी किया गया है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि कारखाना अधिनियम तथा छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम के अन्तर्गत आने वाले कारखानों/संस्थाओं के स्थापनाओं में कार्यरत् उन श्रमिक/कर्मचारियों के लिए विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की नियत तिथि द्वितीय चरण शुक्रवार 17 नवम्बर 2023 को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में अवकाश घोषित किया गया है। मतदान दिवस में ऐसे कारखाने जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते हैं, वहां प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के लिये मतदान समाप्ति के पूर्व 02-02 घंटे का अवकाश घोषित किये जाने तथा जो कारखाने निरंतर प्रक्रिया के अन्तर्गत आते हैं, उनमें काम करने वाले श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान करने की सुविधा प्रदान किया जाना है। उपरोक्त मतदान की सुविधा समस्त कार्यरत श्रमिक अथवा कर्मचारी चाहे वे दैनिक वेतन भोगी/आकस्मिक श्रमिक हो उनको प्रदान किया जाएगा।
- रायपुर । राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कहा है कि पहले चरण में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है और दूसरे चरण में इससे भी ज्यादा मजबूत स्थिति रहेगी ऐसी खबरे और रिपोर्ट आ रही हैं। यहां छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार निश्चित रूप से बननी है और मजबूती से बनेगी। भाजपा का जो दुष्प्रचार चल रहा है, जो न कर्नाटक में चला न ही हिमाचल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु कही भी नहीं चला। आज रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि भाजपा ने मोदी का चेहरा हिमाचल में और कर्नाटक में दिखाया , दोनो जगह बूरी तरह से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। पिछले समय पश्चिम बंगाल टीएमसी के मुख्यमंत्री ममता के सामने दिखाया वहां से उससे ज्यादा सीट जीत कर हासिल किया और भाजपा को वहां भी हार का सामना करना पड़ा।उन्होने कहा कि 2018 में छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार कांग्रेस की सरकार ने 2640 रू. प्रति क्विंटल में धान खरीदा । कांग्रेस जो वादा करती है वो पूरा करती है। पिछले बार जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी और शपथ लेते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों का कर्जा माफ किया। छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों से वादा था ओल्ड पेशन स्कीम लागू करेंगे बोले थे, हमने लागू किया। राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ में सब जगह लागू है। जो-जो वादा कांग्रेस करती है उसको पूरा करती है। गांव की अर्थव्यस्था मनरेगा का काम शुरू हुआ कांग्रेस की सरकार में। कांग्रेस के घोषणा पत्र में 200 यूनिट तक फ्री बिजली का लाभ प्रदेश के लगभग 50 लाख परिवारो को मिलेगा। सभी प्रकार की शिक्षा केजी से लेकर पीजी तक सभी वर्ग के लिये निःशुल्क करने का वादा किया है। इससे प्रदेश के हर वर्ग के लोगों का शिक्षा पर होने वाला खर्च बचेगा। अभी तक गरीबी रेखा के नीचे के लोगो को 5 लाख तक मुफ्त ईलाज मिलता था तथा अन्य वर्ग के 50 हजार तक ईलाज की सुविधा थी। कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीबी रेखा के नीचे वालो को 10 लाख तक तथा अन्य सभी वर्ग के लोगो को 5 लाख तक ईलाज की मुफ्त सुविधा दी जायेगी। छत्तीसगढ़ देश का अकेला ऐसा प्रदेश होगा जहां मेडिकल, इंजीनियरिंग तथा आईटीआई की शिक्षा भी मुफ्त होगी।
-
बिलासपुर /दीपावली, छठ, गुरू पर्व आदि त्योहारों पर केवल दो घण्टे ही पटाखों का उपयोग किया जा सकेगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अवनीश शरण ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एवं माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुरूप जिले में पटाखों के उपयोग के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये हैं। जारी आदेश के अनुसार दीपावली, छठ, गुरू पर्व, नया वर्ष/क्रिसमस आदि त्योहारों के अवसर पर पटाखे फोड़ने की अवधि 2 घण्टे निर्धारित की गई है। दीपावली में रात 8 बजे से रात 10 बजे तक पटाखों का उपयोग किया जा सकेगा। छठ पूजा पर सवेरे 6 से सवेरे 8 बजे तक, गुरू पर्व पर रात 8 बजे से रात 10 बजे तक और नया वर्ष एवं क्रिसमस पर रात 11.55 बजे से रात 12.30 बजे तक पटाखे जलाये जा सकेंगे।
कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने जारी दिशा-निर्देश में कहा है कि कम प्रदूषण उत्पन्न करने वाले इम्प्रुव्ड एवं हरित पटाखों की बिक्री केवल लाईसेंसधारी व्यापारियों द्वारा ही किया जा सकेगा। केवल उन्हीं पटाखों को उपयोग के लिए बाजार में बेचा जा सकेगा, जिनसे उत्पन्न ध्वनि का स्तर निर्धारित सीमा के भीतर हो। सीरिज पटाखे अथवा लड़ियों की बिक्री, उपयोग एवं निर्माण पर प्रतिबंध लगाया गया है। छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना 29 नवम्बर 2017 के आदेश के तहत पटाखों के जलाने से शीत ऋतु में वायु प्रदूषण में वृद्धि होती है। अतः राज्य सरकार द्वारा बिलासपुर के नगरीय क्षेत्रों में प्रतिवर्ष 1 दिसम्बर से 31 जनवरी तक की अवधि में पटाखों का चलाया जाना प्रतिबंधित किया गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि पटाखों का बहुतायत में उपयोग होने से वायु प्रदूषण के स्तर में वृद्धि होती है। अतएव माननीय उच्चतम न्यायालय एवं माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल प्रिंसिपल बैंच नई दिल्ली द्वारा पटाखों के उपयोग के संबंध में उल्लेखित आदेशों का पालन किया जाना आवश्यक है। कलेक्टर ने पुलिस, कार्यपालिक दण्डाधिकारियों एवं नगरीय निकायों को उक्त आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है एवं जिले के समस्त नागरिकों से इस आदेश का पालन करने की अपील की है। -
बिलासपुर /विधानसभा चुनाव के लिए लागू आचरण संहिता के उल्लंघन के मामले में बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी श्री शैलेश पाण्डेय को नोटिस जारी किया गया है। रिटर्निंग अफसर श्री सुभाष सिंह राज ने नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब तलब किया है।
रिटर्निग अफसर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। प्राप्त शिकायत पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय द्वारा विधानसभा क्षेत्र के मंदिर चौक से सिंधी कालोनी रोड, भक्त कंवर राम रोड, मुख्य मार्ग एवं अयोध्या नगर (चर्च गली), डॉ. घाटगे नर्सिग होम, सिंधी कालोनी बिलासपुर में बिजली के खंभो में बैनर पोस्टर लगाया गया है एवं मेन रोड पर बैनर पोस्टर से प्रवेश द्वार बनाया गया है, जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन है। आयुक्त नगर निगम बिलासपुर से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर उक्त शिकायत की पुष्टि भी हो रही है। उनका यह कृत्य आदर्श आचार संहिता एवं छ.ग. संपत्ति विरूपण अधिनियम 1994 का उल्लंघन है। इसलिए प्रत्याशी श्री पांडेय को निर्देशित किया गया है कि सार्वजनिक संपत्तियों पर किये गये विरूपणों को तत्काल हटाना सुनिश्चित करें तथा इस संबंध में अपना स्पष्टिकरण नोटिस प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष प्रस्तुत करें। विरूपण नही हटाने अथवा स्पष्टिकरण प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में आपके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे। - तखतपुर/महासमुंद। आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम विजयपुर पहुंचे जहां उन्होंने विजय संकल्प-आमसभा को संबोधित कर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी धरमजीत सिंह को भारी मतों से जीताने की अपील की।इसके साथ ही पूर्व सीएम महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत झलप में भी पहुंचे जहां उन्होंने आमसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर राजू सिन्हा को समर्थन देने और आने वाले विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया।इसके साथ ही उन्होंने दोनों ही आमसभाओं में भाजपा सरकार की पिछले 15 साल की उपलब्धियों और भाजपा के संकल्प पत्र की घोषणाओं तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों व केंद्र सरकार की योजनाओं को बताया साथ ही पिछले 5 साल में कांग्रेस सरकार की विफलता पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा।
- बिलासपुर /जिले में डाक मतपत्र के माध्यम से 9 नवम्बर तक होम वोटिंग तथा सेवा मतदाताओं एवं निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात 3 हजार 498 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के वृद्धजन तथा 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले चिन्हांकित मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से होम वोटिंग की सुविधा दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत गठित विशेष मतदान दलों द्वारा चिन्हांकित वृद्धजन एवं दिव्यांग मतदाताओं को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। साथ ही निर्वाचन ड्यूटी में तैनात मतदाताओं और सेवा मतदाताओं से भी डाक मतपत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। जिले के सभी 6 विधानसभाओं के ऐसे सभी मतदाता अधिकारी एवं कर्मचारी जिन्होंने डाक मतपत्र हेतु आवेदन किया हो और जिनका नाम संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के पात्र डाक मतपत्र सूची में है, वे केवल डाक मतपत्र के माध्यम से ही मतदान सुविधा केंद्रों में मतदान कर पायेंगे।जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 नवम्बर तक निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं हेतु सुविधा केन्द्र से विशेष संवाहक द्वारा अब तक 3122 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं। जिसमें कोटा विधानसभा क्षेत्र से 444, तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से 662, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से 264, बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से 771, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से 564 एवं मस्तूरी विधानसभा से 402 डाक मतपत्र प्राप्त हुए है। डाक द्वारा डाकमत पत्रों की संख्या 2 है। विशेष गठित मतदान दल द्वारा दिव्यांग एवं 80 वर्ष या उससे अधिक के लोगों के द्वारा किये गये डाक मतपत्र की संख्या 374 है।
- दुर्ग /जिला चिकित्सालय दुर्ग का स्त्री रोग विभाग कलेक्टर महोदय जिला दुर्ग के मार्गदर्शन में नयी नयी उपलब्धियां हासिल कर रहा है इसी क्रम में 09 नवंबर 2023 को जिला चिकित्सालय दुर्ग के स्त्री रोग विभाग के मेजर ओटी में कुल 25 मेजर सर्जरी किया गया है। जिसमें कुल 23 गर्भवती महिलओं को आपरेशन कर प्रसव कराया गया तथा 02 गर्भाशय का आपरेशन किया गया है उपरोक्त समस्त आपरेशन डॉ संजय वालवेन्द्रे निःश्चेतना विशेषज्ञ एवं प्रभारी अधिकारी ओटी, डॉ बी.आर.साहू स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ स्मिता स्त्री रोग विशेषज्ञ,, डॉ पूजा वर्मा पटेल निःश्चेतना विशेषज्ञ एवं गयानिक ओटी में कार्यरत स्टॉफ नर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के टीम द्वारा संपादित कर एक नयी उपलब्धि हासिल की है। डॉ ए.के साहू सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय दुर्ग के द्वारा सभी विशेषज्ञ तथा नर्सिग स्टॉफ, पैरामेडिकल स्टॉफ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनके द्वारा नये कीर्तिमान स्थापित कर एक दिन में 25 मेजर आपरेशन करने के लिये प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया गया है।
-
मताधिकार का प्रयोग कर पाने से खिले चेहरे*
*निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष या इससे अधिक वरिष्ठजनों एवं दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा*
बिलासपुर/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले मतदाताओं और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को इस बार डाकमत पत्र की सुविधा दी गई है। ऐसे बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के घर पहुंचकर मतदान दलों द्वारा होम वोटिंग कराई जा रही है। उनके चेहरे की मुस्कान यह बयां कर रही है कि घर पर ही मतदान कर पाने की सुविधा मिलने से उन्हें कितनी राहत मिल रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण के मार्गदर्शन में मतदान दलों द्वारा होम वोटिंग के लिए कड़ी मेहनत करते हुए यह कार्य किया जा रहा है।
टिकरापारा निवासी 80 वर्षीय श्री प्रवीण कुमार दामानी ने डाकमत पत्र के जरिए होम वोटिंग की। श्री दामानी रिटायर्ड कर्मचारी है। उन्होंने बताया कि चल फिर पाने में असमर्थ होने की वजह से इस बार वोट डाल पाने की उम्मीद छोड़ दी थी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई इस सुविधा के चलते वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएं। श्री दामानी कहते है कि वे हमेशा अपने मताधिकार का प्रयोग करते आए है। उन्होंने इस सुविधा के प्रति आभार व्यक्त किया। 89 वर्षीय श्री रघुनाथ माडिकर ने बताया कि पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए वे किसी पर आश्रित रहते थे लेकिन अब मतदान दल के घर पर आने से बिना किसी असुविधा के लोकतंत्र का हिस्सा बनने का अवसर मिला। विद्यानगर निवासी 81 वर्षीय श्रीमती गौरी घोष भी चल फिर पाने में असमर्थ है। उन्होंने बताया कि मतदान दल के घर पहुंचने पर अपने मताधिकार का प्रयोग करना उनके लिए आसान हो गया। इस सुविधा के लिए उन्होंने तहे दिल से भारत निर्वाचन आयोग एवं मतदान दल का आभार व्यक्त किया। 88 वर्षीय ग्रीन पार्क निवासी श्रीमती विमला शर्मा ने कहा कि होम वोटिंग के माध्यम से घर पर ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहले मतदान केंद्र में घरवालों के सहयोग से पहुंचकर मतदान करते थे लेकिन अब निर्वाचन आयोग द्वारा घर पर ही यह सुविधा दी जा रही है। होम वोटिंग की सुविधा से परिजनों को भी काफी राहत मिली है उन्होंने इस पहल के लिए निर्वाचन आयोग का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है। यह आयोग का सराहनीय कदम है। उन्होंने सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 9 नवम्बर तक 374 दिव्यांग एवं वरिष्ठजनों ने होम वोटिंग के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, इनमें कोटा विधानसभा के 78, तखतपुर विधानसभा के 73, बिल्हा विधानसभा के 42, बिलासपुर विधानसभा के 64, बेलतरा विधानसभा के 69 एवं मस्तूरी विधानसभा के 48 शामिल है। - -निर्वाचन आयोग ने सराहना की , इन दो परिवारों को दिया आभार पत्रदन्तेवाड़ा । दुख की विकट घड़ी भी दो परिवारों को लोकतंत्र के इस महान पर्व में शामिल होने से नहीं रोक पाई और इन परिवारों ने विषम पारिवारिक दुखद क्षण में भी एक नागरिक और एक आदर्श मतदाता होने का सराहनीय दायित्व निभाया । दरअसल 4 नवंबर को जिला अस्पताल में एक मां ने दो बच्चे को जन्म दिया। जिसमें एक बच्चे की मृत्यु जन्मोपरांत हो गई थी। इसके बाद एक बच्चे की स्थिति को देखते हुए जगदलपुर रेफर किया गया। बच्चा जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहा था इसी विकट परिस्थिति में फंसकर भी लोकतंत्र के इस महापर्व में दोनों पति-पत्नी श्री भगवत प्रसाद सलामे, श्रीमती टुकेश्वरी सलामें मतदान प्रक्रिया में शामिल हुए और मतदान केंद्र 98 दंतेवाड़ा-2 में अपना मत का प्रयोग किया और वापस लौटकर अपने बच्चों का अंतिम संस्कार किया। वही एक और परिवार ने मतदान दिवस के दिन दुखद घडि़यों में भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस क्रम में जिले के मोहम्मद सोहेल खान एवं मोहम्मद सरफराज खान के परिवार में पिता श्री आई. ए. खान का देहांत जिला अस्पताल दन्तेवाड़ा में दिनांक 04 नवंबर को हो गया था एवं दिनांक 05 नवंबर को अंतिम संस्कार करने के बाद भी 07 नवंबर को मतदान करने आये। उपरोक्त दोनों परिवारों के परिजनों का धैर्य और मानसिक संबल वास्तव में प्रेरणादायक और अभूतपूर्व है, और इससे अन्य मतदाताओं को भी प्रेरणा मिलेगी। इन दो परिवारों ने कठोर मानसिक आघात के पश्चात भी अपना नागरिक कर्तव्यों का पालन करना नहीं भूला और पहले अपना वोट डाला जिसके कारण चुनाव आयोग ने उसकी विशेष तौर पर सराहना करते हुए ‘‘आभार पत्र‘‘ प्रदान कर आभार व्यक्त किया है।
-
*कलेक्टर डाॅ. भुरे ने मंदिर हसौद तहसील में पदस्थ कार्यालय सहायक को किया निलंबित*
रायपुर/विधानसभा निर्वाचन-2023 के दौरान शासकीय कर्मचारी द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मंदिर हसौद तहसील में पदस्थ कार्यालय सहायक श्री दिनेश कुमार गोस्वामी को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर भुरे ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है और सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का निर्देश जारी किए है।
जारी आदेश के अनुसार मंदिर हसौद तहसील कार्यालय में पदस्थ कार्यालय सहायक श्री दिनेश कुमार गोस्वामी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए क्षेत्र मंे घुम-घुमकर आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने जनता को प्रोत्साहित कर रहे थे। राजनीतिक गतिविधियों में सम्मिलित होकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत पर एसडीएम आरंग ने जांच की थी। जांच में शिकायत सही पाये जाने पर कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर भुरे ने सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन पर श्री दिनेश गोस्वामी को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में श्री गोस्वामी को जिला निर्वाचन कार्यालय, सामान्य निर्वाचन शाखा में संलग्न किया गया है।
- बलरामपुर। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत डाक मतपत्र से मतदान के लिए संयुक्त जिला कार्यालय परिसर को सुविधा केंद्र बनाया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार इस सुविधा केन्द्र में जिले में कार्यरत ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी जो की मतदान दिवस पर चुनाव कार्य में संलग्न जैसे सुरक्षाकर्मी, पुलिस बल, स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य जिले के कर्मचारी जो जिले में निर्वाचन कार्य में ड्यूटी में तैनात रहेंगे उन्हंे डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है। अधिकारी एवं कर्मचारियों के डाक मतपत्र से मतदान करने हेतु 08 से 10 नवम्बर 2023 तक तिथि निर्धारित की गई थी। डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने के लिए जिले में अधिकारी एवं कर्मचारी चिन्हांकित थे। मतदान समाप्ति के पश्चात् 541 अधिकारी एवं कर्मचारी ने डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया।
- - इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कार्यशाला हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई-कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी ने कीरायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के रफ्तार एग्री बिजनेस इंक्यूबेटर सेन्टर द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ, फेडरेशन ऑफ इंडिया एफ.पी.ओ. एवं एग्रीगेटर्स के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘साथी’’ (समग्र एकीकरण के माध्यम से सतत कृषि) परियोजना के क्रियान्वयन के उद्देश्य से कृषि स्टार्टअप्स के लिए बाजार लिंकेज और उद्यमिता के अवसरों की खोज विषय पर कार्यशाला हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार सृजन में स्टार्टअप्स का महत्पूर्ण योगदान है। उन्होंने स्टार्टअप्स को स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की अर्थव्यवस्था में योगदान व रोजगार सृजन के लिए उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाईयां दी। इस कार्यक्रम में वैयक्तिक एवं आभाषी रूप से 100 से अधिक स्टार्टअप्स ने हिस्सा लिया एवं साथी परियोजना में अपनी भागीदारी हेतु सहमति जताई।भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ के प्रतिनिधि मनीष शाह ने साथी परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होनें बताया कि स्टार्टअप्स के लिए इस परियोजना में क्या प्रावधान रखे गए है और स्टार्टअप्स कैसे उनका लाभ ले सकते है। इस परियोजना के अंतर्गत कोण्डागांव में मिलेट कैफे एवं सूरजपुर के केनापारा में साथी मॉल का लोकार्पण शीघ्र होगा। रफ्तार एग्री बिजनेस इंक्यूबेटर के प्रमुख एवं कार्यपालन अधिकारी डॉ. हुलास पाठक ने स्टार्टअप्स के विभिन्न तरीकों पर चर्चा की, जिनसे स्टार्टअप्स एवं उद्यमी अपनी सक्रिस भूमिका निभाते हुए हितग्राही के रूप में जुड़कर बाजार कनेक्शन का विस्तार कर सकें, नौकरियां सृजित कर सकें एवं व्यवसाय, उत्पाद तथा सेवा श्रृखंला को आगे बढ़ाएं, जिससे समग्र कृषि एवं ग्रामीण विकास हो सकेगा।
- -मोदी की गारंटी है हर विवाहित महिला को हर महीने 1000 रुपए देंगे, मध्यप्रदेश में यह करके दिखा दिया हैरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज यहां भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद पूरे छत्तीसगढ़ का माहौल यह स्पष्ट बता रहा है कि भाजपा की सरकार आ रही है। यह बात मैं पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं कि दूसरे चरण के मतदान में भी भाजपा को ऐतिहासिक समर्थन मिलेगा। छत्तीसगढ़ की जनता का कांग्रेस सरकार से भरोसा उठ चुका है। छत्तीसगढ़ की जनता बहुत ही सरल सहज स्वभाव की है और इस तरह का भ्रष्टाचार और इस तरह के शासन की छवि उन्हें पसंद नहीं।पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाओं की मजबूती के लिए मोदी की गारंटी है कि यहां की वैवाहित महिलाओं को, बेटियों को, बहनों को, बहुओं को 1000 रुपए महीना मिलेगा तो मिलेगा।और जिनके घरों में 2 है उन्हें 2000 रु प्रतिमाह और 3 होने पर 3000 रु प्रतिमाह मिलेगा। हमने मध्यप्रदेश में यह करके दिखा दिया है। यहां भी देंगे और 500 रुपए में गैस सिलेंडर भी देंगे।पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोरोना काल में मुफ्त वैक्सीन की जानकारी देश की जनता को मोबाइल से मिली थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि देश में अगर 120 करोड़ मोबाइल फोन है 85 करोड़ स्मार्टफोन है। वैक्सीन की जानकारी मोबाइल पर पहुंची। कहा था किसानों को 6000 रुपए मिलेंगे तो मिले या नहीं, मैं सड़क पानी बिजली की बुनियादी बात करता हूं। यह मिला कि नहीं मिला। 80 करोड़ गरीब लोगों को खाना खिलाया कि नहीं खिलाया। यह होता है कमिटमेंट डिलीवरी। जब मोदी जी कुछ कहते हैं तो पक्की गारंटी होता है ।पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत नौजवानों के लिए नया रायपुर को केंद्रीय भारत का इनोवेशन हब बनाकर राज्य में 6 लाख रोजगार के अवसर पैदा करेंगे। उन्होंने बताया कि मोदी जी की नीतियों के कारण देश में एक लाख स्टार्टअप में लगभग 50 यूनिकॉर्न है 100 यूनिकॉर्न का मतलब एक का रेवेन्यू 1 बिलीयन डॉलर होता है। छत्तीसगढ़ के नौजवानों के हाथ में जो हौसला है जो हुनर है इस इनोवेशन हब से वह दुनिया की बड़ी ऊंचाई डिजिटल क्षेत्र में इनोवेशन के क्षेत्र में प्राप्त करेंगे।पत्रकार वार्ता में केन्द्रीय चुनाव मीडिया संयोजक एवं प्रयागराज विधायक सिध्दार्थनाथ सिंह, प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता मनीष शुक्ला मौजूद रहें।
- रायपुर /विधानसभा निर्वाचन-2023 के दौरान प्रत्याशियों के निर्वाचन लेखा व्यय की जांच लगातार की जा रही है। व्यय प्रेक्षक लगातार प्रत्याशियों के चुनावी खर्च पर नजर रख रहें है। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी महंत रामसुन्दर दास को रिटर्निंग आॅफिसर ने लेखा व्यय मिलान के लिए पत्र जारी किया है। 06 नवम्बर की स्थिति में महंत रामसुन्दर दास प्रस्तुत घोषणा और लेखा व्यय के छाया प्रेक्षण पंजी में परिकलित व्यय में अंतर होने के कारण यह पत्र जारी किया गया है। निर्वाचन अधिकारी द्वारा शीघ्रता से निर्वाचन संबंधी सभी खर्चों का मिलान कराने का निर्देश प्रत्याशी को दिए है।
- बैकुंठपुर। बीजेपी, मोदी जी और आरएसएस देश में संविधान बदलना चाहते हैं, गरीबों और वंचित लोगों को जो हक मिल रहे हैं उसको खत्म करना चाहते हैं। इन लोगों के इस प्रयास को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ समेत पांचों राज्यों में कांग्रेस की सरकार आना जरूरी है। ये आरोप कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज बैकुंठपुर की जनसभा में लगाए ।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खरगे ने जनसभा में कहा कि कांग्रेस गरीबों के लिए लड़ती है । कांग्रेस की सरकार न्याय योजना के तहत किसानों मजदूरों के खाते में पैसे डालती है। तेंदूपत्ता के दाम भी हमने बढ़ाए हैं।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खरगे ने कहा कि दिल्ली में जब मनमोहन सिंह की सरकार थी तब भी हमने कहा था किसानों का कर्ज माफ करेंगे, जिसे पूरा करके दिखाया।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खरगे ने जनसभा में कहा कि नफरत का वातावरण खत्म करने के लिए राहुल गांधी जी ने तो कन्या कुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की। त्याग और बलिदान तो कांग्रेस में है। 1989 से लेकर अब तक कौन गांधी परिवार से प्रधानमंत्री है बताइए ? सोनिया गांधी ने कहा कि देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मैं मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हूं।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खरगे ने जनसभा में कहा कि कांग्रेस की सरकार में बैकुंठपुर का बहुत विकास हुआ। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर को जिला कांग्रेस ने बनाया। हर जिले में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क, पॉलिटेक्निक कॉलेज, नए जिला अस्पताल कांग्रेस ने बनाया। छत्तीसगढ़ में जो काम हो रहा है उसकी तारीफ देश में हो रही है। धान खरीदी, इंग्लिश स्कूल खोलने के फैसले को सभी ने सराहा है। गरीबों के बच्चे अब इंग्लिश में पढ़ाई कर रहे हैं। गरीबों के बच्चे अब पढ़ाई कर रहे विदेश भी जा सकते हैं। यहां मिल रही सस्ती दवाई की चर्चा पूरे देश में हो रही है।
-
रायपुर। विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे आनंद कुकरेजा सहित 15 बागी प्रत्याशी पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस से निष्कासित कर दिए गए हैं। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आदेश जारी कर दिए हैं। आनंद कुकरेजा रायपुर उत्तर के निर्दलीय प्रत्याशी हैं।
देखें पूरी सूची -
- -महासमुंद जिले के सरायपाली में आयोजित आमसभा को मुख्यमंत्री ने किया संबोधितसरायपाली । सरायपाली में आयोजित आमसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के “मोदी की गारंटी“ पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी ने काला धन वापस लाने, युवाओं को 2 करोड़ रोजगार देने, किसानों की आय दोगुनी करने, महंगाई कम करने समेत कई वादे किये थे, जो आज तक पूरे नहीं हुए है। उन्होंने कहा कि जो 9 सालों में अपने वादों को पूरा नहीं कर पाया उसके गारंटी की कोई गारंटी नहीं है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कांग्रेस की घोषणा पत्र के आधार पर उपस्थित जनता को फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद को जिताने की अपील की।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रथम चरण में 20 सीटों पर हुए मतदान का जिक्र करते हुए कहा कि पहले चरण में शानदार मतदान हुआ है। जिस तरह की सूचना हमारे पास आ रही है वो बेहद ही उत्साहजनक है। 20 में से 19 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है, एक सीट पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह का बचा है इस बार वो भी चुनाव हार रहे है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सरकार के दौरान पिछले 5 साल की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि हमने किसानों से वादा निभाते हुए कर्जमाफ़ी की, हमने तेंदूपत्ता संग्राहकों से 4 हजार प्रति मानक बोरा की दर पर खरीदी की। हमने बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा देने स्वामी आत्मानंद स्कूल शुरू किये जिससे हर वर्ग के बच्चों को मुफ़्त शिक्षा मिल रही है।आमसभा में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस की घोषणओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि फिर से कांग्रेस की सरकार आते ही हम किसानों की कर्जमाफ़ी करेंगे। हम छत्तीसगढ़ के बच्चों को मुफ़्त शिक्षा की सौगात देने जा रहे है। हमारी सरकार आने पर हम 17.50 लाख परिवारों को पक्का मकान देंगे। उन्होंने 6 हजार रुपये प्रति मानक तेंदूपत्ता की खरीदी, महिलाओं की कर्जमाफ़ी समेत अन्य घोषणाओं के आधार पर आम जनता से वोट मांगा और कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की।
- बलरामपुर। विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रिमिजियुस एक्का के निर्देशन में जिले के सभी विकासखण्डों में संगवारी, दिव्यांग एवं युवा मतदान दल के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। गौरतलब है कि जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 06-प्रतापपुर (आंशिक) में 05 संगवारी मतदान केन्द्र, 07-रामानुजगंज व 08-सामरी में 10-10 संगवारी मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। इसके साथ ही जिले के विधानसभा क्षेत्रों के लिए 02 युवा तथा 02 दिव्यांग मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा कुल 167 मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीन की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट के संचालन की गतिविधियों के तकनीकी जानकारी देते प्रायोगिक रूप से कर के भी दिखाया गया। जिससे आपात जैसी परिस्थितियों में त्वरित निराकरण किया जा सके। मतदान दिवस के दिन मॉक पोल को समय पर सम्पन्न कराने के साथ ही मतदान कार्य को निर्धारित समय पर प्रारंभ करने के बारे में अवगत कराया गया। मतदान की गोपनीयता को बनाये रखने के लिए वोटिंग कम्पार्टमेंट के समीप अन्य कोई व्यक्ति न जाये, यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आने पर किस तरह से समाधान निकालना है इसके बारे में भी बताया। सभी मतदान अधिकारियों को मशीनों का सही तरीके से संचालित करने के साथ सीलिंग प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया साथ ही मतदान पश्चात् भरने वाले प्रपत्रों को भी भरते समय विशेष ध्यान देने की बात कही।
- बिलासपुर /जिले में आयोजित हुए स्वीप कार्यक्रम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस में शामिल किया गया है। इनमें शहर के साईंस कॉलेज में बनाए गए महारंगोली अभियान, पतंगों के माध्यम से दिये गये मतदाता जागरूकता संदेश, बच्चों द्वारा वीडियो के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान की अपील एवं वोटिंग थीम पर सबसे बड़ी पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता शामिल है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने इस उपलब्धि के लिए स्वीप की पूरी टीम को बधाई देते हुए हर नागरिक का आभार व्यक्त किया है।
- बिलासपुर /जिला प्रशासन द्वारा आयोजित स्वीप कार्यक्रम के तहत भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा बिलासपुर द्वारा मानव श्रृंखला, स्वीप रैली, मेहंदी प्रतियोगिता एवं नाट्य प्रदर्शन का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता रैली रिवर व्यू से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में सभी नर्सिंग कॉलेजों की छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश कुमार शरण, जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के जिला नोडल अधिकारी श्री अजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपादित किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से रेडक्रॉस के सचिव डॉ राजेश शुक्ला, जिला समन्वयक रेडक्रॉस श्री सौरभ सक्सेना, पियुली मजूमदार, श्री आदित्य पांडे, श्री लक्ष्मीनारायण मिश्रा, श्री मनीष मिश्रा, श्रीमती गीतेश्वरी चंद्रा आदि सहित बिलासपुर जिले के नर्सिंग महाविद्यालय के लगभग 500 छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे।
- भिलाईनगर । भिलाई निगम क्षेत्र के तालाब एवं उद्यानों की युद्व स्तर पर सफाई किया जा रहा है, त्यौहारी सीजन को देखते हुए आयुक्त के निर्देश पर शहर के मुख्य मार्ग, व्यवसायिक क्षेत्र, उद्यान, कालोनी तथा गली मोहल्ले में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था किया जा रहा है।भिलाई निगम के आयुक्त रोहित व्यास ने आगामी दिपावली पर्व एवं छट पर्व को ध्यान में रखते हुए जोन आयुक्तो को निर्देशित किये है कि शहर के सभी पोल में लगे लाईट चालू हो जिन पोल में फिक्चर नहीं है उनमें तत्काल व्यवस्था कर बंद एवं बिना लाईट वाले पोल में लाईट लगाकर चालू करें। नगर के सभी पोल के लाईट चालू हो साथ ही छट के लिए शहर के तालाबों की सफाई, पार में बने घेरे की रंगाई पोताई करने को कहा है। निगम के जोन आयुक्त अपनी टीम के साथ तालाबों का भ्रमण कर आवश्यक निर्देश दिये है विशेष रूप से जिन तालाबों में छट पूजा का आयोजन किया जाता है भेलवा तालाब, कोहका तालाब, शीतला तालाब, सूर्यकुण्ड तालाब, सेक्टर 2 तालाब, सेक्टर 7 तालाबो की सफाई किया जा रहा है और जिन तलाबो मे जलकुम्भी है विर्सजन किये गये देव प्रतिमा के अवशेष है उसका गहराई से कचरो की सफाई कर तालाब पार की साफ-सफाई और रंगाई पोताई का कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार नगर के उद्यानों की भी सफाई विशेष रूप से किया जा रहा है।आयुक्त श्री व्यास ने कहा है कि शहर की प्रकाश, सफाई व्यवस्था दुरूस्त होना चाहिए साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बनाये गये मतदान केन्द्रो में भी प्रकाश, साफ-सफाई एवं पानी तथा शौचालय की व्यवस्था दुरूस्त होना चाहिए। जोन के अधिकारी अपने जोन क्षेत्र के स्कूल एवं अन्य शासकीय भवन में बनाये गये मतदान केन्द्रो का निरीक्षण कर चुनाव आयोग के नियमानुसार सभी व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इधर शत् प्रतिशत मतदान को सुनिश्चित करने के लिए लगातार मतदाता जागरूकता अभियान भी निगम द्वारा चलाया जा रहा है।

.jpeg)
.png)
.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)









.jpg)

.jpg)





.jpg)
.jpg)