रायपुर में धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, एक की मौत, 2 घायल
लॉकिंग हुक टूटने से हादसा, हिरासत में आरोपी ड्राइवर
रायपुर/ रविवार रात धान से लदा ट्रक कार के ऊपर पलट गया। इस हादसे में कार में बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। यह हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के पास हुआ। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान बलौदाबाजार के राजकुमार शर्मा के रूप में हुई है। जबकि घायलों के नाम पद्मा और प्रवीण हैं। इसमें पद्मा भी बलौदाबाजार की रहने वाली है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक और कार दोनों बलौदाबाजार की ओर जा रहे थे। इसी बीच ट्रक का पट्टा (हुक/लॉकिंग सिस्टम) अचानक टूट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रही कार पर पलट गया।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment