- Home
- छत्तीसगढ़
-
दुर्ग/ विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत दुर्ग जिला में 27 अक्टूबर को 24 अभ्यर्थी क्रमशः विधानसभा 64 दुर्ग शहर से गजेन्द्र यादव भाजपा, पंकज चतुर्वेदी जोहार छ.ग. पार्टी, श्रीमती लक्ष्मी साहू निर्दलीय, आजरा खान समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र 66 वैशालीनगर से दिनेश शिन्दे बसपा, दिवाकर भारती जनता कांग्रेस, जीवनलाल बंजारे निर्दलीय, रिकेश सेन भाजपा, योगेश साहू निर्दलीय, निदेश गेन्द्रे निर्दलीय, विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू कांग्रेस, ढालेश साहू जनता कांग्रेस़, लक्ष्मी वर्मा आम आदमी पार्टी, विधानसभा क्षेत्र 65 भिलाई नगर से जहिर खान जनता कांग्रेस, प्रेमप्रकाश पाण्डे भाजपा, रितुराज वर्मा निर्दलीय, विधानसभा क्षेत्र 67 अहिवारा से ओनी महलांग कांग्रेस, आशीष माण्डले निर्दलीय, संतोष जोशी निर्दलीय, इंदरलाल लहरे बसपा, रामप्रसाद ध्रतलहरे निर्दलीय, विधानसभा क्षेत्र 62 पाटन से उमेश सोनवानी निर्दलीय, गजानंद जांगडे़ निर्दलीय, राजेन्द्र बघेल छत्तीसगढ़ महतारी पार्टी ने अपना नामांकन दाखिल किया।
इसी तरह नामांकन पत्र खरीदने वाले अभ्यर्थी विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण से नारद कुमार साहू निर्दलीय, जुगल प्रसाद जोशी राष्ट्रीय जनसभा पार्टी, कमलेश कुमार यादव निर्दलीय, राधेश्याम सोरी गोंड अम्बेडकर राष्ट्रीय पार्टी, विधानसभा क्षेत्र 65 भिलाई नगर से उमा पाण्डे इंडियन प्रजाबंधु पार्टी, मोहम्मद नसीम निर्दलीय, राममनोहर अग्रवाल न्याय धर्म सभा, विधानसभा क्षेत्र 62 पाटन से मयंक लाल मर्रे निर्दलीय, रामचरण यादव निर्दलीय, दुष्यंत कुमार साहू राइट टू रिकाल, विधानसभा क्षेत्र 67 अहिवारा से संतोष कुमार जांगड़े आईपीबीपी, श्रीमती बालेश्वरी आध्यवार जोहार छत्तीसगढ़, अर्जुन जोशी राष्ट्रीय छत्तीगसढ़ जनसभा, विधानसभा क्षेत्र 66 वैशालीनगर से संगीता केतन शाह निर्दलीय, अंतू सोनी न्याय धर्म सभा, विधानसभा क्षेत्र 64 दुर्ग शहर से संजय दुबे आम आदमी पार्टी, बालकिशन साहू जनता कांग्रेस, साजिद बेग निर्दलीय, जस्मीत सिंह काण्डल इंडिया प्रजाबंधु पार्टी, मनहरण सिंह ठाकुर गोण्डवाना गणतंत्र, राकेश साहू न्याय धर्म सभा शामिल है। -
दुर्ग /दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिनमें से भिलाई नगर निगम क्षेत्र व दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अमले द्वारा डेंगू से संबंधित नियंत्रण व रोकथाम का कार्य निरंतर किया जा रहा है। 25 अक्टूबर को डेंगू एलिजा पॉजिटिव के प्रकरण निरंक है। वर्तमान में 03 मरीज भर्ती है एवं कोई भी मरीज की गंभीर स्थिति नहीं है। मरीजों के निवास क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा मास्किटो सोर्स रिडक्शन का कार्य दैनिक रूप से किया गया है। नगर निगम भिलाई, चरोदा, रिसाली जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं नगर निगम दुर्ग की टीम के द्वारा लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्र में लायों नष्टीकरण के लिए टेमीफॉस एवं एडिस मच्छर को नष्ट करने के लिए मेलाथियन से फागिंग का कार्य किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम के अनुसार डेंगू नियंत्रण एवं रोकथान हेतु दुर्ग, भिलाई, चरोदा रिसाली नगर निगम जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र, स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण व शहरीय की टीम द्वारा कुल 162026 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है. जांच किये कुलर पानी टंकी व अन्य कंटेनर की संख्या-192407 जिनमें से 79936 खाली कराये गये सभी कंटेनरों में 113957 स्थानों में टेमीफास डालकर लार्वा का नष्टीकरण किया गया। 159586 पाम्पलेट के माध्यम से डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य शिक्षा दी गयी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, सभी नगर निगम एवं मीडिया के द्वारा लगातार लोगों से यह अपील की जा रही है कि सप्ताह में एक दिन शुष्क दिवस के रूप में मनाया जाना उगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए उचित होगा। उस दिन घर के सारे कटेंनर जैसे कुलर, पानी टंकी व अन्य जिसमें बारिश का पानी एकत्रित हो उसको समतल जगह में उस पानी की निकासी की जाये। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कारगर होगा। अपील नहीं मानने पर यदि किसी घर मे पहली बार ना मिलता है तो नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा समझाईश दी जाएगी और दूसरी बार साथ मिलने पर 500 रु. से लेकर 5000रू. का अर्थ सूला जाएगा जिसकी जवाबदारी स्वयं की होगी।
जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे के द्वारा लोगो से यह अपील की जाती है कि बुखार आने पर मलेरिया एवं डेंगू की जाँच की जाये। डेंगू एवं मलेरिया की जाँच जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सभी सामु स्वा. केन्द्र / प्राथ. स्वा. के. शहरी प्राथ. स्वा.केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में जॉप निःशुल्क किया जा रहा है। जाँच के उपरान्त ही डॉक्टर के परामर्श से दवा लेना उचित होगा। -
दुर्ग / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के लिए निर्वाचक प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा प्रेक्षकगणों की व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी एवं लायजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री राजेश जायसवाल सहायक आयुक्त आबकारी (मो. न. 9301594744) एवं श्री दीपक मिश्रा उपसंचालक खनिज (मो. न. 9827487874) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र 62 पाटन हेतु निर्वाचन प्रेक्षक श्री नितिन सिंग भदौरिया (मो.न. 9456593401) का लायजनिंग श्री चंद्रशेखर परदेशी वनमण्डलाधिकारी दुर्ग (8830533501) को, वि.स. 63 दुर्ग ग्रामीण व 64 दुर्ग शहर हेतु प्रेक्षक श्री आर ललवीना (मो.न. 9436960360) का लायजनिंग अधिकारी श्री देवेश महेश्वरी कार्यपालन अभियंता सेतु निर्माण संभाग दुर्ग (9752042885), वि.स. 65 भिलाई नगर हेतु प्रेक्षक श्री दीपक कुमार मीणा (मो.न. 7768940303) का लायजनिंग अधिकारी श्री के. एल. तारम कार्यपालन अभियंता कार्यालय अधीक्षण अभियंता शिवनाथ मंडल दुर्ग (मो. न. 9131731006), वि.स. 66 वैशाली नगर हेतु प्रेक्षक श्री राज कृष्णन प्रुथी (मो.न. 9418455298) का लायजनिंग अधिकारी श्री एल. एम. भगत उपसंचालक कृषक प्रशिक्षण केन्द्र रूआबांधा (मो.न. 9826435113), वि.स. 67 अहिवारा हेतु प्रेक्षक श्री सुवेंदु कनुंगो (मो.न. 9437291018) का लायजनिंग अधिकारी श्री दीपक गिरी संभागीय उपायुक्त वाणिज्य कर दुर्ग (मो.न. 9826500775) को बनाया गया है।
इसी प्रकार व्यय प्रेक्षक वि.स. 62 पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण व 64 दुर्ग शहर श्री सुकुमार सरकार (मो.न. 9830483940) का लायजनिंग अधिकारी श्री अभिषेक मेश्राम सहायक अभियंता कार्यालय अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दुर्ग (मो. न. 9425246497), वि.स. 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर व 67 अहिवारा हेतु व्यय प्रेक्षक तारीक महमूद का लायजनिंग अधिकारी श्री एस.आर. ध्रुव अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दुर्ग (मो.न. 9425261229) एवं पुलिस प्रेक्षक डॉ. नवीन कुमार (मो.न. 9963446658) का लायजनिंग अधिकारी श्री राजेश पाण्डेय सहायक उप निरीक्षक एसीसीयू (9827166836) को बनाया गया है। इसके अलावा रिजर्व लायजनिंग अधिकारी श्रीमती भूमिजा गबेल कार्यपालन अभियंता ग्रामीण सड़क नेटवर्क प्रबंधन इकाई राजस्व संभाग दुर्ग (मो.न. 9098916303), श्री लोकेश्वर साहू संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग (मो.न. 9425254340) एवं श्री मुकेश अग्रवाल सहायक जिला आबकारी अधिकारी दुर्ग (मो.न. 9425567564) को नियुक्त किया गया है। समस्त लायजनिंग अधिकारी को नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनके दिशा निर्देश के अनुसार कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है। - -सेवा मतदाता 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे ई-डाक मतपत्र डाउनलोडरायपुर / छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा प्रथम चरण के निर्वाचन हेतु जिला निर्वाचन अधिकारियों को 20 विधानसभा क्षेत्रों हेतु सेवा मतदाताओं के लिए डाक मतपत्रों का इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप प्रेषित कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ई-डाक मतपत्र के माध्यम से किए जाने वाले मतदान के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया गया है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा प्रथम चरण के निर्वाचन हेतु ई-डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए तिथियों का निर्धारण किया गया है। प्रथम चरण के लिए पंजीकृत 4 हजार 515 सेवा मतदाताओं को ई-डाक मतपत्र जारी किया गया है। आयोग के निर्देशानुसार प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए नाम वापसी के बाद से ठीक 24 घंटे तक ई-डाक मतपत्र जारी किए जाते हैं तथा अगले सात दिवस तक उसे डाउनलोड करने का समय निर्धारित रहता है। संबंधित सेवा मतदाता उसे डाउनलोड कर अपने मत दर्ज करता है और उसे डाक द्वारा रिटर्निंग अधिकारी को भेजा जाता है। नियमानुसार 24 अक्टूबर को ई-डाक मतपत्र को डाउनलोड करने की शुरूआत हो चुकी है। दिनांक 31 अक्टूबर 2023 को ई-डाक मतपत्र डाउनलोड करने की अंतिम तिथि होगी। दिनांक 03 दिसम्बर 2023 को सुबह 07.59 बजे तक मतांकित/चिन्हित ई-डाक मतपत्रों को प्राप्त करने का समय निर्धारित किया गया है।भारत निर्वाचन आयोग ने ई-डाक मतपत्र के संप्रेषण हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि शस्त्र अधिनियम के अधीन केन्द्रीय बलों में कार्यरत व्यक्तियों, राज्य के सशस्त्र बल के राज्य से बाहर तैनात व्यक्तियों और देश से बाहर दूतावासों में तैनात शासकीय पदाधिकारियों को सेवा मतदाता के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इनके लिए ऑनलाइन पंजीकरण का प्रावधान किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सेवा मतदाताओं के लिए ईटीपीबीएस विकसित किया गया है। यह पूर्णतः सुरक्षित प्रणाली है। इस प्रणाली के माध्यम से सेवा मतदाता अपने निर्वाचन क्षेत्र के बाहर कहीं से भी इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्राप्त डाक मतपत्र के द्वारा अपना मत दे सकते हैं और इस प्रकार से मतदान के अवसर से वंचित होने की संभावना कम हो जाती है।
- -इलाज के लिए पहुंचे बुजुर्गों को मतदान करने की शपथ दिलाई गईरायपुर। आयुष विभाग द्वारा राज्य की सभी आयुष संस्थाओं में बुजुर्गों के लिए आयोजित किए जाने वाले विशेष ओपीडी सियान जतन क्लिनिक में इलाज के साथ ही मरीजों को आगामी विधानसभा आम निर्वाचन में मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान उन्हें मतदान करने की शपथ भी दिलाई जा रही है। आयुष स्वास्थ्य संस्थाओं के माध्यम से मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने एवं उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। आयुष विभाग द्वारा विगत 26 अक्टूबर को राज्य की सभी 1174 संस्थाओ में आयोजित सियान जतन क्लिनिक के माध्यम से 19 हजार से अधिक लोगों को मतदान के लिए जागरूक और प्रेरित किया गया।प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन के लिए आगामी 7 नवम्बर और 17 नवम्बर को होने वाले मतदान में शत-प्रतिशत मतदान हो सके, इसके लिए आयुष संचालनालय द्वारा सभी संस्थाओं में सियान जतन क्लिनिक के दिन आने वाले बुजुर्गों को मतदान के लिए प्रेरित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें संबंधित जिलों के स्वीप (SVEEP) के नोडल अधिकारियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। सियान जतन क्लिनिक के दिन मतदाताओं को जागरूक करने ब्रोशर वितरण और सेल्फी प्वाइंट बनाए जाने के साथ मतदाताओं को शपथ दिलवाकर मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
- -भूपेश की खुद की गारंटी नहीं, वे घोषणा पर घोषणा कर रहे- भाजपारायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से सवाल किया है कि क्या वे नई घोषणाएं करने के पहले पिछले चुनाव में की गई अपनी घोषणाओं का जवाब छत्तीसगढ़ की जनता को देंगे? उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया है कि छत्तीसगढ़ में 200 फूड प्रोसेसिंग प्लांट कहां हैं? नक्सल प्रभावित हर पंचायत को 1 करोड़ रुपए क्यों नहीं मिला? शराब बंदी लागू क्यों नहीं हुई? सभी को चार गैस सिलेंडर मुफ्त में क्यों नहीं मिले? महिलाओं की 1500 की पेंशन कहां है? कर्मचारियों का नियमितीकरण कहां है? छात्रों को 5 साल तक मुफ्त परिवहन क्यों नहीं मिला? बेरोजगारों के 15 हजार करोड़ रुपए कहां गए? न भत्ता दिया न रोजगार दिया। अब तक 700 से ज्यादा घोषणाएं की जा चुकी हैं। भूपेश बघेल और राहुल गांधी मिलकर घोषणाओं का विश्व कीर्तिमान स्थापित करने पर आमादा है लेकिन जनता इनके किसी भी वादे पर ऐतबार नहीं कर सकती। क्योंकि 5 साल तक जनता ने कांग्रेस की धोखेबाजी झेली है। कांग्रेस ने पिछले चुनाव के घोषणा पत्र में करीब 300 वादे किए थे। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य की जनता से कुल मिलाकर 400 के करीब वादे कर चुके हैं। इसके बाद हर रोज घोषणा पर घोषणा किए जा रहे हैं। राहुल गांधी भी इसी सिलसिले में छत्तीसगढ़ आ रहे हैं तो उन्हें जनता को जवाब देना चाहिए कि जब 5 साल पहले किए गए वादे नहीं निभाए तो अब नई-नई घोषणाएं करने का उन्हें नैतिक अधिकार कैसे हैं?
- -अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में 31 चेकपोस्ट के माध्यम से वाहनों की हो रही नियमित जांच-आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से कुल 1.97 करोड़ रूपए कीमत की मदिरा, वाहन, गांजा एवं महुआ लाहन जब्त-टोल-फ्री नंबर 14405 पर अवैध मदिरा व मदिरा दुकानों से संबंधित कर सकते हैं शिकायतरायपुर. । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए 9 अक्टूबर 2023 से लागू की गई आदर्श आचार संहिता के परिप्रेक्ष्य में तथा आयोग द्वारा विगत अगस्त माह में प्रवर्तन एजेंसियों की ली गई समीक्षा बैठक में प्राप्त निर्देशों के परिपालन में विशेष सचिव सह आबकारी आयुक्त श्री महादेव कावरे द्वारा आबकारी विभाग के सभी उड़नदस्तों तथा सभी जिलों के अधिकारियों को समस्त आसवनी, बाटलिंग यूनिट, ब्रुअरी तथा सभी देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों में सतत जांच कर निगरानी रखने तथा मदिरा के अवैध संग्रहण एवं परिवहन के संभावित स्थलों का चिन्हांकन कर अवैध मदिरा के धारण, परिवहन एवं विक्रय पर कठोर कार्यवाही करने के साथ-साथ राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सघन तलाशी अभियान चलाने तथा संचालित जांच चौकियों में जांच बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के परिपालन में आबकारी विभाग के द्वारा राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से 9 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2023 तक सघन कार्यवाही अभियान चलाकर 2038 छापे मारे गए हैं। इस दौरान 929 प्रकरण दर्ज कर 825 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। विभाग ने इस दौरान 11 हजार 833 लीटर मदिरा जब्त की है जिसका बाजार मूल्य 35 लाख 36 हजार 104 रुपए है। विभाग ने इस अवधि में 59 लाख 90 हजार 600 रुपए कीमत का महुआ लाहन एवं गांजा भी जब्त किया है। आबकारी विभाग द्वारा इन कार्यवाहियों के दौरान 45 वाहन भी जब्त किए गए हैं जिनका बाजार मूल्य एक करोड़ एक लाख 57 हजार रुपए है। राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से आबकारी विभाग ने इस तरह से कुल एक करोड़ 96 लाख 83 हजार 704 रुपए बाजार मूल्य की मदिरा, वाहन, गांजा एवं महुआ लाहन जब्त किया है।राज्य के सीमावर्ती जिलों में स्थापित आबकारी विभाग के 31 चेकपोस्टों में अन्य राज्यों से अवैध शराब का परिवहन रोकने के लिए वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। आबकारी अमले द्वारा विभिन्न स्थानों पर रोड चेकिंग के साथ ही रेल्वे पुलिस तथा राज्य पुलिस के साथ मिलकर रेल्वे स्टेशनों, ट्रेनों, बस अड्डों और बसों पर भी जांच की जा रही है। आबकारी विभाग द्वारा टोल-फ्री नम्बर 14405 का संचालन किया जा रहा है, जिस पर अवैध मदिरा से संबंधित या मदिरा दुकानों से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाता है।
-
-31 जिला मुख्यालयों में दो पालियों में होगी परीक्षा
-एडमिट कार्ड व्यापम की वेबसाइट से किया जा सकेगा अपलोडरायपुर / छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा 29 अक्टूबर रविवार को आयोजित विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षाएं राज्य के 31 जिला मुख्यालयों में दो पालियों में आयोजित होंगी। परीक्षार्थी व्यापम की वेबसाइट लिंक Vyapamonline.cgstate.gov.in/online से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे।परीक्षा नियंत्रक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीएएस 23 भर्ती परीक्षा जिसका आयोजन 15 अक्टूबर को किया जाना था, उसे स्थगित करने के पश्चात अब यह परीक्षा 29 अक्टूबर 2023 रविवार को छत्तीसगढ़ राज्य के 31 जिला मुख्यालयों में दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 बजे से 12.15 बजे तक सहायक प्रबंधक (फिल्ड ऑफिसर)/कार्यालय सहायक/सामान्य सहायक/समिति प्रबंधक (नवीन संवर्ग) की भर्ती परीक्षा ली जाएगी, जबकि दोपहर 2 बजे से अपरान्ह 4.15 बजे तक कनिष्ठ प्रबंधक (2)/कनिष्ठ प्रबंधन संवर्ग (ट्रेजरी विशेषज्ञ/मुख्य लेखापाल/उप प्रबंधक/सहायक प्रबंधक की भर्ती परीक्षा ली जाएगी। - दुर्ग । विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत दुर्ग जिला में आज 27 अक्टूबर को 24 अभ्यर्थी क्रमशः विधानसभा 64 दुर्ग शहर से गजेन्द्र यादव भाजपा, पंकज चतुर्वेदी जोहार छ.ग. पार्टी, श्रीमती लक्ष्मी साहू निर्दलीय, आजरा खान समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र 66 वैशालीनगर से दिनेश शिन्दे बसपा, दिवाकर भारती जनता कांग्रेस, जीवनलाल बंजारे निर्दलीय, रिकेश सेन भाजपा, योगेश साहू निर्दलीय, निदेश गेन्द्रे निर्दलीय, विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू कांग्रेस, ढालेश साहू जनता कांग्रेस़, लक्ष्मी वर्मा आम आदमी पार्टी, विधानसभा क्षेत्र 65 भिलाई नगर से जहिर खान जनता कांग्रेस, प्रेमप्रकाश पाण्डे भाजपा, रितुराज वर्मा निर्दलीय, विधानसभा क्षेत्र 67 अहिवारा से ओनी महलांग कांग्रेस, आशीष माण्डले निर्दलीय, संतोष जोशी निर्दलीय, इंदरलाल लहरे बसपा, रामप्रसाद ध्रतलहरे निर्दलीय, विधानसभा क्षेत्र 62 पाटन से उमेश सोनवानी निर्दलीय, गजानंद जांगडे़ निर्दलीय, राजेन्द्र बघेल छत्तीसगढ़ महतारी पार्टी ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसी तरह नामांकन पत्र खरीदने वाले अभ्यर्थी विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण से नारद कुमार साहू निर्दलीय, जुगल प्रसाद जोशी राष्ट्रीय जनसभा पार्टी, कमलेश कुमार यादव निर्दलीय, राधेश्याम सोरी गोंड अम्बेडकर राष्ट्रीय पार्टी, विधानसभा क्षेत्र 65 भिलाई नगर से उमा पाण्डे इंडियन प्रजाबंधु पार्टी, मोहम्मद नसीम निर्दलीय, राममनोहर अग्रवाल न्याय धर्म सभा, विधानसभा क्षेत्र 62 पाटन से मयंक लाल मर्रे निर्दलीय, रामचरण यादव निर्दलीय, दुष्यंत कुमार साहू राइट टू रिकाल, विधानसभा क्षेत्र 67 अहिवारा से संतोष कुमार जांगड़े आईपीबीपी, श्रीमती बालेश्वरी आध्यवार जोहार छत्तीसगढ़, अर्जुन जोशी राष्ट्रीय छत्तीगसढ़ जनसभा, विधानसभा क्षेत्र 66 वैशालीनगर से संगीता केतन शाह निर्दलीय, अंतू सोनी न्याय धर्म सभा, विधानसभा क्षेत्र 64 दुर्ग शहर से संजय दुबे आम आदमी पार्टी, बालकिशन साहू जनता कांग्रेस, साजिद बेग निर्दलीय, जस्मीत सिंह काण्डल इंडिया प्रजाबंधु पार्टी, मनहरण सिंह ठाकुर गोण्डवाना गणतंत्र, राकेश साहू न्याय धर्म सभा शामिल हैै।
- मतदान केन्द्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजाबालोद .कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र यादव ने गुरूवार 26 अक्टूबर को जिले के गुरूर विकासखण्ड के प्राथमिक शाला कंकालिन और हितेकसा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत इन दोनो प्राथमिक शालाओं में बनाए गए मतदान केन्द्रों के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री शर्मा ने प्राथमिक शाला कंकालिन में मौके पर उपस्थित शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से स्कूल में शौचालय, पेयजल व्यवस्था आदि मतदान केन्द्र से जुड़े सभी व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कोटवार से ग्रामीणों को मतदान तिथि 17 नवम्बर की जानकारी देने हेतु मुनादि के संबंध में जानकारी ली तथा ग्रामीणों को सूचना देने हेतु गाॅव में अनिवार्य रूप से मुनादि करने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने एसडीएम श्री जी.डी.वाहिले को मतदान केन्द्रों में व्हीलचेयर आदि सभी जरूरी व्यवस्थाएॅ सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने प्राथमिक शाला हितेकसा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री शर्मा ने मौके पर उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मतदान केन्द्र में शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने हेतु प्रचार-प्रसार आदि उपायों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने इसके लिए जरूरी उपाय सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने गांव में 80वर्ष से अधिक आयु के एवं दिव्यांग मतदाताओं की संख्या के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने मतदान केन्द्र तक पहुॅच पाने में अक्षम मतदाताओं को भराए गए सहमति पत्र आदि के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को इन मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुॅचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा। श्री शर्मा ने प्राथमिक शाला हितेकसा में मतदान केन्द्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर ईव्हीएम के लिए निर्धारित स्थान के संबंध में भी जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बीएलओ को मतदाताओं को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार के लिए प्रेरित करने हेतु चलाए जा रहे गृहभेंट अभियान के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित प्राथमिक शाला हितेकसा के शिक्षक से शाला में अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।
- जगदलपुर । 75 दिनों तक चलने वाली विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा में आज कुटूम्भ जात्रा का रस्म विधिविधान पूर्वक किया गया। इस विधान के तहत बस्तर दशहरा में शामिल होने आए बस्तर के देवी-देवताओं की विधिविधान पूजा अर्चना जगदलपुर के गंगानगर वार्ड स्थित महात्मा गांधी स्कूल परिसर में की गई। इस रस्म के बाद बस्तर दशहरा में शामिल होने विभिन्न क्षेत्रों से आये देवी-देवताओं की विदाई होती है। कुटुम्भ जात्रा के बाद देवी-देवताओं की विदाई शुरू हो जाएगी। शक्तिपीठ दन्तेवाड़ा से बस्तर दशहरा में शामिल होने आयी मावली माता एवं मां दन्तेश्वरी के डोली एवं छत्र की विदाई विधिविधान पूर्वक आगामी 31 अक्टूबर दिन मंगलवार को होगी।
- - सीएम भूपेश बघेल ने अम्बिकापुर में ली चुनावी सभाअंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में भाजपा नेताओं से सवाल पूछते हुए कहा कि किसानों की कर्जमाफ़ी की घोषणा से तकलीफ क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि हमने तो किसानों के सिर्फ 9500 करोड़ रुपये माफ़ किए है । श्री बघेल ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार ने तो उद्योगपतियों के 14.50 लाख करोड़ की कर्जमाफ़ी की है फिर भाजपा नेताओं ने सवाल क्यों नहीं उठाया।जनसभा में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को बोनस देने केंद्र सरकार द्वारा लगाई रोक को हटाने के लिए मैनें प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है, जैसे ही अनुमति मिलेगी हम किसानों को बोनस भी देंगे। किसानों के साथ हमारी कांग्रेस पार्टी खड़ी है। मुख्यमंत्री ने जनसभा में कहा कि हम अब तक चार घोषणा कर चुके हैं परंतु विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने एक भी घोषणा अब तक नहीं नहीं की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जनता से किया हर वादा पूरा किया है हमारी सरकार में भरोसे की गारंटी है हमारी सरकार भरोसे की सरकार है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार में एक बटन दबाते ही किसानों, भूमिहीन मजदूरों, गोबर विक्रेताओं की जेब में पैसा जाता है। हमने आम जनता के जेबों में सीधे नगदी पहुंचाने का काम किया है, हमारी सरकार ने पिछले 5 सालों में 1.75 लाख करोड़ रुपये लोगों के खातों में डाला है। हमारी सरकार की शानदार नीतियों और योजनाओं से छत्तीसगढ़ विकास की रफ्तार में तेजी से आगे बढ़ा है।सबसे पहले पूरे होंगे हमारे ये 4 वादेजनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमने प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी करने, 17.50 आवासहीनों को आवास देने, जातीय जनगणना कराने और किसानों की कर्जमाफ़ी करने की घोषणा की है। जैसे ही छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनेगी हम सबसे पहले इन चारों वादों को प्रमुखता से पूरा करेंगे।
-
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी सभा लेने आई विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि ईडी, आईटी के नाम से कौन डरेगा? जिसने चोरी की, उसे तो पुलिस से डरना ही चाहिए। जिसने लूट लूटकर अपार धन दौलत, काला धन जमा किया है तो उसे ईडी आईटी से डरना चाहिए। हम तो हमेशा कांग्रेस की खिलाफत करते रहे हैं। हमारे पूर्वज भी विरोध करते रहे। न हमारे पूर्वज कभी कांग्रेस से डरे और न हम डरते। जो काला धन रखे हैं, उन्हें पकड़े जाने का डर है। जिन्होंने कुछ गलत तरीके से धन नहीं जमा किया है, उन्हें ईडी आईटी का डरने की जरूरत नहीं है। लेकिन वे लोग ही जांच एजेंसियों के खिलाफ बोल रहे हैं, जिन्हें इनकी कार्रवाई से डर लगता है। यह डर क्यों है?
- - चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगेरायपुर । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 28 अक्टूबर को सुबह 11.45 बजे रायपुर आयेंगे। अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान वे चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। कल दोपहर 1 बजे भानुप्रतापपुर में सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.40 बजे फरसगांव में सभा को संबोधित करेंगे।कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 29 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे राजनांदगांव में तथा दोपहर 2.50 बजे कवर्धा में सभा को संबोधित करेंगे।
-
-चुनाव में सौ फीसदी मतदान के लिए भिलाई निगम का जागरूकता अभियान
भिलाईनगर । आगामी विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर भिलाई निगम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 29 अक्टूबर को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए वाहनों की श्रृंखला बनाकर रैली निकाली जाएगी, जिसे जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अनूठे तरीके से होने वाले मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की निगम द्वारा तैयारी की जा रही है।
भिलाईनगर विधानसभा के रिटर्निंग आफिसर एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर 29 अक्टूबर रविवार को मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र 65 एवं 66 में लोगो को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने निगम द्वारा विशेष आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को दोपहर 12 बजे बैकुंठधाम स्थित मैदान में स्वास्थ्य विभाग के करीब सौ से अधिक वाहनों की श्रृंखला से मतदान तारीख 17 नवंबर का लिखित आकार बनाएंगे। जिसे काफी उंचाई तक देखा जा सकेगा। इसके बाद वाहनों की रैली निकलेगी जो छावनी चौक से होते हुए हथखोज रोड, ट्रांसपोर्ट एरिया, केनाल जीरो पाइंट, मस्जिद रोड, नंदनी रोड होते हुए सेक्टर एरिया पहुंचेगी जो सेंट्रल एवेन्यू से सेक्टर 09 हास्पिटल चौक, हुडको श्रीराम चौक, 32 बंगला, स्कंदाआश्रम से स्टील क्लब चौक से होते हुए सेक्टर 07 मैदान पहुंचेगी जहां कार्यक्रम का समापन मैदान में पुनः स्वीप लिखित आकार में वाहनों को खड़े कर श्रृंखला बनाकर किया जाएगा। सैंकड़ों की संख्या में निकले वाहनों की रैली में मतदाताओं को 17 नवंबर को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करने लाउड स्पीकर के माध्यम स्लोगन एवं नारे लगाए जाएंगे ताकि लोग मतदान तिथि को भूले न और शत प्रतिशत मतदान कर प्रदेश में दुर्ग जिले का नाम एक नया कीर्तिमान स्थापित किया जा सके। - दंतेवाड़ा । मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत जिले के शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम से जुड़कर मतदाता जागरूकता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। इसी क्रम में कन्या आश्रम शाला सोनकूपारा मड़से संकुल केन्द्र मड़से में रंगोली, पोस्टर, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आश्रम की उत्साही छात्राओं ने मतदाता जागरूकता संबंधी मनमोहक रंगोली, चित्रकला एवं पोस्टर बनाकर लोगों के समक्ष अपनी कला का प्रदर्शन किया। आश्रम के छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया कि भारत एक लोकतंत्रात्मक देश है एवं निर्वाचन उसकी जननी है। मतदान केवल अपना मत देना नहीं बल्कि आने वाले भविष्य के प्रतिनिधि को चुनना भी है जो क्षेत्र के विकास को गति देगें यह उनके चुनाव करने का सुअवसर है। इसके साथ ही ग्राम रोजें एकीकृत बाल विकास परियोजना बारसूर के पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली।
-
-6 प्रत्याशियों ने खरीदे नाम निर्देशन पत्र
रायगढ़ / विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत आज 27 अक्टूबर को जिले की चार विधान सभाओं के लिए कुल 11 नामांकन पत्र जमा किए गए है। वहीं 6 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र भी लिए गए।आज जिन 11 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र जमा किए गए है। इनमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-15 लैलूंगा से 3 अभ्यर्थी विद्यावती सिदार (इंडियन नेशनल कांग्रेस), श्री रघुवीर राठिया (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी) एवं श्री अजय कुमार पंकज (हमर राज पार्टी) ने नामांकन पत्र जमा किया। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-16 रायगढ़ से 3 अभ्यर्थी श्री नजीर अहमद (समाजवादी पार्टी), पुष्पलता टण्डन (बहुजन समाज पार्टी) एवं श्री ओ.पी.चौधरी (भारतीय जनता पार्टी) द्वारा नामांकन पत्र जमा किए गए। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-18 खरसिया से 3 अभ्यर्थी श्री भवानी सिंह सिदार (हमर राज पार्टी), श्री प्रवीण कुमार जायसवाल (आम आदमी पार्टी) एवं श्री विनोद चन्द्र सिंह राठौर (निर्दलीय) ने नामांकन फार्म जमा किया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-19 धरमजयगढ़ से 2 अभ्यर्थी श्री हरिशचंद्र राठिया (भारतीय जनता पार्टी) एवं सत्यवती राठिया (बहुजन समाज पार्टी) ने नामांकन पत्र जमा किया।आज जिन 6 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म खरीदे इनमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-15 लैलूंगा से एक अभ्यर्थी श्री अशोक कुमार भगत (निर्दलीय)ने नामांकन फार्म लिया। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-16 रायगढ़ से दो अभ्यर्थी श्री विभाष सिंह ठाकुर (इंडियन नेशनल कांग्रेस) एवं श्री राधेश्याम शर्मा (निर्दलीय)ने नामांकन फार्म खरीदा। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-18 खरसिया से 2 अभ्यर्थी श्री परिमल सिंह यादव (छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे) एवं श्री यशवंत निषाद (जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी) ने नाम निर्देशन पत्र लिया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-19 धरमजयगढ़ से एक अभ्यर्थी श्री सुनील खेस्स (निर्दलीय) ने नामांकन फार्म लिया। इस प्रकार 21 अक्टूबर से अब तक कुल 47 नाम निर्देशन पत्र लिए गए हैं और 17 नामांकन पत्र जमा किया गया है। - -8 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल कियामहासमुन्द । विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज पांचवे दिन शुक्रवार को कुल 13 नामांकन फार्म खरीदे गए। जिसमें महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से 04, खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से 03, बसना विधानसभा क्षेत्र से 04 व सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से 02 अभ्यर्थी शामिल है।इसी तरह आज कुल 08 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वालों में महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से श्री बृज लाल गोड़, श्रीमती भुनेश्वरी सतनामी, श्रीमती डेजी रानी नेताम इसी तरह खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से श्री द्वारिकाधीश यादव, श्रीमती अल्का चंद्राकर, श्री सुखनंदन देशकर, बसना विधानसभा क्षेत्र से श्री अजय रात्रे व सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से श्री अजीत कुमार चौहान शामिल है। दो अभ्यर्थियों ने आज पुनः नामांकन पत्र दाखिल किया।
- महासमुन्द । कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने धान खरीदी की तैयारियों को लेकर खाद्य, मार्कफेड, मंडी, कृषि व सहकारिता से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन के दिशा-निर्देश के तहत जिले में धान खरीदी सुनिश्चित हो। उन्होंने इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए है।शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने धान खरीदी केन्द्र के पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण, उपार्जित धान के भुगतान के लिए आवश्यक राशि, बारदाने एवं परिवहन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा उपार्जन केन्द्र में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला एवं अनुविभागीय स्तरीय अधिकारियों को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।उल्लेखनीय है कि महासमुंद जिले के सभी 182 धान उपार्जन केन्द्रों में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी आगामी 01 नवम्बर से शुरुआत हो जाएगी। जिले में कुल 182 धान उपार्जन केन्द्रों में विकासखण्ड महासमुंद में 37, बागबाहरा में 32, पिथौरा में 44, बसना में 36 व सरायपाली विकासखण्ड में 33 धान उपार्जन केन्द्र स्थापित है।कलेक्टर ने जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों को धान उपार्जन की संभावित तिथि के पूर्व आबंटित केन्द्रों का निरीक्षण कर चेक लिस्ट अनुसार प्रारंभिक तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने धान खरीदी की अवधि के दौरान प्रति सप्ताह कम से कम एक बार प्रत्येक आबंटित केन्द्रों का पर्यवेक्षण कर शासन की नीति-निर्देशों के अनुसार धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की प्रक्रिया संचालित कराए जाने तथा केन्द्र में उपलब्ध धान के स्टॉक एवं नए-पुराने बारदानों का सत्यापन किए जाने हेतु निर्देश दिए है।
- -राजभवन में ‘मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा’ का आयोजन-छत्तीसगढ़ के 146 विकासखण्डों से कलशों में एकत्र माटी को एनवाईके के 206 स्वयंसेवक लेकर जाएंगे दिल्लीरायपुर । भारत और विशेषकर छत्तीसगढ़वासियों का अपनी मातृभूमि और पर्यावरण, उसकी सुरक्षा और संरक्षण से सीधा जुड़ाव है । यह बात छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री बिश्वभूषण हरिचंदन ने आज, केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और नेहरू युवा केन्द्र संगठन (एनवाईकेएस), रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से राजभवन में आयोजित ‘मेरी माटी मेरा देश- अमृत कलश यात्रा’ कार्यक्रम के अवसर पर कही । इस अवसर पर केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के अपर महानिदेशक, श्री अमित कुमार, महानिरीक्षक, श्री साकेत कुमार सिंह, उप महानिरीक्षक, श्री बलराम बेहरा सहित सीआरपीएफ और नेहरू युवा केन्द्र संगठन के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्वयं सेवक उपस्थित थे ।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़ के लोग प्रकृति की गोद में बहुत करीब से रहते आये हैं। हमारे छत्तीसगढ़ी युवाओं ने अपनी मातृभूमि को अंदर और बाहर के दुश्मनों से बचाने का रास्ता चुना है और सीआरपीएफ, भारतीय सेना और अन्य सशस्त्र बलों में शामिल हुए हैं । इस प्रकार, मेरी माटी मेरा देश टैगलाइन के साथ कार्यक्रम - मिट्टी को नमन - वीरो का वंदन, छत्तीसगढ़ में हमारे लिए और भी खास है, जिसमें हमारे युवा राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में सक्रिय भाग ले रहे हैं ।श्री हरिचंदन ने कहा कि प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण के अनुसार मिशन लाइफ (पर्यावरण स्थिरता के लिए जीवन शैली) की तर्ज पर, जलवायु परिवर्तन और मानवता पर इसके प्रभाव पर जोर देना चाहूंगा । छत्तीसगढ़ के युवाओं को जलवायु, ऊर्जा, पर्यावरण और जल संरक्षण के क्षेत्र में वास्तविक परिवर्तन को आगे बढ़ाना और तेज करना होगा ।राज्यपाल ने खुशी जताते हुए कहा कि 09 अगस्त 2023 से लेकर आज तक विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने के लिए एनवाईकेएस और सीआरपीएफ के प्रयास सराहनीय हैं । उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं, हम आजादी के 75वें वर्ष पर अपने स्वतंत्रता सेनानियों और स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों की याद में "आजादी का अमृत महोत्सव" मना रहे हैं । उन्होंने सीआरपीएफ और एनवाईकेएस को इस अद्भुत पहल के लिए बधाई दिया और कहा कि यह न केवल युवाओं को राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी बल्कि सामुदायिक विकास गतिविधियों को भी बढ़ाएगी । उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में, हम सभी उन बहादुर दिलों के कल्याण के लिए मिलकर काम करेंगे जिन्होंने हमारी मातृभूमि की रक्षा के लिए राष्ट्र-विरोधी तत्वों और बाहरी आक्रमणों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था ।उन्होंने बस्तर अंचल के परब नृत्य और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन करने वाले धमतरी के सांस्कृतिक दल के साथ ही छत्तीसगढ़ के एनवाईके के युवा दल को भी शुभकामनाएं दीं जो मेरी माटी मेरा देश - राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नई दिल्ली जा रहे हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के अपर महानिदेशक, श्री अमित कुमार ने बताया कि राज्य से अमृत कलश यात्रा की विदाई की जा रही है । उन्होंने बताया कि ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम की शुरूआत 09 अगस्त को गयी थी । इस अभियान में पांच कार्यक्रम आयोजित किए गए- इनमें वीरों की नाम पट्टिका लगाना, पंचप्रण, वसुधा को नमन, वीरों का वंदन, राष्ट्रीय ध्वज वंदन और राष्ट्रगान का गायन शामिल है । श्री अमित कुमार ने केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल की सेवाओं का जिक्र करते हुए बताया कि दो दशक पहले छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या के समाधान के लिए इस बल की तैनाती की गयी थी । उन्होंने बताया कि अब तक सीआरपीएफ के 446 जवानों ने सेवा करते हुए अपना बलिदान दिया है और 371 नक्सलियों का खात्मा भी किया है । श्री कुमार ने बताया कि सीआरपीएफ सुरक्षा संबंधी कार्यों के अलावा स्थानीय नागरिकों के लिए स्वास्थ्य एवं अन्य कल्याण कार्य भी कर रही है । अमृत कलश यात्रा में शामिल नेहरू युवा केन्द्र संगठन के 206 स्वयं सेवक को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के महानिरीक्षक, श्री साकेत कुमार सिंह ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश- मिट्टी को नमन और वीरों का वंदन कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र के सहयोग से आयोजित किया गया है । उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अमृत कलश यात्रा का दायित्व केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल को सौंपा गया है ।इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र संगठन, रायपुर के युवा कार्यक्रम अधिकारी श्री अर्पित तिवारी ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के आयोजन और उद्देश्यों की संक्षिप्त जानकारी दी । उन्होंने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन के लिए यह गौरव की बात है कि उनके 206 स्वयं सेवक छत्तीसगढ़ के सभी गांवों और 146 विकासखण्डों से मिट्टी लेकर 30 अक्टूबर 2023 को नई दिल्ली जा रहे हैं, जहां कर्त्तव्य पाथ पर अमृत वाटिका आकार ले रही है ।कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय गान और राज्य गीत के गायन से हुई । इसके पश्चात् अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया । इसके बाद ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया । कार्यक्रम के दौरान धमतरी के लोक सांस्कृतिक दल संगवारी द्वारा बस्तर का लोक नृत्य ‘परब’ की प्रस्तुति दी गयी । इस अवसर पर सीआरपीएफ के बलिदानी परिवारों को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के अंत में नेहरू युवा केन्द्र संगठन, रायपुर के युवा कार्यक्रम अधिकारी श्री अर्पित तिवारी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया ।
- रायपुर / राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने से लेकर 25 अक्टूबर तक की स्थिति में 32 करोड़ 75 लाख रूपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई है, जिसमें 8 करोड़ 54 लाख रूपए की नगद राशि शामिल हैं।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान 25 अक्टूबर तक की स्थिति में 25 हजार 101 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 76 लाख रूपए है। साथ ही 2946 किलोग्राम अन्य नशीली वस्तुएं जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ 47 लाख रुपए है भी जब्त किया गया है। सघन जाँच अभियान के दौरान 14 करोड़ 46 लाख रूपए कीमत के 181 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण तथा रत्न भी तलाशी के दौरान जब्त किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य सामग्रियां जिनकी कीमत 6 करोड़ 50 लाख रूपए है भी जब्त की गई हैं।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने विधानसभा निर्वाचन 2023 में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के परिपालन में 12499 लाइसेंसी हथियारों में 10854 हथियार जमा किये गये हैं, 3 जब्त किये गये हैं और 28 कैंसल किये गये हैं। आर्म्स एक्ट के अंतर्गत 1354 प्रकरण बनाये गये हैं और इसके अंतर्गत 1411 हथियार जब्त किये गये हैं। 81 लोगों को जिलाबदर किया गया है। एमवी एक्ट के अंतर्गत 4 लाख 74 हजार 84 प्रकरणों में 20 करोड़ 71 लाख 7 हजार 384 रुपए की कार्रवाई की गई है। प्रतिबंधात्मक कार्यवाही अंतर्गत 1 लाख 49 हजार 478 प्रकरणों में 1 लाख 91 हजार 108 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई है तथा 1 लाख 13 हजार 210 बाउंड ओवर किये गये हैं।
- रायपुर /रायपुर जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत आज सातों विधानसभा में 22 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। धरसींवा विधानसभा क्रमांक-47 में 04, रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्रमांक-48 में 03, रायपुर पश्चिम विधानसभा-49 में 01, रायपुर उत्तर विधानसभा क्रमांक-50 में 04, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्रमांक-51 में 02, आरंग विधानसभा क्रमांक-52 में 05, अभनपुर विधानसभा क्रमांक-53 में 03 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार अब तक कुल 45 नामांकन दाखिल कर दिए गए हैं।आज गुरूवार को कुल 47 नाम निर्देशन पत्र लिए गए। इनमे धरसींवा विधानसभा क्रमांक-47 के लिए 05 ,रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्रमांक-48 के लिए 05, रायपुर पश्चिम विधानसभा-49 के लिए 06, रायपुर उत्तर विधानसभा क्रमांक-50 के लिए 03, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्रमांक-51 के लिए 21, आरंग विधानसभा क्रमांक-52 के लिए 02 और अभनपुर विधानसभा क्रमांक-53 के 05 नाम निर्देशन पत्र शामिल हैं।आज कुल नामांकन पत्र दाखिल करने वाले अभ्यर्थी के नाम इस प्रकार हैं- धरसींवा विधानसभा में इंडियन नेशनल कांग्रेस के छाया वर्मा, निर्दलीय मनोज वर्मा, निर्दलीय रवि कुमार वर्मा, रायपुर के ग्रामीण विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के श्री मोती लाल साहू, इंडियन नेशनल कांग्रेस के पंकज शर्मा और निर्दलीय शिवजीत सिंह उर्फ राजसिंह, रायपुर नगर पश्चिम विधानसभा के निर्दलीय वसीमुद्दीन, रायपुर नगर उत्तर के भारतीय जनता पार्टी की सावित्री जगत, इंडियन नेशनल कांग्रेस के कुलदीप सिंह जुनेजा, निर्दलीय हिम्मत भाई पटेल, आम आदमी पार्टी के विजय गुरूबक्षाणी, रायपुर दक्षिण विधानसभा के इंडियन नेशनल कांग्रेस के महंत रामसंुदर दास, परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया की शोभा ठाकुर आरंग विधानसभा के शक्ति सेना (भारत देश) के शैलेद्र कुमार बंजारे, आम आदमी पार्टी के परमानंद जांगडे, बहुजन समाज पार्टी के संतोष मारकंडे, अभनपुर विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के इन्द्र कुमार साहू और इंडियन नेशनल कांग्रेस से धनेन्द्र साहू ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
-
रायपुर।कांग्रेस कमेटी के द्वारा छत्तीसगढ़ विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिये नियुक्त पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी गई है। .
सूची के अनुसार- विधानसभा लैलूंगा- विधायक सी के राजेन एक्का, रायगढ़ -पूर्व मंत्री किशोर पटेल, खरसिया -कांग्रेस नेता प्रदीप देबता, पूर्व विधायक- धर्मजयगढ़ निपोन दास, खैरागढ़- पूर्व विधायक निहार महानंदा, मोहला-मानपुर- डीसीसी प्रेसिंडेंट गोविंदा पात्रा, सराईपाली- नेशनल कोर्डिनेटर सोशल माडिया अभिषेक महानंदा, बसना- विधायक अधीराज पाणिग्रही, खल्लारी- कांग्रेस नेता समरेन्द्र मिश्रा, महासमुंद- विधायक रमेश जेना, राजिम- कांग्रेस नेता तुषार पथजोशी, बिंद्रानवागढ़- पूर्व विधायक भुजवल मांझी, कुरूद- आरजीपीआरएस कोर्डिनेटर रूपक तुरूक, धमतरी- कांग्रेस नेता अपालासवानी कडरका, सिहावा- डीसीसी प्रेसिडेंट बिजोय कुमार गोमेंगो, संजारी बालोद- युवा कांग्रेस नेता सिसिर मडेला, डौंडीलौहारा- विधायक दसरथी गोमेंगो, गुण्डरदेही- विधायक ताराप्रसाद बहीनीपति, कोण्डागांव- पूर्व विधायक राम चंद्रा कदम, नारायणपुर - नेशनल कोर्डिनेटर आदिवासी कांग्रेस हराबती गोंद, बस्तर- डीसीसी प्रेसिडेंट दुर्गा शंकर साहू, जगदलपुर- महासचिव ओपीसीसी दुर्गा प्रसाद पंडा, चित्रकोट - महासचिव ओपीसीसी अजीत दास, दंतेवाड़ा- एमपी कोरापुट मनोज कुमार आचार्य, बीजापुर- पूर्व डीसीसी प्रेसिडेंट घासीदास माझी, कोंटा- पूर्व विधायक, निमोई सरकार, अंतागढ़- विधायक प्रत्याशी निलमाधब हिकका, भानुप्रतापपुर- डीसीसी प्रेसिडेंट मुना त्रिपाठी, कांकेर- युवा कांग्रेस नेता सागर दास, केशकाल- विधायक प्रत्याशी कृष्णा चंद्र कुलदीप, रायपुर पश्चिम- महासचिव पीसीसी बिधु भूषण त्रिपाठी, बलौदाबाजार- सुरेश आजाद, सराईपाली- नेशनल कोर्डिनेटर सोशल मीडिया अभिषेक महानंदा, पीसीसी मेंबर दिलीप नंदा, चंद्रपुर- पीसीसी सचिव मोतीलाल दास, बिलाईगढ़- पूर्व विधायक राजेन्द्र क्षत्रिय, कसडोल- पीसीसी सचिव अमित गुरू, रायपुर ग्रामीण- जनरल सेक्रटरी तुना महापात्रा, जैजेपुर- जनरल सेक्रेटरी सेवादल ओडिशा देबानंद साहू, जांजगीर- पीसीसी सेक्रेटरी डमरूधर क्षत्रिय, रायपुर दक्षिण जनरल सेक्रेटरी पीसीसी हरदीप सिंह, बिलाईगढ़ पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओडिशा लोकनाथ महारथी, धरसीवा- पीसीसी मेंबर सब्बीर हुसैन, जनरल सेक्रेटरी ओपीसीसी अमिता बिसवाल, कोण्डागांव- पूर्व विधायक रामचंद्र कदम, शमशेर आलम, रायपुर उत्तर- चुन्नू राजपूत, अशोक रावल, विधायक संतोष सिंह सालूजा। - -17 नवम्बर को सवेरे 8 से शाम 5 बजे तक मतदानबिलासपुर, /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने रिटर्निंग अफसर एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव कार्य से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एवं तय समय-सीमा पर सभी कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट करने को कहा है। चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय को 27 प्रकार के कार्य करने होते हैं। इन सभी के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में मतदान 17 नवम्बर को सवेरे 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान के लिए समय आयोग द्वारा निर्धारित किया गया है। मनोडल अधिकारियों ने कलेक्टर को उन्हें सौपे गये कार्यो की प्रगति से अवगत कराया। नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी सहित सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे।कलेक्टर ने रिटर्निंग अफसरों से नामांकन की प्रगति एवं बचे दो दिनों की रणनीति के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षण के बारे में आयुक्त कुणाल दुदावत ने बताया कि मतदान दलों के दूसरे चरण के प्रशिक्षण का कार्यक्रम नामांकन वापसी के बाद होगा। इस दफा रिटर्निंग अफसर स्वयं प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। पहली ट्रेनिंग से ज्यादा दिनों तक एवं सघन रूप से प्रशिक्षण प्रदान की जायेगी। हैण्ड्स ऑन प्रशिक्षण पर ज्यादा जोर दिया जायेगा। इस कड़ी में संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर तैनात किये जाने वाले माईक्रो ऑब्जर्वरों की ट्रेनिंग 28 अक्टूबर को आयोजित की गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग के ईई ने बताया कि कोनी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयुग के निर्देशों के अनुरूप स्ट्रांग रूम तैयार कर ली गई है। 27 अक्टॅूबर को शाम 5 बजे इसका संयुक्त रूप से निरीक्षण किया जायेगा। इसी परिसर में मतदान दलों को सामग्री भी वितरित की जायेगी। राजस्व विभाग की टीम को सामग्री वितरण की जिम्मेदारी सौपी गई है। चुनाव कार्य के लिए पहले चरण में 485 बसों के अधिग्रहण आदेश जारी किये जा चुके हैं। 14 नवम्बर को उन्हें खड़ी करने कहा गया है। उन्होंने मतदाता जागरूकता के लिए संचालित स्वीप गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने बैठक में इव्हीएम, व्हीव्हीपैट की सुरक्षा, व्यय मॉनीटरिंग, मतपत्र छपाई, शिकायत एवं इनका समाघान, सीविजिल, वेबकॉस्टिंग आदि की भी समीक्षा कर उपयोगी दिशा-निर्देश दिए।
- -“इलोक्टोरोलसर्च डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन” में सर्च करेंरायपुर / भारत निर्वाचन आयोग ने सूचना प्रौघोगिकी का बेहतरीन उपयोग करते हुए मतदाताओं को घर बैठे उनका मतदाता सूची में नाम होने की जानकारी उपलब्ध कराई है। कोई भी मतदाता अपने मोबाईल और कम्प्यूटर में इंटरनेट का उपयोग करते हुए निर्वाचन आयोग की वेबसाईट “इलोक्टोरोलसर्च डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन” https://electoralsearch.eci.gov.in में जाकर बड़ी आसानी से अपने तथा अपने परिवार के मतदाता सूची देख सकता है। सूची देखने के साथ ही उसका प्रिन्ट भी लिया जा सकता है। अब इस कारण यदि किसी मतदाता के घर उसकी मतदाता पर्ची नहीं पहुंची हो तो वह इस वेबसाईट का भी उपयोग कर सकता है।वेबसाईट में मतदाता का नाम ढूंड़नें के लिए व्यक्तिगत जानकारी और अपने निवास स्थल की जानकारी होनी चाहिए। इसके अंतर्गत मतदाता सूची में दो तरीकों से नाम देखा जा सकता है। पहला मतदाता पहचान पत्र (ईपीक कार्ड) व्दारा और दूसरा मोबाईल नंबर के माध्यम से। वेबसाईट में नाम ढूंड़ने के लिए व्यक्ति को अपने राज्य का नाम, भाषा का चयन, मतदाता का प्रथम व मध्य नाम उपनेम (सरनेम) रिश्तेदार का प्रथम नाम, उपनाम,जन्म तिथि, आयु, लिंग, जिला, विधानसभा क्षेत्र की जानकारी होनी चाहिए।मतदाता पहचान पत्र (ईपीक कार्ड) व्दारा देखेंपहले विकल्प के रुप में मतदाता पहचान पत्र व्दारा जानकारी प्राप्त करने के लिए भाषा का चयन, ईपीक कार्ड का नंबर और राज्य का नाम लिखना होगा। इसके बाद कैपचा कोर्ड अंकित कर सर्च का बटन दबाना होगा। इसके तुरंत कुछ ही सेकेन्ड में मतदाता के नाम का विवरण आ जाएगा। इसमें मतदाता का नाम, रिश्तेदार का नाम, राज्य जिला, विधानसभा का नाम, मतदान केन्द्र का नाम, मतदाता का सूची का क्रमांक दिखाई देगा। अंत में इसी विवरण को पूरा देखन व प्रिन्ट लेने के लिए व्यूह डिटेल्स को क्लिक करने पर वोटर पोर्टल सर्विस में मतदाता का पूरा विवरण दिखाई पड़ेगा।मोबाईल फोन व्दारा नाम देखेंदूसरे विकल्प के रुप में मोबाईल फोन नंबर व्दारा मतदाता सूची में नाम देखने के लिए “मोबाईल में खोजें” विकल्प में जाना होगा। इसमें भी राज्य का नाम और भाषा का चयन करना होगा। इसके बाद मतदाता का मोबाईल नंबर डाल कर सेन्ड ओटीपी करना होगा। इसके बाद मोबाईल फोन में प्राप्त ओटीपी को अंकित करना होगा। ओटीपी अंकित करते ही मतदाता का विवरण सामने आ जाता है।चुनाव अधिकारियों का नाम और फोन नंबर भी उपलब्धयही भारत निर्वाचन आयोग की इस वेबसाईट में चुनाव अधिकारियों का नाम,पद तथा फोन नंबर भी दिया गया ताकि मतदाता यदि चाहे तो चुनाव अधिकारियों की मदद ले सकता है। मतदाता सूची के विवरण में जिन अधिकारियों का नाम दिया गया उनमें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निग ऑफिसर और बूथ लेवल अधिकारी का नाम और फोन नंबर भी उपलब्ध है।




.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)





.jpg)


.png)




.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)