- Home
- छत्तीसगढ़
- राजनांदगांव/ विधानसभा क्षेत्र मोहला मानपुर विधानभा चुनाव के लिए सात नवंबर को मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी क्रमांक एक को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेंगाकठेरा में प्रशिक्षण दिया गया। मतदान दलों के रेंडोमाइजेशन के उपरांत प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस जयवर्धन ने मतदान दलों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। मतदान अधिकारियों को मतदान दिवस पर उपयोग में आने वाली सभी बिंदुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। मतदान कर्मचारियों से ईव्हीएम/वीवीपैट मशीन, बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट के संचालन की बारीकियों की बिंदुवार जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मतदान अधिकारियों द्वारा पूछे गये जिज्ञासा और शंकाओं का समाधान भी किया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा है कि चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सही तरीके से प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रशिक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही ना करते हुए आत्मविश्वास के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने कहा की मतदान प्रक्रिया बेहद ही संवेदनशील कार्य है, प्रशिक्षण को सहजता से ना लेवें। कलेक्टर ने कहा कि मशीनों के संचालन और तकनीकी को भलीभांति समझे। कोई चूक ना हो, ध्यान रखें। उन्होंने मास्टर ट्रेनरों से भी संवाद किया और मतदानकर्मियों की समस्याओं को भी सुना और उनका समाधान बताया।मतदान अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर्स से उचित प्रशिक्षण प्राप्त करने निर्देशित किया, जिससे निर्विघ्न चुनाव सम्पन्न हो सकें। प्रशिक्षण में ईव्हीएम को मतदान के लिए तैयार करने, ईव्हीएम द्वारा मतदान की कार्यप्रणाली का संचालन करने, ईव्हीएम से संबंधित बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट का संचालन करने, मतदान के दौरान सावधानी, आवश्यक कार्यवाही एवं प्रक्रिया, बैलेट यूनिट और कंटोल यूनिट की सिलिंग की प्रक्रिया तथा मतदान संपन्न होने के बाद सामग्री जमा करने की निर्धारित प्रक्रियाओं सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी विस्तार से दिया गया।
-
0 मतदान के लिए लगातार किया जा रहा जागरूक
राजनांदगांव /जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत छात्राओं द्वारा पोस्ट कार्ड अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत जो छात्राएं अपने घर से दूर या पालकों से दूर हैं, उन्होंने पोस्टकार्ड के माध्यम से अपने अभिभावकों को मतदान करने के लिए पत्र लिया। पत्र में अभिभावकों को दूसरे मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने कहा गया। छात्राओं द्वारा पोस्टकार्ड लेखन में घर से बाहर रहने वाले मतदाता को मतदान तिथि सात नवंबर को मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने का अनुरोध किया गया। -
धमतरी। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत आज दोपहर 12.00 बजे ईव्हीएम मशीनों का प्रथम चरण का रेंडामाईजेशन विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी के मार्गदर्शन में कराया गया।
जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में आयोजित ऑनलाइन रेंडामाईजेशन के दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं ईव्हीएम की नोडल अधिकारी दिव्या पोटाई ने जिले के सिहावा, धमतरी और कुरुद विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन के दौरान उपलब्ध ईव्हीएम मशीन की बैलेट युनिट, कंट्रोल युनिट और व्हीव्हीपीएटी की संख्यात्मक जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोक्तिमा यादव, अपर कलेक्टर आर मरकाम, उपजिला निर्वाचन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी, रिटर्निंग ऑफिसर धमतरी विभोर अग्रवाल, कुरुद सोनाल डेविड, सिहावा गीता रायस्त उपस्थित थीं। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आज किए गए रेंडामाईजेशन उपरांत तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 1405 नग बैलेट, 944 नग कंट्रोल युनिट तथा 1174 नग व्हीव्हीपीएटी मशीन रेंडमाइज किए गए। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को रेंडामाईजेशन की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। -
0 युवाओं ने मतदाताओं को मतदान के लिए किया जागरूक
राजनांदगांव /लोकतंत्र को मजबूत करने शहर में मशाल रैली निकाली गई। रैली निकाल कर कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्र महेश नगर, कमला कॉलेज, कौरिनभाठा क्षेत्र के मतदाताओं को युवाओं ने मतदान के लिए जागरूक किया। आदिवासी छात्रावास के युवाओं ने निष्पक्ष मतदान करने की शपथ भी ली। रैली के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया गया। अभियान में स्वीप की टीम ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया।विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित करने युवाओं द्वारा बुधवार की रात मशाल रैली निकाली गई। जागृति की यह मशाल उन क्षेत्रों तक पहुंची, जहां पहले मतदान का प्रतिशत कम था। यह रैली महेश नगर, कमला कॉलेज और कौरिनभाठा क्षेत्र के गली-गली में मतदान करने की दस्तक दी गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के सीईओ व स्वीप के नोडल अधिकारी अमित कुमार के निर्देशन में कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों को चिन्हांकित कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर मतदाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास महेश नगर के विद्यार्थियों द्वारा उत्साह से मशाल रैली निकाल कर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली निकालते हुए जनमानस को वोट की महत्ता व मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया।कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में लगातार कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में मतदाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मशाल रैली पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास महेश नगर से निकलकर कमला कॉलेज, कौरिनभाठा होते हुए महेश नगर स्थित पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में समाप्त हुई। सीईओ जिला पंचायत श्री अमित कुमार ने कहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा निर्वाचन के दौरान इस क्षेत्र का मतदान प्रतिशत कम था जिसके लिए यहां के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मशाल रैली निकाली गई। रैली में युवाओं ने हम सब ने ठाना है निष्पक्ष मतदान कराना है, शत-प्रतिशत मतदान बनेगा राजनांदगांव का अभिमान, सात नवंबर को मतदान अवश्य करें, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, लोकतंत्र का भाग्य विधाता होता जागरूक मतदाता, वोट डालने जाएं अपना वोट काम में लाएं, वोट हमारा हैं अनमोल कभी ना लेंगे इसका मोल, आओ मिलकर अलख जगाएं शत-प्रतिशत मतदान कराएं, चुनाव आयोग का है आव्हान सबको करना है मतदान, एक वोट से होता फैसला मतदाता का यही हौसला, मतदान हमारा अधिकार है इससे बनती सरकार है का नारा लगाते हुए शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया। छात्रावास में पहुंचकर युवाओं ने निष्पक्ष मतदान करने के लिए शपथ लिया। -
*पॉवर कंपनी ने लोगों को सतर्क और जागरूक रहने दिये सुझाव*
रायपुर । शहर एवं ग्रामीण इलाकों में बाहरी व्यक्तियों की विद्युत दुर्घटनाओं में जनहानि और गंभीर रूप से घायल होने की ख़बरें आती रहती हैं जो कि अत्यंत पीड़ादायक तथा संबंधित परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति के रूप में घटित होती हैं।छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी मनोज खरे ने जनता को बिजली से बर्ताव करते वक्त सावधान रहने तथा छेड़छाड़ न करने की सलाह दी है। लोगों को सतर्क एवं जागरूक किया है।पॉवर कंपनी ने कहा है कि उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन उनकी आवश्यकताओं के लिए प्रदान किया जाता है, इसका उपयोग जंगली जानवरों का शिकार करने अथवा खेतों में फसल सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग में करंट लगाना अवैध और खतरनाक है। इससे आमजन को जानमाल का नुकसान उठाना पड़ता है। बिजली के स्विच या प्लग का उपयोग हमेशा रबर की चप्पल पहन कर ही करना चाहिए। ट्रांसफ़ॉर्मर और बिजली की लाइनों से सुरक्षित दूरी बरतना चाहिए। हमेशा वैध बिजली कनेक्शन से बिजली का उपयोग करें।विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव के लिए मैदानी स्तर पर उपभोक्ताओं जागरूक किया जा रहा है। साथ जनता से अपील की गई है कि जानकारी के अभाव एवं असावधानी के कारण विद्युत दुर्घटनाएं हो जाती हैं, जिनमें जानमाल का नुकसान हो जाता है, जिसकी भरपाई आजीवन संभव नहीं होती है। अतः विद्युत संबंधी कार्य एवं उसके उपयोग के प्रति सतर्क रहें। खासकर कृषि पंपों को सिंचाई के दौरान ज़मीन गीली होने से करंट लगने का ख़तरा बढ़ जाता है।उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए बताया गया कि बिजली की लाईनों के नीचे निर्माण कार्य न करें। विद्युत लाईनों, उपकरणों/ट्रांसफार्मर आदि में खराबी आने पर अनधिकृत रूप से सुधार कार्य का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में विभाग के संबंधित कर्मचारी/अधिकारी को सूचित करें। विद्युत लाईनों से सुरक्षित दूरी बनायें रखें। यदि कही बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिरा गया हो तो उससे दूर रहें तथा अन्य व्यक्तियों को भी दूर रहने की हिदायत दें। इसकी जानकारी तत्काल संबंधित लाईनमेन या संबंधित बिजली आफिस में दें। नदी नालों, तालाबों आदि में बिजली का तार टूटकर गिरा पाए जाने पर पानी में न जाए तथा पर्याप्त दूरी बनाए रखें। उपकरण एवं पंप आदि चलाने के लिए हुकिंग कर बिजली का अनधिकृत उपयोग न करे, यह खतरनाक के साथ अवैध कार्य की श्रेणी में आता है। घरों/खेतों आदि में बिजली के गुणवत्तापूर्ण उपकरणों का उपयोग करें। कपड़े सुखाने के लिए बिजली के खंभे से तार आदि न बांधे। कपड़े सुखाने वाले तार को विद्युत उपकरणों/लाईनों से पर्याप्त दूरी पर रखें। कटी-फटी सर्विस लाईनों का उपयोग न करें। अस्थायी कनेक्शन के लिए कटे-फटे वायर का उपयोग न करें, तथा पर्याप्त लंबाई की बल्लियों का उपयोग कर लाईन जमीन से पर्याप्त ऊंचाई पर रखें। बच्चों को विद्युत उपकरणों/लाईनों के आसपास न खेलने दें। -
डिप्टी कलेक्टर और पंचायत सचिव की जांच व अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश
राज्य सूचना आयुक्त की कार्यवाही
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने आवेदकों को समय पर सूचना देने में लापरवाही बरतने और सूचना का अधिकार अधिनियम का समुचित क्रियान्वयन नहीं किए जाने पर ग्राम पंचायतों के 2 सचिव पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। राज्य सूचना आयुक्त श्री मनोज त्रिवेदी ने बलौदाबाजार जिले के नगरदा ग्राम पंचायत के सचिव श्री गोटीलाल पटेल और महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत परघिया के सचिव श्री अरुण बुढेक पर यह जुर्माना लगाया है। राज्य सूचना आयुक्त ने संबंधित जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को जुर्माने की राशि वसूल कर शासन के खाते में जमा कर आयोग को पालन प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिए हैं।
जांच व अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश
राज्य सूचना आयुक्त ने एक आवेदक को दो वर्ष विलंब से जानकारी देने के मामले में तत्कालीन जन सूचना अधिकारी एवं महासमुंद जिले के पिथौरा के तहसीलदार श्री बनसिंह नेताम के विरुद्ध सामान्य प्रशासन विभाग को जांच कर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। श्री नेताम वर्तमान में सुकमा जिले में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ है। इस प्रकरण में यह पाया गया है कि तत्कालीन जन सूचना अधिकारी तहसीलदार पिथौरा ने यह कहा है कि उन्हें पंजीकृत डाक से भेजा गया आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। अतः राज्य सूचना आयुक्त ने सामान्य प्रशासन विभाग को किसी सक्षम अधिकारी से इस तथ्य की जांच कराने कहा है कि आवेदक द्वारा पंजीकृत डाक से भेजा गया मूल आवेदन जन सूचना अधिकारी के कार्यालय में प्राप्त हुआ है अथवा नहीं। और यदि प्राप्त हुआ है तो किस कर्मचारी के द्वारा प्राप्त किया गया है और उसके द्वारा मूल आवेदन को जन सूचना अधिकारी के संज्ञान में क्यों नहीं लाया गया। यदि जांच में तत्कालीन जन सूचना अधिकारी श्री नेताम दोषी पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।
एक अन्य प्रकरण में महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत बोइरलामी के तत्कालीन जन सूचना अधिकारी श्री वृदावन विश्वकर्मा के विरुद्ध वर्तमान जन सूचना अधिकारी को संपूर्ण प्रभार नहीं देने, प्रथम अपीलीय अधिकारी के समक्ष सुनवाई में 15 दिवस में जानकारी उपलब्ध करा देने का कथन करने और प्रथम अपीलीय अधिकारी के आदेश के बाद भी आवेदक को जानकारी नहीं देने के लिए श्री विश्वकर्मा के विरुद्ध नियमानुसार जांच कर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश जिला पंचायत के सीईओ को दिए गए हैं। -
पहले चरण के लिए अब तक 127 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 201 नामांकन पत्र
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए पांचवे दिन 114 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार पहले चरण के लिए अब तक कुल 127 अभ्यर्थियों ने 201 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में 16, भानुप्रतापपुर, नारायणपुर, जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 9-9, अंतागढ़ में 8, राजनांदगांव और चित्रकोट में 7-7, कवर्धा, मोहला-मानपुर और बस्तर में 6-6, दंतेवाड़ा में 5, डोंगरगढ़, खुज्जी, केशकाल, कोंटा में 4-4, कोण्डागांव में 3, डोंगरगांव, कांकेर, बीजापुर में 2-2 और खैरागढ़ में 1 नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।
प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 विधानसभा क्षेत्रों सहित राजनांदगाँव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई तथा कबीरधाम जिलों के 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी तथा प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा जबकि दोनों ही चरणों के लिए मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
प्रथम चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, केशकाल, कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, मोहला-मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा। -
बालोद। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री जितेेेंद्र यादव ने बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के माटरी स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने प्राथमिक शाला माटरी में बनाए गए मतदान केंद्र के अलावा विद्यालय के अध्ययन-अध्यापन व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर श्री शर्मा ने मतदान केंद्र के व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पूर्व माध्यमिक शाला माटरी के कक्षा 7वीं में पहुंचकर अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कक्षा 7वीं के विद्यार्थियों को अंग्रेजी के पाठ को पढ़कर सुनाने को कहा। श्री शर्मा ने मौके पर उपस्थित कक्षा शिक्षिका को अध्यापन व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने मध्यान्ह भोजन केे गुणवत्ता के संबंध में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्वत, एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
-
भिलाईनगर/मतदान केन्द्रो में पानी, बिजली, सफाई, दिव्यांगजनो के लिए रैम्प सिढ़ी तथा महिला एवं पुरूष के लिए अलग-अलग प्रशाधन की व्यवस्था हो मतदाताओं को मतदान करने में कोई परेशानी नहीं होना चाहिए। विधानसभा 65 भिलाईनगर के रिटर्निंग आफिसर एवं आयुक्त रोहित व्यास ने बुधवार को खुर्सीपार गौतम नगर के पंचशील स्कूल के मतदान केन्द्रो का निरीक्षण किया, उन्होने जोन आयुक्त से कहा कि सभी केन्द्रो में मतदाता के प्रवेश तथा निकासी के लिए दरवाजे हो मतदान केन्द्र में प्रकाश की व्यवस्था पर्याप्त हो उन्होने दिव्यांग मतदाताओं के लिए तत्काल रैम्प बनाने को कहा श्री व्यास स्कूल में बनाये गये 6 मतदान केन्द्रो के कमरो को घूम-घूम कर देखे और आवश्यक निर्देश दिए स्कूल प्रागंण की पर्याप्त सफाई करने को कहा मतदान दल के लिए निस्तारी पानी की व्यवस्था तथा पुरूष एवं महिला दल के लिए शौचालय की वर्तमान व्यवस्था में आवश्यक सुधार के निर्देश दिये। कमरो में कक्ष क्रमांक को प्रदर्शित करने तथा मतदान केन्द्र क्रमांक दर्शाते हुए सूचक बोर्ड लगाने को कहा। सभी व्यवस्था एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये है। रिटर्निग आफिसर श्री व्यास ने कहा कि मतदान केन्द्रो के 2 सौ मीटर की परीधी में किसी भी प्रकार की प्रचार-प्रसार नहीं होना चाहिए इसे भी आवश्यक रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, सहायक अभियंता प्रिया खैरवार, उपअभियंता चंद्रकांत साहू, अमित कुमार एक्का, सुपरवाइजर यू वेंकटराव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
-
20 वर्षों से रखे अस्थिकलश को स्वर्गधाम सेवा समिति को सौंपा गया
भिलाईनगर/ दाह संस्कार के बाद अपनी मुक्ति का वर्षो से बाटजोह रहे मुक्तिधााम में रखे अस्थि कलश को विधिवत विर्सजित करने स्वर्ग धाम सेवा समिति धमतरी को सौपा गया ।
अंतिम संस्कार हेतु रामनगर मुक्तिधाम लाए जाने के बाद बहुत से मृतक के परिजनों ने अभी तक अस्थिकलश को नहीं ले गये थे, उन सभी अस्थिकलश को विधिवत तर्पण कर विर्सजित करने स्वर्गधाम सेवा समिति धमतरी द्वारा आवेदन पत्र दिया गया था, जिस पर महापौर परिषद ने समिति के कार्य अनुभव को देखते हुए अपनी सहमति प्रदान किया था।
भिलाई निगम द्वारा लगभग 20 वर्षों से रखे हुए सभी अस्थि कलश को समिति के अध्यक्ष अशोक पवार एवं पदाधिकारियों को सौंपा गया। वार्ड 14 रामनगर मुक्तिधाम में दाह संस्कार पश्चात अस्थि लेने कुछ परिजन कई दिन बाद भी आते है इसलिए अस्थि को मुक्तिधाम में सुरक्षित रखते है। बीते कुछ वर्षों में बहुत से मृतक के परिजन अस्थि को नहीं ले गए थे, कई मृतक के परिजन तो किसी के घर का भी पता दर्ज नहीं कराए थे।
इन 40 मृतकों के थे अस्थिकलश -
मृतक दुखी राम छावनी भिलाई, शोभाराज रानी, एम हनुमैया पिता एम डण्डासी क्वा. 5ए सड़क 12 सेक्टर 06, दिल्ली बिसाई पिता भीम संजय नगर सुपेला, निलांबर दलाई पिता लक्ष्मण दलाई शंकरपारा सुपेला, शिव कुमारी पति परमेश्वर, 49/9 नेहरू नगर पश्चिम, अजय यादव पिता धन्नाला यादव सपना टाॅकिज के पीछे खुर्सीपार, रंजीता बिसाई पति निरंजन कन्हाई केम्प 01 म.नं. 703, बिगुला देवी पति जमुना शाह अर्जुन नगर म. नं. 2144, राहुल शर्मा पिता विजय शर्मा म. नं. 19/ए एचएससीएल काॅलोनी रूआंबांधा, के.एस वेनु म नं. 21/ए सेक्टर 04, सुरेश अज्ञात, अमिताभ अज्ञात, अजय अग्रवाल टाटीबंध रायपुर म. नं. 936, हरि साहू पिता गुणो साहू म.नं. 2380, चंदी निषाद फरीद नगर भिलाई, रामकुमार साहू सुभाष नगर, मगरावा शंकर नगर छावनी, सोमनाथ सेक्टर 04, मिथिल ताण्डी, चंदन साव, खोगा बिसाई, यादव जी, सुनील मांझी सहित कुल 40 मृतको के अस्थि कलश थे। -
रायपुर /विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए गठित जिले के नामांकन दलों का प्रशिक्षण 19 अक्टूबर को सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में होगा। रायपुर जिले में मतदान 17 नवंबर को है। जिले में आने वाले सभी विधानसभा में रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। साथ ही अन्य तैयारियां भी की जा रही है। कलेक्टर डॉ भुरे ने सभी संबंधित अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
-
रायपुर/ विधानसभा चुनाव 2023 के तहत होने जा रहे मतदान के समय सभी मतदाता जिन्हें निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए है, वे वोट डालने हेतु मतदान केन्द्रों पर निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएगे, किन्तु जो मतदाता निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते वे अपनी पहचान हेतु निर्धारित वैकल्पिक पहचान पत्र प्रस्तुत कर वोट डाल सकेंगे।
वैकल्पिक पहचान पत्र के रुप निर्धारित किए गए पहचान पत्रों में पासपोर्ट, ड्राईविंग लाईसेंस, केन्द्र/राज्य शासन अथवा सार्वजनिक लोक उपक्रम द्वारा अपने कर्मचारी को जारी किया जाने वाला फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंकों डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, पेन कार्ड, आरजीआई एवं एनपीआर द्वारा जारी की गई स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, श्रम मंत्रालय योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, निर्वाचन तंत्र द्वारा जारी प्रमाणित फोटो मतदाता पर्ची, विधायक, सांसदों, विधान परिषद, सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, आधार कार्ड, आदि शामिल है, इनमें से कोई भी एक पहचान पत्र मतदान केन्द्र पर प्रस्तुत कर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है। -
दुर्ग / जिले के सभी मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधा रहेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आयुक्त नगर पालिका निगम दुर्ग, भिलाई नगर, रिसाली, भिलाई-चरोदा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुम्हारी, अहिवारा, अम्लेश्वर, जामुल, उतई, पाटन, धमधा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग, धमधा, पाटन को पत्र जारी कर सम्बंधित क्षे़त्र अंतर्गत नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, जनपद पंचायत में आने वाले मतदान केन्द्रों पर छाया, शमियाना, प्रकाश, पेयजल, एवं सिग्नैज, हेल्प डेस्क, जलयान केन्द्र, फ्लैक्स की व्यवस्था करने कहा है। कलेक्टर ने कहा है कि उक्त व्यवस्था संपादित कर इस कार्यालय को जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार व्यवस्था पर भण्डार क्रय नियम एवं छ.ग. शासन के मितव्ययता संबंधी जारी आदेशों का कड़ाई से पालन किया जाए।
-
दुर्ग/ विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62-पाटन के मतदाता सूची की चिन्हित प्रति (पोस्टल बैलेट ईडीसी) तैयार करने के अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस कार्य के लिए अपर कलेक्टर श्री गोकुल रावटे, संयुक्त कलेक्टर श्री प्रवीण वर्मा, अतिरिक्त तहसीलदार पाटन श्रीमती मीना साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
चिन्हित मतदाता सूची तैयार करने हेतु आबंटित मतदान केन्द्र क्रमांक 1 से 60 तक के लिए प्रभारी अधिकारी राजस्व निरीक्षक कुम्हारी श्री कृष्णादास बांधे 9826132778 को नियुक्त किया गया है।सहयोगी मतदान क्रमांक 1 से 15 के लिए पटवारी तह.पाटन श्री विष्णु मधुकर 8458916240, मतदान केन्द्र क्रमांक 16 से 30 के लिए पटवारी श्री पुरूषोत्तम दास 9907785046, मतदान केन्द्र क्रमांक 31 से 45 के लिए पटवारी श्री मनोज नायक 7987370098, मतदान केन्द्र क्रमांक 46 से 60 के लिए पटवारी श्री अरविंद तिवारी को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार चिन्हित मतदाता सूची तैयार करने हेतु आबंटित मतदान केन्द्र क्रमांक 61 से 75 तक के लिए प्रभारी अधिकारी राजस्व निरीक्षक पाटन श्री ई राकेश को नियुक्त किया गया है। सहयोगी मतदान क्रमांक 61 से 75 के लिए पटवारी पाटन श्री सुशांत ठाकुर, मतदान केन्द्र क्रमांक 76 से 90 के लिए पटवारी पाटन श्री जसवंत कुमार साहू 7898520931, मतदान केन्द्र क्रमांक 91 से 105 के लिए पटवारी श्री राजेन्द्र वैष्णव 9329981471, मतदान केन्द्र क्रमांक 106 से 120 के लिए पटवारी श्री टेकराम साहू 9977211562 को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार चिन्हित मतदाता सूची तैयार करने हेतु आबंटित मतदान केन्द्र क्रमांक 121 से 180 तक के लिए प्रभारी अधिकारी राजस्व निरीक्षक अम्लेश्वर श्री नीलकंठ वर्मा को नियुक्त किया गया है। सहयोगी मतदान क्रमांक 121 से 135 के लिए पटवारी पाटन श्री केदारनाथ साहू 9575931431, मतदान केन्द्र क्रमांक 136 से 150 के लिए पटवारी पाटन श्री चिन्मय अग्रवाल 9303038833, मतदान केन्द्र क्रमांक 151 से 165 के लिए पटवारी श्री लोकेश्वर नाथ खोबरागढ़े 9424119664, मतदान केन्द्र क्रमांक 166 से 180 के लिए पटवारी श्री राजेन्द्र देवांगन 942555610 को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार चिन्हित मतदाता सूची तैयार करने हेतु आबंटित मतदान केन्द्र क्रमांक 181 से 246 तक के लिए प्रभारी अधिकारी राजस्व निरीक्षक रानीतराई श्री मनोज कुमार मेहता 7415779732 को नियुक्त किया गया है। सहयोगी मतदान क्रमांक 181 से 195 के लिए पटवारी पाटन श्री शंकरलाल टंडन 9827945994, मतदान केन्द्र क्रमांक 196 से 212 के लिए पटवारी पाटन श्री मनोज भारती 7999257642, मतदान केन्द्र क्रमांक 213 से 229 के लिए पटवारी श्री राम नरेश टंडन 9479287203, मतदान केन्द्र क्रमांक 230 से 246 के लिए पटवारी श्री सुभाष कुमार साव 9131677001 को नियुक्त किया गया है। -
बिलासपुर/आगामी विधानसभा निर्वाचन हेतु जिले में मतदाताआंे को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित एवं जागरूक करने विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसी कड़ी में स्कूल शिक्षा विभाग की निगरानी व पर्यवेक्षण में जिले के सभी विद्यालयों में मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए विकासखण्डवार स्वीप पोस्टर का थीम निर्धारित किया गया है।
जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के जिला नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के सभी विद्यालय शामिल होंगे। सभी विद्यालयों को 2 गुना 4 फिट की साईज का मतदाता जागरूकता से संबंधित न्यूनतम एक व अधिकतम दो स्वीप पोस्टर बनाना होगा। पोस्टर में शत प्रतिशत मतदान, बिलासपुर का अभिमान एवं चुनई चिरई का मोनो अनिवार्य रूप से अंकित करना होगा। स्वीप पोस्टर में शाला का नाम एवं विकासखण्ड का उल्लेख अनिवार्य रूप से करें एवं किसी भी राजनैतिक दल का नाम एवं चुनाव चिन्ह अंकित नहीं होना चाहिए। पोस्टर का थीम मतदाता जागरूकता पर आधारित हो। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए नहीं अपितु विद्यालय के लिए है। इसका निर्माण विद्यालय प्रबंधन द्वारा शाला स्तर पर कराया जाएगा। पोस्ट निर्माण विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा किया जा सकता है। प्रतिभागी विद्यालय अपने पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते है।
प्रत्येक विद्यालय से पोस्टर संग्रहित करने हेतु विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को नोडल एवं विकासखण्ड स्त्रोत केंद्र समन्वयक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल द्वारा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संकुलवार पोस्टर जमा कराकर तथा बंडल बनाकर जिला परियोजना कार्यालय बिलासपुर में विकासखण्डवार प्रभारी अधिकारी के पास जमा करना होगा। प्रभारियों को 30 अक्टूबर तक कार्यालयीन दिवस में जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा बिलासपुर जिला पंचायत परिसर द्वितीय तल में पोस्टर जमा करना होगा। विकासखण्डों द्वारा प्रस्तुत स्वीप पोस्टर का जिला स्तरीय कार्यक्रम मंे प्रदर्शन किया जाएगा। प्रत्येक विकासखण्ड के श्रेष्ठ दस पोस्टर का चुनाव कर संबंधित विद्यलाय को पुरस्कृत किया जाएगा। निजी विद्यालयों से समन्वय स्थापित कर स्वीप पोस्टर के निर्माण एवं सहभागिता की जिम्मेदारी डॉ. मुकेश पाण्डेय सहायक कार्यक्रम समन्वयक समग्र शिक्षा बिलासपुर की होगी। -
चुनाव की तैयारियों की समीक्षा
स्ट्रांग रूम और मतदान केन्द्र का किया अवलोकन
रायपुर/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज धरसींवा विधानसभा के खरोरा, धरसीवा और बलौदाबाजार विधानसभा का जिले मे आने वाले क्षेत्र तिल्दा का दौरा किया और चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने तिल्दा महाविद्यालय में स्ट्रांग रूम और खरोरा के मतदान केन्द्र का अवलोकन भी किया।
कलेक्टर ने वहां निर्वाचन से जुडे अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। सभी निर्वाचन की तैयारियों मे पूरी तरीेके से जुट जाएं। यह ध्यान रखें की मैदानी अमला निष्पक्ष होकर कार्य करें। जिले मे शांति-सुव्यवस्था बनाए रखें। असामाजिक तत्वों और शांति भंग करने वाले पर नजर रखें और कड़ी कार्रवाई करें। बनाए गए कंट्रोल रूम को निरंतर सक्रिय रखे और निर्वाचन संबंधित शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि कम्प्लेन मॉनिटरिंग सिस्टम को मजबूत रखों। निर्वाचन संबंधित शिकायत मिलने पर एफ.एस.टी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर जांच कर निराकरण करें। कलेक्टर ने कहा कि मतदान केन्द्रों में दिव्यांजनो के लिए रैम्प की व्यवस्था करें और प्रत्येक केन्द्र में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराएं। डॉ भुरे ने कहा कि शासकीय कार्यालयों-स्थानों पर संपत्ति विरूपण की कार्रवाई पूर्ण रूप से करें। सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्वाचन के दौरान मुख्यालय ना छोडें।
एसडीएम श्री प्रकाश टंडन ने बताया कि धरसींवा विधानसभा में 249, रायपुर जिले में बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र में 110 मतदान केन्द्र हैं। धरसींवा विधानसभा में 10 संगवारी मतदान केन्द्र, 01 युवा मतदान केन्द्र और 01 विकलांग मतदान केन्द्र है। 50 प्रतिशत मतदान केन्द्र में वेबकास्टिंग की जाएगी। जिसकी सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। -
दुर्ग / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए अभ्यर्थियों द्वारा छिपाये गये या विवादित व्यय के समाधान हेतु जिला व्यय निगरानी तथा निर्वाचन समिति का गठन किया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के. दुबे से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला व्यय निगरानी समिति में निवार्चन क्षेत्र के प्रभारी व्यय प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नोडल ऑफिसर (इइएम) शामिल है। इसी प्रकार निर्वाचन समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग, नोडल अधिकारी, व्यय अनुवीक्षण (इइएम) तथा जिला कोषालय अधिकारी शामिल किये गये है।
-
- डेंगू के 03 नये प्रकरण मिले
दुर्ग /दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिनमें से भिलाई नगर निगम क्षेत्र व दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अमले द्वारा डेंगू से संबंधित नियंत्रण व रोकथाम का कार्य निरंतर किया जा रहा है। आज 18 अक्टूबर 2023 को डेंगू एलिजा पॉजिटिव के 03 नये प्रकरण मिले। वर्तमान में 05 मरीज भर्ती है एवं कोई भी मरीज की गंभीर स्थिति नहीं है। मरीजों के निवास क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा मास्किटो सोर्स रिडक्शन का कार्य दैनिक रूप से किया गया है। डेंगू एलिजा पॉजिटिव नए 03 मरीजों में से 01 मरीज खुरसुल (निकुम) 01 कोहका भिलाई सुपेला व 01 मरीज सेक्टर 6 भिलाई का नगर निगम भिलाई, घरोदा, रिसाली जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं नगर निगम दुर्ग की टीम के द्वारा लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में लार्वा नष्टीकरण के लिए टेमीफॉस एवं एडिस मच्छर को नष्ट करने के लिए मेलाथियॉन से फागिंग का कार्य किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम के अनुसार डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु दुर्ग, भिलाई, घरोदा, रिसाली नगर निगम जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र, स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण/शहरीय की टीम द्वारा कुल 148454 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है, जांच किये कुलर पानी टंकी व अन्य कंटेनर की संख्या-180924 जिनमें से 72885 खाली कराये गये। सभी कंटेनरों में 107276 स्थानों में टेमीफास डालकर लार्वा का नष्टीकरण किया गया, 149196 पाम्पलेट के माध्यम से डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य शिक्षा दी गयी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, सभी नगर निगम एवं मीडिया के द्वारा लगातार लोंगों से यह अपील की जा रही है कि सप्ताह में एक दिन शुष्क दिवस के रूप में मनाया जाना डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए उचित होगा। उस दिन घर के सारे कटेंनर जैसे कुलर, पानी टंकी व अन्य जिसमें बारिश का पानी एकत्रित हो उसको समतल जगह में उस पानी की निकासी की जाये। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कारगर होगा। अपील नहीं मानने पर यदि किसी घर में पहली बार लार्वा मिलता है तो नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा समझाईश दी जाएगी और दुसरी बार लार्वा मिलने पर 500 रू. से लेकर 5000रू. तक का अर्थदंड वसूला जाएगा जिसकी जवाबदारी स्वयं की होगी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सी. बी. एस. बंजारे के द्वारा लोगो से यह अपील की जाती है कि बुखार आने पर मलेरिया एवं डेंगू की जाँच की जाये। डेंगू एवं मलेरिया की जाँच जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सभी सामु.स्वा. केन्द्र / प्राथ. स्वा.के. शहरी प्राथ. स्वा. केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में जॉब निःशुल्क किया जा रहा है। जॉच के उपरान्त ही डॉक्टर के परामर्श से दवा लेना उचित होगा। -
दुर्ग/ छत्तीसगढ विधानसभा निर्वाचन 2023 के परिपेक्ष्य में कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग 18 अक्टूबर 2023 को खपरी कुम्हारी स्थित छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के निरीक्षण के लिए पहुंचे। कलेक्टर ने वहाँ मंदिरा के उत्पादन, बॉटलिंग एवं प्रदाय व्यवस्था का निरीक्षण किया और वहाँ तैनात आबकारी अधिकारियो से पूरी जानकारी ली। विधानसभा निर्वाचन के लिए लागू आदर्श आचार संहिता की अवधि में आसवनी में सतर्कता एवं मुस्तैदी से कार्य करने हेतु निर्देशित किया। आसवनी में सुरक्षा एवं निगरानी हेतु सशस्त्र बल की तैनाती की गई है। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज के नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री यदुनंदन राठौर एवं जिला आबकारी अधिकारी महिमा पटावी आदि उपस्थित रहे।
-
दुर्ग1 विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु सामग्री वितरण केन्द्रों में विद्युत व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों की ड्यूटी 16 नवम्बर 2023 को प्रातः 6 बजे निर्धारित स्थलों में ड्यूटी लगाई गई है। कार्यपालन अभियंता श्री आर.एल.गायकवाड़ एवं अनुविभागी अधिकारी श्रीमती संध्या बंजारे समस्त सामग्री वितरण केन्द्र स्थलों का निरीक्षण करेंगे। मानस भवन दुर्ग में सहायक अभियंता श्रीमती पूजा शुक्ला एवं उपअभियंता श्री दीपक कुमार शर्मा, साईंस कॉलेज दुर्ग में उपअभियंता कु.विकासलता तिर्की एवं उपअभियंता श्रीमती सीमा साहू, पॉलिटेक्नीक कॉलेज दुर्ग में उपअभियंता श्रीमती रेणुका साहू एवं उपअभियंता श्री सतीश कुमार यादव की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त सभी अधिकारियों की ड्यूटी सामग्री वापसी हेतु 17 नवम्बर 2023 को शंकरा कॉलेज जुनवानी भिलाई में ड्यूटी लगाई गई है।
-
दुर्ग/ आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यपालन अभियंता(नगर संभाग) छ.स्टे.पा.डि.कं.लि. श्री सतीश कुमार वर्मा 9826308668 को दुर्ग शहर विधानसभा के लिए, कार्यपालन अभियंता(संचा/संधा) छ.स्टे.पा.डि.कं.लि. के श्री ए.के.बिजौरा 9827103423 को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के लिए, कार्यपालन अभियंता(नगर संभाग)पश्चिम छ.स्टे.पा.डि.कं.लि. भिलाई के श्री आर.के.चंद्राकर 9827484364 को वैशालीनगर विधानसभा के लिए, कार्यपालन अभियंता(संचा./संधा.) छ.स्टे.पा.डि.कं.लि. भिलाई के श्री डी.के.भारती 9424118220 को अहिवारा/पाटन विधानसभा के लिए, कार्यपालन अभियंता(नगर संभाग) पूर्व छ.स्टे.पा.डि.कं.लि. भिलाई के श्री बलभ्रद वर्मा 9926279860 को भिलाई नगर विधानसभा के लिए नियुक्त किया गया है।
-
बिलासपुर/जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत मताधिकार के प्रति युवाओं एवं आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए महाविद्यालयों में स्वीप पतंग सजाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के अलावा जिले के आम नागरिक भी भाग ले सकेंगे। स्वीप पतंग सजावट कर पतंग जमा करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर तक है। सर्वश्रेष्ठ सजावट करने वाले प्रथम 25 प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के जिला नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल ने बताया कि प्रतिभागी बाजार से पतंग खरीदकर स्वयं सजावट करने के साथ ही स्वयं पतंग निर्माण कर इसकी सजावट कर सकते है। प्रत्येक पतंग में शत प्रतिशत मतदान, बिलासपुर का अभिमान एवं चुनई चिरई का मोनो एवं प्रतिभागी का नाम, मोबाईल नंबर अवश्य लिखा होना चाहिए। प्रतिभागियों को यह भी ध्यान रखना होगा कि उनके द्वारा सजाई गई पतंगों में किसी भी राजनैतिक दल का चिन्ह, नाम एवं किसी अभ्यर्थी आदि का उल्लेख न हो। पतंग सजावट पूर्णतः निष्पक्ष व तटस्थ मतदान की थीम पर आधारित होना चाहिए। स्वीप पतंग सजावट कर प्रतिभागी अपनी पतंगें जिला पंचायत बिलासपुर में श्री अजीत वर्मा, अन्वेषक जिला पंचायत बिलासपुर मो.न. 9425979401 के पास जमा एवं उसके फोटोग्राफ्स व्हाट्सअप पर शेयर सकते हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थियों की सुविधा के दृष्टिकोण से बिल्हा, मस्तूरी, तखतपुर व कोटा के जनपद पंचायत कार्यालयों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पास भी पतंगे सजावट पश्चात जमा कर सकेंगे। -
बिलासपुर/छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा 5 नवम्बर 2023 को आयोजित किये जाने वाले जिला न्यायाधीश प्रवेश स्तर परीक्षा 2022 (सीधी भर्ती) एवं जिला न्यायाधीश प्रवेश स्तर परीक्षा 2022 (सीमित प्रतियोगी) हेतु योग्य एवं अयोग्य उम्मीदवारों की सूची एवं योग्य उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वेबसाईट पर उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in से डाऊनलोड कर सकते है।
- -पहले चरण के लिए अब तक 60 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 87 नामांकन पत्ररायपुर / छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज चौथे दिन 64 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार पहले चरण के लिए अब तक कुल 60 अभ्यर्थियों ने 87 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।आज पंडरिया और भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 6-6, कांकेर और दंतेवाड़ा में 5-5, कवर्धा,डोंगरगांव और अंतागढ़ में 4-4,खैरागढ़ ,मोहला-मानपुर ,केशकाल, बस्तर, बीजापुर और कोंटा में 3-3 जबकि डोंगरगढ़ ,राजनांदगांव, खुज्जी, कोंडागांव, नारायणपुर और चित्रकोट में दो-दो नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बुधवार को कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 निर्वाचन क्षेत्रों सहित राजनांदगाँव, मोहला -मानपुर -अंबागढ़ चौकी , खैरागढ़- छुईखदान- गंडई तथा कबीरधाम जिलों के 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है।उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी तथा प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा जबकि दोनों ही चरणों के लिए मतगणना 3 दिसंबर को होगी।प्रथम चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर , नारायणपुर , कोंडागांव ,केशकाल ,कांकेर ,भानुप्रतापुर, अंतागढ़, मोहला- मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।
-
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने उम्मीदवारीं चयन में कार्यकर्ताओं की पसंद का पूरा ख्याल रखा है। टिकट के दावेदारों के आवेदन पर कई बार गंभीरता से विचार किया है और जीतने योग्य उम्मीदवारों को अवसर दिया है। 83 प्रत्याशी की सूची में 14 महिला, 32 नया चेहरा है और दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास को भी प्रत्याशी बनाया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि पहली और दूसरी 83 उम्मीदवारों की सूची से स्पष्ट हो गया अबकी बार 75 पार का लक्ष्य जो कांग्रेस ने तय किया है जरूर पूरा होगा। कांग्रेस की सूची हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा गया है। एसटी, एससी, ओबीसी वर्ग तथा सामान्य वर्ग के लोगों को, महिलाओं को भी एवं संत महात्मा को अवसर दिया गया है। भाजपा ने चुनाव के पहले ही अपनी हार मान लिया है। कांग्रेस के 83 उम्मीदवार प्रचंड मतो से चुनाव जीतेंगे। अब की बार राजनांदगांव विधानसभा में भी नया इतिहास लिखा जायेगा।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि जनता ने मन बना लिया है राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

























.jpg)
.jpg)
.jpg)