- Home
- छत्तीसगढ़
- -प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा रखी जा रही है कड़ी नजररायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 की तिथि की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता 9 अक्टूबर से लागू हो गई है। प्रदेश में विभिन्न इन्फोर्समेंट एजेंसियों द्वारा निष्पक्ष और पारदर्शी निवार्चन हेतु मतदाता को प्रभावित करने के उद्देश्य से परिवहन की जा रही अवैध धन राशि या वस्तुओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। 19 विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आदर्श आचार संहिता लागू होने से अब तक अवैध धनराशि तथा वस्तुओं की बरामदगी का आँकड़ा 6 करोड़ 57 लाख 3 हजार 62 रूपए हो गया है। इसमें एक करोड़ 46 लाख रूपए नकद राशि बरामद की गई है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसी) द्वारा निगरानी के दौरान अब तक 13 हजार 574 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 41 लाख 68 हजार रूपए है। साथ ही 1945 किलोग्राम अन्य नशीली वस्तुएं, जिसकी कीमत लगभग 70 लाख रुपए है भी बरामद किया गया है। सघन जाँच अभियान के तहत अधिकारियों ने अवैध रूप से अन्य सामग्रियों जिनकी कीमत 2 करोड़ 17 लाख रूपए जब्त की हैं। इसके अतिरिक्त एक करोड़ 82 लाख रूपए कीमत के लगभग 83 किलोग्राम कीमती आभूषण तथा रत्न भी तलाशी के दौरान जब्त किया गया है।गौरतलब है कि 5 प्रमुख जिले जहां सबसे अधिक जब्ती की गई है, जिसमें क्रमशः बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, बस्तर तथा रायपुर शामिल है। विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु जब्तियों के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रवर्तन एजेंसियों के लिए इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ईएसएमएस) के रूप में वेब एवं मोबाइल एप लांच किया है। इस एप्प में लगभग 1600 से भी ज्यादा FST / SST को रजिस्टर कर एप्प डाउनलोड करवाया गया है एवं इस एप्प के माध्यम से तत्काल जब्तियों की रिपोर्टिंग भी की जा रही है ।
-
बिलासपुर, /आगामी विधानसभा निर्वाचन हेतु जिले में मतदाताआंे को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित एवं जागरूक करने विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसी कड़ी में स्कूल शिक्षा विभाग की निगरानी व पर्यवेक्षण में जिले के सभी विद्यालयों में मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए विकासखण्डवार स्वीप पोस्टर का थीम निर्धारित किया गया है।
जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के जिला नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के सभी विद्यालय शामिल होंगे। सभी विद्यालयों को 2 गुना 4 फिट की साईज का मतदाता जागरूकता से संबंधित न्यूनतम एक व अधिकतम दो स्वीप पोस्टर बनाना होगा। पोस्टर में शत प्रतिशत मतदान, बिलासपुर का अभिमान एवं चुनई चिरई का मोनो अनिवार्य रूप से अंकित करना होगा। स्वीप पोस्टर में शाला का नाम एवं विकासखण्ड का उल्लेख अनिवार्य रूप से करें एवं किसी भी राजनैतिक दल का नाम एवं चुनाव चिन्ह अंकित नहीं होना चाहिए। पोस्टर का थीम मतदाता जागरूकता पर आधारित हो। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए नहीं अपितु विद्यालय के लिए है। इसका निर्माण विद्यालय प्रबंधन द्वारा शाला स्तर पर कराया जाएगा। पोस्ट निर्माण विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा किया जा सकता है। प्रतिभागी विद्यालय अपने पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते है।
प्रत्येक विद्यालय से पोस्टर संग्रहित करने हेतु विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को नोडल एवं विकासखण्ड स्त्रोत केंद्र समन्वयक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल द्वारा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संकुलवार पोस्टर जमा कराकर तथा बंडल बनाकर जिला परियोजना कार्यालय बिलासपुर में विकासखण्डवार प्रभारी अधिकारी के पास जमा करना होगा। प्रभारियों को 30 अक्टूबर तक कार्यालयीन दिवस में जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा बिलासपुर जिला पंचायत परिसर द्वितीय तल में पोस्टर जमा करना होगा। विकासखण्डों द्वारा प्रस्तुत स्वीप पोस्टर का जिला स्तरीय कार्यक्रम मंे प्रदर्शन किया जाएगा। प्रत्येक विकासखण्ड के श्रेष्ठ दस पोस्टर का चुनाव कर संबंधित विद्यलाय को पुरस्कृत किया जाएगा। निजी विद्यालयों से समन्वय स्थापित कर स्वीप पोस्टर के निर्माण एवं सहभागिता की जिम्मेदारी डॉ. मुकेश पाण्डेय सहायक कार्यक्रम समन्वयक समग्र शिक्षा बिलासपुर की होगी। -
रायपुर / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज धरसींवा विधानसभा के खरोरा, धरसीवा और बलौदाबाजार विधानसभा का जिले मे आने वाले क्षेत्र तिल्दा का दौरा किया और चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने तिल्दा महाविद्यालय में स्ट्रांग रूम और खरोरा के मतदान केन्द्र का अवलोकन भी किया।
कलेक्टर ने वहां निर्वाचन से जुडे अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। सभी निर्वाचन की तैयारियों मे पूरी तरीेके से जुट जाएं। यह ध्यान रखें की मैदानी अमला निष्पक्ष होकर कार्य करें। जिले मे शांति-सुव्यवस्था बनाए रखें। असामाजिक तत्वों और शांति भंग करने वाले पर नजर रखें और कड़ी कार्रवाई करें। बनाए गए कंट्रोल रूम को निरंतर सक्रिय रखे और निर्वाचन संबंधित शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि कम्प्लेन मॉनिटरिंग सिस्टम को मजबूत रखों। निर्वाचन संबंधित शिकायत मिलने पर एफ.एस.टी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर जांच कर निराकरण करें। कलेक्टर ने कहा कि मतदान केन्द्रों में दिव्यांजनो के लिए रैम्प की व्यवस्था करें और प्रत्येक केन्द्र में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराएं। डॉ भुरे ने कहा कि शासकीय कार्यालयों-स्थानों पर संपत्ति विरूपण की कार्रवाई पूर्ण रूप से करें। सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्वाचन के दौरान मुख्यालय ना छोडें।एसडीएम श्री प्रकाश टंडन ने बताया कि धरसींवा विधानसभा में 249, रायपुर जिले में बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र में 110 मतदान केन्द्र हैं। धरसींवा विधानसभा में 10 संगवारी मतदान केन्द्र, 01 युवा मतदान केन्द्र और 01 विकलांग मतदान केन्द्र है। 50 प्रतिशत मतदान केन्द्र में वेबकास्टिंग की जाएगी। जिसकी सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। -
बिलासपुर /छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा 5 नवम्बर 2023 को आयोजित किये जाने वाले जिला न्यायाधीश प्रवेश स्तर परीक्षा 2022 (सीधी भर्ती) एवं जिला न्यायाधीश प्रवेश स्तर परीक्षा 2022 (सीमित प्रतियोगी) हेतु योग्य एवं अयोग्य उम्मीदवारों की सूची एवं योग्य उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वेबसाईट पर उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in से डाऊनलोड कर सकते है।
- रायपुर /विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए गठित जिले के नामांकन दलों का प्रशिक्षण 19 अक्टूबर को सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में होगा। रायपुर जिले में मतदान 17 नवंबर को है। जिले में आने वाले सभी विधानसभा में रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। साथ ही अन्य तैयारियां भी की जा रही है। कलेक्टर डॉ भुरे ने सभी संबंधित अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
- रायपुर / विधानसभा चुनाव 2023 के तहत होने जा रहे मतदान के समय सभी मतदाता जिन्हें निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए है, वे वोट डालने हेतु मतदान केन्द्रों पर निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएगे, किन्तु जो मतदाता निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते वे अपनी पहचान हेतु निर्धारित वैकल्पिक पहचान पत्र प्रस्तुत कर वोट डाल सकेंगे।वैकल्पिक पहचान पत्र के रुप निर्धारित किए गए पहचान पत्रों में पासपोर्ट, ड्राईविंग लाईसेंस, केन्द्र/राज्य शासन अथवा सार्वजनिक लोक उपक्रम द्वारा अपने कर्मचारी को जारी किया जाने वाला फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंकों डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, पेन कार्ड, आरजीआई एवं एनपीआर द्वारा जारी की गई स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, श्रम मंत्रालय योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, निर्वाचन तंत्र द्वारा जारी प्रमाणित फोटो मतदाता पर्ची, विधायक, सांसदों, विधान परिषद, सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, आधार कार्ड, आदि शामिल है, इनमें से कोई भी एक पहचान पत्र मतदान केन्द्र पर प्रस्तुत कर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है।
-
महासमुंद। जिला प्रशासन द्वारा नवरात्रि त्यौहार के संबंध में समस्त डीजे संचालक, धुमाल संचालक, गरबा आयोजक एवं दुर्गा माता पंडाल की स्थापना करने वाली समितियों एवं आम जनता से अपील की गई है कि विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वर्तमान में लागू आचार संहिता को देखते हुए आगामी नवरात्रि त्यौहार के दौरान पंडाल में किसी प्रकार का चुनावी प्रचार प्रसार नहीं किया जाए। अनाधिकृत एवं असामाजिक तत्वों से बचाव हेतु यथा संभव पंडाल में कैमरा लगाने का सुझाव आयोजन समितियों को दिया गया है। पंडाल का निर्माण सार्वजनिक स्थल, रोड को घेरकर नहीं किया जाएगा। ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग धीमे स्वर में प्रातः 06ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक किया जावे, रात्रि 10ः00 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करते पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
इसी तरह सार्वजनिक स्थल में तेज आवाज में डीजे एवं धुमाल जैसे ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग न किया जावे। उपयोग करते पाये जाने पर जप्ती एवं राजसात किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। रास गरबा एवं डांडिया जैसे आयोजनों में पास के माध्यम से केवल परिवार के साथ जाने वाले को ही एंट्री दिया जाये, जिससे किसी प्रकार के विवाद जैसी स्थिति निर्मित न हो। आयोजन स्थल में पर्याप्त वालेंटियर की व्यवस्था किया जावे। रासगरबा एवं डांडिया जैसे आयोजनों तथा दुर्गा माता के पंडालों में केवल धार्मिक गानों को चलाये जाने का सुझाव आयोजकों एवं समितियों को दिया है। आयोजक, आयोजन स्थलों में छोटे-छोटे अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था रखें एवं दर्शनार्थियों व आगंतुकों हेतु पार्किंग व यातायात प्रबंधन हेतु पर्याप्त वालेंटियर की व्यवस्था की जावे। नवरात्रि त्यौहार के दौरान साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन द्वारा असामाजिक तत्वों अथवा अस्त्र शस्त्र का प्रयोग करने वाले व्यक्तियों की जानकारी संबंधित थानों में दिये जाने, जिले में प्रभावशील आदर्श आचार संहिता का पालन किये जाने एवं नवरात्रि त्यौहार को शांतिपूर्वक एवं सर्व समाज को एक साथ मिलकर मनाये जाने की अपील की है। -
-कहा छठ पर्व निकट होने के कारण बड़ी संख्या में मतदाता इस निर्वाचन प्रक्रिया का नहीं बन पाएंगे हिस्सा
रायपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने निर्वाचन आयोग से छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के तहत सत्रह नवंबर को होने वाले मतदान की तिथि आगे बढ़ाए जाने का आग्रह किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लिखा है कि दूसरे चरण के करीब छठ पूजा का पर्व होने से बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए मतदान की तिथि आगे बढ़ाए जाने की जरूरत है, ताकि अधिक से अधिक मतदाता इस चुनाव का हिस्सा बन सकें। तदाता इस चुनाव से जुड़कर अपने मताधिकार का उपयोग कर पाएँ।
- बिलासपुर/अपर कलेक्टर श्री शिवकुमार बनर्जी को बिलासपुर जिले का नया उप जिला निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर श्री महेश शर्मा की जगह उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, रायपुर द्वारा श्री बनर्जी को उप जिला निर्वाचन अधिकारी बनाने के जिला प्रशासन के प्रस्ताव का अनुमोदन भी कर दिया गया है।
-
नवीन जिन्दल ने ओडिशा के रवेनशॉ विश्वविद्यालय में 108 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया*
23 जनवरी 2004 को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि देशवासियों को गर्व और सम्मान के साथ प्रतिदिन राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार है
रायपुर। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया (एफओआई) के अध्यक्ष और जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) के चेयरमैन श्री नवीन जिन्दल ने आह्वान किया है कि 23 जनवरी को हमें राष्ट्रीय ध्वज दिवस के रूप में मनाना चाहिए।
ओडिशा के कटक स्थित रवेनशॉ विश्वविद्यालय परिसर में कल 108 फुट ऊंचा विशाल राष्ट्रीय ध्वज फहराने के अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए श्री जिन्दल ने कहा कि दुनिया के प्रत्येक देश में राष्ट्रीय ध्वज दिवस मनाया जाता है। 23 जनवरी 2004 को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि देशवासियों को गर्व और सम्मान के साथ प्रतिदिन राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार है इसलिए हमें इसी पवित्र दिन को राष्ट्रीय ध्वज दिवस के रूप में मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रवेनशॉ विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित 108 फुट ऊंचा यह झंडा छात्रों, शिक्षकों समेत समस्त आने-जाने वाले लोगों के मन में देशप्रेम की भावना का संचार करेगा।
गौरतलब है कि श्री जिन्दल ने प्रत्येक भारतीय को गर्व और सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने और उसे प्रदर्शित करने का अधिकार दिलाने के लिए एक दशक लंबा कानूनी संघर्ष किया था।
विश्वविद्यालय परिसर का अवलोकन करते हुए श्री जिन्दल ने गोथिक वास्तुकला के अनुसार ब्रिटिश काल में बने यहां के शैक्षणिक भवनों को सुरक्षित रखने के लिए ओडिशा सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन की सराहना की। उन्होंने इस अवसर पर भारत के अग्रणी निजी विश्वविद्यालय ओपी जिन्दल ग्लोबल यूनिवर्सिटी और रवेनशॉ विश्वविद्यालय के बीच शैक्षणिक सहयोग का आह्वान भी किया।
झंडारोहण के इस पवित्र अवसर पर ओडिशा के अनेक जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय कुमार नायक और रजिस्ट्रार श्री केसी मल्लिक, फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सीईओ मेजर जनरल (रि.) श्री अशीम कोहली और जेएसपी के सीएसआर प्रमुख श्री प्रशांत कुमार होता की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।.jpeg)
- रायपुर / प्रदेश में निगरानी दलों की सघन जाँच के दौरान अवैध धनराशि तथा वस्तुओं की बरामदगी का आँकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। 16 अक्टूबर तक यह आंकड़ा 5 करोड़ 57 लाख रूपए से अधिक हो गया है। निगरानी दल, धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर नजर रख रही है जिसमें 16 अक्टूबर तक 5 करोड़ 57 लाख 18 हजार 352 रूपए की राशि तथा वस्तु बरामद की गई है। इसमें 85 लाख 2 हजार 655 रूपए से अधिक नकद राशि बरामद की गई है।निगरानी के दौरान अब तक 11 हजार 851 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 37 लाख 57 हजार 549 रूपए है। साथ ही 1838 किलोग्राम अन्य नशीली वस्तुएं जिसकी कीमत लगभग 62 लाख रुपए है भी बरामद किया गया है। सघन जाँच अभियान के तहत अधिकारियों ने अवैध रूप से अन्य सामग्रियों जिनकी कीमत 2 करोड़ 03 लाख 563 रूपए है जब्त की हैं। इसके अतिरिक्त 1 करोड़ 70 लाख रूपए कीमत के 63 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण तथा रत्न भी तलाशी के दौरान जब्त किया गया है।
- दुर्ग । विधानसभा निर्वाचन-2023 की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 अहिवारा के अंतर्गत सक्षम अधिकारी के बिना अनुमति रैली एवं सभा आयोजित करने पर दो लोगों को रिटर्निंग आफिसर द्वारा कारण बताओं नोटिस दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 अहिवारा के रिटर्निंग आफिसर श्री विनय कुमार सोनी ने 16 अक्टूबर 2023 को नगर पालिक परिषद अहिवारा क्षेत्र में सक्षम अधिकारी के अनुमति बगैर रैली एवं सभा आयोजित करने की शिकायत पर इसे आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन मानते हुए श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को कारण बताओं नोटिस दिया गया है। साथ ही इस संबंध में 19 अक्टूबर 2023 की संध्या 5 बजे समक्ष उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। इसके अभाव में एक पक्षीय कार्यवाही किया जाएगा। इसी प्रकार 16 अक्टूबर 2023 को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा क्षेत्र में सक्षम अधिकारी के अनुमति बगैर महिला सभा आयोजित करने की शिकायत पर इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा के महापौर श्री निर्मल कोसरे को कारण बताओं नोटिस दिया गया है। साथ ही 19 अक्टूबर 2023 की संध्या 5 बजे समक्ष उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। इसके अभाव में एक पक्षीय कार्यवाही किया जाएगा। इसके लिए उक्त दोनों स्वतः जिम्मेदार होंगे।
- दुर्ग / हर वर्ष ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे के रूप में 15 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य हैंड वॉशिंग से संबंधित नियमों को व्यवहार में लाना और इसको नियमित रूप से जीवन शैली में उतारना है। इसी कड़ी में युवोदय दुर्ग दूत के द्वारा बच्चो को हैंड वॉशिंग स्टेप की जानकारी दी गई। अध्ययन बताते है कि ज्यादातर लोग हाथ धोते समय सामान्य गलतियां करते है,जिसके कारण उनका हाथ सही तरीके से साफ नहीं होता है मगर इसके बारे में लोगो को सही जानकारी नहीं होती है। डॉक्टर्स बताते है कि अगर आप सही तरीके से हाथ धोए तो हजारों तरह के रोगों और इन्फेक्शन से खुद को बचा सकते हैं। मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च बताती है कि ज्यादातर लोग हाथ धोते समय पर्याप्त जल्दबाजी में रहते है जिसके कारण कीटाणु पूरी तरह से मरते नहीं है। सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल के अनुसार आपको अपने हाथों पर साबुन या हैंडवाश लगाने के बाद कम से कम 20 सेकंड तक झाग से हाथो को रगड़ना चाहिए तभी आपके हाथों के कीटाणु अच्छी तरह से साफ होंगे। दुर्ग दूत द्वारा बच्चो को शौच के बाद, खाना खाने से पहले, खाने के बाद, गंदी चीज़े छुने के बाद, खेल के आने बाद हाथ को अच्छे तरीके से धोना है और इसको रोजाना प्रैक्टिस में लाना है जानकारी दिया गया। कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजा-भिलाई में दुर्ग के दूत (युवोदय), भारत स्काउट एवं गाइड्स, विवेकानंद युवा मंडल करंजा-भिलाई के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
- -मुद्रक को तीन दिन में देनी होगी जानकारी-निर्वाचन के संबंध में प्रिंटिंग प्रेस प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्नरायपुर / विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान राजनैतिक दलों और अभ्यर्थियों को प्रचार-प्रसार के लिए छपाये जाने वाले पांपलेट, बैनर, पोस्टर आदि सामग्रियों में मुद्रक एवं प्रकाशक का नाम-पता और मुद्रित सामग्री की संख्या स्पष्ट छापनी होगी। इसके साथ ही मुद्रित सामग्री की चार प्रतियां और प्रकाशक मुद्रक का घोषणा पत्र मुद्रण के तीन दिवस के अंदर कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर तथा एक प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय को निर्धारित प्रारूप के साथ उपलब्ध कराना होगा। आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में रायपुर के पिं्रटिंग प्रेस प्रतिनिधियों और जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गजेन्द्र ठाकुर ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 के तहत प्रचार सामग्रियों के मुद्रण के बारे में निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की जानकारी उपस्थित प्रिटिंग प्रेस प्रतिनिधियों को दी। उन्होंनं यह भी हिदायत दी की इस संबंध में आयोग के दिशा निर्देशों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा और उल्लंघन कर्ताओं के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। बैठक में जिले के लगभग 40 प्रिंटिंग प्रेस के प्रतिनिधि मौजूद रहें।बैठक में जानकारी दी गई कि कोई भी मुद्रक प्रकाशक द्वारा साइन की हुई घोषणा और प्रकाशक को व्यक्तिगत रूप से जानने वाले दो लोगों के हस्ताक्षर के बिना किसी भी निर्वाचन प्रचार सामग्री का मुद्रण नहीं करेंगे। यह भी बताया गया कि मुद्रण के बाद प्रिंटिंग प्रेस को मुद्रक द्वारा निर्धारित प्रपत्र में घोषणा सहित मुद्रित की गई सामग्री की चार प्रतियां तीन दिन के भीतर निर्वाचन कार्यालय में जमा करनी होगी। बैठक में यह भी बताया गया कि निर्वाचन संबंधी किसी भी पांपलेट, पर्चे, पोस्टर आदि में धर्म, वंश, जाति, समुदाय या विरोधी के चरित्र हनन जैसी अपील मुद्रित नहीं की जाएगी। ऐसा करने पर संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि मुद्रित प्रचार सामग्री का परिवहन अनुमति प्राप्त वाहन में ही किया जाये। किसी अन्य वाहन में परिवहन करने पर सामग्री सहित वाहन की भी जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। परिवहन वाहन में प्रकाशक-मुद्रक की घोषणा अनुसार भी निर्धारित संख्या में सामग्री परिवहन की जाए। जांच के दौरान परिवहन वाहन में अतिरिक्त या अधिक संख्या में सामग्री मिलने पर भी जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन संबंधी सामग्री के मुद्रण के बाद तीन दिवस के भीतर चार प्रतियां और प्रकाशक से मिली घोषणा निर्वाचन कार्यालय में जमा करने की जिम्मेदारी मुद्रक की होगी। इसके साथ ही मुद्रण के लिए वसूली गई राशि की जानकारी भी देनी होगी। सभी प्रकार की सामग्री के मुद्रण के लिए अलग-अलग जानकारी निर्धारित प्रपत्र में मुद्रक को निर्वाचन कार्यालय में देना होगा। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि मुद्रक द्वारा छापी गई सामग्री को निर्वाचन कार्यालयों में किसी मुख्य स्थान पर प्रदर्शित किया जाएगा। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन संबंधी पांपलेट, पर्चे, बैनर, पोस्टर आदि मुद्रण के संबंध में जारी निर्देशों का उलंघन करने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 127 क के तहत कार्यवाही की जाएगी। इसके उलंघन पर छह माह की सजा या दो हजार रूपये जुर्माना या दोनों भी किया जा सकता है।
- -मतदाता जागरूकता रैली, मतदाताओं ने मतदान हेतु सामूहिक शपथ लीरायपुर / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के सभी जोनों की टीमों द्वारा जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं सहित सहायक अभियंताओं, उपअभियंताओं, सहायक राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न रहवासी क्षेत्रों में निरंतर मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने जागरूक बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस क्रम में जोन 1 की टीम ने ब्रम्हदेई पारा में जोन 2 की टीम ने जोन 2 कार्यालय के.के. रोड़ मौदहापारा से नहर पारा चौक तक मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगो को मतदान करने की अपील की। साथ ही मतदाताओं द्वारा अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु सामूहिक शपथ ली गई। जोन 3 एवं जोन 5 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम ने वार्डाे में रहवासी क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।जोन 6 की टीम द्वारा शिवा रेसीडेंसी मठपुरैना आवासीय परिसर में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर निकाली गई। वहीं जोन 8 की टीम ने जोन 8 कार्यालय के मोहबाबाजार चौक होटल पिकाडली होते हुए कोटा मुख्य मार्ग में महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसमें आमजनों की सहभागिता रही। जोन 10 की टीम ने देवपुरी गुरूद्वारा एवं हिमालयन कोर्ट यार्ड के क्षेत्र के रहवासियों को मतदाता जागरूकता रैली निकालकर अधिकाधिक संख्या में मतदान करने जागरूक बनाया।
- -न्यूनतम रिस्पॉन्स टाईम में निर्वाचन संबंधित शिकायतों का करें निवारण: डॉ भुरेरायपुर / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे ने विधानसभा चुनाव के तैयारियों का जायजा लेने आरंग विधानसभा में पहुंचे। वहां जिले के अंतिम छोर में स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) के पारागांव स्थित प्वाइंट में पहुंचे और उपस्थित दल से जानकारी ली और उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले वाहनों की कड़ी चेकिंग करें। संदेहास्पद धनराशि या अन्य सामग्री पाए जाने पर जांच कर कार्रवाई करें। उन्होंने मंदिर हसौद तहसील और आरंग तहसील में निर्वाचन कार्य में पदस्थ अधिकारियों की बैठक ली।बैठक में कलेक्टर ने कहा कि विधानसभा में र्फ्लाइंग स्क्वॉड् टीम (एफ.एस.टी) और स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) अलर्ट रहें। निर्वाचन संबंधी शिकायत आने पर एफएसटी मौके पर जाकर जांच करें और निराकरण कर नियमानुसार कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि एफ.एस.टी ही नही, सुचना मिलने पर तहसीलदार या पुलिस के अधिकारी भी स्वयं जाकर कार्रवाई कर सकते है। कंट्रोल रूम के फोन नंबर के साथ पुलिस थाने का नंबर भी जारी करें। डॉ भुरे ने कहा कि यह ध्यान रखें की रिस्पॉन्स टाईम कम से कम हो और सूचना मिलने के बाद जल्द ही जल्द निराकरण करने का प्रयास करें। डॉ भुरे ने कहा कि जिनकी भी ड्यूटी निर्वाचन में लगी है वे मुख्यालय में ही रहें। वीडियों सर्विलेंस टीम की तैनाती करें। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी विशेषकर मैदानी अमला जैसे पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पटवारी इत्यादि पूर्ण रूप से निरपेक्ष होकर काम करें। उनका किसी राजनैतिक दल के प्रति झुकाव प्रदर्शित ना हो और ना ही इनका प्रचार-प्रसार करें। ऐसा पाए जाने पर उनपर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।डॉ भुरे ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति विरूपण की जानकारी ली और कहा कि सभी शासकीय कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र और राशन दुकान इत्यादि में संपत्ति विरूपण की कार्रवाई पूर्ण करें। यह सुनिश्चित करें कि चुनाव के दौरान विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा का वातावरण निर्मित हो और किसी भी प्रकार की गडबडी ना हो। एसएसपी श्री प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि शासकीय अधिकारी-कर्मचारी सोशल मीडिया में किसी राजनैतिक दल के प्रचार प्रसार से बचें। किसी सोशल मीडिया के ग्रुप में शांति भंग करने वाले संाप्रदायिक और किसी राजनैतिक दल के प्रचार से संबंधित ना संदेश प्रसारित करे ना ही फॉरवर्ड करें। समन्वय बनाकर कार्य करें।एसडीएम अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि आरंग विधानसभा में कुल 247 मतदान केन्द्र है। कुल मतदाता दो लाख 31 हजार 20 हैं, जिनमे महिला एक लाख 15 हजार 773 और पुरूष एक लाख 15 हजार 542 और थर्ड जेंडर 05 हैं। कुल एफ.एस.टी टीम 09, कुल सेक्टर 22, आदर्श मतदान केन्द्र 05, संगवारी मतदान केन्द्र की संख्या 10 और युवा मतदान केन्द्र की संख्या 01 है। कट्रोल रूम का फोन नंबर- 07720-296516 है। इनमें कार्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। निर्वाचन संबंधी शिकायत मिलने पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जा रही है। बैठक में संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- -जिले के महिला मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षणबालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इस अवसर पर उन्होंने महिला मतदान कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आप सभी सौभाग्यशाली हैं कि आप सभी का चयन मतदान दल के सदस्य के रूप में किया गया है। उन्होेंने सभी महिला मतदान कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करते हुए निर्वाचन की इस राष्ट्रीय कार्य में सहभागिता निभाने को कहा। श्री शर्मा आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित संगवारी मतदान केंद्रों के लिए चयन किए गए महिला मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि जिले के प्रत्येक विधानसभा के 10-10 मतदान केंद्रों सहित जिले के कुल 30 मतदान केंद्रों का संचालन महिला मतदान कर्मियों के द्वारा किया जाएगा। जिसे संगवारी मतदान केंद्र का नाम दिया गया है। इन सभी मतदान केंद्रों के संचालन हेतु चयनित महिला मतदान कर्मियों का आज प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्वत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक एवं अन्य अधिकारियों के अलावा महिला मतदान कर्मी उपस्थित थे।कलेक्टर श्री शर्मा ने महिला मतदान कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। एक मतदान कर्मी के रूप में लोकतंत्र के इस महापर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का सौभाग्य आप सब को प्राप्त हो रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि आप सभी के भाव-भंगिमा से परिलक्षित हो रहा है कि आप अपने कार्य एवं प्रशिक्षण को लेकर बहुत ही गंभीर एवं उत्साहित है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुजांईश बिलकुल भी नही होती। इसलिए प्रशिक्षण में सभी चीजों को बारिकी के साथ समझना अत्यंत आवश्यक है। जिससे की निर्वाचन संबंधी सभी कार्य त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने सभी महिला मतदान कर्मियों को पूरी गंभीरता के साथ प्रशिक्षण लेने तथा प्रशिक्षण स्थल मंे ही सभी प्रकार के जिज्ञासाओं का समाधान करने को कहा। जिससे की प्रशिक्षण के पश्चात् मतदान कर्मियों के मन में किसी भी प्रकार का संशय न रहे। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव ने कहा कि जिले के चयनित संगवारी मतदान कंेद्रों के संचालन हेतु महिला मतदान कर्मी के चयनित होना निश्चित रूप से गर्व की बात है। उन्होंने सभी मतदान कर्मियों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी तथा मनोयोग के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा।इस अवसर पर प्रशिक्षकों के द्वारा महिला मतदान कर्मियों को ईव्हीएम की परिचयात्मक जानकारी भी दी गई। इसके अंतर्गत ईव्हीएम एवं वीवीपेट के भाग तथा इसके प्रयोग की प्रक्रिया आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण में बताया गया कि ईव्हीएम की हर प्रक्रिया एक-दूसरे से लिंक है। प्रशिक्षकों ने बताया कि जब तक एक प्रक्रिया पूरी नही हो जाती तब तक दूसरी प्रक्रिया को पूरी नही की जा सकती। इसके अलावा प्रशिक्षण में ईव्हीएम के दो मशीनों के अंतर्गत कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान प्रशिक्षकों ने वीवीपेट के अलावा सीआरसी, स्पेशल टैग, एड्रेस टैग तथा हरित पत्र मुद्रा आदि के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
- -रैली निकालकर तथा मानव श्रृंखला के निर्माण एवं रंगोली आदि बनाकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेशबालोद । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार बालोद जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत निरंतर विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल कचांदूर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुण्डरदेही एवं कलंगपुर के अलावा अन्य शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा के राष्ट्रीय योजना के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर एवं रंगोली बनाकर ग्रामवासियों को मतदान के लिए जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित रंग-बिरंगे रंगोली बनाकर सभी प्रकार के निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया। इसी तरह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलंगपुर के विद्यार्थियों ने गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोकतंत्र में मतदान के महत्व के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे रंगोली के निर्माण करने के अलावा विशाल मानव श्रृंखला का भी निर्माण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता पर आधारित नारे लगाकर लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने हेतु आम लोगों को सभी प्रकार के निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से मताधिकार करने प्रयोग करने का संदेश दिया।
- दुर्ग / दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिनमें से भिलाई नगर निगम क्षेत्र व दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अमले द्वारा डेंगू से संबंधित नियंत्रण व रोकथाम का कार्य निरंतर किया जा रहा है। आज 17 अक्टूबर 2023 को डेंगू एलिजा पॉजिटिव के प्रकरण निरंक है। वर्तमान में 03 मरीज भर्ती है एवं कोई भी मरीज की गंभीर स्थिति नहीं है। मरीजों के निवास क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा मॉस्किटो रिडक्शन सोर्स का कार्य दैनिक रूप से किया गया है। नगर निगम भिलाई चरोदा रिसाली जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात सयंत्र एवं नगर निगम दुर्ग की टीम के द्वारा लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में लार्वा नष्टीकरण के लिए टेमीफॉस एवं एडिस मच्छर को नष्ट करने के लिए मेलाथियॉन से फागिंग का कार्य किया जा रहा है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम से प्राप्त जानकारी अनुसार डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु दुर्ग, भिलाई, चरोदा रिसाली नगर निगम जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र, स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण/ शहरीय की टीम द्वारा कुल 143838 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है, जांच किये कुलर पानी टंकी व अन्य कंटेनर की संख्या-178650 जिनमें से 71444 खाली कराये गये सभी कंटेनरों में 105991 1 स्थानों में टेमीफास डालकर लार्वा का नष्टीकरण किया गया. 146578 पाम्पलेट के माध्यम से डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य शिक्षा दी गयी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, सभी नगर निगम एवं मीडिया के द्वारा लगातार लोगों से यह अपील की जा रही है कि सप्ताह में एक दिन शुष्क दिवस के रूप में मनाया जाना डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए उचित होगा। उस दिन घर के सारे कन्टेंनर जैसे कुलर, पानी टंकी व अन्य जिसमें बारिश का पानी एकत्रित हो उसको समतल जगह में उस पानी की निकासी की जाये। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कारगर होगा। अपील नही मानने पर यदि किसी घर मे पहली बार लार्वा मिलता है तो नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा समझाईश दी जाएगी और दुसरी बार लार्वा मिलने पर 500 रूपए से लेकर 5000 रूपए तक का अर्थदंड वसूला जाएगा जिसकी जवाबदारी स्वंय की होगी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.सी.बी.एस. बंजारे के द्वारा लोगांे से यह अपील की जाती है कि बुखार आने पर मलेरिया एवं डेंगू की जाँच की जाये डेंगू एवं मलेरिया की जाँच जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में जाँच निःशुल्क किया जा रहा है। जॉच के उपरान्त ही डॉक्टर के परामर्श से दवा लेना उचित होगा।
- दुर्ग / आबकारी विभाग द्वारा ग्राम अण्डा में अवैध शराब धारण विक्रय की सूचना त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर कुल 60 नग देशी मदिरा प्लेन पाव जिसकी मात्रा 10.8 बल्क लीटर जप्त किया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी ओमप्रकाश सोनी पिता द्वारिका प्रसाद सोनी उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 3 ग्राम अण्डा जिला दुर्ग के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस.एन. साहू द्वारा विवेचना में लिया गया है। अभियान में आबकारी मुख्य आरक्षक प्रहलाद सिंह राजपूत, आबकारी आरक्षक संदीप तिर्की एवं कंट्रोल रूम गार्ड इन्द्र कुमार साहू का योगदान रहा। जिले में शराब एवं मादक पदार्थों के अवैध विक्रय, परिवहन एवं धारण पर रोकथम हेतु शिकायत दर्ज कराये जाने टेलीफोन नंबर 0788-2325836 जारी किया गया है। इसके अलावा आबकारी विभाग के टोल फ्री नंबर 14405 पर भी शिकायत दर्ज कराया जा सकता है।
-
- प्रथम प्रशिक्षण में मतदाता परिचय पत्र एवं मतदान दल ड्यूटी आर्डर लाना होगा अनिवार्य
दुर्ग /विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतदान दलों के लिए पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी-1, 2, 3 एवं सेक्टर अधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण दिनांक 19 अक्टूबर एवं 20 अक्टूबर को बी.आई.टी. दुर्ग में सुबह 10 बजे आयोजित की गई है। मतदान दलों के प्रथम प्रशिक्षण में अधिकारियों को मतदाता परिचय पत्र (ईपिक कार्ड) एवं मतदान दल ड्यूटी आर्डर की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लेकर उपस्थित होना होगा। - बिलासपुर /जिले में धान की फसलों में हो रहे शीथ ब्लाइट रोग के प्रकोप को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ अरूण त्रिपाठी ने इसके लक्षण एवं रोकथाम के लिए आवश्यक जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फसलों में इस रोग के प्रारंभिक अवस्था के दौरान धान के पौधों के तनों पर लिपटे पत्तों के भाग पर अनियमित आकार के मटमैले सफेद रंग के धब्बे दिखाई देते है, जिसका किनारा गहरा और बैगनी रंग का हो जाता है। अत्यधिक प्रकोप की अवस्था में सबसे ऊपर की पत्ती तक पहुंच जाता है एवं धब्बों का रंग पुआल जैसा हो जाता है। इस रोग का लक्षण कंसे निकलने की अवस्था से दाने आने की अवस्था तक दिखाई देते हैं। रोग ग्रसित पौधों की बालियों में दाने पूरी तरह नहीं भरते है। इस रोग के कारण अनाज की उपज व गुणवत्ता में अत्यधिक नुकसान होने की संभावना रहती है। उन्होंने किसानों से शीथ ब्लाइट रोग के प्रारंभिक लक्षण दिखते ही हेक्जाकोनाजोल 400 मिलीलीटर प्रति एकड़ अथवा थाईफ्लूजामाइड 150 मिलीलीटर प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करने की अपील की है। साथ ही मौसम साफ होने पर ही दवाओं का छिड़काव करें।
- महासमुंद / भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार मतदान के दिन और मतदान के दिन एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों का अधिप्रमाणन किया जाएगा।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ से प्राप्त निर्देशानुसार सभी समाचार पत्रों को सूचित किया गया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 में ज़िले की चारों विधानसभा में 17 नवम्बर 2023 को होने वाले मतदान के एक दिन पहले यानि 16 नवम्बर और 17 नवंबर मतदान वाले दिन प्रकाशित होने वाले समाचार के अंक में ज़िला स्तर से समस्त राजनीतिक विज्ञापनों के प्रकाशन के पूर्व राज्य या जिला स्तर पर गठित एमसीएमसी समिति से पूर्व-प्रमाणित कर ही प्रकाशित किए जा सकते है। इसकी उल्लंघन के लिए व्यक्तिगत रूप से संबंधित संपादक जिम्मेदार होंगे।
- महासमुंद / कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देशन एवं प्रभारी ज़िला आबकारी अधिकारी श्री मोहित जायसवाल के मार्गदर्शन में 16 अक्टूबर को आबकारी विभाग ज़िला महासमुंद के वृत्त बागबाहरा में अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध दो आरोपियों पर कार्यवाही की गई। इनमें आबकारी दल द्वारा जांच के दौरान आरोपी अमीर बक्श कुरैशी ग्राम छोटे खेमड़ा, थाना-कोमाखान से 60 नग पाउच जेब्रा छाप ओड़िशा राज्य निर्मित मदिरा मात्रा 12 बल्क लीटर, 45 नग पाउच हिरण छाप ओड़िशा राज्य निर्मित मदिरा मात्रा 9.00 बल्क लीटर कुल मात्रा 21 बल्क लीटर एवं दिलीप पांडे ग्राम उखरा से 53 नग पाउच जेब्रा छाप ओड़िशा राज्य निर्मित मदिरा कुल मात्रा 10.600 बल्क लीटर इस प्रकार कुल मात्रा 31.600 बल्क लीटर मदिरा बरामद किया गया। आरोपियों पर आबकारी अधिनियम धारा (34(2) के तहत कार्यवाही की गई।प्रकरण में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सविता रानी मेश्राम, आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बागबाहरा मुकेश कुमार वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक हृदय कुमार तिरपुड़े, आबकारी मुख्य आरक्षक माधव राव, आबकारी आरक्षक देवेश मांझी तथा वाहन चालक गांधी राम ठाकुर एवं समस्त आबकारी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- -एंटी क्राइम, साइबर यूनिट और मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त की संयुक्त कार्रवाईरायपुर। टाटा मांजा कार में ओडि़शा निवासी कथित 3 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को 14 लाख रुपये कीमत के 91.240 किलोग्राम गांजा तस्करी करने के आरोप में मुखबिर की सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेरीखेडी नहर पुलिया के पास धर दबोचने में पुलिस अमला ने सफलता पायी है। तीनों आरोपियों को नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 बी के अपराध के आरोप में गिरफ्तार कर कार को जप्त कर लिया गया है ।यह जानकारी मंदिर हसौद थाना के थाना प्रभारी रोहित मालेकर ने देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर चलाये जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत महासमुंद से रायपुर की ओर कार में गांजा की खेप लेकर जाने की मुखबिर की सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक क्राइम दिनेश सिन्हा के नेतृत्व में एंटी क्राइम तथा साइबर यूनिट एवं मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की । पुलिया के पास कार को रोका गया । कार में 3 व्यक्ति थे । तलाशी में अलग-अलग पैकेट में कुल 91.240 किलो गांजा जप्त कर ओडि़शा के अंगुल जिले के किशोरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गोजापथर निवासी आरोपी 30 वर्षीय सत्यप्रिय मांंझी व 19 वर्षीय आरोपी हितेश प्रधान तथा खोदर निवासी 30 वर्षीय आरोपी प्रदोश मुंडा को गिरफ्तार किया गया । अभियान में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के प्रधान आरक्षक संदीप दीक्षित , राधाकांत पांडेय , अविनाश सिंह , रवि तिवारी , विकास खत्री , खेमलाल कौशिक व अजय कुमार कौशल तथा मंदिर हसौद थाना के थाना प्रभारी रोहित मालेकर , सहायक उपनिरीक्षक छक्कन साहू , गोकुल साहू , आरक्षक दिनेश झा व निहाली राम साहू शामिल थे ।


.jpg)
.jpg)


.jpg)

.jpg)

.jpeg)
.jpg)
.jpg)






.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpeg)

.jpg)
.jpg)