- Home
- छत्तीसगढ़
-
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल से शहरी क्षेत्र के स्लम बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों को निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से अब तक 57 लाख 319 लोगों का इलाज मोबाइल मेडिकल यूनिट के चिकित्सा दल द्वारा स्लम बस्तियों में लोगों के घरों के पास ही पहुंचकर किया गया है। योजना के तहत अब पूरे राज्य के नगरीय क्षेत्रों के स्लम बस्तियों में चिकित्सक, पैरामेडिकल टीम, मेडिकल उपकरण एवं दवाओं से लैस मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रही है। इस योजना के माध्यम से अब तक 15 लाख 32 हजार 886 मरीजों की पैथालॉजी टेस्ट की जा चुकी है। साथ ही 49 लाख 24 हजार 193 से अधिक मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी दी गई हैं।
छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक राज्य के 169 नगरीय निकायों की स्लम बस्तियों में 74 हजार 693 कैम्प लगाकर लोगों की निःशुल्क जांच व उपचार कर दवाईयां दी गई हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नगरीय क्षेत्रों की तंग बस्तियों के एवं अन्य जरूरत मंद लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवायें उपलब्ध कराया जाए।
गौरतलब है कि राज्य के 14 नगर निगम क्षेत्रों की स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के प्रथम चरण की शुरूआत 01 नवम्बर 2020 को की थी। इसके तहत 60 मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा स्लम बस्तियों में जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार एवं दवा वितरण की शुरूआत की गई थी। 31 मार्च 2022 को इसका विस्तार पूरे राज्य के नगरीय निकाय क्षेत्रों में किया गया तथा 60 और नई मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू की गई। मुख्यमंत्री द्वारा एक जुलाई 2023 को 5 मोबाइल मेडिकल यूनिट स्लम बस्तियों में लोगों के ईलाज के लिए शुरू की है। शहरों में स्लम बस्तियों सहित अन्य जरूरतमंद लोगों को इलाज के लिए और मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू की जाएगी। -
संस्कृत शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
रायपुर। प्रदेश स्तरीय संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों का पांच प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर का उद्घाटन छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा के मुख्यआतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि संस्कृत भाषा के ज्ञान से व्यक्तित्व में निखार आता है। यह हमारी प्राचीनतम भाषा है। योग का प्रादुर्भाव भी संस्कृत से ही हुआ है। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। हमारे ऋषि-मुनियों ने योग के माध्यम से चिरायु एवं शतायु जीवन को प्राप्त किया। प्रदेश में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् के माध्यम से संस्कृत शिक्षा का विस्तार और सुदृढ़ीकरण हुआ है। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में डाॅ. सुरेश कुमार शर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम्, डॉ. तोयनिधि वैष्णव सदस्य छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् , श्रीमती अलका दानी सचिव छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् ने भी उद्बोधन दिया। प्रशिक्षण संयोजिका डॉ. गरिमा ताम्रकार ने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में संस्कृत साहित्य, व्याकरण, वेद एवं धर्मशास्त्रम्, पुराणेतिहास एवं दर्शन ज्योतिष सहित पौरोहित्यम्, ज्योतिष शास्त्रम्, प्रवचनम्, योग दर्शनम् तथा आयुर्वेद जैसे व्यावसायिक विषयों पर भी विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। उद्घाटन सत्र का संचालन श्री लक्ष्मण प्रसाद साहू सहायक संचालक द्वारा किया गया। - -‘कमर्शियल हब’, एरोसिटी और ‘शहीद स्मारक’ एवं ‘अमर जवान ज्योति स्मारक’ की रखेंगे आधारशिला-1083 एकड़ में चरणबद्ध रूप से विकसित होगा ‘कमर्शियल हब’-‘एरोसिटी’: 216.63 एकड़ में चरणबद्ध रूप से होगी विकसित-13 एकड़ में स्थापित होगा ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति स्मारक’ एवं ‘शहीद स्मारक’ की स्थापना-परियोजनाएं वाणिज्यिक गतिविधियों, बसाहट और निवेश को प्रोत्साहित करने में होंगी मददगाररायपुर /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 12 सितम्बर दोपहर 2 बजे नवा रायपुर अटलनगर के सेक्टर-35 में आयोजित समारोह में तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं ‘कमर्शियल हब’, एरोसिटी और ‘शहीद स्मारक’ एवं ‘अमर जवान ज्योति स्मारक’ का शिलान्यास करेंगे। नवा रायपुर में निवेश, बसाहट और वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेक्टर-23, 24, 34, 35 और 40 में 1083 एकड़ में ‘कमर्शियल हब’ विकसित किया जाएगा। इसी तरह नवा रायपुर के लेयर-3 में यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने, एयरपोर्ट क्षेत्र के वाणिज्यिक विकास तथा रोजगार सृजन हेतु स्वामी विवेकानंद विमानतल के निकट ग्राम बरोदा एवं रमचण्डी के चिन्हांकित 216.63 एकड़ में ‘एरोसिटी’ विकसित की जाएगी। ‘शहीद स्मारक’ एवं ‘अमर जवान ज्योति स्मारक’ की स्थापना नवा रायपुर के ग्राम परसदा (सेक्टर-3) में व्हीआईपी बटालियन में 13 एकड़ में की जाएगी।आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, सांसद श्री सुनील सोनी, संसदीय सचिव श्री चन्द्रदेव प्रसाद राय और श्री शिशुपाल सोरी और विधायक श्री धनेन्द्र साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।कमर्शियल हब : प्रथम चरण में 1000 थोक व्यावसायिक दुकानों का होगा निर्माणकमर्शियल हब के प्रथम चरण में 20 व्यवसायों के लगभग 1,000 थोक व्यावसायिक दुकानों के विकास हेतु भू-खण्डो का प्रावधान किया गया है जिसमें थोक किराना, अगरबत्ती, होलसेल बारदाना, दाल मिल, पेपर ट्रेड आदि हेतु पृथक-पृथक प्रावधान किया गया है। कमर्शियल हब के विकास हेतु राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 5 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। ‘कमर्शियल हब’ के सिटी लेवल अधोसंरचना तथा प्रथम चरण के 125 एकड़ में अधोसंरचना का विकास 195.51 करोड़ रूपए की राशि से किया जाएगा।इस परियोजना के लिये चिन्हांकित भूमि राष्ट्रीय राज मार्ग नं. 30 एवं भारत माला परियोजना के अलॉइमेंट के निकट स्थित है तथा उक्त भूमि को रेलवे कनेक्टिविटी भी प्राप्त है। चिन्हांकित भू-खण्ड स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से लगभग 12 किमी. पर स्थित है। चिन्हांकित भूमि ग्राम निमोरा, उपरवारा, परसट्ठी, बेन्द्री, केन्द्री, झांकी एवं मुड़पार में स्थित है। उक्त भू-खण्ड का भू-उपयोग सार्वजनिक तथा अर्ध- सार्वजनिक से मिश्रित भू-उपयोग में किया गया है।गौरतलब है कि लगभग 7743 विभिन्न थोक व्यावसायिक संघों से परामर्श तथा सर्वे करने के पश्चात् बाजार की मांग का आंकलन किया गया है, जिसके आधार पर मांग मूल्यांकन एवं product-mix निकाले गये चिन्हांकित भू-खण्ड में भूमि की उपलब्धता तथा व्यावसायिक गतिविधि की प्राथमिकता के आधार पर कुल 1,083 एकड़ पर व्यावसायिक क्लस्टर अनुसार जोनिंग प्लान तैयार किया गया है, जिसका विकास चरणबद्ध रूप से किया जाना प्रस्तावित है।नवा रायपुर अटल नगर में निवेश, बसाहट तथा वाणिज्यिक गतिविधयों को बढ़ावा दिये जाने हेतु सेक्टर-23, 24, 34, 35 तथा 40 के 438.47 हेक्टेयर (1.083 एकड़) क्षेत्रफल पर थोक व्यवसायिक बाजार प्रस्तावित किया गया है। यह थोक व्यावसायिक बाजार न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि आस-पास के अन्य राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए भी लाभदायक होगा। इस परियोजना में थोक व्यवसाय से जुड़ी सभी सुविधाएं एवं भौतिक अधोसंरचना उच्च मानकों के अनुसार प्रदान की जाएगी। इस परियोजना के क्रियांवयन से आस-पास के क्षेत्र में रोजगार के सृजन होने की संभावनाएं हैं।एरोसिटी : वाणिज्यिक संस्थान, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, होटल का प्रावधाननया रायपुर अटल नगर के लेयर-3 में यात्री सुविधाओं को बढावा देने, एयरपोर्ट क्षेत्र के वाणिज्यिक विकास तथा रोजगार सृजन हेतु स्वामी विवेकानंद विमानतल के निकट एरोसिटी विकसित की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2023 को एरोसिटी स्थापना की घोषणा की थी।एरोसिटी के लिए नवा रायपुर के ग्राम बरोदा और रमचण्डी में लगभग 216.63 एकड़ भूमि चिन्हांकन की गई है। चिन्हांकित भू-खण्ड में निजी स्वामित्व की भूमि शामिल होने के कारण एरोसिटी परियोजना का विकास नगर विकास योजना की तर्ज पर किये जाने का निर्णय लिया गया है। बाजार मूल्यांकन एवं प्राधिकरण का वित्तीय हित देखते हुए प्रथम चरण में लगभग 24.85 एकड़, क्षेत्रफल की भूमि को विकसित किये जाने का निर्णय लिया गया। शासकीय स्वामित्व की 15.45 एकड भूमि पर तैयार किये गये अभिन्यास में 0.62 एकड़ से 3.01 एकड़ तक के 04 वाणिज्यिक भू-खण्ड, 0.82 एकड़ के 01 शॉपिंग कॉम्पलेक्स एवं 1.44 एकड़ भूमि 01 होटल हेतु प्रस्तावित है। एरोसिटी के विकास हेतु राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।शहीद स्मारक एवं छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति स्मारकनवा रायपुर अटल नगर क्षेत्र के ग्राम परसदा (सेक्टर-3) में व्ही.आई.पी. बटालियन के लिए 42.931 एकड़ भूमि चिन्हांकित की गई है। इसमें से 13 एकड़ में छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति स्मारक एवं शहीद स्मारक की स्थापना की जाएगी।इस प्रस्तावित परियोजना में शहीद स्मारक लगभग 07 एकड़ भूमि पर 2700 शहीदों के नाम उत्कीर्ण किये जाने हेतु दीवारों का निर्माण, छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति स्मारक का निर्माण लगभग 6 एकड़ भूमि में, 1500 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्मारक म्यूजियम, 21 प्लाटून हेतु परेड ग्राउंड, बगलर प्लेटफार्म, लगभग 400 दर्शकों हेतु दीर्घा, 40 वर्ग मीटर में विशिष्ट अतिथि दीर्घा, 1400 वर्ग मीटर में 60 जवानों के लिए बैरक तथा पार्किंग, फाउंटेन, सिचाई इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी। राज्य शासन द्वारा इसके लिए 47.75 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
-
-9 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत से रामवनगमन पर्यटन परिपथ अंतर्गत सौंदर्यीकरण, नगरी में 8 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से और सिहावा में 1 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से किया गया कार्य
-श्रीराम की प्रेरणा से सबको सम्मान और सबको अवसर दिलाने के लिए कर रहे कार्य-किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदेंगे चाहे कितनी भी दिक्कत क्यों न आयेरायपुर /छत्तीसगढ़ की पुण्यभूमि धमतरी जिले के नगरी-सिहावा में रामकथा से जुड़े स्थलों को सहेजने और इनके विकास के लिए बनाये गये रामवनगमन पर्यटन परिपथ के कार्यो का लोकार्पण करने आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पहुँचे। 9 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत से तैयार किये गये इस परिपथ का सबसे बड़ा आकर्षण भगवान श्रीराम की 30 फीट की सुंदर धवल प्रतिमा है। परिपथ का लोकार्पण करने के पश्चात मुख्यमंत्री सिहावा में कर्णेश्वर रामायण महोत्सव में भी शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने रामायण महोत्सव में कहा कि रामराज्य में सबको सम्मान और सबको बराबरी का अवसर मिलता है। भगवान श्रीराम की प्रेरणा से हमारी सरकार भी सबको सम्मान और सबको अवसर दिलाने लगातार काम कर रही है। हम किसानों, मजदूरों का आर्थिक स्तर उठाने का काम कर रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का काम कर रहे हैं। हमने तय किया है कि इस बार किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदेंगे। चाहे किसी भी तरह की दिक्कत आये।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जहां जहां भगवान श्रीराम के चरण पड़े, उन्हें हम विकसित कर रहे हैं। इसकी शुरूआत हमने माता कौशल्या की पुण्यभूमि चंदखुरी से की। प्रदेश में 10 स्थलों का चयन कर इन्हें राम वनगमन पर्यटन परिपथ के रूप में विकसित किया जा रहा है। हमने देश में पहली बार राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन कराया। श्रीराम से जुड़े स्थलों का विकास हम कर रहे हैं और इसी क्रम में नगरी सिहावा में भी यह किया गया है।कार्यक्रम को गृह एवं पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे राज्य में 162 करोड़ रुपये की लागत से राज्य सरकार रामवनगमन पर्यटन परिपथ को विकसित कर रही है। हमारी सरकार ने पर्यटन नीति बनाया जिससे पर्यटन क्षेत्र विकसित हो और पर्यटक वहां पहुँचे और क्षेत्र का विकास हो। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय महोत्सव के आयोजन पर बनाए गए कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया साथ ही उन्होंने रामसीय मानस मंडली कोटगाँव, रामसिया मानस मंडली कुरूद, जगतरणी मानस परिवार नगरी, जय तुलसी मानस परिवार कांकेर, बस्तरीह मानस मंडली कोंडागांव को वाद्य यंत्र खरीदने हेतु 5 हजार का चेक सौंपे। महोत्सव में आए प्रख्यात भजन गायक अनूप जलोटा को भी उन्होंने सम्मानित किया।कार्यक्रम राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, सिहावा विधायक और मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ लक्ष्मी ध्रुव,महापौर नगर पालिक निगम, धमतरी श्री विजय देवांगन, अध्यक्ष दिव्यांग जन सलाहकार बोर्ड श्री मोहन लालवानी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री निशु चंद्राकर, आईजी श्री आरिफ शेख, कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।इस तरह विकसित किया गया परिपथ- मुकुंदपुर में 8 करोड़ 29 लाख रूपए की लागत से भगवान श्रीराम की प्रतिमा, श्री राम वाटिका, दीप स्तंभ, एलइडी ब्राडिंग, सप्तऋषि की मूर्तियां, प्रवेश द्वार, कॉटेज, पार्किंग, एप्रोच रोड, पर्यटक सूचना केन्द्र, कलवर्ट निर्माण, कॉटेज निर्माण, लॉन डव्हलपमेंट, सीसीटीवी, यज्ञशाला, जनसुविधा केन्द्र, ड्रेन, विद्युतीकरण, ओव्हरहेड वॉटर टैंक, स्टेयर्स, सीढ़ी निर्माण, मॉडयूलर शॉप, सप्तऋषि स्थल का विकास, साइनेजेस, गजीबो, बाउण्ड्रीवॉल, साइट डव्हलपमेंट, गार्ड रूम का निर्माण किया गया है। वहीं श्रृंगी ऋषि आश्रम सिहावा में 1 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से करटेन वॉल ( म्यूरल के साथ), प्रवेश द्वार, रेलिंग एवं शेड निर्माण, गजिबो, सौदर्यीकरण, विद्युतीकरण, यज्ञशाला (पहाड़ी पर), इंटरनल प्लम्बिंग, श्रृंगी ऋषि आश्रम में स्थित हनुमान मंदिर का सौदर्यीकरण, पाथवे का विकास, जनसुविधा केन्द्र सहित विभिन्न अधोसंरचना बनाई गई हैं जिनका आज लोकार्पण हुआ। - बालोद। मानव सेवा को चरितार्थ करते हुए रेडक्रास सोसायटी बालोद द्वारा आज परसदा डंग, निवासी रजनी बाई साहू को उनके पुत्र के इलाज हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया गया है। उनके द्वारा अपने पुत्र के ईलाज के लिए जनदर्शन में आवेदन किया गया था। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने इनकी समस्या को देखते हुए तत्काल इन्हें 05 हजार रुपये सहायतार्थ राशि देने रेडक्रास सचिव को आदेशित किया, जिसके परिपालन में जिला संगठक रेडक्रास चन्द्रशेखर पवार ने उनके घर जाकर यह चेक प्रदान किये। इस सहयोग के लिए रजनी बाई साहू ने शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त कर धन्यवाद कहा।
- -पशुओं को पौष्टिक चारा उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्रामीणों एवं-स्वसहायता समूह के लिए बना आय का महत्वपूर्ण जरियाबालोद। जिले के बालोद विकासखण्ड के महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क बरही में स्थापित गोवर्धन कैटल फीड यूनिट उत्पादन कार्य में निरंतर वृद्धि करते हुए सफलता के नए आयाम गढ़ रहा है। उल्लेखनीय है कि कैटल फीड यूनिट शुरुवाती दौर से ही जिला प्रशासन के सतत माॅनिटरिंग एवं सहयोग के फलस्वरूप सरकारी संस्थाओं एवं निजी डेरी पालन संस्थानों में अपने उच्च गुणवत्ता वाले पशु आहार का समुचित विक्रय करते हुए अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर है। इसके लिए यहाँ कार्यरत लोगों को उचित प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ समय-समय पर मागदर्शन भी दिया जा रहा है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव ने बताया कि 08 सितंबर को पशु आहार का उत्पादन करने वाले इस कामधेनु कैटल फीड सहकारी समिति द्वारा उत्पादित किए गए 18 टन पशु आहार की बिक्री कर कुल 04 लाख 50 हजार रुपये बालोद सहित आस-पास के जिलों में बिक्री की गई। इससे स्वसहायता समूह को लगभग 35000 रुपए का लाभ अर्जित हुआ। उन्होंने बताया कि अब तक समूह को कुल 40 टन का पशु आहार को 10 लाख रुपये में बिक्री कर लगभग 75 हजार रूपये राशि लाभ अर्जित हुआ है। इस तरह बरही में स्थापित यह कैटल फीड यूनिट पशुओं को पौष्टिक चारा उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्रामीणों एवं स्वसहायता समूह के लिए भी आय का महत्वपूर्ण जरिया बन गया है।इस कामधेनु कैटल फीड में सहकारी समिति के 11 सक्रिय सदस्य अपनी पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इस कामधेनु कैटल फीड में कार्यरत् सभी 11 सदस्य छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क को अपने सपनों को साकार करने के प्रति पूरी तरह से आशान्वित है। इन्हें अपने गांव में स्थापित महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क से अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए सुनहरा अवसर नजर आ रहा है। इस कामधेनु कैटल फीड के माध्यम से अपने जीवन में आए बदलाव के संबंध में जानकारी देते हुए समिति के सदस्य श्री दिग्विजय सिन्हा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की पहल एवं जिला प्रशासन के सहयोग से हमारे गाँव में स्थापित महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क हमारे लिए बहुपयोगी साबित हो रहा है। इसके माध्यम से विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इस कामधेनु कैटल फीड में समिति के सभी सदस्य बड़े ही उत्साह एवं रूचि के साथ कार्य कर रहे हैं। श्री दिग्विजय सिन्हा ने बताया कि साथ ही सामग्रियों की मांग की पूर्ति समय-सीमा में पूरा करने हेतु हम डबल शिफ्ट में कार्य करते हंै। वे सभी शासकीय संस्था के साथ-साथ निजी संस्थाओं एवं डेयरी संचालकों से निरंतर संपर्क कर मार्केटिंग का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया किइस कार्य में राज्य शासन एवं जिला प्रशासन का निरंतर सहयोग मिल रहा है।महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क बरही के नोडल डॉ. अभिषेक मिश्रा ने बताया कि यहाँ गोट फीड, कैटल फीड का निर्माण पोषक तत्वों का संतुलित मिश्रण कर बनवाया जा रहा है तथा विभिन्न संस्थाओं के मांग अनुसार फार्मूला तैयार किया जाता है। भविष्य में सुकर एवं मुर्गी फीड भी तैयार किया जाएगा जिसकी मार्केटिंग हेतु सभी प्रकार के विकल्प उपलब्ध है। इसी प्रकार बॉय बैक, एक निश्चित फार्मूला के साथ फीड निर्माण कर प्रदाय करना हम सभी विकल्पों पर कार्य कर रहे हंै। समिति के सदस्य पूरी सक्रियता के साथ कार्य मे संलग्न है, इससे हम सभी इकाई स्थापना के बेहतर परिणाम हेतु आश्वस्त हैै। इस तरह से यह कामधेनु कैटल फीड इकाई राज्य शासन के मंशानुरूप पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ ग्रामीणों एवं स्वसहायता समूह को स्वरोजगार प्रदान करने का महत्वपूर्ण जरिया बन गया है।
- बालोद । जिले में जनपद पंचायत क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायतों एवं उनके आश्रित ग्रामों में 13 सितंबर से 15 सितबंर 2023 तक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि वे अपने स्तर से संबंधितों को निर्देशित किया जाना सुनिश्चित करें तथा आयोजित ग्राम सभा में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि विशेष ग्राम सभा में उक्त एजेण्डा अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्थायी प्रतिक्षा सूची के शेष हितग्राहियों एवं छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण-2023 के आवासहीन परिवारो की पात्रता, अपात्रता परीक्षण के संबंध में। योजनान्तर्गत वित्तीय वर्षवार विभिन्न कारणो से ऐसे अप्रारंभ , अपूर्ण आवास जो निरस्त किये जाने योग्य है, उन्हें निरस्त करने के संबंध में। योजनान्तंगत स्थायी प्रतिक्षा सूची में से ऐसे हितग्राही जिनकी मृत्यु उपरांत योजना के आवास साफ्ट सूची से संबंधित हितग्राही के उत्तराधिकारी का नाम अंकित ना होना या उत्तराधिकारी का मृत होना, परंतु वास्तविक तौर पर एक से अधिक उत्तराधिकारी का होना, इस संबंध में ग्राम सभा द्वारा संबंधित मृत हितग्राही के उत्तराधिकारी का चयन ग्रामसभा के द्वारा किया जाकर योजना के आवास साफ्ट सूची में उत्तराधिकारी के रूप में दर्ज करने के संबंध में चर्चा की जाएगी। योजनान्तर्गत भूमिहीन हितग्राहियों को नियमानुसार आबादी भूमि उपलब्ध कराये जाने के संबंध में चर्चा की जाएगी।
- बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड बालोद के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि बालोद वितरण केंद्र के अंतर्गत निर्माण कार्य किया जाना है। जिसके अंतर्गत 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र बालोद से निकलने वाली समस्त 11 के.व्ही. फीडरों की विद्युत आपूर्ति मंगलवार, 12 सिंतबर को सुबह 10.30 बजे से शाम 03 बजे तक बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि बालोद उपकेंद्र से निकलने वाले समस्त फीडर के अंतर्गत सदर रोड, बुढ़ापारा, पाण्डेयपारा, मधुचैक एवं नयापारा के आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
- बालोद। आदिवासी विकास विभाग के द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित की गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, नर्सिंग काॅलेज, आई.टी.आई. एवं पाॅलीटेक्निक काॅलेज में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण की पात्रता रखने वाले छात्र-छात्राओं को शिक्षा सत्र 2023-24 में भी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा बारहवीं से उच्चतर) प्रदान की जाएगी। इसके लिए आवेदन स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाईट पोस्ट मैट्रिक-स्काॅलरशीप डाॅट सीजी डाॅट एनआईसी डाॅट इन पर आॅनलाईन की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 में पात्र विद्यार्थी द्वारा आॅनलाईन आवेदन हेतु (नवीन एवं नवीनीकरण) तिथि 15 सितंबर से 10 अक्टूबर 2023 तक निर्धारित की गई है। ड्राफ्ट प्रपोजल लाॅक करने हेतु 15 सितंबर से 17 अक्टूबर 2023 तथा सेंक्शन आॅर्डर लाॅक करने हेतु 15 सितंबर से 20 अक्टूबर 2023 तक अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथियों के पश्चात शिक्षा सत्र 2023-24 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आफलाईन अथवा आॅनलाईन किसी भी प्रकार के आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे एवं ड्राफ्ट प्रपोजल अथवा सेंक्शन आॅर्डर लाॅक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा।
- भिलाईनगर/ नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के हुडको में लम्बे समय से खेल मैदान की मांग की जा रही थी, जो आज बनकर तैयार है। नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम का लोकापर्ण से हुड़को की बहुप्रतिक्षित क्रिकेट मैदान की मांग पूरी हुई है।हुड़को में खेल मैदान लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि खिलाड़ियों के खेल अभ्यास के लिए यह मैदान मददगार साबित होगा, इस मैदान से खेलकर युवा खिलाड़ी प्रदेश व देश में भिलाई का नाम रोशन करेंगे। हुडको क्षेत्र में मुलभूत सुविधओं को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे है, हुडको को दो नई सौगात मिली है स्टेडियम लोकापर्ण के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए श्रीराम चौक हुडको में पुलिस चौकी का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के उपस्थिति में किया गया है। इस अवसर पर महापौर नीरज पाल ने कहा कि 1 करोड़ 48 लाख की लागत से तैयार क्रिकेट मैदान में हरी घाॅस, डोमशेड, फ्लडलाईट लगाया गया है आने वाले समय में यहा बाथरूम तथा पवेलियन निर्माण भी कराया जाएगा। वार्ड पार्षद एवं एमआईसी मेंबर सीजू एंथोनी ने कहा कि हुड़को में लम्बे समय से एक सर्वसुविधा युक्त खेल मैदान की मांग की जा रही थी, जो आज पूरा हुआ है।विधायक - महापौर ने की बल्लेबाजी -क्रिकेट स्टेडियम के लोकापर्ण अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के खिलाड़ी एवं युवा उपस्थित थे जिनके साथ विधायक देवेन्द्र यादव एवं महापौर नीरज पाल ने क्रिकेट खेलते हुए बल्लेबाॅजी किए और कई शाॅट लगाए करीब 10 मिनट तक खेल में नागरिक भी शामिल हुए। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पार्षद अभिषेक मिश्रा, जावेद खान, गगन त्रिपाठी सहित हुडको के नागरिक तथा खिलाड़ी उपस्थित थे।
- -विधिवत विसर्जन हेतु परिजन मुक्तिधाम से प्राप्त कर ले अस्थिभिलाईनगर/ रामनगर मुक्तिधाम मे बरसो से रखे है अस्थियां विसर्जन के इंतजार मे अंतिम संस्कार हेतु मुक्तिधाम लाए गये शवो की अस्थि को ज्यादातर परिजन लेकर चले जाते है लेकिन कुछ मृतक के परिजनों ने अभी तक अस्थिकलश को नहीं ले गए है, जिन्हें रामनगर के मुक्तिधाम में सुरक्षित रखा गया है,जिसके विधि विधान से विसर्जन करने शहर के सेवा समिति ने हाथ बढाया.है।रामनगर मुक्तिधाम में दाह संस्कार पश्चात मृतको के अस्थि कलश को विधिवत विसर्जन हेतु परिजन ले जाते है, कई परिजन कुछ दिन बाद आते है इसलिए अस्थि को मुक्तिधाम के लाकर में सुरक्षित रखा जाता है। बीते कुछ वर्षों में बहुत से मृतक के परिजन अस्थि को नहीं ले गए है जिसमें से कई अस्थि कलश वर्ष 2008 से पहले के भी है, कई मृतक के परिजन तो किसी के घर का भी पता दर्ज नहीं कराया गया है।इन मृतकों का अस्थिकलश सुरक्षित रखा गया हैमृतक दुखी राम छावनी भिलाई, शोभाराज रानी, एम हनुमैया पिता एम डण्डासी क्वा. 5ए सड़क 12 सेक्टर 06, दिल्ली बिसाई पिता भीम संजय नगर सुपेला, निलांबर दलाई पिता लक्ष्मण दलाई शंकरपारा सुपेला, शिव कुमारी पति परमेश्वर, 49/9 नेहरू नगर पश्चिम, अजय यादव पिता धन्नाला यादव सपना टाॅकिज के पीछे खुर्सीपार, रंजीता बिसाई पति निरंजन कन्हाई केम्प 01 म.नं. 703, बिगुला देवी पति जमुना शाह अर्जुन नगर म. नं. 2144, राहुल शर्मा पिता विजय शर्मा म. नं. 19/ए एचएससीएल काॅलोनी रूआंबांधा, के.एस वेनु म नं. 21/ए सेक्टर 04, सुरेश अज्ञात, अमिताभ अज्ञात, अजय अग्रवाल टाटीबंध रायपुर म. नं. 936, हरि साहू पिता गुणो साहू म.नं. 2380, चंदी निषाद फरीद नगर भिलाई, रामकुमार साहू सुभाष नगर, मगरावा शंकर नगर छावनी, सोमनाथ सेक्टर 04, मिथिल ताण्डी, चंदन साव, खोगा बिसाई, यादव जी, सुनील मांझी के परिजन व घर का पता अज्ञात है जानकारी दर्ज नहीं है।निगम प्रशासन ने अपील किया है कि मुक्तिधाम मे रखे अस्थिकलश को मृतक के परिजन प्राप्त कर सकते है।
- बिलासपुर /जिले अंतर्गत तहसील बिलासपुर के ग्राम पंचायत/ग्राम लोफंदी के खसरा नंबर 01 रकबा 20 हेक्टेयर, ग्राम पंचायत/ग्राम कछार खसरा नंबर 1344 रकबा 10 हेक्टयेर तथा मस्तूरी तहसील के ग्राम पंचायत/ग्राम कुकुरर्दीकला खसरा नंबर 678/1 रकबा 11 हेक्टेयर क्षेत्र पर रेत खदान समूहों का आबंटन नये नियमों के तहत 05 वर्षाे की अवधि हेतु बंद लिफाफा में नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) हेतु बोली प्रस्तुत करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। पूर्व में निविदा प्रस्तुत करने की तिथि 11 सितम्बर 2023 से 19 सितम्बर 2023 तक रखा गया था। 19 सितम्बर को गणेश चतुर्थी का स्थानीय अवकाश घोषित किये जाने के कारण उक्त तिथि को संशोधित कर दिनांक 20 सितम्बर को सवेरे बजे से शाम 4 बजे तक बोली स्वीकार की जाएगी। रेत खदान आबंटन हेतु प्राप्त बंद लिफाफे को जिला स्तरीय समिति के समक्ष दिनांक 22 सितम्बर 2023 को सवेरे 10.30 बजे से मंथन सभाकक्ष कलेक्ट्रेट परिसर बिलासपुर में खोला जाएगा। उक्त नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) के तहत की जा रही है, जिसमें एक से अधिक बोलीदारों द्वारा समान न्यूनतम बोली होने की स्थिति में सफल बोलीदार का चयन लॉटरी पद्धति द्वारा किया जाएगा।
-
दुर्ग / दुर्ग सम्भाग के नव पदस्थ सम्भागआयुक्त श्री जे.पी. पाठक से आज कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान सम्भागआयुक्त श्री पाठक को कलेक्टर श्री मीणा ने जिले की गतिविधियों से अवगत कराया।
- दुर्ग / दुर्ग सम्भाग के नव पदस्थ सम्भागआयुक्त श्री जे.पी.पाठक ने आज कमिश्नर कार्यालय दुर्ग में कार्य भार ग्रहण किया। श्री पाठक दुर्ग सम्भाग के दसवें सम्भागआयुक्त होंगे। भारतीय प्रशासनीक सेवा के वर्ष 2007 बैच के अधिकारी श्री जे.पी. पाठक जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार जिला के कलेक्टर रह चुके है। वे राज्य शासन के आवास एवं पर्यावरण, आबकारी एवं अन्य महत्वपूर्ण विभागों के सचिव पद को सुशोभित कर चुके हैं। सम्भागआयुक्त श्री पाठक के दुर्ग पहुंचने पर उपायुक्त (राजस्व) श्री अवध राम टंडन और उपायुक्त (विकास) श्री अजय मिश्रा तथा अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्भागआयुक्त का आत्मियता पूर्वक स्वागत किये। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात सम्भागआयुक्त श्री पाठक ने कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। और कर्मचारियों से कार्यों के संबंध में उनसे चर्चा की।
- - कलेक्टर ने कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर रोजगार दिलाने का दिया आश्वासन- जवाहर नगर निवासियों ने लाउडस्पीकर बंद कराने दिया आवेदन- जनदर्शन में आज 137 आवेदन प्राप्त हुएदुर्ग /कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रति सोमवार को आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहंुचें लोगों से मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में आज 137 आवेदन प्राप्त हुए।कुम्हारी निवासी ने कम्प्यूटर कोर्स की पढ़ाई हेतु सहयोग राशि के लिए आवेदन दिया। आवेदन देते हुए बताया कि वह पैरो से दिव्यांग हैं, उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नही है। पैसों के अभाव के कारण वह आगे की पढ़ाई कम्प्यूटर कोर्स करने में असमर्थ है। उन्होंने बताया कि पिताजी को पैरालिसिस होने के कारण घर में किसी भी प्रकार का आय का स्त्रोत नही होने के कारण आगे की पढ़ाई नही कर पा रही है। इस हेतु कलेक्टर से कम्यूटर कोर्स करने के लिए सहयोग राशि की मांग की। इस पर कलेक्टर ने रोजगार कार्यालय अधिकारी से चर्चा कर कम्प्यूटर कोर्स उपरांत कम्प्यूटर ऑपरेटर की पद पर रोजगार दिलाने का आश्वासन दिया।सरपंच द्वारा जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत विभिन्न कार्य की स्वीकृति के लिए आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर ने धमधा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत भाठाकोकड़ी के आश्रित ग्राम मुड़पार में शासकीय प्राथमिक शाला भवन के मरम्मत कार्य को स्वीकृत कराने जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।ग्राम कचांदूर निवासियों ने सड़क निर्माण और रोड़ पर लाईट लगाने के लिए आवेदन दिया। कचंादूर का रास्ता बहुत जर्जर हालत में है यहां जगह-जगह सड़क पर गड्ढ़े ही गड्ढ़े हैं। रोड़ पर लाईट नही होने के कारण रात के अंधेरे में ये गड्ढ़े दिखाई नही देते हैं। उन्होंने बताया कि 2-3 साल पहले गड्ढे में गिट्टी और सीमेंट ढाला गया था, किंतु दो-चार दिनांे बाद फिर से गड्ढे़ हो गए। इस पर कलेक्टर ने ईई पीडब्ल्यूडी को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।जवाहर नगर भिलाई निवासियों ने लाउडस्पीकर बंद कराने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि जवाहर नगर भिलाई मंे सुबह शाम रोज लाउडस्पीकर बजाने से निवासियों को रोज परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लाउडस्पीकर बजाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। निवासियों द्वारा समझाईश दिए जाने पर भी आवाज कम नही किया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम भिलाई को कार्यवाही करने को कहा।
- बिलासपुर, /जिला प्रशासन द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी महाविद्यालयों एवं शालाओं में 21 सितंबर को पोस्टकार्ड एवं पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान में संस्था के छात्र-छात्राएँ अपने माता-पिता को आगामी विधानसभा चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने हेतु पोस्टकार्ड एवं पत्र लेखन लिखेंगे। उक्त पत्र लेखन पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा अपने माता-पिता को घर जाकर यह पोस्टकार्ड सौपेंगे एवं माता-पिता से मताधिकार के प्रयोग के संबंध में शपथ पत्र प्राप्त करेंगे।मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित इस कार्यक्रम में पुरस्कार की विभिन्न श्रेणियाँ निर्धारित की गई है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ पोस्टकार्ड लेखन वाली संस्थाओं, सर्वाधिक शपथ पत्र उपलब्ध कराने वाली संस्थाओं, कार्यक्रम की सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफ्स एवं सर्वश्रेष्ठ वीडियोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज एवं सोशल मीडिया में अपलोड किए गए सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफ्स और वीडियो के लिए पुरस्कार दिये जाएंगे।
- -कार्याें के प्रगति के संबंध में ग्रामीणों से की विस्तृत चर्चा-ग्राम जल स्वच्छता समिति को दिए आवश्यक निर्देशबिलासपुर /जिले में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रहे कार्याें का निरीक्षण करने के लिए राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के सेक्टर एक्सपर्ट डॉ. एसके कुलश्रेष्ठ एवं डॉ. शिशिर बसेर विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम मोढ़े, पण्डाकांपा, चनाडोंगरी एवं समडील के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने कार्याें के प्रगति के संबंध में ग्रामवासियों से विस्तृत जानकारी ली गई। निर्माणाधीन पानी टंकी एवं निर्मित एफएचटीसी का निरीक्षण किया गया। जल बहनियों से जल गुणवत्ता के संबंध में जानकारी तथा ग्राम पंचायत विद्यमान फिल्ड टेस्ट किट से मौके पर जल गुणवत्ता का परीक्षण किया गया। योजना के कार्य पूर्ण होने के उपरांत योजना के सफल संचालन संधारण हेतु ग्राम जल स्वच्छता समिति को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कार्यपालन अभियंता श्री यूके राठिया, एसडीओ श्री अरूण भार्गव, सब इंजीनियर श्री एसपी साकेस, श्री पीएन मिश्रा, केमस्टि श्री आशीष डोंगरे, जिला समन्वयक श्री आशीष सिंह ठाकुर, आईएसए के प्रतिनिधि श्री गोविंद चंद्राकर उत्पल एवं टीपीआई ग्रीन डिजाईन से श्री सुनील खरे उपस्थित थे।
- -कलेक्टर डॉ भुरे ने की मैराथन के लिए धावकों के पंजीयन की शुरूआतरायपुर / हर वर्ष की तरह इस बार भी राजधानी के नवा रायपुर में 17 दिसम्बर 2023 को ग्रेट छत्तीसगढ़ रन मैराथन दौड़ का आयोजन होगा। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर भुरे ने राजधानी रायपुर में आयोजित सादे समारोह में इस मैराथन के लिए प्रतिभागियों के पंजीयन की शुरूआत की। मैराथन में चार वर्गों छह किलोमीटर, दस किलोमीटर, 21 किलोमीटर और 42 किलोमीटर में आयोजित होगी। मैराथन का आयोजन लेट्स रन संस्था द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा। इस बार मैराथन छत्तीसगढ़ में मिलने वाले पक्षियों की थीम पर केन्द्रित होगी। इस मैराथन में साढ़े तीन हजार से अधिक धावकों के शामिल होने की उम्मीद है।लेट्स रन संस्था द्वारा छत्तीसगढ़ में पिछले सात सालों से लगातार ऐसी मैराथन का आयोजन उत्साह और जोश के साथ किया जा रहा है। इस बार यह मैराथन का आठवां संस्करण होगा। संस्था लेट्स रन व्यवसायिक धावकों ही नहीं बल्कि दौड़ से जुड़े समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों का समूह है। दौड़ से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने पर विश्वास करने वाले हर वर्ग और उम्र के लोग इस संस्थान से जुड़े है और वर्ष में तीन-चार ऐसी छोट-बड़ी मैराथन दौड़ों का आयोजन कराते रहते है। संस्था के डायरेक्टर डाॅ. विनय तिवारी ने बताया कि हर साल ग्रेट छत्तीसगढ़ रन राज्य की एक विशेषता को थीम बनाकर आयोजित की जाती है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ में मिलने वाले पक्षियों (चिड़ियों) को थीम के रूप में चिन्हांकित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मैराथन दौड़ से पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजगता और छत्तीसगढ़ की जैवविविधता को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास का संदेश भी दिया जाएगा।
- -राजीव स्मृति वन में मनाया गया वन शहीद दिवसरायपुर / वन, वन्यप्राणी एवं पर्यावरण की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद वन अधिकारियों तथा कर्मचारियों की स्मृति में 11 सितम्बर को वन शहीद दिवस मनाया जाता है। इस तारतम्य में आज राजीव स्मृति वन (ऊर्जा पार्क) रायपुर में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा श्रद्धांजलि सभा का अयोजन किया गया।इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, प्रमुख सचिव वन विभाग श्री मनोज पिंगुवा तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद वन कर्मियों का सम्मान करते हुए वन शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही वन शहीदों को सैल्यूट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।उल्लेखनीय है राजीव स्मृति वन रायपुर स्थित वन शहीद स्मारक में अंकित नाम में उप वनक्षेत्रपाल स्व. के. डी. साहिल, वनपाल स्व. मोतीलाल कुशवाह, वनपाल स्व. मधुसुदन पाटिल, उपवनक्षेत्रपाल स्व. वीरेन्द्र कुमार तिवारी, वनरक्षक स्व. जगदीश चंद्र मरकाम, परियोजना अधिकारी स्व. अशोक कुमार आचार्य, वनपाल स्व. मार्क ताण्डी, वनरक्षक स्व. शिव कुमार कौशिक, वनपाल स्व. मेहत्तर सिंह डनसेना, स्व. बुधराम भगत, वनपाल स्व. व्ही. पी. शास्त्री, वनपाल स्व. अंगनपल्ली पांडू, स्व. वीरेन्द्र कुमार सिन्हा, वनरक्षक स्व. रामजी राम जयसवाल, वनरक्षक स्व. के.पी. गौतम, वनरक्षक स्व. शम्भूनाथ सिंह, वनरक्षक स्व. रामजी वर्मा, वनपाल स्व. मनेश्वर यादव, वनरक्षक स्व. चुन्नी लाल साहू, वनरक्षक स्व. सुरेश कुमार राव, वनरक्षक स्व. सुखदेव राम नेताम, वनरक्षक स्व. जगदीश राम कुमेटी, वनरक्षक स्व. देशभक्त दास मांगरे, वनरक्षक स्व. विजय कुमार साहू, वनरक्षक स्व. रामेश्वर पांडे, वनपाल स्व. गणपति, वनरक्षक स्व. बलीराम टंडन, वनरक्षक स्व. मदन सिंह परिहार, उपवनक्षेत्रपाल स्व. अशरफी लाल श्रीवास्तव, वनक्षेत्रपाल स्व. दौलत राम दलेर, वनक्षेत्रपाल स्व. रथराम पटेल शामिल है। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री एम.टी. नंदी, श्री शेट्टी पनावर, श्री अरूण पाण्डेय, श्री सुनील मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ओ.पी. यादव तथा श्रीमती संगीता गुप्ता, श्रीमती शालिनी रैना, श्री अमरनाथ प्रसाद, एस.पी. पैकरा और श्री राजू आगासिमणि, श्री राम अवतार दुबे, श्री अलोक तिवारी सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- -डॉ. अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी ने दी बधाई और शुभकामनाएंरायपुर /आवास एवं पर्यावरण तथा वाणिज्य कर आबकारी विभाग के विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) के पद पर श्री महादेव कावरे ने आज मंत्रालय में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण किया । इस अवसर पर डॉ. अम्बेडकर वेल्फेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ की ओर से श्री महादेव कावरे को बधाई और शुभकामनाएं दी गई। साथ ही मंत्रालय में उनके विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी श्री कावरे से सौजन्य मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट किया।उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व श्री कावरे दुर्ग संभाग के संभागीय आयुक्त के पद पर पदस्थ थे। राज्य शासन द्वारा पिछले दिनों जारी आदेश के तहत उन्हें विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) छत्तीसगढ़ शासन, आवास एवं पर्यावरण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार), वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग, आयुक्त आबकारी और नगर एवं ग्राम निवेश तथा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- -पौसरी में पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने किया शुभारंभरायपुर / छत्तीसगढ़ के स्कूलों में नई शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों को शिक्षा के साथ साथ उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए कई नवाचारी पहल भी किए जा रहे हैं। बलौदाबाजार जिले के ग्राम पौसरी में एक ऐसे ही नवाचारी पहल के तहत अनोखे खिलौना संग्रहालय तैयार किया गया है। पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने इस अनोखे खिलौना संग्रहालय का शुभारंभ किया। शिक्षको और बच्चों को शुभकामनाएं दी।शासकीय प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका भारती वर्मा ने अध्यापन कार्य के साथ-साथ नवाचारी पहल करते हुए अपने स्कूल में खेल खिलौना संग्रहालय की स्थापना की है। इस खिलौना संग्रहालय ने रखे गए सभी खिलौने लकड़ी, मिट्टी, कागज़, गत्ते व घर के अनुपयोगी वस्तुओं से तैयार किए गए है। खिलौने न सिर्फ खेलने के लिए बल्कि बच्चों को उनके पुस्तक के पाठ को समझने में सहायता करते हैं। खास बात ये भी है कि सभी खिलौने शिक्षिका व बच्चों ने मिलकर अलग अलग समय पर शाला में ही खिलौना निर्माण कार्यशाला लगाकर तैयार किया है। संग्रहालय में छत्तीसगढ़ के पारम्परिक व स्थानीय खेलो व खिलौनों को संग्रहित व संरक्षित करने की पहल की गई है।समुदाय के सहयोग से स्थापितशिक्षिका भारती वर्मा ने बताया कि मन में विचार आया कि क्यों न छत्तीसगढ़ के सभी पारम्परिक व स्थानीय खेल खिलौनों को एक छत के निचे एकत्र कर बच्चों को उनसे अवगत कराया जाय ताकि बच्चें उन्हें जान सके और खेलों के महत्व को समझ सके। शाला की प्रधान पाठक पुष्पलता नायक के प्रेरणा से स्थानीय पर्व छेरछेरा के तर्ज पर मै घर-घर जाकर पुराने खिलौनों को इकठ्ठा करने का काम करने लगी। पुराने बुजुर्गाे से स्थानीय व प्रचलित खेलों की जानकारी भी एकत्र की, जो आज के बच्चे नहीं खेलते है या अब मोबाइल के युग में प्रचलन में नहीं है।नई राष्ट्रीय शिक्षा के अनुरूपनई राष्ट्रीय शिक्षा 2020 में खेल आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने का प्रावधान किया गया है ताकि बच्चे खेल खेल में आनंदमयी तरीके से पाठ की अवधारणाओं को सीख व समझ सके। खिलौने न सिर्फ बच्चों का मनोरंजन करते है बल्कि बच्चों के शारीरिक,मानसिक,सामजिक व सामुदायिक भावना का भी विकास करते है। एनसीईआरटी के निर्देशों अनुरूप शाला में जादुई पिटारा का निर्माण भी किया गया है, जिसे कक्षा 1 व 2 के बच्चों को सिखाने के लिए उपयोग किया जाता है।खेल खिलौना संग्रहालय क्यों5 से 6 वर्षों के बच्चों के बेहतर शिक्षा के लिए नई शिक्षा नीति के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र शाला परिसर में है वहां बालवाड़ी विकसित की जा रही है। यहां ’जाबो बालवाड़ी बढ़ाबो शिक्षा के गाड़ी’ थीम के साथ खेल-खेल में बच्चों के सीखने एवं समझने की क्षमता में विकास किया जाएगा। इसी उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए बच्चों के मानसिक और शैक्षणिक विकास के लिए एक संग्रहालय स्थापित किया गया है।
-
कोरबा, जिले में रविवार को एक जंगली हाथी के हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरबी गांव के रहने वाले नरसिंह पैकरा (42), उनकी पत्नी राजकुमारी (39), बहन पुन्नी बाई (55) और उनका बेटा दीपक कोयला भंडारण क्षेत्र में बांस काटने गए थे। अधिकारी ने बताया कि उनका सामना एक जंगली हाथी से हो गया। उन्होंने बताया कि पीड़ितों ने भागने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने दो महिलाओं को कुचलकर मार डाला जबकि हमले में नरसिंह को गंभीर चोटें आईं। दीपक मौके से भागने में सफल रहा। उप वन अधिकारी (डीएफओ) ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर वन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि घायल व्यक्ति को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 25,000 रुपये की सहायता प्रदान की गई है, और प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5.75 लाख रुपये का शेष मुआवजा औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि वन विभाग घायल व्यक्ति का चिकित्सा खर्च वहन करेगा। वन अधिकारियों ने बताया कि 41 हाथियों का एक झुंड क्षेत्र के केंदई और इटमा वन क्षेत्र में घूम रहा है और ग्रामीणों को जंगल में न जाने की सलाह दी गई है।
-
रायपुर। जिले के कोसरंगी रीपा में भगवान गणेश की मूर्ति भी मिलेगी, वह भी इकोफ्रेंडली। सबसे खास बात यह है कि इसके साथ पूजा सामग्री की किट फ्री मिलेगी। यह मूर्ति सहित पूजन सामग्री की कीमत 100 रुपये से लेकर आकार के हिसाब से 20 हजार रुपये की कीमत तक है। इस पूजन सामग्री किट में भगवान गणेश की स्थापना के साथ उनके हवन तक सामग्री शामिल है। गणेश की मूर्ति कारीगर श्री सन्तोष कुमार बना रहे हैं और जय माँ अन्नपूर्णा स्व सहायता समूह द्वारा पूजन सामग्री बनाई जा रही है। यह महिला समूह नवरात्रि के लिए भी पूजन सामग्री बना रही है। गौरतलब है कि कोसरंगी रीपा में हरेली त्योहार में गेड़ी भी बनाया गया था। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के पहल से गांवों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की शरुआत की गई है जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कार्य किये जा रहे हैं इससे ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार मिल रही हैं और अच्छी आय भी हो रही है।
- दुर्ग /इस माह छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय रायपुर में विचाराधीन 9 प्रकरणों का सुनवाई किया गया जिसके तहत आवेदक श्री सुकालू साहू ग्राम तेलीटोला पोस्ट जुनवानी जंगल, थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम द्वारा अनावेदक श्रीमती मुनमुन चक्रवर्ती फाइनेंसर मैग्मा क्राफ्ट लिमिटेड के खिलाफ जेसीबी वाहन लेकर झूठे केस में फसाने संबंधित शिकायत किया गया था जिसमें दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लिया गया एवं दोनों पक्षों को समझाई देकर समझौता कराया गया, आवेदक के तरफ से 5 लाख की देनदारी को फाइनेंस कंपनी ने माफ किया, तथा कलकत्ता न्यायालय में अनावेदक के खिलाफ लंबित चेक बाउंस के केस को फाइनेंस कंपनी द्वारा वापस लेने कर लिखित में वचन पत्र दिया गया इस तरह प्रकरण का निराकरण किया गया। दूसरा प्रकरण आवेदक श्री रमेश चंद्र जायसवाल द्वारा अनावेदक प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला सुरंगपानी विकासखंड छुरा जिला गरियाबंद के विरुद्ध दाखिल खारिज पंजी में दूसरी जाति दर्ज किए जाने संबंधित शिकायत किया गया था जिसमें प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला सुरंगपानी विकासखंड छुरा जिला गरियाबंद को निर्देश दिया गया है कि उचित कार्यवाही कर दाखिल खारिज पंजी में जाति को सुधारा जाए।तीसरा प्रकरण श्री मुनेश्वर सिंह केसर ग्राम बारंगजोर तहसील कुनकुरी जिला जशपुर द्वारा अनावेदक श्री रमेश दास महंत ग्राम पतरापारा धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ के खिलाफ कार की क्षतिपूर्ति राशि नहीं दिए जाने से संबंधित शिकायत किया गया था जिसमें दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी राजी नामा कराकर 1 लाख रुपया क्षतिपूर्ति की राशि आवेदक को अनावेदक से देने बाबत समझोता कराया गया एवं 2 माह के अंदर संपूर्ण राशि की अदायगी कर आयोग को सूचित करने का निर्देश दिया गया। अन्य प्रकरण आवेदक श्री सौरभ कुमार वर्मा, श्री पारस वर्मा द्वारा अनावेदक प्रबंधक अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड रावन पोस्ट ग्रासिम विहार रावन तहसील सिमगा जिला बलौदाबाजार भाटापारा के विरूद्ध स्थानांतरण करने से दुखी होकर न्याय दिलाने संबंधित शिकायत पेश किया गया था, जिसमें प्रबंधक अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड रावन तहसील सिमगा जिला बलौदाबाजार भाटापारा को आयोग के समक्ष उपस्थित होकर स्थानांतरण के संबंध में स्पष्टीकरण देने निर्देशित किया गया। अन्य प्रकरण आवेदक श्री अजीत यादव विश्रामपुर द्वारा अनावेदिका श्रीमती पूजा सिंह के खिलाफ झूठे केस में फंसा कर परेशान किए जाने संबंधित शिकायत किया गया था जिसमें दोनों पक्षकारों को बुलाकर शिकायत से संबंधित जानकारी लिया गया एवं आगामी पेशी में दोनो को अपना अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया। अन्य प्रकरण आवेदक श्री सालिक राम सिन्हा पता बठेनापारा जिला धमतरी द्वारा अनावेदिका अन्नपूर्णा चतुर्वेदी के खिलाफ पुत्र के विरुद्ध फर्जी शिकायत पर S.P धमतरी को जांच कर आयोग में रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया। अन्य प्रकरण आवेदिका कुमारी योशिका देवांगन पता सिविल लाइन सिरपुर भवन रायपुर द्वारा अनावेदक श्री शंकर लाल संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं पंडरी रायपुर के खिलाफ अभद्र गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दिए जाने से संबंधित शिकायत प्रस्तुत किया गया था, जिसमें अनावेदक को उपस्थित होकर पक्ष रखने निर्देश दिया गया।अन्य प्रकरण आवेदक श्री शोभाराम साहू, श्री नंदलाल साहू, श्री कमलेश पटेल, श्री अश्वनी साहू, ग्राम व पोस्ट पोडी तहसील बोड़ला जिला कबीरधाम द्वारा अनावेदक श्री नीलेश पटेल, श्री मयूर गुप्ता, श्री राजू साहू, श्री विक्की पटेल ठेकेदारों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनीमर्या में कार्यरत कर्मियों को नौकरी से निकाले जाने से संबंधित शिकायत पेश किया गया था जिसमें विद्युत ठेकेदारों एवं विद्युत विभाग को उपस्थित होकर जवाब देने निर्देश दिया गया। अन्य प्रकरण आवेदक श्री भुवन सिन्हा प्रधान पाठक पता शांति विहार कॉलोनी डौंडीलोहारा जिला बालोद द्वारा अनावेदक विकासखंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड डौंडीलोहारा जिला बालोद के खिलाफ सेवा अभिलेख में उच्च शैक्षणिक अभिलेख इंद्राज नहीं किए जाने संबंधित किया गया था जिसमें विकासखंड शिक्षा अधिकारी को आहूत कर सेवा अभिलेख में उच्च शैक्षणिक अभिलेख इंद्राज नहीं किए जाने के कारणों के संबंध में स्पष्टीकरण देने निर्देशित किया गया। आयोग की बैठक में सुनवाई के दौरान आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) माननीय श्री आर. एन. वर्मा जी, सदस्य श्रीमती किरण सिन्हा जी, सचिव श्री बीरू कुमार साहू जी अनुसंधान अधिकारी श्रीमती अनीता डेकाटे जी उपस्थित रहे।
- दुर्ग / विधानसभा आम चुनाव-2023 के दौरान अभ्यर्थियों/राजनैतिक दलों द्वारा विभिन्न मदों पर किये जाने वाले व्ययों के मानक दर निर्धारण के संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग में सोमवार 11 सितम्बर 2023 को सायं 5 बजे मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों की बैठक रखी गई है। उक्त बैठक में राजनैतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों को उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।



.jpg)





.jpg)
















.jpg)
.jpg)