- Home
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर / जिला शिक्षा अधिकारी श्री डीके कौशिक ने स्वामी आत्मानंद स्कूलों के बच्चों के लिए सिलेबस से बाहर की किताबें खरीदने संबंधी निर्देश देने से साफ इंकार किया है। उन्होंने इस संबंध में प्रकाशित खबर का खण्डन करते हुए बताया कि शिक्षा विभाग के द्वारा बच्चों को पाठ्यक्रम के अनुसार आवश्यक पुस्तकें निःशुल्क प्रदान की जाती हैं और पाठ्यक्रम से अतिरिक्त पुस्तक खरीदने हेतु किसी भी प्रकार का निर्देश जारी नहीं किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.के. कौशिक ने प्रकाशित समाचार को भ्रामक बताते हुए स्पष्ट किया है कि इस कार्यालय के द्वारा किसी भी फर्म से पुस्तक क्रय करने हेतु निर्देश नहीं दिया गया है । साथ ही प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि शासन के द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अलावा बाजार से पुस्तक अथवा अन्य सामग्री क्रय करने हेतु पालकों एवं बच्चों के उपर अनावश्यक दबाव न बनाया जायें।
- बिलासपुर /सीडीपीओ बिल्हा के अंतर्गत ग्रामों में रिक्त 6 आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत प्रकाशित सूची पर 11 सितंबर से दावा आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं, जो कि 20 सितंबर तक लिए जाएंगे। विभाग की परियोजना अधिकारी ने बताया कि बिल्हा स्थित परियोजना कार्यालय में उक्त तिथि तक दावा/आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम धौरांभांठा 3, मुढ़ीपार 1, डोंढकी, ऐंठुल कांपा, झाल 1तथा मोहतरा 1 आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन पत्रों की परीक्षण के आधार पर अनंतिम मूल्यांकन पत्रक तैयार किए गए हैं। यदि किसी व्यक्ति की आठवीं की मार्कशीट में ग्रेड दी गई है तो वे उसका पूर्णांक और प्राप्तांक इस दौरान प्रस्तुत कर सकते हैं। जनपद पंचायत बिल्हा एवं सीडीपीओ कार्यालय की सूचना पटल पर उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित कर दी गई है।
- छत्तीसगढ़ विज्ञान और तकनीकी कौंसिल का आयोजन, 50 से ज़्यादा रिसर्च स्कालर और दवा निर्माता कम्पनियों के प्रतिनिधि हुए शामिलरायपुर / छत्तीसगढ़ में दवा निर्माता कम्पनियों को बढ़ावा देने और दवा निर्माण क्षेत्र में रोज़गार के अवसर बढ़ाने के लिए दो दिवसीय सेमिनार अभनपुर के ग्रेसियस कालेज ऑफ़ फ़ार्मेसी में हुआ। इस सेमिनार का आयोजन छत्तीसगढ़ विज्ञान और तकनीकी कौंसिल ने किया । सेमिनार में पचास से अधिक फ़ार्मेसी रिसर्च स्कॉलर्स और नौ दवा निर्माता फ़ार्मेसी कम्पनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सेमिनार में निर्माण इकाइयों और अध्ययन संस्थाओ के समन्वय फ़ार्मास्यूटिकल सेक्टर में रोज़गार के अवसर एवं नई रिसर्च को बढ़ाने पर विचार विमर्श हुआ। सेमिनार का शुभारंभ फ़ार्मेसी कौंसिल ऑफ़ इंडिया के एजुकेशन रेग्युलेशन कमेटी के अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह और पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविध्यालय के एसोसियेट प्रोफ़ेसर डॉ विशाल जैन ने किया। इस सेमिनार में विभिन्न फ़ार्मेसी कालेजों के पचास से अधिक शोधकर्ताओं ने फ़ार्मा क्षेत्र में अपनी रिसर्च और नवाचार के बारे में प्रेसेंटेशन दिया साथ ही तीस से अधिक विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रेज़ेंटेशन भी सेमिनार में दिया।इस सेमिनार में फ़ार्मेसी की फ़ील्ड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले फ़ार्मासिस्टों को सम्मानित भी किया गया।सेमिनार में दवा निर्माता कम्पनियों और फ़ार्मा के पठन-पाठन- शोध से जुड़े विशेषज्ञों ने भी अपने विचार रखें।
- -रामायण महोत्सव में सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा की होगी प्रस्तुतिरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 11 सितम्बर को धमतरी जिले के नगरी के मुकुंदपुर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत कराए गए 9.61 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि बस्तर लोक सभा सांसद श्री दीपक बैज होंगे। इस मौके पर रामायण महोत्सव का भव्य आयोजन स्वामी आत्मानंद श्रृंगि ऋषि स्कूल मैदान, नगरी में होगा वहां सुप्रसिद्ध भजन गायक पद्मश्री अनूप जलोटा, मुंबई और सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री सुरेश कुमार ठाकुर, द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत नगरी के मुकुंदपुर में 8 करोड़ 29 लाख रूपए की लागत से भगवान श्रीराम जी की प्रतिमा, श्री राम वाटिका, दीप स्तंभ, एलइडी ब्राडिंग, सप्तऋषि की मूर्तियां, प्रवेश द्वार, 01 कॉटेज, पार्किंग, एप्रोच रोड, पर्यटक सूचना केन्द्र, कलवर्ट निर्माण, कॉटेज निर्माण, लॉन डव्हलपमेंट, सीसीटीवी, यज्ञशाला, जनसुविधा केन्द्र, ड्रेन, विद्युतीकरण, ओव्हरहेड वॉटर टैंक, स्टेयर्स, सीढ़ी निर्माण, मॉडयूलर शॉपं, सप्तऋषि स्थल का विकास, साइनेजेस, गजीबो, बाउण्ड्रीवॉल, साइट डेव्हलपमेंट, गार्ड रूम का निर्माण किया गया है वही श्रृंगी ऋषि आश्रम सिहावा में करटेन वॉल (म्यूरल के साथ), प्रवेश द्वार, रेलिंग एवं शेड निर्माण, गजिबो, सौदर्यीकरण, विद्युतीकरण, यज्ञशाला (पहाड़ी पर), इंटरनल प्लम्बिंग, श्रृंगी ऋषि आश्रम में स्थित हनुमान मंदिर का सौदर्यीकरण, पाथवे का विकास, जनसुविधा केन्द्र का जीर्णाेद्धार कार्य कराया गया है।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री मोहन मरकाम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, वाणिज्य कर मंत्री श्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, सांसद श्री मोहन मंडावी, सांसद श्री चुन्नी लाल साहू, संसदीय सचिव श्री चिंतामणि महाराज, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, धमतरी की विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू, अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होगें।इसी प्रकार समारोह में विधायक श्री अजय चंद्राकर, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. महंत रामसुंदर दास, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ राज्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ पर्यटन कीे उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू, सदस्य श्री निखिल द्विवेदी, श्री नरेश ठाकुर, श्री अंकित बागबाहरा, श्रीमती नयना गवेल, श्रीमती नीति सिंह, धमतरी के महापौर श्री विजय देवांगन, नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष श्रीमती दिनेश्वरी नेताम, अध्यक्ष श्रीमती आराधना शुक्ला, दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष श्री मोहन लालवानी, पर्यटन बोर्ड के सदस्य श्री नरेश ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांती सोनवानी, उपाध्यक्ष श्री नीशू चंद्राकर, सभापति श्रीमती मीना बंजारे, जनपद सदस्य श्रीमती बिसरी बाई कुंजाम, मुकुंदपुर के सरपंच श्री राजेश कुंजाम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होगें।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग के पुराना बस स्टैण्ड में हजरत बाबा सैय्यद अब्दुर्रहमान शाह काबुली रहमततुल्लाह अलैह की दरगाह पर चादर चढ़ाई और मत्था टेककर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष श्री आर.एन. वर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र साहू, श्री रउफ कुरैशी, श्री मोहम्मद असलम, श्री अजहर जमील सहित दरगाह के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
- -कोसरिया यादव महासभा द्वारा दुर्ग में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेलरायपुर, / कृषि के साथ ही पशुधन को बढ़ावा देने की शासन की नीतियों की वजह से प्रदेश में दूध उत्पादन तेजी से बढ़ा है। पशुपालन को बढ़ावा देने से खेती किसानी की तरक्की होती है और किसानों की तरक्की पर ही व्यापार-व्यवसाय की तरक्की निर्भर है। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास की नवाचारी योजनाओं और इनके क्रियान्वयन से आर्थिक विकास का बेहतर माहौल तैयार हुआ है। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिला मुख्यालय दुर्ग के पुराना बस स्टैंड में कोसरिया यादव महासभा द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने समाज के सदस्यों को जनमाष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण यादव समाज के आराध्य हैं। समाज द्वारा आज श्रीकृष्ण जनमाष्टमी के अवसर पर सुंदर शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। भगवान कृष्ण के विभिन्न रूपों में हम दर्शन करते हैं। उनसे प्रेरणा ग्रहण करते हैं। छत्तीसगढ़ में हमारा उद्देश्य सभी समाजों को बढ़ावा देना है। प्रदेश के निर्माण में सभी समाजों की भागीदारी हो। सभी समाज अपने रचनात्मक कार्यों से प्रदेश को आगे बढ़ाने में हिस्सा दें इसके लिए हमने विभिन्न समाजों को बाजार भाव से काफी कम दाम पर माँग अनुरूप भूमि उपलब्ध कराने का निश्चय किया। इसका लाभ बहुत से समाजों ने उठाया है। समाजों द्वारा इस तरह भूमि क्रय कर लेने पर उन्हें भवन बनाने यथासंभव राशि भी प्रदान की गई है। इससे सामाजिकजनों को काफी लाभ हुआ है। शादी-ब्याह तथा अन्य आयोजनों में इन समाजों को सस्ते दरों में भवन मिल पा रहा है। रचनात्मक आयोजनों के लिए समाज को बेहतर जगह मिल पा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यादव समाज की ओर से भी ऐसी माँग आई है। वे कलेक्ट्रेट में इसके लिए आवेदन कर लें। जमीन मिलने पर भवन के लिए सरकार द्वारा राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि सरकार द्वारा रोजगार सृजन के लिए भी बड़े पैमाने पर कार्य किये गये हैं। सरकारी सेवाओं में नियुक्तियों के साथ ही कौशल विकास पर भी हमारा जोर रहा है। रीपा आदि के माध्यम से उद्यमशील युवाओं के लिए उद्यम के अवसर पैदा हुए हैं।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शोभा यात्रा में शामिल लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कोसरिया यादव समाज दुर्ग के अध्यक्ष श्री बोधन यादव ने स्वागत भाषण में समाज की विभिन्न मांगों की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।कार्यक्रम में दुर्ग विधायक श्री अरुण वोरा, भिलाई विधायक श्री देवेन्द्र यादव, दुर्ग महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, भिलाई महापौर श्री नीरज पाल, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष श्री आर.एन. वर्मा और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र साहू एवं कोसरिया यादव समाज के अन्य पदाधिकारी तथा समाज के सदस्य उपस्थित थे।
- -छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा नागरिकों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करने सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उपलब्धि पर दी शुभकामनाएंरायपुर, / छत्तीसगढ़ ने सेतुबंध आसन के प्रदर्शन के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित स्वर्गीय बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आज प्रदेशभर से आए 2000 से अधिक योगाभ्यासियों ने तिरंगे रंग का प्रतिरूप बनाते हुए एक साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए सेतुबंध आसन का सामूहिक प्रदर्शन किया।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस उपलब्धि पर शुभकामना संदेश में कहा है कि ‘छत्तीसगढ़ जब तक करेगा योग, तब तक रहेगा निरोग‘। उन्होंने कहा कि सेतुबंध आसन मन और शरीर को ब्रिज की तहत जोड़ता है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई ने रिकार्ड बनने की घोषणा करते हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग को प्रोविजनल सर्टिफिकेट प्रदान किया।छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा लोगों को योग के महत्व के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में श्री प्रदीप शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉॅर्ड में नाम दर्ज कराना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। श्री ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लोगों के स्वास्थ को प्राथमिकता में रखते हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग को महती जिम्मेदारी सौंपी। इसे पूरा करते हुए आयोग द्वारा प्रदेश में लगभग 50 नियमित निःशुल्क योगाभ्यास केन्द्र शुरू किये गए हैं। सभी संभागों के योगसाधकों में प्रशिक्षण देकर गांव-गांव तक योग का प्रचार किया जा रहा है।संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग तन, मन और धन को सुरक्षित रखता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुसार आम नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उनके विधानसभी क्षेत्र के 90 प्रतिशत से अधिक वार्डों में निःशुल्क योग केन्द्र खोले गए हैं। डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि सभी योगसाधक 10-10 लोगों को योग सिखाएं। अगले वर्ष बड़ी संख्या में एक बार फिर सभी रिकॉर्ड बनाएंगे।सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सेतुबंध आसन के साथ-साथ अन्य आसनों, प्राणायामो तथा ध्यान का अभ्यास भी किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू, छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्यगण श्री राजेश नारा, श्री रविन्द्र सिंह, श्री गणेश योगी, संस्कृत विद्यामंडलम के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शर्मा, आईजी श्री रतनलाल डांगी, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के साधकगण सहित बड़ी संख्या में योग प्रशिक्षक और साधकगण और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
- -छत्तीसगढ़ सरकार ने बायोमेट्रिक को लागू न करने का किया आग्रह-राज्य की विषम भौगोलिक स्थिति के चलते किसानों को होने वाली परेशानी से कराया अवगतरायपुर /छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की विषम भौगोलिक स्थिति के चलते सुदूर एवं दुर्गम अंचलों के किसानों को बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू होने से धान बेचने में होने वाली परेशानी को देखते हुए केन्द्र सरकार से बायोमेट्रिक सिस्टम को इस वर्ष लागू किए जाने का अनुरोध किया है। केन्द्र सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 से खाद्यान्न उपार्जन में बायोमेट्रिक सिस्टम को अनिवार्य कर दिया है। इस सिस्टम को छत्तीसगढ़ राज्य के वनांचल और पहाड़ी क्षेत्रों में सुव्यवस्थित रूप से लागू करने में होने वाली दिक्कत के चलते किसानों को समर्थन मूल्य पर धान और मक्का बेचने में परेशानी होगी।छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा ने भारत सरकार के खाद्य सचिव को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ प्रदेश में बायोमेट्रिक आधारित खरीफ प्रणाली को लागू करने के कारण किसानों को होने वाली कठिनाईयों का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य के बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्र के दूरस्थ एवं पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण इस इलाके के कई स्थानों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा की कमी के चलते बायोमेट्रिक आधारित खाद्यान्न उपार्जन प्रणाली को लागू करने में दिक्कत होगी। खाद्य सचिव श्री वर्मा ने अपने पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया है कि छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी के पूर्व किसानों का पंजीयन किया जाता है। पंजीयन में किसान का आधार नंबर भी होता है। किसानों की भूमि के रकबे का सत्यापन भी ‘भुईयां’ सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाता है। धान खरीदी के एवज में राशि का ऑनलाईन भुगतान किसानों के बैंक खातों में होता है। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की व्यवस्था पूरी तरह से पारदर्शी और देश में सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने भारत सरकार को खाद्य सचिव से छत्तीसगढ़ राज्य की उक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बायोमेट्रिक खरीदी सिस्टम को अनिवार्य न करने का अनुरोध किया है।खाद्य सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा द्वारा 21 जुलाई 2023 को उक्त संबंध में भेजे गए पत्र के संबंध में केन्द्र सरकार से अब तक न तो सहमति मिली है न ही बायोमेट्रिक आधारित खरीदी सिस्टम में रियायत दिए जाने का भरोसा दिया गया है। धान खरीदी के लिए केन्द्र सरकार द्वारा बायोमेट्रिक सिस्टम की अनिवार्यता का अन्य कोई विकल्प न होने के कारण छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में इस प्रणाली को लागू किए जाने की प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और इस संबंध में सभी कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।
-
रीपा ईटपाल में बनाए जा रहे हैं रागी बिस्किट, चॉकलेट बिस्किट, नान खटाई टोस्ट जैसे स्वादिष्ट व्यंजन
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रारंभ किये गए महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) से जुड़कर महिलाए आर्थिक सशक्तिकरण की ओर बढ़ रही है। इसी कड़ी में बीजापुर जिला अंतर्गत रीपा ईटपाल में मथुरा देवी 2 कोतापाल समूह की महिलाओं द्वारा मनवा बीजापुर ब्रांड के बीजावन नाम से रागी बिस्किट, चॉकलेट बिस्किट, नान खटाई टोस्ट जैसे स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जा रहे हैं। बेकरी उद्योग से समूह की महिलाएं विगत दो माह में ही 20 हजार रूपए से भी अधिक की आमदनी अर्जित की है। महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) ईटपाल में समूह की महिलाओं को जून महीने के अंतिम सप्ताह में ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया था। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा बेकरी खाद्य उत्पादनों की गुणवत्ता एवं स्वादिष्ट व्यंजन निर्माण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही खाद्य सामग्रियों के विक्रय एवं प्रचार-प्रसार हेतु प्रति मंगलवार को कलेक्टोरेट परिसर में स्टॉल लगाया जा रहा है। जिससे जिले के समस्त अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा खाद्य सामग्रियों की खरीदी की जा रही है और रीपा में बन रहे उत्पादों को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है।
रीपा ईटपाल में मथुरा देवी 2 कोतापाल समूह से जुड़ी श्रीमती रीना लिंगम, श्रीमती अनिता लिंगम, श्रीमती जयश्री लिंगम, श्रीमती सुशीला कडियल, श्रीमती रजनी पुल्ला और श्रीमती अनिता ने मुक्त कंठ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा ईटपाल ग्राम पंचायत में रीपा केंद्र खोलना एक बहुत ही अच्छी पहल है। जिससे महिलाओं को गांव घर में ही रोजगार प्राप्त हो रहा है और यहां काम करने में अच्छा लग रहा है। -
रायपुर। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ दूरस्थ अंचल के युवाओं को भी मिल रहा है और वे अपना खुद का रोजगार स्थापित करके परिवार को आर्थिक सहायक कर रहे हैं। योजना का लाभ लेने वाले बीजापुर जिले के ग्राम तुमनार निवासी संतोष तेलम आज अपना खुद का रोजगार स्थापित करके बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही पिता का साया सर से उठ जाने के कारण परिवार के भरण-पोषण में बहुत दिक्कत आने लगी थी। खेती-किसानी का कार्य मां अकेली करके परिवार का पालन-पोषण करती थी।
जैसे-तैसे 5-6 साल गुजर जाने के बाद बड़े भैया मोबाईल यूटूब के माध्यम से इलेक्ट्रिकल रिपेयरिंग का कार्य सीख कर मां का सहयोग करने लगा। संतोष भी उनके भैया के साथ जिला मुख्यालय बीजापुर में इलेक्ट्रिकल का काम करने जाता रहा। तभी उनके कुछ साथियों ने स्वयं का व्यवसाय चालू करने की सलाह दी। संतोष ने भी खुद का किराना व्यवसाय चालू करने के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बीजापुर से सम्पर्क किया। ऋण हेतु आवेदन करने पर अनुदान का लाभ मिलने की जानकारी उन्हें दी गई। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत वर्ष 2022-23 में किराना दुकान हेतु दो लाख रूपए का ऋण उपलब्ध कराया गया। ऋण स्वीकृति उपरांत 07 दिवस का उद्यमिता प्रशिक्षण प्रदाय किया गया है। हितग्राही अनुसूचित जनजाति वर्ग के उद्यमी होने के कारण स्वीकृत ऋण राशि पर 25 प्रतिशत की दर से 50 हजार रूपये विभाग द्वारा अनुदान प्रदाय किया गया। संतोष को किराना व्यवसाय से प्रतिमाह लगभग आठ हजार रूपये की निरंतर आमदनी हो रही है और वह बैंक किश्तों की अदायगी भी नियमित रूप से कर पा रहा है। -
सारंगढ़ बिलाईगढ़। जनसंपर्क विभाग द्वारा जिलों में एलईडी प्रचार वाहन से छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार गांव गांव शहर शहर में किया जा रहा है। जिले के बरमकेला विकासखंड के ग्राम बुदेली, सराइपाली, कुम्हारी, मल्दा, लेंधरा, दमदमा, झिकीपाली, कंचनपुर में एलईडी वैन से योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। राज्य सरकार की अक्ती तिहार का कैलेंडर, योजनाओं के पाम्पलेट आदि का वितरण भी किया गया है। यह एलईडी प्रचार वाहन जिले के सारंगढ़ और बिलाईगढ़ विकासखंड के गावों शहरों में प्रचार प्रसार करेगा। एलईडी प्रचार वाहन से राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना, नई औद्योगिक नीति, राजीव युवा मितान क्लब, पौनी पसारी योजना, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना, शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना, हाफ बिजली बिल, बेरोजगारी भत्ता, किसानों के कर्ज माफ, राम वन गमन पर्यटन परिपथ का विकास, मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना, राजीव गांधी भूमिहीन खेतिहर मजदूर न्याय योजना और सुराजी योजना नरवा, गरवा, घुरवा बाड़ी का वीडियो क्लिप के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है।
-
सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़ विकासखंड अंतर्गत स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की महिलाओं द्वारा कई कार्यक्रम किए गए हैं। इसी क्रम में सारंगढ़ के रीपा- छिंद, रीपा- गोड़म और कोसीर गौठान में बिहान स्टाफ और बिहान संकुल संगठनों - माँ चंद्रहासिनी संकुल संगठन, रोशनी संकुल संगठन और उन्नति संकुल संगठन के कैडर्स द्वारा अलग अलग माध्यमों- मेहंदी, रंगोली, शपथ, रैली, कलश यात्रा के माध्यम से बड़ी संख्या में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया गया है।
-
महासमुंद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी निर्वाचनों में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदुकोना में स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को सभी निर्वाचनों में शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। इस दौरान सभी ने एक साथ मिलकर मानव श्रृंखला के जरिये "मतदान" की आकर्षक आकृति निर्मित की।स्वीप व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी के लिए एक संक्षिप्त नाम है। यह भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता बढ़ाने और मतदाता साक्षरता का समर्थन करने के लिए भारत के निर्वाचन आयोग का प्रमुख कार्यक्रम है।
- -शहीद कौशल की प्रतिमा तक नहीं लग पाई-कहीं सीढ़ियों के ग्रेनाइट दरके, तो कहीं चबूतरे के-केवल पुण्यतिथि कार्यक्रमों में ही मुस्तैदीटी सहदेवभिलाई नगर। शहीदों के सम्मान में लिखी गईं ये पंक्तियां 'शहीदों की चिताओं पर जुड़ेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा' शायद अमर जवानों की पुण्यतिथियों पर सिर्फ दोहराने के लिए ही रह गई हैं। हुडको स्थित शहीद स्मारक स्थल यही हकीकत बयां कर रहा है। यहां पर भारत माता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले दो शहीदों कौशल यादव और प्रह्लाद सोनबोइर के स्मारक हैं, जो एक अरसे से बदहाली का शिकार हैं। ऐसा लगता है, मानो स्मारक स्थल के पुनरुद्धार में किसी की दिलचस्पी नहीं है। स्मरण रहे कि कौशल यादव कारगिल युद्ध में ऑपरेशन विजय के दौरान शहीद हुए थे, जबकि प्रह्लाद सोनबोइर ने भारत-पाक सीमा पर ऑपरेशन पराक्रम के दौरान अपनी शहादत दी थी।शहीद कौशल की प्रतिमा तक नहीं लग पाईयह कितनी अजीब बात है कि आज उनके स्मारक स्थल की सुध लेने वाला कोई नहीं। आलम यह है कि स्मारक स्थल की चहारदीवारी के अंदर और बाहर शहीदों के शौर्य को प्रदर्शित करते भित्ति चित्र और शिल्प जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। स्मारक स्थल में शहीद प्रह्लाद सोनबोइर की प्रतिमा तो स्थापित कर दी गई, लेकिन शहीद कौशल यादव की प्रतिमा आज तलक स्थापित नहीं की गई। शहीद कौशल के पुण्यतिथि कार्यक्रम में नजारा उस वक्त और भी गमगीन हो जाता है, जब चित्र रखकर उनका स्मरण किया जाता है और शाम को उसे हटा दिया जाता है।कहीं सीढ़ियों के ग्रेनाइट दरके, तो कहीं चबूतरे केतस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है कि स्मारक के ग्रेनाइट जगह-जगह टूटफूट हो चुके हैं। कहीं ये दरक गए हैं, तो कहीं उखड़ चुके हैं। चाहे स्मारक की सीढ़ियां हों, या फिर चबूतरा। हर जगह ग्रेनाइट का यही हाल है। स्मारक स्थल परिसर में झाड़-झंकार इतने ऊंचे हो गए हैं कि दीवारों पर उकेरी गईं जवानों की शौर्य-गाथाओं को रेखांकित करतीं चित्रकलाएं नजर नहीं आतीं। स्मारक स्थल की भीतरी और बाहरी दीवारों पर निर्मित शिल्पों पर लंबे समय से रंगरोगन नहीं होने के कारण वे इतने बदरंग हो गए हैं कि आंखें शर्म से झुक जाती हैं।केवल पुण्यतिथि कार्यक्रमों में ही मुस्तैदीक्षेत्र के सोशल एक्टिविस्ट टीजी नायुड़ु ने बताया कि परिसर में बिजली के खंभे तो कई लगे हैं, लेकिन एक ही बल्ब से रोशनी आती है, बाकी खंभों में से बल्ब नदारद हैं। जिसकी वजह से यहां अंधेरा पसरा रहता है। साफ-सफाई पर नगर निगम भी कोई खास ध्यान नहीं देता। केवल पुण्यतिथि कार्यक्रमों में ही निगम के अफसरों की मुस्तैदी नजर आती है। शेष दिनों में कोई भी जनप्रतिनिधि आसपास नहीं फटकता। यहां पर वाचनालय खोलने की भी घोषणा की गई, लेकिन उस पर भी अमल नहीं हुआ। बता दें कि तत्कालीन कैबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे की पहल पर दस वर्ष पूर्व दोनों स्मारकों के संधारण, चहारदीवारी के निर्माण, प्रकाश की व्यवस्था, ग्रेनाइट लगाने समेत सौंदर्यीकरण के लिए 43 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे।
- - हृदय, फेफड़ों और किडनी की गंभीर बीमारियों में प्रदान की जाती हैं ये सेवाएं- बेमेतरा के 15 वर्षीय रोगी को ईसीएमओ की मदद से बचाया जा सकारायपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स ) मध्य भारत के किसी सरकार चिकित्सा संस्थान में यह सेवाएं पहली बार प्रदान की जा रही हैं। ईसीएमओ में हृदय या किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित रोगियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इसी प्रकार की एक समस्या से पीड़ित बेमेतरा के 15 वर्षीय रोगी को तीन डायलिसिस के बाद भी आराम नहीं मिल रहा था। इसे एम्स के क्रिटिकल केयर यूनिट में उपचार के लिए एडमिट किया गया था। यहां इसे ईसीएमओ की सेवाएं प्रदान की गई जिसके बाद रोगी की स्थिति स्थिर बनी हुई है। रोगी को जहरीले कीटनाशक के सेवन की वजह से हृदय और किडनी संबंधी कई दिक्कतें हो रही थी।ईसीएमओ के अंतर्गत हृदय और किडनी संबंधी कार्य को मैकेनिकल विधि से किया जाता है। इस दौरान शरीर को घातक बीमारी से उबरने के लिए समय प्रदान किया जाता है। आमतौर पर सीसीयू में उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों की अपेक्षा यह अत्याधुनिक चिकित्सा विधि है। मध्य भारत के किसी सरकारी चिकित्सा संस्थान में यह पहली बार एम्स में उपलब्ध कराई गई है।निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने रोगी का उपचार करने वाली टीम में शामिल एनेस्थिसिया विभागाध्यक्ष प्रो. एन.के. अग्रवाल, डॉ. चिन्मय कुमार पंडा, डॉ. नितिन कश्यप, डॉ. प्रणय मेश्री, डॉ. विनय राठौर और डॉ. जितेंद्र कलबंडे को बधाई दी है। डॉ. पंडा ने बताया कि इस प्रकार के रोगियों के बचने की सिर्फ 30 प्रतिशत संभावना होती है। ऐसे में ईसीएमओ की सेवाएं समय पर प्रदान किया जाना अत्यावश्यक है।टीम में डॉ. आदित्य, डॉ. प्रिया, डॉ. साईंनाथ, डॉ. भारत, डॉ. सुदीप, डॉ. हिमांशी, डॉ. संद्रा, डॉ. प्रीति, डॉ. सरवनी, नर्सिंग ऑफिसर महेश गोमे, जिबिन, गोविंद, सृष्टि, संतोष, इतिश्री और विजय शामिल थे।
- - 13 सितंबर को रेल रोको आंदोलन निकालेगी कांग्रेसदुर्ग ।लगातार रद्द होती ट्रेन एवं रेलवे को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आगामी 13 सितंबर को रेल रोको आंदोलन निकालने जा रही है । इसी मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेस सभी जिलों में प्रेस वार्ता कर रही है । इसी के तहत आज दुर्ग शहर के विधायक एवं छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष अरुण वोरा ने राजीव भवन रायपुर में प्रेस वार्ता कर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा । विधायक वोरा ने कहा कि मोदी सरकार ने आमजन को सिर्फ और सिर्फ ठगने का काम किया है उनकी हरकतों की वजह से आम जनता को परेशानी उठानी पड़ती है । जो भारतीय रेलवे करोड़ों भारतवासियों का सबसे भरोसेमंद व सस्ता परिवहन का साधन हुआ करता था उसे मोदी सरकार ने निजी हाथों में सौंप उसकी विश्वनीयता खत्म कर दी है । प्रेस वार्ता को संबोधित करतें हुए विधायक वोरा ने कहा बिना कोई ठोस कारण बताएं अचानक ट्रेन रद्द की कर दी जाती है जिससे बुजुर्ग ,महिलाएं पढ़ने वाले बच्चों को काफी तकलीफ हो रही है , पिछले 3 सालों में 67382 ट्रेनों को रद्द किया गया है । भाजपा द्वारा लगातार जो छूट आम जनता को दी गई थी उन्हें समाप्त किया जा रहा है ट्रेनों में किराया को बेतहाशा विधि की गई , प्लेटफार्म टिकट को भी कई गुना बढ़ा दिया गया, छात्रों को मिलने वाली रियायती भी समाप्त कर दी गई एवं बुजुर्गों को मिलने वाले छूट भी भाजपा द्वारा समाप्त कर दिया गया है ।मोदी शाह के अधिनायक वाद से डर से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि जनता के प्रति अपने कर्तव्य निभाने से भाग रहे हैं छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा के नौ सांसदों को लोकसभा में चुनकर भेजा है ताकि वह जनता की आवाज संसद में उठा सके लेकिन आज छत्तीसगढ़ भाजपा के 9 सांसद मौन है उन्हें लोगों की समस्या दिखाई नही दे रही है वह केवल जी हुजूरी करने पर व्यस्त हैं माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने पत्रों के माध्यम प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनिंग की संचालन व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है लेकिन छत्तीसगढ़ के प्रति केंद्र की अपेक्षा और भेदभाव और व्यवस्था लगातार जारी है ।प्रेसवार्ता के दौरान रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे एवं रायपुर शहर कांग्रेस के सभी ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित थे ।
- -आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में 0-16 वर्ष के बच्चों को कराया जाता है स्वर्ण प्राशन-बच्चों के शारीरिक-मानसिक विकास में मददगार होने के साथ एकाग्रता और स्मरण शक्ति भी बढ़ाता हैरायपुर। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 10 सितम्बर को रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाएगा। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाता है। चिकित्सालय के कौमारभृत्य बाल रोग विभाग में सवेरे नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक इसका सेवन कराया जाता है। यह औषधि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, श्वसन संबंधी एवं अन्य रोगों से रक्षा करने के साथ ही एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी है। यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद करता है। शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में बच्चों के लिए स्वर्ण प्राशन का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष की आगामी पुष्य नक्षत्र तिथियों 10 सितम्बर, 7 अक्टूबर, 4 नवम्बर, 1 दिसम्बर और 29 दिसम्बर को बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाएगा। स्वर्ण प्राशन हर महीने की पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाने वाली औषधि है। file photo
-
- यात्रियों की सुविधा के लिए गत वित्तीय से अब तक विभिन्न स्टेशनों में ट्रेनों के 53 ठहराव दिये गए ।
-यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं इस वर्ष के अप्रैल से अब तक विभिन्न ट्रेनों में 78 कोच स्थायी रूप से व 2550 कोच अस्थायी रूप से लगाए गए ।- इस वर्ष के अप्रैल माह से अब तक रेल विकास (नॉन-इंटरलाकिंग) कार्य के दौरान प्रतिदिन औसत चलने वाली यात्री गाड़ियों में से महज 1 प्रतिशत से भी कम को कैंसिल किया गया ।बिलासपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में सभी यात्री गाड़ियों का नियमित परिचालन अपने निर्धारित समयानुसार किया जा रहा है । कोरोनाकाल के दौरान बंद किए गए सभी ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है । इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा एवं मांग को देखते हुए गत वित्तीय से अब तक विभिन्न स्टेशनों में अलग-अलग ट्रेनों के 53 ठहराव दिये गए, जिनमें छोटे-छोटे स्टेशन भी शामिल है । रेल यात्रियों को अधिकाधिक कनफर्म बर्थ/ सीट की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु गत वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं इस वर्ष के अप्रैल माह से अब तक विभिन्न ट्रेनों में 78 स्थायी रूप से लगाया गया । साथ ही भीड़भाड़, त्योहारों एवं छुट्टियों में 2550 अस्थायी अतिरिक्त कोच लगाए गए ।इसी प्रकार इस वर्ष के अप्रैल से सितंबर महीने तक रेल विकास कार्यों (नॉन-इंटरलाकिंग) के दौरान प्रतिदिन चलने वाली औसत यात्री गाड़ियों में से महज 1 प्रतिशत से भी कम को कैंसिल किया गया । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में प्रतिदिन औसत 247 मेल/एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन किया जाता है । इन 6 महीनों में 35 दिनों के कार्य के दौरान कुल 28 ट्रेनों को कैंसिल किया गया, जो कि प्रतिदिन चलने वाली गाड़ियों का माज 1 प्रतिशत से भी कम है । अभी हाल ही में सक्ती यार्ड में किए जा रहे कार्य के दौरान रद्द किए गए 7 ट्रेनों को रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए रेलवे द्वारा पुनः परिचालित किया गया ।समय के साथ रेल यात्रियों की संख्या व रेलों के माध्यम से परिवहन की जाने वाली आवश्यक वस्तुओं की मात्रा में काफी वृद्धि हो रही है । हमारे देश में परिवहन का सबसे बड़ा और लोकप्रिय माध्यम भारतीय रेल के ऊपर दिन प्रतिदिन यात्री एवं माल यातायात का दबाव बढ़ रहा है । आने वाले दिनों में बढ़ने वाली रेल ट्रैफिक की मांग व जरूरतों को ध्यान में रखकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में वृहद स्तर बुनियादी संरचना और क्षमता वृद्धि के कार्य निरंतर किए जा रहे है, जिसका लाभ आने वाले दिनों में इस क्षेत्र के निवासियों को निश्चित ही मिलेगा ।इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में तेजी से नई रेल लाइन, दोहरीकरण, तिहरीकरण एवं चौथी लाइन के कार्य किए जा रहे है । इन निर्माण कार्यों में केवल नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के ही दौरान आवश्यकता होने पर ही कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द, मार्ग परिवर्तित या पुनर्निर्धारित कर कार्य को पूर्ण किया जाता है ।वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेल विकास कार्यों (नॉन-इंटरलाकिंग) के दौरान अप्रैल माह में दुर्ग-भिलाई एवं एच केबिन, स्टेशनों में कुल 6 दिनों के कार्य में प्रतिदिन चलने वाली औसत ट्रेनों में से केवल 0.06 प्रतिशत ट्रेनों को कैंसिल किया गया । इसी प्रकार मई माह में रायपुर एवं आरवीएच स्टेशनों के मध्य 2 दिनों के कार्य में प्रतिदिन चलने वाली औसत ट्रेनों में से केवल 0.23 प्रतिशत, जून माह में झारीडीह स्टेशन यार्ड में 2 दिनों के कार्य में प्रतिदिन चलने वाली औसत ट्रेनों में से केवल 0.09 प्रतिशत, जुलाई माह में नैला, गुदमा एवं कांप्टी स्टेशनों में 10 दिनों के कार्य में प्रतिदिन चलने वाली औसत ट्रेनों में से केवल 0.47 प्रतिशत, अगस्त माह में सक्ती एवं जी केबिन स्टेशनों में 6 दिनों के कार्य में प्रतिदिन चलने वाली औसत ट्रेनों में से केवल 0.49 प्रतिशत, सितंबर माह में बधवावारा व कुम्हारी एवं भिलाई स्टेशनों में 9 दिनों के कार्य में केवल 2.23 प्रतिशत ट्रेनों को रद्द किया गया ।भविष्य की जरूरतों के लिए बुनियादी संरचना और क्षमता वृद्धि कार्य अत्यावश्यक है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का हमेशा ही प्रयास रहता है कि इन कार्यों के दौरान आवश्यकता पड़ने पर ही कम से कम ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो । - रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के उद्यमिता सेल (ई-सेल) द्वारा, सेल के प्रभारी डॉ. चंद्रकांत ठाकुर के मार्गदर्शन में 9 सितंबर 2023 को स्वावलंबी भारत अभियान और थिंक इंडिया एनआईटीआरआर के सहयोग से "उद्यमिता विकास" पर एक वक्ता सत्र का आयोजन किया।इस कार्यक्रम में कई विशिष्ठ अतिथि उपस्थित रहे , जिसमें मुख्य अतिथि एनआईटी रायपुर के निदेशक डॉ. एन. वी रमना राव और सम्माननीय अतिथि वी. वाई. अस्पताल के निदेशक मंडल के सदस्य डॉ. आनंद पी. जोशी रहे | एनआईटी रायपुर के कैरियर डेवलपमेंट सेल (सी.डी.सी.) के प्रमुख डॉ. समीर बाजपेयी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आईआईएम रायपुर के प्रोफेसर श्री समीर पाराशर भी शामिल रहे। एनआईटीआरआरएफआई के सीईओ डॉ. अनुज कुमार शुक्ला और स्वावलंबी भारत अभियान की राज्य महिला समन्वयक सुश्री सुमन मुथा भी इस दौरान उपस्थित रही।कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद, शिवम गोयल थिंक इंडिया एनआईटीआरआर के सदस्य ने मंच संभाला। उन्होंने भारत भर के प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्रों द्वारा शुरू की गई एक पहल, थिंक इंडिया के बारे में बताया। अपने संबोधन के दौरान, श्री गोयल ने भारतीय रेलवे और इसरो के साथ थिंक इंडिया के सहयोग से आयोजित कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त, उन्होंने स्टार्टअप्स को समर्थन देने के लिए डिज़ाइन किए गए थिंक इंडिया के इंटर्नशिप कार्यक्रम, "शुरुआत" के बारे में बताया ।सुश्री सुमन मुथा ने स्वावलंबी भारत अभियान पर चर्चा की, जो स्टार्ट-अप, उद्यमिता और नौकरी के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। इसका प्राथमिक लक्ष्य 2030 तक प्रत्येक भारतीय के लिए पूर्ण रोजगार प्राप्त करना, आत्मनिर्भरता और स्वतंत्रता को बढ़ावा देना है।अपने भाषण में, NITRRFIE के सीईओ डॉ. अनुज शुक्ला ने उद्यमिता पर चर्चा की, जिसमें प्राचीन काल में हुए उद्यमिता के उदाहरण शामिल रहे। उन्होंने भारत के स्टार्टअप इंडिया मिशन के साथ जुड़ने के महत्व पर जोर दिया और उपस्थित सदस्यों को नौकरी चाहने वालों के बजाय नौकरी प्रदाता बनने, व्यापार जगत में नवाचार और अवसरों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया।श्री संजीव पाराशर का जोशीला भाषण दर्शकों को बहुत पसंद आया क्योंकि उन्होंने वैश्विक अर्थव्यवस्था और उद्यमिता परिदृश्य में भारत की स्थिति पर बहुत ही प्रभावशाली ढंग से प्रकाश डाला। एक प्रभावशाली और प्रेरक भाव के साथ, उन्होंने छात्रों से उद्यमशीलता की यात्रा शुरू करने का आग्रह किया, उनके शब्द उपस्थित लोगों के लिए अपनी आकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करने, बाहरी विकर्षणों और विचारों के सामने अटल रहने, आत्मनिर्णय और लचीलेपन की भावना को बढ़ावा देने में प्रभावी रहे ।अपने भाषण में, श्री आनंद ने हमें अपने जीवन को सही आकार देने में असफलताओं से सीखने को प्रोत्साहित किया। श्री आनंद ने अपने भाषण के माध्यम से समुदाय, मित्रता और निरंतर आत्म-सुधार के महत्व पर जोर दिया।निदेशक डॉ. एन.वी. रमना राव ने ई-सेल को कार्यक्रम के लिए बधाई दी और उद्यमियों के लिए प्रमुख विशेषताओं समस्या-समाधान, निर्णय लेने और संचार कौशल को रेखांकित किया । उन्होंने बुनियादी व्यावसायिक कौशल, एनईपी 2020 का उल्लेख किया और बिल गेट्स जैसे उदाहरणों का उद्यमिता में महत्व बताया । उन्होंने तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के महत्व पर जोर दिया।अंत में सभी गणमान्य अतिथियों को मोमेंटो प्रदान किया गया और छात्रों की सक्रिय भागीदारी के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
- रायपुर, /राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारी के विभिन्न रिक्त पदों की पूर्ति हेतु द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग उपरांत दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों को दिनांक 12 से 14 सितंबर 2023 तक शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, सेजबहार, रायपुर में बुलाया गया है। इस हेतु संबंधित अभ्यर्थी को एसएमएस पर भी सूचना भेजी जा रही है। तथापि सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी हेतु निरंतर संचालनालय की http://cgiti.cgstate.gov.in/ तथा अपने लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन करते रहें। दस्तावेज सत्यापन उपरांत संबंधित अभ्यर्थी आगामी दिवस सायं 5.00 बजे तक उसी स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा/आपत्ति भी प्रस्तुत कर सकते हैं।
- भिलाईनगर/ नगर पालिक निगम भिलाई के शहरी गौठान कोसा नगर तथा पशु आश्रय स्थल में रखे घुमन्तु मवेशियों का पशुधन पालन विभाग द्वारा एनिमल टेगिंग किया जा रहा है।निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर सम्पूर्ण निगम क्षेत्र में चल रहे रोका छेका संकल्प अभियान के तहत निगम के राजस्व अमले द्वारा सड़क तथा चौक चौराहों से पकड़कर गौठान में रखे गये 891 गाय, बैल एवं सांड का पशुधन विभाग द्वारा एनिमल टेगिंग का कार्य प्रारंभ किया गया है, शनिवार को शहरी गौठान कोसा नगर में रखे गये 416 गाय में से 100 का तथा डी-मार्ट के पास बनाये गये पशु आश्रय स्थल में रखे 475 सांड तथा बैल में से 100 पशुओं का टेगिंग किया गया है।आपको बता दे कि गत दिवस निगम सभागार में पशुपालकों की आयोजित बैठक में आयुक्त श्री व्यास ने पशुपालन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये थे कि भिलाई निगम क्षेत्र के सभी मवेशियों का एनिमल टेगिंग किया जाना है, जिसकी शुरूवात गौठान में रखे पशुओं से किया गया है। इसके पश्चात पशुपालन विभाग निगम क्षेत्र के सभी खटालों में पहुॅच कर मवेशियों का टेगिंग निःशुल्क करेगा।
- भिलाईनगर/ नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा अवैध कब्जा करने वालों पर निगरानी करते हुए उनके विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है, जोन 03 मदर टेरेसा नगर क्षेत्र में निगम के राजस्व विभाग की टीम ने पाॅवर हाउस ब्रिज के नीचे सड़क पर अवैध कब्जा कर व्यवसाय कर आवागमन को बाधित करने वालों को बेदखल कर सामग्री को जप्त किया गया। वही संतोषीपारा मे महिला के मकान पर किये गये अवैध कब्जा को मुक्त कराया। इसके अलावा बसंत टाॅकिज के समीप एक ही दुकान पर दो भाईयो द्वारा अवैध होने शिकायत पर दोनों पक्षों को भूमि स्वामित्व संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया है।निगम क्षेत्र में अतिक्रमण, अवैध निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसने निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किये है राजस्व अमला अपने क्षेत्र का निगरानी करते हुए उन पर कार्यवाही कर रहे है।जोन 03 के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम ने बताया कि जोन आयुक्त के निर्देश पर निगम की टीम ने अलग अलग कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि वार्ड 35 संतोषीपारा निवासी लच्छण बाई के मकान को उसके भाई संतलाल देशलहरे ने कब्जा कर लिया था, जिसकी शिकायत मिलने पर निगम की टीम मौके पर पहुंची जांच पश्चात महिला की शिकायत सही पाई गई जिस पर कब्जा करने वाले उसके भाई को समझाईश के साथ मकान का ताला खुलवाकर कब्जे से मुक्त कराया गया। इसी तरह बसंत टाॅकीज के समीप रमेश चौधरी एवं दुर्गेश चौधरी के दुकान को अवैध होने की शिकायत निगम मे दर्ज कराया गया है, निगम की टीम स्थल पर पहुंची तब दोनो पक्षों से दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए जिस पर निगम आयुक्त के निर्देश पर दोनो पक्षों को 24 घंटे के भीतर भूस्वामित्व संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने का समय दिया गया है।सामान फैलाकर व्यवसाय करने वाले विरूद्ध हुई कार्रवाई -पाॅवर हाउस चौक पर ब्रिज के नीचे अव्यवस्थित तरीके से व्यवसाय करने वाले के विरूद्ध निगम की टीम ने बेदखली की कार्रवाई किए। गौरतलब है कि पाॅवर हाउस चौक में सड़क किनारे सामान बेचने वालों को व्यवस्थित तरीके व्यवसाय करने के लिए नई गुमटियां बनाकर आवंटित किया गया है, निगम से गुमटी आवंटित कराने के बावजूद उसे छोड़कर कुछ लोग सड़क पर सामान फैलाकर व्यवसाय कर रहे थे जिससे चौक पर आने जाने वाले वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही थी ।जिसे देखते हुए जूता चप्पल और आटो सर्विसिंग करने वालों को बेदखल कर उनके सामान को जप्त किया गया। कार्यवाही के दौरान केशव सोनारे, जयंत मेश्राम, मनहरण साहू, अनिल देशमुख, दिनेश चैहान सहित जोन 03 के कर्मचारी उपस्थित थे।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए चल रही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता अब 10 सितंबर से संभाग स्तर में प्रवेश करने जा रही है। संभाग स्तर में यह प्रतियोगिता 20 सितंबर तक चलेगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन में चल रही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को इस वर्ष भी अभूतपूर्व लोकप्रियता मिल रही है।छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में युवाओं के साथ ही बूढ़े, बच्चें एवं महिलाएं भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ एवं कुश्ती के खेल में 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करने की घोषणा की है। यह प्रावधान इसी सत्र से लागू होगा। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के समापन के पश्चात अंतिम चरण में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन राजधानी रायपुर में 25 सितंबर से 27 सितंबर तक होगा।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में राज्य के 16 पारम्परिक खेल प्रतियोगिताएं दलीय व एकल श्रेणी में आयोजित की जा रही है। दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती शामिल हैं।
- दुर्ग / दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिनमें से भिलाई नगर निगम क्षेत्र व दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अमले द्वारा डेंगू से संबंधित नियंत्रण व रोकथाम का कार्य निरंतर किया जा रहा है। विगत 8 सितम्बर 2023 को कुल 06 नये प्रकरण डेंगू एलिजा पॉजिटिव के मिले, जिसमें से भिलाई नगर निगम क्षेत्र से सेक्टर 1 से 02, सेक्टर-2 से 01, सेक्टर-4 से 01, मरोदा से 01, बजरंग पारा भिलाई 3 से 01 का रहवासी है। वर्तमान में 13 मरीज भर्ती है एवं कोई भी मरीज की गंभीर स्थिति नहीं है। मरीजों के निवास क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा मॉस्किटों सोर्स रिडक्शन का कार्य दैनिक रूप से किया जा रहा है। श्री के.के.यादव, महाप्रबंधक, श्री व्ही.के. भोंडेकर, वरि. प्रबंधक, श्री आर.के.गुप्ता, वरि. प्रबंधक, जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम के द्वारा लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में लार्वा नष्टीकरण एवं एडिस मच्छर को नष्ट करने के लिए फागिंग का कार्य किया जा रहा है, इसके आलावा नगर निगम भिलाई की टीम द्वारा डेंगू प्रभावित क्षेत्र आनंद विहार, राधिका नगर में लार्वा नष्टीकरण एवं फागिंग का कार्य किया गया है। उसी प्रकार देवबलौदा चरोदा और बजरंगपारा भिलाई 3 में भी लार्वा का नष्टीकरण किया गया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री जे.पी. मेश्राम से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला मलेरिया कार्यालय की टीम द्वारा डेंगू प्रभावित क्षेत्र सेक्टर 1, 2, 4, मरोदा, बजरंग पारा भिलाई-3, के प्रभावित क्षेत्रों में नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा भ्रमण किया गया। जहां पर संयुक्त टीम द्वारा निरंतर घर-घर भ्रमण कर कुलर, टंकी की जांच की गयी व आम जनता को साफ-सफाई रखने एवं डेंगू से बचाव के बारे में समझाईश दी गयी एवं संभावित डेंगू प्रभावित क्षेत्र मे टेमीफॉस का छिड़काव और फॉगिंग का कार्य निरंतर किया जा रहा है। कुल 83990 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है, जांच किये कुलर पानी टंकी व अन्य कंटेनर की संख्या-126981 जिनमें से 36765 खाली कराये गये। सभी कंटेनरों में 73067 स्थानों में टेमीफास डालकर लार्वा का नष्टीकरण किया गया। 86720 पाम्पलेट के माध्यम से डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य शिक्षा दी गयी। ग्रामीण स्तर में स्कूली बच्चों को डेंगू एवं मलेरिया के रोकथाम बचाव के संबंध में लगातार स्वास्थ्य शिक्षा संबंधी जानकारी दी जा रही है। आम जनता में जन जागरूकता लाने स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा घर-घर सर्वे करते हुये व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। डेंगू के लक्षण जैसे ठंड लगने के साथ अचानक बुखार आना, सिर व मांस पेशियों व जोड़ो में दर्द, ऑंखो के पिछले भाग में दर्द होना, जी मिचलाना एवं उल्टी होना, गंभीर मामलों में नाक मुंह तथा मसूड़ों से खून आना तथा त्वचा पर चकते उभरना के बारे में विस्तृत जानकारी आम जनता को दी गयी व रोकथाम एवं नियंत्रण के तरीके जैसे शरीर को पूरे तरीके से ढकने वाला पोशाक पहनें। मॉस्किटो रिपेलेन्ट का प्रयोग करें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। लोगों से अपील की जा रही है कि सप्ताह में एक दिन घर के सारे कन्टेनर जैसे कुलर, पानी टंकी व अन्य पात्र को एक दिन खाली कर सुखने के पश्चात पानी का जल भराव करें। घरों के आसपास पानी जमा होने वाले वस्तुओं जैसे कि गमला, टायर, टूटे फूटे बर्तन आदि को तत्काल नष्ट करें। घर के आसपास पानी जमा होने पर गाड़ी का जला हुआ तेल डालें जिससे लार्वा के नष्टीकरण में सहायता मिलेगी। आम जनता यह आवश्यक सावधानी बरतें जैसे डेंगू के मच्छर केवल दिन में काटते हैं और साफ पानी में प्रजनन करते हैं। अधिकांश लोग रात के समय मच्छरदानी का उपयोग करते हैं, किन्तु दिन के समय किसी भी प्रकार की सावधानी नहीं बरती जाती है। सावधानी के रूप में फुल शर्ट, पेन्ट पहने एवं शरीर के अन्य भाग पर आडोमास का उपयोग कर डेंगू के मच्छरों के प्रकोप से बचा जा सकता है।
- -दो पालियों में होगा प्रशिक्षणदुर्ग / विधानसभा निर्वाचन-2023 के सुचारू संचालन हेतु जिले में ईईएम (एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी, एईओ, एकाउण्ट टीम) का गठन किया गया है। उक्त गठित दलों को श्री दिवाकर राठौर, संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन एवं नोडल अधिकारी ईईएम द्वारा बीआईटी ऑडियोटोरियम में 13 सितम्बर को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम पाली में प्रातः 11.30 बजे से दोपहर 12.45 तक एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी दलों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। द्वितीय पाली में प्रातः 1 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक वीवीटी, एईओ, एकाउण्ट टीम दलों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट आदेश देते हुए प्रशिक्षण में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित तिथि, समय व स्थान में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

.jpg)













.jpg)

.jpg)


.jpg)
.jpg)


.jpg)

.jpg)
.jpg)