- Home
- छत्तीसगढ़
-
दुर्ग / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा दुर्ग शहर के विभिन्न वार्डों व कालोनी के निवासियों के गृहकार्य एवं दुकान में कार्य के लिए इच्छुक आवेदक माली, ड्राइव्हर, केयर टेकर, कुक, सफाई कर्मी, चौकीदार, मजदूर, इत्यादि पदों के लिए प्लेसमेंट केम्प 06 सितम्बर 2023 को प्रातः 11.00 से दोपहर 3.00 बजे तक मालवीय नगर चौक में आयोजन किया जायेगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक श्री आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं समस्त दस्तावेजांे की (छायाप्रति) के साथ जिला रोजगार कार्यालय में उपस्थित हो सकते है। -
दुर्ग/ एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना दुर्ग शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 03 एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 07 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गये थे। परियोजना अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार मूल्यांकन समिति द्वारा बैठक में लिए निर्णय अनुसार 04 सितंबर 2023 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है। दावा आपत्ति हेतु प्राप्त आवेदनों की अनन्तिम सूची परियोजना कार्यालय एवं नगर निगम दुर्ग के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु चस्पा की गई है। नियत समय अवधि के उपरांत कोई भी दावा/आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
-
दुर्ग/ जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन 29 अगस्त को किया जाएगा। रैली प्रातः 7 बजे समृद्धि बाजार खेल मैदान दुर्ग से आरंभ होगी। खेल दिवस में खिलाड़ी गणमान्य नागरिक समस्त शासकीय/अशासकीय अधिकारी/कर्मचारी एवं समस्त स्थानीय समाचार पत्रों के पत्रकार स्वस्फूर्त भाग लेने हेतु आमंत्रित है।
-
बालोद। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले में मलेरिया बीमारी के रोकथाम हेतु मच्छरों के बढ़ते प्रकोपों के रोकथाम हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित किए जा रहे है। इसके अंतर्गत जिले के सभी नगरीय निकायों में लार्वा हिट एवं ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। इसके तहत आज नगर पालिका बालोद एवं दल्लीराजरा, नगर पंचायत अर्जुंदा आदि के सभी वार्डों में मच्छरों का उन्मूलन करनें लार्वा हिट एवं ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।
- -
-265 मरीजों का एलाईजा टेस्ट, केवल आठ पॉजिटिव, इलाज जारी
रायपुर / रायपुर जिले में अभी तक डेंगू बुखार के कारण किसी मरीज की मृत्यु नही हुई है। प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग जिले में डेंगू को लेकर सजग और सतर्क है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अभी तक बुखार के 265 मरीजों का एलाईजा टेस्ट डेंगू की पुष्टि के लिए कराया जा चुका है जिसमें से केवल 08 मरीज ही डेंगू से संक्रमित मिले है। संक्रमितों का ईलाज विभिन्न अस्पतालों में तेजी से जारी हैं।स्वास्थ्य विभाग के मिली जानकारी के अनुसार जिस भी इलाके में बुखार के अधिक संख्या में मरीजों की सूचना मिल रही है, वहां शिविर लगा कर डेंगू की जांच और उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार जिले में अभी तक किसी भी मरीज का निधन डंेगू से नही हुआ है। डेंगू से मौत के कथित दो मरीजों को बुखार आने पर ईलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। दोनों ही मरीजों का डेंगू की पुष्टि के लिए एलाईजा टेस्ट नहीं हुआ था। एक मरीज नारायणा अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती हुए थे। मरीज के फेफड़ों में संक्रमण और बैैक्टीरियल इंफेक्शन था। हालत गंभीर होने पर अस्पताल द्वारा उचित ईलाज किया जा रहा था। ईलाज के दौरान ही मरीज की मृत्यु हुई। वहीं कुशालपुर निवासी अन्य मरीज को भाठागांव के दीवान अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। भर्ती कराने के चार दिन बाद ही मरीज के परिजन डॉक्टरों की सलाह बिना और डॉक्टरों को बताए बिना ही मरीज को अस्पताल से ले गए। इसके बाद परिजनों ने मृतक के बारे में कोई भी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देने से इंकार कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि दोनो ही मृतक मरीजों में डेंगू होने की पुष्टि नही हुई है।जिला प्रशासन डेंगू बुखार को लेकर गंभीर एवं सतर्क हैं। मितानिन एवं स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले के साथ नगर निगम का स्टाफ भी घर-घर जाकर कूलर, गमलों, टंकियों आदि में इकठ्ठे हुए पानी को निकलवा कर सफाई करा रहे हैं। क्लोरीन की गोलियों का वितरण किया जा रहा है। लोगों को पानी उबालकर पीनें और सोते समय मच्छर दानियों का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है। सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डंेगू के ईलाज की समुचित व्यवस्था की गई है। पंडरी के जिला अस्पताल में अलग से 40 बिस्तर का सुसज्जित डेेगू वार्ड भी बनाया गया है। ईलाज के लिए जरूरी दवाईयों आदि की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। पंडरी के जिला अस्पताल में डेगू के ईलाज के लिए सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध है।कूलर, गमलों, टंकियों में पानी जमा न होने दें, मच्छर दानियों का उपयोग करें: कलेक्टर की अपील- कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने नागरिकों से अपील की है कि अपने घर के आस-पास पानी जमा न होने दें। कूलर को पानी खाली कर हफ्ते में एक बार अवश्य साफ करें। पानी से भरें टंकियों, बर्तनों आदि को ढक कर रखें। डेंगू के लक्षण पाए जाने पर डॉक्टर की सलाह लें और उपचार कराएं। - -स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया 02 से 05 सितम्बर तकरायपुर / निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) अंतर्गत रिक्त सीटों पर तृतीय चरण की लॉटरी 31 अगस्त एवं 01 सितम्बर को निकाली जाएगी। लॉटरी से आबंटन के बाद स्कूलों में दाखिला की प्रक्रिया 02 सितम्बर से 05 सितम्बर तक होगी।गौरतलब है कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 अंतर्गत वर्तमान में वर्ष 2023-24 में प्रदेश के निजी विद्यालयों में प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है। प्रक्रिया के तहत क्रमशः दो चरणों मंे लॉटरी की प्रक्रिया की गई है, परन्तु दो चरणों की लॉटरी के उपरंात भी निजी विद्यालयोें में सीट रिक्त रह गई है। पालकों एवं विभिन्न माध्यमों से इन रिक्त सीटों को भरने के लिए प्रति चरण की लॉटरी किए जाने के संबंध मंे अनुरोध किया जा रहा है। ऐसी रिक्त सीटों को भरने के लिए नवीन आवेदन न लेते हुए शेष बचे आवेदनों पर तृतीय चरण की लॉटरी करने का निर्णय लिया गया है।संचालक लोक शिक्षण श्री सुनील जैन ने इस संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा को अपने अधीनस्थ जिलों में संबंधितों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तृतीय चरण की लॉटरी पूर्व यदि पोर्टल, पालकों, आवेदनों, सीटों से संबंधित किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही है तो तत्काल उच्च कार्यालय को ई-मेल पता [email protected] पर अवगत कराए। स्मरण रहे, लॉटरी उपरांत प्राप्त पत्रों पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। अतः तृतीय चरण की लॉटरी के लिए जिले में संचालित समस्त अशासकीय विद्यालयों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
- -दो दिन में 191 व्यक्ति गिरफ्तार, सोलह लाख रूपए की 2340 लीटर मदिरा जब्त-अन्य प्रांत की 83 लीटर शराब की हुई जब्त-आबकारी विभाग के 31 चेकपोस्टों पर अवैध मदिरा परिवहन की सघन निगरानी-शिकायत के लिए टोल फ्री नम्बर 14405 जारी-निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सख्त कार्रवाई शुरूरायपुर /आबकारी आयुक्त श्री जनक प्रसाद पाठक ने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 के मद्देनजर विशेष अभियान चलाकर विभागीय उड़नदस्तों और जिला अधिकारियों को अवैध मदिरा के धारण, परिवहन एवं विक्रय पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आबकारी विभाग के 31 चेकपोस्टों पर अवैध मदिरा परिवहन की सघन निगरानी रखने को कहा गया है।गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद आबकारी विभाग में तेजी से कार्यवाही का सिलसिला शुरू हो गया है। आबकारी आयुक्त के मार्गदर्शन में राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों के जांच चौकियों में सघन तलाशी अभियान और जांच की कार्यवाही की जा रही है। पिछले दो दिन 26 और 27 अगस्त को सघन कार्यवाही अभियान चलाकर अवैध रूप से मदिरा परिवहन व विक्रय करने वाले 191 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। इन प्रकरणों में 15 लाख 59 हजार 300 रूपए बाजार मूल्य की कुल 2340 लीटर मदिरा जब्त की गई। इस प्रकार 37230 किग्रा महुआ लाहन जब्त किया गया है, जिसका बाजार मूल्य 5 लाख 09 हजार 132 रूपए है। अभियान के दौरान 08 दोपहिया वाहन जब्त किया गया है, जिसका बाजार मूल्य रूपये 3 लाख 80 हजार रूपए है। अभियान के दौरान अन्य प्रांत की 83 लीटर मदिरा भी जब्त की गई हैं।आबकारी विभाग के आयुक्त श्री पाठक ने बताया कि राज्य के सीमावर्ती जिलों में स्थापित आबकारी विभाग के 31 चेकपोस्टों में अन्य राज्यों से अवैध शराब न आए इसलिए वाहनों की नियमित जांच-पड़़ताल की जा रही है। उक्त दो दिनों में आबकारी विभाग के चेकपोस्टों में जांच दौरान 90 लीटर मदिरा जब्त किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर रोड चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है। आबकारी अमले द्वारा रेल्वे पुलिस तथा राज्य पुलिस के साथ मिलकर विभिन्न रेल्वे स्टेशनों, ट्रेनों, बस अड्डो, बसों पर भी जांच जारी है।आबकारी आयुक्त ने बताया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत आबकारी विभाग द्वारा समस्त आसवनी, बाटलिंग यूनिट, ब्रुअरी तथा समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों में सतत जांच कर निगरानी रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त मदिरा के अवैध संग्रहण. परिवहन के संभावित स्थलों का चिन्हांकन कर सतत निगरानी रखी जा रही है। विभाग द्वारा टोल फ्री नम्बर 14405 का संचालन किया जा रहा है, जिस पर अवैध मदिरा से संबंधित/मदिरा दुकानों से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाता है।
- -कलेक्टर ने की राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की समीक्षारायपुर /राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के 31 अगस्त और 01 सितंबर छत्तीसगढ़ आगमन होना है। कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में आज कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल और नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी सहित पुलिस-प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए। कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का छत्तीसगढ़ आगमन होना है। उनके प्रवास के दौरान राजधानी में जो कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, उसकी पूर्ण रूप से तैयारी करें। राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल के निर्धारित मार्ग पर साफ सफाई की सृदुढ़ व्यवस्था करें और सड़कों तथा अन्य स्थानों पर मार्किंग करें। उनके प्रवास के दौरान सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था करें। उन्होंने निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार चिकित्सा व्यवस्था, भोजन व्यवस्था आदि भी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही कार्यक्रम स्थलों पर वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान चिन्हांकित करने और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने निर्देश दिए।
- - खारून नदी पर निर्मित उद्वहन सिंचाई योजना का किया लोकार्पण- 2 हजार 500 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लाभ मिलेगादुर्ग /सावन माह के 8वॉं व अंतिम सोमवार को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पाटन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कौही के खारून नदी तट प्राचीन शिव मंदिर पहंुचे। उन्होंने यहां पर स्वयंभू शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने खारून नदी पर 7 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित कौही उद्वहन सिंचाई योजना का लोकार्पण किया। कौही उद्वहन सिंचाई योजना से ग्राम कौही, बोरेंदा, जरवाय, केसरा, खम्हरिया, डंगनिया, तर्रीघाट, सोनपुर और सिपकोना के 2 हजार 500 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने कौही के पहले दौरे के अवसर पर ही यहां के पुरानी उद्वहन सिंचाई योजना को अपडेट करने की घोषणा की थी। योजनांतर्गत इंटक वेल का रेडियस जो पहले 6 मीटर था इसको 12 मीटर किया गया है। वहीं 150 एच.पी. के पांच वीटी पंप स्टॉल किए गए हैं। जिससे लिफ्ट ऐरीगेशन की क्षमता में कई गुणा वृद्धि हुई है। सम्पूर्ण नहर प्रणाली का लाइनिंग कार्य भी किया गया है। कौही उद्वहन सिंचाई योजना की क्षमता बढ़ने से इस क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को राहत पहुंची है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने क्षेत्र के बारह किसानों को खसरा बी-1, बी-2 अपने कर कमलों से वितरण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रदेशवासियों पर भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहे। उन्होंने सभी को सावन सोमवारी की बधाई दी। क्षेत्रवासियांे की मांग के अनुरूप सिंचाई सुविधा विस्तारित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी वर्ग के विकास के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। सांस्कृतिक गतिविधियों को पुनर्जीवित करने का काम कर रही है। सरकार की योजनाओं से प्रदेश को पहचान मिली है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लोगांे की मांग पर मंदिर परिसर के सौन्दर्यीकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सेवा का अवसर प्रदान करने लोगों का आह्वान किया। कार्यक्रम को जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
- -स्पीड ब्रेकर नही होने के कारण थनौदवासियों को बनी रहती है दुर्घटना की आशंका, समीप में हो रहा स्कूल का संचालनदुर्ग / कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रति सोमवार को आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहंुचें लोगों से मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पहल करने को कहा। आज जनदर्शन में 130 आवेदन प्राप्त हुए।ग्राम पंचायत नंदिनी खुंदिनी के सरपंच एवं ग्रामवासियों ने भूमिगत जल बोर पंपों पर विषाक्त केमिकल प्रदूषित पानी का रिसाव होने की शिकायत की। ग्रामवासियों ने बताया कि विष्णु केमिकल भिलाई (चोपड़ा खदान) में सैकड़ों टन पेंट बनाने का कार्य किया जा रहा है। पेंट बनाने से निकले वाले वेस्ट केमिकल, रॉ मटेरियल को एक गढ्ढा बनाकर डाल दिया जाता है। उक्त रॉ मटेरियल व वेस्ट केमिकल घुलनशील होने के कारण भूमिगत जल से मिलकर जल स्त्रोतों के माध्यम से पूरे गांव के लोग उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव के अधिकतर बोर पंप जिसे पूरे गांव वाले उपयोग में लाते हैं उस पानी का स्वाद और रंग अलग ही होता है। केमिकल पानी का रिसाव पीने के पानी में होने के कारण ग्रामवासियों के स्वास्थ्य पर गहरा असर हो रहा है। शरीर में स्कीन से संबंधित गंभीर बीमारियों से ग्रामवासियों को जुझना पड़ रहा है। ग्रामवासियों द्वारा प्रदूषित पानी की जांच भिलाई इंस्टीट्यूट टेक्नॉलाजी के अभियांत्रिकी रसायन विभाग द्वारा गया था, जिसमें केमिकल की अधिक मात्रा का होना पाया गया। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।पाटन निवासी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने एवं आवास प्रदान करने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्थायी प्रतीक्षा सूची में था। लेकिन वर्तमान में जनपद पंचायत द्वारा बताया गया कि उनका नाम सूची से डिलीट हो गया है। इस पर कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन को परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।थनौद निवासियों ने स्पीड ब्रेकर निर्माण के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि आबादी क्षेत्र होने के कारण थनौद मुख्य मार्ग के पास दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। समीप में हाई स्कूल भी संचालित होती है, जिसके कारण बच्चों का स्कूल आना जाना लगा रहता है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को अवगत कराया गया, तो उनके द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया, लेकिन उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाईन के अनुसार स्पीड ब्रेकर नही लगाया जा सकता है। इस पर कलेक्टर ने ईई लोक निर्माण विभाग को निरीक्षण कर तत्काल कार्यवाही करने को कहा।इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 25 पंचशील नगर में अवैध शेड निर्माण हटाने, सड़क बनाने, नल कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास, पट्टा दिलाने, दीनदयाल कालोनी आवासीय परिसर जुनवानी भिलाई में मूलभूत सुविधाओं उपलब्ध कराने, आंगनबाड़ी के सामने से ट्रांसफार्मर हटाने, भू मुआवजा, भूमि पर अवैध कब्जा इत्यादि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी आवेदनों पर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
- -रीपा में महिलाएं तैयार कर रही हैं आकर्षक राखियांरायपुर / रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाईयों की कलाईयों पर स्व-सहायता समूहों की बहनों की राखियां एक बार फिर सजेंगी। राज्य के गौठानों में स्वसहायता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में राखियां तैयार कर रही हैं। राखियों में परम्परा के अनुरूप मौली-धागा, मोती जैसी अन्य वस्तुओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये राखियां आकर्षक होने के साथ-साथ भाई-बहनों के प्यार का प्रतीक भी हैं।राज्य के कबीरधाम जिले में भी महिला स्वसहायता समूह द्वारा रंग-बिरंगी राखियां बनायी जा रही है, जिसकी मांग बाजार में अच्छी-खासी बनी हुई है। ग्राम मैनपुरा की महालक्ष्मी महिला स्व-सहायता समूह ग्राम पंचायत मजगांव की कुसुम महिला ग्राम संगठन एवं अन्य समहू द्वारा तैयार की जा रही राखियों से इन समूहों को अच्छी आमदनी हो रही है। अब तक लगभग 15 से 20 हजार रुपए की राखियां बेची जा चुकी हैं। राखियां लोगों को बहुत पसंद आ रही हैं और हाथों-हाथ बिक रही हैं।उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में शुरू किए गए रीपा में ग्रामीणों को आजीविका के नए साधनों से जोड़ने के लिए नई-नई आर्थिक गतिविधियां शुरू की जा रही है। इसी कड़ी में महिला समूहों द्वारा राखियां तैयार की जा रही हैं।
- -मात्रात्मक त्रुटि सुधार के लिए प्रकट किया आभाररायपुर /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों में निवासरत महार समाज (बौद्ध) के लोगों की जाति प्रमाण पत्र संबंधी मात्रात्मक त्रुटि की समस्या का निराकरण होने पर आज महार बौद्ध समाज के प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर के हेलीपेड पर मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात कर उनके प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज भी उपस्थित थे।गौरतलब है कि महार समाज के लोगों की जाति संबंधी मात्रात्मक त्रुटि की वजह से विगत कई वर्षों से इनके जाति प्रमाण पत्र जारी करने में दिक्कत आ रही थी, जिसके कारण इन लोगों को शिक्षा एवं रोजगार सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। बौद्ध समाज द्वारा मात्रात्मक त्रुटि के कारण वर्षों से लंबित समस्या के स्थायी समाधान के संबंध में बस्तर सांसद श्री दीपक बैज के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मिलकर लगातार प्रयास किया जा रहा था। जिसके परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार द्वारा महार जाति की मात्रात्मक त्रुटि के संबंध में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया और इस संबंध में संसद के अनुमोदन एवं महामहिम राष्ट्रपति के हस्ताक्षर पश्चात भारत सरकार के द्वारा गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।बौद्ध समाज अंतर्गत महार जाति की वर्षों पुरानी मांग के पूरा होने पर बौद्ध समाज के प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद दीपक बैज से मिलकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया एवं भारत सरकार के राजपत्र के अनुसार शीघ्र ही इसे छत्तीसगढ़ प्रदेश में लागू करने संबंधी शासनादेश जारी करने का अनुरोध किया। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति व्यक्त की।इस मौके पर बौद्ध समाज की ओर से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सांसद दीपक बैज को ‘भारत का संविधान‘ एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जीवनी भेंट की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बौद्ध समाज छत्तीसगढ़ के प्रमुख पदाधिकारी गण सर्वश्री दिलीप वासनीकर रायपुर, सुनील रामटेके भिलाई ,अनिल खोबरागड़े दल्ली राजहरा, भोजराज गौरखेड़े रायपुर, सारंग राव हुमने बिलासपुर, के.आर.उके रायपुर, हेमराज कुटारे रायपुर, प्रफुल्ल गेडाम बिलासपुर, प्रमोद वासनिक रायपुर, राजेश हुमने बिलासपुर, वीरेंद्र बोरकर डोंगरगांव, सुनील नागदौने डोंगरगढ़, अशोक धवले भिलाई, अनिल कावरे बीजापुर, अनिल रामटेके बीजापुर, शशांक घोड़ेस्वार राजनांदगांव, प्रवाह नासरे रायपुर आदि उपस्थित थे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ओणम पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों विशेषकर मलयाली समुदाय के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि ओणम दक्षिण भारत के जन-जीवन की गहराईयों से जुड़ा प्राचीन और पारम्परिक उत्सव है, जो आपसी प्रेम और सौहार्द्र का संदेश देता है। मलयाली भाई-बहनों द्वारा छत्तीसगढ़ में भी हर साल ओणम का त्यौहार उत्साह से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि ओणम का त्यौहार सभी के जीवन में खुशहाली लेकर आए।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त पर प्रदेशवासियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद करते हुए कहा कि हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल से देश सहित पूरे भारतवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उनके सम्मान और याद में हर साल हम ध्यानचंद जी के जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में मनाते हैं।इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व होता है। खेल से व्यक्तित्व में नेतृत्व, समर्पण, अनुशासन जैसे गुण विकसित होते हैं जो जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए मदद करते हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, यहां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को उभारने के लिए खेल विकास प्राधिकरण के गठन सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचनाओं का निर्माण किया गया है। स्थानीय खेल प्रतिभाओं को पहचानने, निखारने और उचित मंच देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की गई है। इससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
- भिलाईनगर/ नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्र के युवा बेरोजगारों को स्वावलंबी बनाने महात्मा गांधी शहरी इंडस्ट्रीयल पार्क का स्थापना करने जा रहा है। जहां युवक स्वयं का लघु उद्योग संचालित कर अन्य युवाओं को देगें रोजगार।राज्य शासन द्वारा शहरी क्षेत्र के युवाओं को नई उद्योगों का स्टार्टअप करने वाले युवाओं को अवसर देते हुए उन्हें स्वंय के रोजगार से जोड़ने अर्बन इंडस्ट्रीयल पार्क स्थापित करने की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया था। शासन की महत्वाकांक्षी योजना को जनता को समर्पित कर लाभ दिलाने उद्योग स्थापित कराने भिलाई निगम के महापौर नीरज पाल ने वार्ड 06 प्रियदर्शनी परिसर में रिक्त स्थल चयन कर विधिवत निविदा प्रक्रिया को पूर्ण कर औधोगिक पार्क स्थापना का कार्य शीघ्रता से करा रहे है।आयुक्त रोहित व्यास ने प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम लगभग 2.5 एकड़ जमीन में वाहन शाखा के पीछे आकार ले रहे इंडस्ट्रीयल पार्क स्थल तक पहुंच मार्ग , नाली, बिजली, पानी जैसे आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के लिए किये जा रहे कार्याे का स्थल अवलोकन किये । निरीक्षण के दौरान उपस्थित विभागीय अधिकारियों से उद्यमियों के लिए सभी आवश्यक सुविधा मुहैया कराने तथा निर्माण कार्य की प्रगति का फीडबैक लेते हुए सभी कार्य को गुणवत्ता पूर्ण करने के निर्देश देते हुए समय सीमा में पूर्ण करने कहा ताकि इसका लाभ क्षेत्र के युवाओं को शीघ्र मिले सके।निगम द्वारा बनाये जा रहे महात्मा गांधी शहरी इंडस्ट्रीयल पार्क में शिक्षित युवा बेरोजगारो को उनको स्वयं का रोजगार स्थापित करने भूमि आबंटित किया जायेगा, जहां मिलेट प्रोसिंग प्लांट, पापड़, उद्योग, दोना पत्तल उद्योग जैसे लघु उद्योग की स्थापना कर क्षेत्र के अन्य युवाओं को रोजगार देगें।
- रायपुर / जनचौपाल में नागरिकों ने आज प्रधानमंत्री आवास दिलाने, अवैध कब्जा हटाने, ईलाज के लिए सहायता सहित अन्य समस्याओं पर आवेदन दिए। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश दिए। जनचौपाल में 54 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बी.बी पंचभाई और एसडीएम श्री देवेन्द्र पटेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।जिले के बीरगांव नगर निगम के इंदिरा गांधी वार्ड के निवासी श्री संतोष यादव ने पट्टा दिलाने के लिए आवेदन करते हुए कहा कि उनका परिवार लंबे समय से निवासरत है परंतु अब तक पट्टा नहीं मिला है। जिसके अभाव में प्रधानमंत्री आवास योजना तथा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है। अतः हमें नगर पालिक निगम से जल्द पट्टा दिलाने का कष्ट करें। साथ ही अभनपुर के ग्राम बिरोदा कि निवासी श्री रामलाल साहु सहित अन्य ने कहा कि उनकी जमीन भारतमाला प्रोजेक्ट के दायरे में आ रही है। अतः अधिकृत जमीन का मुआवजा देने का कष्ट करें। इसी प्रकार राजधानी के युवाओं के समूह ने सेंट्रल लाइब्रेरी में महिला प्रसाधन ठीक कराने, रीड़िग रूम में एयरकंडीशन लगाने, पर्किंग में सुधार और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराने आग्रह किया। इस पर कलेक्टर डॉ भुरे ने अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए |जनचौपाल में पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड के नागरिक जनों ने सीसी रोड़ की मरम्मत करने, आवारा कुत्तों की समस्या, अंबेडकर चौक में नाली की सफाई करवाने आवेदन दिया। गुढ़ियारी निवासी केराबाई बंजारे ने प्रधानमंत्री आवास दिलवाने का आग्रह किया। तिल्दा नेवरा के वार्ड-15 के निवासियों ने आवेदन देते हुए कहा कि उनके नजूल भूमि से संबंधित प्रकरण तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। लेकिन पटवारी और आरआई तिल्दा नेवरा में उपलब्ध नही होने के कारण प्रकरण का समाधान नही हो रहा है। अतः प्रकरण को रायपुर में स्थानांतरित किया जाए। साथ ही उत्कल नगर निवासी श्री शंभू बाग के बिना अनुमति मकान के पीछे दीवार और सीढ़ी बनाए जाने की शिकायत करते हुए कार्रवाई करने का आग्रह किया। इसी प्रकार धरसींवा तहसील के ग्राम तेंदवा के श्री छेदी लाल साहु और कुसुम दिक्षित ने ग्राम डूमरतालाब में स्वयं की भूमि का सीमांकन कराने का आवेदन दिया। साथ ही अन्य नागरिेकों ने भी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दिया।
- -रोजगार मेला में 333 कर्मियों को सौंपा गया नियुक्ति-पत्रआरंग-रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को पूरो करने की दिशा में रोजगार मेला एक ऐतिहासिक कदम है । यह बात आज, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के भिलाई गांव, आरंग-रायपुर स्थित ग्रुप केन्द्र में आयोजित रोजगार मेला-8 के अवसर पर केन्द्रीय जनजाति कार्य राज्यमंत्री, श्रीमती रेणुका सिंह सरूता ने कही ।समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रोजगार मेला भविष्य में रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा । केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि रोजगार मेला का आयोजन भारत सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है । उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं ।इस अवसर पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद, श्री सुनील सोनी, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), छत्तीसगढ़ सेक्टर के पुलिस महानिरीक्षक श्री साकेत कुमार सिंह, केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल, ग्रुप केन्द्र, आरंग, रायपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक, श्री बलराम बेहेरा सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।ग्रुप केन्द्र में आयोजित रोजगार मेला-8 में केन्द्रीय गृह मंत्रालय से संबद्ध संस्थानों के 333 चयनित अभ्यर्थियों को केन्द्रीय जनजाति कार्य राज्यमंत्री, श्रीमती रेणुका सिंह सरूता और रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद, श्री सुनील सोनी द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपे गए । इनमें केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल में चयनित 162, आसाम राइफल्स में 13, सीमा सुरक्षा बल में 26, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में 20 भारत तिब्बत सीमा पुलिस में 65 और सशस्त्र सीमा बल में चयनित 47 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए ।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज, देश के 45 स्थानों में आयोजित रोजगार मेला-8 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया और इस मौके पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय से संबद्ध संस्थानों के चयनित नव-नियुक्तों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए ।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मंगलवार 29 अगस्त को रायपुर जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल चम्पारण में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत निर्माण कार्याें का लोकार्पण करेंगे और वहां आयोजित रामायण महोत्सव में शामिल होंगे।कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह, जेल, लोक निर्माण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम श्री चंपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दोपहर 3 बजे होगा। इसी प्रकार रामायण महोत्सव शासकीय स्कूल ग्राम डगनिया चम्पारण में आयोजित होगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त विजेता मानस मंडली की प्रस्तुति, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, श्री प्रभंजय चतुर्वेदी भिलाई का राम भजन एवं सुश्री शन्मुख प्रिया मुम्बई की प्रस्तुति होगी।कार्यक्रम में रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत, आदिम जाति विकास मंत्री श्री मोहन मरकाम, लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्री चिंतामणी महाराज, श्री विकास उपाध्याय, विधायक श्री धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉ. महंत राम सुन्दर दास की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा।
- रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में संस्थान की शौर्य-खेल समिति द्वारा 27 अगस्त को आकर्षक और बहुप्रतीक्षित “राष्ट्रीय खेल दिवस” समारोह की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन शौर्य के फैकल्टी इन चार्ज डॉ. हरेंद्र नारंग के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।पहले दिन की शुरुआत दो चरणों में आयोजित होने वाले विभिन्न खेल आयोजनों के साथ हुई। सुबह के शुरुआती चरण में, एक ताज़ा शुरुआत के रूप में क्रमशः छात्रों और संकायों दोनों के साथ मैराथन का आयोजन किया गया। इसके बाद, वॉलीबॉल, क्रिकेट और फुटबॉल जैसे रोमांचक और प्रमुख खेल आयोजनों की एक श्रृंखला आयोजित की गई जिसमे छात्रों ने बड़े पैमाने पर भाग लिया। दूसरे चरण में मनोरंजक और रोमांचक खेल गतिविधियों जैसे “टग-ऑफ-वॉर”, टेबल टेनिस, शतरंज और कई अन्य मनोरंजक गतिविधियों आदि खेलों का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन का आकर्षण का केंद्र “टग-ऑफ-वॉर” रहा, इसमें छात्रों की अधिकतम भागीदारी देखी गई। छात्रों और संकायों के बीच एक अत्यधिक मनोरम शतरंज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी।प्रतिभागियों ने सभी खेल में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा वहां उपस्थित दर्शकों ने भी खेल का आनंद उठाया। खेल महाकुंभ का दूसरा दिन राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त 2023 को कुछ अतिरिक्त कार्यक्रमों और इससे भी अधिक रोमांचक गतिविधियों के साथ आयोजित होगा। साथ ही, प्रतिभागियों हेतु इस समापन दिवस पर पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
-
रायपुर। संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ श्रीराम गुरुकुलम आश्रम पंहडोर, पाटन में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा संस्कृत सप्ताह पर दिए गए संदेश का वाचन संस्था के आचार्य दयाराम पुरोहित ने किया। समारोह में गुरुकुलम के छात्रों द्वारा श्लोक पाठ, गीता पाठ, संस्कृत गीत सहित विविध योगासनों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर आश्रम के संस्थापक डॉ. अरुण मढ़रिया, डॉ. बी रघुसहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग, श्रीमती अल्का दानी, सचिव छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम, लक्ष्मण साहू, सहायक संचालक के साथ ही संस्था के आचार्य, गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
- -पूरे मंदिर को उज्जैन नगरी के रूप में सजाया जाएगारायपुर/ श्रावण मास के अंतिम सोमवार 28 अगस्त को इस वर्ष शहर के प्राचीनतम शिवालय श्री बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर को उज्जैन नगरी के रूप में सजाया जाएगा, जिसमें भक्तों को उज्जैन नगर के सभी प्रतिष्ठित देवी देवताओं के रूप के दर्शन कराए जाएंगे। गर्भगृह में बाबा बूढ़ेश्वर नाथ महाकालेश्वर ,अपनी दक्षिण मुखी जलहरी के साथ में विराजमान होंगें संग में होगी माता पार्वती और भगवान गणेश । वीरभद्र और सांपों की माला लिए हुए भगवान महाकालेश्वर गर्भग्रीह में सभी भक्तों को दर्शन देंगे ।मंदिर परिक्रमा पथ में सभी विग्रहों को स्थापित किया जाएगा जिनमे साक्षी गोपाल , नवग्रह मंडल , मंगलनाथ मंदिर , गढ़ कालिका ,काल भैरव और श्री हरसिद्धि माता के प्रतिरूप का श्रृंगार किया जाएगा। पूरे मंदिर को उज्जैन नगरी के राजा महाकाल की नगरी के समान स्वरूप दिया जाएगा। दोपहर 3.00 बजे सभी भक्तों हेतु मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे और यह दर्शन लगातार मध्य रात्रि तक चलेंगे। परिक्रमा पथ में विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरण और रुद्राक्ष वितरण का आयोजन भी किया गया है।इस वर्ष पुरुषोत्तम मास होने के कारण श्रावण माह में आठ सोमवार थे जिसमें से अंतिम सोमवार अर्थात 28 अगस्त को संपूर्ण मंदिर को ठीक उसी प्रकार सजाया जाएगा जैसा उज्जैन के महाकाल के दरबार में सजा है। समाज के ट्रस्टी श्री राजेश व्यास ने बताया कि पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु का प्रिय मास होता है किंतु श्रावण मास में अधिक मास की युति इस बात का प्रमाण है कि इस वर्ष श्रावण मास में श्री हरि अर्थात विष्णु और श्री हर यानी शिव अर्थात भगवान शिव का हरिहर स्वरूप का भी दर्शन भक्तों को कराया गया ।श्री रायपुर पुष्टिकर समाज ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी श्री चंद्र प्रकाश व्यास ने बताया की श्रावण मास का अंतिम सोमवार होने के कारण मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा। इस हेतु पर्याप्त प्रशासनिक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, और यातायात की व्यवस्था की गई हैै।श्री रायपुर पुष्टिकर समाज ट्रस्ट की प्रबंधक ट्रस्ट की श्रीमती विजयलक्ष्मी बोहरा ने बताया कि भक्तों में भगदड़ ना हो और सहजता से भगवान के दर्शन किए जा सके ऐसी व्यवस्था पदाधिकारीयों के द्वारा की गई है। गौरतलब है कि 12 ज्योतिर्लिंगों में सिर्फ महाकालेश्वर का ज्योतिर्लिंग एकमात्र ऐसा ज्योतिर्लिंग है जो दक्षिण मुखी है इसलिए इस सोमवार को श्री बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में भी दक्षिणावर्ती ज्योतिर्लिंग का निर्माण किया गया है। प्रातः 4 बजे भगवान का भस्म से अभिषेक किया जाएगा और दोपहर भगवान को राजभोग लगाया जाएगा। ततपशचात महाकालेश्वर के रूप में भगवान का श्रृंगार किया जाएगा और दोपहर 3 बजे सभी भक्तों के लिए दर्शन खोल दिये जायेंगे।समाज के ट्रस्टी श्री धर्मेंद्र ओझा ने बताया कि इस वर्ष पुरुषोत्तम मास के शुक्ल पक्ष में लगातार 16 दिवसीय भंडारे का भी सफलतापूर्वक आयोजन किया गया । श्री ओझा ने बताया कि विगत 15 वर्षों से लगातार प्रति शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को श्री भैरव बाबा की कढ़ाही प्रसाद का आयोजन किया जाता है । यह आयोजन इस माह की 30 तारीख को किया जाएगा ।श्रावण मास के अंतिम सोमवार हेतु सभी तैयारियां ट्रस्ट के पदाधिकारीयों द्वारा पूर्ण कर ली गई है । समाज के ट्रस्टी राजकुमार व्यास और श्री आनंद व्यास ने बताया कि इस भव्य श्रृंगार को मूर्त रूप देने हेतु विगत 10 दिनों से तैयारियां की जा रही हैं। सभी भक्त दोपहर 3 बजे से रात्रि 01.00 बजे तक श्री बुढ़ेश्वर नाथ बाबा का महाकालेश्वर रूप में दर्शन किया जा सकता है।
- -छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कति को देश-विदेश में मिल रहा पहचान- विदेश में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की गूंज-महिलाएं गले में कटली मोहर, कान में खुटी हाथ में नागमोरी और बहुटा के साथ माथे में बिंदी लगाकर छत्तीसगढ़ महतारी का रूप धारण किए हुए बेहद मनोहारी दिख रही थीं।रायपुर। छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया.. यूं ही नहीं कहा जाता। छत्तीसगढ़ और यहां के रीति-रिवाज की धमक अब विदेशों में भी देखने को मिल रही है। जी हां, लंदन की धरती पर भारतीय स्वतंत्रता की वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। हाय..डारा लोर गेहे रे.. के साथ लाली परसा बन म फुले और मउंहा झरे रे.. जैसे ख्यातनाम छत्तीसगढ़ी गीतों पर यहां के लोगों ने छत्तीसगढ़ मूल के रहवासियों के साथ नृत्य किया। भारतीय स्वतंत्रता की याद में आयोजित विदेशी धरती के समारोह में तिरंगा फहराने छत्तीसगढ़ियों ने एक-दूसरे को बधाई दी, मिठाईयां बांटी। समारोह में छत्तीसगढ़ी संस्कृति और समृद्धि का बेजोड़ प्रस्तुतिकरण किया गया। लंदन में आयोजित इस समारोह के आयोजन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का अद्धितीय योगदान रहा, आयोजकों ने मुख्यमंत्री के सहृदयता के लिए आभार संदेश भेजा है।कार्यक्रम में महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा में संस्कृति को सहेजने की सन्देश पूरी दुनिया को दे रही है। गले में कटली मोहर, कान में खुटी, हाथ और भुजा में नागमोरी बहुटा पहुची और कलाई में आईठी चुरिया, माथे पर बिंदी लगाकर छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति अपनी अपार श्रद्धा व प्रेम व्यक्त करती दिखाई दीं। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोकगीत हाय डारा लोर गे हे रे..मउंहा झरे रे मउंहा झरे रे जैसे गानों को सुनकर सभी लोक नृत्य करते हुए अपनी सांस्कृतिक परंपरा के संवाहक बने थे।कार्यक्रम की शुरुआत फ्लैग होस्टिंग से हुई। भारतीय उच्चायुक्त श्री विक्रम दोराईस्वामी ने ध्वजारोहण किया और उसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग आए थे।छत्तीसगढ़ राज्य का स्टाल लोगों को किया आकर्षितभारत के विभिन्न राज्यों जैसे छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, तमिलनाडु से एनआरआई और प्रवासी नागरिकों ने अपने स्टॉल लगाए। छत्तीसगढ़ का स्टॉल सर्वाधिक लोकप्रिय रहा। छत्तीसगढ़ पीपल्स एसोसिएशन ने आगंतुकों को छत्तीसगढ़ के पर्यटक आकर्षणों, यहां के प्राकृतिक संसाधनों और निवेश के अवसरों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पर्यटन का वीडियो दिखाया गया। भारत के उच्चायुक्त ने छत्तीसगढ़ स्टाल का दौरा किया और प्राकृतिक सुंदरता से आश्चर्यचकित हुए।छत्तीसगढ़ कलाओं का किया प्रदर्शनछत्तीसगढ़ी टसर सिल्क साड़ी, सोपा, कोसा साड़ी, बस्तर डोखरा, टेराकोटा शिल्प, लकड़ी और बांस शिल्प, बड़ी, दही वाली मिर्ची जैसी छत्तीसगढ़ी कलाएँ प्रदर्शित की गईं जो बहुत लोकप्रिय रहीं। छत्तीसगढ़ पीपुल्स एसोसिएशन ने आगंतुकों को छत्तीसगढ़ की कॉफी और चाय के बारे में बताया। उन्होंने छत्तीसगढ़ पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी देने वाले पत्रक का भी वितरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ पीपुल्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, सीजी टूरिज्म बोर्ड, जनसंपर्क विभाग को उनके प्रोत्साहन और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
- -छत्तीसगढ़ी, हिन्दी और क्लासिकल गीतों पर थिरके कलाकार-ट्रांसजेंडरों के कत्थक तिहाई, परन और ठुमरी नेे किया मंत्रमुग्धरायपुर /सांझ एक शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के तृतीय लिंग (ट्रांसजेंडर) कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस समूह के कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी, हिन्दी और क्लासिकल गीतों से मनोरंजक और दिल को छू देने वाली प्रस्तुतियां दी। दर्शकों ने ट्रांसजेंडरों की प्रतिभा को सराहा। कलाकारों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।सांझ एक शाम तृतीय लिंग कलाकारों के नाम संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से तृतीय लिंग वर्ग के कलाकारों ने एक सुंदर शाम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत विगत वर्ष संस्कृति संचालक श्री विवेक आचार्य के मार्गदर्शन में की गई थी। छत्तीसगढ़ में किन्नर समाज की प्रतिभा को साँझ के मंच पर राष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिकता मिल रही है। सांझ एक शाम कायर्क्रम की मुख्य अतिथि पूर्व महापौर रायगढ़ तृतीय लिंग समूह की मधु बाई थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य ने की। तृतीय समुदाय के कलाकारों को मौका देने के लिए आयोजित सांझ एक शाम कार्यक्रम के लिए तृतीय लिंग समूह की ओर से विद्या राजपूत ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत को धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में तृतीय लिंग समूह के कलाकारों ने उत्साह से हिस्सा लिया। जांजगीर चांपा से आए प्रतिमा ग्रुप के कलाकारों द्वारा मां काली वंदना एवं नृत्य से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद स्वरागिनी ग्रुप के कलाकारों ने सुआगीत, कर्मा गीत, ददरिया व होली के गीतों में अपनी प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। रायपुर के श्री युवराज बाघ एवं साथी द्वारा कत्थक में शिव वंदना की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ-साथ उन्होंने कत्थक तिहाई, परन और ठुमरी में अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया।दुर्ग के कांता एली महानंद ने क्लासिकल नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रतिमा डांस ग्रुप द्वारा किन्नर के जीवन पर आधारित आकर्षक एवं संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी ए.आई.जी. श्री संजय सिंह, जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक श्री आलोक देव, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री नदीम काजी, उप संचालक संस्कृति एवं राजभाषा श्री उमेश मिश्रा, आदिवासी कला परिषद के अध्यक्ष श्री नवल शुक्ला, तृतीय लिंग समूह से विद्या राजपूत, वरिष्ठ फोटो ग्राफर दीपेन्द्र दीवान सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
-
टी सहदेवभिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक के क्लब हाउस में रविवार को हमर संगवारी ग्रुप के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति तथा आधुनिक जीवनशैली के विविध रंगों के बीच तीज मिलन समारोह मनाया गया। इस दौरान तीज क्वीन प्रतियोगिता भी रखी गई। दस प्रतिभागियों के बीच हुए इस दिलचस्प मुकाबले में सुषमा चंद्राकर को तीज क्वीन का खिताब मिला, जबकि फर्स्ट रनरअप वंदना साहू को और सेकंड रनरअप दीपाली वर्मा को घोषित किया गया। इनके अलावा टॉप फाइव में बबीता केला एवं सुनीता ठाकुर ने भी जगह बनाई थी।प्रतियोगिता में जज के तौर पर छालीवुड अभिनेत्री जागेश्वरी मेश्राम, एसोसिएशन की उपाध्यक्ष कीर्तिलता वर्मा तथा संगीता साहू उपस्थित थीं। सभी प्रतिभागियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया था, जिसके अंतर्गत उन्हें हरी साड़ी पहने हुए चश्मा लगाकर छत्तीसगढ़ी गीतों की धुन पर कैटवाकिंग करनी थी।कार्यक्रम की शुरुआत मातारानी की पूजा से की गई। इस अवसर पर एक ओर जहां विमला साहू ने राज्य गीत 'अरपा पैरी के धार' को बहुत ही सुरीली आवाज में गाया, तो दूसरी तरफ प्रहसन के अंतर्गत रश्मि साहू तथा देवप्रभा साहू ने हास्य नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब लोटपोट किया। इस मौके पर महिलाओं ने एकल, युगल और समूह नृत्य भी पेश किया। एकल नृत्य में देव प्रभा, सुषमा चंद्राकर, सुनीता ठाकुर तथा नाशी वर्मा, युगल नृत्य में ममता वर्मा और नाशी वर्मा एवं समूह नृत्य में गायत्री देवांगन, सीमा देवांगन, आशा वर्मा, मंजू देवांगन, बबीता केला, सत्यभामा साहू, प्रतिमा, योगिता देवांगन, सविता पिस्दा, प्रतिभा देवांगन, सुनीता चंद्राकर, कविता सिन्हा, सुनीता ठाकुर, चेतन वर्मा तथा इंदू साहू ने शानदार परफॉर्म किया। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश की स्त्रियों का प्रमुख नृत्य 'सुआ नृत्य' भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें महिलाओं ने अपनी भाव-भंगिमाओं को उम्दा तरीके से अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन ममता वर्मा ने किया। -
*अब खरीफ के अलावा रबी की फसल का भी ले रहे हैं लाभ*
रायपुर/ राज्य शासन की कृषि योजनाओं से किसानों का खेती के प्रति रूझान बढ़ा है। शासन द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है जिनमें से शैलो ट्यूबवेल योजना महत्वपूर्ण है। इस योजना का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहे हैं। लघु और सीमांत किसानों के लिए खेती-किसानी हमेशा से चुनौती पूर्ण रही है। राज्य में कई किसान सिंचाई की कमी की वजह से उन्नत कृषि नहीं कर पाते। इसके अलावा रबी और खरीफ की फसल भी नहीं ले पाते। पूरी तरह मानसून पर आधारित खेती में किसान हमेशा चिंतिंत रहता है। ऐसे किसानों के लिए शैलो ट्यूबवेल योजना काफी लाभप्रद साबित हो रहे हैं।योजना का लाभ लेते हुए महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम चिंगरौद के ऐसे ही लघु सीमांत कृषक श्री तेजकुमार साहू ने खेती को घाटे से उबारते हुए कृषि को लाभदायक बनाया है। वे बताते है कि पूर्व में सिंचाई के साधन नहीं होने से खरीफ में ही खेती का कार्य करते थे, सिंचाई पूरी तरह मानसून पर निर्भर होने के कारण उत्पादन कम होता था। जिससे फसल उत्पादन की मात्रा उम्मीद से कम होता था। लागत की तुलना में आय कम प्राप्त होती थी। इस कारण घर की आर्थिक स्थिति कमजोर थी।कृषक श्री साहू ने कृषि विभाग द्वारा संचालित राजिम भक्तिन धारा योजना अंतर्गत शैलो ट्यूबवेल का लाभ उठाकर अपने खेत में ट्यूबवेल खुदवाया। जिससे अब वे रबी और खरीफ दोनों फसल लेते हैं। अब खेती का रकबा सिंचित होने से फसल का नुकसान नहीं होता है। कृषक अब वर्षा के ऊपर निर्भर नहीं है। कृषक के द्वारा खरीफ में धान फसल तथा रबी में दलहन, तिलहन व अन्य फसल का उत्पादन करता है। जिससे कृषक की आय में वृद्धि हुई। इस तरह कृषक वर्ष में खरीफ एवं रबी फसल लेकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार किया। विभाग की राजिम भक्तिन धारा योजना अंतर्गत शैलो ट्यूबवेल खनन से कृषक का जीवन स्तर एवं आर्थिक स्तर में सुधार हुआ।*किसानों को मिलता है शत प्रतिशत अनुदान*महासमुंद जिले में लगभग 400 शैलो बोर का खनन किया गया हैं। यह कम गहराई वाला या उथला ट्यूबवेल है , जिसकी अधिकतम गहराई 50 फ़ीट होती है। खासकर नदी किनारे बसे गावों के लिए बेहद उपयोगी है। एक शैलो ट्यूबवेल की लागत लगभग 20 हजार रुपये है और शासन इसके लिए किसानों को शत प्रतिशत अनुदान देती है । शासन द्वारा इसमे 5 हजार रुपये खुदाई के लिए और 15 हजार पम्प प्रतिस्थापन के लिए किसानो को प्रदान किया जाता है ।





.jpg)
.jpg)
.jpg)


















.jpg)
.jpg)