- Home
- छत्तीसगढ़
-
मरीन ड्राइव पर मतदाता जागरूकता के लिए होगा आयोजन
युवाओं सहित अधिक से अधिक लोगों से वाकेथाॅन में शामिल होने कलेक्टर ने की अपील
रायपुर /राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने 26 अगस्त को मरीन ड्राइव तेलीबांधा से वाकेथाॅन का आयोजन किया जा रहा है। वाकेथाॅन के द्वारा शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने और 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने प्रेरित किया जाएगा। दौड़ेगा रायपुर, वोट करेगा रायपुर का उद्देश्य लेकर आयोजित हो रही इस वाकेथाॅन में शहर के युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, तृतीय लिंग समुदाय के लोग, समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित शासकीय अधिकारी कर्मचारी और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। यह वाकेथाॅन 26 अगस्त को सबेरे 6 बजे से तेलीबांधा तालाब स्थित मरीन ड्राइव से शुरू होगी। मरीन ड्राइव से शुरू होर आनंद नगर चैक होते हुए केनाल लिंक रोड से छत्तीसगढ़ क्लब और गांधी चैक होकर वाकेथाॅन वापस मरीन ड्राइव पर समाप्त होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. सर्वेश्वर भुरे ने इस वाकेथाॅन में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है। - विप्र समाज ने दी विनम्र श्रद्धाजंलिरायपुर। दीनदयाल उपाध्याय नगर , रायपुर निवासी श्री राजीव शुक्ला का आज सुबह 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे स्वर्गीय रामकृष्ण शुक्ला, धरमपुरा (माना कैंप वाले) के पुत्र, अनिता शुक्ला के पति, यश व गौरव के पिता , स्वर्गीय संजीव, स्वर्गीय विनय व विवेक शुक्ला के अग्रज भ्राता तथा स्वर्गीय रामाधार उपाध्याय-स्वर्गीय निर्मला उपाध्याय (टेकारी-करही वाले) के दामाद थे। उनका अंतिम संस्कार आज महादेवघाट मुक्तिधाम में किया।विप्र समाज ने दी श्रद्धाजंलिश्री राजीव शुक्ला के निधन पर विप्र समाज के वरिष्ठ सदस्यों भूपेन्द्र शर्मा, अरुण शर्मा, नीलिमा, भारती शर्मा, सरोज शर्मा, प्रशांत-जितेन्द्र उपाध्याय, ओम प्रकाश उपाध्याय, राजेन्द्र उपाध्याय, पद्मा दीवान, सुनील शर्मा, कमल उपाध्याय, प्रशांत शर्मा, सुनील मिश्रा, सरिता शर्मा, विनय तिवारी, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, प्रदीप कुमार शुक्ला, दीपक दीवान, मयंक तिवारी, सूरज उपाध्याय, प्रमोद शर्मा, नीरज उपाध्याय,सीमा उपाध्याय, लता उपाध्याय, उषा तिवारी, प्रभा पांडेय, प्रतिभा शुक्ला, राघवेंद्र मिश्रा, प्रदीप नारायण तिवारी, कीर्ति भूषण पांडेय, आनंद मिश्रा, प्रवीण तिवारी, आलोक मिश्रा, ज्योति ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धाजंलि अर्पित की है।
-
रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की वार्षिक आमसभा गुरुवार 24 अगस्त को दोपहर 3 बजे से वृन्दावन हाल, सिविल लाइन रायपुर में आयोजित की गई है। यह जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के संयुक्त सचिव राजेन्द्र निगम ने देते हुए बताया कि प्रदेश भर के समस्त सदस्यों को विभिन्न माध्यमों से सूचना भेजी गई है ताकि अधिक से अधिक संख्या में सदस्य उपस्थित होकर परिषद की गतिविधियों को जाने एवँ आगामी कार्य योजना हेतु अपना अमूल्य सुझाव प्रदान करें। इस आमसभा के एजेंडा में मुख्य रूप से पूर्व में आयोजित आमसभा का पालन प्रतिवेदन , कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिए गए निर्णय का अनुमोदन , वित्तीय वर्ष 2022-23 के आडिट प्रतिवेदन का अवलोकन एवँ अनुमोदन , वित्तीय वर्ष 2023-24 बजट का अवलोकन , परिषद के रूल्स एवँ रेगुलेशन में संशोधन हेतु कार्यवाही , आगामी कार्यकारिणी एवँ पदाधिकारियों के निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति एवँ प्रक्रिया पर चर्चा उपरांत अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। श्री निगम ने बताया कि इस अवसर पर वीरता पुरस्कार एवं वार्षिक स्मारिका के मुख्य पृष्ठ का विमोचन भी किया जाएगा ।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने आज शाम को भी उनके निवास पर नागरिकों का तांता लगा रहा। विभिन्न जिलों से अनेक जनप्रतिनिधि उन्हें शुभकामनाएं देने अपने क्षेत्र के नागरिकों के साथ पहुंचे। संसदीय सचिव श्रीमती अंबिका सिंहदेव और श्री पारसनाथ राजवाड़े, विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया, श्री रामकुमार यादव ने अपने क्षेत्र के नागरिकों के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष श्री सन्नी अग्रवाल ने भी मुख्यमंत्री को अपने समर्थकों के साथ जन्मदिन की बधाई दी।
- रायपुर। . भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार और भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी आज शाम रायपुर पहुंचे। वे राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार तथा आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर स्वागत किया।मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त श्री धर्मेन्द्र शर्मा और श्री नितेश व्यास, उप निर्वाचन आयुक्त श्री मनोज कुमार साहू और श्री आर.के. गुप्ता, वरिष्ठ प्रधान सचिव श्री एन.एन. बुटोलिया, प्रधान सचिव श्री एस.बी. जोशी और अवर सचिव श्री रितेश सिंह भी आज रायपुर पहुंचे।
- रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन के विशेष परिशिष्ट "गढ़ा भरोसा " का विमोचन किया ।यह परिशिष्ट छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनघोषणा पत्र के वादे निभाने के साथ अन्य महत्वपूर्ण जनहितैषी कार्यों और उपलब्धियों पर केंद्रित है , जिनसे प्रतिध्वनित होता है - फौलादी इरादा : किया वादे से ज्यादा।
- वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने चलेगा जागरूकता अभियानश्रमिकों, दुकानों के कामगारों सहित मतदाताओं को करेंगे प्रेरितरायपुर / आगामी विधानसभा निर्वाचन में रायपुर ज़िले की सभी सात विधानसभाओं में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे है । आज ज़िला निर्वाचन कार्यालय और रायपुर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के बीच मतदाता जागरूकता के लिए एमओयू सम्पादित हुआ।इस एमओयू के द्वारा छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स अपने सभी व्यापारी सदस्यों, उनके संस्थानों-दुकानों में काम लेने वाले लोगों, श्रमिकों और उनके परिजनों को आगामी चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स मतदाता जागरूकता अभियान चलाएगा । चेम्बर 18 आयु वर्ष से अधिक के सभी लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने, विलोपन एवं संशोधन के काम में भी आवश्यक सहयोग देगा । चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के सभी सदस्य मतदान दिवस के दिन उनके संस्थान में कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों को वोट देने के लिए अवकाश प्रदान करेंगे।इसके साथ ही व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के माध्यम से लोगो को विवेकपूर्ण, नैतिक तथा शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील तथा जागरूकता लाने के कार्यक्रमों में आवश्यक सहयोग करेगा। चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स शहर की आवासीय कालोनियों में मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप कोर टीम को कार्यक्रम आयोजित करने में आवश्यक सहयोग भी प्रदान करेगा।
- दुर्ग / कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने समाज कल्याण विभाग से संचालित योजना के अंतर्गत कुमारी निर्मला सिन्हा पिता श्री हरीराम सिन्हा निवासी ग्राम घोटवानी विकासखंड धमधा जिला दुर्ग को स्मार्टफोन एवं डेजी व्हील प्लेयर विथ वॉइस रिकार्डर प्रदाय किया।दिव्यांग निर्मला सिन्हा बी.ए. द्वितीय वर्ष डिग्री गल्स कॉलेज कालीबाड़ी रायपुर की नियमित छात्रा है, जो कि 100 प्रतिशत दृष्टिबाधित दिव्यांग होने के बावजूद अपने दृढ़ संकल्प के साथ रायपुर के हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई जारी रखी है। स्मार्ट फोन एवं डेजी व्हील प्लेयर विथ वाईस रिकार्डर मिलने से उन्हें पढ़ाई करने में आसानी होगी। निर्मला ने इसके लिए जिला प्रशासन एवं कलेक्टर श्री मीणा का आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री कमलेश कुमार पटेल एवं नोडल अधिकारी श्री जंतराम ठाकुर उपस्थित थे।
- विभिन्न गतिविधियों की बच्चों ने ली जानकारीबिलासपुर /कोटा ब्लॉक के इंटेलिजेंट पब्लिक स्कूल रतनपुर के स्कूली बच्चों ने आज महात्मा गांधी औद्योगिक ग्रामीण पार्क (रीपा) रानीगांव का अवलोकन किया। बच्चों ने उत्सुकता के साथ रीपा केंद्र में संचालित बैग निर्माण इकाई, प्राकृतिक पेंट निर्माण इकाई सहित विभिन्न इकाईयों को देखा। इस दौरान पशुधन विकास विभाग के प्रशिक्षक ज्ञानू प्रधान द्वारा रीपा केंद्र की गतिविधियों के संबंध में बच्चों को जानकारी दी गई। बच्चे रीपा केंद्र में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की प्रक्रिया से भी अवगत हुए। उन्होंने कार्यरत महिला समूह सेे गोबर पेंट से संबंधित कामकाज का अनुभव भी सुना। बच्चों ने सरकार के इस अभिनव पहल की सराहना की।
- =छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा विज्ञान रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के सहयोग से दिया जा रहा है प्रशिक्षणरायपुर / छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में आयोजित माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री की प्रतिष्ठित शिक्षक डेवलपर जया स्वामीनाथन ने एक गहन व्यावहारिक रसायन विज्ञान सत्र का नेतृत्व किया। उन्होंने व्यावहारिक प्रयोगों और इंटरैक्टिव प्रदर्शनों की एक श्रृंखला के माध्यम से, इलेक्ट्रोलिसिस, एसिड-बेस रिएक्शंस, अवक्षेपण, लोहे के निष्कर्षण, क्रोमैटोग्राफी आदि के पीछे के रहस्यों को उजागर करते हुए रसायन विज्ञान को जीवंत बना दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों की सक्रिय भागीदार रही। उन्होंने रसायन विज्ञान की गहराईयों को बारीकी से समझा। प्रशिक्षण पाकर शिक्षक रोचक तरीके से छात्रों को विज्ञान का अध्ययन करा पाएंगे। इससे छात्रोें में विज्ञान के प्रति अभिरूचि बढ़ेगी।उल्लेखनीय है कि माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के कौशल विकास और ज्ञान को बढ़ाने के साथ-साथ स्कूली विद्यार्थियों को विज्ञान विषय लेने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के सहयोग से प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। 22 अगस्त से शुरू हुई यह कार्यशाला 25 अगस्त तक चलेगी। कार्यशाला में प्रस्तुतियों के साथ-साथ शिक्षकों के लिए शिक्षण संसाधनों को पाठ्यक्रम के साथ एकीकृत करने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण भी शामिल किया गया है। जिसका उपयोग वे कक्षा में पारंपरिक चॉक-एंड-टॉक पद्धति के विकल्प के रूप में कर सकते हैं।
- -आयुष संस्थाओं में स्वच्छता को बढ़ावा देने और संक्रमण की रोकथाम के लिए कायाकल्प-आयुष का क्रियान्वयन, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है छत्तीसगढ़रायपुर । . उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव 24 अगस्त को स्वच्छता को बढ़ावा देने और संक्रमण की रोकथाम के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य के 25 आयुष संस्थाओं को पुरस्कृत करेंगे। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत केन्द्रीय आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशानुसार आयुष संस्थाओं में स्वच्छता को बढ़ावा देने और संक्रमण की रोकथाम के साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रदेश में कायाकल्प-आयुष का क्रियान्वयन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है।रायपुर के वीआईपी चौक के पास स्थित होटल बेबीलोन कैपिटॉल में सवेरे 11 बजे से आयोजित कायाकल्प-आयुष पुरस्कार समारोह में संसदीय सचिव श्री विनोद सेवनलाल चन्द्राकर और श्री विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, रायपुर नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे, रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा और केन्द्रीय आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव श्रीमती कविता गर्ग भी शामिल होंगी। समारोह में एनएबीएच (National Accreditation Board for Hospitals & Healthcare Providers) के फैकल्टी डॉ. किरण पंडित ‘आयुष संस्थाओं में गुणवत्ता उन्नयन का महत्व एवं संभावनाएं’ विषय पर व्याख्यान देंगे।कायाकल्प-आयुष के माध्यम से राज्य की आयुष संस्थाओं में उच्च सेवा गुणवत्ता मानकों के पालन के लिए उनके बीच स्वस्थ एवं पारदर्शी प्रतियोगिता कराकर स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रेरित किया गया है। इनके चार चरणों में मूल्यांकन के बाद उत्कृष्ट पाए गए राज्य की 25 आयुष संस्थाओं को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने राज्य शासन के आयुष विभाग द्वारा यहां की आयुष संस्थाओं को विभिन्न गुणवत्ता मानकों एनएबीएच, एनक्यूएएस (National Quality Assurance Standard) सर्टिफिकेशन इत्यादि मानकीकरण के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।
- -जन्मदिन के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने कुम्हारी वासियों को दी 55 करोड़ 33 लाख के विकास कार्यों की सौगातदुर्ग / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने 63वें जन्मदिन पर कुम्हारी में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को 55 करोड़ 33 लाख 56 हजार के विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 7 करोड़ 95 लाख 43 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 47 करोड़ 38 लाख 13 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्रांतर्गत विभिन्न विकास कार्यों हेतु 4 करोड़ 73 लाख 93 हजार रुपए एवं दुर्ग के कृषि उपज मंडी समिति अंतर्गत 3 निर्माण कार्यों हेतु 3 करोड़ 21 लाख 50 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसी प्रकार भूमिपूजन अंर्तगत उन्होंने विकासखंड पाटन की भिलाई डिस्ट्रीब्यूट्री एवं इसके 5 नग माइनर नहरों के जीर्णाेद्धार एवं लाइनिंग कार्य हेतु 13 करोड़ 61 लाख 36 हजार, कुम्हारी बड़ा तालाब (वार्ड क्रमांक 13) से कुम्हारी शमशान घाट तक 1.5 किमी क्षेत्र में मार्ग एवं पुलिया निर्माण हेतु 3 करोड़ 49 लाख 15 हजार रुपए, नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न विकास कार्यों हेतु 4 करोड़ 1 लाख 85 हजार रुपए एवं कृषि उपज मंडी समिति, दुर्ग के अंतर्गत 16 निर्माण कार्यों हेतु 26 करोड़ 25 लाख 77 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।कार्यक्रम में नागरिकों ने उनके जन्मदिवस पर मंच में लड्डुओं और किसानों ने धान से तौला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पाटन क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती को प्रणाम करते हुए सभी नागरिकों को जन्मदिवस की आशीष देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि पाटन क्षेत्र में राजनीतिक जागरूकता शुरू से रही है। पाटन क्षेत्र के सियान लोगो के आशीर्वाद से आज प्रदेश की सेवा करने का अवसर मिला है। छत्तीसगढ़ प्रदेश किसानों का प्रदेश है। सरकार ने किसानों के आर्थिक स्थिति को ऊपर उठाने योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। विगत पौने पांच साल में 1 लाख 70 करोड़ की राशि विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के खाते में डाले गए हैं। सरकार कोरोना काल के विषम परिस्थिति में भी लोगों के साथ खड़ी थी, हम सेवाभाव से आगे बढ़े हैं। हर व्यक्ति हर परिवार को ध्यान में रख कर योजना बनाये हैं। इन योजनाओं के सुचारू संचालन से हितग्राही लाभान्वित हो रहे है। उन्होंने कहा कि आज कृषि में पैदावारी बढ़ने के साथ लाभकारी व्यवसाय बन गई है।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जो काम मुख्यमंत्री के रूप श्री भूपेश बघेल जी ने किया है वैसा कार्य कोई दूसरे नही कर सकता। उनके कार्याे के आधार पर यहां के लोगो ने भूपेश है तो भरोसा है का नारा दिया है। मंत्री श्री साहू ने नरवा, गरूवा, घुरूवा बारी योजना सहित सरकार की अन्य योजनाओं को विस्तार पूर्वक रेखांकित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत, जनपद पंचायत तथा नगरीय निकायों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।
- -श्रमिकों के हित में की दो अहम् घोषणाएं-मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना की राशि 50 हजार रूपए से बढ़ाकर एक लाख रूपए-श्रम पदाधिकारी कार्यालय बस्तर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार एवं राजनांदगांव का सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में उन्नयन-मुख्यमंत्री श्री बघेल का राजधानी के अम्बेडकर चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक लोगों ने किया अभूतपूर्व स्वागत तथा अभिनंदनरायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आज उनके जन्मदिवस पर राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक जुटी भीड़ में लोगों ने अभूतपूर्व स्वागत तथा अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर लोगों से अपार स्नेह पाकर खुशी से अभिभूत हो गए। उन्होंने इस मौके पर छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के हित में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।इनमें मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना की राशि 50 हजार रूपये से बढ़ाकर 01 लाख रूपये करने और राज्य के श्रम पदाधिकारी कार्यालय बस्तर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार एवं राजनांदगांव का सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में उन्नयन की घोषणा शामिल है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत प्रदेश के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को स्वयं के भू-खण्ड पर आवास निर्माण-नवीन आवास क्रय करने के लिए राशि 50 हजार रूपए मंडल द्वारा एकमुश्त देने का प्रावधान है, इस योजना की राशि को बढ़ाकर एक लाख रूपए करने की घोषणा की गई। इसी तरह राज्य के श्रम पदाधिकारी कार्यालय बस्तर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार एवं राजनांदगांव का उन्नयन कर सहायता श्रमायुक्त कार्यालय किए जाने की घोषणा की गई।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में सभी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इनमें किसान, मजदूर से लेकर अनुसूचित वर्ग सहित सभी वर्ग के लोगों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इस कड़ी में आज श्रमिकों के हित में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गई हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 2 हजार 507 हितग्राहियों को एक करोड़ 81 लाख रूपए की राशि का वितरण कर लाभान्वित किया।इन योजनाओं में मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में एक हितग्राही को 5 लाख रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना में 6 हितग्रहियों को 3 लाख रूपए तथा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में 500 हितग्राहियों को 20 हजार रूपए प्रति हितग्राही के मान से एक करोड़ रूपए की राशि प्रदान की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना अंतर्गत एक हजार 860 महिला हितग्राही को 68 लाख 19 हजार रूपए तथा 140 पुरूष हितग्राहियों को 5 लाख 18 हजार रूपए की देय राशि शामिल है। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्री सुशील सन्नी अग्रवाल सहित श्रम मंडल के पदाधिकारी तथा नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- -चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश और चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बना भारतरायपुर /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि हमारे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से इस कठिन मिशन को पूरा कर इतिहास रच दिया है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश और चंद्रमा पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। देश के लोगों को इस उपलब्धि पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ नागरिकों की ओर से इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी है।
- रायपुर / विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमेश पटेल ने चंद्रयान -3 के सफल लैंडिंग के लिए देशवासियों सहित इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग भारत के इतिहास का अत्याधिक गौरवान्वित क्षण है। इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत ने पूरे देशवासियों को गर्व करने का मौका दिया है। इससे भारत का मान पूरे विश्व में बढ़ा है।
- -शहरी क्षेत्रों में आवारा पशुओं की रोकथाम के निर्देश दिए-नगरीय प्रशासन मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षारायपुर / नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज प्रदेश के नगर निगम आयुक्तों एवं नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की उच्च विश्राम गृह रायपुर में बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने अधूरे निर्माण कार्याें को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। डॉ. डहरिया ने यह भी कहा कि पूर्व से स्वीकृत कार्य का वर्क ऑर्डर आदर्श आचरण संहिता के पहले जारी हो जाना चाहिए। बैठक में विभाग के विशेष सचिव डॉ. अय्याज तम्बोली, संचालक नगरीय प्रशासन डॉ. सारांश मित्तर, राज्य शहरी विकास अभिकरण के सीईओ श्री सौमिल रंजन चौबे सहित सभी नगर निगमों के आयुक्त और नगर पालिकाओं के मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित थे।डॉ. डहरिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में रीपा की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में बनाए जा रहे महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली। मंत्री डॉ. डहरिया ने यूपा के जमीन चिन्हांकन विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) एवं टेंडर प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा शहरी क्षेत्रों में भी यूपा लागू करने के निर्देश दिए थे। मंत्री ने मुंगेली, दंतेवाड़ा, जशपुर के सीएमओ को यूपा में अपेक्षित कार्यवाही नहीं करने पर शो-काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी क्षेत्रों मंे आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। खुले में आवारा पशु विचरण करने से सड़कों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, इस पर रोकथाम आवश्यक है। ऐसे पशुओं की पहचान कर पशु मालिक के ऊपर जुर्माना की कार्यवाही करें। बैठक में उन्होंने नगरीय निकाय क्षेत्रों में अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित आवेदनों के निराकरण की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पेंशन प्रकरणों को समय पर निराकरण के निर्देश दिए। डॉ. डहरिया ने बारिश के दिनों में डेंगू से बचाव के लिए कारगर उपाय सुनिश्चित करने को कहा।बैठक में मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि भवन अनुज्ञा का नक्शा पास करते समय रेनवाटर हार्वोस्टिंग का पालन हो, इसका विशेष ध्यान रखे। निकाय मद की राशि का अन्य मद में खर्च न करें। इसके अलावा बैठक में 14वें एवं 15वें वित्त आयोग की राशि, अधोसंरचना मद, स्लम स्वास्थ्य योजना आदि की समीक्षा की गई। मंत्री डॉ. डहरिया ने श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर के संचालन की जानकारी लेते हुए इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। आधे से कम दाम पर उच्च गुणवत्तायुक्त दवा नागरिकों को आसानी से उपलब्ध हो सके, इस उद्देश्य से यह योजना लागू की गई है। उन्होंने बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न सभाओं, बैठकों एवं कार्यक्रमों में की गई घोषणाओं पर प्राथमिकता से अमल करते हुए शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
- -सक्षम नेतृत्व, सक्षम वैज्ञानिक, आत्मनिर्भर भारत का संयोग- सावरायपुर। भारत के चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग का प्रसारण भाजपा कार्यालय में देखा गया। जैसे ही चंद्रयान-3 चांद पर उतरा, वैसे ही हर्ष का सागर हिलोरें मारने लगा। केंद्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के चुनाव सह प्रभारी मनसुख मंडाविया ने कहा कि अमृत काल में अमृत वर्षा की तरह हमारा यह चंद्रयान मिशन सारी दुनिया के सामने आया है। भारत फिर से विश्व गुरु के पद पर अधिष्ठित हुआ है। वैज्ञानिक जगत में भारत सिरमौर बन गया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का वह स्वर्ण काल है जिसकी प्रतीक्षा भारत कर रहा था। हमारे विज्ञान और तकनीकी के सामने आज सारी दुनिया बौनी नजर आ रही है। हमारे वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया, जो आज तक विकसित देशों के वैज्ञानिक नहीं कर सके। भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर तिरंगा लहरा दिया। आज सारा देश खुशी से झूम रहा है। हमारे वैज्ञानिक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अंतरिक्ष विज्ञानी के रूप में प्रतिष्ठापित हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की जिस अवधारणा पर काम किया है और कर रहे हैं, यह सफलता उसका प्रतिबिंब है।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि हमारे वैज्ञानिक विश्व में सर्वश्रेष्ठ हैं। हमारा इसरो अंतरिक्ष विज्ञान का सबसे बड़ा केंद्र है। आज सारी दुनिया ने भारत और उसके अनुसंधान संस्थान इसरो का लोहा मान लिया है। हमारे वैज्ञानिक कभी हार नहीं मानते। पिछली विफलता ने हमें दुखी अवश्य किया था लेकिन हम हताश नहीं हुए। क्योंकि हमारा नेतृत्व हार को जीत में बदलने का मंत्र देता है। हम आपदा में अवसर तलाशते हैं। पिछली विफलता जब चंद्रयान-2 की अंतिम समय में तकनीकी दिक्कत से हमारे सामने आई, तब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाया। जिसका सार्थक परिणाम सामने आया है कि आज हम स्पेस टेक्नोलॉजी के सबसे चमकदार सितारे बन चुके हैं। आज भारत के मुकाबले कोई भी नहीं है। जब नेतृत्व सक्षम हो तो उससे वैज्ञानिकों को संबल मिलता है। हमारे वैज्ञानिकों में कभी कोई कमी नहीं रही लेकिन भारत के राजनीतिक नेतृत्व में वैज्ञानिकों को दुनिया का सिरमौर बनाने का माद्दा नहीं था। आज सक्षम नेतृत्व है और हमारे सक्षम वैज्ञानिक दुनिया के सामने एक मिसाल पेश कर चुके हैं।प्रदेश भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि आज इसरो ने जो सफलता अर्जित की है, वह आने वाले समय में भारत को और अधिक मजबूत बनाने की प्रेरणा दे रही है। हमारे वैज्ञानिक चंद्रमा पर जीत दर्ज करने के बाद अब दुनिया को अंतरिक्ष की जो जानकारी देंगे, वह भारत ही कर सकता था और भारत ने कर दिया।भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने देश की 140 करोड़ जनता का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। भारत का मस्तक और ऊंचा हुआ है। भविष्य में हमारे वैज्ञानिक ऐसी ही उपलब्धियां अर्जित करते रहेंगे, जिन्हें देखकर दुनिया दांतों तले उंगली दबा लेगी। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महामंत्री द्वय ओपी चौधरी, विजय शर्मा, भाजपा मीडिया समिति संयोजक रसिक परमार, घोषणा पत्र समिति सदस्य पंकज झा सहित बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- -65 लोगों की टीम ने 24 घंटे की मेहनत से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के लिए तैयार किया स्पेशल केक-केक में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाएं एवं मुख्यमंत्री के तस्वीरों की लगाई गई मिनी स्टैंडीरायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मल्टी लेवल पार्किंग में अपने जन्मदिन पर आज 150 फीट लंबा केक काटा। मुख्यमंत्री के जन्मदिन की खुशी में नगर निगम रायपुर महापौर श्री एजाज ढेबर के मार्गदर्शन में बोंजेलो के बेकिंग और आइसिंग डिवीजन ने डेढ़ सौ फीट लंबा केक तैयार किया। केक के निर्माण में 65 लोग जुटे रहे। उन्होंने 24 घंटे कड़ी मेहनत कर यह 430 किलोग्राम का केक तैयार किया।केक की खास बात यह थी कि इस लंबे केक में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गांव-गरीब-किसान-श्रमिक- महिला-युवाओं सभी के लिए संचालित की जा रही फ्लैगशिप योजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री की किसान हितैषी योजनाओं से लेकर हर वर्ग के लिए बनाई जाने वाली योजनाओं तक सभी प्रमुख योजनाओं को इसमें समेटने की कोशिश की गई।मुख्यमंत्री ने केक काटने के पश्चात केक बनाने वाली टीम के सदस्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आपने जनहित में चलाई जा रही सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को इसमें दिखा दिया है। इस तरह से अनूठे तरीके से आपने केक बनाकर मेरे जन्मदिन को और भी यादगार बना दिया।इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा, नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे सहित पार्षद श्री जितेन्द्र अग्रवाल एवं श्री आकाश तिवारी भी मौजूद रहे।
- -कलेक्टोरेट के सामने मल्टीलेवल पार्किंग में हुई बीपीओ की शुरूआत-श्री बघेल ने एक सौ युवाओं को जॉब लेटर भी दिए-मल्टीनेशनल कंपनियों से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्रीरायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ के युवाओं को बीपीओ सेंटर का तोहफा दिया। कलेक्टोरेट के सामने मल्टीलेवल पार्किंग के पांचवे और छठवें माले पर बने इस बीपीओ सेंटर का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया। उन्होंने यहां बीपीओ सेंटर में काम करने के लिए एक सौ युवाओं को जॉब लेटर भी दिए। इस बीपीओ सेंटर की स्थापना लगभग दस करोड़ रूपये की लागत से की गई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की सोच के अनुरूप इस बी.पी.ओ. सेंटर के शुरू हो जाने से अब रायपुर के युवाओं को उन्नत व आधुनिक सुविधाओं के जरिए रोजगार के नये अवसर भी मिलेंगे। इस बी.पी.ओ. सेंटर के जरिए छत्तीसगढ़ के युवा कॉल सेंटर कस्टमर सपोर्ट, सेल्स एंड मार्केटिंग, डाटा एंट्री, टेक्निकल सपोर्ट, चौट सपोर्ट, बैंक एंड फ्रंट ऑफिस वर्क, सोशल मीडिया हैण्डलिंग, डाटा एनालिसिस जैसे आउटसोर्सिंग व्यवसायों से जुड़ेंगे।बीपीओ सेंटर का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि सूचना क्रांति के इस दौर में रायपुर में लम्बे समय से ऐसे आधुनिक बी.पी.ओ. सेंटर की जरूरत महसूस हो रही थी, जहां काम करते हुए कम लागत पर बेरोजगार व कॉलेज में पढ़ रहें युवाओं को पूरी दुनियां से जुड़कर अपने कौशल बढ़ाने का समुचित अवसर मिले। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी हर घर तक संदेशों को पहुंचाने के लिए ऐसे बीपीओ आधारित हाइटेक कॉल सेंटर की आवश्यकता शहर में महसूस की जा रही थी। रायपुर में इस तरह के कॉल सेंटर उपलब्ध नहीं होने के कारण यहां के युवाओं को इंदौर, बैंगलुरू जैसे अन्य महानगरों में जाकर रोजगार के अवसर तलाशने पड़ते थे।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में सीमित संसाधनों के कारण यहां कें युवा रोजगार से वंचित हो जाते थे। अब रायपुर में बीपीओ सेंटर खुल जाने से ऐसे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इस सेंटर के मार्फत देश-विदेश की बड़ी कंपनियों और वाणिज्यिक सेवा संस्थानों से जुड़कर स्थानीय युवाओं की रोजगार और विकास में भागीदारी भी बढ़ेगी। इसके साथ ही नई तकनीकों के उपयोग से विभिन्न कंपनियों में संपर्क होने से युवाओं का संवाद कौशल भी बढ़ेगा, जिससे विकास के नए रास्ते खुलेंगे।उल्लेखनीय है कि देश में अपने तरह का अनोखा मॉडल है जिसमें सरकार एक सेतु बनकर सर्विस प्रोवाइडर्स को स्थानीय युवाओं को रोज़गार के लिए आमंत्रित कर रही है । इस बीपीओ सेंटर में पूरी अधोसंरचना सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है । सर्विस प्रोवाइडर्स को भी राज्य सरकार ने आमंत्रित किया है और राज्य के युवाओं को रोज़गार उपलब्ध कराया है। बीपीओ सेंटर में कार्यरत युवाओं को 15 से 18 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन के रूप में मिलेगा।500 युवाओं को रोजगार मिलेगा, आज 100 युवाओं को मिले जॉब लेटरमुख्यमंत्री श्री बघेल ने बीपीओ सेंटर का उद्घाटन करते हुए यहां काम करने के लिए 100 युवाओं को जॉब लेटर भी दिए। इस बीपीओ सेंटर में छत्तीसगढ़ के 500 युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। बीपीओ सेंटर में काम करने के लिए लगभग एक हजार आवेदन मिले थे। तीन दिन की स्क्रिनिंग प्रक्रिया के बाद इनमें से साढ़े छह सौ युवाओं को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। साक्षात्कार के बाद 100 युवाओं का चयन बीपीओ में काम करने के लिए किया गया है। शेष चार सौ युवाओं का चयन भी आने वाले 10-15 दिनों में कर लिया जाएगा और एक महीने की ट्रेनिंग के बाद उन्हें बीपीओ में नौकरी दे दी जाएगी। बीपीओ सेंटर के लोकार्पण के पश्चात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने युवाओं के साथ सेल्फी भी ली।इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा, नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे सहित पार्षद श्री जितेन्द्र अग्रवाल एवं श्री आकाश तिवारी भी मौजूद रहे।
-
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मल्टीलेवल पार्किंग में डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाला केक काटा। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर यह स्पेशल केक बोंजेलो द्वारा तैयार किया गया है। डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाले इस केक का कुल वजन 430 किलोग्राम है। बेकिंग और आइसिंग डिवीज़न के 65 लोगों की टीम ने 24 घंटे की मेहनत से इसे तैयार किया है। पूरे केक में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाएं एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की तस्वीरों की मिनी स्टैंडी लगाई गई है।
-
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखण्ड-बलौदाबाजार में महानदी परियोजना की लवन वितरण शाखा नहर के अंतर्गत वितरक शाखा क्रमांक-14 के मरम्मत एवं लाईनिंग कार्य के लिए 7.48 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए है।
महानदी परियोजना की लवन शाखा नहर से जुड़ा, कसियारा, पैसर, सरखोर पंडरिया एवं परसाडीह माईनर नहरों के रिमाडलिंग एवं सी.सी. लाईनिंग कार्य एवं स्ट्रक्चर्स कार्य के लिए सात करोड़ 48 लाख 65 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी परियोजना रायपुर को प्रदान की गई है। इस योजना के कार्य पूरा होने पर कुल 1732 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता प्रस्तावित है। -
छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को तम्बाखू और तंबाखू युक्त पदार्थों का सेवन नहीं करने दी गई समझाईश
जगदलपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी के निर्देशन एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. ऋषभ साव के मार्गदर्शन में जिले के तोकापाल विकासखंड के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मावलीभाटा में विद्यालयीन मुख स्वास्थ्य एवं तम्बाकू नियंत्रण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बारे में ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ अश्लेषा तिवारी ने बताया कि उक्त जागरूकता कार्यक्रम में तम्बाखू एवं तम्बाकू युक्त पान मसाले और अन्य पदार्थों से होने वाली बीमारियों एवं नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी देकर छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को तम्बाखू और तम्बाखूयुक्त पदार्थों का सेवन नहीं करने की समझाईश दी गयी। इसके साथ ही शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के समन्वय हेतु जागरुकता तथा 4 ए तथा 4 डी आयाम का कार्यपालन समझाया गया, जिसके पालन करने से व्यसनों के चंगुल से छुटकारा पाया जा सकता है।
इस दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के मेडिकल टीम डॉ. मनोज, डॉ फातिमा के साथ विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। यूनिसेफ से कुमारी सुषमा ने किशोर-किशोरियों के उन्नत स्वास्थ्य हेतु छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान किया। इससे विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य एवं मुख स्वास्थ्य के महत्व के सम्बंध में विस्तारपूर्वक जानकारी मिली।
ज्ञातव्य है कि स्कूली छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग जांच से पता चला कि महज 8 साल की उम्र से भी कम उम्र में बच्चों का तम्बाकू एवं सम्बन्धित व्यसनों से संपर्क हो जाता है। इस जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया कि नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल में दन्त रोगों का इलाज दन्त चिकित्सक डॉ अश्लेषा तिवारी स्वयं कर रही हैं। इसके साथ ही मानसिक रोगों एवं व्यसनों से निजात पाने के लिए भी तोकापाल में ही काउंसलिंग एवं दवाइयां उपलब्ध है। -
142 पशुओं में खुरहा-चपका रोग का किया प्रतिबंधात्मक टीकाकरण
महासमुंद। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा सुराजी ग्राम योजना के अंतर्गत स्थापित गौठानों एवं गौठान ग्रामों मे पशु चिकित्सा सेवा प्रदाय करने के लिए 20 अगस्त को मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई का शुभारंभ महासमुंद में किया गया। महासमुंद सहित प्रदेश के 12 जिलों की 50 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अपने गंतव्य स्थानो के लिए रवाना किया गया।
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने बताया कि जिले को प्राप्त 05 मोबाईल चिकित्सा इकाई प्रत्येक विकासखण्ड में अपनी सेवा 21 अगस्त से निरंतर प्रदाय कर रहे है। विकासखण्ड महासमुंद के गौठान ग्राम सरेकेल व पर्थरी विकासखण्ड बागबाहरा के गौठान ग्राम पटपरपाली व सुअरमार, विकासखण्ड पिथौरा के गौठान ग्राम भुरकोनी व सोहागपुर, विकासखण्ड बसना के गौठान ग्राम नवागांव व हाड़ापथरा तथा विकासखण्ड सराईपाली के गौठान ग्राम छिबर्रा व बेलमुण्डी में पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जिसमें कुल 279 पशुओं का उपचार किया गया। औषधि वितरण 915, बधियाकरण- 40, रोगजांच-07 एवं 142 पशुओं में खुरहा-चपका रोग का प्रतिबंधात्मक टीकाकरण किया गया। मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई द्वारा प्रतिदिन 02 गौठानों में अपनी सेवायें प्रदाय की जा रही है, इस प्रकार माह में प्रति विकासखण्ड 50 गौठानों में सेवा प्रदाय की जाएगी।
उन्होंने बताया कि मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई, सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। जिसमें 1 पशु चिकित्सक, 1 पैरावेट तथा 1 ड्रायवर कम हेल्पर है। उक्त मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सर्व सुविधा संपन्न हैं। इकाई का संचालन समय सुबह 8 बजे से संध्या 4 बजे तक रहेगा।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य गौठान/गौठान ग्रामों में नियमित पशु चिकित्सा सेवाएं, पशु रोग जांच, प्रतिबंधात्मक टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से नस्ल सुधार के साथ-साथ रोग उद्भेद को नियंत्रित करना, विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार तथा विभागीय कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता पैदा करना शामिल है। योजनान्तर्गत रायपुर में कॉल सेंटर स्थापित किया गया है, जिससे सम्पर्क हेतु टोल फ्री नंबर 1962 है। पशुपालक 1962 डायल कर कॉल सेंटर में उपस्थित पशु चिकित्सक से चिकित्सीय परामर्श एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। आवश्यक होने पर कॉल सेंटर द्वारा नजदीकी विभागीय संस्था/पैरावेट तथा मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। -
स्थानीय निकायों को आय के नये स्रोत विकसित करने पर दिया जोर
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष श्री सरजियस मिंज ने जगदलपुर नगर पालिक निगम के सभाकक्ष में आहूत बैठक के दौरान स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर विस्तृत चर्चा करते हुए निकायों के आय के स्रोतों की जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की इस बैठक में स्थानीय निकायों को आय के नये स्रोत विकसित कर वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने पर बल दिया। इस बैठक में अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग श्री सरजियस मिंज सहित छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के सचिव श्री सतीश पाण्डे, सयुंक्त सचिव डॉ जेएस बिदी और महापौर श्रीमती सफीरा साहू के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग की इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपने स्थानीय निकायों की वित्तीय व्यवस्था, राजस्व व अन्य समस्याओं के संबंध में छत्तीसगढ़ वित्त आयोग के समक्ष अपनी बात रखी। इस दौरान महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने नगरीय निकाय की वित्तीय स्थिति के संबंध में अपनी बात रखते हुए नगर निगम के अंतर्गत आय के नये स्रोत विकसित करने हेतु सुझाव दी। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री सरजियस मिंज ने सभी से गहन चर्चा करने और सुझाव सुनने के पश्चात कहा कि सभी नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति एवं समस्याओं के बारे में वित्त आयोग के द्वारा शासन को अवगत कराया जाएगा और निराकरण के लिए पहल किया जाएगा। सचिव श्री सतीश पांडे ने भी अपनी बात रखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा किया। इस बैठक में नगर पालिक निगम जगदलपुर एवं नगर पंचायत बस्तर के पार्षदगण और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। -
रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को जन्मदिन के अवसर पर दी शुभकामनाएं











.jpg)














.jpg)
.jpg)