- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर। छत्तीसगढ़ में बच्चों की सुरक्षा, देखभाल और अधिकार संरक्षण को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज कोरबा जिले के बाल संप्रेषण गृह (बालक), बाल गृह (बालिका) एवं बाल गृह (बालक) का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा भी उपस्थित थीं।निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष ने बच्चों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं, उपलब्ध सुविधाओं और देखभाल की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने संस्थाओं में स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम के सभी प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी आवश्यक रिकॉर्ड, पंजी और शासन के निर्देशों को अद्यतन रखने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि बच्चों से संबंधित सभी प्रक्रियाएं नियमों के अनुरूप संचालित हों।बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े और अध्यक्षश्रीमती शर्मा ने सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, उनकी नियमित मॉनिटरिंग और प्रशिक्षित सुरक्षा गार्डों की उचित तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संस्थाओं के प्रवेश-द्वारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी को और मजबूत करने पर भी बल दिया गया।मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि बच्चों के लिए सुरक्षित, संवेदनशील और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है, और इसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाल संरक्षण, पुनर्वास एवं देखभाल से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध और मानक अनुरूप पूरे किए जाएं।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अजीत वसन्त और जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बसंत मिंज भी उपस्थित रहे।
- - 110 से अधिक ग्रामीणों ने लिया हिस्सामोहला । मानपुर डिपो मोहला वनमण्डल मोहला के द्वारा आज लाख पालन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य लाख पालन के लाभों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करना और उन्हें इस व्यवसाय से जुड़ने के लिए प्रेरित करना था। कार्यशाला का संचालन मास्टर ट्रेनर श्रीमती मीतू गुप्ता, श्री सूर्य कुमार ध्रुव, और श्रीमती गरिमा कश्यप ने किया।कार्यशाला में बिहान लाख का ट्रिटमेंट और कुसुम पेड़ में लाख लगाना जैसे महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल कार्य दिखाए गए। विशेषज्ञों ने बताया कि लाख पालन न केवल एक लाभकारी व्यवसाय हो सकता है, बल्कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि लाख पालन से पर्यावरण के लिए भी लाभकारी हो सकता है, क्योंकि यह पेड़ों की वृद्धि और जैव विविधता को बढ़ावा देता है। कार्यशाला के दौरान, ग्रामीणों ने लाख पालन से जुड़ी कई जिज्ञासाएं व्यक्त की, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा दिया गया। कार्यशाला में कुल 110 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया और लाख पालन के बारे में नई जानकारी प्राप्त की।कार्यशाला में वनमण्डल अधिकारी मोहला, उप वनमण्डलाधिकारी मानपुर, परिक्षेत्र अधिकारी उत्तर मानपुर, परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण मानपुर, और परिक्षेत्र अधिकारी अंबागढ़ चौकी के अलावा, समिति खैरकट्टा, चिखलाकसा, पुगदा, उचहपुर, खुर्सीपार, कारेकट्टा, और जालवाही के सदस्य शामिल हुए।
- - सुव्यवस्थित धान खरीदी ने बढ़ाया किसानों का विश्वासमोहला । शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के मार्गदर्शन में जिले में धान खरीदी कार्य पारदर्शी, व्यवस्थित और किसान-हितैषी ढंग से निरंतर जारी है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के 19 प्राथमिक समितियों के 27 उपार्जन केंद्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है।खरीदी केंद्रों में शासन द्वारा धान खरीदी को सुचारु व्यवस्था एवं किसानो की सुविधा के लिए गेट पास एप का प्रारंभ किया गया है। इसके तहत किसानों को धान खरीदी केंद्र में आने पर अपने वाहन के साथ गेट पास एप में फोटो खिंचवाना होगा साथ ही धान खरीदी केन्द्र में आते समय अपना टोकन भी साथ लाना होगा। गेट पास एप के माध्यम से टोकन का स्कैन किया जाएगा। जिसके बाद किसान की फोटो खिची जाएगी। धान खरीदी के 48 से 72 घंटे के भीतर किसानों को धान का मूल्य प्राप्त हो जाता है। इस सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं से किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है।इसी क्रम में मोहला विकासखण्ड के ग्राम परसघाट की महिला किसान श्रीमती उमा जामड़े ने एकटकान्हार में 80 क्विंटल धान विक्रय किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में जब वह अपना धान लेके गई तों सबसे पहले धान खरीदी केंद्र में अपने वाहन के साथ गेट पास एप के माध्यम सें उनकी फोटो खींची गई साथ ही टोकन का स्कैन किया गया। उन्होंने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए बताया कि ऑनलाइन टोकन प्रक्रिया पूरी तरह सरल हैं, साथ ही गेट पास एप की सराहना करते हुए कहा की यह एप्प शासन की पारदर्शी और समयबद्ध है प्रक्रिया को दर्शाती हैं, उन्होंने कहाँ की शासन ने जब सें ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारम्भ की हैं तब सें ना तों उन्हें अब कतार में लगने या प्रतीक्षा करने जैसी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। साथ ही सरकार द्वारा उपलब्ध छाया, पेयजल एवं बैठने जैसी सुविधाओं ने खरीदी प्रक्रिया को और भी सहज बना दिया है।किसान श्रीमती उमा ने बताया कि केंद्र की बेहतर व्यवस्थाओं के चलते उनके पूरे धान का विक्रय बिना किसी बाधा के पूर्ण हुआ। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी खेती के कार्यों को बेहतर बनाने एवं अच्छी फसल के लिए ट्रेक्टर की खरीदा हैं। ट्रेक्टर के माध्यम से खेती आसान हुई और इस साल उनकी फसल बहुत अच्छी हुई हैं। जिससे उन्हें अच्छी खासी आमदनी हुई। वह कहती हैं कि इस साल की आमदनी का उपयोग वह अपने ट्रेक्टर के किसानी पार्टस लेने में करेंगी। जिससे कृषि कार्य में। आसानी के साथ बेहतर आमदनी प्राप्त होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित शासन-प्रशासन को किसानों के हित में इस मजबूत और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
- - कभी लकड़ी के सहारे चलते थे, ट्राइसाइकिल मिलने से होगा सफर आसानमोहला । जिला कार्यालय परिसर में आज एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जब विकासखंड मोहला के ग्राम मार्री श्री जीवन लाल परतेती अपनी रोजमर्रा की पीड़ा और संघर्ष को शब्दों में समेटे हुए समाज कल्याण विभाग पहुँचे। वर्षों से चलने-फिरने में गंभीर कठिनाई झेल रहे श्री जीवन लाल परतेती केवल एक लकड़ी के डंडे के सहारे चलने को मजबूर थे। यह डंडा उनका सहारा जरूर था, परंतु इसके साथ हर कदम दर्द, असुविधा और असहायता की याद भी लेकर आता था।दैनिक कार्य करना उनके लिए चुनौती बन चुका था। जैसे थोड़ी दूरी तक भी चल पाना कठिन, लगातार शारीरिक दर्द, संतुलन बनाए रखने में परेशानी, साधारण कामों में दूसरों पर निर्भरता एवं घर से बाहर निकलना भी जोखिम भरा रहता था। इसी पीड़ा को लेकर बंया करते श्री जीवन लाल ने समाज कल्याण विभाग में आवेदन दिया। आवेदन देते समय उनकी आँखों में एक उम्मीद की चमक थी। शायद अब उन्हें वह सहायता मिल सके जिसकी वे लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे।उनकी इस गहरी पीड़ा को समझते हुए समाज कल्याण विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिव्यांगजनों हेतु सहायक उपकरण प्रदाय योजना के अंतर्गत उनके द्वारा दिए आवेदन का तत्काल निराकरण किया। तत्पश्चात आज कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने श्री जीवन लाल परतेती को ट्राइसाइकिल तथा वॉकर प्रदान किया। उपकरण प्राप्त करते ही उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी और राहत की मुस्कान दिखने को मिली।लंबे समय से सहारे की तलाश कर रहे श्री परतेती ने उपकरण पाकर शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया और बताया कि यह सहायता उनके जीवन में नई रोशनी और आत्मनिर्भरता लेकर आई है। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। यह ट्राइसाइकिल और वॉकर न केवल आपकी सुविधा बढ़ाएँगे, बल्कि आपको नए अवसर और आत्मविश्वास भी देंगे। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग से श्री अखिलेश तिवारी उपस्थित रहे।
- पारदर्शी धान खरीदी से खुश मुढ़ीपार के किसान कुमार वर्मारायपुर। ग्राम मुढ़ीपार के किसान कुमार वर्मा ने उपार्जन केंद्र भरसेली में अपने 293 कट्टा धान की बिक्री कर समर्थन मूल्य पर मिली पारदर्शी प्रक्रिया और सुविधाओं की सराहना की है। वर्मा ने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वह अपने बेटे की शादी में करेंगे, जिससे उनके परिवार में खुशी का माहौल है।बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के किसान कुमार वर्मा ने बताया कि वे 6 एकड़ भूमि में धान की खेती करते हैं और इस वर्ष उन्हें ऑनलाइन टोकन की सुविधा मिली, जिसे उन्होंने मोबाइल से आसानी से प्राप्त किया। वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही धान खरीदी से किसानों को आर्थिक बल मिला है।धान तौल प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्धश्री वर्मा ने केंद्र की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि भरसेली केंद्र में समय पर बारदाना उपलब्ध कराया जा रहा है, तौल प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध है,किसानों की सुविधा के लिए समाधान पेटी भी लगाई गई है, जिसमें सुझाव और समस्याएं लिखकर दी जा सकती हैं। सरकारी व्यवस्थाओं से प्रभावित किसान वर्मा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान हितैषी पहलों से खेतिहर परिवारों को वास्तविक लाभ मिल रहा है और कृषि कार्य और अधिक मजबूत हुआ है।
- -ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से धान बेचने की प्रक्रिया आसान हुई - कृषक भागवत और शिवचरणमहासमुंद / खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य सरकार के मंशानुरूप जिले में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। आज धान खरीदी का 12वां दिन है। जिले के सभी 182 धान उपार्जन केन्द्रों में आज दिनांक तक 97 हजार 213 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।इसी क्रम में जिले के ग्रामीण सेवा सहकारी समिति झालखम्हरिया धान उपार्जन केंद्र में विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी सुगमता से जारी है। झालखम्हरिया के केंद्र प्रबंधक श्री भोजराम साहू ने बताया कि धान खरीदी का कार्य बिना किसी व्यवधान के जारी है। अधिकांश किसान पहले से ही ऑनलाइन टोकन कटवाकर निर्धारित समय पर धान लेकर केंद्र पहुंच रहे हैं। इससे खरीदी प्रक्रिया तेज़, सरल और भीड़ रहित है।झालखम्हरिया उपार्जन केन्द्र में धान बेचने आए ग्राम मांगरा के किसान श्री भागवत साहू ने 42 क्विंटल धान बेचकर खरीदी प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन टोकन प्रणाली से उन्हें केंद्र पर इंतजार नहीं करना पड़ा और पूरी प्रक्रिया सहज रही। इसी तरह झालखम्हरिया के किसान श्री शिवचरण साहू ने 107 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि वे निर्धारित समय पर पहुंचे और बिना किसी परेशानी के खरीदी प्रक्रिया संपन्न की। यहां पहुंचे अन्य किसानों ने बताया कि इस बार टोकन व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है एवं ऑनलाइन है। तौलाई सही हो रही है, बारदाने की कोई कमी नहीं है और सरकार की व्यवस्थाओं से वे पूरी तरह संतुष्ट हैं। कृषक श्री भागवत एवं श्री शिवचरण सहित अनेक किसानों ने ऑनलाइन टोकन व्यवस्था व खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए राज्य शासन की सराहना करते हुए धन्यवाद किया है।
- -शिक्षण गुणवत्ता, स्वच्छता और संसाधनों की स्थिति का लिया जायजा-छात्रों से लिया प्रत्यक्ष फीडबैकरायपुर । प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग जिले के पुलगांव, सेवती, बोरई तथा राजनांदगांव जिले के बिरेझर, सलोनी और चारभांठा स्थित विभिन्न शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री यादव ने विद्यार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, आवश्यकताओं और सीखने के अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालयों में विद्यार्थियों व शिक्षकों की उपस्थिति, स्कूल परिसर की स्वच्छता तथा उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों की स्थिति की गंभीर समीक्षा की।मंत्री श्री यादव ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चारभांठा में स्मार्ट क्लास के माध्यम से संचालित शिक्षण व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री ने विद्यालय स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए किनिर्धारित पाठ्यक्रम समय पर पूर्ण करें,बच्चों को प्रैक्टिकल गतिविधियाँ नियमित रूप से कराएँ तथा आगामी परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी सुनिश्चित करें। शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि “प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।”निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री यादव ने दुर्ग जिले के बड़े बिरेझर में स्थित धान खरीदी केंद्र का भी मुआयना किया। यहां उन्होंने उपस्थित किसानों से संवाद कर बारदाना की उपलब्धता, टोकन व्यवस्था, धान उठाव एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधक को निर्देश दिए कि धान खरीदी प्रक्रियाएँ समयबद्ध, पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित हों।मंत्री श्री यादव ने कहा कि शिक्षा और किसानों से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।
- रायपुर ।किसानों की महीनों की कठिन मेहनत ओर पसीने की कमाई अब उपार्जन केंद्रों में खुशियों के रूप में दिखाई दे रही है। खेत में बीज से लेकर बालियों के पकने तक लगभग चार से छः महिना की लगन और परिश्रम का प्रतिफल आज किसानों को उनके अनमोल मूल्य के रूप में मिल रहा है। इस सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी व्यवस्था से किसान संतुष्ट हैं, जिसकी झलक उनके मुस्कुराते चेहरों में साफ दिखाई देती है। धान खरीदी प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त करते हुए श्री जयशंकर ने कहा कि सरकार द्वारा समय पर खरीदी, सुविधाजनक व्यवस्था और उचित मूल्य प्रदान किए जाने से किसानों को बड़ी राहत मिली है।धान बेचने के बाद गेहूं की बुवाई की तैयारी में किसानराज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में भी धान को प्रति क्विंटल के मान से समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 3100 रुपये पर खरीदा जा रहा है। बलरामपुर जिले के ग्राम सेमली निवासी किसान श्री जयशंकर सिंह ने इस वर्ष अपनी मेहनत से 275 बोरी धान की उपज प्राप्त की है। उन्होंने बलरामपुर धान उपार्जन केंद्र में अपना धान बेचा। वे बताते हैं कि उनकी खेती में पत्नी तथा परिवार के सदस्यों का संयुक्त योगदान रहता है। उन्होंने बताया कि धान बेचने के बाद अब वे गेहूं की बुवाई की तैयारी में जुट गए हैं। धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति तथा खेती को और उन्नत बनाने में करेंगे।किसानों के कठिन परिश्रम का हो रहा है सम्मानउल्लेखनीय है कि राज्य सरकार किसानों के कठिन परिश्रम का सम्मान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। समर्थन मूल्य पर सुगम, पारदर्शी और सुविधाजनक धान खरीदी व्यवस्था ने किसानों में आत्मसंतोष का संचार किया है। शासन के दूरदर्शी पहल के कारण श्री जयशंकर जैसे अनगिनत किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटी है। कृषक श्री जयशंकर सिंह ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को आभार व्यक्त किया है।
- महासमुन्द / दिव्यांग व्यक्तियों के प्रति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने, उन्हें समान अवसर एवं अधिकार प्रदान कराने तथा उनके सामर्थ्य से समाज को परिचित कराने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 3 दिसंबर 2025 को प्रातः 9 बजे से सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भलेसर रोड महासमुंद में आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए विविध गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी। जिसमें खेल-कूद प्रतियोगिताएँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉक शो, फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर शामिल है। इसके साथ ही अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर जिले का नाम रोशन करने वाले दिव्यांगजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार दिव्यांगता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे अशासकीय एवं स्वैच्छिक संस्थाओं का भी सम्मान किया जाएगा। उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती संगीता सिंह ने अधिक से अधिक दिव्यांगजन, स्कूली एवं महाविद्यालयीन दिव्यांग छात्र-छात्राओं तथा दिव्यांगता क्षेत्र में सक्रिय अशासकीय स्वैच्छिक संस्थाओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
- -छात्र-छात्राओं एवं डॉक्टर सहित न्यायाधीशगण हुए जागरूकता रैली में शामिलमहासमुंद / छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं स्टेट प्लान आफ एक्शन के तहत विशेष दिवस पर किए जाने वाले कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद की अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया के मार्गदर्शन पर आज विश्व एड्स दिवस 01 दिसंबर के अवसर पर जिला न्यायालय महासमुंद के सभाकक्ष में रिवरडेल स्कूल के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में विधिक जागरूकता पर अधारित एड्स और साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद की सचिव श्रीमती आफरीन बानो ने बताया कि विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय महासमुंद के सभाकक्ष में एक विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं एचआईव्ही एडस पर अधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया साथ ही रिवरडेल स्कूल से पहुंचे छात्र-छात्राओं के साथ जागरूकता रैली भी निकाली गई जिसे प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गयां।कार्यक्रम में एड्स एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में गुप्तेश आचार्य ने एड्स एवं साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों और डिजिटल सुरक्षा के उपायों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके अलावा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित छात्र-छात्रों के मध्य विधि विषयों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया साथ ही भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दी गई। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग से उपस्थिति चिकित्सक व सह स्टाफगण भी उपस्थित रहे। इसी प्रकार कार्यक्रम अवसर पर प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया द्वारा अपने उद्बोधन में उपस्थित छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई। इस अवसर पर कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीश श्री प्रभुल्ल कुमार सोनवानी, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सुश्री संघपुष्पा भतपहरी, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफ.टी.सी, श्रीमती मोनिका जायसवाल, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री आनंद बोरकर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री चेतना ठाकुर, सचिव श्रीमती आफरीन बानो सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण, चिकित्सा अधिकारी पारखी मेहता एवं कर्मचारीगण, रिवरडेल स्कूल से पहुंचे शिक्षक गण और अधिकार मित्र उपस्थित रहे।
- -84 प्रतिशत तक पहुंचा डिजिटाइजेशनमहासमुंद / छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 04 नवम्बर 2025 से प्रारम्भ है। इसी क्रम में महासमुंद जिले के चारों विधानसभा सरापाली-39, बसना-40, खल्लारी-41 एवं महासमुंद-42 में कुल 1083 बीएलओ द्वारा निर्वाचक गणना प्रपत्रों का शत प्रतिशत वितरण पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही जिले में प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो अब तक 84.64 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने सभी बीएलओ को एसआईआर की संपूर्ण प्रक्रिया समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।जिले में कुल 8 लाख 86 हजार 422 मतदाता पंजीकृत है, इनमें 7 लाख 50 हजार 260 मतदाताओं के गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज्ड किया जा चुका है। जिसमें सरायपाली अंतर्गत 84.60 प्रतिशत, बसना अंतर्गत 89.01 प्रतिशत, खल्लारी अंतर्गत 87.06 प्रतिशत एवं महासमुंद अंतर्गत 77.44 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है।उल्लेखनीय है कि एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 4 दिसम्बर तक थी। चुनाव आयोग द्वारा जारी नया शेड्यूल के अनुसार एसआईआर समय सीमा में 7 दिवस बढ़ाने पर अब 11 दिसम्बर तक विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य जारी रहेगा।
- महासमुंद / उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के 6 जरूरतमंदों के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें चिकित्सकीय उपचार हेतु 4 लोगों के लिए 65 हजार रुपए एवं शिक्षा हेतु 2 लोगों के लिए 30 हजार रुपए के मान से कुल 95 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।इनमें महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत चिकित्सा के लिए ग्राम रसोड़ा की श्रीमती काजल सोना, ग्राम बोंदानवापाली की काजल राणा, ग्राम लहंगर की श्रीमती मीना बाई देवदास एवं पिथौरा के ग्राम कोल्दा निवासी श्री भुवन लाल के लिए तथा शिक्षा हेतु महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम गाड़ाघाट बोहंदी के श्री केशव नायक एवं ग्राम लाफ़िन खुर्द की रोशनी साहू के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को मतदाता परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वयं के दो फोटो सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज संबंधित तहसील कार्यालय में प्रस्तुत करने होंगे। इसके बाद स्वीकृत राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा।
- -अभी तक 102 प्रकरणों में 9 हजार 369 क्विंटल धान जप्त-राइस मिल में स्टॉक से अधिक संग्रहण पर 3020 कट्टा धान जप्तमहासमुंद / जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। इसके साथ ही अवैध धान परिवहन, संग्रहण और विक्रय पर रोक लगाने जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर राजस्व, मंडी, खाद्य एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें जांच चौकियों, राइस मिलों और उपार्जन केंद्रों में लगातार छापेमारी कर रही हैं। राइस मिलों में भी स्टॉक वेरिफिकेशन का कार्य निरंतर रूप से जारी है।जिले में अब तक कुल 102 प्रकरणों में 9369 क्विंटल से अधिक धान की जप्ती की गई है। इसी क्रम में आज खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने जिले की एक राइस मिल में बड़ी कार्रवाई की। स्टॉक वेरिफिकेशन के दौरान मिल में धान का स्टॉक घोषित मात्रा से अधिक पाया गया, जिसे मौके पर ही जप्त कर लिया गया। खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव ने बताया कि पिथौरा स्थित रियांश राइस मिल राजाडेरा से कस्टम मिलिंग वर्ष 2024-25 का 3020 कट्टा धान स्टॉक से अधिक पाए जाने पर कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 का उल्लंघन के तहत जप्त किया गया।इसी तरह संयुक्त टीम द्वारा बागबाहरा में अवैध परिवहन करते हुए 72 कट्टा धान जप्त कर थाना के सुपुर्द किया गया। इसके अलावा सरायपाली में धान का अवैध परिवहन करते हुए गाड़ी और 60 कट्टा धान को जप्त कर थाना सरायपाली के सुपुर्द किया गया।उन्होंने कहा कि जिले की सभी राइस मिलों में भौतिक सत्यापन का कार्य लगातार जारी रहेगा। स्टॉक में किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संस्थानों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने कहा है कि धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी जारी रहेगी।
- -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम कोठार को दी 96 लाख रुपए की बड़ी सौगात, सड़क एवं सामुदायिक भवन निर्माण से बदलेगा गांव का स्वरूप-उपमुख्यमंत्री ने ग्राम कोठार में सीसी सड़क एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजनरायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के सशक्त नेतृत्व में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र चहुंमुखी विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत हो रहे सड़क निर्माण कार्यों से गांवों की कनेक्टिविटी और अधोसंरचना मजबूत हो रही है, वहीं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा मिल रही है। इसी क्रम में आज उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ग्राम कोठार पहुंचे, जहां उन्होंने 82.95 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली सीसी सड़क सह नाली निर्माण और 13 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।ग्राम कोठार में 41.65 लाख रूपएएवं 41.30 लाख रूपए की लागत से दो महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में वर्षों पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही 13 लाख रुपए की लागत से 2 सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि ग्रामों में बेहतर सड़क, स्वच्छ नाली व्यवस्था, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि “ग्राम कोठार सहित पूरे कवर्धा विधानसभा क्षेत्र को विकसित किया जा रहा है। सड़कें मजबूत होंगी तो कृषि, व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की पहली जरूरत होती है। सड़क निर्माण से स्थानीय निवासियों, किसानों एवं विद्यार्थियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। यह केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि ग्राम कोठार के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने ग्राम कोठार की एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पहल को याद करते हुए कहा कि पहले आवास योजना के लिए ग्राम कोठार से ही आंदोलन शुरू किया गया था। हमारी सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग में इस मांग को स्वीकृति प्रदान की गई। यह कवर्धा के लोगों के संघर्ष और विश्वास की बड़ी जीत है। उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों का नाम आवास में नहीं आया है, उनके लिए नया सर्वे कार्य कराया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पात्र सभी लोगों को आवास दिया जाएगा। ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कर अंतिम सूची तैयार की जाएगी, किसी भी योग्य परिवार को वंचित नहीं किया जाएगा।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। समयबद्ध, टिकाऊ और मजबूत सड़क निर्माण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आने वाले लंबे समय तक ग्रामीणों को इसका लाभ मिलता रहे। उन्होंने कहा कि सरकार के मार्गदर्शन और सभी के सक्रिय प्रयासों से कवर्धा विधानसभा विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ अब गाँव–गाँव तक पहुंच रहा है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मूलभूत आवश्यकताएँ पूरी हो रही हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि सड़क बनने के बाद ग्रामीणों विशेषकर बच्चों, महिलाओं और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़क सुविधा से कृषि कार्यों में तेजी आएगी, विद्यार्थियों के लिए स्कूल, कॉलेज तक पहुंचना आसान होगा और आपात स्थितियों में भी आवागमन सुगम बनेगा।
- -श्रोताओं के बीच बैठकर रामायण पाठ का किया श्रवणरायपुर ।छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा आज ग्राम मोटियारी में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने नवधा रामायण पाठ में श्रोताओं के बीच बैठ कर रामायण मंडली द्वारा प्रस्तुत भगवान श्रीराम की जीवन-गाथा स्तुति का श्रद्धाभाव से श्रवण किया।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचल में नवधा रामायण आयोजन की परंपरा बहुत प्राचीन है। रामायण मंडली के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन-मूल्यों को गीतों के रूप में सुनाना हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जो आज भी पूरे समर्पण के साथ निभाई जा रही है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव, नैतिकता और संस्कारों का विकास होता है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, गणमान्य नागरिक तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- -भारतीय पुलिस सेवा के परीवीक्षाधीन अधिकारियों ने की भेंटरायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि पुलिस को आमजनता से मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ बर्ताव करना चाहिए। पुलिस की छवि, थाने में शिकायत लेकर आने वाले नागरिकों से किए गए व्यवहार से बनती है। पुलिस अधिकारियों को थाने में आए पीड़ित व्यक्तियों की सहायता के लिए तत्पर होना चाहिए। राज्यपाल श्री डेका ने आज राजभवन में भेंट करने आए भारतीय पुलिस सेवा के परीवीक्षाधीन अधिकारियों से उक्त बातें कही।भेंट के दौरान राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंद्रखुरी रायपुर के निदेशक श्री अजय कुमार यादव, अकादमी के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज शुक्ला भी उपस्थित थे। परीवीक्षाधीन आइपीएस अधिकारियों श्री आदित्य कुमार, सुश्री अंशिका जैन, श्री बनसोडे प्रतीक दादासाहेब और सुश्री साकोरे मानसी नानाभाऊ ने राज्यपाल से भेंट की।
-
महासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी श्री उमेश वर्मा के मार्गदर्शन में आज महासमुंद शहर में खाद्य सुरक्षा निरीक्षण अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत शहर के विभिन्न होटलों, भोजनालयों, खाद्य विक्रय केंद्रों, ठेलों एवं खोमचों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, परिसर की स्वच्छता तथा व्यक्तिगत स्वच्छता की स्थिति का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही खाद्य सामग्री के परोसने या पैक करने में अखबारी कागज के उपयोग को हतोत्साहित करते हुए खाद्य कारोबारियों को नियमों का पालन करने समझाइश दी गई। जांच के दौरान अनेक प्रतिष्ठानों में उपरोक्त बिंदुओं का समुचित पालन नहीं पाए जाने पर कुल 09 खाद्य कारोबारियों को सुधार हेतु नोटिस जारी किया गया है। सभी को 07 दिवस के भीतर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।अभिहित अधिकारी श्री उमेश वर्मा ने बताया कि निर्धारित समय सीमा में सुधार नहीं करने की स्थिति में संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध प्रकरण तैयार कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही आगामी दिनों में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे निरीक्षण अभियान निरंतर रूप से संचालित किए जाएंगे ताकि नागरिकों को सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। - - अब तक जिले में 17675 पंजीकृत किसानों से 213 करोड़ 83 हजार रूपए मूल्य का 896285.20 क्विंटल धान की खरीदीराजनांदगांव । जिले में धान की खरीदी उत्सव के लिए किसानों में उत्साह एवं खुशी है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का परीक्षण किया जा रहा है। जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की दर एवं सूची व फ्लैक्स लगाए गए है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। धान बिक्री के लिए किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे है। जिससे उनके समय की बचत हो रही है और उन्हें सुविधा मिल रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक जिले में 17675 पंजीकृत किसानों से 213 करोड़ 83 हजार रूपए मूल्य का 896285.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। file photo
- राजनांदगांव । मिशन जल रक्षा अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगढ़ ग्राम सलोनी में जल स्वच्छता एवं फसल संगोष्ठी तथा नीर और नारी जल यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ में भू-जल स्तर में निरंतर आ रही कमी, ग्राम पंचायतों में पेयजल की समस्या के पूर्वानुमान एवं जिले के सेमी क्रीटिकल जोन में पानी की गंभीरता स्तर के संबंध में चर्चा की गई। फसल चक्र परिर्वतन कर जनभागीदारी के साथ जल संरक्षण, भू-जल रिचार्ज, कृषि एवं आजीविका संवर्धन संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत सलोनी में रबी फसल में धान के बदले कम पानी की आवश्यकता वाले अन्य फसल लिए जाने संबंधित प्रस्ताव ग्रामसभा की बैठक में पारित किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री श्रीमती फूलबासन यादव, नोडल अधिकारी श्री अनिल सोनवानी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सरपंच, रोजगार सहायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, किसान, महिला स्वसहायता समूह की सदस्य शामिल हुए। file photo
- - जिला चिकित्सालय में रिनोवेशन का कार्य 1 जनवरी के पहले पूर्ण करने के दिए निर्देश- सायकल स्टैण्ड एवं कैटीन संचालन हेतु टेंडर करने के लिए कहाराजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में जीवनदीप समिति कार्यकारिणी की बैठक ली। उन्होंने जिला चिकित्सालय में सायकल स्टैण्ड एवं कैटीन संचालन हेतु टेंडर करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय में महिला स्वसहायता समूह द्वारा मिलेट्स कैफे प्रारंभ करने के लिए कहा। उन्होंने जिला चिकित्सालय में रिनोवेशन का कार्य 1 जनवरी के पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में भोजन गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होना चाहिए। बैठक में जिला चिकित्सालय में हमर लैब में स्थापित विभिन्न जांच हेतु ऑटोएनालाईजर्स एवं चिकित्सालय के वार्डों में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न कंज्यूममेंबल सामग्री क्रय करने का निर्णय लिया गया। जिला चिकित्सालय के मनोरोग विशेषज्ञ द्वारा पांच बिस्तर मनोरोग वार्ड प्रारंभ करने के लिए पुराना पुरूष आर्थों वार्ड का चयन कर उसके उन्नयन कार्य हेतु प्राक्कलन प्रस्तुत किया गया। बैठक में जेम पोर्टल, जिला चिकित्सालय के मरम्मत कार्य, विभिन्न पदों पर भर्ती सहित अन्य मद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, डिप्टी कलेक्टर डॉ. प्रकाश टंडन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, अस्पताल अधीक्षक डॉ. यूके चन्द्रवंशी, सहित अन्य कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।
-
- किसान बिश्राम ने धान उपार्जन केन्द्र ढाबा में बेचा 52 क्विंटल धान
राजनांदगांव । जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। जिले के 96 धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य तेज गति से जारी है। किसानों के लिए धान खरीदी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया गया है। समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी और धान उपार्जन केन्द्रों में बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध होने पर किसानों में प्रसन्नता है। ग्राम नया ढाबा के किसान श्री बिश्राम दास साहू ने अपने निजी वाहन पर धान बिक्री करने धान उपार्जन केन्द्र ढाबा पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि घर बैठे टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप्प के माध्यम से टोकन कटाकर 52 क्विंटल धान बिक्री के लिए लाए हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी से किसानों को उनके मेहनत का उचित दाम मिल रहा है। जिससे हम किसान सही मूल्य पर अपने धान की बिक्री कर पा रहे है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र ढाबा में किसानों के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। इलेक्ट्रानिक तौल मशीन में धान की तौलाई तेज गति से की जा रही है, जो बहुत ही सुविधाजनक है।
किसान श्री बिश्राम दास ने कहा कि खेती-किसानी का कार्य करते हुए अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास 2.5 एकड़ खेती जमीन है, जिसमें धान का उत्पादन अच्छा हुआ है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसान कृषि कार्य में आधुनिक एवं तकनीकी पद्धति को अपना रहे हैं और किसानों का खेती-किसानी की ओर रूझान बढ़ा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष धान बिक्री की राशि से वे खेती-किसानी के लिए पर्याप्ता मात्रा में खाद-बीज एवं दवा में उपयोग किया है। जिससे धान की फसल का अच्छा उत्पादन हुआ है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। दूसरे राज्यों के किसानों के अपेक्षा यहां के किसान बहुत खुश है। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि सरकार धान का बहुत अच्छा समर्थन मूल्य दे रही है। जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को तहे दिल से शुक्रिया कहा। - - युवोदय स्वयं सेवकों की दो दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला सम्पन्नबिलासपुर /कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में यूनिसेफ द्वारा संचालित युवोदय मनोबल स्वयंसेवकों का दो-दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। जिले के विभिन्न विकासखण्डों से प्रत्येक विकासखण्ड के 30-30 स्वयंसेवक इस प्रशिक्षण में शामिल हुए। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने प्रशिक्षण के अंतिम दिन कार्यशाला में स्वयंसेवकों उपस्थित होकर स्वयं सेवकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज में जागरूकता आवश्यक है।तारबहार स्थित इंटेग्रेटेड कमांड सेंटर हॉल में आयोजित कार्यशाला में कलेक्टर ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को लोग समझें और जागरूक हों ये आवश्यक है। ताकि मानसिक रूप से मजबूत बन कर मानसिक समस्याओं का सामना कर सकें। उन्होंने मन की सेहत, सकारात्मक संवाद, टीमभावना, तथा समुदाय के साथ सहयोगपूर्वक कार्य करने की आवश्यकता पर मार्गदर्शन दिया व संवेदनशीलता और सामूहिक प्रयासों को सफलता की आधारशिला बताया। कलेक्टर ने स्वयंसेवकों के कार्य के प्रति निष्ठा और प्रयासों की सराहना की।कार्यशाला में विभिन्न तकनीकी सत्रों के माध्यम से स्वयं सेवकों की क्षमता-वृद्धि की गई। प्रशिक्षण के पहले दिन मानसिक स्वास्थ्य विषय पर आयोजित सत्र में स्वयंसेवकों को मन की सेहत, मनोवैज्ञानिक समस्याओं की प्रारम्भिक पहचान, तथा सहानुभूतिपूर्ण एवं सहायक संवाद की विधियों के बारे में विस्तार से बताया गया। दूसरे दिन बाल संरक्षण विषय पर जानकारी दी गई। बाल अधिकार, बाल संरक्षण की श्रेणियाँ, संकटग्रस्त अवस्था में बच्चों की स्थिति, कानूनी प्रावधान, किशोर न्याय अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, तथा बाल कल्याण समिति की भूमिका पर विस्तृत जानकारी स्वयं सेवकों को दी गई।साथ ही पालन-पोषण सेवा (फॉस्टर केयर) तथा पोषण सहायता (स्पॉन्सरशिप) जैसी सेवाओं के महत्व और प्रक्रिया को भी स्पष्ट रूप से समझाया गया। जिले में बच्चों की स्थिति तथा संकट में बच्चों की पहचान पर भी ध्यान केन्द्रित किया गया। कार्यशाला का संचालन समन्वयक योगेश पुरोहित तथा जिला समन्वयक एनीरोज़ टोडर द्वारा किया गया।
- दंतेवाड़ा । समाज के अन्य अल्पसंख्यक वर्गों के जरूरतमंद युवाओं तथा आत्मनिर्भर बनने इच्छुक महिलाओं के लिए जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति की अल्पसंख्यक टर्म लोन योजना विकास के अवसर उपलब्ध करा रही है बशर्ते उनमें अपने व्यवसाय के सफल संचालन का जुनून हो। आखिर अपने जीवन में स्वयं के बलबूते पर आय अर्जित करने की सफलता किसी मायने में कम नहीं होती। जिले के बड़े बचेली पालिका वार्ड क्रमांक-01 निवासी श्रीमती सुखविंदर कौर पति श्री सुखदेव सिंह भी ऐसी ही महिला हैं जिनकी आत्मनिर्भरता की चाह ने एक गृहिणी से दुकान संचालिका बना दिया। वे बताती हैं कि जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति से ऋण लेने से पूर्व एक छोटे से सिलाई दुकान का संचालन करती थीं, परन्तु संतोषप्रद आमदनी न होने से उनका झुकाव किराना व्यवसाय की ओर हुआ। घर-गृहस्थी के साथ आय का साधन तलाशने पर उन्हें शासन की इस योजना का लाभ सर्वाधिक उपयुक्त लगा। सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के उपरांत उन्हें किराना व्यवसाय हेतु एक लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ और उन्होंने सतगुरु जनरल स्टोर्स के नाम से घर में ही किराना दुकान प्रारंभ की। मेहनत और लगन से आज उन्हें प्रतिमाह लगभग 15 हजार रुपये की आय हो रही है, जिससे उनके मनोबल और परिवार के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है। वे खुश होकर कहती हैं कि इस योजना ने उनके सपनों को नई उड़ान दी है और अब वे आगे अपने व्यवसाय का विस्तार करने की योजना भी बना रही हैं।
- बिलासपुर /जिले में धान खरीदी की व्यवस्था अपने बेहतर प्रबंधन और पारदर्शी प्रक्रियाओं के कारण किसानों के बीच भरोसे का नया माहौल बना रही है। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता और तौल की तेज प्रक्रिया ने किसानों को अधिक सुविधा और राहत प्रदान की है। किसानों का कहना है कि खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित और सुचारू रूप से चल रही है। ग्राम नवापारा के किसान श्री जागेंद्र पटेल 52 क्विंटल 40 किलो धान लेकर केंद्र पहुँचे। उन्होंने बताया कि घर बैठे मोबाइल ऐप से ऑनलाइन टोकन प्राप्त होना किसानों के लिए बड़ी सुविधा है। श्री पटेल ने बताया कि कृषक उन्नति योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड ने उनकी खेती को स्थिरता और मजबूती प्रदान की है। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है और खेती में आधुनिक तकनीक अपनाने का आत्मविश्वास बढ़ा है। श्री पटेल ने कहा कि योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुँच रहा है और टोकन से लेकर तौल तक पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार किसानों की जरूरतों को समझते हुए बेहतर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर रही है।
-
-विधायक अमर अग्रवाल एवं कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को बांधा रेड रिबन
-‘‘व्यवधानों पर विजय पाए, एड्स की प्रतिक्रिया में सकरात्मक बदलाव लाए’’ थीम पर हुए आयोजनबिलासपुर /विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिले में स्वास्थ्य विभाग एवं जिला एड्स नियंत्रण इकाई द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल और कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को स्वास्थ्य विभाग की टीम और सामाजिक संस्थाओं द्वारा रेड रिबन पहनाया गया और एड्स के प्रति सामाजिक जागरूकता में सहयोग की अपील की गई।सीएमएचओ डॉ. शुभा गरेवाल और एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. गायत्री बांधी के मार्गदर्शन में इस वर्ष की थीम “व्यवधानों पर विजय पाए, एड्स की प्रतिक्रिया में सकरात्मक बदलाव लाए” को केंद्र में रखते हुए विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की गईं। बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल और कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को टीआई एनजीओ के सदस्यों के द्वारा रेड रिबन पहनाया गया। बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने कहा कि समाज में एड्स के प्रति बहुत सी भ्रांतियां है जिन्हें दूर किया जाना आवश्यक है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि विश्व एड्स दिवस सामाजिक जागरूकता का संदेश देता है। हम समाज और समुदाय को अधिक से अधिक एचआईवी और एड्स के प्रति जागरूक कर सके ताकि लोग संक्रमण से बच सके।सीएमएचओ डॉ. शुभा गरेवाल ने अपने संदेश में कहा कि समाज में एचआईवी, एड्स को लेकर कई तरह की रुकावटें और भ्रांतियाँ हैं, जिन्हें दूर करना आवश्यक है। लगातार प्रयास, सही जानकारी और समय पर उपचार से एचआईवी नियंत्रित किया जा सकता है, जिससे मरीज स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। डीटीओ डॉ. गायत्री बांधी ने जिले में उपलब्ध सेवाओं आईसीटीसी एआरटी सेंटर और टार्गेटेड इंटरवेनशन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेवाओं तक पहुँच में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए विभाग लगातार समुदाय के साथ मिलकर काम कर रहा है।विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सिम्स, जिला अस्पताल, विभिन्न सामुदायिक केंद्रों में 2025 की थीम के अनुरूप विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों, रैली, बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों को बदलते समय के साथ जागरूकता बढ़ाने, सेवाओं तक पहुँच मजबूत करने और भेदभाव समाप्त करने का संदेश दिया गया व प्रचार सामग्री का वितरण और टोल फ्री नंबर 1097 के बारे में बताया गया। जिले में कार्य कर रही विभिन्न सामाजिक संस्थाएं समर्पित, छत्तीसगढ़ प्रचार एवं विकास समिति, बस्तर सामाजिक विकास समिति, प्रकृति सेवा संस्थान, ओएसटी सेंटर, नवस्थ विकास समिति द्वारा अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को रेड रिबन बांधा गया और जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग की अपील की गई।












.jpg)













.jpg)
.jpg)