- Home
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर/ जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 15 एवं 16 दिसम्बर को राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में किया जाएगा। इस उत्सव में विभिन्न विधाओं में 15 से 29 वर्ष तक एवं 18 से 40 वर्ष तक के प्रतिभागी भाग ले सकते है। जिला स्तरीय युवा उत्सव के विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेंगे। एक प्रतिभागी किसी भी स्तर के प्रतिस्पर्धा के लिए केवल 1 विधा में ही भाग ले सकेगा। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान किये जाएंगे। भारत सरकार द्वारा निर्धारित विधाओं जैसे कि लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, वाद-विवाद एवं कविता लेखन में चयनित प्रतिभागी या दल नई दिल्ली में 10 से 12 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला स्तरीय युवा उत्सव में लोकनृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, करमा नृत्य, लोकगीत, वाद विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार, पारंपरिक वेशभूषा एवं रॉकबैंड जैसी विधाओं को शामिल किया गया है। अधिक जानकारी के लिए एवं आवेदन पत्रों का प्रारूप एवं अन्य जानकारी विभाग की वेबसाईट http//sportsyw.cg.gov.in से प्राप्त कर सकते है।
- शासन द्वारा किये गए प्रावधानों के माध्यम से व्यापारियों को पारदर्शी, सरल एवं सुव्यवस्थित सेवा उपलब्ध होंगीरायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा व्यापार अनुज्ञप्ति शुल्क यथोचित एवं न्यूनतम निर्धारित किए गए हैं, जिससे व्यापारियों को किसी प्रकार का अतिरिक्त भार न पड़े।छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा किए गए प्रावधानों के माध्यम से व्यापारियों को पारदर्शी, सरल एवं सुव्यवस्थित सेवा उपलब्ध होगी. व्यवसाय पंजीयन की प्रक्रिया सुगम होगी तथा राजस्व व्यवस्था सुधरेगी जिसका प्रत्यक्ष लाभ व्यापार जगत को प्राप्त होगा।
- नियमित कर्मचारियों/ अधिकारियों के वेतन भुगतान की कार्यवाही प्रक्रियाधीनरायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा पूर्व माह के वेतन एवं पेंशन का भुगतान कर्मचारियों एवं अधिकारियों को किया जा चुका है एवं वर्तमान में माह नवंबर 2025 देय दिसंबर 2025 के पेंशन का भुगतान किया जा रहा है तथा नियमित कर्मचारियों/अधिकारियों के वेतन भुगतान की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
-
*जिले में 38 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी 126 केन्द्रों में देंगे परीक्षा*
*दो घंटे पहले पहुंचे निर्धारित परीक्षा केन्द्र में*बिलासपुर /छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, (व्यापम) द्वारा 7 दिसंबर को बिलासपुर सहित प्रदेश के 16 जिलों में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत अमीन (WRDA -25) भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है। पूरे प्रदेश में 2.30 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी इसमें शामिल होने के लिए आवेदन किया है। अकेले बिलासपुर में 38 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा केन्द्र के रूप में बिलासपुर को चुना है। इसके लिए जिले में 126 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। व्यापम के निर्देश पर जिला प्रशासन ने इस परीक्षा के निष्पक्ष और पारदर्शी पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए परीक्षार्थियों के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं।व्यापम द्वारा जारी निर्देश के अनुसार परीक्षार्थी परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लें ताकि उन्हे परीक्षा दिवस को कोई असुविधा न हो। परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फिस्किंग एवं फोटो युक्त पहचान पत्र का सत्यापन किया जा सके । परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। चूकि यह परीक्षा दोपहर 12.00 बजे प्रारंभ हो रहा है। अतः मुख्य द्वार प्रातः 11.30 बजे बंद कर दिया जावेगा। इसलिए समय का विशेष ध्यान रखें। हल्के रंग के आधी बाही वाले कपडे पहनकर परीक्षा देने आये। काले, गहरे, नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपडे पहनना वर्जित होगा। केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति है। सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतारकर सुरक्षा कर्मी से जांच कराना होगा। स्वेटर हेतु हल्के रंग एवं आधे बांह का बंधन नहीं होगा।धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यार्थीयों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा। उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी। फुटवियर के रूप में चप्पल पहने। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रिानिक उपकरण, इलेक्ट्रिानिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यार्थिता समाप्त की जावेगी।परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में केवल काले या नीले बॉल पेन लेकर ही आयें। उपरोक्त निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाना है। -
*युवोदय स्वयं सेवकों का दो दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला सम्पन्न*
बिलासपुर/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में यूनिसेफ द्वारा संचालित युवोदय मनोबल स्वयंसेवकों का दो-दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। जिले के विभिन्न विकासखण्डों से प्रत्येक विकासखण्ड के 30-30 स्वयंसेवक इस प्रशिक्षण में शामिल हुए। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने प्रशिक्षण के अंतिम दिन कार्यशाला में स्वयंसेवकों उपस्थित होकर स्वयं सेवकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज में जागरूकता आवश्यक है।तारबहार स्थित इंटेग्रेटेड कमांड सेंटर हॉल में आयोजित कार्यशाला में कलेक्टर ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को लोग समझें और जागरूक हों ये आवश्यक है। ताकि मानसिक रूप से मजबूत बन कर मानसिक समस्याओं का सामना कर सकें। उन्होंने मन की सेहत, सकारात्मक संवाद, टीमभावना, तथा समुदाय के साथ सहयोगपूर्वक कार्य करने की आवश्यकता पर मार्गदर्शन दिया व संवेदनशीलता और सामूहिक प्रयासों को सफलता की आधारशिला बताया। कलेक्टर ने स्वयंसेवकों के कार्य के प्रति निष्ठा और प्रयासों की सराहना की।कार्यशाला में विभिन्न तकनीकी सत्रों के माध्यम से स्वयं सेवकों की क्षमता-वृद्धि की गईI प्रशिक्षण के पहले दिन मानसिक स्वास्थ्य विषय पर आयोजित सत्र में स्वयंसेवकों को मन की सेहत, मनोवैज्ञानिक समस्याओं की प्रारम्भिक पहचान, तथा सहानुभूतिपूर्ण एवं सहायक संवाद की विधियों के बारे में विस्तार से बताया गया। दूसरे दिन बाल संरक्षण विषय पर जानकारी दी गई। बाल अधिकार, बाल संरक्षण की श्रेणियाँ, संकटग्रस्त अवस्था में बच्चों की स्थिति, कानूनी प्रावधान, किशोर न्याय अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, तथा बाल कल्याण समिति की भूमिका पर विस्तृत जानकारी स्वयं सेवकों को दी गई।साथ ही पालन-पोषण सेवा (फॉस्टर केयर) तथा पोषण सहायता (स्पॉन्सरशिप) जैसी सेवाओं के महत्व और प्रक्रिया को भी स्पष्ट रूप से समझाया गया। जिले में बच्चों की स्थिति तथा संकट में बच्चों की पहचान पर भी ध्यान केन्द्रित किया गया। कार्यशाला का संचालन समन्वयक योगेश पुरोहित तथा जिला समन्वयक एनीरोज़ टोडर द्वारा किया गया/ -
रायपुर/ शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज नवा रायपुर स्थित अपने निवास में वरिष्ठ नागरिकों और समाज प्रमुखों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड को सुनकर इसे अत्यंत प्रेरणादायी बताया।
श्री यादव ने कहा कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई उपलब्धियों का उल्लेख प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरक है। प्रधानमंत्री ने
खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी,शहद प्रसंस्करण की उन्नत विधियां एवं उत्पादन वृद्धि,
नौसेना सशक्तिकरण और नेवल म्यूज़ियम,नेचर फॉर्मिंग का महत्व,
सऊदी अरब में पहली बार सार्वजनिक मंच पर गीता वाचन,
लातविया व अन्य देशों में भव्य गीता महोत्सव,
—जैसे विषयों पर देश को गौरवान्वित करने वाली महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का दूरदर्शी नेतृत्व देश को आत्मनिर्भरता, नवाचार और सतत विकास की ओर अग्रसर कर रहा है। कार्यक्रम के बाद लोगों के साथ चर्चा करते हुए श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश का हर वर्ग किसान, युवा, महिला, वैज्ञानिक और खिलाड़ी—सुख, समृद्धि और विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व समुदाय में अग्रणी बनाने के लिए हर नागरिक को ‘वोकल फॉर लोकल’, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और गुणवत्ता आधारित विकास को अपनाना होगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामूहिक चेतना का उत्सव बन चुका है। यह देश की सकारात्मक कहानियों, श्रेष्ठ प्रयासों और जमीनी नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान दिलाता है।
श्री यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रेरणादायी विचार आज के भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के संदेशों को आम जनता तक पहुँचाएँ और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ। -
क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी जी की सुपुत्री एवं भाजपा नेता श्री शिवरतन शर्मा जी
रायपुर/ छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दो महत्वपूर्ण विवाह समारोहों में भाग लेकर नवविवाहित जोड़ों को भावपूर्ण आशीर्वाद प्रदान किया।
छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (CREDA) के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी की सुपुत्री के विवाह समारोह में मंत्री श्री अग्रवाल विशिष्ट अतिथि बने। उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह पवित्र बंधन प्रेम, समर्पण और आपसी समझ पर टिका हो, जिससे आपका दांपत्य जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो। इस अवसर पर. मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, विधायक श्रीमती भावना बोहरा, विधायक श्री सुशांत शुक्ला, श्रीमती शकुंतला सिंह एवं विधायक श्री पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित होकर खुशियों में सहभागी बने।
भाटपारा के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शिवरतन शर्मा जी के सुपुत्र के विवाह समारोह में भी मंत्री श्री अग्रवाल जी ने विवाहित नवदंपती को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने नवदंपती को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन के इस नवीन अध्याय में एक-दूसरे का सहारा बनें, ताकि आपका वैवाहिक जीवन मधुरता और समृद्धि का प्रतीक बने। श्री किरण सिंह देव जी, कैबिनेट मंत्रीगण एवं अन्य विधायकगण की उपस्थिति ने समारोह को भव्यता प्रदान की। -
उप मुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव और विजय शर्मा ने तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर/ उप मुख्यमंत्रीद्वय श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा ने बस्तर ओलंपिक-2025 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में 11 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक इसका आयोजन किया जाएगा। बस्तर ओलंपिक के जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के तीन हजार विजेता खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। करीब 500 नक्सल पीड़ित और पुनर्वासित नक्सली भी इन स्पर्धाओं में हिस्सेदारी करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के रायपुर के सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री यशवंत कुमार भी शामिल हुए। संभागायुक्त श्री डोमन सिंह और पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी. के साथ बस्तर संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायतों के सीईओ तथा खेल अधिकारी बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने बैठक में कहा कि बस्तर ओलंपिक केवल खेलों का आयोजन नहीं है, बल्कि विकास और खेल का संगम है। यह बस्तर के युवाओं के सशक्तीकरण और उनमें नेतृत्व के विकास की पहल है। राज्य सरकार बस्तर के युवाओं को खेल, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना चाहती है। उन्होंने संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं के सफल और उत्कृष्ट आयोजन के लिए सभी विभागों को परस्पर समन्वय के साथ पुख्ता तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिभागियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की कमी या खामी नहीं छोड़ते हुए आयोजन स्थलों, खेल प्रबंधन, आवास, साफ-सफाई, भोजन, परिवहन, सुरक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों इत्यादि के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं बनाने को कहा। श्री साव ने कहा कि बस्तरवासियों के साथ ही देश और दुनिया में बस्तर ओलंपिक का बहुत अच्छा और सकारात्मक संदेश जाना चाहिए।
उप मुख्यमंत्री तथा गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने बस्तर ओलंपिक के आयोजन से जुड़े सभी विभागों और अधिकारियों को इसे यादगार बनाने अपनी-अपनी भूमिका और कार्यों के अनुरूप दायित्वों का गंभीरता व सक्रियता से वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने बस्तर के युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा उनकी ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों में लगाने के लिए प्रेरित करने स्थानीय लोगों के साथ ही ज्यादा से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों को बस्तर ओलंपिक के संभाग स्तरीय आयोजन से जोड़ने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को पिछले बस्तर ओलंपिक के विजेताओं और इस बार के विजेताओं को यूथ-आइकॉन बनाकर ज्यादा से ज्यादा गतिविधियों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा जिससे अन्य लोग भी प्रेरित हों।
बस्तर जिले के प्रभारी खेल अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी ने बैठक में बताया कि बस्तर ओलंपिक में भाग लेने के लिए संभाग के सभी 32 विकासखंडों के कुल तीन लाख 91 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन कराया था। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं के दस हजार से अधिक विजेता खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय स्पर्धाओं में भागीदारी की। जिला स्तरीय आयोजनों के करीब तीन हजार विजेता संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। संभाग स्तरीय स्पर्धाओं में लगभग 500 नक्सल पीड़ित और पुनर्वासित नक्सली भी हिस्सेदारी करेंगे। 11 खेलों एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराटे, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और रस्साखींच में ये अपना खेल कौशल दिखाएंगे।
श्री तिवारी ने बताया कि बस्तर ओलंपिक के संभाग स्तरीय आयोजन के दौरान जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में फुटबॉल, व्हॉलीबॉल, कराटे, वेटलिफ्टिंग एवं बैडमिंटन स्पर्धाएं होगी। पंडरीपानी स्थित खेलो इंडिया सेंटर में हॉकी के मैच होंगे। वहीं धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में कबड्डी, खो-खो, आर्चरी, एथलेटिक्स और रस्साकसी की प्रतियोगिताएं होंगी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती तनूजा सलाम, उप संचालक श्रीमती रश्मि ठाकुर एवं अन्य विभागीय अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे। -
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित वन मंत्री केदार कश्यप एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल बैठक में हुए शामिल
05 जनवरी-05 फरवरी 2026 तक ‘बस्तर पंडुम 2026’ का होगा आयोजन
रायपुर/ छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को जीवंत बनाने के लिए ‘बस्तर पंडुम 2026' के आयोजन के लिए शनिवार को उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के रायपुर स्थित निवास पर उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल बैठक में शामिल हुए। इस महोत्सव में बस्तर संभाग की अनूठी लोककला, संस्कृति, रीति-रिवाज और पारंपरिक जीवनशैली को मंच देने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर पंडुम का आयोजन न केवल बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का प्रयास है, बल्कि इस क्षेत्र के प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच देने और उनकी कला को प्रोत्साहन प्रदान करने का सुनहरा अवसर भी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में इसका सफल आयोजन हेतु सभी विभागों को मिलकर समन्वय के साथ कार्य करना है। वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर पंडुम अपने आप में अनूठा अवसर है जो बस्तर के युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विविधता और उसकी खूबसूरती एक बड़े मंच पर दिखाने का मौका प्रदान करती है।
संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि बस्तर पंडुम का आयोजन राज्य की संस्कृति का परिचायक है। इसके लिए राज्य शासन के द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां तय समय सीमा में पूर्ण करनी होंगी।
05 जनवरी-05 फरवरी 2026 तक होने वाले ‘बस्तर पंडुम 2026’ में 12 प्रमुख विधाओं में बस्तर के पारंपरिक नृत्य-गीत, रीति-रिवाज, जनजातीय नृत्य, वाद्ययंत्र, शिल्प, पारंपरिक व्यंजन, जनजातीय गीत, वेशभूषा, चित्रकला, आंचलिक साहित्य, जनजातीय नाट्य, जनजातीय आभूषण, पेय पदार्थ एवं वन-औषधी के प्रदर्शन पर आधारित प्रतियोगिताएं होंगी। ये प्रतियोगिताओं क्रमशः जनपद, जिला और संभाग स्तर पर आयोजित की जाएंगी।
प्रतियोगिता का पहला चरण 05 से 15 जनवरी 2026 तक जनपद स्तर पर होगा, दूसरा चरण 20 से 25 जनवरी 2026 तक जिला स्तर पर और अंतिम चरण 01 से 05 फरवरी 2026 तक संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रत्येक चरण के विजेताओं को पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बस्तर पण्डुम में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित किये जाने हेतु जनजातीय बाहुल्य राज्यों के जनप्रतिनिधियों, केन्द्रीय मंत्री, विदेशी राजनयिकों, राजदूतों एवं बस्तर क्षेत्र के स्थानीय विषय विशेषज्ञ, पद्म विभूषित गणमान्य नागरिकों, बस्तर क्षेत्र के विभिन्न कार्य क्षेत्रों उपलब्धि प्राप्त विशिष्ट जनों को बस्तर की विशिष्ट संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बस्तर के समस्त समाज प्रमुख, सिरहा, मांझी, चालकी को भी आमंत्रित करने को कहा।
सभी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करते हुये देश के समस्त राज्यों के कलाकारों को जनजातीय लोक कला नृत्यों के प्रदर्शन एवं प्रस्तुति हेतु आमंत्रित करने के निर्देश दिए। बस्तर पंडुम में संभाग के 07 जिलों के 1885 ग्राम पंचायत, 32 जनपद पंचायत, 08 नगर पालिका, 12 नगर पंचायत तथा 01 नगर निगम क्षेत्र के प्रतिभागी शामिल होंगे। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के सचिव श्री रोहित यादव, संचालक श्री विवेक आचार्य, बस्तर पंडुम के नोडल अधिकारी श्री युगल किशोर एवं मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के ओएसडी श्री जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे। -
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में नेचर फॉर्मिंग को बढ़ावा देने, खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी की प्रशंसा
महिला खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हमारे लिए गर्व का पल - प्रधानमंत्री
रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 128वीं कड़ी को सुना और इसे अत्यंत प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देश की सामूहिक चेतना का उत्सव बन चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एक अभिभावक की तरह देश की बातों को देशवासियों के सामने रखते हैं और हर माह राष्ट्र को प्रेरणादायक संदेश देते हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, जनभागीदारी और उत्कृष्ट प्रयासों को पहचान दिलाते हैं, जिससे राष्ट्र निर्माण में लगे समर्पित लोगों को सम्मान प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, विभिन्न राज्यों में शहद प्रसंस्करण की उन्नत विधियां, शहद उत्पादन में वृद्धि, नौसेना सशक्तिकरण, नेवल म्यूजियम, नेचर फॉर्मिंग के महत्व, तथा सऊदी अरब में पहली बार सार्वजनिक मंच पर गीता की प्रस्तुति और लातविया सहित कई देशों में आयोजित गीता महोत्सवों के भव्य आयोजनों की प्रशंसा हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नेचर फॉर्मिंग के लिए छत्तीसगढ़ में अपार संभावनाएं हैं और यहां के किसान व युवा उद्यमी इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश के खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि हुई है और इसमें छत्तीसगढ़ का योगदान महत्वपूर्ण रहा है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज के ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री द्वारा साझा की गई उपयोगी जानकारियाँ अत्यंत प्रेरक हैं। प्रधानमंत्री ने स्पेस टेक्नोलॉजी में जेन-ज़ी युवाओं द्वारा मंगल ग्रह जैसी परिस्थितियों में ड्रोन परीक्षण, असफल चंद्रयान-2 से सफल चंद्रयान-3 की प्रेरणादायी कहानी, महिला खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, कुरुक्षेत्र में आयोजित गीता महोत्सव, कुरुक्षेत्र में ही महाभारत आधारित 3D लाइट एवं साउंड म्यूज़ियम, राष्ट्र को समर्पित स्वदेशी डिज़ाइन वाले युद्धपोत ‘आईएनएस माहे’, भूटान यात्रा, बनारस में आयोजित होने वाले चौथे ‘काशी तमिल संगमम’, विंटर टूरिज्म एवं विंटर गेम्स, तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत देशभर में चल रहे नवाचारों और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों का उल्लेख किया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विश्व के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं और ‘मन की बात’ के माध्यम से वे सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक आयामों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ देशवासियों तक पहुँचाते हैं। उनके अनुभवों का खजाना हमें यह सीख देता है कि ‘लोकल को ग्लोबल’ कैसे बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आज का दिन विशेष है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं रायपुर में मौजूद हैं और इसी दौरान हमें ‘मन की बात’ सुनने का अवसर मिला।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ‘मन की बात’ में 26 नवंबर ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर सेंट्रल हॉल में आयोजित विशेष कार्यक्रम का उल्लेख किया। उन्होंने वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की शानदार शुरुआत, 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा के आरोहण तथा उसी दिन कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में ‘पांचजन्य’ स्मारक के लोकार्पण की जानकारी साझा की।
प्रधानमंत्री ने हैदराबाद में विश्व की सबसे बड़ी लीप इंजन MRO (Maintenance, Repair & Overhaul) सुविधा के उद्घाटन को भारत की एयरोस्पेस क्षमता में बड़ी छलांग बताया। उन्होंने पिछले सप्ताह मुंबई में भारतीय नौसेना को समर्पित INS ‘माहे’ के शामिल होने और भारत के स्पेस इकोसिस्टम में स्काईरूट के ‘इन्फिनिटी कैंपस’ द्वारा नई उड़ान दिए जाने का भी उल्लेख किया, जो भारत की नई सोच, नवाचार और युवा शक्ति का प्रतीक है। कृषि क्षेत्र में भारत ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। भारत ने 357 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया है। दस वर्ष पहले की तुलना में यह उत्पादन 100 मिलियन टन अधिक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि खेलों में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है और हाल ही में भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलने की घोषणा देश के लिए गर्व का क्षण है।
कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सहभागिता भी अत्यंत विशेष रही। उन्होंने बताया कि यूरोप और सेंट्रल एशिया के कई देशों के लोग गीता से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में इस महोत्सव में शामिल हुए। इस महीने की शुरुआत में सऊदी अरब में पहली बार सार्वजनिक मंच पर गीता का वाचन हुआ, जबकि लातविया में आयोजित महोत्सव में लातविया, एस्टोनिया, लिथुआनिया और अल्जीरिया के कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप, केबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, कैबिनेट मंत्री श्री खुशवंत साहेब, जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव, रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री अनुज शर्मा, पूर्व विधायक आरंग श्री नवीन मार्कण्डेय, विभिन्न निगम-मंडलों एवं आयोगों के अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। -
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 09 दिसंबर से 12 दिसंबर तक सक्ती जिले के ग्राम हसौद में आयोजित होने वाले 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए गायत्री परिवार के सदस्यों का धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर श्री निर्मल सिन्हा, श्री कैलाश साहू, श्री कृष्ण कुमार जायसवाल, श्री आदर्श वर्मा, श्री हेमंत पटेल एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। -
रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डीजीपी कॉन्फ्रेंस के सफल आयोजन पर कहा कि छत्तीसगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय डीजीपी कॉन्फ्रेंस का सफलतापूर्वक संपन्न होना राज्य के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री तथा देशभर के डीजीपी और सुरक्षा बलों के शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति ने इस आयोजन की गरिमा, महत्व और प्रभाव को कई गुना बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों तक देश के सर्वोच्च नेतृत्व एवं सुरक्षा तंत्र के शीर्ष अधिकारी छत्तीसगढ़ में उपस्थित रहे। राजधानी रायपुर में सम्पन्न यह सम्मेलन राष्ट्रीय सुरक्षात्मक नीतियों, रणनीतियों और समन्वय तंत्र पर गहन चर्चा का महत्वपूर्ण मंच बना है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सम्मेलन के सुचारू संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय और आतिथ्य व्यवस्था में शामिल सभी अधिकारियों, कर्मियों और सुरक्षा बलों के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। -
37 माओवादियों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का लिया निर्णय
रायपुर/ छत्तीसगढ़ सरकार की मानवीय, संवेदनशील और परिणाम-उन्मुख पुनर्वास नीति के तहत आज बस्तर में एक और महत्वपूर्ण सफलता दर्ज की गई। “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के अंतर्गत 37 माओवादियों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है। यह आत्मसमर्पण न केवल व्यक्तिगत पुनर्जीवन की दिशा में कदम है, बल्कि बस्तर क्षेत्र में स्थायी शांति और विकास की दिशा में एक मजबूत संकेत है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज के आत्मसमर्पण का स्वागत करते हुए कहा कि बस्तर की धरती अब पुनः शांति, स्थिरता और विकास की ओर मजबूती से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की सतत कार्रवाई, प्रशासनिक समन्वय और सरकार की पुनर्वास-केंद्रित नीतियों के कारण माओवादी हिंसा के खिलाफ निर्णायक सफलता प्राप्त हो रही है।
छत्तीसगढ़ में अब तक 487 से अधिक नक्सली न्यूट्रलाइज, 1849 से ज्यादा गिरफ्तार, तथा 2250 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आंकड़े बदलते बस्तर और सरकार की नीतियों में बढ़ते विश्वास का स्पष्ट प्रमाण हैं। लगातार बढ़ते आत्मसमर्पण से बस्तर में नई सुबह की शुरुआत हुई है, जहाँ अब शांति, प्रेम, भाईचारा और स्थायी समृद्धि का वातावरण निर्मित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि पुलिस, सुरक्षा बल और प्रशासन की समन्वित कोशिशों ने बस्तर में सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया है, जिससे माओवादी हिंसा पर प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ है। आज का आत्मसमर्पण इस निरंतर बदलती परिस्थिति और क्षेत्र में विश्वास के वातावरण को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने पुनः यह स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति, पूना मारगेम और नियद नेल्ला नार योजना के अंतर्गत हर आत्मसमर्पित व्यक्ति को सुरक्षा, सम्मान और पुनर्वास की पूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं बस्तर के सामाजिक ताने-बाने को मजबूती देने और हिंसा की छाया से बाहर निकालने का सशक्त माध्यम हैं।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि बस्तर में जारी यह सकारात्मक परिवर्तन आगे भी जारी रहेगा और क्षेत्र स्थायी शांति, विकास, रोज़गार, शिक्षा एवं सामाजिक समरसता की नई पहचान बनाएगा। - रायपुर/ 30 नवंबर 2025 को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय, रायपुर के सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 128वें संस्करण का वेबकास्ट आयोजित हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री रामविचार नेताम, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, कुलसचिव,निदेशक अनुसंधान, निदेशक विस्तार सेवा, निदेशक शिक्षण, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, समस्त विभागाध्यक्ष, अध्यापक गढ़ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल द्वारा कृषि मंत्री का हार्दिक स्वागत करने के साथ हुई। इसके बाद सभी ने वेबकास्ट के माध्यम से प्रसारित 'मन की बात' को ध्यानपूर्वक सुना।प्रधानमंत्री ने इस एपिसोड में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन (लगभग 357 मिलियन टन), शहद उत्पादन में दोगुनी वृद्धि एवं 'मीठी क्रांति', खादी हनी मिशन के तहत 2.25 लाख बी-बॉक्स वितरण, जम्मू-कश्मीर के रामबन सुलाई शहद (जीआई टैग) तथा कर्नाटक की स्थानीय पहलों का उल्लेख करते हुए मधुमक्खी पालन को रोजगार का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने महिला क्रिकेट एवं ब्लाइंड टी-20 टीम की सफलताओं, विज्ञान-तकनीक प्रगति तथा नवंबर की प्रमुख राष्ट्रीय घटनाओं पर भी प्रकाश डाला।कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने सोशल मीडिया के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पीएम मोदी छात्रों को निरंतर प्रेरित करते हैं, इसलिए वे इस कार्यक्रम में शामिल होकर उत्साहित हैं। उन्होंने छात्रों से 'मन की बात' नियमित सुनने का आह्वान किया, क्योंकि इसमें प्रेरणादायी संदेश होते हैं।कुलपति डॉ. चंदेल ने शहद उत्पादन पर पीएम के विचारों का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों में इसकी अपार संभावनाएं हैं तथा विश्वविद्यालय 'लोकल फॉर वोकल' को प्रोत्साहित कर रहा है। उन्होंने कृषि मंत्री के नेतृत्व में 'विकसित छत्तीसगढ़' लक्ष्य प्राप्ति का संकल्प दोहराया। सभी उपस्थितजनों ने इन संदेशों का स्वागत किया तथा कृषि नवाचार व महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता जताई।
- - श्रेष्ठ आयोजन प्रबंध हेतु महापौर, आयुक्त और नगर निगम रायपुर की पूरी टीम को सराहा-रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव में संसदीय क्षेत्र में 13 खेल विधाओं में 85000 से अधिक और रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 14000 से अधिक खिलाड़ियों ने स्पर्धाओं में लिया भाग, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा खेलों में हार या जीत से अधिक उसमें भाग लेना होता है0-खिलाड़ी लक्ष्य लेकर खेलें और अपने माता -पिता, परिवार, रायपुर शहर का नाम रौशन करने का लें प्रण - महापौर मीनल चौबेरायपुर/ रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय खेल स्पर्धाओं का दौर पूर्ण हो गया. रायपुर नगर पालिक निगम के नेताजी सुभाष स्टेडियम में रखे गए गरिमापूर्ण आयोजन में पहुंचकर रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंच से महोत्सव अंतर्गत 13 विविध खेल विधाओं की ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को मैडल पहनाकर और प्रमाणपत्र प्रदत्त कर प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त श्री विश्वदीप, रायपुर लोकसभा सांसद प्रतिनिधि श्री विजय अग्रवाल, नगर निगम युवा एवं खेल कल्याण विभाग के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर साहू, एमआईसी सदस्य श्रीमती सरिता आकाश दुबे, श्रीमती संजना संतोष हियाल, श्री मनोज वर्मा, श्री अमर गिदवानी, श्री भोलाराम साहू, जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 5 अध्यक्ष श्री अंबर अग्रवाल,जोन 6 अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद श्रीमती ममता सोनू तिवारी, श्रीमती दुर्गा यादराम साहू, श्रीमती प्रभा मनोज विश्वकर्मा, श्री अजय साहू, श्री आनंद अग्रवाल, श्री प्रमोद कुमार साहू, पूर्व पार्षद श्री रामकृष्ण धीवर सहित गणमान्य जनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, खेल संघो के पदाधिकारियों सहित सम्मानित और प्रोत्साहित कर पुरस्कृत किया.रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि खेलों में हार या जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेलों में भाग लेना होता है. खेलों में भाग लेने वाले खिलाडियों को जीवन में अनुशासित रहने की सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त होती है. रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव में संसदीय क्षेत्र के भाटापारा, बलौदा बाजार, अभनपुर, तिल्दा, धरसींवा, आरंग, बिरगांव, माना, रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में लगभग 85000 से अधिक खिलाडियों ने विभिन्न 13 खेल विधाओं कुश्ती, भरोतोल्लन, कबड्डी, खोखो, वालीबाल, बास्केटबॉल, फुगड़ी, रस्साखींच, रस्सी कूद, शतरंज, तैराकी आदि विभिन्न खेल विधाओं में भाग लिया है, रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में लगभग 14000 से अधिक खिलाड़ी रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव में सम्मिलित हुए.सांसद ने मंच से हम खेलेंगे भारत खेलेगा का गगनभेदी नारा बुलंद किया. सांसद ने श्रेष्ठ आयोजन प्रबंध हेतु रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, आयुक्त श्री विश्वदीप और रायपुर नगर निगम की पूरी टीम को सराहा. सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने महोत्सव के सफल आयोजन हेतु खेल महोत्सव प्रभारी श्री अतुल शुक्ला, खेल संघ पदाधिकारी श्री संजय शर्मा, खेल संघो के पदाधिकारीगणों, स्कूलों के व्यायाम शिक्षकों, प्राचार्यों, शिक्षक और शिक्षिकाओं को सराहा.नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने खिलाडियों को श्रेष्ठ आयोजन में बड़ी संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाने हेतु हार्दिक बधाई दी और उनको प्रोत्साहित किया.महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभी खिलाडियों से लक्ष्य तय करके खेलों में भाग लेने और अच्छा प्रदर्शन करके अपने माता-पिता, गुरू, परिवार, समाज और रायपुर शहर का नाम रौशन करने का प्रण लेने की विनम्र अपील की.महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने खेल महोत्सव के आयोजन को सफल बनाने रायपुर नगर पालिक निगम के पार्षदों और अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लगातार की गयी कड़ी मेहनत और श्रेष्ठ आयोजन प्रबंधन को सराहा. कार्यक्रम का संचालन नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय और अंत में आभार प्रदर्शन व्यायाम शिक्षक श्री पीताम्बर पटेल ने किया. आयोजन राष्ट्र गीत वन्दे मातरम के सम्पूर्ण गायन के साथ समाप्त हुआ.लोकसभा सांसद श्रीबृजमोहन अग्रवाल और रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रस्सी कूद में स्पॉट जम्प करके खेलों का सकारात्मक सन्देश जन -जन को दिया.
- रायपुर/रायपुर नगर निगम शहर को स्वच्छ एवं हरित बनाने के अपने मिशन के प्रति सतत प्रतिबद्ध है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने हेतु प्रशासनिक सुधारों, नागरिक सहभागिता और जागरूकता अभियानों को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में, रायपुर नगर पालिक निगम की पहल पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं आयुक्त श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में आज दिनांक 29 नवंबर 2025 को स्वच्छता निरीक्षक पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट (ISWM), सकरी का अध्ययन भ्रमण आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की वैज्ञानिक प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट (AIILSG) अपने 100वें वर्ष पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित विभिन्न शैक्षिक गतिविधियाँ संचालित कर रहा है। इसी संदर्भ में रायपुर नगर निगम द्वारा विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन की संपूर्ण प्रणाली—स्रोत पर पृथक्करण, संग्रहण, परिवहन, प्रोसेसिंग एवं वैज्ञानिक निस्तारण—की व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट और पर्यावरणीय संरक्षण की दृष्टि से तरल अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान पर भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।अध्ययन भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्लांट की प्रमुख इकाइयों का निरीक्षण किया, जिनमें—* MRF यूनिट (Material Recovery Facility)* कम्पोस्टिंग यूनिट* वैज्ञानिक लैंडफिल / निस्तारण इकाई* प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट (PWMU)विशेष रूप से प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में विद्यार्थियों ने प्लास्टिक कचरे की छंटाई, बैलिंग, पुनर्चक्रण, वैकल्पिक ईंधन (RDF) हेतु उपयोग, तथा निर्माण कार्यों में पुनर्चक्रित प्लास्टिक के उपयोग की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवलोकन से विद्यार्थियों को समझ में आया कि प्लास्टिक कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन से पर्यावरण प्रदूषण में उल्लेखनीय कमी संभव है।रायपुर नगर निगम के नोडल अधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। AIILSG, रायपुर की ओर से डिप्टी डायरेक्टर श्री विशाल राखेचा, श्री शेखर वर्मा, श्री निखिलेश उरकुड़े एवं श्री पवन साहू उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने हेतु प्रेरित किया।यह अध्ययन भ्रमण विद्यार्थियों के लिए न केवल एक महत्वपूर्ण शैक्षिक अनुभव सिद्ध हुआ, बल्कि उन्हें भविष्य में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन के कार्यों में जिम्मेदारीपूर्वक सहभागिता हेतु प्रेरित भी किया।रायपुर नगर निगम स्वच्छता सुधार के साथ-साथ नागरिक जागरूकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 को ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा निरंतर स्वच्छता जागरूकता अभियान, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम, और प्लास्टिक मुक्त रायपुर जैसे अभियानों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
- दुर्ग/ जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक विगत दिवस कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग जिले की सभी बैंकों में संचालित विभिन्न सेवाओं व योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के शासकीय विभागों से संबंधित 1981 निष्क्रिय बैंक खातों (Inoperative Bank Accounts) जिनमें लगभग 9 करोड़ 21 लाख रुपये की राशि लंबित है, तथा 1264 डीईएएफ (DEAF – दावा रहित जमा राशि) खातों जिनमें लगभग 2 करोड़ 62 लाख रुपये की राशि संचित है, उन सभी खातों को 30 नवंबर 2025 तक सक्रिय (Operative) कराने के लिए खाताधारकों से संपर्क सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के लंबित आवेदनों को समयावधि में निराकृत कर लक्ष्य प्राप्ति हेतु सभी बैंक एवं विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग श्री बजरंग दुबे, भारतीय रिज़र्व बैंक से श्री दिग्विजय राउत, अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री संजय गर्ग सहित डीआईसी, मत्स्य पालन, कृषि विभाग, नगर निगम, एनआरएलएम विभाग के अधिकारी एवं सभी बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित थे।
- रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन रायपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय एवं IDYM फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, नवाचार तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम में इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (अहमदाबाद) के निदेशक डॉ. एन. एम. देसाई, ग्रुप डायरेक्टर डॉ. डी. के. पटेल तथा वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दीपक सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. देसाई ने विद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित नवीनतम शोध, तकनीक एवं करियर अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित साइंस मॉडल्स का अवलोकन करते हुए उनके नवाचार और कार्यकुशलता की प्रशंसा की।IDYM फाउंडेशन के सह-संस्थापक श्री रत्नेश मिश्रा, जो IIT बॉम्बे के पूर्व छात्र हैं और “प्रथम” सैटेलाइट के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं, के नेतृत्व में फाउंडेशन देशभर में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है। उनके प्रेरक मार्गदर्शन से “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष” जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को नई प्रेरणा दे रहे हैं।इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि प्रोजेक्ट अंतरिक्ष का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि, जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच विकसित करना है, ताकि भविष्य में वे भारत के अंतरिक्ष मिशनों में सार्थक योगदान दे सकें। कार्यक्रम में निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद् एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
- रायपुर नगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 3 बूथ लेवल अधिकारीयों ने समय पूर्व हासिल किया शत-प्रतिशत लक्ष्यजिले के शहरी क्षेत्र में SIR के कामों में आई तेजी़रायपुर/ जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत रायपुर नगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 50 के 3 बीएलओ ने उत्कृष्ट एवं समयबद्ध कार्य करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। उनके इस सराहनीय प्रदर्शन पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने आज उन्हें शॉल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।सम्मानित बुथ लेवल अधिकारियों में मतदान केन्द्र 155 राजातालाब की बीएलओ श्रीमती सुनीला फेंकलिन, मतदान केन्द्र 59 पंडरीतराई की बीएलओ श्रीमती देवकुमारी भरद्वाज, मतदान केंद्र 58 पंडरीतराई की बीएलओ श्री गेन्दूराम देवदास शामिल हैं।इस अवसर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री मनीष मिश्रा एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री राकेश कुमार देवांगन, जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह उपस्थित रहे।
- भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय के सख्त निर्देशानुसार आज 29 नवम्बर 2025 को जोन क्रमांक-2 क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई।खुले में मुर्गा कटिंग कर गंदगी और दूषित वातावरण फैलाने के आरोप में अलग-अलग स्थानों पर कुल तीन लोगों पर ₹4000 (चार हजार रुपये) का अर्थदंड लगाया गया।डिलन चिकन, महबूब खान, मोहम्मद आरिफ इन पर सार्वजनिक स्थान पर अस्वच्छ तरीके से व्यवसाय करने और निगम के स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने के लिए यह जुर्माना लगाया गया है।निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने स्पष्ट किया है कि निगम क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी व्यापारियों और नागरिकों से अपील की जाती है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में निगम का सहयोग करें और नियमों का कड़ाई से पालन करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।यह कार्रवाई जोन-2 के स्वास्थ्य अमले द्वारा सुनिश्चित की गई, जिसमें प्रमुख रूप से जोन 2 स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह, विनोद पांडे, रजनीकांत, दिलदार एवं जोनल साहिल उपस्थित रहे।
- भिलाई नगर। नगर पालिक निगम, भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पांडेय द्वारा स्लज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य शुरू होने के पूर्व स्थल का अवलोकन किया गया है। शहर के प्रमुख जलस्रोतों को प्रदूषण मुक्त करने और नागरिकों को स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। भिलाई के कोसा नाला और तेल्हा नाला के गंदे पानी के वैज्ञानिक उपचार हेतु कचांदुर गाँव के पास एक अत्याधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निर्माण कार्य प्रारंभ हो रहा है।कोसा नाला एवं तेल्हा नाला के गंदे पानी के उपचार हेतु सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निर्माणकचांदुर गाँव में होगी। जिसकीक्षमता 150 मिलियन लीटर प्रतिदिन (MLD) है।उक्त निर्माण कार्य हेतु स्वीकृत राशि 145 करोड़ रूपए है ।ऑपरेशन एवं रखरखाव 15 वर्ष हेतु 44.55 करोड़ रुपए मात्र है।परियोजना पूर्णता की अवधि 24 माह है। यह परियोजना न केवल दोनों प्रमुख नालों से होने वाले जल प्रदूषण को रोकेगी, बल्कि उपचारित जल का उपयोग सिंचाई और अन्य गैर-पीने योग्य उद्देश्यों के लिए भी किया जा सकेगा। इस पहल से पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी और भिलाई के जल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित होगी।नगर निगम यह सुनिश्चित कर रहा है कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा किया जाए। इस परियोजना से ग्राम कचंदूर के आसपास एवं भिलाई के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार होगा और शहर को एक स्वच्छ व सुंदर पहचान मिलेगी।स्थल निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उप अभियंता अर्पित बंजारे, एजेंसी के प्रतिनिधि एवं टीम उपस्थित रहे ।
- भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भिलाई ने एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का प्राथमिक उद्देश्य भिलाई शहर में संपत्ति कर प्रणाली को अधिक कुशल, पारदर्शी और सटीक बनाना है।इस MOU के तहत आईआईटी भिलाई द्वारा नगर पालिक निगम भिलाई के लिए शहर की मकानों, जमीनों, एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का एक व्यापक ड्रोन सर्वेक्षण किया जा रहा है।इस अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर शहर की सभी संपत्तियों का सटीक मानचित्रण किया जाएगा, जिससे उनके वास्तविक क्षेत्रफल और उपयोग का पता लगाया जा सके। इससे निगम क्षेत्र के भीतर सभी नई और बिना रिकॉर्ड वाली संपत्तियों की पहचान कर पाएंगे। संपत्ति के आकार और प्रकार के आधार पर सम्पत्ति कर के निर्धारण को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाया जाएगा।शहर के संपत्ति रिकॉर्ड का एक उच्च-रिज़ॉल्यूशन, डिजिटल और अद्यतन डेटाबेस तैयार होगा। एकत्र किए गए डेटा का उपयोग भविष्य के शहरी नियोजन और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए किया जाएगा।इस अवसर पर, नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने कहा कि "आईआईटी भिलाई जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के साथ यह सहयोग भिलाई को स्मार्ट सिटी की दिशा में एक कदम आगे ले जाएगा। ड्रोन तकनीक से कर वसूली की प्रक्रिया में अभूतपूर्व पारदर्शिता और दक्षता आएगी।"आईआईटी भिलाई के निदेशक ने इस साझेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि "आईआईटी भिलाई शहर के विकास में अपनी तकनीकी विशेषज्ञता और शोध क्षमताओं का योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह परियोजना सरकारी प्रशासन में तकनीकी हस्तक्षेप का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।नगर पालिक निगम भिलाई आम जनता से अपील करता है कि वे सर्वेक्षण कार्य में लगी आईआईटी भिलाई की टीम का सहयोग करें और उन्हें अपनी संपत्ति के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करें। यह सर्वेक्षण शहर के प्रत्येक नागरिक के हित में है और यह सुनिश्चित करेगा कि कर निर्धारण की प्रक्रिया निष्पक्ष और न्यायसंगत हो।
- क्रेडाअध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुएबिलासपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे। उन्होंने मुंगेली रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, संगठन प्रभारी श्री अजय जामवाल, विधायक श्री किरणदेव सिंह, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री धरम लाल कौशिक, श्री धरमजीत सिंह, श्री अमर अग्रवाल, श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने भी नव विवाहित वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। इसके पहले मुख्यमंत्री श्री साय के बिलासपुर पहुंचने पर कोनी में हैलीपेड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।
- उप मुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव और श्री विजय शर्मा ने तैयारियों की समीक्षा कीआयोजन से जुड़े सभी विभागों को उत्कृष्ट और पुख्ता तैयारियों के निर्देश, स्थानीय लोगों के साथ ही ज्यादा से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों को बस्तर ओलंपिक से जोड़ने कहासंभाग स्तरीय स्पर्धाओं में 3500 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना कौशल और दमखम, नक्सल पीड़ित और पुनर्वासित नक्सली भी करेंगे भागीदारीबिलासपुर/उप मुख्यमंत्रीद्वय श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा ने बस्तर ओलंपिक-2025 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में 11 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक इसका आयोजन किया जाएगा। बस्तर ओलंपिक के जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के तीन हजार विजेता खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। करीब 500 नक्सल पीड़ित और पुनर्वासित नक्सली भी इन स्पर्धाओं में हिस्सेदारी करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के रायपुर के सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री यशवंत कुमार भी शामिल हुए। संभागायुक्त श्री डोमन सिंह और पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी. के साथ बस्तर संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायतों के सीईओ तथा खेल अधिकारी बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने बैठक में कहा कि बस्तर ओलंपिक केवल खेलों का आयोजन नहीं है, बल्कि विकास और खेल का संगम है। यह बस्तर के युवाओं के सशक्तीकरण और उनमें नेतृत्व के विकास की पहल है। राज्य सरकार बस्तर के युवाओं को खेल, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना चाहती है। उन्होंने संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं के सफल और उत्कृष्ट आयोजन के लिए सभी विभागों को परस्पर समन्वय के साथ पुख्ता तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिभागियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की कमी या खामी नहीं छोड़ते हुए आयोजन स्थलों, खेल प्रबंधन, आवास, साफ-सफाई, भोजन, परिवहन, सुरक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों इत्यादि के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं बनाने को कहा। श्री साव ने कहा कि बस्तरवासियों के साथ ही देश और दुनिया में बस्तर ओलंपिक का बहुत अच्छा और सकारात्मक संदेश जाना चाहिए।उप मुख्यमंत्री तथा गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने बस्तर ओलंपिक के आयोजन से जुड़े सभी विभागों और अधिकारियों को इसे यादगार बनाने अपनी-अपनी भूमिका और कार्यों के अनुरूप दायित्वों का गंभीरता व सक्रियता से वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने बस्तर के युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा उनकी ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों में लगाने के लिए प्रेरित करने स्थानीय लोगों के साथ ही ज्यादा से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों को बस्तर ओलंपिक के संभाग स्तरीय आयोजन से जोड़ने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को पिछले बस्तर ओलंपिक के विजेताओं और इस बार के विजेताओं को यूथ-आइकॉन बनाकर ज्यादा से ज्यादा गतिविधियों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा जिससे अन्य लोग भी प्रेरित हों।बस्तर जिले के प्रभारी खेल अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी ने बैठक में बताया कि बस्तर ओलंपिक में भाग लेने के लिए संभाग के सभी 32 विकासखंडों के कुल तीन लाख 91 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन कराया था। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं के दस हजार से अधिक विजेता खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय स्पर्धाओं में भागीदारी की। जिला स्तरीय आयोजनों के करीब तीन हजार विजेता संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। संभाग स्तरीय स्पर्धाओं में लगभग 500 नक्सल पीड़ित और पुनर्वासित नक्सली भी हिस्सेदारी करेंगे। 11 खेलों एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराटे, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और रस्साखींच में ये अपना खेल कौशल दिखाएंगे।श्री तिवारी ने बताया कि बस्तर ओलंपिक के संभाग स्तरीय आयोजन के दौरान जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में फुटबॉल, व्हॉलीबॉल, कराटे, वेटलिफ्टिंग एवं बैडमिंटन स्पर्धाएं होगी। पंडरीपानी स्थित खेलो इंडिया सेंटर में हॉकी के मैच होंगे। वहीं धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में कबड्डी, खो-खो, आर्चरी, एथलेटिक्स और रस्साकसी की प्रतियोगिताएं होंगी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती तनूजा सलाम, उप संचालक श्रीमती रश्मि ठाकुर एवं अन्य विभागीय अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।
- 25 हजार 580 हितग्राहियों को पहली किश्त की राशि जारीग्राम पंचायतों में आवास चौपाल का आयोजनरायपुर/प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों को पक्का मकान प्रदान करने का क्रांतिकारी कदम है जो ना केवल आवास की कमी को दूर करती है बल्कि ग्रामीण जीवन को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाती है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को शीघ्र प्रारंभ कराने एवं समय-सीमा में पूर्ण कराने कलेक्टर बलौदाबाजार के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में सभी ग्राम पंचायतो में आवास चौपाल का आयोजन कराया जा रहा है।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 26 हजार 400 आवास निर्माण स्वीकृतप्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2025-26 हेतु जिले में 26 हजार 400 आवास निर्माण को स्वीकृत किया गया, जिसमें से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्योत्सव के अवसर पर 25 हजार 580 हितग्राहियों के खाते में पहली किश्त की राशि जारी की गई। आवास चौपाल का आयोजन सभी ग्राम पंचायतों में तकनीकी अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है, जिसमे, सभी नवीन स्वीकृति उपरांत राशि प्राप्त आवास के हितग्राही, पूर्व वर्षाे के स्वीकृति उपरांत अपूर्ण आवास के हितग्राही, राजमिस्त्री, निर्माण, सामाग्री सप्लायर, सरपंच, सचिव एवं अन्य संबंधित शामिल होते हैं।आवास चौपाल का उद्देश्य तकनीकी जानकारी उपलब्ध करानाआवास निर्माण की तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना। रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण कराना। सौर सुजला के तहत सौर पैनल लगवाने की जानकारी देना शामिल है। वर्ष 2025-26 में प्रथम क़िस्त जारी 25 हजार 580 आवास के हितग्राहियों को क़िस्त जारी किए गए हैं। सभी आवासों का निर्माण कार्य प्रारंभ कराना। योजना के तहत कन्वर्जेन्स के माध्यम से मिलने वाले अन्य लाभ का जानकारी देना। राजमिस्त्री एवं निर्माण सामग्री की उपलब्धता पर पंचायतों में आवास चौपाल में चर्चा की जा रही है । अब तक बलौदाबाजार में 56, भाटापारा 34, कसडोल में 24 और पलारी 22 पंचायतों में आवास चौपाल करा किया गया है। इस चौपाल में पूर्व वर्षाे के आवासों को जल्दी पूर्ण कराना।योजना पूर्णतः निःशुल्क अनाधिकृत वसूली से सावधानप्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण पारदर्शी और निःशुल्क योजना है जहां किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नही लिया जाता। कलेक्टर बलौदाबाजार ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा अनाधिकृत वसूली, कमीशन या सुविधा शुल्क की मांग नहीं कर सकता। यदि कोई ब्यक्ति आवास पास करान,े क़िस्त जल्दी दिलाने या अन्य किसी बहाने से पैसा की मांग करता है, अनाधिकृत वसूली करने पर, तत्काल शिकायत जनपद पंचायत सीईओ, सीईओ जिला पंचायत या कलेक्टर कार्यालय में दर्ज करायें। ऐसे मामलों का त्वरित जांच कर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।-




.jpeg)
.jpg)




















.jpg)
.jpg)