- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत संभागायुक्त रायपुर एवं रोल आब्जर्वर श्री महादेव कावरे, भा.प्र.से. ने रायपुर जिले के ग्रामीण एवं रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्रों में पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण किया।संभागायुक्त श्री कावरे ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत जोन कार्यालय—जोन क्रमांक 09 और जोन क्रमांक 03—में चल रहे फॉर्म डिजिटाइजेशन कार्य का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री नवीन ठाकुर, तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के लिए वर्तमान कर्मचारियों के साथ अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की जाए। साथ ही शिफ्टवार व्यवस्था बनाकर रात्रिकालीन कार्य भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर अधिकतम प्रगति हासिल की जा सके।निरीक्षण के दौरान आयुक्त महोदय ने फील्ड में कार्यरत बीएलओ से बैठक कर फॉर्म-06, फॉर्म-08 आदि के वितरण, प्राप्ति एवं पूर्ण किए गए फॉर्मों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ को समय पर फॉर्म वितरण और प्राप्ति सुनिश्चित करने, तथा आवश्यकता पड़ने पर राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) का सहयोग लेने के निर्देश दिए।ज्ञात हो कि रायपुर जिले में अब तक केवल 14 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण हुआ है। संभागायुक्त श्री कावरे ने अधिकारियों को प्रतिदिन 10 प्रतिशत प्रगति दर्ज करने तथा निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
- रायपुर। कैंसर के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और नागरिकों में स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, रायपुर में रविवार को ग्रैंड IMA मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। रन फॉर हेल्थ, वॉर अगेंस्ट कैंसर थीम पर आधारित यह कार्यक्रम स्वास्थ्य, ऊर्जा और सामुदायिक एकजुटता का बेहतरीन उदाहरण बना।रविवार की सुबह राजधानी में फिटनेस और उत्साह का खास नजारा देखने को मिला, जब 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने मैराथन में भाग लिया। इनमें डॉक्टर, विद्यार्थी, बुजुर्ग, महिला धावक तथा विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ऊर्जावान संगीत और जुम्बा सत्र के साथ हुई, जिसने प्रतिभागियों में जोश और उत्साह भर दिया।मैराथन का फ्लैग-ऑफ IMA अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सोलंकी ने किया। निर्धारित दूरी पूरी करने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए गए। इसके बाद आयोजकों की ओर से पौष्टिक नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी धावकों ने भाग लिया। इस दौरान स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने और कैंसर से बचाव के उपायों को लेकर जागरूकता संदेश भी दिया गया।कार्यक्रम में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 फिनिशर्स को आगामी द ग्रेट छत्तीसगढ़ रन (tgcg.run) में नि:शुल्क प्रवेश दिया गया, जो 7 दिसंबर 2025 को नवा रायपुर में आयोजित होगा। ग्रैंड IMA मैराथन ने न केवल फिटनेस का माहौल बनाया, बल्कि शहर में स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक एकता की भावना को भी और मजबूत किया।
- 0- साइंस कॉलेज के समीप यूथ हब वेंडिंग जोन आमानाका रेल्वे ओवर ब्रिज के समीप नवीन वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया गया0रायपुर. रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा दिनांक 31 मई 2023 को यूथ-हब वेंडिंग जोन का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया एवं दिनांक 5 अक्टूबर 2023 को एजेंसी मेसर्स गुरू हरकिशन होटल एण्ड रिसोर्ट्स को संचालन हेतु दिया गया। इस परियोजना के अंतर्गत अस्थायी प्रवृत्ति के 60 कियोस्क, 57 टेन्साइल कैनोपी, विद्युत पोल, बैठक व्यवस्था तथा पाथवे एवं पार्किंग इत्यादि का निर्माण कार्य किया गया, जिसमे कुल व्यय राशि रू. 6.12 करोड़ का हुआ।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार उक्त स्थल पर 1000 सीटर नालंदा परिसर का निर्माण किये जाने हेतु भूमि उपलब्ध कराया जाना है, जिसके परिपालन में दिनांक 22 नवम्बर 2025 को जिला प्रशासन रायपुर, नगर पालिक निगम रायपुर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की संयुक्त टीम द्वारा 60 कियोस्क को आमानाका ओव्हरब्रिज के समीप नवीन वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जा चुका है।उक्त 60 कियोस्क कुल परियोजना लागत का लगभग 50 प्रतिशत का है तथा भविष्य में टेन्साईल कैनोपी एवं विद्युत पोलों को भी शिफ्ट किया जाना प्रस्तावित है।दिनांक 21 नवम्बर 2025 को ही छ.ग. लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के परिणाम में नालंदा परिसर के विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है। नालंदा परिसर हमेशा ही अपने क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को समायोजित किए हुए है तथा हमेशा ही इसमें अनेक छात्र वेटिंग लिस्ट में रहते हैँ। राज्य शासन द्वारा इसकी क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से साइंस काॅलेज के समीप 1000 सीटर नालंदा परिसर निर्माण की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्थल का चयन कई शैक्षणिक संस्थानों जैसे - एन.आई.टी., साईंस काॅलेज, रविशंकर विश्वविद्यालय, राजकुमार काॅलेज, आयुर्वेदिक काॅलेज इत्यादि के मध्य स्थित होने के कारण किया गया है। नवीन नालंदा परिसर निर्माण से आने वाले समय में सभी विद्यार्थियों को इसका लाभ प्राप्त होगा।
- 0- समर्थन मूल्य और कृषक हितैषी योजनाओं से किसानों को मिल रही राहत0- धान खरीदी की पारदर्शी प्रक्रिया से किसानों में हर्षबिलासपुर. खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से धान खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा धान खरीदी करने और किसान हितैषी विभिन्न योजनाओं से किसानों को राहत मिल रही है। किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का किसान हितैषी योजनाओं के लिए आभार जताया।बिल्हा विकासखंड के गांव सेमरताल के किसान श्री रामायण लाल साहू धान उपार्जन केन्द्र सेमरताल में धान बेचने पहुंचे, उन्होंने ऑनलाईन माध्यम से टोकन कटवाया, जिससे उनके समय और श्रम की बचत हुई उन्होंने बताया कि वे 14 एकड़ में खेती करते हैं और यही उनकी आजीविका का साधन है,जिससे वे 10 सदस्यीय परिवार का पालन पोषण करते हैं। धान खरीदी केन्द्र में वे 200 क्विंटल धान बेचने आए हैं उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र सेमरताल में धान खरीदी पूरी पारदर्शिता से की जा रही है।इलेक्ट्रानिक मशीन से धान खरीदी कार्य तेजी से हुआ जिससे समय कम लगा। केंद्र में किसानों के लिए अच्छी व्यवस्थाएं की गई है। इसी तरह केंद्र में टोकन कटाने पहुंचे ग्राम भदोरियाखार के किसान श्री सुजीत लोनिया ने बताया कि वे 13 एकड़ में खेती करते हैं और लगभग 250 क्विंटल धान बेचते हैं उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी से किसानो को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की किसान हितैषी कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर किसान अब समृद्धि की ओर बढ़ रहे हैं, उन्होंने कहा कि अब खेती करना लाभकारी है,जिससे किसानों का जीवन बदल रहा है।
- महासमुंद. जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025- 26 अंतर्गत कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार धान की अवैध परिवहन एवं भंडारण पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में विकासखंड सरायपाली के ग्राम बलोदा में आज एस डी एम सरायपाली के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग और मंडी प्रबंधन की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। जांच के दौरान टिकेश्वर साहू के गोदाम में अवैध रूप से संग्रहित धान पाया गया। टीम ने मौके पर 450 कट्टा अवैध धान जप्त करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। कार्रवाई के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में गोदाम को सील किया गया। जिला प्रशासन ने कहा है कि जिले में धान की अवैध खरीदी बिक्री, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने आगे भी सघन कार्रवाई जारी रहेगी।
- महासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में 24 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे स्वामी आत्मानंद हिन्दी मीडियम विद्यालय महासमुंद में शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सभी संकुल प्राचार्यों, पीएम श्री प्राचार्यों एवं सेजेस प्राचार्यों को पूरे एजेण्डे की जानकारी सहित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।बैठक में जिले में आयोजित होने वाली आगामी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा एवं हाल ही में संपन्न हुई छमाही परीक्षा की समीक्षा भी की जाएगी। प्रारंभिक कक्षाओं में पढ़ रहे बालबाड़ी के बच्चों की यू-डाइस प्रविष्टि, पीएम ई-विद्या के उपयोग को बढ़ावा देने तथा अपार आईडी निर्माण की प्रगति पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना की गुणवत्ता, विद्यालयों में एलपीजी उपयोग को बढ़ाने, शिक्षा का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन, छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े दिशा-निर्देशों की स्थिति और शाला भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति भी समीक्षा की जाएगी। बैठक में न्यायालयीन प्रकरणों की अद्यतन स्थिति, नशामुक्ति अभियान की प्रगति और यू-डाइस अपडेशन की वर्तमान स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।
- 0- दुल्लापुर–नेवारीगुड़ा–कान्हाभैरा मार्ग निर्माण को मंजूरी—ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्ताररायपुर। जिला पंचायत कवर्धा क्षेत्र क्रमांक 10 के लिए विकास का नया अध्याय जुड़ गया है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित सड़क—दुल्लापुर, नेवारीगुड़ा, कान्हाभैरा से कंझेटा तक—के निर्माण हेतु 7 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह निर्णय क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।क्षेत्रवासियों ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क के अभाव में लंबे समय से आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और व्यापारिक गतिविधियों में काफी दिक्कतें आती थीं। सड़क निर्माण प्रारंभ होने से इन समस्याओं का समाधान होगा और आर्थिक-सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 के सदस्य श्री कैलाश चंद्रवंशी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार सक्रिय हैं। उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र की अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए कई अहम परियोजनाएँ स्वीकृत हो रही हैं।उन्होंने कहा कि दुल्लापुर–नेवारीगुड़ा–कान्हाभैरा मार्ग इस पूरे क्षेत्र की जीवनरेखा है। सड़क का निर्माण दुल्लापुर के नहर पार से नेवारीगुड़ा तक गांव के बाहरी हिस्से से होकर किया जाएगा, जो दुल्लापुर और नेवारीगुड़ा के लिए बायपास मार्ग के रूप में भी कार्य करेगा। यह योजना क्षेत्र की गतिशीलता और सुविधा को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएगी।उन्होंने यह भी बताया कि सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करने की तैयारी तेजी से जारी है। इसके पूर्ण होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा बेहतर होगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने कहा कि यह स्वीकृति उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की संवेदनशीलता, दूरदर्शिता और जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
- 0- तमता केंद्र में धान बेचकर लौटे किसान अनिल कुमार भगत बोले—“किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं”0- जशपुर जिले के 46 केंद्रों में सुचारू रूप से जारी धान खरीदीरायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में धान खरीदी का महाअभियान इस वर्ष सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान हितैषी व्यवस्था का उदाहरण बन रहा है। किसानों के पसीने की कमाई का प्रदेश सरकार उचित मूल्य दे रहीं हैं l जशपुर जिले के सभी 46 धान खरीदी केंद्रों में खरीदी सुचारू रूप से चल रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पंजीकृत प्रत्येक किसान के धान की प्राथमिकता से खरीदी की जाए तथा किसी को भी अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े।इसी कड़ी में पत्थलगांव विकासखंड के तमता धान खरीदी केंद्र में किसान अनिल कुमार भगत आज धान विक्रय के लिए पहुँचे। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बार खरीदी केंद्र में पहले से कहीं बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या नहीं आई और पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हुई।अनिल कुमार भगत ने बताया कि उनके पिता श्री सेतराम भगत के नाम से सोसायटी में धान बेचने के लिए पंजीयन हुआ है। वे कई वर्षों से इसी केंद्र में धान बेचते आ रहे हैं और इस वर्ष भी सभी व्यवस्थाएँ पूरी तरह व्यवस्थित हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में किसानों के लिए टोकन व्यवस्था, तौल मशीन, बारदाना उपलब्धता, सुरक्षा से लेकर पेयजल सुविधा तक सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।उन्होंने यह भी कहा कि खरीदी केंद्र में कर्मचारियों और अधिकारियों का व्यवहार भी किसान-हितैषी है।किसानों को किसी भी प्रक्रिया के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता। पूरी प्रणाली पारदर्शी और तेज है, जिससे किसानों में संतोष और भरोसा बढ़ा है। जिला प्रशासन लगातार सभी खरीदी केंद्रों की मॉनिटरिंग कर रहा है। केंद्रों में ऑनलाइन टोकन, गुणवत्ता जाँच, त्वरित तौल, धान भराई, बारदाना वितरण और भुगतान की प्रक्रिया तय समय सीमा में सुनिश्चित की जा रही है।प्रशासन का लक्ष्य है कि इस वर्ष की धान खरीदी पूरी तरह से परेशानी-मुक्त और किसान- केन्द्रित रहे। किसानों के लिए अनुकूल सुविधाएँ और सुगम प्रक्रियाएँ सुनिश्चित करने का सीधा परिणाम यह है कि जिलेभर से किसान इस व्यवस्था की सराहना कर रहे हैं। सरकार की दूरदर्शी नीतियों और प्रशासनिक तत्परता के कारण धान खरीदी व्यवस्था इस वर्ष एक आदर्श मॉडल के रूप में सामने आ रही है।
- 0- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की ओर से तिलक, माला, शॉल व श्रीफल देकर किया गया अभिनंदनरायपुर। अयोध्या धाम में विराजमान प्रभु श्री रामलला के दर्शन करके आज कवर्धा लौटे 69 श्रद्धालुओं का स्वागत अत्यंत भव्य और भावपूर्ण वातावरण में किया गया। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, श्री नितेश अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्रीमती सतविंदर पाहुजा, श्री नरेन्द्र मानिकपुरी एवं श्री योगेश चंद्रवंशी ने विधायक कार्यालय में श्रद्धालुओं का पारंपरिक रीति से तिलक लगाकर, माला पहनाकर तथा शॉल और श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया।श्रद्धालुओं ने बताया कि यह स्वागत उनकी तीर्थयात्रा को और भी विशेष और स्मरणीय बना गया। उन्होंने अयोध्या दर्शन के अपने अनुभव साझा किए और कहा कि भगवान श्री रामलला के दर्शन से मन को अद्भुत शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने कहा कि रामलला का दर्शन हर श्रद्धालु के लिए एक दिव्य और अद्वितीय अनुभव है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रभु श्री रामलला दर्शन योजना शुरू की गई है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ के हजारों श्रद्धालुओं को अयोध्या में रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने गांवों में जाकर इस यात्रा से प्राप्त आध्यात्मिक आनंद को सभी के साथ साझा करें। श्रद्धालुओं ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह अनुभव जीवनभर याद रहेगा।
- 0- धान खरीदी पर सरकार का भरोसा बढ़ा - किसान अन्नू जायसवालरायपुर । जिले के तिलकेजा निवासी किसान अन्नू जायसवाल इस वर्ष होने वाली धान खरीदी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। मात्र 3 एकड़ कृषि भूमि पर अपने पिता श्री रामू जायसवाल सहित सपरिवार खेती करने वाले अन्नू ने पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर लगभग 60 क्विंटल धान की बिक्री कर अच्छी आमदनी प्राप्त की थी। समय पर मिले भुगतान ने उनकी खेती और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान की।धान कटाई के कार्यों के बीच जब अन्नू अपनी फसल का मूल्यांकन कर रहे हैं, तो उनके चेहरे पर इस साल की खरीदी को लेकर उम्मीद साफ झलकती है। खेत में थ्रेसर और ट्रैक्टर की मदद से चल रहे कटाई कार्यों के बीच वे बताते हैं कि सरकार की पारदर्शी और सुचारु धान खरीदी व्यवस्था छोटे किसानों के लिए बड़ी राहत है। अन्नू का कहना है कि पिछले वर्ष समय पर भुगतान मिलने से उन्होंने खेती के लिए बेहतर बीज, खाद और अन्य आवश्यक सामग्री जुटाई। इसके साथ ही परिवार की जरूरतें भी आसानी से पूरी हो सकीं। इस वर्ष भी वे उम्मीद कर रहे हैं कि धान खरीदी से उन्हें बेहतर आर्थिक लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ सरकार की धान की सर्वाधिक खरीदी मूल्य, डीबीटी के माध्यम से त्वरित भुगतान और खरीदी केंद्रों के बेहतर प्रबंधन से किसानों में भरोसा बढ़ा है। अन्नू जैसे अनेक छोटे किसान इन योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ उठाकर खेती में निरंतर सुधार कर रहे हैं।
- 0- पतुरियाडाँड़ हाई स्कूल में अंग्रेजी व्याख्याता मिलने से छात्रों के सपनों को मिली नई उड़ानरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की युक्तियुक्तकरण योजना से स्कूलों में शैक्षणिक सुविधा बढ़ने से विद्यार्थियों को फायदा हो रहा है। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे छोटे से गाँव पतुुरियाडाँड़ के लिए हाई स्कूल खुलना किसी वरदान से कम नहीं था। वर्षों तक आसपास के गांवों के बच्चे सिर्फ इसलिए आगे की पढ़ाई से वंचित हो जाते थे क्योंकि हाई स्कूल की दूरी अधिक थी। लेकिन जब गाँव में हाई स्कूल प्रारंभ हुआ, तो यह न सिर्फ गांववासियों के लिए खुशी का क्षण था, बल्कि उन बच्चों के लिए नई उम्मीद की किरण थी जो उच्च शिक्षा का सपना मन में लिए बैठे थे।हाई स्कूल खुलने के बावजूद छात्रों के सामने एक बड़ी चुनौती थी कि अंग्रेजी विषय का नियमित शिक्षक उपलब्ध नहीं था। गांव के अधिकांश बच्चे अंग्रेजी और गणित को कठिन विषय मानते थे। अंग्रेजी शिक्षक न होने के कारण खासकर छात्राओं के सपनों पर असर पड़ने लगा था, क्योंकि इस स्कूल में उच्च शिक्षा का सपना देखने वाली अधिकांश विद्यार्थी लड़कियां ही थीं। सरकार की युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया इस विद्यालय के लिए किसी सौभाग्य की तरह साबित हुई। इसी प्रक्रिया के तहत यहाँ अंग्रेजी विषय के व्याख्याता श्री विजय कुमार राठौर की नियुक्ति हुई। व्याख्याता के रूप में उन्होंने चार-पांच महीने पहले ज्वाइनिंग दी और तभी से छात्रों के लिए अंग्रेजी का डर धीरे-धीरे कम होता गया।अब बच्चे बताते हैं कि “सर के आने के बाद अंग्रेजी पढ़ना मुश्किल नहीं लगता। अब हमें समझ में भी आता है और नियमित क्लास भी होती है।”कक्षा 9वीं की छात्राएँ कुमार धन कुंवर, सुनती, सरिता, सपना, विक्रम और 10वीं के विद्यार्थी आकांक्षा, अमृता, राजकुमारी, विजय, विष्णु, अशोक सभी एक ही बात कहते हैं “अगर शिक्षक नहीं होते तो हम कठिन विषय में फेल भी हो सकते थे। अब हमें अपने भविष्य पर भरोसा है।”गांव के लोगों के चेहरे पर भी खुशी झलकती है। वर्षों से जिस योग्य शिक्षक की कमी महसूस होती थी, वह अब पूरी हो गई है। आज गांव के बच्चे अंग्रेजी में मजबूत हो रहे हैं, परीक्षा के लिए तैयार हो रहे हैं और अपने सपनों को उड़ान देने के लिए आत्मविश्वास से भर चुके हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की युक्तियुक्तकरण नीति ने पतुरियाडाँड़ के इस विद्यालय का भविष्य ही नहीं बदला है, बल्कि उन सैकड़ों बच्चों की जिंदगी में नई रोशनी भरी है, जो कल अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
- कोरिया. जिले में खरीफ वर्ष 2025-26 के तहत 15 नवम्बर 2025 से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य तेज़ी से जारी है। खरीदी व्यवस्था को सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रशासन और खाद्य विभाग की टीमें लगातार निगरानी में जुटी हुई हैं। इसी सतर्कता का परिणाम है कि अवैध रूप से धान खपाने और परिवहन करने की कोशिश में लगे लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने बाज़ारपारा, बैकुंठपुर स्थित आयुष शिवहरे ट्रेडर्स से 35 क्विंटल धान जब्त किया। व्यापारी के पास परिवहन एवं भंडारण से संबंधित आवश्यक दस्तावेज़ उपलब्ध नहीं थे, जिसके कारण मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।इसी प्रकार जय भोले ट्रेडर्स, बाज़ारपारा बैकुंठपुर में भी जांच के दौरान 15 क्विंटल धान अवैध रूप से पाए जाने पर खाद्य विभाग ने जब्त करते हुए प्रकरण दर्ज किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार के अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगरानी और सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
- 0- खेल एक साधना है जिससे भविष्य को बेहतर बना सकते हैं - अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी0- उम्दा प्रदर्शन कर जगदलपुर ब्लॉक ने जीता ओव्हरऑल चैंपियनशिप का खिताबजगदलपुर। जिला स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का समापन समारोह आज रविवार को इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में हुआ। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी के मुख्य आतिथि के रूप उपस्थित थे। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बस्तर ओलंपिक ग्रामीण क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करता है। स्पर्धा में हार-जीत से अधिक खेल भावना के साथ अपनी सक्रिय सहभागिता निभाना ज्यादा मायने रखता है। खेल के क्षेत्र आप सभी नाम कमाएं, खेल एक साधना है जिससे भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। इस आयोजन से न केवल खेल भावना को बढ़ावा मिलता है, बल्कि खिलाडिय़ों को अपने जीवन में अनुशासन और हार-जीत के महत्व को समझने का अवसर मिलता है।विजेता खिलाड़ी अपने खेल विधा में अच्छे खिलाडिय़ों से सिख सकते हैं। आरंभ में कलेक्टर हरिस एस ने स्वागत उदबोधन देते हुए बताया कि बस्तर ओलंपिक 2025 के तहत 22 नवंबर को जूनियर वर्ग का और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता 23 नवंबर को आयोजित किया गया। विकासखण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों ने जिला स्तरीय आयोजन में भाग लिया। जिला स्तर पर 11 खेलों में वॉलीबॉल, कराते, वेटलिफ्टिग, फुटबॉल, बैडमिंटन की प्रतियोगिता इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में एवं कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, आर्चरी, रस्साकसी की प्रतियोगिता क्रीड़ा परिसर धरमपुरा में आयोजित की गई। हॉकी की प्रतियोगिता खेलो इंडिया सेंटर पण्डरीपानी सम्पन्न हुई। वेटलिफ्टिंग एवं हॉकी की प्रतियोगिता, सीधे जिला स्तर पर आयोजित की गई। जिला स्तरीय इस आयोजन में खिलाडिय़ों निर्णायक, कोच, मैनेजर सहित कुल 1999 बालक, बालिका, महिला एवं पुरुष खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिला स्तरीय बस्तर ओलम्पिक में सभी विधाओं में उम्दा प्रदर्शन कर जगदलपुर विकासखण्ड ने ओव्हरऑल चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया। कार्यक्रम विजेता टीमों और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।
- रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा आंगनबाड़ी एवं स्कूली बच्चों के हृदय जांच हेतु “प्रोजेक्ट धड़कन” संचालित किया जा रहा है।यह प्रोजेक्ट सत्य साईं हॉस्पिटल, नवा रायपुर के सहयोग से संचालित हो रहा है। इसी क्रम में रायगढ़ के सिंघल स्टील उद्योग के श्री संजय मित्तल ने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह से मुलाकात कर हृदय जांच के लिए सात हाई-डेफिनेशन स्टेथोस्कोप एवं टैबलेट दान किया । इन सात मशीनों में से चार मशीनें स्वास्थ्य विभाग तथा तीन मशीनें महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रदान की गई हैं।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि अब तक जिले के 12,000 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों के बच्चों की जांच की जा चुकी है। इस योजना के तहत जिन बच्चों में हृदय संबंधी समस्या पाई जाती है, उन्हें आगे की जांच के लिए सत्य साईं हॉस्पिटल, नवा रायपुर भेजा जाता है। किसी भी बच्चे में गंभीर बीमारी की पुष्टि होने पर जिला प्रशासन द्वारा उसका निःशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जाता है। कलेक्टर ने कहा, इस योजना का उद्देश्य है कि जिले का कोई भी बच्चा हृदय रोग से पीड़ित न रहे और सभी बच्चे स्वस्थ व सुरक्षित रहें। डॉ. सिंह ने कहा कि मशीनों की संख्या बढ़ने से हम जिले के हर बच्चे तक जल्द से जल्द पहुंचाने का प्रयास करेंगे और उनके सफल परीक्षण करवाएंगे । इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार विश्वरंजन, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- रायपुर / कलेक्टर डॉ गौरव सिंह एवं अध्यक्ष नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी रायपुर के मार्गदर्शन में भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष में नालंदा परिसर लाइब्रेरी, सेंट्रल लाइब्रेरी एवं तक्षशिला लाइब्रेरी के सदस्यों के लिए “भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और उनके सपनों का भारत” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।प्रतियोगिता के लिए अधिकतम 750 शब्दों की सीमा निर्धारित की गई है। लेखन हेतु हिंदी, छत्तीसगढ़ी एवं अंग्रेजी भाषा मान्य होगी। निबंध जमा करने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। प्रथम, द्वितीय, तृतीय, पुरस्कार क्रमशः 5100 रूपये, 3100 रुपए तथा 2100 रुपया है l चतुर्थ, पंचम और छठवां स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 1100-1100 रुपए से पुरस्कृत किया जाएगा।प्रतियोगियों हेतु नियम एवं शर्तें इस प्रकार हैं :- इस प्रतियोगिता में नालंदा परिसर, सेंट्रल लाइब्रेरी एवं तक्षशिला लाइब्रेरी रायपुर के वर्तमान एवं पूर्व सदस्य ही भाग ले सकते हैं। केवल हस्तलिखित निबंध ही मान्य होंगे; कंप्यूटर से टाइप किए गए निबंध स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सदस्य अपना निबंध बंद लिफाफे में नालंदा परिसर/सेंट्रल लाइब्रेरी/तक्षशिला लाइब्रेरी के लाइब्रेरियन के पास 3 दिसंबर 2025 को शाम 5:30 बजे तक जमा कर सकते हैं।निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा। निबंध के अंत में अपना नाम, लाइब्रेरी का आईडी क्रमांक एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से लिखें। नोडल अधिकारी श्री केदार पटेल ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।प्रतियोगिता से संबंधित नालंदा परिसर प्रबंधन समिति, रायपुर का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
- दुर्ग,/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जारी है। बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) द्वारा मतदाताओं के बीच यह गलत जानकारी प्रसारित की जा रही है कि गणना पत्रक (Enumeration Form) केवल विशेष रंग की स्याही या पेन से ही भरे जाने पर स्वीकार किए जाएंगे। इस भ्रामक सूचना के कारण मतदाताओं में अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि गणना पत्रक भरने के लिए किसी भी विशेष रंग की स्याही या पेन का उपयोग अनिवार्य नहीं है। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।सभी BLOs एवं BLO Supervisors को आयोग के वास्तविक दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि पुनरीक्षण कार्य सही जानकारी, पारदर्शिता और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप संपादित किया जाए।निर्वाचन कार्यालय ने मतदाताओं से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें ।
- - गणना प्रपत्रों के डिजिटाईजेशन कार्य तेज करने के दिए निर्देशदुर्ग / भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य तेज गति से जारी है। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं तथा प्राप्त भरे हुए प्रपत्रों का डिजिटाईजेशन कार्य प्रगति पर है।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक लेकर विधानसभा क्षेत्रों—64 दुर्ग शहर, 65 भिलाई नगर एवं 66 वैशाली नगर—में डिजिटाईजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा की।विधानसभा 64 दुर्ग शहर की समीक्षा बैठक नगर पालिक निगम दुर्ग के सभाकक्ष में तथा 65 भिलाई नगर एवं 66 वैशाली नगर की बैठक नगर पालिक निगम भिलाई कार्यालय में आयोजित की गई।बैठकों में संबंधित क्षेत्रों के नगर पालिक निगम आयुक्त, अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सभी सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कम डिजिटाईजेशन प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों को चिन्हांकित कर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आगामी 3–4 दिनों में डिजिटाईजेशन प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा को ध्यान रखते हुए सभी गणना प्रपत्रों का शत प्रतिशत डिजिटाईजेशन कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी जारी किए। जिला प्रशासन द्वारा SIR-2026 को सफलतापूर्वक और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए निरंतर निगरानी और समीक्षा की जा रही है। file photo
- बलरामपुर । विकासखण्ड बलरामपुर शासकीय प्राथमिक शाला फतेहपुर के सहायक शिक्षक (एलबी) श्री अशोक कुमार यादव, जिनको विशेष गणन पुनरीक्षण (एसाईआर) हेतु गणना पत्रक का वितरण एवं संग्रहण कार्य किये जाने हेतु अविहित अधिकारी के रूप में मतदान केन्द्र क्रमांक-237 फतेहपुर में कार्य किये जाने हेतु आदेशित किया गया है प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार अविहित अधिकारी द्वारा (एसाईआर) के कार्य में रूचि नहीं लेना व कार्य में लापरवाही बरतना, सक्षम अधिकारी से बिना अवकाश स्वीकृत कराये कार्य पर अनुपस्थित रहना एवं निर्वाचन कार्य में सहयोग नहीं करना पाया गया है।श्री अशोक कुमार यादव का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-03 के सर्वथा विपरीत है। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा श्री अशोक कुमार यादव को सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1) (क) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में अशोक कुमार यादव का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बलरामपुर में निर्धारित किया गया है। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
- -मुख्यमंत्री गोंड युवक-युवती परिचय सम्मेलन में हुए शामिल-गोंड समाज को सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु 05 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा-“आदिवासी ऐतिहासिक निरंतरता से वर्तमान चुनौतियों तक” तथा “विरासत का सम्मान : वैश्विक दृष्टिकोण पर सवाल” पुस्तकों का विमोचनरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित गोंडवाना भवन में छत्तीसगढ़ गोंड समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित गोंड युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का पारंपरिक जनजातीय रीति-रिवाजों के अनुसार स्वागत किया गया तथा उन्होंने भगवान बूढ़ादेव का पूजन कर विधि-विधान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोंड समाज को सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 05 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम द्वारा लिखित दो महत्वपूर्ण पुस्तकों—“आदिवासी ऐतिहासिक निरंतरता से वर्तमान चुनौतियों तक” तथा “विरासत का सम्मान : वैश्विक दृष्टिकोण पर सवाल” का विमोचन किया।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गोंड समाज का इतिहास अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जनजातीय समाज के हितों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं। देश के सर्वोच्च पद पर जनजातीय समाज की गौरवपूर्ण उपस्थिति इस सम्मान का प्रत्यक्ष प्रतीक है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पीएम जनमन और प्रधानमंत्री धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के माध्यम से जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान हेतु भी सरकार ने कई विशेष पहल प्रारंभ की हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय नायकों के गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उपस्थित लोगों से नया रायपुर में स्थापित जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय वीरों ने सदैव अपनी माटी और संस्कृति की रक्षा की है, और इस गौरवमयी परंपरा की सुंदर झलक आपको संग्रहालय में देखने को मिलेगी। श्री साय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जाने वाला जनजातीय गौरव दिवस आदिवासी समाज की विरासत को सम्मान देने का एक सशक्त माध्यम है।मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को आपस में जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इससे भावी पीढ़ी अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक जड़ों से परिचित होती है। युवक-युवती परिचय सम्मेलन समुदाय के लोगों को एक-दूसरे को समझने, जानने और रिश्तों के निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएँ भी दीं।इस अवसर पर आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम ने गोंड समाज के गौरवशाली इतिहास पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गोंड समाज का इतिहास समृद्ध परंपराओं और वीरता की गाथाओं से भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक कालखंडों में गोंड राजाओं ने शासन, प्रबंधन और सामाजिक संरचना को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिनका उल्लेख विभिन्न ऐतिहासिक दस्तावेजों में मिलता है। श्री मरकाम ने कहा कि डबल-इंजन की सरकार में जनजातीय समुदाय के हितों, विकास और उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आज बड़े पैमाने पर जनजातीय समाज तक पहुँच रहा है। उन्होंने समाज को एकजुट होकर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा गोंड समाज द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों, सामुदायिक प्रयासों एवं नवाचारों की जानकारी देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास ही समाज को सशक्त बनाते हैं।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गोंड समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री जग्गू सिंह, उपाध्यक्ष श्री किशोर ध्रुव, श्री सेवाराम ध्रुव, श्री हरि सिंह ठाकुर सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित थे।
- - कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठकबालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि जिले में आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं, मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों में किसी प्रकार की समस्या न हो। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने गर्भवती माताओं के प्रथम तिमाही में पंजीयन तथा 4 आवश्यक जॉच, आयरन गोली का वितरण, संस्थागत प्रसव की संस्थावार समीक्षा की तथा इस संबंध में अब तक प्राप्त लक्ष्य की जानकारी ली। उन्होंने पर्याप्त स्टाफ और भवन वाले स्वास्थ्य केंद्रों में अप्रैल 2025 से अक्टुबर तक शून्य प्रसव वाले संस्थाओं के कर्मचारियों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत छुटे हेतु शत्प्रतिशत बच्चों के टीकाकरण, यू-विन पोर्टल पर शत प्रतिशत् एन्ट्री, एनिमिया मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों दी जाने वाली आयरन गोली की समीक्षा कर प्राप्त लक्ष्य की जानकारी ली। उन्होंने चिरायु कार्यक्रम अन्तर्गत गंभीर जटिल बीमारी वाले बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर उच्च संस्थानों में ईलाज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में प्रसव उपरान्त गंभीर अवस्था वाले नवजात शिशुओं के लिए संचालित एस.एन.सी.यू. व एन.बी.एस.यू. में शतप्रतिशत शिशुओं को भर्ती कर उपचारित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिले में मातृ एव शिशु मृत्युदर में मानक अनुरूप कमी लाने कड़े निर्देश भी दिये गये। इनके द्वारा समय पर समस्त डाटा की एन्ट्री के निर्देश के दिये गये शासने से प्रदाय टी.ओ. आर के अनुरूप समस्त मैदानी कर्मचारियों से कार्य लेने के कड़े निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मुख्यालय में निवास नही करने तथा कार्यक्रमों में आशाजनक उपलब्धि हांसिल नहीं करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये गये । उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्रों में बच्चों की भर्ती एवं उपचार की स्थिति, मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम, कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम, क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, आई.डी.एस.पी. कार्यक्रम, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रदाय की जाने वाली सेवाए, आरोग्य समीति की बैठके व स्वास्थ मेला, मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, उक्त रक्त चाँप व डायबिटिस के मरीजों की पहचान ईलाज व फालोअप, अंधत्व निवारण कार्यक्रम, 70 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों का वय वंदना कार्ड की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने आगामी माह में समस्त कार्यक्रमों में शतप्रतिशत उपलब्धि हासिल करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री सुनील चंद्रवंशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उईके, सिविल सर्जन डॉ. आर.के. श्रीमाली जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश शर्मा, जिला नोडल अधिकारी डॉ.जी.आर. रावटे, समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारीआदि उपस्थित थे।
- टी सहदेवभिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक के बैडमिंटन ग्राउंड में खेले गए अटल बिहारी वाजपेयी बैडमिंटन चैंपियनशिप के फायनल मैच में सीनियर ग्रुप में देवनारायण देवांगन ने दीपेश देव को हरा कर खिताब अपने नाम दर्ज किया है। डीएन देवांगन तीन सेटों में से लगातार दो सेट जीतकर चैंपियन बने हैं। उन्होंने 21-15, 21-16 के स्कोर से मात दी। दीपेश उलटफेर की उम्मीद में टूर्नामेंट के अंत तक संघर्ष करते नजर आए, लेकिन उन्हें उपविजेता के स्थान से ही तसल्ली करनी पड़ी। देवांगन ने अजीत सिंह को, जबकि दीपेश ने करण को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस टूर्नामेंट में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर ग्रुप के लगभग 70 शटलर हिस्सा ले रहे हैं।राज्योत्सव के दिन उद्घाटनबैडमिंटन अकादमी और बी ब्लॉक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन राज्योत्सव के दिन हुआ था। सोसिएशन के अध्यक्ष एवं संरक्षक कुबेर देशमुख तथा संयोजक ओपी मिश्रा ने कहा कि बच्चों और बड़ों को मोबाइल और टीवी से दूर रखने के लिए ही यह पहल की गई है। इसी का नतीजा है कि शाम होते ही ग्राउंड में शटलरों और बैडमिंटनप्रेमियों का मजमा लग जाता है। टूर्नामेंट के आयोजन में तकनीकी सलाहकारों असीम सिंह, महेश विश्वकर्मा, गजानन अवचट, संजय ढवस सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।क्वालीफाई मैच के नतीजेइससे पहले हुए क्वालीफाई मैच में तरुण ने जीत को 23-21 व 21-18, गौरव ने प्रणय को 21-15 तथा 21-16, बीआर ढोके ने शीतलदास को 21-14 और 21-11, विख्यात ने विश्वा को 21-10 एवं 21-07, रक्षित कांबले ने शुभम डडसेना को 21-17 व 21-15, प्रियम ने रोयन को 21-18 तथा 21-16, अंशुमन ने के विराज को 21-19 और 21-11, प्रियांश ने निमित को 21-13 एवं 21-08, दिव्यांश राॅय ने निशांत शर्मा को 21-12 व 21-08, प्रियांश सिंह दक्ष ने आरव को 21-10 तथा 21-05, दक्ष ने ही प्रियांश को 22-20, 18-21 और 21-09, अरमान ने पुलकित देवांगन को 21-16,16-21 और 21-15, गौरव देवांगन ने रोयन राम को 21-15 एवं 21-14, रक्षित ने दिव्यांश को 21-15 व 21-18 तथा रोयन ने दिव्यांश को 20-22,18-21 और 21-18 के स्कोर से शिकस्त दी।
- -छत्तीसगढ़ में खेल सुविधाओं के विस्तार पर हुई सार्थक चर्चारायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री रिंकू सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने रिंकू सिंह का स्वागत शाल और नंदी के प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया। इस अवसर पर विधायक श्री सुशांत शुक्ला भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री साय ने रिंकू सिंह को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन और भारतीय क्रिकेट टीम में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परम्पराओं और राज्य में खेलों को नई दिशा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तृत चर्चा हुई।मुख्यमंत्री श्री साय ने रिंकू सिंह को बस्तर ओलंपिक की अवधारणा और उसके माध्यम से उभर रही स्थानीय प्रतिभाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में अपार संभावनाएँ हैं और राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
- - जिला स्तर से आगे बढ़कर संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे खिलाड़ी-विधायक श्री अटामीदंतेवाड़ा । जिले में पारंपरिक खेलों के संरक्षण और युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2025 का आज सफल समापन हुआ। चारों विकासखंडोंगीदम, कटेकल्याण, कुआँकोंडा और दंतेवाड़ा के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गीदम विकासखंड ने ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर जिले के खेल इतिहास में एक और उपलब्धि दर्ज की।समापन अवसर पर आयोजित समारोह में क्षेत्र के विधायक श्री चैतराम अटामी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक केवल खेल प्रतियोगिता ही नहीं, बल्कि बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप पारंपरिक खेलों को नई पहचान मिल रही है और ग्रामीण युवाओं के लिए यह आयोजन एक बड़ा मंच बनकर उभरा है। विधायक ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि जिले के खिलाड़ी अब जिला स्तर से आगे बढ़कर संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे और संभाग में जीतकर दंतेवाड़ा जिले का नाम और अधिक रोशन करेंगे।कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने भी बस्तर ओलंपिक के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि खेलों से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व गुण विकसित होते हैं और इन्हीं मूल्यों के साथ जिले में खेल संस्कृति लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा खेल सुविधाओं के विस्तार, प्रशिक्षण शिविरों की संख्या बढ़ाने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए विशेष योजनाएं तैयार की जा रही हैं।दो दिनों तक चले इस महाआयोजन में खो-खो, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, हॉकी, कराटे, बैडमिंटन और रस्साखींच जैसी कुल 11 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिनमें खिलाड़ियों का जोश और खेल कौशल दर्शकों का ध्यान आकर्षित करता रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मैदानों में उत्साह, प्रतिस्पर्धा और पारंपरिक खेलों की ऊर्जा देखने को मिली।कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए। सभी ने गीदम ब्लॉक के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उसे ओवरऑल चैंपियन घोषित किया और अगली प्रतियोगिताओं में और बेहतर तैयारी के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविन्द कुंजाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा,एसडीएम श्री लोकांश एल्मा तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
-
नारायणपुर ।विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर नवा रायपुर स्थित होटल मेफेयर में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सरपंच सम्मेलन में नारायणपुर जिले की नियद नेल्लानार ग्राम पंचायत मूरनार की महिला सरपंच श्रीमती रजनी नेताम को विशेष सम्मान से नवाज़ा गया।
माननीय गृह एवं पंचायत मंत्री श्री विजय शर्मा तथा यूनिसेफ के प्रमुख डेनिश सर द्वारा यह सम्मान उन्हें स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, जन-जागरूकता बढ़ाने तथा ग्रामीणों को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करने हेतु प्रदान किया गया।कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलको के निर्देशन में नियद नेल्लानार सहित दुर्गम ग्रामों में शत-प्रतिशत व्यक्तिगत शौचालय स्वीकृति की दिशा में कार्य तेज़ी से जारी है। इसके साथ ही ओरछा विकासखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों में शत-प्रतिशत व्यक्तिगत शौचालय स्वीकृत कर स्वच्छता अभियान को नई गति प्रदान की गई है। - राजनांदगांव । राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक धान खरीदी निर्धारित है। धान खरीदी व्यवस्था के सुव्यवस्थित संचालित करने के लिए टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से टोकन जारी कर धान खरीदी की जा रही है। राज्य शासन के निर्देशानुसार 2 एकड़ तक भूमि धारित करने वाले किसानों को अधिकतम 1 टोकन, 2 एकड़ से 10 एकड़ तक भूमि धारित करने वाले किसानों को अधिकतम 2 टोकन तथा 10 एकड़ से अधिक भूमि धारित करने वाले किसानों को अधिकतम 3 टोकन की सुविधा उपलब्ध है।















.jpg)










.jpg)
.jpg)