- Home
- छत्तीसगढ़
- भिलाई नगर। आयुक्त राजीव कुमार पांडेय द्वारा जोन 2 अंतर्गत के एच मेमोरियल स्कूल के सामने निगम स्वामित्व के हरित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है। कब्जा मुक्त कर उद्यान निर्माण हेतु शोभायमान एवं फूलदार पौधों के रोपण हेतु निर्देशित किया गया है। निगम आयुक्त द्वारा जवाहर नगर सब्जी मंडी से लगा हुआ रोड का मुआयना किया गया जो कि वर्तमान में जर्जर अवस्था में है। उक्त रोड निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति पश्चात निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, वर्षा ऋतु पश्चात रोड का निर्माण किया जाएगा।जवाहर नगर सब्जी मंडी जिसकी ज्यादातर दुकानों की स्थिति जर्जर है, यहां गिनती के कुछ ही दुकान संचालित है। संचालित दुकान में पूछताछ करने पर आवंटित दुकानदार के बदले किराएदार मिला । निगम आयुक्त द्वारा व्यवस्था में सुधार हेतु कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा को निर्देशित किया गया है । आयुक्त द्वारा आम्रपाली, प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्मित कॉलोनी के नाली एवं सफाई व्यवस्था में आवश्यक सुधार हेतु जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा को निर्देशित किया गया है।कुरूद सुंदर विहार स्थित रूरल रोड नेटवर्क मैनेजमेंट यूनिट के बाजू कच्चा रोड है, नवीन पक्का रोड निर्माण में प्राक्कलन अनुसार लगभग 82 लाख रुपए का व्यय होना संभावित है । इस रोड के निर्माण हेतु मोहल्लेवासी कई वर्षो से परेशान है और मांग कर रहे हैं, निगम आयुक्त रोड की दयनीय स्थिति देखकर तत्काल निविदा की प्रक्रिया हेतु निर्देशित किये हैं। भ्रमण के दौरान उप अभियंता अर्पित बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक सहित अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
- 0- नगर निगम राजस्व विभाग की सभी बकायादारों से तत्काल अपना सम्पूर्ण बकाया सम्पतिकर अदा करने अपील0- अन्यथा की स्थिति में सम्बंधित बकायादार पर अंतिम नोटिस पश्चात सीलबंदी, कुर्की की कार्यवाही की जा सकती हैरायपुर. नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग द्वारा आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजस्व श्री यू. एस. अग्रवाल, उपायुक्त राजस्व डॉक्टर अंजलि शर्मा के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम के बड़े बकायादारों से राजस्व वसूली अभियान सभी जोनों के राजस्व विभाग द्वारा चलाया जा रहा है. इसके अंतर्गत मंगलवार को नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता श्री पद्माकर श्रीवास के निर्देश पर जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल के नेतृत्व और राजस्व निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा, सहायक राजस्व निरीक्षक सर्वश्री नन्द कुमार वैष्णव, नरेन्द्र ठाकुर, चंदन रगड़े, खगेश्वर सोनी, रामकुमार अवसर की उपस्थिति में जोन 8 अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग को विगत कई वर्षों से सम्पतिकर नहीं दे रहे बड़े बकायादारों को डिमांड बिल, डिमांड नोटिस, अंतिम नोटिस जारी किये जाने के बाद भी वार्ड 1 क्षेत्र के बड़े बकायादार 507308 रूपये के बकायादार प्रितम सिंग, 216428 रूपये के बकायादार अशोक कुमार, विजय कुमार, विनोद कुमार, 136971 रूपये के बकायादार कुलदीप सिंग/ तेजेंदर सिंग, 433396 रूपये के बकायादार हरवंश सिंग/ महेन्द्र सिंग, सुरजीत कौर, जोन 8 अंतर्गत पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 अंतर्गत 87281 रूपये के बकायादार सतगुरु फर्नीचर, 11233 रूपये के बकायादार फैक्ट्री, 43001 रूपये के बकायादार संतोष शर्मा, 34563 रूपये के बकायादार विनोद सिंह, 141069 रूपये के बकायादार राजू साहू ( सुपर बाजार) द्वारा डिमांड बिल, डिमांड नोटिस, अंतिम नोटिस जारी किये जाने के बाद भी रायपुर नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग को बकाया सम्पतिकर अदा नहीं किये जाने पर सम्बंधित 9 बकायादारों के सम्बंधित 9 व्यवसायिक परिसरों को अभियान चलाकर तत्काल ताला लगाकर सीलबंद कर दिया गया है. नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा नगर निगम रायपुर के सभी बकायादारों से नगर निगम राजस्व विभाग को तत्काल अपना सम्पूर्ण बकाया सम्पतिकर अदा करने की अपील की है. बकाया सम्पतिकर तत्काल नगर निगम राजस्व विभाग को अदा नहीं किये जाने पर डिमांड बिल, डिमांड नोटिस, अंतिम नोटिस के पश्चात बकाया राजस्व वसूली हेतु सम्बंधित बकायादार पर सीलबंदी, कुर्की की कार्यवाही नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा की जा सकती है. नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग द्वारा बकाया राजस्व वसूली अभियान निरन्तर जारी रहेगा.
- रायपुर. माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के पालन में राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और रायपुर जिला प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा - निर्देश के अनुरूप महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों की टीमों द्वारा अभियान चलाकर जोन क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गों में मानिटरिंग करके सड़कों पर आवारा पशुओं की धरपकड़ कर उन्हें गौठानों में काउकेचर वाहन से भेजे जाने की कार्यवाही प्रतिदिन तेज गति निरंतर प्रगति पर है.मंगलवार को रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा 45 आवारा पशुओं की विभिन्न सड़क मार्गो से धरपकड़ कर उन्हें काऊकैचर वाहन की सहायता से गौतनों में भेजा गया। अभियान के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा सभी 10 जोनों में दिन भर अभियान चलाकर राजधानी शहर रायपुर निगम क्षेत्र में विगत 24 दिनों में विभिन्न सड़क मार्गो से 1262 आवारा पशुओं की धरपकड़ कर उन्हें गौठानों में भेजा गया है.यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन दिन भर चलाये जा रहे अभियान की सतत मॉनिटरिंग महापौर, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष, आयुक्त के निर्देश पर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय और निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रीति सिंह द्वारा की जा रही है और सभी जोन कमिश्नरों ने जोन स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर आवारा पशुओं को काऊकैचर वाहनों की सहायता से गौठानों में भिजवाने की व्यवस्था दी जा रही है. अभियान निरंतर जारी रहेगा।
- -राज्योत्सव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे संग्रहालय का उदघाटन-प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने किया निरीक्षण- संग्रहालय होगा आदिवासी गौरव, शौर्य एवं बलिदान का प्रतीकरायपुर ।आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने नवा रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, परिसर में निर्माणाधीन शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का निरीक्षण कर अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि संग्रहालय निर्माण का कार्य लगभग पूर्णतः की ओर है। अंतिम फिनिशिंग एवं रंग रोगन का कार्य चल रहा हैं।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी स्वंत्रंता संग्राम सेनानियों पर बन रहे इस जीवंत संग्रहलय का उदघाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रजत जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर किया जाना प्रस्तावित है।प्रमुख सचिव श्री बोरा ने इसकी तैयारी के लिए निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों की बैठक ली एवम आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संग्रहालय के निर्माण कार्य में लगने वाली प्रत्येक सामग्री उच्च गुणवत्तायुक्त एवं सभी मानकों पर खरी उतरनी चाहिए। साथ ही संग्रहालय के निर्माण में किसी भी प्रकार की कोई वित्तीय अनियमितता ना हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।उल्लेखनीय है कि शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय में स्वतंत्रता आंदोलन के समय छत्तीसगढ़ में हुए विभिन्न आदिवासी विद्रोहों जैसे हल्बा विद्रोह, सरगुजा विद्रोह, भोपालपट्टनम विद्रोह, परलकोट विद्रोह, तारापुर विद्रोह, लिंगागिरी विद्रोह, कोई विद्रोह, मेरिया विद्रोह, मुरिया विद्रोह, रानी चैरिस विद्रोह, भूमकाल विद्रोह, सोनाखान विद्रोह, झण्डा सत्याग्रह एवं जंगल सत्याग्रह के वीर आदिवासी नायकों के संघर्ष (1923, 1920) एवं शौर्य के दृश्य का जीवंत प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही यह संग्रहालय सभी वर्ग के लोगों के लिए एक आकर्षण का केन्द्र एवं प्रेरणास्रोत के रूप में बनकर उभरेगा।उल्लेखनीय है संग्रहालय निर्माण का कार्य आगामी माह के 30 सितंबर तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है। प्रमुख सचिव श्री बोरा ने कहा कि संग्रहालय के फर्श पर भी ट्राईबल कलाकारों की आट्र्स को अंकित किए जाने के निर्देश दिए गए। म्यूजियम में अन्य मूर्तियों के साथ-साथ भगवान बिरसा मुंडा एवं रानी गाइडल्यू की मूर्ति लगाने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि संग्रहालय में डिजिटाइजेशन का कार्य तय समय पर पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने संग्रहालय में खुलने वाली सोवेनियर शॉप को गढ़ कलेवा अथवा ट्रायफेड या अन्य किसी प्रतिष्ठित संस्था को ट्राईबल उत्पाद के अनिवार्य रूप से विक्रय किए जाने की शर्त के साथ दिए जाने के निर्देश दिए।बैठक में आयुक्त डॉक्टर सारांश मित्तर, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी निगम के संचालक श्री जगदीश कुमार सोनकर, संचालक टीआरटीआई श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, संयुक्त सचिव श्री बी.के. राजपूत, अपर संचालक श्री जितेन्द्र गुप्ता, उपायुक्त श्रीमती गायत्री नेताम, कार्यपालन यंत्री श्री त्रिदीप चकवर्ती सहित निर्माण एजेंसी के ठेकेदार, क्यूरेटर, इंजीनियर्स एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
- -धमतरी और कुरूद को मल्टीपर्पज इंडोर स्पोर्ट्स की सौगातरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर खेल सुविधाओं में इजाफा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। खिलाड़ियों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सतत प्रयासरत है। इसी कड़ी में धमतरी और कुरूद में इंडोर बैडमिंटन हॉल / मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत खेल बुनियादी ढांचे का विस्तार और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में राज्य सरकार कई महत्त्वपूर्ण पहल कर रही है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास, प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन योजनाओं पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 1 से 3 करोड़ रुपये तक की पुरस्कार राशि देने की योजना सरकार की प्रतिबद्धता का परिचायक है। यह पहल न केवल खिलाड़ियों के मनोबल को ऊँचा करती है बल्कि आने वाली नई पीढ़ी को भी खेलों की ओर प्रेरित करती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत मैदानों का उन्नयन, उच्च स्तरीय उपकरणों की उपलब्धता, खेल क्लबों को आर्थिक सहायता और पारंपरिक खेलों के आयोजन जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।कलेक्टर धमतरी ने बताया कि जिले के धमतरी और कुरूद में इंडोर बैडमिंटन हॉल / मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स हॉल के प्रोजेक्ट के लिए लगभग 5-5 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यहां खिलाड़ियों के लिए विभिन्न इनडोर खेलों की आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिनमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, लूडो एवं साँप-सीढ़ी, डार्ट बोर्ड, स्नूकर, तीरंदाजी, योग कक्ष, स्क्वॉश, बास्केटबॉल, पिकलबॉल प्रमुख हैं। सबसे अहम यह है कि इन खेलों के लिए आवश्यक उपकरण और संरचनाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होंगी।इतना ही नहीं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में न केवल खेल सुविधाएं बल्कि खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रावधान किए जाएंगे। इनमें खिलाड़ियों के आराम और तैयारी के लिए प्लेयर रूम, दर्शकों और प्रतिभागियों के लिए सुव्यवस्थित स्पोर्ट्स हॉल वेटिंग एरिया, आकस्मिक चिकित्सा सुविधा के लिए फर्स्ट एड रूम, महिला एवं पुरुषों के लिए अलग शौचालय शामिल हैं। इन प्रावधानों से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भागीदारी के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।धमतरी और कुरूद के आसपास के क्षेत्रों में अनेक युवा खेलों में सक्रिय हैं, लेकिन पर्याप्त संसाधन और प्रशिक्षण केंद्र न होने के कारण वे अपनी प्रतिभा को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक नहीं पहुँचा पाते। इन इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्सों के निर्माण से स्थानीय खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिलेगा और वे अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे।धमतरी और कुरूद के मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेल के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगे। आने वाले समय में धमतरी और कुरूद के खिलाड़ी न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।
-
बस्तर। बस्तर में हो रही लगातार बारिश से कई क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश के बीच आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने ग्राम परियागुड़ा पहुंचकर ग्रामवासियों से मुलाकात की और क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों व प्रभावित सड़कों की ओर न जाने की अपील की है। - -राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी मुस्तैदी बरतने के निर्देशरायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में हुई अतिवृष्टि से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व सचिव एवं आपदा राहत आयुक्त श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले और बस्तर संभाग आयुक्त श्री डोमन सिंह से दूरभाष पर चर्चा कर राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति जानी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।राजस्व सचिव श्रीमती कंगाले ने मुख्यमंत्री को बताया कि दंतेवाड़ा, बीजापुर और बस्तर जिले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा, दरभा और तोकापाल विकासखंडों में प्रशासन लगातार राहत कार्य संचालित कर रहा है। लोहंडीगुड़ा विकासखंड के ग्राम मांदर से 21 ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला गया है। वहीं, लोहंडीगुड़ा क्षेत्र में हेलीकॉप्टर और नाव की सहायता से ग्रामीणों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया। बीते 24 घंटों में 68 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एसडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रखा जाए और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने संभाग के सभी कलेक्टरों को निचले इलाकों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क करने और सुरक्षित स्थानों पर शीघ्र पहुँचाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री श्री साय ने राहत कार्यों में जुटे प्रशासनिक अमले, एसडीआरएफ और पुलिस बल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार आम जनता की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैंने प्रशासनिक अधिकारियों और एसडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रहने और आवश्यकता अनुरूप प्रभावितों को सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
-
रायपुर। गणेशोत्सव को लेकर छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने विस्तृत गाइडलाइन तैयार कर राज्य सरकार को सौंपी है। संगठन का कहना है कि इन नियमों के पालन से उत्सव न केवल अधिक सुव्यवस्थित और सुरक्षित होगा, बल्कि सामाजिक समरसता और पर्यावरणीय संतुलन को भी बढ़ावा मिलेगा।
छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इन गाइडलाइनों को पूरे प्रदेश में लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह पहल जनहितकारी साबित होगी और समाज में शांति, सहयोग तथा अनुशासन की भावना मजबूत होगी।
मूर्तियों पर सख्त नियम
गाइडलाइन के अनुसार भगवान गणेश की प्लास्टर ऑफ पेरिस (PoP) और प्लास्टिक से बनी मूर्तियों की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध होगा। इसका उल्लंघन करने पर नगर पालिका और नगर निगम ऐसे विक्रेताओं पर 10,000 से 50,000 रुपये तक का जुर्माना लगाएंगे। साथ ही जब्त मूर्तियों के निस्तारण का खर्च भी उन्हीं विक्रेताओं से वसूला जाएगा। केवल मिट्टी, शिल्पकला और पर्यावरण अनुकूल सामग्री से बनी मूर्तियों की बिक्री को अनुमति दी जाएगी।
पंडालों में प्रवेश पर निगरानी
गाइडलाइन में यह स्पष्ट किया गया है कि किसी भी व्यक्ति को नशे की हालत में पंडालों में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा कर्मियों और स्वयंसेवकों को नशे की जांच करने का अधिकार होगा और उल्लंघन करने वालों को पुलिस के हवाले किया जाएगा। पुलिस भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई करेगी।
इसी तरह अश्लील गानों और फूहड़ नृत्यों पर भी रोक रहेगी। आयोजन समिति इसके लिए जिम्मेदार होगी और उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान रखा गया है। प्रत्येक पंडाल में सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन यंत्र लगाना अनिवार्य होगा।
शोभायात्रा और जुलूस पर दिशा-निर्देश
गणेश जुलूस या शोभायात्रा में नशे में शामिल होने वालों पर कड़ी रोक होगी। पुलिस किसी भी संदिग्ध व्यक्ति का अल्कोहल टेस्ट कर सकेगी। यदि कोई व्यक्ति नशे की हालत में पाया जाता है तो उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 355 (सार्वजनिक स्थान पर अनुचित आचरण) के तहत कार्रवाई होगी।
साथ ही अश्लील गाने या फूहड़ नृत्य करने पर आयोजकों के खिलाफ धारा 296 (सार्वजनिक उपद्रव) के तहत सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए समय सीमा और ध्वनि स्तर का पालन अनिवार्य किया गया है।
विसर्जन की व्यवस्था
अनंत चतुर्दशी के दिन ही पूरे प्रदेश में बड़े गणेशजी की मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। छोटे गणेशजी की मूर्तियों का विसर्जन परंपरा अनुसार किया जा सकता है। विसर्जन केवल प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर होगा।
निर्देशों के अनुसार विसर्जन की शोभायात्रा शाम 6 बजे से शुरू होकर रात 12 बजे तक समाप्त हो जानी चाहिए। आयोजन समिति पर समयसीमा और मर्यादाओं का पालन कराने की जिम्मेदारी होगी।
सुरक्षा और प्रशासनिक सहयोग
गाइडलाइन में पुलिस और प्रशासनिक टीम को नियमित गश्त करने और नियमों के पालन की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। वहीं स्वयंसेवक दल को भी सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था में सहयोग करना होगा।
जनहित में पहल
सिविल सोसायटी का मानना है कि इन नियमों के लागू होने से न केवल कानून व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि धार्मिक आयोजनों में अनुशासन और स्वच्छता भी बनी रहेगी। साथ ही पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर रोक लगेगी। डॉ. कुलदीप सोलंकी ने कहा कि यदि राज्य सरकार इन गाइडलाइनों को प्रदेशव्यापी स्तर पर लागू करती है तो गणेशोत्सव का आयोजन सुरक्षित, शांतिपूर्ण और जनहितकारी रूप से संपन्न होगा। -
कड़ी चेतावनी देकर 10 हजार रूपये का लगाया जुर्माना
रायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के पालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज दिनांक 26 अगस्त 2025 को श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व के अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण सीमा परिक्षेत्र में मांस- मटन विक्रय प्रतिबंधित किया गया है.
प्रतिबंध आदेश के बाद भी आज दिनांक 26 अगस्त 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 6 के अंतर्गत भाठागांव क्षेत्र में शराब भट्टी के पास मोनू चिकन दुकान खुली होने को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह और जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव ने जोन 6 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आदिव्य हजारी को निर्देशित कर सम्बंधित स्थल पर भेजा. भाठागांव में शराब भट्टी के पास मोनू चिकन दुकान खुली मिली. सम्बंधित मोनू चिकन दुकान को स्थल पर तत्काल बन्द करवाकर सीलबंद करने की कड़ी कार्यवाही की गयी. साथ ही सम्बंधित दुकान मोनू चिकन दुकान के संचालक को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल 10 हजार रूपये का जुर्माना किया गया और प्राप्त जनशिकायत का नगर निगम जोन 6 स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित निदान किया गया. -
नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निगम आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को जारी किया परिपत्र
रायपुर/राज्य शासन ने सार्वजनिक खुले मैदानों, सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों, चौराहों, सार्वजनिक खुले स्थानों आदि पर पंडाल या अस्थाई संरचनाओं के निर्माण की अनुमति के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में मंत्रालय से सभी नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को परिपत्र जारी किया है।
नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी नगरीय निकायों को भेजे परिपत्र में कहा है कि राज्य के नगरीय क्षेत्रों में स्थित सार्वजनिक खुले मैदानों, सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों, चौराहों, सार्वजनिक खुले स्थानों आदि पर पंडाल या अस्थाई संरचनाओं के निर्माण की अनुमति के संबंध में सड़कों में बाधा के प्रतिषेध हेतु आवश्यक प्रावधान किए जाने का निर्णय लिया गया है। विभाग ने सभी निकायों को परिपत्र में उल्लेखित दिशा-निर्देशों के अनुसार समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
नगरीय प्रशासन विभाग ने एक समय में अधिकतम 500 व्यक्तियों तक के ठहराव एवं 5000 वर्गफीट के स्थान वाले आयोजनों तथा एक समय में 500 से अधिक व्यक्तियों तक के ठहराव एवं 5000 वर्गफीट से अधिक के स्थान वाले आयोजनों के लिए पंडालों, अस्थाई संरचनाओं, धरना, जुलूस, सभा, रैली इत्यादि की अनुमति के लिए अलग-अलग दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने नगरीय निकायों को अलग-अलग तरह की अनुमति के लिए आवेदनों के अलग-अलग प्रारूप भी परिपत्र के साथ प्रेषित किए हैं।
विभाग ने आयोजकों के लिए अनुमति की प्रक्रिया, अनुमति हेतु शुल्क, पंडालों, अस्थाई संरचनाओं, धरना, जुलूस, सभा, रैली और शोभायात्राओं की अनुमति के लिए आपातकालीन एवं सामान्य निर्देशों के साथ ही पंडालों की मजबूती, विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन, सुरक्षा, साफ-सफाई, अपशिष्ट प्रबंधन, आयोजन समिति के दायित्वों तथा पंडालों में विभिन्न तरह के आयोजनों के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का संबंधित नगरीय निकायों को कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। - - ग्राम गोढ़ी की ग्राम सभा ने लिया फैसलारायपुर । लगातार ध्यानाकर्षण के बाद भी अवैध शराब बिक्री रोकने में शासन - प्रशासन की असफलता के चलते नाराज ग्रामीणों ने ग्रामीण व्यवस्था के तहत इस पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय ले बाकायदा ग्राम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर इस पर रोक लगा दी है । लिये गये निर्णय के अनुसार अवैध शराब बिक्री करते पकड़वाने वाले को पुरस्कृत व बेचने वाले को दंडित किया जाएगा । यह पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राज्यपाल रहे रमेश बैस के ग्राम गोढ़ी का है ।लगभग 5 हजार की आबादी वाले ग्राम गोढ़ी के ग्रामीण अवैध शराब बिक्री की वजह से ग्राम में व्याप्त अशांति से लंबे अरसे से आक्रोशित हैं । ठोस व प्रभावी कार्यवाही न होने से उत्साहित कोचियों की संख्या एक - दूसरे के देखादेखी दर्जन भर से ऊपर हो चली है । पूर्व के पंचायतों सहित वर्तमान पंचायत द्वारा शासन - प्रशासन का लगातार ध्यानाकर्षण कराये जाने के बाद भी इस पर रोक न लगने से व्यथित ग्रामीणों का आक्रोश आयोजित ग्रामसभा की बैठक में फूट पड़ा । ग्रामीणों के आक्रोश व सुझाव पर इस पर ग्रामीण व्यवस्था के तहत ही रोक लगाने का पहल करने का निर्णय लिया गया । साथ ही पकड़ाये जाने वाले विक्रेताओं का जमानत किसी भी ग्रामवासी द्वारा न लिये जाने का आग्रह करने व खिलाफ जाने वाले के विरुद्ध भी कार्यवाही का निर्णय लिया गया। इस संबंध में ग्राम में मुनादी करा ग्रामवासियों को सूचित करने व कोचियों को आगाह करने का भी निर्णय लिया गया है । बीते सोमवार को गोढ़ी पहुंचे क्षेत्र में शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा को ग्राम प्रमुखों ने यह जानकारी दी । श्री शर्मा ने इस पहल के लिये बधाई देते हुए इसकी जानकारी क्षेत्रीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल व क्षेत्रीय विधायक मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के साथ ही पुलिस महानिदेशक अमरेश मिश्रा , पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह , नया रायपुर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला व थाना प्रभारी आशीष यादव को देकर असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने पुख्ता प्रबंध करने का आग्रह ज्ञापन के माध्यम से किया है। साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय जिला पंचायत व जनपद सदस्य से भी आग्रह किया है कि वे ग्रामहित के निर्णय को समर्थन देकर अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें ।
- रायपुर । दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में एक और फोरलेन सड़क बनाने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दुर्गवासियों को सौगात दी है। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के प्रयास से 2024-25 के बजट में स्वीकृत कार्य को प्रारंभ करने शासन ने 23.96 करोड़ की राशि की स्वीकृति मिली । महाराजा चौक से बोरसी तक 1.80 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ जल निकासी व्यवस्था, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट आदि को भी दुरूस्त किया जाएगा। इस सड़क के चौड़ीकरण होने से यहां से गुजरने वाले हजारों वाहनों का यातायात सुगम होगा। वहीं शहर के भीतरी क्षेत्र में लंबे समय से बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने में उपयोगी होगा। उतई और पाटन क्षेत्र के रहवासियों को भी इस सड़क चौड़ीकरण से राहत मिलेगी।गौरतलब है कि क्षेत्र के नागरिक इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग बरसों से कर रहे थे, उनकी लंबित मांग को प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने गंभीरता से लिया और इंजीनियरों की टीम के साथ मौके का निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार कराया और 23.96 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाई।केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि दुर्ग शहर के सतत विकास और नागरिकों की सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता है। महाराजा चौक से बोरसी मार्ग का फोरलेन कार्य पूरा होने के बाद यहां ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों का समय बचेगा। इससे न केवल दुर्ग शहर के नागरिकों को राहत मिलेगी बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को भी सुगम यातायात का लाभ प्राप्त होगा।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 832.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1256.5 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 411.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 701.5 मि.मी., बलौदाबाजार में 607.2 मि.मी., गरियाबंद में 704.6 मि.मी., महासमुंद में 626.8 मि.मी. और धमतरी में 718.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 822.6 मि.मी., मुंगेली में 803.5 मि.मी., रायगढ़ में 1014.9 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 695.5 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1012.6 मि.मी., सक्ती में 891.6 मि.मी., कोरबा में 835.6 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 842.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 660.1 मि.मी., कबीरधाम में 586.7 मि.मी., राजनांदगांव में 752.0 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1060.7 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 616.5 मि.मी. और बालोद में 882.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 613.0 मि.मी., सूरजपुर में 945.1 मि.मी., जशपुर में 860.9 मि.मी., कोरिया में 976.3 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 868.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1106.6 मि.मी., कोंडागांव में 755.5 मि.मी., कांकेर में 960.4 मि.मी., नारायणपुर में 984.2 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1041.1 मि.मी., सुकमा में 790.7 मि.मी. और बीजापुर में 1056.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
- 0- राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देशबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करना राज्य शासन के विशेष प्राथमिकता में शामिल है। श्रीमती मिश्रा ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को राज्य शासन के मंशानुरूप राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्रीमती मिश्रा ने सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए। उन्होेंने कहा कि राजस्व संबंधी समस्याएं आम जनता से सीधे जुड़े होेने के कारण इसका समय पर निराकरण सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने राज्य शासन के निर्देशानुसार आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्धारित समयावधि में राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री अजय किशोर लकरा सहित जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में श्रीमती मिश्रा ने किसानों को शासन के सभी योजनाओं से लाभान्वित कराने हेतु किए जा रहे जिले में किसान पंजीयन के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने इस कार्य को निर्धारित समयावधि में त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के निर्देश भी दिए। जिससे कि किसान पंजीयन के माध्यम से भविष्य में केन्द्र व राज्य शासन के द्वारा चलाई जा रही कृषि संबंधी विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य को त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने तथा किसानों के वास्तविक रकबे के आधार पर वास्तविक धान की खरीदी सुनिश्चित कराने हेतु किए जा रहे डिजिटल फसल सर्वेक्षण के कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इस कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए निर्धारित समयावधि तक त्रुटिरहित ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने भूमि अधिग्रहण कार्यों की समीक्षा के अलावा असर्वेक्षित, वन ग्राम, मसहती ग्रामों के नक्शा तैयार करने की स्थिति तथा राजस्व अभिलेख अद्यतीकरण के कार्य, खरीफ गिरदावरी की जानकारी, नक्शा बटांकन एवं डिजिटल सिग्नेचर आदि के कार्यों की विस्तृत समीक्षा कीं इसके अलाव उन्होंने राजस्व मण्डल, सर्किट कोर्ट, आयुक्त दुर्ग संभाग के न्यायालयों में लंबित प्रकरणों हेतु अधीनस्थ न्यायालय का मूल अभिलेख भेजने एवं नोटिस तामिली के प्रकरणों की भी समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने अविवादित एवं विवादित नामांतरण प्रकरणों की आॅनलाईन निराकरण, लंबित सीमांकन प्रकरणों की आॅनलाईन जानकारी, व्यपवर्तन प्रकरणों की आॅनलाईन जानकारी एवं अपीली प्रकरणों की आॅनलाईन जानकारी की भी समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने भू-अर्जन प्रकरण तथा मुआवजा वितरण एवं सेवा शुल्क की जानकारी तथा ई-कोर्ट में दर्ज एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण के अलावा ई-नामांतरण पंजी की संख्यात्मक जानकारी की समीक्षा की।बैठक में श्रीमती मिश्रा ने स्वामीत्व योजना के अंतर्गत आबादी भूमिधारकों को भूमि स्वामी अधिकार प्रदाय की जानकारी, व्यपर्तित प्रव्याजी, भू-भाटक वसूली की जानकारी, पंचायत वसूली प्रकरणों में वसूली की जानकारी, पंचायत वसूली प्रकरण, अधोसंरचना विकास कर वसूली की जानकारी एवं परवर्तित भूमि से संबंधित भू-भाटक की वसूली, भू-राजस्व वसूली की जानकारी, कैडेरटल नक्शा का भू-सर्वेक्षण, भू पुनः सर्वेक्षण की जानकारी, लोक सेवा गारंटी योजना के कार्यों के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर ने सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के कोर्ट में लंबित प्रकरणों की निराकरण की स्थिति की बारी-बारी से समीक्षा की।
- दुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व सहायक आयुक्त आबकारी श्री सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में 25 अगस्त 2025 को प्रातः गश्त के दौरान आबकारी विभाग जिला दुर्ग वृत-भिलाई क्रमांक-03 के द्वारा अवैध शराब के परिवहन की सूचना मिलने पर त्वरित विधिवत कार्यवाही कर आरोपी मनदीप सिंग भाटिया स्थान नेहरू नगर चौक, भिलाई के कब्जे से मध्य प्रदेश राज्य में विक्रय हेतु अधिकृत 12 नग बोतल ब्लेन्डर्स प्राइड व्हिस्की एवं 48 नग मेक्डावल नम्बर वन व्हिस्की कुल मात्रा 45 बल्क लीटर जिसका बाजार मूल्य 51,840 रूपये है तथा एक लाल स्विफ्ट कार सीजी 08 एफ 5491 जिसका मूल्य लगभग 4 लाख, कुल कीमत लगभग 4,51,840 रूपये जप्त किया गया।मौके पर आरोपी के कब्जे से अत्यधिक मात्रा में विदेशी शराब पाए जाने एवं आरोपी द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का उल्लघंन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध विधिवत् प्ररकण क्रमाक 120/25 दर्ज कर गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। इस प्रकरण की विवेचना आबकारी उप निरीक्षक प्रियंक ठाकुर द्वारा की जा रही है। इस प्रकरण में सहायक जिला आबकारी अधिकारी पंकज कुजूर, आबकारी उप निरीक्षक हरीश पटेल, आबकारी उप निरीक्षक भूपेन्द्र नेताम, आबकारी मुख्य आरक्षक डी.पी. पटेल संदीप तिर्की, चितेश्वरी ध्रुव एवं ड्राइवर दुर्गेश का योगदान रहा।
- 0- कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के दिए निर्देशबालोद. जिले में लघु वनोपज संग्राहकों की आजीविका को सशक्त बनाने सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आदिमजाति कल्याण विकास विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मंे लघु वनोपज संग्राहकों की आजीविका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अवगत कराया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन फाॅर इकोलाॅजिकल स्क्रूटिनी एंड लोकल इंस्टीट्यूशन द्वारा ग्राम स्तर पर महिला स्वसहायता समूहों को सशक्त बनाने तथा उन्हें लघु वनोपज की आपूर्ति श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में बनाने चर्चा की गई। इसके लिए स्वयं स्वसहायता समूहों की ट्रेनिंग की बात कही गई। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि इसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए समिति गठित की जाएगी। जिसके पश्चात आगामी माह में समूहों की बैठक हेतु कार्ययोजना बनाई जाएगी। कार्यशाला में आजीविकामूलक और सामुदायिक वन संसाधन के संबंध में पावर प्वाईंट के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में वनमण्डलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री विजय सिंह कंवर सहित राजस्व, वन, आदिम जाति कल्याण, मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
- 0- अनुदान लेकर उन्नत नस्ल की जर्सी एवं साहीवाल गाय खरीदा0- प्रतिदिन 16 से 18 लीटर तक हो रहा दूध उत्पादन0- सुख सागर को प्रतिमाह 30 हजार रुपए तक हो रहा आमदनीरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप पशुधन विकास विभाग द्वारा ग्रामीण अंचलों के पशुपालकों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के किसान श्री सुखसागर यादव की आर्थिक स्थिति में बड़ा परिवर्तन आया है। उसे अब प्रतिमाह 30 हजार रूपए की आमदनी हो रही है।सुखसागर यादव को राज्य पोषित डेयरी उद्यमिता विकास योजना से 70 हजार रुपये का अनुदान मिला। इसके सहारे उन्होंने एक उन्नत नस्ल की जर्सी गाय और एक साहीवाल क्रॉस गाय खरीदी।पहले उनके पास सिर्फ एक देसी गाय थी, जो प्रतिदिन लगभग 1 लीटर दूध देती थी और उसका उपयोग केवल घरेलू जरूरतों तक सीमित था। उस समय पशुपालन से कोई अतिरिक्त आमदनी नहीं होती थी।लेकिन योजना का लाभ लेने के बाद अब उनके पास रोजाना 16 से 18 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। दूध बेचकर उन्हें हर महीने 25 से 30 हजार रुपये तक की आमदनी हो रही है। साथ ही राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम से नस्ल सुधार का भी लाभ उन्हें मिला है। इसके परिणामस्वरूप उन्नत नस्ल की बछिया और बछड़ा पैदा हुआ हैं।पशुधन विकास विभाग द्वारा सुखसागर की गायों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, कृमिनाशक दवाओं और मिनरल मिक्सचर की सुविधा के साथ बीमा सुविधा भी दी जा रही है। तकनीकी मार्गदर्शन भी समय-समय पर उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना से सुखसागर की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और वे आज एक सफल डेयरी उद्यमी के रूप में माना जा रहा है।
- सुकमा। मेजर ध्यानचंद के खेल जगत में अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए प्रतिवर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन सुकमा के मार्गदर्शन में इस वर्ष भी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को व्यापक व भव्य रूप से राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले में 28 व 29 अगस्त 2025 को दो दिवसीय जिला स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा 2025 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में सुकमा खेलो इंडिया, युवा जागृति क्लब सुकमा, पावारास, एर्राबोर, दोरनापाल, छिन्दगढ़ और तोंगपाल सहित कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी।खेल एवं युवा कल्याण विभाग सुकमा के तत्वावधान में 29 अगस्त को जिला खेल आयोजन की विशेष बैठक भी आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही शालेय खेल प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया जाएगा।
- मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मनेंद्रगढ़ के खेल मैदान में शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 को अपरान्ह 12 बजे से भव्य खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर जिले भर से बड़ी संख्या में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, खेल संगठन और आम नागरिक भी शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना का विकास, अनुशासन, टीम वर्क और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेल दिवस पर होने वाली यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करेगी और जिले में खेलों की नई ऊर्जा का संचार करेगी।
- सुकमा। गणित, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में क्षमता विकास के लिए आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में सुकमा ज़िले के पाँच शिक्षकों का चयन हुआ है। यह पाँच दिवसीय कार्यशाला आईआईटी जम्मू-कश्मीर में 2 सितंबर से आयोजित की जा रही है, जिसमें छत्तीसगढ़ के पीएमश्री विद्यालयों से शिक्षक एवं व्याख्याता शामिल होंगे।राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा रायपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागी शिक्षक विशेषज्ञ वैज्ञानिकों से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी देंगे।सुकमा जिले से चयनित शिक्षक हैं श्रीमती मीना साहू (कोंटा), श्रीमती रजेमन कुजूर (छिंदगढ़), श्रीमती गीता सोड़ी (मुरतोंडा), लोकनाथ साहू (सुकमा) और उमेंद कुमार आदिले (एराबोर)। जिला शिक्षा अधिकारी जी.आर. मंडावी ने बताया कि कार्यशाला से शिक्षकों के तकनीकी कौशल में वृद्धि होगी, जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा।
- बलौदाबाजार । जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बल्दाकछार (सोनाखान) की कक्षा 7वीं, 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) बलौदाबाजार-भाटापारा के कक्ष क्रमांक 86 में 26 अगस्त से 5 सितम्बर 2025 कार्यालयीन समय शाम 5 बजे तक मंगाये गये हैं।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए कक्षा 7वीं के लिए 04 बालक एवं 02 बालिका कुल 06, कक्षा 9वीं के लिए 03 बालक एवं 02 बालिका कुल 05 एवं कक्षा 11वीं के लिए 15 बालक एवं 12 बालिका कुल 27 सीट निर्धारित किया गया हैं। इनमें 22 बालक एवं 16 बालिका कुल 38 बालक एवं बालिका को प्रवेश दिया जायेगा।
- 0- बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण व शिक्षा में होगा सुधारदंतेवाड़ा। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य और पोषण सुधार की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जिले में 54 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति प्रदान की है। इन केंद्रों का उद्देश्य 0 से 3 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पौष्टिक भोजन और प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराना है, साथ ही गर्भवती व धात्री महिलाओं को भी संतुलित आहार और स्वास्थ्य परामर्श मिल सकेगा।नए आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को सुरक्षित माहौल में पोषणयुक्त आहार, स्वास्थ्य निगरानी और प्रारंभिक शिक्षा प्रदान की जाएगी, जिससे उनके शारीरिक व मानसिक विकास की मजबूत नींव रखी जा सके। प्रशासन का मानना है कि शुरुआती उम्र में दिया गया सही पोषण और शिक्षा बच्चों के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाता है। गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए भी यह पहल बेहद उपयोगी साबित होगी। उन्हें संतुलित आहार, आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां और नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे गर्भस्थ शिशु का विकास बेहतर तरीके से हो सकेगा और महिलाओं को भी समय-समय पर स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी मिलती रहेगी।जिला प्रशासन द्वारा इस कदम से जिले में कुपोषण की समस्या को कम करने, शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी अधिक जागरूक बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही यह पहल ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की महिलाओं व बच्चों तक पोषण और शिक्षा की सुविधाएँ पहुंचाने में भी कारगर होगी। इसके साथ ही आने वाले समय में आंगनवाड़ी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
- बेमेतरा। आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास इन्द्रावती भवन छ.ग. नया रायपुर के आदेशानुसार मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रयास आवासीय विद्यालयों को कक्षा 9वीं (सत्र 2025-26) में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार तृतीय प्रतीक्षा सूची विभाग की वेबसाईटhttps://eklavya.cg.nic.inपर अपलोड कर दिया गया है। प्रतीक्षा सूची में दर्शित विद्यार्थी निर्धारित तिथि एवं समय में काउंसलिंग फॉर्म भर कर अनिवार्य दस्तावेजो सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें। काउंसलिंग की तिथि व समय का वर्गवार विवरण इस प्रकार है।29 अगस्त 2025: अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (PVTG) बालक। 29 अगस्त 2025: अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (PVTG) बालिका। 29 अगस्त 2025: अनुसूचित जाति बालक/बालिका। 30 अगस्त 2025: अन्य पिछड़ा वर्ग बालक/बालिका। 30 अगस्त 2025: सामान्य वर्ग के बालक/बालिका। काउंसलिंग स्थल प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय सड्डू उरकुरा मार्ग, व्ही.आई.पी. सीटी कालोनी के सामने जिला रायपुर। प्रत्येक दिन काउंसलिंग का समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक निर्धारित है। सभी विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि पर दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है।
- दंतेवाड़ा । राज्य शासन के आह्वान में एवं निर्देश में राज्य में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना। इस परिप्रेक्ष्य में जिले में कैंपेन ‘‘वुमन फॉर ट्री‘‘ अंतर्गत बड़े बचेली नगर पालिका को 600 वृक्ष रोपित करने हेतु लक्ष्य दिया गया है। नगर पालिका द्वारा इस कार्य हेतु कृष्ण कुंज एवं ट्रांसपोर्ट नगर भूमि चिन्हांकन किया गया है। इन स्थानों पर वृक्षारोपण हेतु स्व सहायता समूहों को 1 वर्ष हेतु संचालन कार्य का जिम्मा दिया गया। इस क्रम ‘‘वुमन फॉर ट्री‘‘ कैंपेन का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजू जायसवाल द्वारा किया गया। जिसमे आज चयनित स्थानों में 150-150 कुल 300 पौधे रोपित किये यह पौधे वन विभाग द्वारा प्रदाय किया गया, छायादार एवं फालदार वृक्ष कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री सतीश प्रेमचन्दनी, पार्षद श्रीमती विलाशीनी नाग, श्रीमती झिलकी, श्री धंसिंग नाग, श्री दीपक सरकार, श्री श्यामलाल सेठिया एवं नगर पालिका कर्मचारी अधिकारी, स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।
- दंतेवाड़ा। रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर 25 अगस्त को एकीकृत बाल विकास परियोजना गीदम के स्वराज भवन में परियोजना स्तरीय बाल मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा) गतिविधियों में गीदम परियोजना के छह सेक्टरों से चयनित 03 से 06 वर्ष आयु वर्ग के कुल 74 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने कविता, गीत, नृत्य, पेंटिंग एवं मिट्टी के खिलौने जैसी विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में जनपद पंचायत गीदम की अध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला भास्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को प्रमाण पत्र एवं चॉकलेट वितरित किए और उनके उत्साहवर्धन की सराहना की। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला भास्कर ने कहा कि माताओं के लिए एक छोटे बच्चे की परवरिश चुनौतीपूर्ण होती है, वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एक साथ 15-20 बच्चों का पालन-पोषण करते हुए उन्हें अच्छे संस्कार, गीत, नृत्य और सामाजिक व्यवहार सीखते हैं, जो प्रशंसनीय है। कार्यक्रम की रूपरेखा परियोजना अधिकारी गीदम द्वारा प्रस्तुत की गई, जबकि समापन पर्यवेक्षक रक्षा मिश्रा ने किया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी बच्चे उपस्थित रहे।











.jpg)















.jpg)