- Home
- छत्तीसगढ़
- -उप मुख्यमंत्री ने हाटकोंदल में 7.32 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजनबिलासपुर । उप मुख्यमंत्री तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव आज कांकेर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भानुप्रतापपुर ब्लॉक के ग्राम कोरर में मावा मोदोल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। उन्होंने ग्राम हाटकोंदल में बहुप्रतीक्षित तीन निर्माण कार्यों का लोकार्पण और एक निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया। सांसद श्री भोजराज नाग, विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी और श्री आशाराम नेताम भी कार्यक्रम में शामिल हुए।हाटकोंदल हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में आयोजित लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि यहां के विद्यार्थियों को सर्वसुविधायुक नवीन स्कूल भवन की सुविधा मिली है, जिससे वे बेहतर माहौल में शिक्षा ग्रहण कर देश-दुनिया में अपना भविष्य संवार सकें। उन्होंने उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों को तीज पर्व और गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी समय में माओवाद का गढ़ कहलाने वाला बस्तर अब सतत् विकास की दिशा में बढ़ रहा है। यहां के आदिवासियों की चिंता राज्य के विष्णु देव साय की सरकार ही नहीं, अपितु केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार भी कर रही है। बस्तर में शांति स्थापित करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय सरपंच की मांग पर हाटकोंदल से भीरावाही मार्ग पर छोकरा नाला में पुल निर्माण की घोषणा की। उन्होंने हाटकोंदल में रंगमंच निर्माण के लिए पांच लाख रुपए देने की भी घोषणा की।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज हाटकोंदल में 7 करोड़ 32 लाख 93 हजार रुपए के 4 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 4 करोड़ 60 लाख 54 हजार रुपए के तीन निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 2 करोड़ 72 लाख 93 हजार रुपए के एक निर्माण कार्य का भूमिपूजन शामिल है। उन्होंने दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम आमाकड़ा में 1 करोड़ 62 लाख 76 हजार रुपए की लागत से 50 सीटर आदिवासी कन्या आश्रम के निर्माण कार्य तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटकोंदल में एक करोड़ 20 लाख 93 हजार रुपए से निर्मित स्कूल भवन तथा जाड़ेकुर्से नाला पर एक करोड़ 76 लाख 85 हजार रुपए की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण किया। इनके साथ ही उन्होंने कंगलू कुम्हार शासकीय महाविद्यालय दुर्गुकोंदल में 2 करोड़ 72 लाख 39 हजार रुपए की लागत से बनने वाले 100 बिस्तरों के छात्रावास भवन के निर्माण का भूमिपूजन भी किया। कांकेर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और ग्रामीण भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
- -बिहान दीदियों की प्रेरक गाथाएं अब रेडियो परबिलासपुर, /ग्रामीण अंचलों की महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वावलंबन की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन लगातार प्रयासरत है। इन्हीं प्रयासों की कड़ी में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा तैयार किया गया विशेष रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ आगामी 31 अगस्त को दोपहर 12:15 बजे आकाशवाणी के रायपुर केंद्र से प्रसारित किया जाएगा जो छत्तीसगढ़ के सभी आकाशवाणी केंद्रों से प्रसारित होगा। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ शासन, माननीय केंद्रीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, भारत सरकार एवं राज्य के उप मुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री की उपस्थिति और मार्गदर्शन में आयोजित होगा। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ स्व-सहायता समूह की दीदियाँ भी जुड़ेंगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को शासन की योजनाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है और दीदियों के संघर्ष और सफलता की कहानी सामने लाना है। ‘दीदी के गोठ’ के माध्यम से अलग अलग एपिसोड में महिलाओं की प्रेरक सफलता की गाथाएँ साझा की जाएंगी, ताकि अन्य महिलाएँ भी प्रेरित होकर स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की राह पकड़ सकें। आकाशवाणी के बिलासपुर केंद्र से एफ एम बैंड 103.2 मेगाहर्ट्ज पर इस प्रसारण को सुना जा सकता है इसके साथ ही लाइव स्ट्रीमिंग onlineradiofm.in पर भी रेडियो प्रसारण को सुना जा सकता है। रेडियो कार्यक्रम को सुनने के लिए गांवों और पंचायत स्तर पर भी व्यवस्था की जाएगी।
- -"ग्रीन पालना अभियान" के तहत 36 प्रसूताओं को दिए गए 180 पौधेरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पर्यावरण संरक्षण हेतु दूरदृष्टि के अनुरूप, जिला प्रशासन द्वारा “ग्रीन पालना अभियान” के अंतर्गत सरकारी अस्पतालों में प्रसव के उपरांत माताओं को पांच प्रकार के फलदार पौधे — आम, अमरूद, जामुन, पपीता और मुनगा — भेंट किए जा रहे हैं।आज इस पहल के अंतर्गत रायपुर जिले में कुल 36 प्रसूताओं को 180 पौधे वितरित किए गए। इनमें मेडिकल कॉलेज से 1, एमसीएच कालीबाड़ी से 21, मंदिर हसौद से 2, आरंग ब्लॉक से 2, उरला-बिरगांव से 1, तिल्दा से 1 और एम्स रायपुर से 8 प्रसूताएँ शामिल रहीं। यह अभियान सिर्फ एक पौधा वितरण कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और आने वाली पीढ़ियों को हरियाली से जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है।
- -कलेक्टर ने भेजी जन्मदिन बधाई संदेश, प्रोत्साहित किया बच्चों संग जश्न मनाने कोरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना तथा न्योता भोज के तहत जिला प्रशासन की अभिनव पहल "प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां" के तहत जिला रायपुर में विभिन विभाग में कार्यरत शासकीय अधिकरियों एवं कर्मचारियों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही है एवं जन्मदिन आंगनबाड़ी या स्कूल में मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में डाटा एंट्री ऑपरेटर सुश्री आकांक्षा शर्मा, ANM-RBSK सुश्री किरण वर्मा, NHM सुश्री चंद्रिका देशलहरे, MPW सुश्री मीना बच्चर ने बच्चों के साथ केक काटकर और पौष्टिक आहार के साथ अपना जन्मदिन मनाया। प्रोजेक्ट के तहत कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने 5 कर्मचारियों को एसएमएस द्वारा ई-कार्ड के माध्यम से जन्मदिन की पूर्व संध्या बधाई संदेश भेजा एवं नजदीकी आंगनबाड़ी अथवा स्कूल की जानकारी दी गई।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 821.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1243.3 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 411.4 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 701.5 मि.मी., बलौदाबाजार में 606.5 मि.मी., गरियाबंद में 703.2 मि.मी., महासमुंद में 626.0 मि.मी. और धमतरी में 718.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 819.2 मि.मी., मुंगेली में 803.5 मि.मी., रायगढ़ में 1008.7 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 695.5 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1012.5 मि.मी., सक्ती में 891.6 मि.मी., कोरबा में 818.6 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 820.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 660.1 मि.मी., कबीरधाम में 585.5 मि.मी., राजनांदगांव में 751.9 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1060.7 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 615.1 मि.मी. और बालोद में 882.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 604.6 मि.मी., सूरजपुर में 935.8 मि.मी., जशपुर में 851.4 मि.मी., कोरिया में 950.1 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 859.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1039.4 मि.मी., कोंडागांव में 752.1 मि.मी., कांकेर में 960.4 मि.मी., नारायणपुर में 980.8 मि.मी., दंतेवाड़ा में 947.4 मि.मी., सुकमा में 755.7 मि.मी. और बीजापुर में 1021.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
- -शासकीय पाॅलीटेक्नीक सहित जिले के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को वीटीपी के रूप में कार्य कर जिले में कौशल विकास को गति देने के दिए निर्देश-बैठक में अनुपस्थित रहने पर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुरेगांव एवं डौण्डी के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिसबालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण के संचालन के संबंध में बैठक लेकर जिले में कौशल विकास के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित शासकीय पाॅलीटेक्नीक के अलावा जिले के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदाता संस्थान के रूप में कार्य कर जिले में कौशल विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अलावा शासकीय पाॅलीटेक्नीक एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों तथा पंजीकृत व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा कौशल प्रशिक्षण संचालन के संबंध में किए जा रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुरेगांव एवं डौण्डी के प्राचार्यों को बिना किसी सूचना एवं पूर्व अनुमति के बैठक में अनुपस्थित रहने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, कौशल विकास के सहायक संचालक श्री विकास देशमुख सहित उपसंचालक कृषि, सहायक संचालक मछली पालन विभाग, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र बालोद के अलावा शासकीय पाॅलीटेक्नीक सहित जिले के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्य व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदाता संस्थानों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले के सभी पंजीकृत व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदाता संस्थानों को अपने-अपने संस्थाओं में कौशल प्रशिक्षण संचालन के बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदाता संस्थानों के रूप में पंजीकृत होने के लिए शेष रह गए शासकीय पाॅलीटेक्नीक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को अपने-अपने संस्थाओं व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदाता संस्थानों के रूप में पंजीकृत करा कर वहाँ पर मैनपावर तथा अन्य जरूरी संसाधनों एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बैठक में उपस्थित विभाग एवं संस्था प्रमुखों को जिले में कौशल प्रशिक्षण की संचालन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर कौशल विकास के कार्य को गति प्रदान करने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि बालोद जिला प्रशासन द्वारा आगामी सितंबर माह में आयोजित वृहद रोजगार मेला में कौशल विकास योजना से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके जिले के नवयुवकों को रोजगार प्राप्त करने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा।बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025 का लक्ष्य एवं वीटीपी के अनुरूप लक्ष्य प्राप्ति की योजना तथा जिला परियोजना लाईवलीहुड काॅलेज का तृतीय पक्ष ट्रेनिंग पार्टनर का चयन, लैब सेटअप एवं प्रशिक्षण प्रारंभ की स्थिति की भी समीक्षा की। बैठक में उन्होंने शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बालोद एवं डौण्डीलोहारा में प्रशिक्षण की अद्यतन स्थिति एवं नए कोर्स में पंजीयन की स्थिति के अलावा जिले के शेष शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में वीटीपी पंजीयन की स्थिति के अलावा जिले में संचालित शासकीय पाॅलीटेक्नीक वीटीपी पंजीयन की स्थिति के कार्य योजना की विस्तृत समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने कृषि एवं अन्य संबंधित सेक्टर में प्रशिक्षण की कार्य योजना, पंजीकृत कोर्स के विरूद्ध प्रशिक्षक की प्रमाणन की अद्यतन की स्थिति आदि की विस्तृत समीक्षा की।
- -सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का लिया गया निर्णयबिलासपुर, /एडीएम श्री एस.एस. दुबे की मौजूदगी में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी तथा 6 सितम्बर को मनाए जाने वाले ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की भावना के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।पर्व के दौरान आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में विचार विमर्श किया गया। एडीएम ने शांति समिति के सदस्यों और समाज प्रमुखों से अपील करते हुए कहा कि शहर की गौरवशाली परम्परा की तरह इस बार भी आपसी समन्वय और भाईचारे की भावना के साथ पर्व मनाएं। पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो इसके साथ ही 5, 6 और 7 सितम्बर को ही गणेश विसर्जन का निर्णय लिया गया। समितियों को विसर्जन की सूचना और रूट चार्ट की जानकारी संबंधित थाने में देनी होगी। विसर्जन के दौरान आवश्यक सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। पर्व के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही सभी ध्वनि विस्तारक यंत्रों को सांउड लिमिटर लगवाना अनिवार्य होगा। किसी भी दशा में ध्वनि 70 डेसीबल से अधिक न हो अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आयोजन समितियों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मनोरंजक कार्यक्रमों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के लिए अनुमति लेनी आवश्यक होगी। विसर्जन के दौरान छोटे बच्चों को विसर्जन स्थल पर न ले जाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। पर्व के दौरान प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है।बैठक में श्री एस.एस. दुबे ने पर्व के पूर्व सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए और बिजली, पानी, प्रकाश, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। पुलिस, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग को जिम्मेदारी सौंपते हुए सजग रहकर व्यवस्था बनाने के लिए निर्देशित किया गया। सभी धार्मिक एवं समाज प्रमुखों ने शांतिपूर्ण तरीके से सभी का सम्मान करते हुए पर्व मनाने का भरोसा दिलाया। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री अरूण खलखो, एडीशल कमिश्नर श्री खजांची कुमार, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रजनी भगत, बिलासपुर एसडीएम श्री मनीष साहू, आईपीएस श्री गगन कुमार, एडीशनल एसपी सिटी श्री राजेंद्र जायसवाल, सीएमएचओ डॉ. शुभा गढ़ेवाल, शांति समिति के सदस्य श्री इरशाद अली, श्री हबीब मेमन, श्री सुधीर खण्डेलवाल, श्री शेखर मुदलीयार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
-
- किसी भी गली- मोहल्ले का क्षेत्र डोर टू डोर कचरा कलेक्शन से वंचित ना रहे, यह सुनिश्चित करें
रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और रायपुर पश्चिम विधायक पूर्व केबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत और नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता श्री रघुमणी प्रधान, सहायक नोडल अधिकारी सहायक अभियता श्री योगेश कडु, उपअभियंता सुश्री कृष्णा राठी सहित रामकी कंपनी के रायपुर हेड मैनेजर श्री योगेश कुमार की उपस्थिति में बैठक लेकर रामकी कंपनी को रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्डो में किये जा रहे डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के कार्य की समीक्षा कर इस सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये है।नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष ने रामकी कपनी के रायपुर हेड मैनेजर को कहा कि रामकी कंपनी की गाडियां घरो में आकर 2 मिनट रूककर बिना कचरा लिए आगे बढ़ जाती है, जब तक रहवासी घर के अंदर जाकर कचरा लाते है तब तक गाडी आगे बढ़ जाती है और वे कचरा नहीं दे पाते है। स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष ने रामकी कपनी के रायपुर हेड मैनेजर को रामकी कंपनी के सफाई वाहन चालको हेल्परो वार्ड सुपरवाईजरो की बैठक बुलाकर उन्हे यह निर्देश देने कहा है कि रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के 10 जोन के 70 वार्डो में किसी भी क्षेत्र के स्थान को डोर टू डोर कचरा कलेक्शन से वंचित ना रखा जाना सुनिश्चित किया जाये और प्रतिदिन नियमित सभी घरो से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन शत प्रतिशत किया जाये। स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष ने महापौर और रायपुर पश्चिम विधायक और निगम आयुक्त के निर्देशानुसार उक्त कार्य को प्राथमिकता के साथ प्रतिदिन सतत मॉनिटरिंग कर सुनिश्वित करने के निर्देश दिये है। - रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जलकार्य विभाग अध्यक्ष श्री सतोष सीमा साहू आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जल कार्य विभाग द्वारा नगर निगम जोन 4 के तहत ब्राम्हणपारा वार्ड में सोहागा मंदिर के समीप जल समस्या ग्रस्त क्षेत्र की पाईप लाईन का परीक्षण जीआईएस आधारित रोबोटिक कैमरा के माध्यम से करवाया जा रहा है। कार्यपालन अभियंता श्री नरसिह फरेन्द्र ने रोबोटिक कैमरा के माध्यम से पाईप लाईन परीक्षण के कार्य का प्रत्यक्ष अवलोकन जोन 4 कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, उपअभियता श्री रंजीत बारवा की उपस्थिति में किया।इन क्षेत्रों में पूर्व में पाईप लाईन से नलो के माध्यम से पेयजल प्राप्त हो रहा था कितु विगत समय से पेयजल नलो में प्राप्त नहीं होने की शिकायत मिलने पर जीआईएस आधारित रोबोटिक कैमरा के माध्यम से संबंधित क्षेत्र में पाईप लाईन का परीक्षण कराकर कपनी से रिपोर्ट लेकर समस्या निदान हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। इस हेतु आवश्यक पाईप लाईन परीक्षण का कार्य पेयजल आपूर्ति में आ रही पाईप लाईन के भीतर की तकनीकी बाधा की जानकारी लेकर उसे दूर करने किया जा रहा है।
- -निगम सभापति सूर्यकांत राठौड, राविप्रा अध्यक्ष नंदकुमार साहू जोन 10 अध्यक्ष सचिन बी मेघानी, पार्षद विनय प्रताप सिंह ध्रुव, अंजली जितेन्द्र गोलछा रहे मौजूद-स्कूल की छात्राओं को सायकल वितरित कीरायपुर - आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड कमांक 55 के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी उच्चतर माध्यमिक शाला लालपुर में पहुंचकर रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने नगर निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नंदकुमार साहू, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर, नगर निगम जोन 10 जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी मेघानी, रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड पार्षद श्री विनय प्रताप सिंह ध्रुव, मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड पार्षद श्रीमती अंजली जितेन्द्र गोलछा, रायपुर ग्रामीण मंडल भाजपा अध्यक्ष श्री भोला प्रसाद साहू सहित स्कूल प्राचार्य गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्कूल शिक्षक, शिक्षिकाओ, छात्र छात्राओ की उपस्थिति के मध्य रायपुर ग्रामीण विधायक निधि से 10 लाख की स्वीकृत लागत से शाला परिसर में नवनिर्मित प्रार्थना शेड का फीता काटकर लोकार्पण करते हुए शानदार सौगात दीरायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, रायपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री नंदकुमार साहू रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर, जोन 10 अध्यक्ष श्री सचिन बी मेघानी, पार्षद श्री विनय प्रताप सिंह ध्रुव, श्रीमती अंजली जितेन्द्र गोलछा सहित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्चतर माध्यमिक शाला लालपुर की छात्राओं को शासन की सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरित की एवं सायकल का सदुपयोग घर से स्कूल आने जाने में करने अपील की।रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नंदकुमार साहू, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर, जोन 10 अध्यक्ष श्री सचिन बी मेघानी, पार्षद श्री विनय प्रताप सिंह ध्रुव, श्रीमती अंजली जितेन्द्र गोलछा, रायपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री भोला प्रसाद साहू सहित शाला परिसर में नीम का पौधा रोपित किया। ग्रामीण विधायक ने रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड पार्षद श्री विनय प्रताप सिंह ध्रुव के वार्ड पार्षद कार्यालय का फीता काटकर लोकार्पण निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, राविप्रा अध्यक्ष श्री नंदकुमार साहू, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर, जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी मेघानी, पार्षद श्रीमती अंजली जितेन्द्र गोलछा सहित किया। वार्ड पार्षद श्री विनय प्रताप सिंह ध्रुव वार्ड पार्षद कार्यालय में बैठक वार्डवासी जनता की समस्याओ का सुनकर उनका यथासंभव निराकरण करने का कार्य करेंगे।
- बिलासपुर, /जिला पंचायत की बैठक 3 सितम्बर को आहूत की गई है। इसके अंतर्गत सामान्य सभा की बैठक दोपहर 12 बजे एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक शाम 4 बजे होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी करेंगे। सामान्य सभा की बैठक में लोक निर्माण विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग एवं स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में कृषि विभाग, पशु विभाग, उद्यान विभाग, मतस्य विभाग, क्रेडा विभाग, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों अंतर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी एवं समीक्षा की जाएगी।
-
-करारोपण हेतु भूस्वामियों से व्यवसायिक परिसरों में स्वीकृत नक्शे की जानकारी देने कहा, अन्यथा की स्थिति में एकतरफा करारोपण किया जायेगा
रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल, सहायक अभियंता श्री अमन चंद्राकर, उप अभियंता श्री लोचन चौहान, राजस्व निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री चंदन रगड़े, श्री खगेश्वर सोनी, श्री रामकुमार औसर की उपस्थिति में जोन 8 अंतर्गत माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के अंतर्गत रिंग रोड रायपुरा क्षेत्र में नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग की टीम द्वारा करों का मूल्यांकन करने व्यवसायिक परिसरों में चलाये गए अभियान का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने नियमानुसार करारोपण की कार्यवाही करने हेतु व्यवसायिक परिसरों के भू स्वामियों को नोटिस देकर स्वीकृत नक्शे की जानकारी नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग को तत्काल देने कहा है. अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार एकतरफा करारोपण की कार्यवाही नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग द्वारा की जाएगी.
- - सेवानिवृत्त पश्चात् पेंशन निर्धारण व देय राशि का भुगतान करने जनदर्शन में लगाई गुहार- जनदर्शन में 70 आवेदन प्राप्त हुएदुर्ग / जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम धु्रव एवं डिप्टी कलेक्टर श्री हितेश पिस्दा ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहंुचे जनसामान्य लोगांे से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 70 आवेदन प्राप्त हुए।ग्राम विनायकपुर के ग्रामीणों ने वार्ड-17 शीतला पारा में शासकीय भवन के पास नए बोर खनन की माँग की। उन्हांेने बताया कि भवन में धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम होते हैं। भवन के पास हैंडपंप लगा है, किंतु पानी की भारी कमी है। मोटर पंप भी लगाया गया, फिर भी पानी की पर्याप्त पूर्ति नही हो पाती है। ग्रामीणों ने इसी स्थान पर बोर करवाने की मांग थी, लेकिन सरपंच ने दूसरे स्थान पर बोर करवा दिया जहाँ पानी नहीं मिला। ग्रामीणों ने नया बोर खनन की स्वीकृति प्रदान करने आवेदन दिया। इस पर डिप्टी कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।इसी प्रकार ग्राम कुथरेल के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि में अतिक्रमण की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि कुथरेल ग्राम पंचायत की शासकीय भूमि पर अवैध रूप से तार जाली और बाउंड्रीवॉल बनाकर कई लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। ग्रामीणों ने सभी अतिक्रमणकारियों पर त्वरित कार्यवाही करने की मांग की, ताकि शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जा सके। इस पर डिप्टी कलेक्टर ने तहसीलदार दुर्ग को आवश्यक करने को कहा।भिलाई निवासी ने गुमटी संचालन हेतु हाकर लाइसेंस प्रदान करने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिस स्थान पर वह गुमटी लगाना चाहती हैं, वह भिलाई इस्पात संयंत्र के संपदा विभाग के अधीन आता है। गुमटी संचालन के लिए हाकर लाइसेंस प्रदान होने पर उनके परिवार को आजीविका का स्थायी साधन मिल सकेगा। इस पर डिप्टी कलेक्टर ने नगर निगम भिलाई को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहिवारा से सेवानिवृत्त पश्चात पेंशन निर्धारण करवाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिवारा में फार्मासिस्ट ग्रेड-2 पद से सेवानिवृत्त होने के पश्चात् अब तक उन्हें न तो पेंशन मिला है और न ही किसी भी प्रकार की देय राशि का भुगतान हुआ है, जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द पेंशन निर्धारण एवं देय भुगतान की कार्यवाही कर उन्हें राहत प्रदान करने की मांग की। इस पर डिप्टी कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को शीघ्र निराकरण करने को कहा।
- दुर्ग, / संभाग स्तरीय आधार प्रमाणीकरण कार्यशाला का आयोजन 25 अगस्त को बीआईटी मैकेनिकल ब्लॉक में आयोजित किया गया। जिसमें उदय आरओ हैदराबाद से असिस्टेंट मैनेजर श्री सन्नी सिंह एवं दिल्ली हेड क्वार्टर से श्री संजय प्रकाश मास्टर ट्रेनर द्वारा आधार प्रमाणीकरण का प्रशिक्षण दिया गया। आधार प्रमाणीकरण से संबंधित तकनीकी विषयों पर जानकारी दी गई जैसे मनरेगा, पीओएस फूड, स्कूली, बैंकिंग आदि क्षेत्रों में आधार के उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। दुर्ग संभाग के 07 जिलों से आधार आधारित विभाग जैसे शिक्षा, डब्ल्यूसीडी, पेंशन, बैंकिंग, राजस्व, खाद्य आदि से संबंधित मास्टर ट्रैनर्स भी प्रशिक्षण का हिस्सा बने एवं बालोद, बेमेतरा, मोहला मानपुर, दुर्ग के ई-जिला प्रबंधक भी उपरोक्त प्रशिक्षण में उपस्थित हुए। प्रशिक्षण में कुल 97 अधिकारी, कर्मचारी, ऑपरेटर्स, प्रोग्रामर्स शामिल हुए थे।
- दुर्ग, /शासकीय पॉलीटेक्निक दुर्ग में प्रथम सेमेस्टर के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए विवेकानंद यूथ सर्कल द्वारा ’अखण्ड भारत’ विषय पर परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चिंतन और समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करना था।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन और वंदना से हुई। मुख्य वक्ता वरिष्ठ समाजसेवी श्री विश्वनाथ बोगी ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रेरक व्याख्यान दिया। प्राचार्य श्री प्रकाश कुमार पाण्डेय ने स्वागत भाषण में विद्यार्थियों को कार्यक्रम की उपयोगिता समझाई और राष्ट्र भक्ति को जीवन का आधार बताया। छत्तीसगढ़ प्रांत के सह-समन्वयक श्री विकांत मिश्रा ने आभार व्यक्त करते हुए युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में लगभग 100 नवोदित विद्यार्थी व शिक्षकों की उपस्थिति रही।
- दुर्ग / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के प्रस्ताव में सहमत होते हुए दुर्ग शहर की ओर प्रवेश करने वाली भारी एवं मध्यम मॉल वाहक वाहनों को पूर्व में दी गई छूट में संशोधन किया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के आदेशानुसार दुर्ग शहर से पुलगांव चौक से पोटिया रोड, पुलगांव चौक से गंजपारा की ओर, गुरूद्वारा चौक से बटालियन रोड, धमधा नाका रेलवे ओव्हरब्रिज से ग्रीन चौक की ओर, पुष्पक नगर सेे कातुल रोड, ग्राम बघेरा से गंजपारा दुर्ग की ओर, बत्तीस बंगला (वायशेप ब्रिज) से दुर्ग की ओर, ठगरा बांध से दुर्ग शहर की ओर तथा धनोरा बोरसी से महाराजा चौक की ओर मार्ग पर सुगम सुरक्षित यातायात संचालन एवं सड़क दुर्घटना में नियंत्रण हेतु अत्यावश्यक सेवाओं यथा आपातकालीन वाहन, दवाई, डीजल/पेट्रोल, गैस सिलेण्डर, शासकीय उचित मूल्य के दुकानों में खाद्य सामग्री वितरण करने वाले वाहन (कस्टम मिलिंग के वाहन), सब्जी, दूध, फल इत्यादि आवश्यक वस्तुओं के परिवहन में लगे वाहनों को प्रतिबंध में छूट प्रदान करते हुए शेष सभी प्रकार की भारी/मध्यम मॉल वाहक वाहनों का आवागमन दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक छूट प्रदान किया गया है। पूर्व में यह छूट अपरान्ह 1.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक था। जिसमें अब संशोधन किया गया है। जिला दण्डाधिकारी का यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
-
दुर्ग, / महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अन्तर्गत खेल सप्ताह के उपलक्ष्य में 18 अगस्त 2025 को शासकीय महात्मा गांधी हायर सेकेण्डरी स्कूल दुर्ग में बालिकाओं की सक्रिय भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं ने बहुत ही उत्सापूर्वक एवं बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बालिकाओं के लिए 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें बालिकाओं ने अत्यंत प्रशंसनीय प्रदर्शन किया। दौड़ में बालिकाओं को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान दिया गया।
जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अजय कुमार साहू से मिली जानकारी अनुसार इस खेल सप्ताह का मुख्य उद्देश्य / संदेश समाज में बालिकाओं को आत्मनिर्भर व स्वस्थ जीवन-यापन करने के साथ ही परिस्थिति निर्मित होने की स्थिति में जैसे स्कूल, कॉलेज, कोचिंग के मार्ग में अवांछित तत्वों द्वारा छेड़खानी करने, अपशब्दों का प्रयोग करने व पीछा करने की स्थिति में हेल्प लाईन नंबर का उपयोग प्रथमतः वे स्वयं की सुरक्षा करने में कर सकती हैं। इस कार्यशाला में बालिकाओं को खेल का महत्व शारीरिक गतिविधि के लाभ के बारे में बताते हुए अपनी रूचि के खेलों को दैनिक दिनचर्या में सम्मिलित करने की समझाईश दी गई। खेल मनुष्य के मानसिक गतिविधि के लिए भी आवश्यक है-जैसे शतरंज, लूडो आदि से मनुष्य के मानसिक विकास अत्यंत तीव्र गति से होता है, इसकी जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास की टीम द्वारा विद्यालय में उपस्थित किशोरी बालिकाओं को महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, बाल विवाह रोकथाम, पॉक्सो एक्ट, करियर गाइडेंस, मोबाइल की उपयोगिता, अनजान व्यक्ति, नंबर से सावधानी, घरेलू हिंसा, महिला हेल्प लाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 की जानकारी दी गई। विद्यालय में उपस्थित प्राचार्या श्रीमती माधुरी देवांगन, शिक्षक गण एवं विद्यार्थियों को श्रीमती सीता कन्नौज से, महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब) से, श्री लक्ष्मीकांत यादव जेण्डर विशेषज्ञ, श्रीमती नमित्ता चतुर्वेदी कार्यालय सहायक, चाइल्ड हेल्प लाइन से सुश्री रेणुका, श्री चन्द्रशेखर नायक, सखी वन स्टॉप सेंटर से श्रीमती कविता डोरले काउंसलर श्रीमती नेमेश्वरी सेन पैरालिगल कार्मिक एवं अन्य उपस्थित रहे। - दुर्ग / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दुर्ग शहर विकास योजना अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग शहर विधानसभा में दो विभिन्न कार्य के लिए 30 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृत प्रदान की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड क्रमांक 33 में चण्डी मंदिर के पास डोम शेड निर्माण कार्य के लिए 20 लाख रूपए एवं वार्ड क्रमांक 33 में मंच निर्माण व आहाता निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधानसभा दुर्ग शहर विधायक श्री गजेन्द्र यादव द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग द्वारा की जाएगी।
- -महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर होटलों में मांस - मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरुद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जाएगीरायपुर -रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में श्रीगणेश चतुर्थी दिनांक 26 अगस्त,, पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस दिनांक 27 अगस्त 2025 को मांस - मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर पालिक निगम स्वास्थ्य अधिकारी श्री प्रीति सिंह ने श्रीगणेश चतुर्थी दिनांक 26 अगस्त, पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस दिनांक 27 अगस्त 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस - मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।श्रीगणेश चतुर्थी दिनांक 26 अगस्त, पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस दिनांक 27 अगस्त 2025 को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने - अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में मांस - मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे.रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर प्रतिबंध आदेश का व्यवहारिक पालन करवाने होटलों में उक्त पावन पर्व दिवसों पर मांस- मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जाएगी।
- -समस्या को लेकर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के अध्यक्ष रहे भूपेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा ज्ञापनरायपुर । महानदी जलाशय परियोजना के तहत गंगरेल बांध से छोड़े जा रहे सिंचाई पानी के प्रबंधन के लिये एक भी श्रमिक नहीं है । कार्यरत लगभग सभी 12 सौ श्रमिक सेवानिवृत हो चुके हैं और मस्टररोल पर नियुक्ति को शासन ने सन् 1996- 1997 से बंद कर रखा है । इसके चलते सिंचाई पानी का प्रभावी प्रबंधन नहीं हो पा रहा और प्रबंधन व रखरखाव किसानों के रहमोकरम पर निर्भर रह गया है । समस्या के मद्देनजर रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के अध्यक्ष रहे भूपेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह व महानदी जलाशय परियोजना के मुख्य अभियंता शंकर ठाकुर को ज्ञापन भेज श्रमिकों की नियुक्ति की मांग करते हुए सुझाव दिया है कि फौरी तौर पर प्रधानमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत नियुक्ति की जा सकती है ।मेल से प्रेषित ज्ञापन में जानकारी दी गयी है कि गंगरेल से निकली नहर की पूर्ण क्षमता के करीब पानी छोड़े जाने के बाद भी कमांड क्षेत्र के अंतिम छोर के ग्रामों में पानी नहीं पहुंच पाने की शिकायत सामने आ रही है। इसका कारण श्रमिकों के अभाव में नहरों से निकले वितरकों , माइनरों व आउटलेटों का रखरखाव और सिंचाई पानी का प्रभावी प्रबंधन न हो पाना है । इस साल कमांड क्षेत्र के ग्रामों में खंडवृष्टि के चलते सिंचाई पानी के प्रबंधन में और अधिक दिक्कत होने की जानकारी देते हुए श्री शर्मा ने अपने ज्ञापन में लिखा है कि खंडवृष्टि वाले इलाकों में फिलहाल सिंचाई पानी की फौरी आवश्यकता न होने के बाद भी वितरक प्रणालियों के गेटों का सामयिक उपयोग न होने से पानी व्यर्थ जा रहा है और इन क्षेत्रों के किसान भी पानी बचाने के प्रति उदासीन हैं । गंगरेल के कमांड क्षेत्र के ग्रामों के किसानों द्वारा अभी तक अकाल की विभीषिका न झेलने के चलते पानी की महत्ता न समझने के कारण पनपे इस प्रवृत्ति को दोषी ठहराते हुये ज्ञापन में लिखा गया है कि बरसात के भरोसे खेती करने वाले किसान पानी के एक एक बूंद की महत्ता समझते हैं। श्री शर्मा ने ज्ञापन में रखरखाव व प्रबंधन के लिये विभागीय मद से राशि स्वीकृत करा अथवा रोजगार गारंटी योजना के तहत राशि आबंटित कर तत्काल पर्याप्त श्रमिकों की नियुक्ति की मांग की है । ज्ञापन की प्रति मुख्य सचिव अमिताभ जैन को भी प्रेषित की गयी है ।
-
-ब्यूटी कार्निवल में 27 प्रतिभागियों ने रैंप पर फैशन का जलवा बिखेरा-तीज पर व्रती महिलाओं के लिए करेला वितरणटी सहदेवभिलाई नगर। जेके फाउंडेशन, डायमंड क्लब और वनबंधु की मेजबानी में रविवार को शहर के होटल अमित पार्क में तीज महोत्सव एवं ब्यूटी कार्निवल का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें, पूजा यादव को तीज क्वीन का ताज पहनाया गया, जबकि मोनिका भारद्वाज ने फर्स्ट रनरअप तथा पूजा भास्करन ने सेकंड रनरअप का टाइटल जीता। जहां जूरी के तौर पर लोक अदालत, दुर्ग की स्थायी सदस्य डॉ नेहा गुप्ता तथा छालीवुड अदाकारा सारू दुबे मौजूद थीं, वहीं विधायक रिकेश सेन एवं एचटीसी, भिलाई के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह की मौजूदगी ने फैशन कार्निवल को खास बना दिया। इसका आयोजन जेके फाउंडेशन की संस्थापक एवं वनबन्धु चैप्टर अध्यक्ष टी जयारेड्डी, एमरल्ड लीडर के शिवराज शुक्ला व रमा शुक्ला तथा असिस्टेंट स्पोर्ट्स डायरेक्टर कल्पना स्वामी ने किया।टैलेंट राउंड में जमकर मचाया धमालब्यूटी कार्निवल में 27 प्रतिभागियों ने रैंप पर फैशन का जलवा बिखेरा था, जिनमें से 13 प्रतिभागियों का टैलेंट राउंड के लिए चयन किया गया। इस राउंड में प्रतिभागियों ने हिंदी, छत्तीसगढ़ी एवं तेलुगु फिल्मी गानों पर नृत्य करके जमकर धमाल मचाया। इसके अलावा भरतनाट्यम एवं संवाद अदायगी ने भी सबको अपनी ओर आकर्षित किया। जूरी ने इंटेलिजेंस विथ ब्यूटी, स्टेज कवरेज, आई कॉनटेक्ट, गायन, नृत्य, डायलॉग डिलीवरी तथा लिप्सिंग की कसौटी में ऋचा शर्मा को बेस्ट स्माइल, नंदिनी को बेस्ट कैटवॉक, प्रियंका यादव को बेस्ट मैकअप, डॉ भावना दिवाकर को बेस्ट ड्रेसअप, पूजा सिंह को बेस्ट कॉन्फिडेंस, नीता गढ़ेवाल को बेस्ट हेयरस्टाइल तथा पूजा कर्मकार को बेस्ट डान्स में खरा पाया। खुशबू ने खास और खूबसूरत अंदाज में एंकरिंग कर सबको बांधकर रखा।रैंप पर इन्होंने भी की कैटवॉकिंगकैटवॉकिंग में बिंदु, नीमा, वर्षा, उमा स्वामी, रेणुका, सोनी, प्रिया, राज कौर, पूर्णा, ईशा, उत्तरा, भवानी, ज्योति, कलय वाणी, सरोज, संध्या तथा मीणा भी शामिल थीं। फैशन शो में बिजनेस वुमन अनीता पांडे, बिल्डर विष्णु पाठक, समाजसेविका ममता गोस्वामी व रीता विश्वकर्मा, पूजा मिश्रा, सोनिया आनंद, रत्ना और राहुल दुबे का विशेष सहयोग रहा, जबकि क्राउन होल्डर्स में प्रीति त्रिपाठी, किरण रात्रे, टी जयाप्रदा, रुचि जैन, जूली गुप्ता, पूनम साहू, ममता सोनवानी तथा ज्योति शांडिल्य शामिल हैं। इस अवसर पर सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ और स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया।तीज पर व्रती महिलाओं के लिए करेला वितरणविधायक रिकेश सेन ने कहा कि फैशन कार्निवल के नतीजे कुछ भी हों, हमें मिल जुलकर रहना है। उन्होंने समय समय पर धार्मिक, सांसकृतिक एवं फैशन शो आयोजित कराने के लिए जेके फाउंडेशन की संस्थापक टी जयारेड्डी की सराहना भी की। उन्होंने तीज में करू भात खाकर व्रत शुरू करने वाली महिलाओं के सामने करेले की हो रही दिक्कत को लेकर कहा कि प्रदेश में बहुत बड़ी तादाद में माताएं और बहनें एक साथ करू भात खाकर व्रत शुरू करती हैं, उन्हें करेला उपलब्ध कराने के लिए मैं पिछले 25 वर्षों से किसानों से टनों में करेला उठाकर करू भात के लिए सबके घरों में करेला बांटते आ रहा हूं, ताकि उन्हें करेले की किल्लत न हो। - रायपुर। सेरीखेड़ी (मंदिर हसौद) निवासी श्रीमती शैल मिश्रा का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया। वे सतानंद मिश्रा की पत्नी , मनीष , नीतीश , वर्षा व मंजूषा की माता थीं। उनका अंतिम संस्कार महादेव घाट स्थित मुक्तिधाम में किया गया।
- रायपुर । आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक (CSMCL) सुश्री आर संगीता , कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी श्री राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा दिनांक 24/08/2025 को रायपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 01 में आरोपी मोहम्मद असलम स/O मो करीमुल्लाह शाह उम्र 21 वर्ष , साकिन ग्राम पचपेरवा, थाना पचपेरवा , जिला बलरामपुर (उत्तर प्रदेश)के आधिपत्य के 01 काले रंग के पिट्ठू बैग से 07 पैकेट में रखा 16.650 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती ₹ 333000/- जब्त कर आरोपी के विरुद्ध NDPS Act 1985 की धारा 20(b) के तहत सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त सिविल लाइन टेक बहादुर कुर्रे द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है | उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी वैभव मित्तल , आबकारी उपनिरीक्षक कौशल सोनी , आर पी एफ निरीक्षक निशा भोईर,आरक्षकगण नरेशमहाणा , विवेक श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही | आरोपी के बताए अनुसार वह गाँजा जोड़ीगा ओड़िसा से बस से लाकर पचपेड़ी नाका में उतरकर रायपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से मुंबई विक्रय हेतु ले जाने वाला था ।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक परंपराएं पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा रही हैं। भारत ने प्राचीन काल से ही लोकतंत्र की भावना को आत्मसात किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभाएं लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती हैं। यही माध्यम है जिससे जनता की आकांक्षाएं शासन की नीतियों में बदलती हैं। डॉ. सिंह आज नई दिल्ली में ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में ‘भारत लोकतंत्र की जननी‘ विषय पर सम्बोधित कर रहे थे।ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में पंचायते जीवित इकाई के रूप में कार्य करती हैं। पंचायतों में सामूहिक निर्णय के माध्यम से विवादों का समाधान चर्चा से होता था। पंचायतीराज की यह परंपरा आज भी लोकतंत्र की रीढ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1946 में गठित संविधान सभा लोकतंत्र का अनुपम उदाहरण है।गौरतलब है कि यह सम्मेलन वीर विठ्ठल भाई पटेल प्रथम निर्वाचित भारतीय स्पीकर के जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ आज केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने दिल्ली में किया। इस सम्मेलन में भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को और अधिक मजबूत करने पर चर्चा होगी। इस सम्मेलन में भारत के कई राज्यों की विधानसभा के अध्यक्ष और पीठासीन अधिकारी शामिल हो रहे हैं।
- रायपुर, / नवा रायपुर स्थित महानदी मंत्रालय भवन के सभागार में आज अभियोजन अधिकारियों को नवीन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर निदेशालय लोक अभियोजन छत्तीसगढ़ के महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रायपुर श्री विनय कुमार प्रधान एवं श्री शैलेश शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के क्रियान्वयन संबंधी विषयों पर मार्गदर्शन दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री प्रधान एवं अतिरिक्त सचिव विधि एवं विधायी श्री चन्द्र कुमार कश्यप ने वीसी के माध्यम से साक्ष्य परीक्षण, प्रक्रिया संबंधी जटिलताओं तथा नवीन कानून के क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी।अतिरिक्त सचिव विधि एवं विधायी कार्य विभाग श्री कश्यप तथा अतिरिक्त संचालक लोक अभियोजन श्री के.एस. गावस्कर ने अपील एवं पुनरीक्षण प्रस्तावित करने के आधार और प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर प्रकाश डाला। हिदायतुल्ला लॉ यूनिवर्सिटी के सहायक प्राध्यापक श्री प्रवेश राजपूत ने नवीन आपराधिक कानून में सम्मिलित नये प्रावधानों एवं उनके क्रियान्वयन संबंधी पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण में शामिल अधिकारियों के प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।राज्य स्तरीय इस प्रशिक्षण में अभियोजन विभाग के संयुक्त संचालक, उपनिदेशक, सहायक निदेशक एवं सहायक जिला अभियोजन अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन निदेशालय लोक अभियोजन नया रायपुर द्वारा किया गया। इसमें अतिरिक्त संचालक श्री के.एस. गावस्कर, उपनिदेशक श्रीमती मीना जगदल्ला एवं श्रीमती पदमा साहू, सहायक निदेशक श्री सोहन साहू, श्री राकेश कुमार सिंह, सुश्री मंजू नेमा, श्री कुंवर रत्नेश सिंह, श्रीमती शिवानी बोरकर, श्री आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, श्री दिलीप कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
















.jpg)
.jpg)









.jpg)