- Home
- छत्तीसगढ़
-
रायपुर । जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने आज सारागांव स्थित स्वामी आत्मानंद हाईस्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेयजल की व्यवस्था, क्लासरूम, शौचालय का जायजा लिया।
- महासमुंद/ बुधवार शाम को कलेक्टर श्री विनय लंगेह एवं संयुक्त टीम ने शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात बैठक आहुत किया गया। जिसमें श्री आशुतोष सिंह, पुलिस अधीक्षक, सुश्री तान्या ब्रम्हे, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड, श्रीमती निरांजना शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता, श्रीमती सुनीता देवांगन, सामाजिक कार्यकर्ता, श्री समीर पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डॉ. पी. कुदेशिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं श्री खेमराज चौधरी जिला बाल संरक्षण अधिकारी मौजूद थे।टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान संस्था में स्थापित कैमरे का बेकअप अवलोकन किया गया। जिसमें कम समय अवधि का स्टोरेज पाया गया। 01 माह का स्टोरेज क्षमता बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही चिन्हांकित जगहों पर ऑडियो, वीडियो वाला कैमरा स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया। समीक्षा के दौरान संस्था में नव प्रवेशित बालकों का प्रवेश के समय ही तलाशी लेते हुए अग्रिम कार्यवाही किया जावे तथा बालकों से परिवार द्वारा मुलाकात के दौरान कोई भी सामग्री न लिया जाये और नशे से संबंधित सामग्री का संस्था में प्रवेश न हो सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
- महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय लंगेह की अध्यक्षता में विधि से संघर्षरत बालकों के प्रकरण में लंबन एवं सामाजिक अन्वेषण प्रतिवेदन के संबंध में आज समन्वय बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आहूत की गई। उक्त बैठक में सुश्री तान्या ब्रम्हे प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड महासमुंद, श्रीमती सारिका वैद्य उपपुलिस अधीक्षक, श्री समीर पाण्डेय जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं श्री खेमराज चौधरी जिला बाल संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई शामिल हुए।समन्वय बैठक में चर्चा के दौरान अवगत कराया गया कि किशोर न्याय बोर्ड में जघन्य अपराध के 104 प्रकरण एवं गंभीर अपराध के 155 प्रकरण इस प्रकार कुल 259 प्रकरण लंबित है। कलेक्टर द्वारा एक वर्ष से अधिक लंबित प्रकरणों का त्वरित संज्ञान लेते हुए निराकरण करने के निर्देश दिये गये। पुराने प्रकरण में गवाही, साक्ष्य एवं बालक उपस्थित नहीं होने के कारण अग्रिम कार्यवाही करने में विलंब हो रहा है, साथ ही नये प्रकरण में वारंट जारी नहीं हो रहा है, नोटिस जारी किया जा रहा है। उक्त संबंध में उक्त प्रकरण में किशोर न्याय बोर्ड, पुलिस विभाग को कारवाई के निर्देश दिया गया।साथ ही किशोर न्याय बोर्ड से जारी पत्र की तामिली को समय पर करने के निर्देश दिए गए। इससे किशोर न्याय बोर्ड में बालक एवं गवाही की उपस्थिति नहीं हो पा रही है।किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत प्रकरण के प्रकृति के आधार पर लगभग 3-4 माह में निराकरण की कार्यवाही करने के संबंध में निर्देशित किया गया है। शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह में निवासरत बालकों का प्रत्येक सप्ताह काउंसलिंग की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में न्याय बोर्ड से रिहाई पर चले गये बालकों का डेटा बेस तैयार कर नियमित रूप से फॉलोअप रिपोर्ट तैयार किया जाये तथा ऐसे बच्चों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।बाल कल्याण पुलिस अधिकारी के द्वारा नये प्रकरण किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत करने पर किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) आदर्श नियम 2016 के प्रारूप 01 में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस थाना में लघु अपराध के प्रकरण को संज्ञान लेते हुए थाना स्तर पर ही कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही एकल प्रकरण में एफ.आई.आर. दर्ज नहीं किये जाने के संबंध में निर्देशित किया गया।किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत बालक के प्रकरण पर निर्धारित प्रपत्र में सामाजिक जांच रिपोर्ट विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी के द्वारा निर्धारित समय-सीमा 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त के संबंध में अध्यक्ष महो. को अवगत कराया गया कि माह अप्रैल 2025 की स्थिति में कोई भी सामाजिक जांच रिपोर्ट लंबित नहीं है।किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत बाल के प्रकरण में निर्धारित समय-सीमा में पुलिस डायरी बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे बाल के प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही प्रस्तुत की जा सकेगी। शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह में संस्थागत बालक एवं किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत जघन्य अपराध (16 से 18 वर्ष आयु) के प्रकरण में त्वरित संज्ञान लेते हुए बालक को प्लेस ऑफ सेफ्टी स्थानांतरण करने की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
- एमसीबी/ जिले में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में डीसीसी/डीएलआरसी की बैठक (दिसंबर 2024 एवं मार्च 2025 तिमाही हेतु) कलेक्ट्रेट कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंकिता सोम, आरबीआई एलडीओ दीपेश तिवारी, नाबार्ड डीडीओ हर्ष गौरव, क्षेत्रीय प्रमुख सीआरजीबी अमित, जिले के सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, बैंकों के जिला समन्वयक, तथा सरकारी प्रायोजित योजनाओं से संबद्ध सभी एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में सीडी रेशियो, प्राथमिकता क्षेत्र ऋण वितरण, सरकारी प्रायोजित योजनाओं की प्रगति, तथा वार्षिक ऋण योजना (एसीपी) जैसे प्रमुख बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक का संचालन एवं समन्वय एलडीएम संजीव पाटिल द्वारा किया गया।
- रायपुर/छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा सक्ती जिले के विकासखंड डभरा के अंतर्गत घटोई जलाशय योजना के नहर लाईनिंग एवं संरचना निर्माण कार्य हेतु तीन करोड़ 14 लाख 58 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्यों के पूर्ण हो जाने पर 833 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हो जाएगी।
- शासकीय योजनाओं और जनसहभागिता से बच्चों के स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधारमहासमुंद/जिले में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में कुपोषण की रोकथाम हेतु राज्य एवं केंद्र सरकार की पोषण संबंधी योजनाओं के अंतर्गत निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। “राष्ट्रीय पोषण मिशन“ (पोषण अभियान) जैसे शासकीय कार्यक्रमों के साथ यूनिसेफ़ और एम्स रायपुर के स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सहयोग से सामुदायिक आधारित प्रबंधन कार्यक्रम (सीएमएएम) भी प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अति गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें पोषण सहायता प्रदान कर सामान्य स्वास्थ्य स्थिति में लाना है।कार्यक्रम की गुणवत्ता और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने हेतु नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, दिल्ली के विशेषज्ञों द्वारा जिले में नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं। हाल ही में जिले के विकासखंड पिथौरा, बागबाहरा एवं महासमुंद ग्रामीण परियोजनाओं के अंतर्गत चयनित 6 आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने अति गंभीर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति का मूल्यांकन किया, अभिभावकों को पोषण आहार की जानकारी दी तथा एएनएम, मितानिन और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्पित कार्य की सराहना की। इन सतत निरीक्षणों और समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप महासमुंद जिले में बाल कुपोषण की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखा जा रहा है। यह पहल बाल स्वास्थ्य और पोषण सुधार की दिशा में एक प्रेरणादायक मॉडल के रूप में उभर रही है।
-
नारायणपुर। नारायणपुर-बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 26 से अधिक नक्सली मारे गए हैं। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने यह जानकारी दी। शर्मा ने बताया कि नारायणपुर—सुकमा—बीजापुर जिले की सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 26 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि अबूझमाड़ और इंद्रावती नदी के मध्य इलाके में सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 26 से अधिक नक्सली मारे गए। इस घटना में सुरक्षाबलों के एक सहयोगी की मृत्यु हुई है तथा एक जवान घायल हुआ है। इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने बताया था नारायणपुर और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित अबूझमाड़ इलाके में माड़ डिवीजन के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) नारायणपुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, डीआरजी बीजापुर और डीआरजी कोंडागांव के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र में आज सुबह डीआरजी के संयुक्त दल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के पास गृह विभाग भी है। उन्होंने बताया, ''आज बहुत बड़ी सफलता जवानों को मिली है। 26 से अधिक नक्सली मारे गए हैं। इसमें बड़े नक्सली कैडर के मारे जाने की भी संभावना है।'' उन्होंने कहा कि यह इलाका नारायणपुर-सुकमा-बीजापुर जिले का सीमावर्ती क्षेत्र है तथा अबूझमाड़ और इंद्रावती नदी के मध्य स्थित है। शर्मा ने बताया कि डीआरजी जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ में एक जवान घायल हुआ है।
उपमुख्यमंत्री ने इसे सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता करार देते हुए बताया कि क्षेत्र में खोजी अभियान जारी है। जल्द ही इस संबंध में अधिक जानकारी दी जाएगी। नक्सलियों से बातचीत के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने कहा, ''केंद्र और राज्य की सरकार एक भी गोली नहीं चलाना चाहती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो बार बस्तर के प्रवास पर कहा कि ‘मैं निवेदन करता हूं कि नक्सली मुख्यधारा में जुड़े।' मुख्यमंत्री ने भी यही कहा है। मेरा कहना है कि उचित लोग बातचीत करें, चर्चा करें। हथियार से समस्या का हल नहीं होता है, नक्सलियों को मुख्यधारा से जुड़ना चाहिए।file photo
- -समाधान शिविर में शामिल हुए विधायक श्री गुरू खुशवंत साहेब, आमजनों की समस्याओं को सुनारायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज आरंग ब्लॉक के ग्राम बहनाकाड़ी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर के आमजनों के आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए उन्हें लाभान्वित किया गया। शिविर में आमजनों का ड्राइविंग लाइसेंस, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जाति प्रमाण पत्र, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड बनाया गया और मंच से सभी को वितरित किया गया। साथ ही शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाते हुए हितग्राहियों को चेक, ऋण पुस्तिका, स्प्रेयर किट आदि प्रदान किया गया।विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में आमजनों की समस्याओं का समाधान शिविर के अंतर्गत निराकरण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार आम जनता की छोटी बड़ी सभी समस्याओं के लिए संवेदनशील है और इसके सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं। उन्होंने शिविर में मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यशैली की सराहना की।कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहर 2025 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर तीसरे चरण में निराकरण की कार्यवाही समाधान शिविर के माध्यम से जारी है। प्रशासन गुड गवर्नेंस की आगे बढ़ रहा है।शिविर में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि, एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह एवं अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
- -समाधान शिविर में शामिल हुए विधायक श्री अनुज शर्मा, आमजनों की समस्याओं को सुनारायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज धरसींवा ब्लॉक के ग्राम सारागांव में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर के आमजनों के आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए उन्हें लाभान्वित किया गया। शिविर में आमजनों का राशन कार्ड, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाया गया और मंच से सभी को वितरित किया गया। साथ ही शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाते हुए हितग्राहियों को खाद, मछली जाल आदि प्रदान किया गया।विधायक श्री अनुज शर्मा ने शिविर में आमजनों की समस्याओं को सुन उनका शीघ्र निराकरण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जन-जन के विकास को संकल्पित है, और इस प्रकार के शिविरों से हर जनमानस की समस्याओं को संज्ञान में ले उनका त्वरित निराकरण करना ही हमारा धर्म है। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन एवं अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
- - 82 खिलाड़ियों की हुई जाँच, बीमारों का इलाज भी किया गयारायपुर, / वनवासी कल्याण आश्रम की रायपुर इकाई वनवासी विकास समिति रायपुर महानगर द्वारा ग्रीष्म कालीन तीर अंदाज़ी व रोप मल्ल-खम्ब प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है । इस प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ प्रांत के विभिन्न जिलों से आये जनजातीय खिलाड़ियो की स्वास्थ्य जाँच के लिए आज शबरी कन्या आश्रम में शिविर लगाया गया। रायपुर के सीएमएचओ कार्यालय के सहयोग आयोजित इस शिविर मे लगभग 82 बालक बालिकाओं की जाँच की गई l क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री सुभाष बड़ोले और सह संगठन मंत्री श्री बीरबल जी भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।शिविर मे स्वास्थ्य विभाग से विशेषज्ञ डॉ. रितिका जैनिफर करकेट्टा, श्री राजेश साहू श्री मंगल राम उसेंडी नेत्र सहायक अधिकारी, प्रमिला साव स्टाफ नर्स, प्रमोद कु. भतपहरी फर्मसिस्ट श्री गिरधारी लाल विश्वकर्मा लैब तकनीशियन , दंत शल्य चिकित्सक डॉ. अमित बंसल, डॉ सोनल गोयल शासकीय दंत महाविद्यालय, डॉ. कुमार विक्रम साहू शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय,डॉ विजय शांडिल्य श्रीमती संगीता चौबे, श्री दिलीप दास व श्री गोपाल उपस्थित रहे। शिविर मे आँखों की सामान्य दृष्टि जाँच, मुख-दांतो की जांच, कान-नाक-गले की जाँच व शरीर की सामान्य जाँच व रक्त जाँच की गई। इस दौरान डाक्टरों ने बच्चों की उनकी ज़रूरत के अनुसार दवाईयां देकर इलाज भी कियाl
- -रायपुर में लगेंगे 2000 ट्विन बिन, डिजिटली होगी मॉनिटरिंग-- कॉर्पोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी के अंतर्गत महापौर को प्रदान किया सहमति पत्ररायपुर) । शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रति महापौर प्रतिबद्ध हैं। उनके द्वारा नागरिकों और संस्थाओं से इस दिशा में कार्य करने की अपील की गई। इस अपील और रायपुर नगर निगम द्वारा स्वच्छता के संबंध में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर जी.टी.पी. हेल्थकेयर ग्रुप के आई.एल.एस. हॉस्पिटल्स रायपुर शहर में 2000 ट्विन बिन स्थापित करेंगे। कॉर्पोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी (सी.एस.आर.) के अंतर्गत संस्था शहर के समस्त 10 जोनों में जल्द ही ट्विन बिन लगाने का कार्य करेगी। इसकी देखरेख डिजिटल माध्यम से भी की जाएगी। आई.एल.एस. हॉस्पिटल्स के डीजीएम श्री श्रीकांत उपाध्याय ने महापौर श्रीमती मीनल छगन चौबे को बुधवार को निगम मुख्यालय में इस पहल के लिए सहमति पत्र प्रदान किया। महापौर ने आमजन से अपील की कि वे कचरा डस्टबिन में ही डालें। शहर को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी सहभागिता दें ताकि रायपुर स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल स्थान प्राप्त कर सके। इससे रायपुर शहर की स्टार रेटिंग में भी सुधार होगा। इस अवसर पर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही और स्वच्छ भारत मिशन के सहायक अभियंता श्री योगेश कुमार कडु भी उपस्थित रहे।10 जोनों में सार्वजनिक और व्यवसायिक स्थानों पर लगेंगे ट्विन बिनःस्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत शहर को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से निगम ने इस पहल का स्वागत करते हुए स्वीकृति प्रदान की। निगम द्वारा चिन्हित स्थानों पर जी.टी.पी. हेल्थकेयर ग्रुप सभी 10 जोनों में चयनित सार्वजनिक और व्यवसायिक स्थानों पर ट्विन बिन लगाएगा। इसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी संस्था की होगी। बिन में एकत्रित कचरे का संग्रहण और इसका चिन्हांकित स्थान तक परिवहन की जिम्मेदारी भी इस संस्था की होगी। दिन में न्यूनतम दो बार या अधिक कचरा एकत्रित होने पर आवश्यकतानुसार बिन से अपशिष्ट एकत्रित किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट भी प्रतिदिन निगम को प्रदान करना होगा। इस पहल पर स्वीकृति प्रदान करने के लिए हॉस्पिटल के सीओओ डॉ. सौरभ चोरड़िया, ग्रुप सीओओ डॉ. विशाल गोयल और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री देवाशीष धर ने महापौर एवं आयुक्त श्री विश्वदीप का आभार व्यक्त किया। डॉ. सौरभ ने कहा कि स्वच्छता का सीधा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर पड़ता है। यह प्रयास न केवल हमारी चिकित्सा सेवाओं में उत्कृष्टता का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के निर्वहन का भी बेहतरीन उदाहरण है। इस पहल से शहर में स्वच्छता की दिशा में महत्वपूर्ण सुधार होगा।
- रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और रायपुर जिला प्रशासन के मार्ग निर्देशन अनुरूप नगर निगम नगर निवेश विभाग द्वारा रैन वाटर हार्वेस्टिंग पीट को लेकर अब तक पीट का निर्माण आवासीय व्यवसायिक भवनों में नहीं कराने वाले संबंधित लोगों व संस्थानों को अधिनियम अनुसार नोटिस देकर 7 दिन का समय देकर रैन वाटर हार्वेस्टिंग पीट लगवाने एवं प्रमाण सहित जानकारी देने के निर्देश दिये जा रहे हैँ। प्रावधान के अनुसार 7 दिन में पीट नहीं लगाने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों को सूची बनाकर उनकी नगर निगम नगर निवेश विभाग में नियमानुसार जमा अमानती राशि को जप्त करने कार्यवाही कर नगर निगम अपनी ओर से व्यवस्था के अंतर्गत उक्त व्यक्तियों के घरों एवं संस्थानों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग पीट लगवाने कार्यवाही की जानी प्रस्तावित की गई है।जानकारी के अनुसार आज नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन क्षेत्र में 29 आवासीय एवं व्यवसायिक भवनों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग पीट नहीं लगाने पर संबंधितों को नोटिस जारी की गई। वहीं जोन 4 द्वारा 11 व्यवसायिक संस्थानो को रैन वाटर हार्वेस्टिंग पीट नहीं लगाने पर नोटिस जारी की गई। जबकि जोन 9 नगर निवेश विभाग ने 17 आवासीय एवं व्यवसायिक भवनों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग पीट नहीं लगाने पर नोटिस जारी कर नियमानुसार एक सप्ताह के भीतर रैन वाटर हार्वेस्टिंग पीट लगाकर प्रमाण सहित जानकारी नगर निगम रायपुर के नगर निवेश विभाग को देने के निर्देश दिये है। अन्यथा की स्थिति में एक सप्ताह की अवधि के उपरांत नियमानुसार संबंधितों की जमा अमानत राशि जप्त कर उससे नगर निगम नगर निवेश विभाग द्वारा नियमानुसार संबंधितों के घरों और संस्थानों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग पीट स्थापित करने आवश्यक कार्यवाही करेगा ।
- -जोन 3 ने तेलीबांधा तालाब के पार देवार डेरा हटाया, जोन 9 ने कचना में अवैध कब्जा हटायारायपुर। रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार एवं नगर निगम अपर आयुक्त श्री पंकज के. शर्मा, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं के मार्गनिर्देशन में टीम प्रहरी द्वारा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी जोनों के नगर निवेश विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनहित में जनसुविधा हेतु मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रो में अभियान चलाकर यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे हटाकर सडक यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाने कार्यवाही नियमित रूप से प्रतिदिन निरंतरता से जारी है।इस क्रम में आज टीम प्रहरी के अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडऩ दस्ता की टीम द्वारा भाठागांव ओव्हर ब्रिज, मालवीय रोड गौरव पथ होकर व्हीआईपी मार्ग में और जोन 10 मुख्य मार्ग, जोन 1 खमतराई मुख्य मार्ग, गुढियारी मार्ग में एवं अन्य विभिन्न मुख्य मार्गो में मार्ग विभाजको के मध्य विद्युत पोलो में लगाये गये 200 से अधिक अवैध बैनर पोस्टर जप्त कर हटाने की कार्यवाही की।इसी प्रकार जोन 3 नगर निवेष विभाग ने तेलीबांधा तालाब के समीप देवार डेरा पर अभियान चलाकर कार्यवाही की एवं उक्त क्षेत्र को अवैध कब्जो से मुक्त करवाया। जबकि नगर निगम जोन 9 नगर निवेष विभाग ने कचना क्षेत्र में अभियान चलाकर जेसीबी मषीन की सहायता से अवैध कब्जे हटाने कार्यवाही की। अभियान आगे भी निरन्तर जारी रहेगा।
-
--महापौर मीनल चौबे, महिला पार्षदों ने तिरंगा यात्रा में उत्साह से लिया भाग
-महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देशवासियों के गौरव के प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर के लिए दिया हार्दिक धन्यवादरायपुर - आज राजधानी शहर रायपुर की महिलाओं ने देशवासियों के गौरव एवं राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने का प्रतीक बने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता पर राजधानी शहर में नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन से गांधी मैदान एवं सिटी कोतवाली महावीर चौक होकर मालवीय रोड होते हुए जय स्तंभ चौक तक लगभग डेढ हजार से अधिक की संख्या में महिलाओं ने राष्ट्र भक्ति का परिचय देते हुए राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे संयुक्त नगर निगम की महिला पार्षदों एवं अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में आपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के लिए भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय सेना को धन्यवाद दिया।उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर दुश्मन देश के सौ से अधिक आतंकवादियों का सफाया किया। उनके 9 आतंकी ठिकानो का सफाया करने की अदभूत सफलता देश के लिए अर्जित की। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के अभियान की शानदार सफलता से कृत्य कृत्य होकर राजधानी की महिलाओं ने उत्साह के साथ आज शहर के मुख्य मार्गो में तिरंगा यात्रा हाथ में राष्ट्रध्वज तिरंगा लिए निकाली एवं सेना की शानदार सफलता से अभिभूत होकर महिलाओं ने आपस में सिंदूर खेला। आपरेशन न सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित महिला पार्षदों ने उत्साह के साथ सक्रिय सहभागिता दर्ज करवायी एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारतीय सेना को ऑपरेशन सिंदूर में मिली शानदार सफलता पर राजधानी के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक पर एकत्र होकर हार्दिक धन्यवाद दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान रायपुर नगर निगम के पूर्व एमआईसी सदस्य एवं रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर की उपस्थिति उल्लेखनीय रही । - - अब वार्ड क्रमांक 10 में नवनिर्मित गारमेंट फैक्ट्री में होगा आयोजनरायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 9 के जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय ने जानकारी दी है कि सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत दिनांक 28 मई 2025 को नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 9 द्वारा पूर्व में इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय जोरा के सामुदायिक भवन में आयोजित समाधान शिविर के स्थल में अपरिहार्य कारणों से परिवर्तन किया गया है. अब रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 9 का सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन दिनांक 28 मई 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नगर निगम जोन 9 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 के क्षेत्र में नवनिर्मित गारमेंट फैक्ट्री के भीतर किया गया है.
- -बिलासपुर जिले के आला अधिकारी रहे मौजूद-शहर सहित जिले की विद्युत व्यवस्था तत्काल ही दुरूस्त करने के सख्त निर्देशबिलासपुर /डॉ. रोहित यादव, ऊर्जा सचिव, छ.ग. शासन एवं अध्यक्ष, छ.स्टे. पॉ.डि.कं.लिमि., के द्वारा बिलासपुर कलेक्टोरेट परिसर स्थित "मंथन सभा कक्ष" में विद्युत विभाग के बिलासपुर जिले के अंतर्गत विद्युत विभाग के समस्त अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता एवं सहायक अभियंता स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर विद्युत विकास कार्य एवं विद्युत प्रदाय से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक ली गयी। उक्त बैठक में श्री सुनील कुमार जैन, आयुक्त बिलासपुर संभाग, श्री संजय अग्रवाल, कलेक्टर जिला बिलासपुर, श्री भीम सिंह कंवर, प्रबंध निदेशक छ.स्टे.पॉ.डि. कं. लिमि.मर्या., श्री ए.के. अम्बस्थ, कार्यपालक निदेशक (बि.क्षे.), छ.स्टे. पॉ.डि. कं. लिमि. मर्या., बिलासपुर, आयुक्त न.पा.नि. बिलासपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर एवं डी.एफ.ओ. बिलासपुर शामिल हुएबैठक में डॉ. रोहित यादव, अध्यक्ष, छ.स्टे.पॉ.डि.कं. लिमि., के द्वारा बिलासपुर जिले के अंतर्गत सभी प्रकार के विकास कार्यों यथा आर.डी.एस.एस. योजना पी.एम. सूर्यघर योजना, स्मार्ट मीटर आदि कार्यों की समीक्षा की गयी। साथ ही गर्मी के कारण लोड बढ़ने से विद्युत अवरोध उत्पन्न होने के संबंध में विस्तार से मैदानी अधिकारियों से जानकारी ली गयी एवं समस्त अधिकारियों को बारिश पूर्व मौसम के बदलाव के कारण लगातार लाईनों एवं ट्रांसफार्मरों में खराबी आने के कारण विद्युत प्रदाय सुचारू रूप से किये जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। मीटिंग में आयुक्त, बिलासपुर संभाग द्वारा अधीक्षण अभियंता (नगर), बिलासपुर श्री पी.आर. साहू को विद्युत सप्लाई बार-बार बंद होने एवं उसके कारण वाटर वर्क्स के पंप कनेक्शनों से पानी की सप्लाई प्रभावित होने के लिए नाराजगी व्यक्त की गयी एवं रात्रि कालीन विद्युत प्रवाह सुचारू रूप से बनाये रखने हेतु अधिकारियों की रात्रि शिफ्ट में अतिरिक्त ड्यूटी लगाने हेतु निर्देश दिये गये। साथ ही समस्त शासकीय आवासों एवं कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाने हेतु कहा गया एवं आम उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगाने की फायदों की जानकारी से अवगत कराने हेतु विशेष रूप से निर्देशित किया गया, ताकि उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से होने वाले लाभ मिल सके।बैठक में उपस्थित आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर के द्वारा लाईनों के मेंन्टनेन्स हेतु शहर संभाग के अधिकारियों को निगम की ओर से आवश्यकता पड़ने पर स्टाफ एवं वाहन की सुविधा भी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। अंत में डॉ. रोहित यादव, अध्यक्ष, छ.स्टे.पॉ.डि.कं. लिमि., के द्वारा विद्युत विभाग के सभी अधिकारियों को वर्तमान में विद्युत प्रदाय सुचारू रखने हेतु जो भी आवश्यक सुधार कार्य हैं. उनको शीघ्र पूर्ण करने एवं गुणवत्तापूर्वक विद्युत प्रदाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। साथ ही भविष्य में इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए समय के पूर्व कार्य योजना तैयार कर, आवश्यक कार्य करावें ताकि इस तरह विद्युत व्यवधान की पुनरावृत्ति न होवे ।
- -भू-जल संवर्धन मिशन के शुभारंभ पर आयोजित कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री ने दिया प्रस्तुतिकरण, कहा यह केवल मिशन नहीं जल के प्रति दृष्टिकोण बदलने का संकल्प-छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य जिसने शहरी जल के पुनर्भरण का जिम्मा लिया है – श्री राजेन्द्र सिंह-वाटरमैन के नाम से मशहूर श्री सिंह ने कार्यशाला में वर्षा जल के संरक्षण के विभिन्न पहलुओं की दी जानकारी- हाइड्रोलॉजिस्ट्स, कॉलोनाइजर्स, उद्योग समूह और राज्य शासन के विभिन्न विभागों ने भू-जल और वर्षा जल के प्रभावी संरक्षण पर किया संवादबिलासपुर .। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भू-जल संवर्धन मिशन (शहरी) के शुभारंभ पर आयोजित कार्यशाला में ‘जल संरक्षण की प्राचीन परंपरा और वर्तमान में इसे पुनर्जीवित करने की जरूरत’ पर पीपीटी के माध्यम से अपनी बातें रखीं। उन्होंने रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कार्यशाला में मौजूद विशेषज्ञों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, अभियंताओं, स्वयंसेवी और गैर-सरकारी संगठनों से कहा कि इस गर्मी में सभी लोगों ने महसूस किया होगा कि जल संरक्षण क्यों जरूरी है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भी गंभीरता से इसे महसूस कर वर्षा जल और भू-जल संवर्धन का अभियान मिशन मोड पर शुरू कर रही है। इसमें सभी शहरवासियों की सहभागिता जरूरी है। कार्यशाला में हाइड्रोलॉजिस्ट्स, कॉलोनाइजर्स, उद्योग समूह और राज्य शासन के विभिन्न विभागों ने भू-जल और वर्षा जल के प्रभावी संवर्धन पर चार घंटे तक संवाद किया। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और भारत के वाटरमैन के नाम से प्रसिद्ध श्री राजेन्द्र सिंह ने ओपन सेशन (Open Session) में प्रतिभागियों के सवालों के जवाब भी दिए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अपने प्रस्तुतिकरण में कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए जल को सहेजकर रखना हमारा सामाजिक दायित्व है। हमारे पूर्वजों ने भावी पीढ़ियों के लिए तालाब, कुएं और बावली बनाकर जल संरक्षित किया था। बाद की पीढ़ियों ने इनके संरक्षण-संवर्धन पर ध्यान नहीं दिया। नतीजतन, आज बड़ी संख्या में ये पट गए हैं या अतिक्रमण का शिकार हो गए हैं। जलस्रोतों के प्रति हमारी उदासीनता ने आज हमें जल संकट की ओर धकेल दिया है। श्री साव ने प्राचीन भारतीय ग्रंथों में उल्लेखित जल के महत्व को रेखांकित करते हुए इसके संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल न सिर्फ प्यास बुझाता है, अपितु यह संस्कृति, आस्था और जीवन का संगम है। जल संरक्षण जरूरत नहीं, हमारा सामाजिक दायित्व है।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यशाला में प्रतिभागियों को भू-जल और वर्षा जल के संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हमने नए तालाब और नए कुएं खोदने बंद कर दिए हैं। जल की हमारी सभी जरूरतों के लिए हम सरकार पर आश्रित हो गए हैं। हमने पूर्वजों के दिए स्रोतों को भी संरक्षित नहीं किया। इसने एक बड़ी विसंगति को जन्म दिया है। एक ओर गर्मी में बूंद-बूंद के लिए संघर्ष करते हैं तो दूसरी ओर बरसात में बाढ़ झेलते हैं। श्री साव ने कार्यशाला में शहरों में जल संकट की प्रमुख चुनौतियों को सामने रखते हुए भू-जल और वर्षा जल के संरक्षण के विभिन्न तरीकों को प्रभावी रूप से अमल में लाने पर जोर दिया।भारत के वाटरमैन के नाम से मशहूर श्री राजेन्द्र सिंह ने कार्यशाला में कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जिसने शहरी जल के पुनर्भरण का जिम्मा लिया है। इसके लिए मैं उप मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री श्री अरुण साव को बधाई देता हूं। समाज को अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए राज्य के साथ मिलकर जल संरक्षण करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि हम पानी का अनुशासित उपयोग करेंगे तो पेयजल, निस्तारी, सिंचाई, खेती और उद्योग सभी के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। हम जलस्रोतों के रिचार्ज की तुलना में डिस्चार्ज ज्यादा कर रहे हैं। इससे स्थिति बिगड़ती जा रही है। उन्होंने भारतीय ग्रंथों में जल के महत्व और इसके संयमित उपयोग का जिक्र करते हुए कहा कि भारत का प्राचीन ज्ञान, तकनीक, अभियांत्रिकी, संस्कृति और संस्कार धरती की पोषक हैं, शोषक नहीं। हमें धरती के पर्याप्त पोषण पर भी गंभीरता से ध्यान देना होगा।श्री राजेन्द्र सिंह ने खेती के चक्र को वर्षा के चक्र के साथ जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहरों के चारों ओर की खेती को शहरों में पानी की जरूरत के अनुकूल करना होगा। शिक्षा के पाठ्यक्रम में पानी की पढ़ाई शामिल करना चाहिए। विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए जल साक्षरता का अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि धरती के पोषण और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जल, जंगल और जमीन के रिश्ते को समझना जरूरी है। भावी पीढ़ी को जल, जंगल और जमीन के रक्षण, संरक्षण और पोषण का महत्व समझाना होगा। श्री सिंह ने कार्यशाला में सर्वसम्मति से गंदे पानी को साफ पानी के साथ नहीं मिलने देने का संकल्प पारित करने का सुझाव दिया। उन्होंने सभी शहरों में वाटर-बॉडीज (Water-bodies) की पहचान और सीमांकन कर उन्हें अधिसूचित करने का भी सुझाव दिया, जिससे इन पर अतिक्रमण को रोकने स्थानीय शासन द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा सके।भू-वैज्ञानिक डॉ. विपिन दुबे ने कार्यशाला में रायपुर शहरी क्षेत्र के भूगर्भीय जलस्रोतों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम बारिश के पानी को व्यर्थ बहने देते हैं, जबकि इसका उपयोग जलस्तर को रिचार्ज करने में किया जाना चाहिए। उन्होंने उपयोग किए हुए पानी के रिसायकल और रियूज पर भी जोर दिया। भू-वैज्ञानिक डॉ. के. पाणिग्रही ने कार्यशाला में कहा कि यदि हम 30 प्रतिशत वर्षा जल को भी हार्वेस्ट कर लें तो रायपुर में पानी की दिक्कत नहीं होगी।कार्यशाला में गुजरात के सूरत म्युनिसिपल कार्पोरेशन के पर्यावरण अभियंता श्री शरद काक्लोतर और सहायक अभियंता श्री भरत चौधरी ने वहां भू-जल और वर्षा जल के संवर्धन के लिए किए जा रहे नवाचारों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भू-जल को रिचार्ज करने के विभिन्न तरीकों को अमल में लाने के साथ ही वहां जल संरक्षण के लिए उद्यान विकास, सरोवर पुनरोत्थान (Lake Rejuvenation), प्रभावी सीवेज प्रबंधन और उपयोग किए हुए जल के उपचार के बाद दोबारा उपयोग में लाने जैसे काम प्राथमिकता से किए जा रहे हैं।छत्तीसगढ़ क्रेडाई (CREDAI) के अध्यक्ष श्री मृणाल गोलछा, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के श्री जयशंकर गिरी, वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री अरुण कुमार पाण्डेय, जल संसाधन विभाग के उप अभियंता श्री जयंत कुमार बिसेन, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री विशाल द्विवेदी तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री ए.के. मालवे और कार्यपालन अभियंता सुश्री आशालता गुप्ता ने अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में जल संरक्षण-संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक श्री आर. एक्का और राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय सहित सभी नगर निगमों के महापौर, सभापति और आयुक्त, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगरीय निकायों के अभियंता, जल विशेषज्ञ, समाजसेवी, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, नगरीय प्रशासन विभाग और सुडा के अधिकारी बड़ी संख्या में कार्यशाला में शामिल हुए।
- -किसानों को मिले कृषि उपकरण स्व सहायता समूह को मिली आजीविका गतिविधि के लिए ऋण राशिबिलासपुर / सुशासन तिहार के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत नेवरा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के सांसद और आवास व शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू शामिल हुए। उन्होंने किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा दो किसानों को सिंचाई पाइप वितरित किए,वहीं दो स्व सहायता समूहों को सात लाख की राशि स्वीकृत की।शिविर में ग्राम भुंडा के महेंद्र कुमार और ग्राम कप्सियाखुर्द के राजकुमार को दो-दो नग लपेटा सिंचाई पाइप दिए गए। यह वितरण खुद मंत्री साहू के करकमलों से हुआ। मंत्री ने कहा कि “सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को उनकी ज़रूरत के अनुसार संसाधन और योजनाओं का लाभ सीधे मिले।” योजना से लाभान्वित किसानों ने कहा खेती किसानी के लिए समय समय पर सरकार से मदद मिलती है जिससे उन्हें कृषि कार्य में सहायता मिल जाती है, उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार में उनके द्वारा कृषि उपकरणों की मांग की गई थी,जिस पर त्वरित निराकरण करते हुए उनकी मांग पूरी की गई।इसी तरह शिविर में दो महिला स्व-सहायता समूहों को 4.5 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया। स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए यह ऋण वितरण दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत किया गया है, लक्ष्मी स्व सहायता समूह घोघाडीह को ₹1,50,000 और बजरंग स्व सहायता समूह गांजनपारा को 3 लाख की राशि वितरित की गई। योजना से लाभान्वित महिला समूहों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सहायता से महिलाएं छोटे व्यवसाय, कृषि आधारित उद्यम तथा अन्य स्वरोजगार योजनाओं में भाग लेकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर पाएंगी।
- -नेवरा समाधान शिविर में शामिल हुए केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री-सांस्कृतिक मंच के लिए 5 लाख रूपए की घोषणाबिलासपुर, /केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू आज सुशासन तिहार के अंतर्गत तखतपुर ब्लॉक के नेवरा में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। उन्होंने शिविर स्थल पर सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभागवार प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने नेवरा में सांस्कृतिक मंच के लिए 5 लाख रूपए देने की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जन-जन तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहंुच रहा है। डबल इंजन की सरकार पूरी निष्ठा से लोगों की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हर गरीब का सपना होता है कि उसके सिर पर पक्की छत हो, सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों का सपना साकार कर रही है। शिविर में उन्होंने हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया। समाधान शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप, जिला पंचायत सदस्य भारती माली, तखतपुर जनपद अध्यक्ष डॉ. माध्वी संतोष वस्त्रकार, उपाध्यक्ष श्री राकेश तिवारी, श्री रामदेव कुमावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संयुक्त कलेक्टर श्री एस.एस. दुबे, एसडीएम श्री शिव कंवर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद थे। लगभग 4133 आवेदनों में से 4102 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है।केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि चिलचिलाती धूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय स्वयं लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं। शासकीय योजनाओं से लोगों का जीवन स्तर सुधर रहा है। आप लोगों की समस्या को देखते हुए ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर सुशासन तिहार की शुरूआत की गई है। केन्द्र और राज्य सरकार जनता की भलाई और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शिविर में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लपेटा पाईप, महिला स्व सहायता समूहों को ऋण राशि स्वीकृति पत्र, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, वयवंदन योजना के तहत आयुष्मान कार्ड, वॉकर श्रमिक कार्ड, किसान किताब, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति आदेश प्रमाण पत्र सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया। उन्होंने शिविर में नेवरा स्कूल में 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले दुर्गेश्वरी साहू, पल्लवी, सिमरन सूर्यवंशी, तराना सूर्यवंशी, प्रीति को सम्मानित किया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, खाद्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, परिवहन विभाग, श्रम विभाग सहित अन्य विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी।
- -शिविर का लाभ लेने कलेक्टर ने की लोगों से अपीलबिलासपुर /पीएम जनमन की तरह ही अनुसूचित जनजातियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के 102 आदिवासी बहुल गांवों में 15 जून 2025 से 30 जून 2025 तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने इस अभियान के तहत गांवों के समग्र विकास के लिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में शामिल होकर शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभ लेने की अपील की। यह अभियान 2 अक्टूबर 2024 से प्रारंभ किया गया था।जिले के सभी विकासखंड कोटा के 65, बिल्हा के 11, मस्तूरी के 13 एवं तखतपुर के 13 आदिवासी बहुल गांवों में बुनियादी ढांचागत सुविधाओं और सेवा वितरण करने विशेष शिविर आयोजित होंगी। शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति, निवास प्रमाण पत्र, किसान क्रडिट कार्ड, पीएम किसान, जनधन खाता, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, रोजगार एवं कौशल विकास येाजना अंतर्गत मनरेगा पीएम विश्वकर्मा, मुद्रा लोन, महिला बाल विकास के अंतर्गत पीएम मातृवंदन योजना का मौके पर ही पंजीयन किया जाएगा। file photo
- बिलासपुर, /जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोनी द्वारा 20 मई 2025 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया था। यह कैंप जिला रोजगार कार्यालय रायपुर के सहयोग से आयोजित हुआ। इस कैंप में सेल्स मैनेजर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, टेलीकॉलिंग एवं मशीन ऑपरेटर के पदों हेतु 2 प्राईवेट विभागों द्वारा साक्षात्कार लिए गए। जिसमें 72 पदों के लिए 90 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया। इनमें से कैंप स्थल पर ही विभिन्न पदों हेतु 31 अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है। 63 अभ्यर्थियों का कंपनियों द्वारा द्वितीय साक्षात्कार के बाद चयन की प्रक्रिया की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे प्लेसमेंट कैंप समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं जिससे जिले के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें।
- बिलासपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2025 के तहत विकासखण्ड कोटा के ग्राम पंचायत आमागोहन में 19 मई को आयोजित शिविर में हितग्राही मूलक योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया। मुख्यमंत्री ने इस शिविर में आमागोहन क्लस्टर की 11 ग्राम पंचायतों आमागोहन, खोंगसरा, बिटकुली, डांडबछाली, मोहली, नगोई नगपुरा, नवागांव सोन, सोनपुरी, टाटीधार व तुलफ के 191 पात्र हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की स्वीकृति आदेश दी। यह पहल उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है जिन्हें शौचालय के अभाव में खुले में शौच या सामुदायिक शौचालय का उपयोग करना पड़ता था, जिससे उन्हें असुविधा और अस्वस्थता का सामना करना पड़ता था, बरसात के दिनों में तो परेशानियां और भी बढ़ जाती थी। स्वीकृति आदेश मिलने से हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे। शौचालय निर्माण में मदद मिलेगी और स्वच्छता अभियान को मजबूती मिलेगी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब उन्हें बरसात के दिनों में होने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा।
- बालोद। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं को राज्य के जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुँचाने शुरू की गई ’सुशासन तिहार 2025’ के अंतर्गत तृतीय एवं अंतिम चरण में समाधान शिविरों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत गुरूवार, 22 मई 2025 को नगर पंचायत गुण्डरदेही के वार्ड नंबर 13 एवं डौण्डी विकासखण्ड के कोटागांव के स्कूल मैदान में ’समाधान शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि नगर पंचायत गुण्डरदेही के समाधान शिविर में नगर पंचायत गुण्डरदेही के समस्त वार्डवासियों के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कोटागांव में आडेझर, सल्हाईटोला, खैरवाही, कामता, कुमुड़कट्टा, नलकसा, कोपेडेरा, चिखली, साल्हे, धोतिमटोला, नर्राटोला के निवासी समाधान शिविर में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर का आयोजन निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया जाएगा।
- - दुधली कलस्टर के 3779 एवं अर्जुनी टिकरी कलस्टर में 3307 आवेदनों का किया गया निराकरणबालोद । सुशासन तिहार के तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम दुधली और गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम अर्जुनी टिकरी में आयोजित समाधान शिविर के दोनांे कलस्टर में शामिल ग्राम पंचायत के लोगों के लिए सौगातों भरा रहा। डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल दुधली में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम दुधली के अलावा ग्राम संबलपुर (लो), सेम्हरडीह, बिजौरा, कोचेरा, कोबा, खैरा, खपरी, रेंगनी, खरथुली, चिल्हाटीकला, बड़गांव, भेडी (लो), धनगांव, कसही (लो), सिवनी, बटेरा, भरदा (लो), बैहाकुंआ, कोरगुड़ा, गैंजी के निवासी शामिल हुए। इसी प्रकार गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम अर्जुनी टिकरी के समाधान शिविर में ग्राम अर्जुनी टिकरी के अलावा ग्राम चंदनबिरही, चिचलगोंदी, रौना, कान्दूल, अर्जुनी टिकरी, बोरगहन, अ. परसतराई, परना, रेहची, खर्रा, कोटगांव, सनौद के निवासी शिविर में शामिल हुए। सुशासन तिहार के अवसर पर डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम दुधली में आयोजित समाधान शिविर में अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवलाल ठाकुर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चुन्नी मानकर, श्री राजाराम तारम, जनपद पंचायत अध्यक्ष डौण्डीलोहारा श्रीमती कांति सोनबरसा, उपाध्यक्ष श्रीमती कौशिल्या ठाकुर, जनपद सदस्य श्री डोमेन्द्र राजपूत, श्रीमती टिकेश्वरी साहू, श्रीमती तेजेश्वरी दुग्गा, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती पिलेश्वरी नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा एसडीएम श्री शिवनाथ बघेल, तहसीलदार एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम अर्जुनी टिकरी में आयोजित समाधान शिविर में विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम चंद्राकर, उपाध्यक्ष श्री नितेश मोंटी यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना साहू, जनपद सदस्य किरण तारम, श्री उमेश्वर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा, तहसीलदार एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम दुधली में आयोजित समाधान शिविर में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री देवलाल ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा शासकीय योजनाओं में पारदर्शिता लाने तथा शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में निश्चित रूप से इसका दूरगामी परिणाम देखने को मिलेगा। वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख ने सुशासन तिहार को आम जनता के मांगों एवं समस्याओं का पड़ताल कर समयबद्ध तरीके से उनका निराकरण करने का महत्वपूर्ण अभियान बताते हुए इसकी भूरी-भूरी सराहना की।उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के पहले चरण के दुधली कलस्टर में शामिल 20 ग्राम पंचायतों के लोगों के द्वारा प्रस्तुत किए गए 3799 एवं अर्जुनी टिकरी कलस्टर में शामिल 11 ग्राम पंचायत के लोगों के द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 3307 आवेदनों का परीक्षण के उपरांत संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया गया। आज जिले के शिविरों में हितग्राहियों को सुशासन तिहार के दौरान बनाए गए उनका राशन कार्ड, श्रम कार्ड, मनरेगा जाॅब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति पत्र, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा उन्नत किस्म के धान बीज, कीटनाशक दवाई, खाद बीज के वितरण के अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजनों को छड़ी एवं श्रवण यंत्र आदि के अलावा मछली पालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को आईस बाॅक्स एवं मछली जाल प्रदान किया गया। इसके अलावा शिविर में अनेक हितग्राहीमूलक योनजाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित अतिथियों के द्वारा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट प्रदान कर उनके गोद भराई रस्म और नन्हे मुन्हे बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्रासन संस्कार को भी पूरा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम स्थल में पौधरोपण भी किया।आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम दुधली में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारियों के द्वारा सुशासन तिहार के पहले चरण के दौरान दुधली कलस्टर के अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 798, खाद्य विभाग को 401, विद्युत विभाग को 99, राजस्व विभाग को 197, समाज कल्याण विभाग को 279, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 817, महिला एवं बाल विकास विभाग को 194 एवं शिक्षा विभाग को 59 सहित कुल 3799 आवेदन मिलने की जानकारी दी गई। इसी प्रकार आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम अर्जुनी टिकरी में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारियों के द्वारा सुशासन तिहार के पहले चरण के दौरान खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को 159, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 1951, महिला एवं बाल विकास विभाग को 264, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को 125, श्रम विभाग को 133, समाज कल्याण विभाग को 349 सहित कुल 3307 आवेदन मिलने की जानकारी दी गई। सभी विभाग के अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के उपरान्त सभी आवेदनों की निराकरण करने की जानकारी दी गई।
- भिलाईनगर। शासन की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना मोर मकान-मोर चिन्हारी घटक से निर्मित मकानों का आबंटन किया जा रहा है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर जोन 04 शिवाजी नगर खुर्सीपार वार्ड क्रं. 42 गौतम नगर खुर्सीपार मेन सीवर लाईन से पूर्ण रूप से प्रभावित 18 हितग्राहियों में जो पूर्ण राशि जमा कर चुके है। उन्हे लाॅटरी के माध्यम से मकान आबंटन किया जाएगा। इसी प्रकार आंशिक राशि जमा हितग्राहियों का प्रावधिक आबंटन करने स्वीकृति की प्रत्याशा में एक मुश्त तथा आंशिक अंशदान राशि जमा कराकर मोर मकान-मोर आस घटक से निर्मित मकान सामान्य वर्ग एवं दिव्यांग/वरिष्ठ नागरिकजनों को मकान खुली लाॅटरी पद्वति से किया जाना है।प्रमुख स्थल कृष्णा इंजीनियरिंग काॅलेज के पीछे खम्हरिया, आम्रपाली हाउसिंग बोर्ड, माईल स्टोन के पीछे खम्हरिया, सूर्या विहार के पीछे खम्हरिया, स्वप्निल बिल्डर्स कुरूद एवं अन्य परियोजना स्थलों से निर्मित/निर्माणाधीन आवासों का आबंटन हेतु जिला चयन समिति की बैठक में अनुमोदन पश्चात हितग्राहियों से 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा कराकर 22 मई 2025 को समय दोपहर 4ः00 बजे नगर निगम भिलाई मुख्य कार्यालय के सभागार में खुली लाॅटरी पद्वति से आवास आबंटन किया जाएगा। नागरिक आवश्यक दस्तावेज साथ में लाकर लाॅटरी में भाग ले सकते है और मकान प्राप्त कर सकते है।नागरिको के सहुलियत के अनुसार छोटे-छोटे स्तर पर लाॅटरी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जिससे लोग अपने मन पसंद स्थल पर अपना मकान प्राप्त कर सकते है। आयुक्त पाण्डेय ने क्षेत्र के नागरिको से अपील किए है कि जिन नागरिको के पास स्वयं का मकान नहीं है और मकान के लिए आवेदन करना चाहते है। वे सभी निगम मुख्य कार्यालय के योजना शाखा के काउंटर पर जाकर आवेदन प्राप्त कर सकते है। योजना विभाग में लाॅटरी को लेकर सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। मांगे गए आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर आवेदन काउंटर पर जमा करें। उसके पश्चात पात्र सूची में नाम आने के बाद नियमानुसार मकान की राशि जमा कराकर लाॅटरी में भाग लेकर मकान प्राप्त कर सकते है।





















.jpg)

.jpg)



.jpg)