- Home
- छत्तीसगढ़
-
*श्री कृष्ण जन्माष्टमी, गणेशोत्सव एवं मिलाद-उन-नबी सहित अन्य पर्व सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाने का लिया गया निर्णय*
बिलासपुर/एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी की मौजूदगी में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में श्री कृष्ण जन्माष्टमी, गणेशोत्सव एवं अनंत चतुर्दशी (गणेश विसर्जन), विश्वकर्मा जयंती एवं मिलाद-उन-नबी सहित अन्य पर्व आपसी तालमेल एवं भाईचारे की भावना के साथ सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने गणेश चतुर्थी के लिए पंडाल, स्वागत, विसर्जन, मिलाद-उन-नबी पर्व के दौरान आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में विचार विमर्श किया गया। एडीएम ने शांति समिति के सदस्यों और समाज प्रमुखों से अपील करते हुए कहा कि शहर की गौरवशाली परम्परा की तरह इस बार भी आपसी समन्वय और भाईचारे की भावना के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के भ्रामक सूचनाओं के प्रचार-प्रसार से बचना चाहिए। ऐसे लोगों पर खुद भी नजर रखें और इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को तत्काल देवें।
इस अवसर पर एडीएम ने पर्व के पूर्व सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए और बिजली, पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग को जिम्मेदारी सौंपते हुए सजग रहने के निर्देश दिए गये। सभी धार्मिक एवं समाज प्रमुखों ने शांतिपूर्ण तरीके से सभी का सम्मान करते हुए समारोह आयोजन करने का भरोसा दिलाया। विशेषकर शहर में यातायात बाधित न हो, इसका ध्यान रखा जायेगा। एडीशल एसपी उमेश कश्यप ने कहा कि आयोजन समिति बड़े पंडालों में सीसीटीव्ही कैमरा लगाएं। परंपरागत वाद्ययंत्रों को प्रयोग करें। सभी पूजा समितियों को गणेश पर्व के दौरान पंडाल लगाने की अनुमति एसडीएम से लेनी होगी। गणेश विसर्जन निर्धारित विसर्जन स्थलों पर ही किया जाए और छोटे बच्चों को विसर्जन स्थल पर न ले जाया जाए। गणेश विसर्जन 17 एवं 18 सितम्बर को किया जाए। बैठक में एडीशल कमिश्नर श्री खजांची कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्री मनीष साहू, सिटी मजिस्ट्रेट श्री प्रवेश पैकरा, एसडीएम श्री पीयूष तिवारी, शांति समिति के सदस्य श्री इरशाद अली, श्री हबीब मेमन, श्री सुधीर खण्डेलवाल, श्री शेखर मुदलीयार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद थे। -
*बिहान योजना की समीक्षा बैठक में पहुंची दीदियों ने कलेक्टर को भेंट की बांस की तीलियों से बना चित्र*
बिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण ने आज स्व सहायता समूह की दीदियों से राखी बंधवाई। जिला पंचायत सभाकक्ष में समीक्षा बैठक के लिए पहुंची बिहान योजना की दीदियों ने जिला पंचायत सीईओ को भी रक्षा सूत्र बांधा।
दीदियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर अवनीश शरण को राखी बांधी । इस मौके पर कलेक्टर ने दीदियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है,उन्होंने कहा बिहान योजना कि विभिन्न आजीविका गतिविधियों से महिलाओं का जीवन संवर रहा है योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और समूह गठन में पीआरपी और संकुल अध्यक्षों की भूमिका अहम है। कलेक्टर अवनीश शरण को दीदियों ने सीकों से बनी पेंटिंग भेंट की।
जिला पंचायत सभा कक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री आर पी चौहान ने बिहान योजना की समीक्षा की और कहा कि सभी कैडर अपना कार्य बेहतर तरीके से पूरा करें और महिला समूहों को आजीविका गतिविधियों से जोड़े। सीईओ ने दीदियों से बिहान योजना से जुड़े अनुभव सुने और फील्ड में कार्य में आ रही दिक्कतों की भी जानकारी ली। उन्होंने रिक्त कैडरों में नियुक्ति के लिए डीपीएम रामेंद्र सिंह को निर्देशित किया। समीक्षा बैठक में आई दीदियों ने जिला पंचायत सीईओ को भी राखी बांधी।
उल्लेखनीय है कि बिहान योजना से जिले में स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है ,महिलाएं विभिन्न आजीविका गतिविधियां के जरिए सशक्त हो रही हैं। समूह के माध्यम से लोन लेकर दीदियां जहां स्व रोजगार स्थापित कर लखपति दीदी बन रही हैं। वहीं समूह के विभिन्न कैडर के जरिए महिलाओं को आजीविका से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है। कृषि सखी जैविक खेती को बढ़ावा दे रही हैं। पशु सखी के जरिए पशुपालन से आजीविका के विषय में जानकारी दी जा रही है वहीं महिलाएं समूह के माध्यम से डिटर्जेंट ,अगरबत्ती, सजावटी सामग्री निर्माण, सिलाई और मिलेटस की खेती भी कर रही हैं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में दीदियों ने ढाई लाख तिरंगे बनाकर अच्छा करोबार किया।इसके साथ ही दीदियां रक्षा पर्व के लिए धान से बनी राखियां बना रही हैं। समूह की दीदियां अब ड्रोन चलाकर भी अपनी आजीविका कमा रही हैं। -
दुर्ग/ 78 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कृषि मंत्री भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कीट निगरानी प्रणाली अंतर्गत कीटों के हमलों एवं फसल रोगों के बारे में त्वरित और सटीक जानकारी प्रदाय करने के उद्देश्य से एनपीएसएस मोबाईल एप्लीकेशन और वेब पोर्टल को राष्ट्र को समर्पित किया गया। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) दुर्ग में किया गया। जिसमें जिले के 65 कृषक बंधु एवं महिलायें सम्मिलित हुए। कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) दुर्ग के प्रमुख डॉ. विजय जैन के द्वारा समस्त उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस के बधाई के साथ-साथ नवीन मोबाईल एप्प के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में श्री राजेश राठौर संयुक्त संचालक (कृषि), श्री एल. एम. भगत उपसंचालक (कृषि) अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ), दुर्ग के डॉ. ईश्वरी साहू, डॉ. कमल नारायण, डॉ. ललिता रामटेके, डॉ. नीतू स्वर्णकार एवं डॉ. विनय नायक भी उपस्थित थे।
-
*- भिक्षुक पुनर्वास केन्द्र में भिक्षुकों के निवास, भोजन, मनोरंजन का रखा जाएगा ध्यान*
दुर्ग/ जिले को भिक्षुक मुक्त करने के उददेश्य से 16 अगस्त 2024 को दुर्ग शहर विधायक श्री गजेन्द्र यादव के करकमलों से भिक्षुक पुनर्वास केन्द्र का शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा अनुरुप जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा इस केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में भिक्षावृत्ति की समस्या न केवल बड़े शहरों में चल्कि छोटे एवं मंझले स्तर के शहरों में भी व्याप्त है। भिक्षावृत्ति के आड़ में विभिन्न प्रकार के अनैतिक कार्य, गैर कानूनी कार्यों के संपादन की संभावना बनी रहती है। ऐसी स्थिति से निपटना जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग हेतु हमेशा एक चुनौती साबित होता है। किसी भी उददेश्यों से भिक्षावृत्ति करना एक सामाजिक बुराई मानी जाती है। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक से मिली जानकारी अनुसार दुर्ग सहित जिले के सभी शहरों को भिक्षावृत्ति से मुक्त रखने का निश्चय सरकार की प्राथमिकता में है। भिक्षुक पुनर्वास केन्द्र में भिक्षुकों के निवास, भोजन, मनोरंजन के साथ साथ उनके क्षमता विकास हेतु विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर श्री देव नारायण चन्द्राकर, पार्षद वार्ड कं. 17. समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री अमित सिंह परिहार एवं श्री राजू राजपूत उपस्थित रहें।
-
बालोद/जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने बताया कि जिला पंचायत के अनुपयोगी शासकीय वाहन क्रमांक सीजी 02 जी 6575, टाटा सफारी (डीजल) जुलाई 2015 माॅडल की नीलामी हेतु 03 सितम्बर 2024 तक दोपहर 03 बजे तक जिला पंचायत बालोद के भण्डार कक्ष में बंद लिफाफे में निविदा आमंत्रित की गई है। बंद लिफाफे में प्राप्त निविदा को 03 सितम्बर को ही शाम 04 बजे सभाकक्ष में खोली जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाईट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन से भी प्राप्त की जा सकती है।
- बालोद/प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं का वित्तीय वर्ष 2024-25 के स्वीकृत कार्यक्रम अंतर्गत जिले के ईच्छुक कृषक, सहकारी समितियों और संस्थाओं से योजनाओं एवं कार्यक्रमों के तहत अनुदान प्राप्त करने के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। सहायक संचालक मछली पालन विभाग ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का चयन ’प्रथम आओ प्रथम पाओ’ पर आधारित होगा। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत नवीन संवर्धन पोखर का निर्माण (नर्सरी एवं मत्स्य बीज पालन तालाब), नवीन तालाब निमार्ण, ताजे पानी एक्वाकल्चर के लिए इनपुट जिसमें कम्पोजिट फिश कल्चर, स्कम्पी, पंगेशियस, तिलापिया आदि, बैकयार्ड सजावटी मछली पालन इकाई की स्थापना, मध्यम स्केल सजावटी मछली पालन इकाई की स्थापना, एकीकृत सजावटी मछली इकाई (ताजा पानी की मछली के लिए प्रजनन एवं पालन), रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम एवं बायोफ्लॉक की, स्थापना (बृहद रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम) रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम एवं बायोफ्लॉक की स्थापना (लघु रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम), बॉयोफ्लॉक पॉन्ड का निर्माण इनपुट्स सहित जलाशयों में केज कल्चर की स्थापना, कोल्ड स्टोरेज, आईस प्लांट की स्थापना (10 टन क्षमता), कोल्ड स्टोरेज,आईस प्लांट की स्थापना (20 टन क्षमता), कोल्ड स्टोरेज, आईस प्लांट की स्थापना (50 टन क्षमता), मिनी फीश फीड मील (02 टन प्रति दिन की उत्पादन क्षमता), मध्यम फीश फीड मील (08 टन प्रतिदिन की उत्पादन क्षमता) मील, वृहद फीश (20 टन प्रतिदिन की उत्पादन क्षमता), (20 टन प्रतिदिन की उत्पादन क्षमता), पारंपरिक मछुआरों के लिए नाव (प्रतिस्थापन) और जाल उपलब्ध कराना शामिल है।
- बालोद. एकीकृत बाल विकास परियोजना गुंडरदेही के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गुंडरदेही ने बताया कि प्राप्त आवेदन पत्रों के मूल्यांकन पत्रक जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के प्राप्त आवेदनों के आधार पर जारी सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 29 अगस्त तक कार्यालयीन समय 10 बजे से 5.30 बजे तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गुंडरदेही में दावा आपत्ति प्रस्तुत किए जा सकते हैं। उन्होेंने बताया कि दावा आपत्ति का अवलोकन परियोजना कार्यालय, जनपद पंचायत, खंड शिक्षा कार्यालय, खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, संबधित ग्राम पंचायतों में कर सकते हैं।
- सीईओ जिला पंचायत ने वृहद आवास निर्माण के लक्ष्य के संबंध में ली बैठकबालोद/जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे ने आज जिला पंचायत बालोद के सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले में चल रहे आवास निर्माण के कार्यों के संबंध में बैठक ली। उन्होंने आवास निर्माण के पूर्णता हेतु शेष कुल 1135 आवासांे का जनपद पंचायतवार जानकारी लेते हुए जिले में तृतीय किश्त प्राप्त कुल 271 आवासो को 30 अगस्त तक शत् प्रतिशत पूर्ण करने लक्ष्य आबंटित किया। जिसमें प्रथम किश्त प्राप्त कुल 254 आवास एवं द्वितीय किश्त प्राप्त 598 आवासों को 30 सितंबर तक पूर्ण कर जियो टैगिंग उपरांत आगामी किश्तो की राशि प्रदान करने लक्ष्य आबंटित किया गया है। सीईओ कन्नौजे ने कहा कि वृहद स्तर पर आवास निर्माण हेतु संबंधित अमलो एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिसके अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों का ग्रामसभा में अनुमोदन पश्चात् आवश्यक दस्तावेज जनपद पंचायत में संग्रह करना। वर्ष 2016-23 तक शेष रह गए आवासों को 30 सितम्बर 2024 तक शत प्रतिशत पूर्ण किया जाना। योजनान्तर्गत स्थायी प्रतिक्षा सूची तथा आवास प्लस सूची के परिवारों में से भूमिहीन परिवारों का चिन्हांकन कर संबंधितों को भूमि उपलब्ध कराये जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।सीइओ डाॅ. कन्नौजे ने योजनान्तर्गत स्थायी प्रतिक्षा सूची में शेष एवं आवास प्लस सूची में शामिल मृत हितग्राही जिनका वास्तव में कोई उत्तराधिकारी नहीं, स्थायी रूप से पलायन परिवार, पूर्व से निर्मित पक्का मकान अथवा अन्य आवास योजना से लाभान्वित एवं बहिर्वेषण मापदंड अनुसार अपात्र परिवारों के नाम, ग्रामसभा एवं अपीलीय समिति के अनुमोदन उपरांत सूची से विलोपित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए। आगामी प्राप्त होने वाले वार्षिक लक्ष्यों के विरुद्ध आवास स्वीकृत किये जाने हेतु आधार कार्ड एवं ई के.वाय.सी. अनिवार्य कर दिया गया है। उक्त परिप्रेक्ष्य में पात्र परिवारों की सूची अनुसार महिला मुखिया (जिनके नाम से आवास स्वीकृत किया जाना है) ऐसे हितग्राहियों की आधार उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आधार कार्ड उपलब्ध न हो तो तत्काल आधार कार्ड तैयार किये जाने हेतु संबंधित विभाग को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के संबंध में निर्देश दिए। आवास प्लस सूची में शामिल पात्र परिवारों का ग्रामसभा एवं अपीलीय समिति के निर्णय अनुसार आवास साफ्ट पोर्टल पर प्राथमिकता निर्धारण की कार्यवाही पूर्ण कर प्रतिक्षा सूची का निर्धारण समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्रामों में निवासरत ऐसे परिवार जो पात्रता रखते है, परंतु उक्त परिवारों के नाम स्थायी प्रतिक्षा सूची एवं आवास प्लस सूची में शामिल नहीं है ऐसे परिवारो की संख्यात्मक जानकारी संकलित कर रखने संबंधित अमलो को निर्देशित किए। उन्होंने इस संबंध में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विकासखंड समन्वयक तथा तकनीकी सहायको को ग्राम पंचायतो में उक्त संबंध में बैठक आयोजित करने को कहा। उन्होंने संबंधित सचिव, रोजगार सहायको को पात्र परिवार हितग्राही योजना के लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में उप संचालक पंचायत श्री आकाश सोनी एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
-
रायपुर/ पावर कंपनी की आदर्शिनी महिला मण्डल द्वारा 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर महिलाओं ने राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी। अध्यक्ष श्रीमती कटियार व सह अध्यक्ष श्रीमती मंजुला सिंह द्वारा पौधा रोपण कर उनकी देखभाल करने पर जोर दिया। वहीं पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी वर्षा पटेल, अर्चना चोरनेले, अर्चना बन्छोर, अंशु ओझा व श्रृंखला सोनी ने ली। इस मौके पर नवीन कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सचिव प्रिया चौहान, संयुक्त सचिव वन्दना खंडेलवाल व अमिता जैन, ट्रेजरार प्रवीणा बापट व प्रशांति मूर्ति, सलाहकार अंजलि चन्द्रा व आभा शुक्ला तथा सांस्कृतिक सचिव पूनम विश्वकर्मा को सर्वसम्मति से चुन लिया गया। कार्यक्रम मे सुषमा सिंह, माधुरी निगम, दीपांजलि भालेराव, अपर्णा भट्ट, शालू पांडे, शोभा सक्सेना, रुपाली श्रीवास्तव नीलम भादे, मधुमिता रॉय आदि उपस्थित थी।
-
*कौशल विकास प्रशिक्षण गतिविधियों की समीक्षा*
रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशा के अनुरूप युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए स्थानीय उद्योगों के मांग के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा। कौशल विकास मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित सभा कक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण एवं राज्य परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी के अंतर्गत संचालित कौशल प्रशिक्षण की गतिविधियों की समीक्षा की।
मंत्री श्री कश्यप ने राज्य के युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देकर उन्हें आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़ना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सके। बैठक में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के सचिव श्री एस. भारतीदासन एवं छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सिंह राणा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि प्रशिक्षित युवाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु संभागवार बैंक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा कलेक्टर स्तर पर किये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने बस्तर क्षेत्र में स्थानीय आवश्यकताओं जैसे बेलमेटल, बॉस शिल्प, टेराकोटा एवं इमली, लाख, हर्रा बहेरा, छिन्द, फुड प्रोसेसिंग इत्यादि कोर्स में तथा बाजार मांग के अनुरूप ट्रेडों का चिन्हांकन कर प्रशिक्षण देने के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने युवाओं में सोशल मिडिया के प्रति रूचि एवं इस क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावना को देखते हुए सोशल मिडिया से संबंधित कोर्स में संचालित करने को कहा।
मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक युवाओं का सर्वे कर उनकी रूचि के अनुसार कौशल प्रशिक्षण जिला मुख्यालय अथवा उनके निवास स्थान के समीप प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण कराया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत विशेष पिछ्डी जनजातियों के युवाओं को लाईवलीहुड कॉलेज द्वारा संचालित आजीविका विकास कार्यक्रम अथवा अन्य कौशल प्रशिक्षण योजनाओं के तहत प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश दिए। मंत्री श्री कश्यप ने बस्तर संभाग के जिलों में निर्माणाधीन छात्रावास को जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कर प्रशिक्षण प्रारंभ कराए जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
-
*एचआईवी और यौन संचारित संक्रमणों के बारे में आम जनता विशेषकर युवाओं के ज्ञान के स्तर को बढ़ाने के लिए है गहन आईईसी अभियान*
रायपुर/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर के कालीबाड़ी स्थित डी बी गर्ल्स कॉलेज में गहन आईईसी अभियान का शुभारंभ किया गया है। श्री जायसवाल ने
मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शिरकत की और युवाओं से अपने साथियों और अपने समुदाय में जागरूकता का संदेश फैलाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के सुझावों के अनुसार, राज्य भर में एचआईवी और यौन संचारित संक्रमणों के बारे में आम जनता विशेषकर युवाओं के ज्ञान के स्तर को बढ़ाने के लिए गहन आईईसी अभियान शुरू किया गया है। इस मौके पर श्री जायसवाल ने एड्स की रोकथाम हेतु जन जागरुकता रथ वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को विशेष रूप से एचआईवी और एसटीआई के बारे में जागरूक करना तथा एच.आई.वी. / एड्स संक्रमितों के प्रति होने वाले भेदभावों को कम करना है ।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के माध्यम से राष्ट्रव्यापी एच.आई.वी./ एड्स के रोकथाम की जन-जागरूकता हेतु सघन प्रचार-प्रसार कार्यक्रम (आईईसी) आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जिससे शहरी तथा ग्रामीण नागरिकों एवं युवाओं को जागरूक किया जा सके ताकि एच.आई.वी./ एड्स संक्रमण पर नियंत्रण एवं रोकथाम किया जा सके ।
छत्तीसगढ़ में आज से राज्य स्तरीय एच.आई.वी/एड्स के रोकथाम हेतु सघन प्रचार-प्रसार कार्यक्रम शुरू किया गया, जो कि विशेषकर पांच जिलों रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर एवं सरगुजा के गांव-गांव में किया गया। इसके माध्यम से शहरी तथा ग्रामीण जन को जागरूक किया जा सकेगा ।
इसके लिए राज्य में कला दलों के माध्यम से विशेष कार्यक्रम, विभागीय कर्मचारियों, पीयर एजुकेटर, परामर्शदाताओं आदि के माध्यम से ग्राम स्तर पर परिचर्चा, उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से सभी कॉलेजों तथा हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से ग्राम सभा में परिचर्चा, नगरीय प्रशासन विभाग के सहयोग से स्ट्रीट वेंडरों का संवेदीकरण तथा युवाओं तक पहुंचने के लिये एड्स नियंत्रण के सोशल मीडिया प्लेटफार्म, एस.एम.एस., दूरदर्शन, आकाशवाणी, एफ.एम. चैनलों, साईकिल बाईक रैली, युवाओं की रैली के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
-
दुर्ग/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त आबकारी श्री राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा विक्रय के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग द्वारा 15 अगस्त को गश्त के दौरान विकाखण्ड धमधा के ग्राम .धौराभाटा में अवैध शराब की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी रोशन साहू पिता शांतिलाल साहू उम्र 24 वर्ष निवासी धौराभाटा से एक प्लास्टिक बोरी में 46 नग पाव मध्यप्रदेश निर्मित गोवा स्प्रिट ऑफ स्मूथनेस गोवा व्हिस्की (नॉन ड्यूटी पेड) शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आबकारी उप निरीक्षक श्री भूपेन्द्र कुमार नेताम द्वारा विवेचना में लिया गया है। इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में गश्त के दौरान आरोपी मुरली सहानी पिता शिवनाथ सहानी निवासी शीतला मंदिर के पास केम्प 2, छावनी से 35 नग मसाला पाव शराब सहित एक एक्टिवा स्कूटी सीजी 07 एलजे 4251 से जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती सुप्रिया शर्मा के द्वारा विवेचना में लिया गया है। इस प्रकरण में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री पंकज कुजूर, आबकारी उप निरीक्षक श्री प्रियंक ठाकुर, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री श्री दया राम गोटे, श्री प्रहलाद सिंग राजपूत, ऑपरेटर श्री आयुष उइके एवं वाहन चालक श्री दुर्गा प्रसाद साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
-
रायपुर। भारत का स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष 15 अगस्त को देश भर में हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह दिन प्रत्येक भारतीय को एक नई शुरूआत की याद दिलाता है। इस दिन 200 वर्ष से अधिक समय तक ब्रिटिशउपनिवेशवाद के चंगुल से छूट कर एक नए युग की शुरूआत हुई थी। 15 अगस्त 1947 वह भाग्यशाली दिन था जब भारत को ब्रिटिश उपनिवेशवाद से स्वतंत्र घोषित किया गया और नियंत्रण की बागडोर देश के नेताओं को सौंप दी गई। भारत द्वारा आजादी पाना उसका भाग्य था, क्योंकि स्वतंत्रता संघर्ष काफी लम्बे समय चला और यह एक थका देनेवाला अनुभव था, जिसमें अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन कुर्बान कर दिए तिरंगे का महत्व एक हिंदुस्तानी ही समझ सकता हैं और इसी महत्त्व को समझते हुए श्री नवीन जिंदल ने एक प्रयास किया तिरंगे को हर घर पहुँचाना सन 1995 श्री नवीन जिंदल ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर ध्वज कोड में बदलाव की मांग की उन्होंने याचिका में देश के हर नागरिक का मूल अधिकार होने के पक्ष में अपना तर्क रखा हाईकोर्ट से मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया और लगभग एक दशक की लड़ाई के बाद सर्वोच्च अदालत ने 23 जनवरी 2004 को ऐतिहासिक फैसला सुनाया सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में हर भारतीय को भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पुरे साल गरिमा और सम्मान के साथ फहराने की अनुमति दी। श्री नवीन जिंदल जी के प्रयासों का ही नतीजा है की आज हर एक आम आदमी भी तिरंगा झंडे को लहरा सकता हैं।इसी उद्देश्य से मशीनरी डिवीजऩ रायपुर में 15 अगस्त को बड़े धूम धाम से मनाया गया जहा कंपनी के कर्मचारियों सहित उनके परिजन भी मौजूद रहे कार्यक्रम की शरुआत मार्चपास्ट के साथ हुई इसके उपरांत ध्वजारोहण किया गया। वहीं प्लांट हेड श्री नीलेश टी शाह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी साथ ही कार्यक्रम के समापन भाषण में भविष्य में जेएसपीएल किस तरह से विकास करेगा, उसकी जानकारी भी दी। - -उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ सम्मान-नक्सली पुनर्वास योजना अंतर्गत 5 नक्सल पीड़ित परिवार को मिला अनुकम्पा नियुक्त-स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य आकर्षण का केन्द्र बना घुड़सवारीरायपुर, / आज दंतेवाड़ा जिले में स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक गरिमामय वातावरण में मनाया गया। स्वतंत्रता समारोह जिला मुख्यालय के शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित किया गया था। सांसद श्री महेश कश्यप ने प्रातः 9 बजे दंतेवाड़ा जिले के शासकीय हाई स्कूल मैदान में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के धुन के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा हर्ष एवं उल्लास के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये और शांति के प्रतीक श्वेत कबूतर उड़ाये गये। इसके साथ ही श्री कश्यप ने स्वतंत्रता दिवस पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा नक्सली उन्मूलन अभियान में शहीद जवानों के परिजनों को शॉल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मार्च पास्ट में शामिल टुकडियों में शामिल सी.आर.पी.एफ. छ.ग. सशस्त्र बल 9वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल,पुरुष बस्तर फाईटर्स, महिला बस्तर फाईटर्स, महिला पुलिस बल,नगर सैनिक, एन.सी.सी., स्काउट हायर.से. स्कूल दंतेवाड़ा, गाइड हायर.से. स्कूल दंतेवाड़ा, गाईड स्वामी आत्मानंद आंवराभाटा,गाइड सरस्वती शिशु मंदिर दंतेवाड़ा के नेतृत्व में दल ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में पुलिस जवानों के साथ कदम से कदम मिलाए। इसके अलावा गायत्री विद्यापीठ दंतेवाड़ा द्वारा ’’जयतो जयते भारत’’, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गीदम द्वारा ’’मेरे भारत’’, सक्षम विद्यालय जावंगा द्वारा ’’कितलो सुन्दर आसे आमचो बस्तर’’, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कटेकल्याण द्वारा ’’देष रंगाली’’, कन्या शिक्षा परिसर पातररास द्वारा ’’भारत माता की जय,’’ शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दंतेवाड़ा द्वारा ’’वन्दे भारत’’, आदर्श बालक आवासीय विद्यालय दंतेवाड़ा द्वारा ’’गोविन्द बोलो हरी’’ और कस्तूरबा आवासीय विद्यालय दंतेवाड़ा द्वारा ’’अब के बरस तुझे धरती की रानी’’ जैसे धुनों एवं राष्ट्रीय एकता से ओत प्रोत नृत्य गान प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।घुड़सवारी स्वतंत्रता दिवस पर बना मुख्य आकर्षण का केन्द्रइसके अलावा आस्था विद्या मंदिर और सक्षम आवासीय विद्यालय के बच्चों द्वारा घुड़सवारी के करतब का भी मनमोहक प्रदर्शन किया गया। इसी मार्च पास्ट परेड के लिए सीआरपीएफ बल को प्रथम पुरस्कार, महिला बस्तर फाईटर्स को द्वितीय पुरस्कार और तृतीय स्थान पुरुष बस्तर फाइटर्स को मिला। आस्था विद्या मंदिर बैंड की धुन के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार छात्र-छात्राओं के के सांस्कृतिक प्रदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गीदम को प्रथम तथा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कटेकल्याण को द्वितीय स्थान मिला। जबकि तृतीय स्थान में सक्षम विद्यालय के छात्र-छात्रा रहे। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसके साथ ही नक्सली पुनर्वास योजना अंतर्गत 5 नक्सल पीड़ित परिवार के सदस्य को शासकीय सेवा में अनुकम्पा नियुक्ति भी दिए गए।इस अवसर पर विधायक श्री चौतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तुलिका कर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप, सीआरपीएफ के अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरजंन, डीएफओ श्री सागर जाधव, अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे, एसडीएम श्री जयंत नाहटा एवं अधिकारीगण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण, गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित रहे।
- -डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित हुआ जिला स्तरीय मुख्य समारोह-विधायक श्री मोहले ने मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहणरायपुर /मुंगेली जिले में आज स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में शामिल हुए। उन्होंने प्रातः 09 बजे मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और जिले के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि श्री मोहले ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी।मुख्य अतिथि ने कलेक्टर श्री राहुल देव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजाशंकर जायसवाल के साथ शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और हर्षाेल्लास एवं खुशहाली के प्रतीक तीन रंगों के गुब्बारों को उन्मुक्त आसमान की ओर छोड़े। सशस्त्र गार्ड द्वारा हर्ष फायर किया गया। परेड कमांडर रक्षित कमांडर श्रीमती नरगिस तिग्गा एवं परेड उप कमांडर श्री दीपक तिवारी के नेतृत्व में 12 प्लाटूनों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। वहीं 11 स्कूलों के 800 से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से पीटी का प्रदर्शन किया गया।मुख्य अतिथि ने शहीदों के परिजनों का किया सम्मानसमारोह में विधायक श्री मोहले ने जिले के वीर शहीदों के शहादत को नमन करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने शहीद धनंजय सिंह, छत्रधारी जांगड़े, आनंद सिंह राठौर, संतोष पहारे, नरेन्द्र साहू, प्लाटून कमांडर राजकुमार कश्यप के परिवारजनों को शाल और श्रीफल प्रदान किया और कुशलक्षेम पूछा।रिमझिम बारिश के बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूमस्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज जिला स्तरीय मुख्य समारोह में रिमझिम बारिश के बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला मुंगेली, रेम्बो मेमोरियल अंग्रेजी माध्यम स्कूल और कस्तूरबा गांधी स्कूल मुंगेली के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और भारत व छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए मनमोहक प्रस्तुति दी।
-
-शहीद परिवार के परिजनों का शॉल और श्रीफल से हुआ सम्मान
-नारायणपुर में हर्षाेल्लास से मनाई गई 78वीं स्वतंत्रता दिवसरायपुर / राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ नारायणपुर जिले में पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप ने कलेक्टर श्री बिपिन मांझी और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के साथ परेड का निरीक्षण करने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आम जनता के नाम संदेश का वाचन किया। साथ ही एकता और अखंडता का संदेश देते रंग-बिरंगे गुब्बारे नील गगन में छोड़े गए।स्वतंत्रता दिवस समारोह परेड का नेतृत्व परेड कमांडर उप पुलिस अधीक्षक मनोज मण्डावी एवं उप कमाण्डर संजय टोप्पो ने किया। परेड में भारत तिब्बत सीमा पुलिस आईटीबीपी, 16वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बस्तर फाईटर महिला एवं पुरूष बल, नगर सेना ने भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस आईटीबीपी, द्वितीय स्थान पर जिला पुलिस बल और तृतीय स्थान पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और इसी प्रकार मार्च पास्ट शस्त्र रहित में प्रथन स्थान कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सुलेंगा, द्वितीय स्थान रामकृष्ण मिशन एनसीसी प्लाटून बालक वर्ग और तृतीय स्थान पर रामकृष्ण मिशन एनसीसी प्लाटून बालिका वर्ग ने प्राप्त किया।सांस्कृति कार्यक्रम में 06 विद्यालयों ने भाग लिया, जिसमें सिनियर वर्ग में प्रथम स्थान शासकीय हाईस्कूल महावीर चौक, द्वितीय स्थान पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल बखरूपारा और तृतीय स्थान पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बंगलापारा तथा जुनियर वर्ग में प्रथम स्थान पोटा केबिन देवगांव, द्वितीय स्थान शासकीय माध्यमिक शाला बंगलापारा और तृतीय स्थान पर विशेष पिछड़ी जनजाति अबुझमाड़िया विद्यालय गरांजी ने प्राप्त किया। समारोह में 26 शहीदों के परिजनों को मुख्य अतिथि द्वारा शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य समारोह में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।मुख्य समारोह में पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेंडी, सहित अनेक पंचायत एवं नगरीय संस्थाओं के जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे। - -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर बताया कि वे आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर और बिजनेसमैन बनना चाहते हैं-मुख्यमंत्री से विद्यार्थियों ने उनके निवास में की सौजन्य मुलाकात-सौ विद्यार्थी फ्लाईट से राजधानी रायपुर के अध्ययन भ्रमण पर रायपुर पहुंचेरायपुर /राजधानी रायपुर के अध्ययन भ्रमण पर पहली बार हवाई यात्रा कर रायपुर आए बीजापुर के मेधावी छात्र-छात्राओं में अपने सपनों को पूरा करने के लिए आसमान छूने का हौसला है। ये बच्चे आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक बनना चाहते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीजापुर के नवमी, दसवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा के सौ छात्र-छात्राएं फ्लाईट से यात्रा कर पहली बार रायपुर आए हैं। इन छात्रों ने जगदलपुर से रायपुर तक हवाई जहाज में यात्रा की। आज स्वतंत्रता दिवस पर छू लो आसमां एजुकेशन सिटी बीजापुर में पढ़ाई कर रहे इन छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके निवास पर मुलाकात कर अपने अनुभव साझा किए।कक्षा 11वीं की छात्रा डिम्पल ठाकुर ने मुख्यमंत्री को बताया कि पहली बार हवाई जहाज में चढ़ने का अनुभव बहुत रोमांचक रहा। पहले रायपुर आने का सोचा था, लेकिन पढ़ाई-लिखाई में मेहनत कर हवाई जहाज में इस तरह आउंगी नहीं सोचा था। डिम्पल ने कहा कि हम अपने सपनों को आसमान की ऊंचाईयों पर ले जाएंगे और मेहनत कर उनको पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप जीवन में खूब ऊंचाईयों को प्राप्त करें और लक्ष्य प्राप्त करने में सफल हो। रायपुर भ्रमण के दौरान इन बच्चों ने मुक्तांगन, जंगल सफारी, राम मंदिर का भ्रमण किया और रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल हुए।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि आप सभी को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करना है। मुख्यमंत्री के पूछे जाने पर बच्चों ने बताया कि वे आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर और बिजनेसमैन बनना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को नई शिक्षा नीति 2020 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस नीति में शिक्षा के साथ रोजगार को भी जोड़ा है। आप लोगों को व्यवसाय के साथ खेती-बाड़ी, पशुपालन जैसे क्षेत्रों में भी आगे बढ़ना चाहिए। मेरी जानकारी में ऐसे कुछ पढ़े लिखे आईएएस हैं, जो आज खेती-बाड़ी भी कर रहे हैं। होर्टिकल्चर, फ्लोरीकल्चर में अच्छी आमदनी के साथ सम्मान भी है। कुछ बच्चों ने कहा कि वे शिक्षक बनना चाहते हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक सबसे बड़े राष्ट्र निर्माता होते हैं, जो आईएएस, आईपीएस बनाते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से कहा कि आप सभी सपने देखें, खूब मेहनत करिये और सफलता की ओर आगे बढ़ते हुए माता-पिता के अरमानों को पूरा कीजिए।मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से गोंड़ी भाषा के शब्द ‘‘नियद नेल्लानार‘‘ शब्द का अर्थ पूछा जिसपर एक छात्रा ने बताया ‘‘तुम्हारा प्यारा गांव‘‘। मुख्यमंत्री ने बताया कि बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कांकेर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हमने नियद नेल्लानार योजना शुरू की है। जिसके अंतर्गत 17 विभागों के अंतर्गत 58 व्यक्तिमूलक और 28 सार्वजनिक योजनाओं को शामिल किया गया है, जिसमें सुरक्षा कैम्पों की परिधि के पांच किलोमीटर के गांवों में लोगों को सड़क, बिजली, पानी, राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड जैसी मूलभूत सुविधाएं लोगों को मुहैया कराई जा रही हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि माओवाद आतंक से प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कैम्प स्थापित कर रहे हैं। अब तक 32 कैम्प की स्थापना की गई है। जिसके अंतर्गत 91 गांव शामिल हैं और 29 नये कैम्पों की स्थापना की जा रही है। बस्तर अंचल पर्यटकों के लिए स्वर्ग के समान है। यहां सुन्दर वन हैं, चित्रकोट, तीरथगढ़, कुटुम्बसर गुफा और बारसूर गणेश जैसे मनोरम पर्यटन स्थल हैं। यहां पर्यटन के क्षेत्र में अपार सम्भावनाएं हैं। आप सभी की जिम्मेदारी है कि आप अच्छे से पढ़ाई करें और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें। मुख्यमंत्री श्री साय ने इन छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां अब सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। शैक्षणिक क्षेत्र में टॉप 10 में ज्यादातर लड़कियां ही दिखाई पड़ती है।मुख्यमंत्री ने छात्रावास में रहने वाले बच्चों से छात्रावास के भवन, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई की जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं अच्छी हैं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी देते हुए अपने आसपास स्वच्छ वातावरण रखने की समझाईश दी। सेजेस के कक्षा 11वीं के छात्र अखिलेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को उनके स्कूल आने का आमंत्रण दिया। कक्षा 10वीं की छात्रा निशा यादव ने बच्चों के लिए हवाई यात्रा का वायदा पूरा करने पर मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार प्रकट किया।
- -जिले में हर्ष्षाेल्लास के साथ मनाया गया 78 वां स्वतत्रंता दिवस-स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों के परिवार हुए सम्मानितरायपुर, । कवर्धा जिला मुख्यालय के आचार्यपंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष्षाेल्लास, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्र गान एवं पुलिस जवानों की बैंड के राष्ट्रगान के धुन पर राष्ट्रीय सलामी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता एवं शांति के प्रतीक सफेद कबूतर और उल्लास के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। इस अवसर पर 17 वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला, होम गार्ड, फारेस्ट गार्ड, एनसीसी पीजी कॉलेज, एनसीसी पीजी कॉलेज, एनसीसी स्वामी करपात्री स्कूल, एनसीसी स्वामी करपात्री स्कूल और स्वामी आत्मानंद के स्काउड गाइड के परेड कमांडरों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। कबीरधाम जिले के 5 अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति एवं छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने समारोह में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 76 अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित भी किया। मंच पर मुख्य अतिथि के साथ पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव विशेष रूप से उपस्थित थे।परेड में 10 प्लाटून शामिल हुएस्वतंत्रता दिवस परेड में इस वर्ष कुल 10 टोलियां शामिल हुई। जिसमें सशस्त्र प्लाटून से 17वीं वाहिनी छग बल से प्लाटून कमांडर बसंत राम भगत, जिला पुलिस बल से एसआई श्री सिकंदर कुर्रे, जिला पुलिस बल महिला से एसआई श्री लक्ष्मी नरायण साव, नगर सेना से प्लाटून कमांडर एएसआई श्री कृष्णा चंद्रवंशी, वन विभाग के कमांडर श्री तारकेश्वर यादव, एनसीसी पीजी कॉलेज के कमांडर श्री पुनेश धुर्वे, एनसीसी विंग पीजी कॉलेज आदिति मिश्रा, एनसीसी स्वामी करपात्री स्कूल के कमांडर अविनाश सिंह, एनसीसी स्वामी करपात्री स्कूल के कमांडर संजित नारंग और स्वामी आत्मानंद के स्काउड गाइड कमांडर बिन्नी ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस के परेड में प्रतिनिधित्व किया। परेड के साथ पुलिस बैंड के प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश धुर्वे, परमेन्द्र चंदेल, आरक्षक मोहित श्रीवास्तव, साजिद खान, शिवम मंडावी, रूपेन्द्र कुर्रे, मो. इरफान, गोपाल ठाकुर परेड के साथ अपने स्वर दिए।स्कूली विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिजिला मुख्यालय के पीजी कालेज मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जिले के 05 अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति, छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और ग्रामीण परिवेश पर अधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी। समारोह के शुरूआत में अशोका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा एरोबिक की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात स्वामी आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा भारतीय लोक संस्कृति, स्वामी आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति, दिशा पब्लिक स्कूल द्वारा देश भक्ति, कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय द्वारा देश भक्ति नृत्य पर प्रस्तुति दी।स्वतत्रंता दिवस पर कबीरधाम जिले के तीन शहीदों के परिवार हुए सम्मानितबिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कबीरधाम जिले के तीन शहीद जवान आरक्षक श्री झल्लु प्रसाद नेवले के सुपुत्र श्री जितेन्द्र नेवले और शहीद आरक्षक श्री चंद्र सिंह मेरावी की पुत्री कुमारी संगीता मेरावी को मंच पर आमंत्रित कर शॉल, श्रीफल एवं उपहार भेंटकर कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि जवानों ने अपने कर्तव्यों का निवर्हन करते हुए नक्सली मुठभेंड के बाद शहीद हुए है। इसके साथ ही श्री ललित सिंह को भी सम्मानित किया।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ के पर्वतारोही राहुल गुप्ता ‘माउंटेन मैन‘ पर्वतारोहण क्षेत्र में नया रिकॉर्ड कायम किया है। ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को में आज 15 अगस्त को तिरंगा फहरा दिया है। राहुल, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को (7,310 फिट) की ऊंची चोटी पर चढ़ाई किया, जो कि महाद्वीपो के पहाड़ो की ऊँचाई की रैंकिंग में सातवाँ चोटी है।राहुल गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस के दिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को में तिरंगा फहराया है। उन्होंने माउंट कोज़िअस्को की चोटी से छत्तीसगढ़ की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। अपने वीडियो संदेश में कहा कि ‘माउंट कोज़िअस्को की टॉप पर आज छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का भी वाचन किया।’ यह अभियान दिल्ली के मिशन पॉसिबल द्वारा आयोजित अभियान का हिस्सा है। इस अभियान में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के कुल 11 पर्वतारोही शामिल थे। अभियान का नेतृत्व हरियाणा के नरेंद्र यादव ने किया। पर्वतारोहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार 14 अगस्त की रात 2 बजे लास्ट कैम्प से की और सुबह साढ़े 9 बजे के करीब चोटी पर सफलता प्राप्त की। इस दौरान तापमान लगभग-4 से -5 डिग्री सेल्सियस के बीच था।
- विधायक लता उसेण्डी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लीरायपुर / कोण्डागांव जिले में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने जिला मुख्यालय कोण्डागांव के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके साथ ही कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार के साथ परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर शांति के प्रतीक श्वेत कपोत तथा उत्साह के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गये।इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री लता उसेण्डी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। उन्होंने सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इसके साथ ही शहीद जवानों के परिजनों से भेंटकर उन्हे सम्मानित किया।इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतू उसेण्डी, सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी और सीईओ जिला पंचायत श्री अविनाश भोई, कोण्डागांव वन मंडलाधिकारी श्री आरके जांगड़े, केशकाल वन मंडलाधिकारी श्री एन गुरुनाथन सहित केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के अधिकारी तथा जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे।रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्धस्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति एवं सांस्कृतिक गीतों पर नृत्य में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय महात्मा गांधी वार्ड को प्रथम, चावरा हायर सेकेण्डरी स्कूल को द्वितीय, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी जामकोटपारा को तृतीय तथा कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कोंडागांव को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं परेड प्रदर्शन हेतु सीनियर वर्ग में आईटीबीपी 29वीं बटालियन को प्रथम, जिला पुलिस बल को द्वितीय पुरस्कार तथा आईटीबीपी 41वीं बटालियन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया और जूनियर वर्ग में एनसीसी बालक को प्रथम, एनएसएस बालक को द्वित्तीय एवं एनसीसी बालिका वर्ग को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी विधायक सुश्री लता उसेंडी द्वारा सम्मानित किया गया।
- -मुख्य समारोह में विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने किया ध्वजारोहण-उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानितरायपुर, /गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय गौरेला के गुरूकुल खेल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री धरम लाल कौशिक ने कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के साथ सुसज्जित निरीक्षण वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्य अतिथि श्री कौशिक ने समारोह में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए शिव नारायण सिंह बघेल के परिवारजनों को सम्मानित किया।समारोह में शौर्य, उत्साह और उमंग के प्रतीक के रूप में केसरिया, सफेद एवं हरे रंग के गुब्बारों का गुच्छा खुले आसमान में छोड़े गए। राष्ट्रगान की धुन पर जिला पुलिस बल द्वारा तीन राउंड में हर्ष फायर किया गया। समारोह में परेड की टुकड़ियों द्वारा सधे हुए और कदम-ताल मिलाते हुए शानदार मार्च पास्ट किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। परेड में जिला पुलिस बल, वन विभाग बल, राष्ट्रीय कैडेट कोर, रेडक्रॉस, स्काउट, स्काउट रोवर, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट रेंजर, गाईड्स और स्काउट की तुकड़ियों ने भाग लिया।गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने आदिवासी संस्कृति और देश भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुती दी। समारोह में परेड की सभी टुकड़ियों और बैंड कमांडर को शील्ड प्रदान किया गया। इसके साथ ही बेहतर पुलिसिंग सेवा और जिला प्रशासन के अधीन विभिन्न विभागों में उत्कष्ट सेवाओं के लिए 82 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, जनपद अध्यक्ष गौरेला सुश्री ममता पैकरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- -उत्कृष्ट कार्य करने वाले 54 लोग सम्मानितरायपुर, / स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमामय तरीके से धमतरी जिले में मनाया गया। ज़िला मुख्यालय के स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक कुरूद श्री अजय चन्द्राकर ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद मुख्य अतिथि श्री चन्द्राकर ने कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी और पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के साथ परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।आज के समारोह का आकर्षण रहा 12 प्लाटून द्वारा ताल से ताल मिलाकर किया गया मार्च पास्ट। इसके साथ ही समारोह में ज़िले के 41 शहीदों के परिजनों का सम्मान शॉल और श्रीफल से मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान किया गया। इसी तरह स्कूली बच्चों का रंग-बिरंगी पोशाक में प्रस्तुति, जिसमें देशभक्ति का जज्बा और छत्तीसगढ़ी नृत्य ने समारोह में मौजूद लोगों को बांधे रखा। समारोह में मार्च पास्ट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आए प्रतिभागियों को मंच से सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि श्री अजय चन्द्राकर ने जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 54 अधिकारी, कर्मचारियों और अन्य लोगों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया।
- -मुख्यमंत्री का जनता के नाम प्रेषित संदेश का किया वाचन-स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रीयता और देशभक्ति से ओत-प्रोत शानदार सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी गई मनमोहक प्रस्तुति-उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को किया गया सम्मानितरायपुर, / जिला सक्ती में देश की आजादी की 77वी वर्षगाठ तथा 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति की भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह कलेक्टर कार्यालय के निकट मैदान में गरिमामय और भव्य रूप से आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर - चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री का जनता के नाम प्रेषित स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रीयता और देशभक्ति से ओत-प्रोत शानदार सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई l इसके साथ ही इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया lकार्यक्रम में शांति के प्रतीक रंगीन गुब्बारे भी छोड़े गए। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर - चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों से भेंट कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देने के साथ ही उन्हें शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
- -उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ियों और समाजसेवियों का हुआ सम्मानरायपुर / राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के खेलभांठा मैदान में आयोजित 78वें स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू और एसपी पुष्कर शर्मा क़े साथ परेड का निरीक्षण किया तथा समारोह में सम्मिलित सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। समारोह में परेड द्वारा हर्ष फायर किया गया और राष्ट्रपति की जय-जयकार की गई। मुख्य अतिथि क़े द्वारा उत्साह व उमंग के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गयेे।राजस्व मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम दिये संदेश का वाचन किया तथा परेड में शामिल प्लाटून कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। परेड में पुलिस बल, एन.सी.सी. सीनियर एवं जूनियर, स्काउट क़े (बालक व बालिका) शामिल थे। राजस्व मंत्री ने समारोह में उपस्थित शहीद जवानों के परिजनों को शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की अत्यंत मनमोहक और आकर्षक प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया। उन्होंने सराहनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, समाजसेवियों को भी प्रशस्ति-पत्र वितरित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधायक सारंगढ़ उत्तरी जांगड़े, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, कामदा जोल्हे, जिला पंचायत सदस्य अनिका भारद्वाज एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक- शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
- रायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास में श्रद्धेय स्वर्गीय श्री कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय श्री ठाकरे का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन हमारे लिए प्रेरणादयी है। अनुशासित जीवन और राष्ट्र प्रथम की भावना को उन्होंने आत्मसात किया था। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उनके विचार आज भी प्रासंगिक है और समाज के लिए उनका योगदान अतुलनीय है।





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)


















.jpg)