- Home
- छत्तीसगढ़
- - तनीषा ड्रोलिया बालिका वर्ग और ओजस्य मेहता बालक वर्ग में बने चैंपियनरायपुर। दक्षिणामूर्ति विद्यापीठ चंगोराभाठा में आयोजित रायपुर जिला अंडर 15 शतरंज प्रतियोगिता में बहुत ही संघर्षपूर्ण मुकाबलों के बाद ओपन एवम बालिका वर्ग के विजेताओं का फैसला हुआ। ओपन वर्ग में 7 चक्र एवं बालिका वर्ग में 5 चक्रों के पश्चात विजेता का फैसला हुआ।जिला शतरंज संघ के सचिव नवीन शुक्ला ने बताया कि बालिका वर्ग अंडर 15 का खि़ताब पूरे प्रतियोगिता में अविजित रहते हुए तनीषा ड्रोलिया ने जहां 5 पॉइंट के साथ अपने नाम किया वहीं आराध्या तिवारी ने 4 पॉइंट बनाते हुए दूसरे स्थान प्राप्त किया। तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमश: अंशिका मिंज और सुकृति तिवारी रहीं।वहीं बालक वर्ग में ओजस्य मेहता ने 6 अंकों के साथ विजेता का खिताब अपने नाम किया एवम द्वितीय स्थान पर 6अंकों के साथ ही देवांश जैन रहे । तीसरे और चौथे स्थान पर भव्यम झवर और अभिनव वर्मा रहे । चारों खिलाडिय़ों ने 6 अंक प्राप्त किये और विजेता का निर्णय बुकोज अंकों के आधार पर हुआ।प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कवर्धा के सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, छत्तीसगढ़ ब्राह्मण समाज के विकास शुक्ला ,दक्षिणेश्वर विद्यापीठ के डायरेक्टर श्री अविनाश कुमार मिश्रा एवं रायपुर जिला शतरंज संघ के सचिव श्री नवीन शुक्ला ने किया।इस स्पर्धा के टूर्नामेंट डायरेक्टर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी,फिडे इंस्ट्रक्टर एवम फिडे आर्बिटर श्री रोहित यादव थे । वहीं इस स्पर्धा के निर्णायक सीनियर नेशनल ऑर्बिटर श्री रॉकी देवांगन एवम सीनियर नेशनल ऑर्बिटर श्रीमती हेमा नागेश्वर,दिव्यांशु उपाध्याय तथा स्टेट आर्बिटर श्रीमती संजना धर्मराज एवं सतीश शर्मा थे ।आयोजन समिति में संदीप दीवान,गौरव दीवान, अमितेश दुबे,अक्षत महोबिया,प्राची यादव,उत्कर्ष यादव,अमितेश दुबे एवम जेश केशरवानी शामिल हैं।
- भिलाई। नगर निगम भिलाई के स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार ड्राई डे के अवसर पर घर-घर जाकर कुलर, गमले एवं पानी की जांच कर रही थी। उसी में पता चला की वार्ड क्रमांक 27 ओम किराना के पीछे जगत चौक डबरा पारा में घरों में लोगों ने कुआं बना के रखा है। जिसके पानी को मोटर लगाकर खींचते हैं। उसी से नहाना धोना, कपड़ा धोना, बर्तन धोना, इत्यादि का काम करते हैं। लेकिन उसके साफ सफाई में ध्यान नहीं देते हैं । कुएं को ढक कर रखते हैं। नगर निगम का टीम पानी की जांच की, गनीमत है जांच में उसमें लार्वा नहीं मिला ।कुएं में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। घर मलिक को हिदायत दी गई पानी का उपयोग करने से पहले उसकी साफ सफाई करें। मच्छर का लार्वा कहीं भी पनप सकता है। जिसमें डेंगू मच्छर एवं अन्य मच्छर के अंडे हो सकते हैं, जो मच्छर का रूप लेकर के मलेरिया फैला देते हैं। जब घर-घर जाकर पूछा गया आठ कुआं मिला । सभी कुआं को खुलावा करके उसमें ब्लीचिंग पाउडर डाला गया । सभी घर मालिकों को हिदायत दी गई की साफ सफाई बना कर रखें। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अपने घरों में जहां भी पानी जमा हो वहां साफ करें । जला हुआ मोबिल डालें घर में कुआं है तो उसको बराबर साफ सफाई करना आवश्यक है। डेंगू का लार्वा साफ पानी में ही पनपता है। नगर निगम की टीम जब जाए तो उसे अवश्य बताएं कि मेरे घर में कुआं है। लोग छुपाते हैं, बताते नहीं है। कार्रवाई के दौरान जोन के स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, जोन के सुपरवाइजर अंजनी सिंह, सीआरपी की महिलाएं एवं स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम लगी हुई है। उसे क्षेत्र के नालियों की भी सफाई गैंग लगाकर किया जा रहा है। जनसंपर्क विभाग, नगर पालिक निगम, भिलाई।
- बिलासपुर.। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के लोरमी में आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा में शामिल हुए। उन्होंने शिव महापुराण कथा के व्यास पीठ में विराजमान पंडित प्रदीप मिश्रा का सपरिवार आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों के साथ शिव महापुराण का श्रवण किया।
- -अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन @2047 तैयार करने संभाग स्तरीय संवाद में शामिल हुए जनप्रतिनिधि-युवाओं, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और प्रबुद्धजनों ने रखे विचारदुर्ग / अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन @2047 अंतर्गत संभाग स्तरीय संवाद कार्यक्रम आज बीआईटी कॉलेज दुर्ग के ऑडिटोरियम में सफल आयोजन हुआ। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री ललित चंद्राकर, श्री गजेंद्र यादव कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान राज्य नीति आयोग टीम द्वारा अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन @2047 संबंधी प्रस्तुतिकरण किया गया।राज्य नीति आयोग के सदस्य सचिव श्री के. सुब्रमण्यम ने कहा कि राज्य नीति आयोग द्वारा ’अमृत कालः छत्तीसगढ़ विजन @2047 दस्तावेज तैयार किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राज्य के सभी क्षेत्रों का तीव्र विकास सुनिश्चित करना है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी @2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र के रूप में विकसित करने की परिकल्पना है, जिसमें सामाजिक न्याय का होना बहुत जरूरी है। जनता की भागीदारी हर स्तर पर होनी चाहिए। हमें समावेशी विकास के साथ आगे बढ़ना होगा। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना को साकार करने मे छत्तीसगढ़ राज्य की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। छत्तीसगढ़ राज्य मे भी 2047 तक सभी सेक्टर के त्वरित विकास को सुनिश्चित करने के लिए राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ द्वारा “अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विज़न @2047’’ डॉक्यूमेंट तैयार करने का कार्य सम्पादित किया जा रहा है। सर्व समावेशी विजन-डॉक्यूमेंट तैयार करने के उद्देश्य से सभी नागरिकों से पोर्टल के माध्यम से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा सबसे अधिक सुझाव हमें दुर्ग जिले से पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुआ है। इसके लिए उन्होंने दुर्ग जिलेवासियों को बधाई दी। 15 अगस्त 2024 तक इस पोर्टल के माध्यम से प्रेषित करने एवं 2047 तक छत्तीसगढ़ राज्य के समावेशी विकास को सुनिश्चित करने के लिए तथा विभिन्न सेक्टरों मे चहुमुखी विकास हेतु अपना सक्रिय योगदान देने को कहा।राज्य नीति आयोग के संयुक्त संचालक डॉ. नीतू गौरड़िया ने कहा कि “अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विज़न@2047 का उद्देश्य राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है, ताकि उनके सुझावों से छत्तीसगढ़ को एक बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सके।सांसद श्री विजय बघेल ने संभाग स्तरीय कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब तक राज्य विकसित नही होगा तब तक राष्ट्र विकसित नही होगा। छत्तीसगढ़ असीम संभावनाओं का प्रदेश है। देश के किसी और राज्य में इतने संसाधन और क्षमता नहीं है। यदि सुव्यवस्थित योजना बनाकर काम करें, तो छत्तीसगढ़ को देश का पहला राज्य बन सकता है। विजन-डॉक्यूमेंट तैयार करने के उद्देश्य से सभी नागरिक पोर्टल के माध्यम से अपने सुझाव दे सकते हैं।दुर्ग शहर विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच लक्ष्य निर्धारित कर भारत को विकासशील देश से विकसित राष्ट्र बनाने की है,जिसमें युवा, महिला, किसान और गरीब समाज के हर व्यक्ति को समाहित किया गया है। सभी वर्गों के कल्याण के लिए केन्द्रीय बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। इतिहास में पहली बार ’’अमृत कालः छत्तीसगढ़ विजन @2047’’ विज़न डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए शौचालय एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण कराया, इससे गरीबों की आर्थिक स्थिति में सुधार आया। लोगों को रोजगार प्राप्त हुए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है। इससे हमारे विद्यार्थियों को न केवल अपनी रूचि के अनुसार विषय चुनने का अवसर मिलेगा बल्कि वे अपनी दक्षता के अनुसार अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकेंगे अथवा स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सकेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में नवाचार को जोड़ा गया, जिसके तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके, नवाचार को बढ़ावा देकर और समग्र विकास को बढ़ावा देकर शिक्षा प्रणाली को बदलना है।दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रदेश को विकसित भारत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संसाधन, वन संपदा और मानव संसाधन है। छत्तीसगढ़ विजन @2047 के लिए सभी संभागों में युवा, महिला, कृषक और प्रबुद्धजनों के साथ जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर उनके विचारों को शामिल किया जा रहा है। साथ ही मोर सपना मोर विकसित छत्तीसगढ़ पोर्टल के माध्यम से लोगों के सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘छत्तीसगढ़ विजन @2047’ डॉक्युमेंट तैयार किया जा रहा है।संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत और छत्तीसगढ़ को विश्व के नम्बर एक में लाने के लिए सही तरीके से क्रियान्वयन करने की जरूरत है। देश और राष्ट्र को नंबर वन बनाया जा सकता है उसमें सभी की अपनी-अपनी सहभागिता होना आवश्यक है। संवाद कार्यक्रम में दुर्ग संभाग के युवाओं, छात्र-छात्राओं, महिलाओं और प्रबुद्धजनों ने ‘छत्तीसगढ़ विजन @2047’ के बारे में अपने विचार साझा किए।कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 5 वर्षों में जब भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा, तो छत्तीसगढ़ भी विकास की नई बुलंदी पर होगा। विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण, गरीब, किसान, युवा और नारीशक्ति के सशक्तिकरण से होगा। छत्तीसगढ़ के पास भारत के विकास की ड्राइविंग फोर्स बनने की क्षमता है। हमें 2047 तक छत्तीसगढ़ को एक विकसित राज्य बनाना होगा। एक नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस के दिन अमृत काल छत्तीसगढ़ विजन @2047 विजन डॉक्यूमेंट जनता को समर्पित किया जाएगा। नागरिकों द्वारा प्राप्त सुझावों का उपयोग कई तरीकों से किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य को 2047 तक एक विकसित और समृद्ध राज्य बनाना है। राज्य सरकार 12 थीम अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सामाजिक न्याय, पर्यावरण, उद्योग इत्यादि में विकास और सुधार पर ध्यान केंद्रित कर रही है।इस अवसर पर दुर्ग संभाग के अंतर्गत सभी जिले के प्रतिभागियोें ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में युवा, कृषक, महिला एवं प्रबुद्धजन श्रेणी के प्रतिनिधि एवं जिला प्रशासनिक अधिकारी, बालोद कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
- बालोद। जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम नाहंदा में 12 अगस्त 2024 को नियत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि उक्त जनसमस्या निवारण शिविर की तिथि निर्धारण की सूचना अलग से दी जाएगी।
- -मंचीय कार्यक्रम, साउंड, सुरक्षा, बैठक व्यवस्था का किया अवलोकनरायपुर । रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रस्तावित जोहार तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों का विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, विधायक श्री अनुज शर्मा व कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने जायजा लिया। विधायक व कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल में पहुंचकर मंचीय कार्यक्रम, साउंड सिस्टम, सुरक्षा, बैठक व्यवस्था व प्रवेश द्वार की व्यवस्था का अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों को बैठक व्यवस्था के लिए पर्याप्त कुर्सी रखने के निर्देश दिए गए। प्रवेश द्वार में पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। साथ ही साउंड सिस्टम व मंचीय कार्यक्रम की जानकारी ली गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक श्री उमेश मिश्रा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि 13 अगस्त को इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रस्तावित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। इस अवसर पर संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
- *भरे गए सडक के गड्डे, आवागमन होगा सुगमरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का समाधान मिल रहा है। रायपुर के वार्ड क्रमांक 25 संत रविदास वार्ड निवासी श्रीमती माधुरी चौबे ने वार्ड के झंडा चौक के पास सडक पर गड्डो को लेकर शिकायत की थी.जिसको लेकर उन्होंने जिला प्रशासन के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फ़ोन किया। जिसके बाद संबंधित विभाग ने प्रकरण की जानकारी ली और सडक के गड्डो को तुरत भरवाया .समस्या का निराकरण होने के बाद शिकायतकर्ता श्रीमती माधुरी चौबे ने संतुष्टी जताई और आभार व्यक्त किया।
- -घंटाघर स्थित पंडित मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन समिति के अभिनंदन और पुस्तक विमोचन समारोह में मंत्री श्री देवांगन हुए शामिल-तीन साहित्यकारों की पुस्तिका का किया गया विमोचनरायपुर / वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज कोरबा जिले के घंटाघर स्थित पं मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन समिति कोरबा द्वारा आयोजित अभिनंदन और पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल हुए। मंत्री श्री देवांगन ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों ने मंत्री श्री देवांगन का शॉल व श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर जोगेश लांबा, शहर के साहित्यकार और समिति संरक्षक मो. युनुस दानियालपुरी, श्री कमलेश यादव, श्री मुकेश चतुर्वेदी, अध्यक्ष श्री दिलीप अग्रवाल, श्री विजय राठौर, श्री कृष्ण कुमार चंद्रा, श्री बलराम राठौर, श्री जितेंद्र वर्मा और सुश्री अंजना सिंह सहित अन्य साहित्यकार उपस्थित थे।मंत्री श्री देवांगन ने साहित्यकारों को संबोधित करते हुए कहा की हम तो स्कूल, कॉलेज में सामान्य तौर पर सिर्फ पुस्तकों को अध्यन करते हैं, लेकिन उन पुस्तकों लिखने वाले लेखक, साहित्यकारों की इसके पीछे बहुत सारी मेहनत होती है। एक-एक शब्द के मायने के हिसाब से उन्हें माले की तरह गूथ कर पुस्तक के माध्यम से हम तक पहुंचाते हैैं। इस अवसर पर तीनों साहित्यकारों के पुस्तक क्रमशः बहतरीन के दुलरवा, मधु मंजरी और पारस पखना का विमोचन किया।कार्यक्रम के दौरान साहित्य समिति द्वारा मंत्री श्री देवांगन से साहित्य भवन में विभिन्न विकास और विस्तार कार्य करने की मांग करने पर उन्होंने विधायक निधि से तत्काल 20 लाख रूपए की देने की घोषणा की। इस अवसर पर पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, श्री नरेंद्र पाटनवार, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष श्री अजय विश्वकर्मा, श्री रामकुमार राठौर, श्री मुकुंद सिंह कंवर सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार उपस्थित थेे।
- -समाज को आगे बढ़ाने में मिनीमाता का योगदान अविस्मरणीयरायपुर / खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने आज बेमेतरा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ के बस स्टैण्ड में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम सर्वोच्च गुरु असम दास जी गुरुगोसांई खपरीडीह खुर्द के सानिध्य में संपन्न हुआ ।खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कार्यकम को सम्बोधित करते हुए कहा कि ममतामयी मिनी माता ने सतनामी समाज को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किया। समाज को भी संगठित होकर शिक्षा, स्वास्थ्य, और हर क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने समाज को एकजुट होकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को उंचा उठाने के लिए प्रयास किया था । खाद्य मंत्री ने समाज के लोगों को छत्तीसगढ़ की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। समाज द्वारा सतनाम भवन नवागढ़ से बस स्टैंड तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यकम में पद्म श्री उषा बारले ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई।इस अवसर पर नगर पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष श्रीमती मंजूलता रात्रे , जिला पंचायत सदस्य श्री अंजू बघेल नगर पंचायत मारो के अध्यक्ष श्री धनलाल देशलहरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला सतनामी सेवा समिति नवागढ़ के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- -शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला एनटीपीसी में आयोजित पोषण आहार नाश्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे मंत्री श्री लखन लाल देवांगन-पहले चरण में कोरबा विधानसभा और पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में शुरू होगी योजना-40 हजार बच्चों को मिलने जा रहा बड़ी सुविधारायपुर, / उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के विशेष प्रयास से सोमवार से शासकीय स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील से पहले पौष्टिक नाश्ता भी मिलने जा रहा है। इसकी शुरुआत सोमवार से होने जा रही है।एनटीपीसी जमनीपाली स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक शाला में आयोजित पोषण आहार नाश्ता के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल होंगे। पहले चरण में इस योजना का लाभ कोरबा विधानसभा और पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में योजना की शुरुआत की जा रही है।गौरतलब है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मिड डे मील के साथ सरकारी या सहायता प्राप्त स्कूलों में बच्चों को नाश्ता मुफ्त मुहैया कराने का प्रावधान रखने का भी प्रस्ताव है। इसके तहत स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचते ही पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता दिया जाना है। इसकी शुरूवात प्रदेश में कोरबा जिले से होने जा रही है। पिछले महीने मंत्री श्री देवांगन ने इस विषय में जिला प्रशासन को पत्र भी लिखा था। अब 40 हजार से अधिक बच्चों को इस योजना का लाभ मिलने जा रहा है। इस योजना की शुरूवात होने से स्कूल के बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास और भी तेजी से हो सकेगा।पहले चरण में पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के 409 प्राथमिक और 141 पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कोरबा विकासखंड के 71 प्राथमिक, 38 पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कटघोरा विकासखंड के 45 प्राथमिक और 16 पूर्व माध्यमिक शाला में मिड डे मील से पहले पौष्टिक नाश्ता प्रदाय करने की योजना की शुरूवात हो रही है।
-
-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन का दिख रहा असर
-मंडल ने त्वरित कार्यवाही कर 188 परिवारों को 3 करोड से अधिक किए वापसरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सुशासन से विभागों के लंबित कार्याें का यथाशीघ्र निराकरण किया जा रहा है। श्री साय सरकार द्वारा सभी वर्गाें के कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं का समय पर निराकरण होने से आमजनों को उचित न्याय मिल रहा है। आवास एवं पर्यावरण विभाग मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी द्वारा लंबे समय से छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अंतर्गत हितग्राहियों के लंबित भुगतान के लिए धनराशि वापसी के निर्देश दिए हैं। इस पहल के परिणामस्वरूप लगभग 188 परिवारों को 3.01 करोड़ मंडल द्वारा वापस किए गए हैं।गृह निर्माण मण्डल के आयुक्त श्री कुंदन कुमार ने बताया कि मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को देर से भुगतान के मुद्दे को हल करना था। विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा पात्र हितग्राहियों को धन वापसी की गई है।मंडल द्वारा किया गया यह प्रयास सरकार की पारदर्शिता और जवाबदेही को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि नागरिकों को उनके अधिकारित धन प्राप्त हों। मंत्री की पहल से प्रभावित परिवारों को राहत मिली है और विभाग ऐसे लंबित मुद्दों को हल करने के लिए सतत काम करता रहेगा।छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अपनी कार्यप्रणाली के सरलीकरण की ओर आगे बढ़ रहा है, जिससे मंडल द्वारा आमजनों को अधिक सरलीकृत, संवेदनशील आवश्यक तथा पर्यावरण अनुकूल सुविधाएं प्रदान किया जा सके। -
-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कार्यक्रम में होंगे शामिल-कैलाश खेर एवं साथियों द्वारा संस्कृति एवं देशभक्ति पर आधारित गीतों की होगी प्रस्तुतिरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त को रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित इंडोर स्टेडियम में जोहार तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संध्या 6 बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर देश के जाने माने गायक श्री कैलाश खेर एवं साथियों द्वारा संस्कृति एवं देशभक्ति पर आधारित गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी जाएगी। जोहार तिरंगा कार्यक्रम के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग के विशेष सहयोग से किया जा रहा है। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम न केवल देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करेगा बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को भी उजागर करेगा। - रायपुर /‘एक पेड़ मां के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान के तहत आज उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा रायपुर में नीम पौधा का रोपण किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने और हरित भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाना था। वृक्षारोपण कार्यक्रम मेंश्रीमती निहारिका बारिक सिंह, सचिव श्री राजेश सिंह राणा, संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण श्री रजत बंसल और अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत देश में सितम्बर 2024 तक 80 करोड़ एवं मार्च 2025 तक 140 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में ‘एक पेड़ मां के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में लगभग 4 करोड़ पौधारोपण किए जाने का लक्ष्य है।
- -नवा रायपुर में होगा कार्यक्रमरायपुर / केन्द्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव 12 अगस्त को नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में नवनिर्मित ऑडिटोरियम और इलेक्ट्रॉनिक ऑक्शन प्रणाली का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, केन्द्रीय वन महानिदेशक एवं भारत सरकार के विशेष सचिव श्री जितेन्द्र कुमार भी शामिल होंगे।प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि लगभग दो करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित अत्याधुनिक ऑडिटोरियम में आंतरिक साज-सज्जा, लाइट, साउंड सिस्टम, वातानुकूलन, स्टेज, एल.ई.डी स्क्रीन जैसे समस्त सुविधाओं का समावेश किया गया है। इस ऑडिटोरियम में 140 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि वन मुख्यालय में समय-समय पर होने वाले सेमिनार, वर्कशॉप, मैदानी अमले, संयुक्त वन प्रबंधन समिति सदस्यों के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए इसकी आवश्यकता थी। इसके लोकार्पण पश्चात् अब मुख्यालय स्तर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों हेतु एक ‘स्टेट ऑफ आर्ट सभागार‘ वन विभाग के पास उपलब्ध होगा और समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन हेतु किराए पर अन्य परिसर लेने पर होने वाले व्यय की बचत होगी।प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि वन विभाग के विभिन्न काष्ठागारों में काष्ठ के नीलाम में प्रतिस्पर्धा एवं पारदर्शिता लाने के प्रयास के अनुक्रम में ई-ऑक्शन की प्रक्रिया शुभारंभ होने से काष्ठागारों में काष्ठ के नीलाम में प्रतिस्पर्धा एवं पारदर्शिता आएगी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में वन विभाग के विभिन्न काष्ठागारों में काष्ठ के नीलाम में प्रतिस्पर्धा एवं पारदर्शिता लाने के प्रयास के अनुक्रम में ई-ऑक्शन की प्रक्रिया का ईओआई के माध्यम से एमएसटीसी के द्वारा ई-ऑक्शन कार्य किया जाएगा। काष्ठागार के काष्ठ नीलामी ई-ऑक्शन के माध्यम से कराये जाने पर शासन एवं बोलीदाता के लिए भुगतान प्रक्रिया त्वरित, पारदर्शी एवं संपर्क रहित हो जायेगी तथा राज्य शासन की राजस्व की प्राप्ति बढ़ेगी।उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में वन विभाग के विभिन्न काष्ठागारों में ईमारती काष्ठ, बल्ली, व्यापारिक बांस, जलाऊ लकड़ी की नीलामी की जाती है। राज्य में 27 विक्रय डिपो संचालित है जिनसे वर्ष 2023-24 में 258.96 करोड़ रूपए की राजस्व प्राप्ति हुई है। वर्तमान में नीलामी प्रक्रिया भौतिक है जिससे सुदूर स्थित बोलीदाताओं को नीलामी में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित नहीं करती है। इसके अतिरिक्त भुगतान की प्रक्रिया में कागजी कार्यवाही तथा बहुत सारे रिकार्ड रखने पड़ते हैं। ई-ऑक्शन प्रणाली में कागजी कार्रवाई से निजात मिलेगी।
- -उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ साहू अधिकारी-कर्मचारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल-उत्कृष्ट कार्यों से समाज का नाम रोशन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानितरायपुर.। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू अधिकारी-कर्मचारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में अपने उत्कृष्ट कार्यों से साहू समाज का नाम रोशन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। हमारा समाज हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है। छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा समाज होने के नाते सभी समाजों को साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होंने पहली बार आयोजित प्रदेश साहू अधिकारी-कर्मचारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह को ऐतिहासिक एवं गरिमामय बताते हुए इसके आयोजन के लिए समाज के पदाधिकारियों को बधाई दी।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि साहू समाज को और ज्यादा संगठित होकर सही नेतृत्व के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। हमारे समाज की प्रतिभाओं को प्रदेश और देश की प्रतिभा बनाने की जिम्मेदारी समाज की है। साहू समाज को नई सोच और जज्बे के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने समाज के संगठन में महिला और युवा प्रकोष्ठ के साथ ही अन्य प्रकोष्ठों के गठन पर जोर दिया।छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष श्री टहल सिंह साहू ने कहा कि समाज के अधिकारी-कर्मचारी बुद्धिजीवी वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। समाज को सही दिशा दिखाने का दायित्व बुद्धिजीवी वर्ग का है। साहू समाज ने पिछले कुछ वर्षों में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए सार्थक कदम उठाए हैं। हमें आगे भी इसे जारी रखना है। सामाजिक संगठन में योग्य लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए हमारी निर्वाचन प्रणाली को बदलने की जरूरत है। उन्होंने प्रदेश में साहू समाज के लोगों की सही संख्या का पता लगाने साहू समाज द्वारा सामाजिक जनगणना का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि हमारे समाज को ऐसा काम करना है जिसका अनुसरण अन्य समाज भी करे।छत्तीसगढ़ साहू अधिकारी-कर्मचारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह को विधायक सर्वश्री भोलाराम साहू, ईश्वर साहू, दीपेश साहू, इंद्र कुमार साहू, रोहित साहू, संदीप साहू, मोतीलाल साहू और पूर्व मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष श्री भुनेश्वर साहू, महामंत्री श्री दयाराम साहू और श्री लखन साहू, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री पवन साहू, डॉ. नारायण साहू, इंजीनियर यशवंत साहू, श्री घनश्याम साहू और भागवत कथा वाचिका सुश्री यामिनी साहू सहित साहू समाज के अनेक पदाधिकारी तथा अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
- -समाज को आगे बढ़ाने में मिनीमाता का योगदान अविस्मरणीयरायपुर / खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने आज बेमेतरा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ के बस स्टैण्ड में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम सर्वोच्च गुरु असम दास जी गुरुगोसांई खपरीडीह खुर्द के सानिध्य में संपन्न हुआ ।खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कार्यकम को सम्बोधित करते हुए कहा कि ममतामयी मिनी माता ने सतनामी समाज को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किया। समाज को भी संगठित होकर शिक्षा, स्वास्थ्य, और हर क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने समाज को एकजुट होकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को उंचा उठाने के लिए प्रयास किया था । खाद्य मंत्री ने समाज के लोगों को छत्तीसगढ़ की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। समाज द्वारा सतनाम भवन नवागढ़ से बस स्टैंड तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यकम में पद्म श्री उषा बारले ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई।इस अवसर पर नगर पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष श्रीमती मंजूलता रात्रे , जिला पंचायत सदस्य श्री अंजू बघेल नगर पंचायत मारो के अध्यक्ष श्री धनलाल देशलहरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला सतनामी सेवा समिति नवागढ़ के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- -पीएम आवास योजना को कार्ययोजना बनाकर तेजी से पूर्ण किया जाए: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा-उपमुख्यमंत्री ने जिला पंचायत के सीईओ के साथ की जिलेवार समीक्षा बैठक-कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे: उपमुख्यमंत्री श्री शर्मारायपुर / उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में आज ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा, रायपुर में छत्तीसगढ़ के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), जिला पंचायत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत चल रहे कार्यों की जिलेवार गहन समीक्षा की गई। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सभी सीईओ से कहा कि शासन की सभी योजनाएं धरातल पर दिखाई दें और निचले स्तर तक पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रत्येक जिले के स्वीकृत, पूर्ण और अपूर्ण आवासों की स्थिति की जानकारी ली और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्ययोजना बनाकर इन्हें समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि भविष्य में बड़ी संख्या में आवासों की स्वीकृति की संभावना है, इसके लिए पहले से तैयारी रखें। जहां आवास स्वीकृत हो रहे हैं, वहां मेंशन, मटेरियल सप्लायर, बैंक की उपलब्धता, सीएचसी और बैंक सखी की उपलब्धता की जानकारी पहले से सुनिश्चित करें। जहां ये सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, वहां कार्ययोजना बनाकर काम शुरू करें। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पीएम जनमन योजना के तहत आदिवासी बहुल क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं सहित सभी प्रमुख योजनाओं का लाभ जनजातीय परिवारों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए राशि की कोई कमी नहीं होगी, और सभी ग्राम पंचायतों में आवास स्वीकृत किए जा रहे हैं। इन आवासों को तेजी से पूर्ण करने के लिए कार्ययोजना बनाएं। बैठक में प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, सचिव श्री राजेश सिंह राणा, संयुक्त सचिव श्री तारन प्रकाश सिन्हा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के संचालक श्री रजत बंसल, पंचायत निदेशक सुश्री प्रियंका ऋषि महोबिया, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और राज्य स्वच्छ भारत मिशन की मिशन संचालक सुश्री जयश्री जैन, तथा सभी जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने मानव दिवस सृजन की उपलब्धि और लक्ष्य के विरुद्ध प्राप्त प्रगति की जानकारी ली। सिक्योर के तहत वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में स्वीकृत कार्यों और 266 अनुमेय कार्यों की समीक्षा की गई। उपमुख्यमंत्री ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक अमृत सरोवर स्थलों पर विशेष उत्सव आयोजित करने की तैयारी की जानकारी ली और सभी जिलों में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने एरिया ऑफिसर्स मॉनिटरिंग विजिट ऐप के माध्यम से निरीक्षण को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। समीक्षा के दौरान सामाजिक अंकेक्षण की प्रगति, निपटाए गए प्रकरणों एवं राशि वसूली, लोकपाल कार्यालय में दर्ज प्रकरणों पर पारित निर्णय और कार्रवाई रिपोर्ट की समीक्षा भी की गई। साथ ही समयबद्ध मजदूरी भुगतान और आधार आधारित भुगतान की प्रगति का भी मूल्यांकन किया गया। महात्मा गांधी नरेगा के अभिसरण से आंगनबाड़ी भवन निर्माण की भी समीक्षा की गई।बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राज्य में कार्यरत बीसी सखियों, लखपति दीदी, स्व सहायता समूह की महिलाओं को न्यूनतम दर पर ऋण, जिले में लंबित अनुकम्पा नियुक्ति, ग्राम पंचायतों में कार्यरत ग्राम पंचायत सचिवों का अंशदायी पेंशन योजना के तहत मूल वेतन से 10 प्रतिशत राशि पोर्टल में जमा करने, जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत विकास योजना की प्रगति, और भारतनेट के माध्यम से इंटरनेट की उपलब्धता आदि कार्यों की भी समीक्षा की गई।
- -हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवानारायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजनांदगांव के नया बस स्टैण्ड में आयोजित तिरंगा रैली में शामिल हुए। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया।गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 09 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान राज्य से लेकर जिला स्तर पर तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन जैसे अनेक देश-भक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज राजनांदगांव में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री संतोष पाण्डेय और विधायक गुरू खुशवंत साहेब सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला सतनामी सेवा समिति राजनांदगांव के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- -केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथिरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 12 अगस्त को शाम 7.30 बजे राजधानी रायपुर में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित ‘‘विश्व हाथी दिवस‘‘ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। हाथियों के संरक्षण एवं संवर्धन पर केंद्रित इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, लोकसभा सांसद रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल और भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वनमहानिदेशक एवं विशेष सचिव श्री जितेन्द्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन रायपुर के कोर्टयार्ड मैरियट होटल में किया जाएगा।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आज राजनांदगांव के नया बस स्टैण्ड स्थित सतनाम भवन में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री संतोष पाण्डेय और विधायक गुरू खुशवंत साहेब सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला सतनामी सेवा समिति राजनांदगांव के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- -तेंदूपत्ता सीजन 2024 में 36 हजार से अधिक संग्राहकों को 12 करोड़ रुपए से ज्यादा पारिश्रमिक राशि का हुआ भुगतानरायपुर ।छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता को हरा सोना माना जाता है, जो वनांचल के संग्राहकों की अतिरिक्त आय का मुख्य जरिया है। गर्मी के दिनों में जब ग्रामीणों के पास न तो खेतों में काम होता है और न ही घर में कुछ काम, तब इसी तेंदूपत्ता यानी हरा सोना का संग्रहण उन्हें मेहनत एवं संग्रहण के आधार पर भरपूर पारिश्रमिक देता है। वनांचल में रहने वाले ग्रामीणों के लिये तेंदूपत्ता के प्रति मानक बोरा की दर में हुई वृद्धि भी खुशियां जगा दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा तेंदूपत्ता का प्रति मानक बोरा राशि 5500 रुपए किए जाने के बाद संग्राहकों में अपार खुशी है। वहीं तेंदूपत्ता संग्राहकों को तेंदूपत्ता पारिश्रमिक राशि स्थानीय स्तर पर बैंक सखियों के माध्यम से भुगतान होने के फलस्वरूप विशेषकर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के संग्राहकों को बहुत सहूलियत हो रही है। बस्तर जिले के अंदरूनी ईलाके के संग्राहकों को तेंदूपत्ता पारिश्रमिक राशि का भुगतान बैंक मित्र और बैंक सखियों के माध्यम से किया जा रहा है। बस्तर में तेंदूपत्ता सीजन 2024 में संग्रहित तेंदूपत्ता का 36 हजार 229 संग्राहकों को 12 करोड़ 43 लाख 95 हजार 749 रुपए पारिश्रमिक राशि अपने गांव के बैंक मित्र एवं बैंक सखियों द्वारा भुगतान की गयी है।बैंक मित्र पखनार रामो कुंजाम ने बताया कि वह ईलाके के 05 ग्राम पंचायतों के 250 से ज्यादा तेंदूपत्ता संग्राहकों को तेंदूपत्ता पारिश्रमिक राशि का भुगतान कर चुके हैं। वहीं लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक के कस्तूरपाल के बैंक मित्र सामू कश्यप ने 50 से अधिक संग्राहकों तथा बस्तर विकासखण्ड के भानपुरी की बैंक सखी जमुना ठाकुर ने 56 से ज्यादा संग्राहकों को भुगतान किया है। वहीं बकावंड ब्लॉक के डिमरापाल की बैंक सखी तुलेश्वरी पटेल अब तक डिमरापाल एवं छिंदगांव के 90 से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा का भुगतान कर चुकी हैं।जिले के 15 समितियों के तेंदूपत्ता संग्राहकों को बैंक सखियों ने किया भुगतानवनमंडलाधिकारी एवं प्रबंध संचालक जिला सहकारी यूनियन जगदलपुर श्री उत्तम गुप्ता ने बताया कि जिले के सभी 07 विकासखण्डों के अंतर्गत 15 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के कुल 36 हजार 229 संग्राहकों को 12 करोड़ 43 लाख 95 हजार 749 रुपए पारिश्रमिक राशि अपने गांव के बैंक मित्र एवं बैंक सखियों से भुगतान किया जा रहा है। जिसके तहत लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक के 13 ग्राम पंचायतों के 1947 संग्राहकों को 79 लाख 47 हजार 665 रुपए, तोकापाल विकासखण्ड के एक ग्राम पंचायत के 76 संग्राहकों को 03 लाख 36 हजार 193 रुपए,बास्तानार ब्लॉक के 22 ग्राम पंचायतों के 1831 संग्राहकों को 79 लाख 69 हजार 995 रुपए,बस्तर विकासखण्ड के 65 ग्राम पंचायतों के 10 हजार 78 संग्राहकों को 02 करोड़ 68 लाख 72 हजार 736 रुपए, दरभा ब्लॉक के 21 ग्राम पंचायतों के 1782 संग्राहकों को एक करोड़ 37 लाख 71 हजार 934 रुपए तथा बकावंड विकासखण्ड के 86 ग्राम पंचायतों के 16 हजार 510 संग्राहकों को 05 करोड़ 45 लाख 47 हजार 614 रुपए पारिश्रमिक राशि का भुगतान स्थानीय बैंक सखियों द्वारा किया जा रहा है। जिससे जहां ग्रामीण संग्राहकों को भुगतान प्राप्त करने में सुविधा हुई,वहीं इन बैंक सखियों को भी अच्छी कमीशन राशि मिली।
- रायपुर /राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 753.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 11 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1698.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 373.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 678.0 मिमी, बलरामपुर में 998.0 मिमी, जशपुर में 573.5 मिमी, कोरिया में 711.3 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 738.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 658.3 मिमी, बलौदाबाजार में 790.6 मिमी, गरियाबंद में 732.5 मिमी, महासमुंद में 545.2 मिमी, धमतरी में 705.3 मिमी, बिलासपुर में 691.0 मिमी, मुंगेली में 717.4 मिमी, रायगढ़ में 633.2 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 415.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 713.2 मिमी, सक्ती 607.9 कोरबा में 959.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 691.1 मिमी, दुर्ग में 484.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 594.0 मिमी, राजनांदगांव में 797.8 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 915.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 558.1 मिमी, बालोद में 835.2 मिमी, बेमेतरा में 433.7 मिमी, बस्तर में 838.1 मिमी, कोण्डागांव में 785.5 मिमी, कांकेर में 1005.1 मिमी, नारायणपुर में 914.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 996.7 मिमी और सुकमा जिले में 1073.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
- -स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल प्रबंधन को दी बधाई=लगातार बेहतर हो रही सुविधाओं के लिए पुनः मिला सम्मानरायपुर ।बलौदाबाज़ार-भाटापारा जिला अस्पताल को एक बार पुनः राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र जारी हुआ है । छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल को मिले इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। इस प्रमाण पत्र के लिए अस्पताल में दी जा रही सेवाओं का तीन दिवसीय परीक्षण राष्ट्रीय स्तर से आई जाँच टीम ने किया था। इस टीम में भुवनेश्वर से डॉ. सुब्रज्योति राव, लखनऊ से डॉ. रूपेंद्र कुमार और दिल्ली से ऋतु नायर सम्मिलित रहे जिन्होंने अस्पताल के 15 विभागों का बहुत ही बारीकी से निरीक्षण किया तथा मार्किंग की। परीक्षण के बाद अंतिम रूप से जिला अस्पताल उक्त मानकों पर खरा उतरा और प्रमाण पत्र जारी हुआ। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र जिसे एन. क्यू. ए. एस. भी कहा जाता है,अस्पतालों में दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता जाँचने की भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गई मूल्यांकन व्यवस्था है। किसी संस्था को उक्त प्रमाण पत्र मिलना बेहतर होती सुविधा को प्रकट करता है।जिला अस्पताल में इस एन. क्यू. ए. एस. के अंतर्गत परीक्षण के लिए 15 विभागों जैसे-आई पी डी,ओपीडी,आपातकाल, मैटरनिटी,लेबर,फार्मेसी,ब्लड बैंक, रेडियोलॉजी,लैब,ओटी,एस एन सी यू आदि के 8 क्षेत्रों की जाँच की गई। इनमें सर्विस व्यवस्था मरीज के अधिकार, इनपुट,सपोर्ट सर्विस,क्लीनिकल सर्विस संक्रमण नियंत्रण तथा आउटकम जैसे क्षेत्र शामिल हैं। जिला अस्पताल को एन क्यू ए एस के साथ-साथ लक्ष्य प्राप्ति का भी प्रमाण पत्र हासिल हुआ है जो मातृ और शिशु स्वास्थ्य हेतु निर्धारित है। सीएमएचओ के अनुसार निरीक्षण के लिए आई टीम ने अस्पताल के कुछ विभाग जैसे विशेष नवजात देखभाल इकाई (एस एन सी यू),पोषण पुनर्वास केंद्र (एन आर सी) एवं आपातकालीन को सबसे अधिक सराहा है।गौरतलब है की जिला अस्पताल को इससे पूर्व भी इस हेतु यह प्रमाण पत्र मिल चुका है। नया प्रमाण पत्र यह प्रकट करता है कि यहां गुणवत्तापूर्ण सेवाओं में निरंतरता जारी है।
- -जोगीपुर में जल्द शुरू होगा गौ अभ्यारण्य-बिलासपुर को साल के अंत तक मिलेगा 50 इलेक्ट्रिक बस-जिले की महिला समूह बना रहीं 2 लाख तिरंगा-मौसमी बीमारी और खेती किसानी की विशेष समीक्षाबिलासपुर / अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल विभाग तथा जिले के प्रभारी सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एक एक विभाग से जानकारी लेकर कार्यों में और तेजी लेकर लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौसमी बीमारियों और खेती किसानी की विशेष समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर यदि किसी विभाग का प्रस्ताव लंबित है, तो बताएं ताकि फॉलोअप कर तत्काल उसका निराकरण किया जा सके। बैठक में कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह समेत तमाम विभागों के आला अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने बैठक की कार्रवाई का संचालन करते हुए विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।प्रभारी सचिव ने पुलिस विभाग की समीक्षा करते हुए नारकोटिक्स और ड्रग्स के खिलाफ तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सभी विभाग आपसी तालमेल से काम कर इसे शुरुआती दौर में ही खत्म कर दें। अवैध शराब, जुआ, सट्टा सभी तरह के अपराधों की जड़ हैं। इन पर लगातार और कठोरता से कारवाई जारी रखा जाए। उन्होंने कम्यूनिटी पुलिसिंग के लिए शुरू की गई चेतना अभियान की सराहना की। एसपी रजनेश सिंह ने प्रस्तुतिकरण के अपराध नियंत्रण, सड़क दुर्घटना रोकने और सुगम यातायात के लिए की गई व्यवस्थाओं से अवगत कराया। कृषि और सिंचाई विभाग की समीक्षा में फ्सलों के ताजा हालात की जानकारी ली। बताया गया की 93प्रतिशत खरीफ की बोआई हो चुकी है। कुछ दलहन और रोपा कार्य बचा है जो कि 15 अगस्त तक पूरा हो जाएगा। खूंटाघाट सहित अधिकांश जलाशय भरे हुए हैं।पिछले कुछ दिनों में पर्याप्त पानी गिरने से पानी छोड़ने की फिलहाल नौबत नहीं है।अपर मुख्य सचिव ने पशुधन विकास विभाग की भी जानकारी ली। बताया गया कि जोगीपुर में लगभग 150 एकड़ में गौ अभ्यारण्य जल्द शुरू किया जाएगा। आवारा पशुओं को इसमें रखा जाएगा। फिलहाल पशुओं में कोई किस्म की बीमारी नहीं है। सभी जरूरी टीका लग चुके हैं। उन्होंने सड़क किनारे के ग्रामों में पशुपालकों को जागरूक करने के अभियान को जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा की। बताया गया कि महिला समूहों द्वारा 2 लाख तिरंगा तैयार किया जाकर ग्रामों में आपूर्ति की जा रही है।प्रभारी सचिव ने नगर निगम में संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की नगर निगम आयुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 8000 का लक्ष्य पूर्ण हो चुका है।दूसरे किस्त के रूप में 4000 का और लक्ष्य प्राप्त हुआ है,जिसे भी पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जन समस्या निवारण शिविरों में 6600 विभिन्न प्रकार के आवेदन मिले हैं। इसमें ज्यादातर राशन कार्ड और आवास से संबंधित मांग हैं। उन्होंने बताया कि बिलासपुर शहर के ट्रैफिक सुविधा के लिए भारत सरकार से 50 इलेक्ट्रिक बस मिलने वाली है। इसमें 35 बड़ी और 15 छोटी इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं । वर्ष के अंत तक इसके मिलने की पूरी संभावना है ।अपर मुख्य सचिव ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को रोस्टर बनाकर तहसील व एसडीएम ऑफिसों का निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा और बिरहोरों के लिए संचालित प्रधानमंत्री जनमन योजना की भी जानकारी ली। जिले में 54 बसहतों में 6 हजार 420 बैगा और बिरहोर निवास करते हैं।श्री पिंगुआ ने सिम्स,मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल और स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में संचालित कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हर विभाग अपने दो-तीन अच्छे कामों को चिन्हित कर जानकारी दें ताकि अगले दौर में मौके पर पहुंचकर उनका का अवलोकन एवं मूल्यांकन किया जा सके । कलेक्टर अवनीश शरण ने बैठक के अंत में प्रभारी सचिव के प्रति आभार व्यक्त किया । उन्होंने भरोसा दिलाया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का शत प्रतिशत पालन कर शासकीय योजनाओं में और गति लाई जाएगी। बैठक में डीएफओ सत्यदेव शर्मा नगर निगम आयुक्त अमित कुमार जिला पंचायत सीईओ राम प्रसाद चौहान सहित सभी विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
- बिलासपुर, / उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव कल 11अगस्त को बिलासपुर के भारतीय नगर में चौक पर स्थापित मिनिमाता जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मिनिमाता जी को छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद होने का गौरव प्राप्त है। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री साव रविवार 11अगस्त को दोपहर 2.30 बजे लोरमी से प्रस्थान कर 3.30 बजे भारतीय नगर पहुंचेंगे और चौक में स्थापित मिनीमाता जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 4.30 बजे रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।





.jpg)

.jpg)



.jpg)










.jpg)


.jpg)

.jpg)