- Home
- छत्तीसगढ़
- -शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं निराकरण के संबंध में ली जानकारीबालोद।, कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के राजापारा दुर्गा मंच वार्ड क्रमांक 06 में पहुँचकर वहाँ वार्ड क्रमांक 06, 07 एवं 08 के समस्याओं के निराकरण हेतु आयोजित जन समस्या निवारण शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शिविर स्थल में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टाॅलों का निरीक्षण कर विभागवार प्राप्त कुल आवेदन एवं उसके निराकरण हेतु की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम श्री शिवनाथ बघेल सहित नगर पंचायत के पार्षदोें एवं जनप्रतिनिधियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार 27 जुलाई से 10 अगस्त तक आयोजित जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के अंतर्गत बालोद जिले के सभी नगरीय निकायों में निरंतर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने विद्युत, राजस्व, खाद्य, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी आदि विभागों के स्टाॅलों में पहुँचकर वहाँ उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से कुल आवेदन तथा आवेदनों के प्रकार एवं निराकरण की स्थिति के संबंध मंे जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से चर्चा कर वार्डवासियों के प्रमुख आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी विभाग के अधिकारियों को शिविर में पहुँचने वाले सभी आवेदकों से पूरी संवेदनशीलता एवं आत्मीयता के साथ बातचीत कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी लेने को कहा। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को शिविर में प्राप्त आवेदनों के समुचित निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, एसडीएम श्री शिवनाथ बघेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
- -हितग्राहियों को बांटे नवीनीकृत राशन कार्ड-शिविर में मिले एक-एक समस्या का होगा सार्थक निदान-शिविर में विभिन्न समस्याओं से संबंधित 213 आवेदन मिलेबिलासपुर, / उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव आज शहर के जोन क्रमांक 4 तारबहार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। उन्होंने करीब डेढ़ दर्जन महिलाओं को शिविर में नवीनीकृत राशन कार्ड वितरित किए। मंत्री ने शिविर में लगे सभी स्टॉलों का अवलोकन किया। प्रत्येक स्टाल पर मिल रही शिकायतों और उनके निराकरण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने शिविर में पहुंचे आम जनता से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं पर चर्चा कर उनका निदान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। विधायक श्री सुशांत शुक्ला सहित कलेक्टर अवनीश शरण एवं निगम आयुक्त अमित कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि नगरीय निकायों में आयोजित शिविरों के जरिए तात्कालिक महत्व की समस्याओं को यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। जो समस्याएं बडी प्रकृति की हैं, उनके लिए समय-सीमा निर्धारित की जा रही है। शिविर में मिले एक-एक आवेदनों का सार्थक निराकरण किया जायेगा। शिविर के जरिए हर वार्ड की समस्याएं सामने आ रही हैं। कार्य योजना बनाकर इन सबका निपटारा किया जायेगा। इसके लिए फण्ड की कमी आड़े नहीं आयेगी। उन्होंने कहा कि हमारा शहर स्वच्छ और खुशहाल बने, इसके लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। रोज सबेरे नगरीय निकाय के अधिकारियों के वार्ड भ्रमण से निर्माण कार्यों में तेजी आई हैं, अच्छी साफ-सफाई हो रही है। आप लोगों की मांग पर इस तरह के शिविर आयोजित किये जाने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है। इसके अच्छे प्रतिसाद भी मिल रहे हैं।उप मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की छठवीं किश्त की राशि जारी कर दी है। आप लोगों के खातों में 1 हजार रूपये पैसा पहुंच चुका है। सरकारी कर्मचारियों को तनख्वाह भी नहीं मिला है और आप लोगों को तत्परता से रकम मिल गया। रक्षाबंधन के त्योहार की खुशी अब दोगुनी हो गयी है। महतारी वंदन की राशि प्राप्त करने के लिए न तो ऑफिस का चक्कर लगाने की जरूरत है और न ही किसी के सिफारिश की। हर महीने के प्रथम सप्ताह में बिन मांगे राशि राज्य सरकार महिलाओं के खाते में जमा कर रही है।नगर निगम के आयुक्त श्री अमित कुमार ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कलेक्टर के मार्गदर्शन में विगत 10 जुलाई से जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। अब तक कुल 70 वार्डों में से 41 वार्डों में शिविर लगाये जा चुके हैं।तारबहार जनसमस्या शिविर में आज कुल 213 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सफाई से संबंधित आवेदन 7, पेयजल से जुड़े 24, लाईट से संबंधित 20, सड़क नाली मरम्मत के 28, आवास शाखा से संबंधित 96, भवन निर्माण अनुमति एवं नवीनीकरण के 3, राशन कार्ड के31 और अन्य आवेदन पत्रों की संख्या 4 शामिल हैं।
-
रायपुर। प्रदेश में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की प्राथमिकता को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लगातार अपनी पारेषण क्षमता का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में आज ऊर्जा सचिव श्री पी दयानंद के निर्देशानुसार पारेषण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री आर. के. शुक्ला के व्दारा 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र सिल्हाटी के व्दितीय 40 एम.व्ही.ए. ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत किया गया। इससे 65 गांवों के 20 हजार से अधिक घरेलू व कृषि पंप उपभोक्ताओं को सीधा बेहतर वोल्टेज के साथ विद्युत आपूर्ति हो सकेगी।यह 132/33 केव्ही उपकेंद्र कबीरधाम जिले के सिल्हाटी गांव में स्थित है, जहां पहले 40 एमव्हीए का एक ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति हो रही थी, वहां 40 एमव्हीए का एक और ट्रांसफार्मर लगने से उपकेंद्र की क्षमता 80 एमव्हीए हो गई है। इस उपकेंद्र की 33 केव्ही की तीन नई लाइनें मड़मड़ा, कुसुमघटा और सारंगपुर निकाली गई है, जिनसे 33 केव्ही के कुसुमघटा, पांडातराई, मड़मड़ा, बैजलपुर, गांगपुर, सारंगपुर लाइन भी ऊर्जीकृत हो गए हैं। इस उपकेंद्र से भविष्य में दो और 33 केव्ही लाइनें संधारित की जाएंगी, जिससे तीन और उपकेंद्र ऊर्जीकृत होंगे।इस उपकेन्द्र की क्षमता बढ़ने से कबीरधाम जिले के संचा./ सधा. संभाग पंडरिया के अंतर्गत 65 ग्रामों तथा 6 उपकेन्द्रों से जुड़े लगभग 20 हजार विभिन्न श्रेणी के उपभोक्तओं तथा किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। सिल्हाटी उपकेन्द्र के ऊर्जीकरण से 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र डोमसरा के 33 के.व्ही. खरहट्टा फीडर से 2 उपकेन्द्र के भार सिल्हाटी उपकेन्द्र में स्थानांतरित होने से 14 मेगावॉट भार कम होगा तथा 35 ग्रामों के लगभग 6 हजार किसानों को लो-वोल्टेज समस्या से निजात मिलेगी।इसके साथ ही कवर्धा के 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र से 4 मेगावॉट इस प्रकार कुल 18 मेगावॉट लोड दोनों उपकेन्द्रों से कमी होगी, जिससे खरीफ फसल के समय उपकेन्द्र अतिभारित होने से बचेंगे तथा उपभोक्ताओ को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी। सिल्हाटी उपकेन्द्र के ऊर्जीकरण से क्षेत्र मे लो वोल्टेज समस्या से निजात मिलेगी। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक सर्वश्री केएस मनोठिया, एमएस चौहान, मुख्य अभियंता डीके तुली, जी. आनंद राव व अविनाश सोनेकर सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। - जशपुर.। जिले में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डूमरडांड गांव में जंगली हाथी के हमले में जगन्नाथ राम (55) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात जंगली हाथी ने डूमरडांड गांव में हमला कर दिया और कई मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी के हमले के बाद जब जगन्नाथ अपने परिवार को बचाने के लिए अन्य मकान में उन्हें भेज रहा था तभी जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में जगन्नाथ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि हाथी ने बीती रात लगभग चार गांवों में एक दर्जन मकानों को भी नुकसान पहुंचाया है। file photo
- बालोद । कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन में महतारी वंदन योजना के लाभान्वित महिला हितग्राहियों ने ’एक पेड़ मां के नाम’ अंतर्गत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पौधारोपण किया। उल्लेखनीय है कि इस अभियान के अंतर्गत 15 अगस्त तक महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिले के सभी 02 लाख 52 हजार महिला हितग्राहियों के घरों में वृक्षारोपण किया जाएगा। महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विपीन जैन ने बताया कि पूर्व में इस अभियान के तहत जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं हितग्राहियों के घरो में 25 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया जा चूका है। इस अभियान के तहत आज वन विभाग के सहयोग से महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को उनके घरों में पौधरोपण हेतु पौधा प्रदान किया गया। इसके अंतर्गत आज जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विपीन जैन ने गुरूर परियोजना के ग्राम कन्हारपुरी में महिला हितग्राही के घर में पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने कोरगुड़ा, सोनडोंगरी, पेटेचुआ, गुरूर नगर पंचायत आदि ग्रामों के आंगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण कर महिला हितग्राहियों को पौध रोपण के महत्व के संबंध में जानकारी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि बालोद जिले में 02 लाख 52 हजार से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह लगभग 23 करोड़ की राशि प्रदान की जा रही है। इस दौरान परियोजना अधिकारी गुरूर श्री बीआर मण्डावी सहित पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में गुरूवार को सालिड वेस्ट कचरा संग्रहण के संबंध में कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें होटलो एवं हाउसिंग सोसायटीयो से निकलने वाले कचरे को किस प्रकार से सेग्रिगेट किया जाए प्रशिक्षक द्वारा बताया गया। होटलो से जो भी गीला कचरा निकलता है उसका पर्याप्त मात्रा में वहीं पर आसानी से खाद बनाया जा सकता है। सभी होटलो के लिए यह अनिवार्यता है अपने कैंपस में ही गीले कचरे का निपटान करें। कोई भी होटल व्यवसायी, हाउसिंग सोसायटी एवं अस्पताालो द्वारा अपने यहां का कचरा इधर-उधर नहीं फेकेगे और फेकते हुए पाये जाने पर निगम द्वारा दण्डनात्मक कार्यवाही की जायेगी। सूखा कचरा नगर निगम के सफाई कर्मचारी को एक जगह एकत्रित करके देना है।अस्पतालो से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट पर्यावरण के लिए बहुत ही हानिकारक है इसको कहीं पर नहीं फेकना है उसका निपटान वैज्ञानिक ढंग से करना है। खूले में मेडिकल वेस्ट फेकते हुए पाये जाने पर हास्पिटल के उपर दण्डनात्मक कार्यवाही करते हुए उनका गुमशता लाईसेंस, ट्रेड लाईसंेस निरस्त कर दिया जायेगा। किसी भी अस्पताल, होटल व्यवसाय खोलने के लिए जब अनुमति मिलती है, तो उन सब बातो का बराबर उल्लेख रहता है, होटल व्यवसायी, अस्पताल, हाउसिंग सोसायटी पालन नहीं करते है, इसका उन्हे पालन अवश्य करना होगा। होटलो एवं अस्पतालो का नम्बरिंग होगा, जो बेस्ट करेगे उनको निगम पुरस्कृत भी करेगी। जो लोग नहीं मानेगे उनके खिलाफ कार्यवाही भी की जावेगी। प्रशिक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने बताया की सफाई में सबका सहयोग चाहिए। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। होटल व्यवसायी, अस्पताल, हाउसिंग सोसायटी के सदस्यो द्वारा आश्वासन दिया गया है कि सभी के द्वारा नियमो का पालन किया जायेगा। एक सुझाव आया कि सभी का एक वाहटसअप गु्रप बनाया जाये, जिसमे कचरे का निष्पादन, उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो का आदि किस प्रकार से किया जा रहा है उसकी जानकारी का भी आदान-प्रदान होता रहे। एक दुसरे के बीच समन्वय स्थापित हो।प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारी, होटल सेंट्रल पार्क, अमित पार्क, अमित इंटरनेशनल, होटल हिमालया, होटल आशीष इंटरनेशनल, होटल लवली पैलेश, होटल अजंता के मैनेजर व स्पर्श हास्पिटल, हाईटेक हास्पिटल, हाउसिंग सोसायटी के सदस्य आदि उपस्थित रहे।
- भिलाईनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के मोर मकान-मोर आस एवं मोर मकान-मोर चिन्हारी घटक अंतर्गत कुल 3709 आवासों का लक्ष्य निर्धारित है। जिसमे से मोर मकान-मोर आस घटक में 1202 आवासो का आबंटन किया जा चुका है। 1202 आवासो में 1083 आवास पूर्ण हो चुके है। जिसमें विद्युत, वायरिंग, पाईप लाईन कनेक्शन, रंगाई, पोताई आंतरिक ढाॅचा पूर्ण हो चुका है। 1083 आवासों के विरूद्व 815 हितग्राहियों को आबंटन किया गया है। जिसमें 215 हितग्राहियों के द्वारा आवास आबंटन का पूर्ण अंशदान की राशि निगम कोष में जमा किया गया है तथा शेष बचे 600 हितग्राहियो को जिनका आवास पूर्ण रूप से तैयार हो गया है। उन्हे आबंटन का शेष अंशदान राशि जमा कराने बैंक से ऋण उपलब्ध कराने दिनांक 30.07.2024 को डाॅ. बी.आर. अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन बैकुण्ठधाम भिलाई में आवास ऋण मेला का आयोजन किया गया है। जिन आबंटितियों के आवास पूर्ण रूप से तैयार हो गया है। मकान की रंगाई, पोताई, दरवाजे, खिड़की, नल, पानी की सुविधा इत्यादि मूलभूत सुविधाएॅ सभी उपलब्ध कराके ही हितग्राहियो को मकान का अधिपत्य प्रदान किया जाता है। ऐसे हितग्राहियों से ही आवास आबंटन की पूर्ण राशि जमा कराने के लिए कहा जा रहा है। जिनका आवास निर्माण पूर्ण हो चुका है, ताकि अपने आबंटित आवासों में निवास कर सके और किरायेदारी से मुक्त हो सके।निगम भिलाई के आवास विभाग में आबंटित हितग्राही आकर अनुरोध कर रहे थे। उनके पास मकान के किश्त को जमा करने के लिए एक मुश्त राशि नहीं है। हम पैसा कैसे जमा करें। उनके मांग के अनुरूप ही ऋण प्रदाय करने वाले बैंको से सम्पर्क किया गया। जो बैंक आबंटितियों को बिना किसी अतिरिक्त गारेंटर मात्र एक आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं संबंधित आबंटित आवास के आफर लेटर एवं पूर्व में जमा हुई रसीद को आधार मानके नगर निगम के विश्वास पर ऋण प्रदाय कर रहे है। प्रत्येक बैंक का अपना-अपना ऋण प्रदान करने का नियमावली होता है। जिसमें सुविधओ के अनुसार बैंक का ब्याज दर निर्धारित रहता है। अपनी सुविधा के अनुसार हितग्राही लोन प्राप्त कर सकता है। इसमें नगर निगम भिलाई का किसी प्रकार का दबाव नहीं रहेता। हितग्राही स्वतंत्र होता है जिस बैंक से उसकी इच्छा करे बैंक से लोन ले सकता है। वह अन्य बाहरी बैंक से भी लोन प्राप्त कर सकता है। निगम भिलाई का यही प्रयास रहता है हितग्राही अपने किश्त की राशि जमा करके आबंटित मकान में निवास करें।
- भिलाईनगर। कलेक्टर टीएल में शिकायत मिली थी कि डी.आई.सी के भूखण्ड क्रमांक 13, 14 एवं 15 पर अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिसे मुक्त कराया जाये। उपरोक्त कामर्सियल काम्पलेक्स हल्का औद्योगिक क्षेत्र भिलाई से अवैघ अतिक्रमण हटाने के लिए निगम भिलाई के तहसीलदार गुरूदत्त पंच भाई एवं डी.आई.सी. के अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी छावनी, जामुल, नगर निगम भिलाई के तोड़फोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता अपने दल के साथ 11 बजे अधिक्रमण स्थल पर पहुंच गये।स्थानीय निवासियो एवं अवैध कब्जाधारियो द्वारा शासकीय दल का विरोध किया जा रहा था। जिसे पुलिस बल द्वारा रोका गया। अधिकारियो की उपस्थिति में अवैध कब्जा को रिक्त कराकर संबंधित को सौंप दिया गया। उपस्थित जनसमुदाय को निर्देश दिया गया कि किसी प्रकार का शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा मत करे। शासन की जमीन एक निश्चित उददेश्य के लिए संरक्षित करके रखी गई है। इसका उपयोग नियमानुसार उसी कार्य के लिए किया जाता है। यदि किसी के द्वारा भी शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया जायेगा तो उसके उपर दण्डनात्मक कार्यवाही की जावेगी। कार्यवाही के दौरान अवैध कब्जा रिक्त कराने में जो भी व्यय आवेगा उसकी भरपाई संबंधित से की जावेगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी अवैध कब्जाधारी की होगी।
- दुर्ग / जिले में 01 जून से 01 अगस्त तक 364.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 623.7 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 246.2 मिमी बोरी तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 327.4 मिमी, तहसील धमधा में 254.4 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 322.6 मिमी और तहसील अहिवारा में 413.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 31 जुलाई को तहसील दुर्ग में 10.0 मिमी, तहसील धमधा में 2.1 मिमी, तहसील पाटन में 34.0 मिमी, तहसील भिलाई-3 में 7.2 मिमी, तहसील अहिवारा में 8.9 मिमी एवं तहसील बोरी में 8.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
- - निरीक्षण टीम ने किया प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षणदुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने विगत दिवस देश की राजधानी दिल्ली के राजेन्द्र नगर में सिविल सेवा परीक्षा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा के कोचिंग प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के साथ घटित घटनाओं को ध्यान में रखते हुए दुर्ग-भिलाई नगर स्थित प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थानों के निरीक्षण हेतु जिला स्तरीय टीम गठित कर जिले में संचालित सभी कोचिंग सेंटरों की सतत् निरीक्षण करने निर्देश दिये हैं। जिला स्तरीय निरीक्षण टीम में अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त श्री देवेश ध्रुव, नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री मुकेश रावटे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री हेमंत कुमार सिन्हा, जिला सेनानी नगर सेना श्री नागेन्द्र कुमार सिंह एवं सभी थाना प्रभारी शामिल है। उक्त निरीक्षण टीम द्वारा जिला मुख्यालय के अंतर्गत संचालित कोचिंग सेंटर आईआई टायन गुरू, वेदांतु लर्निंग सेंटर, एनईई एण्ड जेईई, मोशन, कोटा स्टडी सर्कल, सिविक सेंटर भिलाई एवं रिसाली स्थित बायजूस, पारख सुपर मार्केट तथा नेहरू नगर दुर्ग स्थिति फिजिक्स वाला कोचिंग सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। संचालित कोचिंग सेंटरो में अनुज्ञा प्राप्त भवन, मानक के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था, फायर सेफ्टि, कोचिंग सेंटर में प्रवेश एवं निकासी, आपात व्यवस्था, लायब्रेरी, सेंटरों में स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जांच किया गया। जिन कोचिंग सेंटरों में उक्त सुविधा/व्यवस्था की कमी पाई गयी, उन संस्थाओं को शीघ्र आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देशित किया गया है। टीम द्वारा कोचिंग सेंटरों में कोचिंग प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के सुविधा को ध्यान में रखकर किसी भी प्रकार की दुर्घटना एवं आपदा की स्थिति में सुरक्षात्मक उपाय करने के संबंध में कोचिंग संचालकों से जानकारी ली जा रही है।
- दुर्ग / जिला चिकित्सालय दुर्ग में बच्चे एवं माताओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में 01 अगस्त 2024 को विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरूआत की गई है। इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह का थीम है-अंतर को कम करना, सभी के लिये स्तनपान समर्थन है। जिला चिकित्सालय दुर्ग के शिशु रोग विभाग में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. दिव्या श्रीवास्तव टीकाकरण अधिकारी जिला दुर्ग, डॉ. सीमा जैन एवं डॉ. वाय किरण शिशु रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय दुर्ग द्वारा स्तनपान में जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि धात्री महिलाओं द्वारा शिशुआंे को स्तनपान कराने से शिशुआंे का मानसिक विकास, शिशु को डायरिया, निमोनिया एवं कुपोषण से बचाने एवं स्वास्थ्य के लिये आवश्यक है। साथ ही जन्म के छः माह तक केवल स्तनपान तथा दो साल तक सतत् स्तनपान कराना आवश्यक है। कार्यक्रम में डॉ. हेमंत साहू सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक दुर्ग, डॉ. रजनीशकांत मल्होत्रा शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. गोवर्धन, डॉ सुनीता, संदीप ताम्रकार जिला कार्यकम प्रबंधक, श्री दिलीप ठाकुर आजीवन जीवनदीप सदस्य, तथा धात्री महिलाएं, नर्सिंग स्टूडेंट, अस्पताल स्टॉफ उपस्थित थे।
- -उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने छह करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा की-’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पीपल का पौधा, महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के साथ किया वृक्षारोपण-महिलाओं के मजबूत और सक्षम होने से परिवार भी मजबूत होता है – श्री अरुण सावरायपुर.। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के मोपका में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपनी मां के सम्मान में पीपल का पौधा लगाया। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संगवारी बनीं। वहां ढाई एकड़ में 1500 छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। स्थानीय प्रशासन द्वारा इस जगह से बेजा कब्जा हटाकर उद्यान बनाया जा रहा है। विधायक श्री सुशांत शुक्ला, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री अशोक विधानी, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, नगर निगम के आयुक्त श्री अमित कुमार, जिला पंचायत के सीईओ श्री आर.पी. चौहान और कई जनप्रतिनिधियों ने भी पौधरोपण किया। बिलासपुर जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों, नगरीय निकायों, स्कूलों और आंगनबाड़ियों में आज सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। महिलाओं ने अपने घरों के आंगन में भी पौधा लगाकर हरियाली का संदेश दिया।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रिमझिम फुहारों के बीच आज बिलासपुरवासियों को कई सौगातें दीं। उन्होंने पौधरोपण कार्यक्रम में शहर के लिए छह करोड़ दस लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की। इनमें वार्ड क्रमांक-47 मोपका में एक करोड़ रुपए की लागत से उद्यान निर्माण, एक करोड़ रुपए की लागत से शहर में तीन वेंडिग जोन, वार्ड क्रमांक-52 वसंत विहार में 30 लाख रुपए की लागत से वेंडिग जोन और बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में तीन करोड़ रुपए की लागत से सड़कों के पिचिंग कार्य शामिल हैं। उन्होंने मोपका कार्यक्रम स्थल पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ उद्यान के लिए 30 लाख रुपए, एनर्जी पार्क के उन्नयन के लिए 20 लाख रुपए और वार्ड क्रमांक-51 में मुक्तिधाम निर्माण के लिए 30 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान संचालित की जा रही है। सबसे पवित्र रिश्ता मां का होता है। मां के लिए इससे बड़ा सम्मान और कुछ नहीं हो सकता। मां के सम्मान में यहां आज हम सब पेड़ लगा रहे हैं। जितना सम्मान मां का होता है उतना ही सम्मान पेड़ का भी होता है। वृक्षों से ही धरती माता का श्रृंगार होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना चलाई जा रही है। हर महीने महिलाओं के खाते में पैसा भी सांय-सांय आ रहा है। आज भी महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना की किस्त आई है। जब महिला मजबूत और सक्षम होती है तो परिवार भी मजबूत होता है। हमारी सरकार महिलाओं को सक्षम और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम को बेलतरा के विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने भी संबोधित किया।
- -महिलाओं ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवादरायपुर, / महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को 1000 रुपए की आर्थिक मदद हर महीने सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में प्राप्त होती है।पूरे राज्य में इस योजना का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। कोरबा विकासखण्ड के कोरकोमा की रहने वाली श्रीमती गीता नायक ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक सार्थक प्रयास है। योजना से मिलने वाली राशि जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा बनी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह खाते मे 1000 रुपए मिलने से महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में आसानी होती है। हितग्राही श्रीमती नायक ने कहा कि उनके पति श्री नीलांबर नायक खेती का कार्य करते हैैं। विगत 6 माह से उन्हें योजना के तहत राशि प्राप्त हो रही है। जिसका उपयोग वे अपने एवं अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने, बच्चों के अध्यापन कार्य तथा उनके लिए पौष्टिक भोजन की व्यवस्था करने में करती हैैं। साथ ही राशनकार्ड से उन्हें निर्धारित दर पर खाद्यान्न भी प्राप्त होता है।उन्होंने कहा कि हर माह खाते में राशि जमा होने से महिलाओं के आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी हो रही है। साथ ही उन्हें एक प्रकार की वित्तीय सुरक्षा महसूस होती है। जिससे वे निर्भीक होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर पाती हैैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना को महिलाओं के लिए उपयोगी एवं लाभप्रद बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।लाभान्वित होने वाली हितग्राही रायपुर जिले के गांव सिलतरा निवासी 50 वर्षीय श्रीमती उषा आडिल ने बताया कि महतारी वंदन की राशि पाकर आज बहुत खुशी हो रही है। इसे शब्दों में बया नहीं कर सकती हूं। राशि का उपयोग अपनी कालेज में पढ़ने वाली बेटी निम्मी के लिए कर रही है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी बी. एस. सी. द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रही है। कालेज की फीस भरने के लिए राशि काम आ रही है। उसी गांव की श्रीमती प्रेमा वर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने अपनी 7 वर्ष की नन्ही पोती चित्रांशी के लिए चांदी का आभूषण खरीदकर उपहार देने की बात कही।रायपुर जिले के ग्राम रैता निवासी श्रीमती संतोषी खुंटे ने बताया कि छोटी-छोटी जरूरतों को पूरी करने के लिए दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। राशि का उपयोग अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए करेगी। रायपुर निवासी श्रीमती अर्चना पद्मवार ने बताया कि पैसा का उपयोग अपनी जरूरी दवाईयां खरीदने के कर रही हैं।महासमुंद जिले के गांव जीवतरा निवासी श्रीमती पार्वती मोंगरे ने बताया कि उनका बेटा नारायण बी.एस.सी. कर रहा है। राशि का उपयोग में उसकी कापी किताब और फीस भरने के लिए राशि का उपयोग कर रही हैं। महासमुंद जिले के गांव कनेकेरा निवासी श्रीमती संतोषी ने कहा कि मोदी ने अपनी गारंटी पूरी कर दी। उन्होंने जो कहा वो किया। बालोद जिले के गांव अरमरी निवासी श्रीमती चुमेश्वरी दुबे ने बताया कि महतारी वंदन से मिली राशि का उपयोग पौष्टिक फल फूल और राशन सामग्री के लिए कर रही है ताकि बच्चों स्वास्थ्य और बेहतर बन सके।
- रायपुर /प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के योजना एवं नीति सलाहकार डॉ. धीरेन्द्र तिवारी ने रायपुर स्थित अपने कार्यालय में पौधा रोपण कर अभियान में हिस्सा बने।योजना एवं नीति सलाहकार डॉ. तिवारी ने कहा कि प्रकृति से ही देश की प्रगति जुड़ी हुई है, ऐसे में एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारा यह दायित्व बनता है कि हम भी पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन एवं सुरक्षा में अपना योगदान दें। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई एक पेड़ माँ के नाम अभियान में देश का हर नागरिक अपनी महती भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ अभियान केवल अभियान न रहकर अब पूरे देश में जन आंदोलन बन गया हैं। यह अभियान हमारी माँ और धरती माँ के प्रति हमारी श्रद्धा के भाव को प्रकट कर रहा हैं। आज पूरे देश में हर व्यक्ति अपनी माँ और धरती माँ दोनों के नाम से पौधा लगाकर उन्हें प्रणाम कर रहा है। पर्यावरण स्वच्छ रह सके और बीमारियों से बचाव हो सके इसके लिए पर्यावरण को स्वच्छ रखना होगा। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। हमारे आने वाले पीढ़ियों को एक बेहतर एवं स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए इस मुहिम से जरूर जुड़ें। अपने घर, दफ्तर, स्कूल, कॉलेज, तालाब के किनारे जहां भी संभव हो एक पेड़ माँ के नाम जरूर लगाएं और वृक्ष बनने तक उसकी सुरक्षा का संकल्प जरूर करें। अभियान के तहत पूरे देश में लाखों की तादाद में वृक्षारोपण किया जाएगा, जिससे आने वाले समय में पर्यावरण को हो रहे नुकसान को कम किया जा सके।
- -श्रम मंत्री सह अध्यक्ष, छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के संचालक मंडल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए निर्णयरायपुर / अब श्रम विभाग के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को राशि के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मुख्यालय से अब एक क्लिक पर राशि जारी होगी। श्रम मंत्री सह अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल श्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित बोर्ड कार्यालय में हुई संचालक बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। लंबे समय से जानकारी मिल रही थी कि मुख्यालय से हितग्राहियों को राशि समय से जारी कर दी जाती है, लेकिन जिलों में आबंटित करने में देरी होती है।इससे हितग्राहियों को बार-बार विभाग के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसपर श्रम मंत्री श्री देवांगन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द एक ऐसी प्रणाली बनाए जिससे हितग्राहियों को एक क्लिक में उनके खाते में राशि पहुंच सके। बैठक में श्रमायुक्त सह सचिव श्रम विभाग श्रीमती अलरमेल मंगई डी, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल सचिव श्रीमती सविता मिश्रा, समेत विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।निःशुल्क कोचिंग अब ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाईन भी होगी शुरूमुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना के तहत अब ऑफलाइन और ऑनलाइन भी कोचिंग मिलेगी। वर्तमान में 10 जिलों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है। ब्लॉक और तहसील क्षेत्र के बहुत सारे ऐसे श्रमिक परिवार के बच्चे जो कोचिंग करना चाहते हैं, लेकिन दूरी अधिक होने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए निर्णय लिया गया कि पांचों संभागीय मुख्यालय में ऑफलाइन कक्षाएं आयोजित करने निर्णय लिया गया।अन्य राज्यों के श्रमिक योजनाओं की देखने जायेंगे अधिकारीबोर्ड की बैठक में अन्य राज्य जहां छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के तहत कल्याणकारी श्रमिक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उनकी समीक्षा कर प्रदेश में भी लागू करने की दिशा में सहमति दी गई।
- -वित्त मंत्री ने अग्निवीर भर्ती के लिए निःशुल्क आवासीय शारीरिक दक्षता ट्रेनिंग का किया शुभारंभ-स्वेच्छानुदान से सभी प्रशिक्षणार्थियों को 5-5 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की-रायगढ़ जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में लिखित परीक्षा की दी जायेगी कोचिंगरायपुर, / वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज रायगढ़ जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन उर्दना में अग्निवीर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल हो रहे सभी अभ्यर्थियों को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि आप सभी पूरे लगन और मेहनत के साथ इस ट्रेनिंग का लाभ उठाकर अपनी क्षमताओं को बढ़ाएं, कमियों को दूर करें। दिसंबर में शारीरिक दक्षता परीक्षा है उसके पहले आपके पास काफी समय है तो खुद को अच्छे से तैयार करें और अपना बेस्ट दें। हमारी शुभकामनाएं हैं आप सभी चयनित हो। उन्होंने कहा कि अग्निवीर में चयन से युवाओं को देश सेवा का मौका मिलेगा। उनका आत्मसम्मान बढ़ेगा और वे आत्मनिर्भर होंगे। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को अपने स्वेच्छानुदान मद से 5-5 हजार रूपए सहायता राशि देने की घोषणा की। साथ ही अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के लिए जूते और ट्रैक सूट भी प्रदान किए।इस मौके पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने शिक्षा और सही समय में लक्ष्य निर्धारण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा वो सशक्त माध्यम है जो अपनी क्षमता बढ़ाने और ऊंचा मुकाम हासिल करने में मदद करता है। इसलिए पढ़ाई के साथ लक्ष्य निर्धारित करना और उसे पाने के लिए सही समय पर सही प्लानिंग बहुत जरूरी है। आप सभी ने अपने भविष्य के लिए लक्ष्य तय कर उसे पाने में जुटे है। हमारा प्रयास होगा कि यहां आवासीय प्रशिक्षण की सुविधा के माध्यम से आपके लक्ष्य को पाने में सहयोग करें। हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अग्निवीरों को प्रदेश की स्थानीय भर्तियों में प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने प्रशिक्षण के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों से कहा कि यह आप सभी के लिए सुनहरा अवसर है। इसका भरपूर लाभ उठाएं। आपके ट्रेनिंग के लिए पूरा मॉड्यूल बनाया गया है। रहने और खाने की निःशुल्क व्यवस्था है। यहां विभाग के ट्रेनर्स भी हैं, जो टेस्ट के मापदंडों के अनुरूप ट्रेनिंग देंगे। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने बताया कि जिले के चयनित युवाओं के पूर्णतः आवासीय प्रशिक्षण की तैयारी पुलिस लाइन उर्दना में की गई है। ट्रेनिंग के लिए शेड्यूल बनाया गया है। जिसमें फिजिकल टेस्ट के हिसाब से दौड़, बीम टेस्ट, लंबी कूद, जिगजैग आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसके लिए यहां मैदान और पूरी व्यवस्था है।गौरतलब है कि रायगढ़ जिले के ऐसे युवा जो अग्निवीर (थलसेना) की लिखित परीक्षा में चयनित हुए थे उन्हें जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा। पुलिस लाइन उर्दना में निःशुल्क आवासीय फिजिकल ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है। यहां अभी तक जिले के 27 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया है। फिजिकल टेस्ट से पहले दो चरणों में यह ट्रेनिंग पूरी की जाएगी। पहले चरण में मुख्य प्रशिक्षण का आयोजन होगा। जिसके बाद टेस्ट से पहले पुनः रिफ्रेशर ट्रेनिंग दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दिसम्बर माह में रायगढ़ में अग्निवीर भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है।सभी ब्लॉक मुख्यालयों में लिखित परीक्षा की होगी कोचिंगवित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आगामी अग्निवीर चयन सहित पुलिस और दूसरी चयन परीक्षाओं के लिए सभी ब्लॉक मुख्यालयों में कोचिंग शुरू करने के लिए कहा। इसमें परीक्षा के लिए उपयोगी किताबें भी छात्रों को वितरित करने के निर्देश दिए। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने इस दौरान पुलिस लाइन उर्दना परिसर में पीपल का पेड़ लगाया। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी वहां वृक्षारोपण किया।जिला प्रशासन द्वारा शारीरिक दक्षता के लिए चयनित विद्यार्थियों के लिए पुलिस लाईन उर्दना में निःशुल्क आवासीय कोर्स आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिले के विद्यार्थी जो शारीरिक दक्षता हेतु उत्तीर्ण हुए वे भी इसमें शामिल हो सकते है। ऐसे सभी विद्यार्थी एपीसी समग्र शिक्षा श्री भुनेश्वर पटेल के मोबा.नं.7000081311 को समस्त विवरण भेजकर ट्रेनिंग में शामिल हो सकते है।
- -श्रम मंत्री सह अध्यक्ष की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की संचालक मंडल की हुई बैठकरायपुर /श्रम मंत्री सह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता आज यहां नवा रायपुर स्थित मंडल मुख्यालय, कार्यालय में संचालक मंडल बैठक आयोजित की गई जिसमें निर्माण श्रमिकों के हित एवं उनके बेहतर कल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। ई श्रम पोर्टल में पंजीकृत श्रमिकांे का अधिक से अधिक छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीयन करने का निर्देश दिया गया है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा प्रदेश में होने वाले निर्माण कार्यो पर उनके कुल निर्माण लागत का 01 प्रतिशत् उपकर वर्ष 2024-25 के लिए 310 करोड़ उपकर वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पूर्व से पंजीकृत निर्माण श्रमिक जो अपना नवीनीकरण नहीं कराये है, उसके लिए श्रम मंत्री सह अध्यक्ष के अनुमोदन 31 दिसंबर 2024 नवीनीकरण कराने का अवसर दिये जाने का निर्णय लिया गया है। यह एक बहुत ही अच्छा निर्णय है इससे हजारों निर्माण श्रमिकों के नवीनीकरण के पश्चात् उनकों मंडल द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत् लाभ लेंगें।मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु संचालित मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक कोंचिग सहायता योजना के तहत् ऑफलाईन कोंचिग के साथ-साथ जो बच्चे बेहतर प्रतियोगी परीक्षा के तैयारी हेतु ऑनलाईन के माध्यम से कोचिंग प्राप्त करना चाहते हैं उन्हे निःशुल्क ऑनलाईन कोचिंग की भी व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है।मंडल अंतर्गत संचालित विभिन्न सामग्री मुलक योजना जैसे सायकल, सिलाई मशीन, औजार एवं सुरक्षा उपकरण योजना के तहत् दिये जाने वाले लाभांवित राशि पूर्व में सी.एस.आई.डी.सी. द्वारा निर्धारित सामग्री मुल्य के दर पर दिये जाने वाली राशि सी.एस.आई.डी.सी. की निर्धारित दर 31 जुलाई 2024 को समाप्त होने कारण मंडल में संचालित सायकल, सिलाई मषीन, औजार एवं सुरक्षा उपकरण योजना योजनाओं में लाभांवित राशि एकमुश्त निर्धारण किया जाकर योजना में राशि दिये जाने का प्रावधान करते हुए निर्माण श्रमिकों को लाभान्वित किये जाने का निर्णय लिया गया है।बैठक में श्रमायुक्त एवं सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी, उप-श्रमायुक्त श्री एसएस पैंकरा, विशेष सचिव, वित्त श्रीमती शीतल सास्वत वर्मा, संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन विकास विभाग श्री सुदेश सुन्दरानी, आयुक्त भारत सरकार के प्रतिनिधि श्री राहुल कल्याण एवं सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्रीमती सविता मिश्रा उपस्थित थे।
- -छत्तीसगढ़ के लाल भरत साहू ने देश की खातिर दिया सर्वोच्च बलिदान, उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी : श्री सावउप मुख्यमंत्री ने शहीद भरत साहू की प्रतिमा स्थापना के लिए निगम आयुक्त से की बात, जल्द प्रतिमा निर्माण के दिए निर्देशरायपुर. । उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में शहीद भरत साहू के रायपुर में लक्ष्मी नगर, मोवा स्थित घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। उन्होंने शहीद के पिता श्री रामा साहू, बड़े भाई श्री मनसा राम साहू, उनकी बेटियों और अन्य परिजनों से मुलाकात की। रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री मोतीलाल साहू और साहू समाज के अनेक पदाधिकारी भी इस दौरान उनके साथ थे।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने परिजनों से कहा कि श्री भरत साहू ने देश की खातिर अपना बलिदान दिया है। आपको उन पर गर्व करना चाहिए। सरकार तत्परता से परिवार की पूरी मदद करेगी। उन्होंने तत्काल ही रायपुर नगर निगम के आयुक्त से बातकर राज्य कैबिनेट के निर्णय अनुसार जल्दी ही मोवा चौक पर शहीद भरत साहू की मूर्ति स्थापित करने के निर्देश दिए।श्री साव शहीद जवान की दोनों बेटियों से भी मिले और बात की। उनकी छह साल की बड़ी बेटी पिता की तरह देश सेवा करने भारतीय पुलिस सेवा में जाना चाहती है। वहीं पहली कक्षा में पढ़ने वाली छोटी बेटी ने आर्मी ज्वाइन करने की बात कही। श्री साव ने उनकी बातें सुनकर कहा कि पढ़-लिखकर अपने पिता के सपने को साकार करना है। अपने पिता की तरह देश का मान बढ़ाना है। उप मुख्यमंत्री से शहीद भरत साहू के पिता श्री रामा साहू ने कहा कि मेरा बेटा शुरू से बस्तर में तैनात था। उनकी याद हमेशा आएगी, वह अमर हो गया। पूरे परिवार को उन पर गर्व है।
-
रायपुर,। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अनुशंसा पर बस्तर संभाग में 11 विशेषज्ञ चिकित्सकों (एनएचएम संविदा) की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से इन विशेषज्ञ चिकित्सको का पोस्टिंग आदेश भी जारी हो गया है। इन चिकित्सकों के मिल जाने से संभाग में त्वरित एवं बेहतर उपचार की बड़ी सुविधा मिलेगी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी किये गए आदेश में डॉ. मेनका खरे, एम.डी. मेडिसिन को जिला अस्पताल, जिला - बस्तर , डॉ. गौरीसेट्टी श्रव्या, शिशुरोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला - बस्तर , डॉ. पाड़ीशाला हरिश कुमार, एम.डी. मेडिसिन को जिला अस्पताल, जिला - बीजापुर , डॉ. लीना पुराइन, स्त्रीरोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला - बीजापुर , डॉ. कृष्णा कुमार मरकाम, निश्चेतना विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला - नारायणपुर में पदस्थ किया गया है।इसी प्रकार डॉ. लक्ष्मी नारायण वर्मा, नेत्ररोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला - नारायणपुर , डॉ. जयश्री साहू, शिशुरोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल (एस.एन.सी.यू.), जिला - नारायणपुर , डॉ. मनोज कुमार, अस्थिरोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला - नारायणपुर,डॉ. परिणीता रायस्त, स्त्रीरोग विशेषज्ञ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिन्दनार, जिला - सुकमा ,डॉ. निरंजन एस काडलूर, शल्यकिया विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला - सुकमा , डॉ. सुरज नारायण हटकर, निश्चेतना विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला - सुकमा में पदस्थ किया गया है। - -पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग और ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन के मध्य हुआ एमओयूरायपुर, / छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त और विकसित की बनाने दिशा में तेजी से आगे बढ़ाने के लिए आज ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने आज ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यशाला की शुभारंभ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारीक सिंह ने किया।भारतीय प्रबंधन संस्थान, नवा रायपुर में हुई इस कार्यशाला में ग्रामीण विकास, पर्यावरणीय स्थिरता, और सामाजिक प्रगति से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया तथा इनसे जुड़ी चुनौतियों के समाधान पर विचार व्यक्त किए गए। इस चर्चा में ग्रामीण क्षेत्रों में जलवायु-संवेदनशील, हरित विकास के माध्यम से ग्रामीण परिवर्तन को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, भारतीय प्रबंधन संस्थान के संचालक डॉ राम कुमार ककानी, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, टीआरआई श्री अनिर्बन घोष और एसोसिएट डायरेक्टर एवं स्टेट लीड, टीआरआई श्रीमती नीरजा कुदरिमोती उपस्थित थीं।कार्यशाला में विकसित छत्तीसगढ़ के लिए गुड गवर्नेंस को बढ़ावा देना और सरकार के सभी विभागों और इकाइयों के समन्वित प्रयासों को लागू करने के विषय में मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, अमेरिकी कॉउंसिल जनरल श्री माइक हैंकी, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, टीआरआई श्री अनिर्बन घोष, सीईओ सीईजीआईएस श्री विजय पिंगले एवं प्रोफेसर भारतीय प्रबंधन संस्थान श्रीमती वर्षा ममिडी ने अपने व्यख्यान दिए। विकसित छत्तीसगढ़ के लिए जलवायु संबंधी कार्यों और तकनीक-आधारित जल सुरक्षा एवं ग्रामीण आजीविका समाधानों को बढ़ावा देने के विषय पर पीसीसीएफ श्री श्रीनिवास राव, आयुक्त जीएसटी एवं मनरेगा श्री रजत बंसल, सीईओ हिंदुस्तान यूनिलीवर फाउंडेशन श्री श्रमण झा, ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन श्री एंड्रू फ्लेमिंग और संचालक स्वच्छ भारत मिशन श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने अपने व्यख्यान दिए।पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग और ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन का उद्देश्य राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति को तीव्र करना और एक समृद्ध ग्रामीण छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है। यह समझौता 5 वर्षों के लिए किया गया है, जिसके तहत टीआरआई फाउंडेशन के साथ मिलकर ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यक्रमों जैसे छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, पंचायत संचालनालय और स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट को सशक्त बनाने में सहयोग करेगा। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य महिला स्व-सहायता समूह, पंचायत राज संस्थाओं और स्थानीय प्रशासन को मजबूती प्रदान करना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद विभिन्न मुद्दों पर प्रभावी ढंग से काम किया जा सके।
- रायपुर, । पेरिस ओलंपिक में देश के लिए तीसरा पदक लाने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वप्निल कुसाले को हार्दिक बधाई दी है। स्वप्निल ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में आज कांस्य पदक जीता। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि स्वप्निल ने बिल्कुल सही निशाना साधते हुए ब्रांज मेडल जीत लिया। उनकी कड़ी मेहनत और एकाग्रता का सार्थक परिणाम पेरिस में सामने आया। देश को उन पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से पेरिस ओलंपिक खेलों में हमारे निशानेबाजों ने विजय से शानदार आगाज किया है उससे पूरा देश आह्लादित है। हम छत्तीसगढ़ के लोगों की ओर से भारतीय ओलंपिक दल को हार्दिक बधाई देते हैं।
- रायपुर /मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन, विधायक विश्रामगृह एवं विधानसभा के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बन रहे आवासों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में विधानसभा निर्माण की प्रगति, वर्तमान स्थिति, समस्याएं और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। नवीन विधानसभा भवन में स्मार्ट लाइट की व्यवस्था की जायेगी। जहाँ-जहाँ रात में प्रकाश की आवश्यकता कम हो वहां आटोमेटिक लाइट बंद हो जायेगी।मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवीन विधानसभा में बनने वाले गार्डन का डिज़ाइन, कलर पेंटिंग आदि के अनुमोदन के लिए विधानसभा को भेजा जाए। विधानसभा में 700 वाहनों की पार्किंग की जगह बनायीं जायेगी। विधानसभा सौर ऊर्जा से संचालित हो इसके लिए सोलर पैनल शिफ्ट हो गये हैं। विधानसभा भवन के हॉल को छत्तीसगढ़ के संस्कृति, 3डी पेंटिंग, दरवाजांे पर कलाकृति, बस्तर आर्ट, जशपुर आर्ट, एलईडी द्वारा प्रदर्शिनी आदि से सुसज्जित किया जायेगा।नवीन विधायक विश्राम गृह का निर्माण नवा रायपुर के सेक्टर-25 में ग्राम राखी में 44.67 एकड़ भूमि में किया जा रहा है। विधानसभा के अधिकारियों-कर्मचारियों के आवास के लिए नवा रायपुर में स्थित सेक्टर-31 में भूमि का चयन किया गया हैं। मुख्य सचिव ने विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशानुसार निर्धारित समय में काम पूरा करने कहा है। संसदीय कार्य सचिव और विधानसभा सचिव को संयुक्त रूप से निर्माण स्थल का निरीक्षण करने कहा है। मुख्य सचिव ने कहा की निर्माण कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सम्पन्न किया जाये।बैठक में सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. कमलप्रीत सिंह, संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., वन एवं पर्यावरण सचिव श्रीमती आर. शंगीता, सचिव संसदीय कार्य श्री एस. प्रकाश, विधानसभा सचिव श्री दिनेश शर्मा, नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सौरभ कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
- महारानी अस्पताल में मोनिका- प्रत्युष त्रिपाठी को आज ही हुई पुत्री रत्न की प्राप्तिजगदलपुर। जिस समय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय महारानी अस्पताल, जगदलपुर। पहुंचे। उसी समय कोंडगांव की मोनिका त्रिपाठी को पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई थी। मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी मिली तो मुख्यमंत्री बिटिया को आशीर्वाद देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत शुभ घड़ी है। बिटिया के दर्शन हुए हैं। मुख्यमंत्री ने बिटिया को अपने हाथों में लिया और दुलारा। आशीर्वाद देते हुए पांच सौ रुपए की राशि भेंट की। उन्होंने बिटिया के पिता प्रत्युष त्रिपाठी को भी बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपके घर लक्ष्मी आई है आपको बहुत बधाई। प्रत्युष त्रिपाठी ने कहा कि बिटिया को मुख्यमंत्री का आशीर्वाद मिल गया, ये उनकी बिटिया के लिए सबसे बड़ी निधि है।
- - वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदस्य के रूप में हुए नामितरायपुर / जीएसटी में सुधार के लिए हाल ही में जीएसटी काउंसिल के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) का पुनर्गठन किया गया है। इस नए गठन में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इस ग्रुप में दो राज्यों के उप मुख्यमंत्री समेत कुल आठ सदस्य शामिल हैं।नई दिल्ली जीएसटी काउंसिल की ओर से जारी पत्र के अनुसार, जीएसटी में सुधार के लिए यह पुनर्गठन किया गया है। ग्रुप का संयोजक महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री श्री अजित पवार को बनाया गया है। उड़ीसा के उपमुख्यमंत्री श्री कनक वर्धन सिंह देव और छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के साथ पांच अन्य राज्यों के वित्त मंत्रियों को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। श्री चौधरी को सदस्य बनाए जाने से छत्तीसगढ़ के वित्तीय दृष्टिकोण और अनुभव को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। वे लगातार राज्य के वित्तीय प्रबंधन और जीएसटी के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुधार कर रहे हैं, जो इस समिति की कार्यप्रणाली को और सशक्त बनाने में मददगार साबित होगी। इस समिति का मुख्य उद्देश्य जीएसटी कानून, प्रक्रियाओं और नीतियों को प्रभावी बनाने के लिए सिफारिशें प्रदान करना है। यह सुनिश्चित करना है कि जीएसटी व्यवस्था सभी राज्यों की आर्थिक स्थितियों और जरूरतों के अनुरूप हो, जिससे समग्र आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जगदलपुर प्रवास के दौरान बस्तर ज़िले में एक पेड़ माँ के नाम महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को आम के पौधों का वितरण भी किया।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम महावृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत देश में सितम्बर 2024 तक 80 करोड़ एवं मार्च 2025 तक 140 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य है। एक पेड़ मां के नाम महावृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में 2 करोड़ 75 लाख पौधों का रोपण, वन विभाग द्वारा वन एवं वनेत्तर क्षेत्रों में 03 करोड़ 95 लाख 85 हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है।




.jpg)






















.jpg)