- Home
- छत्तीसगढ़
- -आम नागरिकों से अपील जल बचाएं आने वाला कल बचाएंरायपुर /गर्मी के मौसम में देश के अधिकांश हिस्सों में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है और इस समस्या से धमतरी जिला भी अछूता नहीं है। राजधानी रायपुर, भिलाई सहित अन्य जिलों को साल भर पानी उपलब्ध कराने वाला धमतरी जिले का गंगरेल डेम आज खुद सूखे की चपेट में आकर सूखने की कगार पर आ गया है। इस विकट समस्या को समझते हुए कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जिले में नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान के तहत् जल जगार उत्सव मनाने की योजना बनाई, जिसका मुख्य उद्देश्य रैन वाटर हार्वेस्टिग, रूफटर्फ वाटर और वेस्ट वाटर मेनेजमेंट के माध्यम से शुद्ध पानी को भूमि के अंदर भेजना है। अभियान अंतर्गत जिले के 4 विकासखंडों के 5-5 ऐसे गांव जिनमें पानी की समस्या रहती है, उनका चयन किया।कार्यशाला एवं बैठक का आयोजनप्रथम चरण में जल की महत्ता को समझते हुए भारत सरकार की जल शक्ति मंत्रालय के विशेषज्ञों के सहयोग से जिला स्तरीय अधिकारियों हेतु 3 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया गया। जल शक्ति मंत्रालय के विशेषज्ञों ने भू जल मुद्दों से निपटने की तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। द्वितीय चरण में जिले में संचालित सभी निजी स्कूलों, हास्पीटल, रेस्टोरेंट सहित ऐसे भवन जिनका आकार बड़ा है, उन्हें 15 जून तक अनिवार्य रूप से अपने भवन के समीप रेन वाटर हार्वेस्टिंग और रूफटर्फ वाटर स्ट्रक्चर बनाने के निर्देश दिये गये।कुरूद विकाखंड के नवागावं (थुहा) से कार्यक्रम की हुई शुरूआतधमतरी जिले के कुरूद विकासखंड अंतर्गत आने वाले नवागांव थुहा जल जगार कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। जहां ग्रामीणों ने एक स्वर में जल संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर गांव में जल संरक्षण की दिशा में अच्छा काम करने वाले ग्रामीणों को सम्मानित भी किया गया। गांव में अन्य लोगों को भी जल सरंक्षण की दिशा में काम करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। पीकू - जिले में जल संरक्षण के संबंध में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्टर सुश्री गांधी के मार्गदर्शन में लोगो तैयार किया गया है साथ ही छोटे-छोटे वीडियो क्लिप्स भी बनाए गए हैं, जिसके जरिए जिलेवासियों को घरों में पानी का सदुपयोग करने, पानी बचाने की विधि सहित खेतों में कम पानी वाले फसलों के संबंध में प्रेरित किया गया है।जागरूकता रैलियों का हो रहा आयोजनधमतरी जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में गांवों में जल जगार कार्यक्रम प्रति दिन आयोजित किये जा रहे है। इस दिशा में ग्रामीणों में जल संरक्षण संबंधी जागरूकता हेतु कार्यक्रम के दो-तीन दिवस पूर्व रैलियां, दीवार लेखन, तालाबों व जल स्त्रोतों की सफाई आदि कार्य कर माहौल तैयार किया जा रहा है।वाटर हीरो जल प्रहरी श्री नीरज वानखेडे़ द्वारा दी जा रही जानकारीजल संरक्षण की दिशा में बीते कई वर्षाे से कार्य करने वाले श्री नीरज वानखेडे को भारत सरकार ने वाटर हीरो जल प्रहरी की पदवी से सम्मानित किया है। वे जिले के इन पानी की कमी से जुझने वाले गांवों में जाकर जल जगार कार्यक्रम अंतर्गत ग्रामीणों को पानी की महत्ता को समझा रहे है। साथ ही श्री नीरज वानखेडे़ रेन वाटर हार्वेस्टिंग, रूफटर्फ वाटर स्ट्रक्चर और वेस्ट वाटर मेनेजमेंट की तकनीक भी समझा रहे है, जिसे लेकर ग्रामीणों में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता निर्मित हो रही है।शहरों में वाटर स्ट्रक्चर का निर्माणतालाबों में जल संरक्षण हेतु गाद निकालने, समुचित सफाई करने टीम द्वारा किया गया सर्वे जिले के पांच नगर पंचायत क्षेत्र आमदी, भखारा, नगरी,मगरलोड एवं कुरूद नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न तालाबों में गाद जमा है जिसके कारण तालाबों के पानी की गुणवत्ता एवं भंडारण क्षमता क्षमता प्रभावित हो रही है। इन्हें साफ करने हेतु रायपुर की एन.आई.टी टीम द्वारा सर्वे किया जायेगा।शहर के जल भराव की समस्या की निवारण हेतु टीम ने किया सर्वेएन आई टी द्वारा धमतरी शहर के संपूर्ण 40 वार्ड क्षेत्र से निस्तारी गंदे पानी एवं वर्षा जल की समुचित निकासी हेतु ड्रेनेज सिस्टम का संपूर्ण मूल्यांकन और मानचित्रण के माध्यम से धमतरी शहर में जल भराव वाले हॉटस्पॉट की पहचान करने, जल निकासी की बुनियादी ढांचे और स्टॉर्म वॉटर में सुधार के लिए एवं बाढ़ की स्थिति को कम करने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार करने हेतु टीम द्वारा सर्वे किया किया गया है। यह टीम आगामी कुछ दिनों में अपनी रिर्पाेट प्रस्तुत करेगी, जिसके बाद निगम द्वारा कार्यवाही की जायेगी।सामाजिक संगठनों का मिल रहा सहयोगकलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी की इस पहल को जिले के सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनांे का पूरा सहयोग मिल रहा है। भारतीय जैन संघटना द्वारा कुरूद ब्लॉक के ग्राम मड़ेली तथा जी जामगांव में तालाबों को पुनर्जीवित कर जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। तालाबों से निकली मिट्टी को खेतों की उर्वरक क्षमता बढ़ाने के लिए खेतों में डाला जा रहा है। भारतीय जैन संघटना शाखा धमतरी द्वारा जल निकायों का पुनरूद्धार के तहत ग्राम पंचायत जी जामगांव के उल्लाही खार तालाब में 14 मई से 28 मई तक कार्य किया गया। इसमें 2 जेसीबी लगाया गया, जिसमें 1948 ट्रेक्टर मिट्टी निकाला गया।जल जगार उत्सव से प्रेरित होकर औद्योगिकी इकाईयों में किया जा रहा सघन जल संरक्षण कार्यजिले में संचालित सभी औद्योगिक इकाईयां जैसे-अरवा, उसना, राईस मिल, कोल्ड स्टोरेज, फ्लाई एश ब्रिक्स सहितं अन्य औद्योगिक संस्थाओं में केन्द्रीय भूजल बोर्ड के मानकों के अनुपालन हेतु आयोजित कार्याशाला में दिये गये निर्देश के परिपालन में जिले में अब तक कुल 225 इकाईयों का पंजीयन पूरा हो गया है। इनमें 79 राईस मिल, 7 फ्लाई एश ब्रिक्स एवं 2 उद्योगों द्वारा पंजीयन पूरा किया गया और उद्योगों द्वारा स्वयं पंजीयन भी किया गया।36 कमार परिवार जल संरक्षण हेतु बना रहे तालाब, डबरीपानी का संरक्षण करने और उसके दुरूपयोग को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले में जल जगार उत्सव मनाया जा रहा है। पानी के गिरते हुए स्तर से चिंतित होकर कमार आदिवासी भी स्वयं की जमीन में वर्षा जल को संचित करने के लिए वचनबद्ध हैं। जिले के वनांचल आदिवासी बाहुल्य नगरी विकासखण्ड के ग्राम पीपरहीभर्री के 36 कमार परिवारों ने वन अधिकार अधिनियम के तहत उन्हें मिले जमीन पर जल संरक्षण और संवर्द्धन की दिशा में तीन कमार आदिवासी परिवार जहां मछली पालन के लिए तालाब बनाए हैं, वहीं बारिश के पानी को रोकने के लिए 10 डबरियों का भी निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा गांव के समीप से गुजरने वाले नाला में डाईक संरचना बनाई जा रही है, जिससे पानी का स्तर ऊंचा उठे और जमीन पर नमी बनी रहे। कमार आदिवासी परिवार वनों को हरा-भरा बनाए रखने और वन्य प्राणियों की प्यास बुझाने तथा आने वाले समय में पानी की कमी से निजात पाने के लिए मुस्तैदी से जल संरक्षण की दिशा में कार्य को कर रहे हैं।आने वाले बारिश के दौरान किया जाएगा वृक्षारोपण, तैयारियां जोरों परजल संरक्षण की दिशा में वृक्षारोपण का भी महत्वपूर्ण योगदान है। इसके लिए जिले में आयोजित जल जगार उत्सव में ग्रामीणों द्वारा वृक्षारोपण के लिए की जा रही तैयारी की जानकारी दी जा रही है। साथ ही सभी एक स्वर में वृक्षारोपण करने की बात भी कह रहे हैं।
-
हॉकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स जैसे विभिन्न विधाओं का मिलेगा प्रशिक्षण*
बिलासपुर/जिले में खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अंतर्गत तीरंदाजी, हॉकी एवं एथलेटिक्स की अकादमी संचालित है तथा राज्य शासन द्वारा बालिका आवासीय कबड्डी अकादमी संचालित है। आवासीय अकादमियों में प्रवेश हेतु तीरंदाजी, हॉकी, एथलेटिक्स एवं बालिका कबड्डी खेलों में चयन ट्रायल का आयोजन 05 से 08 जून 2024 तक स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।
चयन ट्रायल में 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं भाग ले सकेंगे। हॉकी एवं तीरंदाजी हेतु चयन ट्रायल 05 से 06 जून को तथा एथलेटिक व कबड्डी का चयन ट्रायल 07 से 08 जून को सवेरे 8 बजे से प्रारंभ होगी। चयन ट्रायल में उपरोक्त खेलों के समस्त खेलो इंडिया लघु केन्द्रों से 10-10 बालक-बालिकाओं, आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित समस्त क्रीड़ा परिसरों से 5-5 बालक-बालिकाओं तथा जिले के प्रत्येक खेल के 4-4 उत्कृष्ट बालक-बालिका खिलाड़ियों को सम्मिलित कराने हेतु जिला खेल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, तथापि ऐसे जिले जहाँ नैसर्गिक खेल प्रतिभाएं विद्यमान हैं, तथा भविष्य में ये अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, उन जिलों से खिलाड़ियों की संख्या में वृद्धि किया जा सकता है।
चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का मोटर एबिलिटी टेस्ट, स्किल टेस्ट, गेम अवेयरनेस टेस्ट (मेंटल एबिलिटी टेस्ट) लिया जाएगा, तदोपरांत अकादमी में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों के दोगुनी संख्या में खिलाड़ियों को चिन्हित कर उनका 06 दिवसीय असेसमेंट कैम्प लिया जाएगा, जिस दौरान उनका एमएसके टेस्ट फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा लिया जाएगा। असेसमेंट कैम्प के पश्चात योग्य खिलाड़ियों को रिक्त सीटों की संख्या अनुसार अकादमी में प्रवेश हेतु अंतिम रूप से चयनित किया जा सकेगा ।
चयनित खिलाड़ियों को देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षकों द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा एसएनसी के माध्यम से स्ट्रेन्थ एंड कंडीशनिंग 6000 किलो कैलोरी का स्वच्छ पोषणयुक्त आहार, फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा इंजुरी का ईलाज व पुनर्वास, आईस बाथ, स्वीमिंग की सुविधा उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त चयनित खिलाड़ियों को अकादमी संचालन नियमानुसार निःशुल्क आवास, भोजन, शिक्षा, आने-जाने का साधन, चिकित्सा, दुर्घटना बीमा, आवश्यक एवं सहायक खेल उपकरण, खेल परिधान, एकरूप परिधान, प्रतियोगिताओं के दौरान यात्रा व्यय की भी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध करायी जाएगी। - आरंग । झेरिया साहू समाज कोरासी परिक्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष , वृहताकार कृषि सहकारी साख समिति भानसोज के 3 बार अध्यक्ष व ग्रामीण सभा भानसोज के अध्यक्ष रह चुके ग्राम भानसोज निवासी श्री भूखन लाल साहू का गुरुवार रात आकस्मिक निधन हो गया । वे 72 वर्ष के थे। वे श्रीमती सुमन साहू के पति , भानसोज के पूर्व सरपंच व साहू समाज कोरासी परिक्षेत्र के अध्यक्ष रह चुके मोहन साहू , गोविंद साहू व महेन्द्र साहू के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार आज शुक्रवार को भानसोज में किया गया।
-
-5 वर्षों में परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
-विद्युत कंपनियों की बैठक में अध्यक्ष श्री पी.दयानंद के तीखे तेवररायपुर, । छत्तीसगढ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय में गुरुवार को कंपनी अध्यक्ष तथा प्रदेश के ऊर्जा सचिव श्री पी.दयानंद की बैठक की धमक रही। बिजली आपूर्ति में बाधा की शिकायतों को देखते हुए श्री दयानंद ने ट्रांसमिशन कंपनी तथा डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अधिकारियों को तलब किया और जिन स्थानों पर आपूर्ति बहाली में निर्धारित से अधिक या गैरवाजिब समय लग रहा हैं, वहां के जिम्मेदार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।विभिन्न समाचार पत्रों तथा न्यूज वेब पोर्टल में बिजली की आपूर्ति में बाधा आने के बाद इसकी बहाली में लगने वाले अधिक समय को लेकर प्रकाशित समाचारों को गंभीरता से लेते हुए अध्यक्ष श्री पी.दयानंद ने यह बैठक बुलाई थी। उन्होंने जब विस्तार से इन समस्याओं का कारण पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि विगत पांच वर्षों में विद्युत उपकेन्द्र तथा लाईनों की स्थापना जैसे अधोसंरचना के विकास के कार्यों में बहुत रूकावट आई थी। अनेक कारणों से विद्युत विकास कार्यों में प्रगति नहीं हो पाई जिसका विपरीत असर वर्तमान समय में दिखाई पड़ रहा है। गर्मी के कारण जहां सर्वाधिक मांग दर्ज की जा रही हैे, उसके अनुरूप आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है लेकिन जिन स्थानों पर कार्य स्वीकृत है, टेंडर हो चुके है, बजट की समस्या नहीं है वहां भी उचित मानीटरिंग नहीं होने के कारण वांछित प्रगति नहीं हो पाई है । श्री दयानंद ने इन परिस्थितियों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही ऐसे कार्यो की सूची तलब की है। जशपुर जिले में 15 विद्युत उपकेन्द्र स्वीकृत होने के बावजूद वहां कार्य पूर्ण नहीं होने पर उन्होंने आश्चर्य एवं क्षोभ व्यक्त किया। बैठक में बताया गया कि यदि ये कार्य समय पर हो गये होते तो मौसम के कारण वर्तमान समय में जो दिक्कतें आ रही हैं उनका समाधान हो गया होता। उन्होंने विद्युत आपूर्ति में बाधा और लंबे समय तक आपूर्ति बहाल नहीं होने वाले प्रकरणों की सूची भी तलब की है ताकि जिम्मेदारी का निर्धारण किया जा सके। आज की बैठक में उन्होंने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के आधार पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है आगे भी बड़े पैमाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने सहित अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिये है। मांढर जिला रायपुर, मनेन्द्रगढ़, भाटापारा, कोपरा, भानुप्रतापपुर, रायगढ़, जगदलपुर, बिलासपुर आदि स्थानों से आये समाचारों के आधार पर उन्होंने कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। श्री दयानंद ने कहा है कि दोषी पाये जाने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। श्री दयानंद ने कहा कि पूर्व की अनेक विफलताओं के बावजूद भीषण गर्मी के समय में प्रदेश में विद्युत आपूर्ति को काफी हद तक बेहतर बनाये रखने के लिए अधिकारी-कर्मचारी भरसक प्रयास कर रहे है।बैठक में प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने अनेक स्थानों पर पारेषण तथा वितरण तंत्र की मजबूती के लिए हुई अच्छी प्रगति की जानकारी भी दी तथा बताया कि आचार संहिता के कारण भी बहुत से कार्य प्रभावित हुए है जिन्हें आचार संहिता समाप्त होते ही तेजी से पूर्ण किया जायेगा। वर्ष 2024 के अंत तक अनेक कार्य पूर्ण करने की जानकारी उन्होंने दी।बैठक में श्री भीम सिंह कंवर, कार्यपालक निदेशक (वितरण), श्री राजेन्द्र प्रसाद, कार्यपालक निदेशक(वितरण-परियोजना), श्री संजय पटेल, कार्यपालक निदेशक(पारेषण-परियोजना) आदि वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। - बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा ऑक्सीजन प्लांट को शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देशबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय बालोद एवं अस्पताल परिसर में स्थित सखी वन स्टाॅप सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष, पोषण पूनर्वास केन्द्र सहित विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया। श्री चन्द्रवाल ने ओपीडी कक्ष में पहुॅचकर मौके पर उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों से अस्पताल में ईलाज हेतु प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने डाॅक्टरों एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया। उन्होंने डाॅक्टरों एवं कर्मचारियों को समय पर अपने कार्य में उपस्थित होने तथा निर्धारित समयावधि तक अपने कार्य का सम्पादन करने के निर्देश दिए। जिससे कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने सिविल सर्जन डाॅ. आर.के.श्रीमाली को अस्पताल के सभी अधिकारी, कर्मचारियों का बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने डाॅक्टरों के ड्यूटी चार्ट को ओपीडी कक्ष में चस्पा भी करने के निर्देश दिए। जिससे कि मरीजों को संबंधित डाॅक्टरों की उपस्थिति के संबंध मंे पता चल सके।इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित तीनों आॅक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बंद पड़े तीनों आॅक्सीजन प्लांट को शीघ्र शुरू करने के निर्देश भी दिए, जिससे मरीजों को इसका लाभ मिल सके। कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में स्थित सखी वन स्टॅाप सेंटर के बगल में कोरोना काल के दौरान स्थापित किए गए, आइसोलेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इस आइसोलेशन सेंटर को कुपोषित बच्चों के लिए पोषण पूनर्वास केन्द्र बनाने के निर्देश भी दिए। जिसमें गंभीर कुपोषित बच्चों का समुचित उपचार किया जा सके। श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसके लिए जरूरी सुविधा मुहैया कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने अस्पताल परिसर में स्थित सखी वन स्टाॅप सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित सखी वन स्टाॅप सेंटर के प्रशासक एवं कर्मचारियों से सखी वन स्टाॅप सेंटर में संचालित गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल सखी वन स्टाॅप सेंटर के कर्मचारियों को महिलाओं से संबंधित मामलों का पूरी संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने तथा उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने सखी वन स्टाॅप सेंटर में महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से बाउण्ड्रीवाॅल के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश भी निर्माण एजेंसी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारियों को दिए। इस दौरान एस.डी.एम. श्रीमती शीतल बंसल, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विपीन जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- बालोद, । लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतगणना कार्य के संबंध में मॉकड्रिल का आयोजन 03 जून को सुबह 08 बजे मतगणना स्थल लाइवलीहुड कॉलेज पाकुरभाट में किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि इस दौरान सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, गणना सहायक, मतगणना सुपरवाईजर, मतगणना सहायक, माइक्रोआब्र्जवर, आई-टी सेक्शन, ईव्हीएम परिवहन, सीलिंग कार्य, आई-टी सेक्शन एवं फोटोकॉपी कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मतगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु माॅकड्रील कराया जाएगा। मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को माॅकड्रील की नियत तिथि 03 जून को सुबह 08 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु प्रवेश पास के लिए पासपोर्ट साईज फोटो के साथ उपस्थित होने को कहा है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतगणना कार्य 04 जून को सुबह 08 बजे से मतगणना स्थल लाइलीवुड कॉलेज पाकुरभाट में प्रांरभ किया जाएगा।
- बालोद। जिला मुख्यालय बालोद के बालाजी रिसाॅर्ट सिवनी में 31 मई को जिला स्तरीय समर कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री एसआर भगत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इस दौरान चित्रकला, रंगोली, मेंहदी आदि प्रतियोगिता के अलावा विद्यार्थियों का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। file photo
- =ग्राम बोढ़रा, अरमरीकला एवं गंगोरीपार में तालाब निर्माण के कार्य का किया निरीक्षणबालोद। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने गुरुवार को गुरूर विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में पहुँचकर जल संरक्षण पखवाड़ा के अंतर्गत ग्रामीणों के घरों में बनाए जा रहे सोख्ता गड्ढा के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को पानी के महत्व एवं उपयोगिता की जानकारी देते हुए अपने-अपने घरों में सोख्ता गड्ढा का निर्माण कर जल संरक्षण के उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डाॅ. कन्नौजे ने ग्राम अरमरीकला में पहुँचकर सोख्ता गड्ढा के निर्माण का अवलोकन किया और रेत एवं गिट्टी डालकर सोख्ता गड्ढा निर्माण हेतु श्रमदान भी किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम बोढ़रा, अरमरीकला एवं गंगोरीपार में तालाब निर्माण के कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
- दुर्ग, / लोकसभा निर्वाचन 2024 में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 दुर्ग के अंतर्गत सैन्य एवं केन्द्रीय सशस्त्र सेवाओं में तैनात सेवा मतदाताओं से ईटीपीबीएस के माध्यम से डाक मतपत्र मुख्य जिला दुर्ग को 29 मई 2024 तक 912 डाक मतपत्र प्राप्त हुये थे। 30 मई 2024 को 15 डाक मतपत्र प्राप्त हुए है, 30 मई की स्थिति में कुल 927 डाक मतपत्र प्राप्त हुए है। अब केवल सेवा मतदाताओं से प्राप्त ईटीपीबीएस के माध्यम से डाक मतपत्र मतगणना तिथि 04 जून 2024 को सुबह 7.59 बजे तक प्राप्त किये जायेंगे। file photo
- रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के विद्युत सेवा भवन में उच्च रक्तचाप नियंत्रण सेमीनार में विभिन्न रोगों के प्राकृतिक उपचार एवं रोकथाम के लिए विपश्यना एवं आहार-विहार पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्री सीताराम साहू को कार्यपालक निदेशक श्रीमती ज्योति नन्नौरे, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) श्री विनोद अग्रवाल, महाप्रबंधक (वित्त) श्री वाई.बी.जैन द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। मानव संसाधन विभाग पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्युत कंपनी के अधिकारी-कर्मचारीगणों को विपश्यना पद्धति एवं स्वास्थ प्रबंधन पर जानकारी प्रदान की गई।श्री साहू द्वारा स्वास्थ प्रबंधन के विविध माध्यमों पर पॉवर पांइट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। उन्होंने बताया कि विश्व में मृत्यु दर और विकलांगता का प्रमुख कारक बढ़ता हुआ रक्तचाप है। वैश्विक स्वास्थ आंकड़ों के अनुसार 10.8 मिलियन लोगों की मृत्यु का कारण हायपर टेंशन व विकृत जीवनशैली है। उच्च रक्तचाप एवं डायबिटिज वर्तमान जीवन में सबसे जटिल बीमारी है, इसके रोकथाम के लिए हितभुक, मितभुक एवं रितभुक के नियमों का पालन करने की सलाह दी।इस सेमीनार में स्वास्थ प्रबंधन हेतु आध्यात्मिक व मानसिक विकास, विपश्यना एवं शारीरिक स्वास्थ के लिए पौष्टिक आहार, सीमित खानपान व सरल जीवनशैली का अनुसरण करने का आग्रह किया गया। श्री साहू ने बताया कि विभिन्न पद्धतियों के जरिये व्यक्ति को अवसाद और तनाव से मुक्त किया जा सकता है।श्री साहू प्रशिक्षित योग गुरू व विपश्यना केन्द्रों में आचार्य है। वे धम्मकेतु विपश्यना ध्यान केन्द्र थनोैद जिला दुर्ग, धम्मगढ़ विपश्यना ध्यान केन्द्र भरारी जिला बिलासपुर, धम्मकुटी विपश्यना ध्यान केन्द्र सिंगारभाटा जिला रायपुर एवं धम्मांचल विपश्यना ध्यान केन्द्र उंचडीह जिला सरगुजा के केन्द्र आचार्य हैं। वे समय-समय पर विद्युत कंपनी के विभिन्न कार्यालयों में शिविर व कार्यशाला के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य के लिए विद्युत अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण देते हैं। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक(जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्र द्वारा किया गया।
- दुर्ग / भारत निर्वाचन आयोग नईदिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा समय-समय पर मतगणना से संबंधित जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी के संबंध में 31 मई 2024 को पूर्वान्ह 10.30 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है। रिटर्निंग ऑफिसर 07 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र दुर्ग/जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 07 दुर्ग के सर्व अभ्यर्थीगण तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के जिला पदाधिकारियों को उक्त बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैच द रेन कैंपेन 2024 नारी शक्ति से जल शक्ति के अंतर्गत ग्राम पंचायत हसदा, ब्लॉक धमधा जिला दुर्ग में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई एवं रैली निकालकर जल संरक्षण की जानकारी दी गई।ग्राम पंचायत में वर्षा जल का संग्रहण के लिए सभी क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों को बताया कि बारिश के पानी को इकट्ठा करना बहुत ही असरदार और पारंपरिक तकनीक है। ग्रामों में सोक पीट, छोटे तालाबों, भूमिगत टैंकों व डबरी का निर्माण किये जाने कहा गया। भूमिगत पुनर्भरण तकनीक जल संग्रहण का एक नया तरीका है। इसके लिए मानसून जल को गड्ढा खोदकर एकत्र करने कहा गया। वर्षा जल के साथ ही अनुपयोगी जल भी तालाब में एकत्र हो जाता है, यह जल पूरे गांव के पशुओं आदि के काम में आ जाता है। घर की छत पर वर्षा जल एकत्र करने के लिए रैन वाटर हार्वेसिंग जल संरक्षण किया जाने हेतु कहा। बोरवेल स्थापित हो जाने से भूमिगत जल स्तर कमी ना हो इसके लिए कई बोरवेल सोकपीठ निर्माण जा रहे है। साथ ही कच्ची नाली, डबरी, तालाब, अमृत सरोवर सोक पीठ का निर्माण भी किया जा रहा है।हसदा ग्राम में कैच द रेन कैंपेन के तहत रंगोली, चित्रकला व रैली के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया है। कार्यक्रम में जिला पंचायत से एपीओ अरदीप, जनपद पंचायत पीओ, तकनीकी सहायक, सचिव, अन्य अधिकारी, पंच श्रीमती रूखमणी, पंच श्रीमती पूर्णिमा साहू, पंच शेलेंद्री पटेल, टीचर लुकेश साहू एवं शासकीय स्कूल के बच्चें उपस्थित रहें।
- -ग्राम पंचायतों में स्वीकृत समस्त निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गईदुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिला पंचायत के सभाकक्ष में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ग्राम पंचायतों में स्वीकृत किये गये समस्त निर्माण कार्यों की कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी। बैठक में डॉ. संध्या कुर्रे धु्रव सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंयायत दुर्ग द्वारा ग्राम पंचायतवार स्वीकृत समस्त निर्माण कार्यों की क्रमशः समीक्षा की गयी। जिसमें व्यक्तिगत शौचालय, सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत सोखता गड्ढा, व्यक्तिगत नाडेप, सामुदायिक नाडेप एवं वर्मी कम्पोस्ट, रिचार्ज पिट, त्रिस्तरीय जलशुद्धिकरण इकाई, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट इकाई, फिकल स्लच ट्रीटमेंट प्लांट, सेग्रीगेसन शेड आदि के निर्माण एवं उपयोग की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी गयी। साथ ही अप्रारंभ कार्यों को प्रारंभ कराने एवं निर्माणाधीन कार्यों को 15 दिवस के भीतर पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिये गये। जिसमें अप्रारंभ एवं बन्द पड़े कार्यों के ग्राम पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायक को कार्य में रूचि नहीं लिये जाने के लिए एवं समीक्षा बैठक में अनुपस्थित सचिव तकनीकी सहायक को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। ग्राम पंचायतों में सत्यापन के दौरान त्रुटिपूर्ण एवं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों को सुधार कार्य करवाने के निर्देश जारी किये गये। श्री गिरिश माथुरे जिला समन्वयक द्वारा ओ.डी.एफ प्लस मॉडल ग्राम की मापदंडों के अनुसार गाँवों को मॉडल ग्राम बनाने के लिए सविस्तार से जानकारी दी गयी। प्रत्येक गाँव में प्रत्येक सप्ताह ग्रामीणों की सहभागिता से सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों की श्रमदान कर साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश दिये। समीक्षा बैठक में ग्राम पंयाचत सचिव, तकनीकी सहायक, विकासखंड एवं संकुल समन्वय एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
- -लू से बचाव के लिए करें उपायदुर्ग / जिले में लगातार बढ़ रहे लू और बुखार के मरीजों को देखते हुए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम एवं जिला सर्वेलेंस अधिकारी आईडीएसपी दुर्ग डॉ. सी.बी.एस. बंजारे के मार्गदर्शन में श्रीमती रितीका मसीह, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट दुर्ग कॉम्बेट टीम, महिला एवं पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सुपरवाईजर, मैदानी स्तर पर मितानिन सहित एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के द्वारा आम जनता को लू-तापघात से बचाव के लिए नियमित निगरानी की जा रही है। लू लगने के लक्षण जैसे सिर में भारीपन और दर्द होना, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक हो जाने के बाद भी पसीने का न आना, अधिक प्यास और पेशाब कम आना, भूख कम लगना, बेहोश होना उक्त स्थिति से निपटने, सभी अस्पतालों और हेल्थ सेंटर के पैरामेडिकल स्टाफ को हीट स्ट्रोक को तुरंत पहचानने और मरीज को असरदार इलाज देने के लिए हीट इलनेश मैनेजमेंट प्रीपेयर्डनेस के निर्देश दिये गए हैं।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम के अनुसार गर्मी की स्थिति निर्मित होने से वैज्ञानिक स्तर पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि गर्म हवा का दबाव 44 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो सकता है। जो कि सभी के लिए खतरनाक हो सकता है, जिसकी वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या में वृद्धि होने की पूर्ण संभावना है। मौसम में बदलाव के कारण सभी वर्ग के व्यक्ति प्रभावित होते हैं। प्रमुख रूप से बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार व उल्टी दस्त की शिकायते मिलती है। जिले में औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष ग्रीष्म ऋतु में तापमान वृद्धि से लू की संभावना अधिक होती है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू का अलर्ट जारी किया गया है। आम जनता को लू के लक्षण से अवगत कराया जाकर जन-जागरूकता लायी जा रही है।लू से बचाव के लिए जिलेवासियों से विभिन्न उपायों को करने की अपील की गई है जैसे अधिक मात्रा में पानी पीयें, बहुत अनिवार्य होने पर घर से निकले, धूप में निकलने से पहले सिर व कानों को कपड़े से बांध लें, अधिक समय तक धूप में न रहें, गर्मी के दौरान नरम मुलायम सूती के कपड़े पहने ताकि हवा और कपडे पसीने को सोखते रहे, अधिक पसीना आने की स्थिति में ओ.आर.एस. का घोल पिये, चक्कर आने, मितली आने पर छायादार स्थान पर आराम करें। शीतल पेयजल अथवा उपलब्ध हो तो फल का रस, लस्सी, मठा आदि का सेवन करें। लू-तापघात के प्रारंभिक उपचार जैसे बुखार पीड़ित व्यक्ति के सिर पर ठंडे पानी की पट्टी लगाएॅं, अधिक पेय पदार्थ का सेवन करें जैसे नारियल पानी, आम का पना, जलजीरा आदि। पीड़ित व्यक्ति को पंखे के नीचे हवा में लेटा दें, खुले में हवादार एवं ठंडे स्थान में रखें। शरीर पर ठंडे पानी का छिड़काव करते रहें। पीड़ित व्यक्ति को यथाशीघ्र किसी नजदीकी चिकित्सा केन्द्र में उपचार हेतु ले जाए। मितानिन, ए.एन.एम. से ओ.आर.एस. के पैकेट हेतु संपर्क करें।सभी शासकीय चिकित्सालयों में लू के प्रबंधन हेतु निर्देश दिये गये है जैसे बाह्य रोगी विभाग में आने वाले सभी मरीजों में लू के लक्षण की जॉच अवश्य करें। प्रत्येक अस्पतालों में कम से कम दो बिस्तर इन मरीजों के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड में शीतलता हेतु कूलर की व्यवस्था की गयी है। प्रत्येक संस्था में ओ.आर.एस. कार्नर बनाया गया है। वार्ड में शीतलता हेतु कूलर की व्यवस्था की गयी है। प्रत्येक संस्था में ओ.आर.एस. कार्नर बनाया गया है। मितानिन व संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पर्याप्त मात्रा में दवाईयों उपलब्ध करा दी गयी है। लू-तापघात की रोकथाम व बचाव हेतु नगरीय निकाय एवं शुद्ध पेयजल हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से निरन्तर समन्वय बनाया जा रहा है।
-
- 31 मई को अपरान्ह 3 बजे तक करें संपर्क
दुर्ग / संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा रायपुर जिले में एन.एस.डी.सी. लिमिटेड के वित्तीय सहयोग से संचालित विभागीय आवासीय तीरंदाजी खेल अकादमी में प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों का प्रवेश नवीनीकरण एवं नवीन प्रवेश हेतु खेल अकादमी संचालन नियम 2014 के अनुसार राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 03 से 04 जून 2024 तक समय प्रातः 7 बजे से अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर में किया जा रहा है। सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री लकड़ा के अनुसार 13 से 17 आयु वर्ग के तीरंदाजी खिलाड़ी इसमें भाग ले सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम स्थित कार्यालय में 31 मई 2024 को अपरान्ह 3 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। - दुर्ग / उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में 29 जुलाई 2024 से 03 अगस्त 2024 तक विशेष लोक अदालत का आयोजन अखिल भारतीय स्तर पर किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के समक्ष लंबित प्रकरणों को चिन्हांकित करते हुए लंबित प्रकरणों के अधिकाधिक संख्या में निराकरण का प्रयास किया जाना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के सचिव श्री आशीष डहरिया से मिली जानकारी अनुसार माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा आयोजित उक्त विशेष लोक अदालत हेतु छत्तीसगढ़ राज्य से संबंधित ऐसे मामले जो माननीय उच्चतम न्यायालय के समक्ष लंबित है, की सूची में दुर्ग जिले से संबंधित कुल 22 प्रकरणों को निराकृत किये जाने हेतु चिन्हांकित किया गया है। विशेष लोक अदालत हेतु चिन्हांकित प्रकरणों हेतु प्री-सीटिंग, जिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग में आयोजित की जा रही है। जिसमें वरिष्ठतम न्यायाधीश द्वारा प्रकरण के उभयपक्षों के मध्य आपसी सहमति से राजीनामा का प्रयास किया जाएगा। चिन्हांकित प्रकरणों के निराकरण हेतु आयोजित प्री-सीटिंग हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग की ओर से पक्षकारों को प्री-सीटिंग में उपस्थित होने हेतु सूचना पत्र प्रेषित किया जा रहा है।
- दुर्ग / लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए मतगणना दलों का गठन किया जाना है। इस हेतु मतगणना दल का द्वितीय रेण्डमाईजेशन 03 जून 2024 को प्रातः 10 बजे तथा तृतीय रेण्डमाईजेशन 04 जून 2024 प्रातः 5 बजे से एनआईसी कक्ष जिला कार्यालय दुर्ग में किया जाएगा। उक्त कार्यवाही के दौरान काउंटिंग आब्जर्वर तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं समस्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर उपस्थित रहेंगे।
- बिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर द्वारा तखतपुर ब्लॉक के शासकीय राशन दुकानों की जांच की गई। इसमें ग्राम कुरेली, केकराड़, भरनी, देवरीकला, विजयपुर, उड़ेला, सिंघनपुरी, राजपुर, अमसेना, लिदरी, कोपरा, बेलगहना, सकेरी, सकर्रा, सालहेकापा एवं देवतरा के शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में अनियमितता पाए जाने पर इन 16 दुकान संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा शासकीय उचित मूल्य दुकान विजयपुर एवं केकराड़ में खाद्यान्न अनियमितता पाए जाने पर दुकान निरस्तीकरण की कार्रवाई एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान उड़ेला में दुकान निलंबन की कार्रवाई की गई।तखतपुर के अनुविभागीय अधिकारी (रा.) ने बताया कि उनके द्वारा 13 शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालकों को छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत खाद्यान्न व्यपवर्तन/अनियमितता की प्रतिपूर्ति करने हेतु निर्देशित किया गया है। तय समय में खाद्यान्न प्रतिपूर्ति नहीं किए जाने पर उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर राजस्व वसूली की कार्यवाही की जाएगी।
- जांजगीर-चाम्पा। बलौदा पुलिस ने जर्वे गांव के छ्ग राज्य ग्रामीण बैंक में चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. एक आरोपी अभिषेक कश्यप जर्वे गांव तो 2 आरोपी शुभम गुप्ता, गोपेश यादव खोखसा गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों ने ताला काटने का औजार, सेंसर मशीन और बाइक जब्त किया है. आरोपियों ने बैंक के कैश वाल्ट को काटने की कोशिश की थी और नगद चोरी करने असफल हुए थे.दरअसल, 25-26 मई की दरमियानी रात बदमाशों ने सीसीटीवी का केबल काटकर जर्वे के ग्रामीण बैंक के दरवाजे का ताला तोड़ा था और सेंसर मशीन को चोरी कर ली थी. नगद चोरी करने बदमाश असफल हुए थे. पुलिस ने जांच शुरू की तो सीसीटीवी से बदमाशों के बारे में पुलिस को सुराग मिला और 48 घन्टे में पुलिस ने 3 आरोपी शुभम गुप्ता, गोपेश यादव और अभिषेक कश्यप को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में वृहद पेयजल योजना के अंतर्गत सभी जोन क्षेत्र में पाईप लाईन बिछाई गई है। जहां पर ज्वाइंट वाॅल्ब लगाये जाते है वहां पर चेम्बर बनाया जाता है। इसी प्रकार से जोन में जहाॅ पर अंडर ग्राउण्ड सिवरेज लाईन है, जहां घरो पर ज्वांइट लगता है जहां पर भी खुले चेम्बर पाये जाये उसे स्लेब ढक्कन से ढक दिया जाये। जिससे बारिश के समय में पानी भरने पर किसी भी जानवर, राहगीर आदि का दुर्घटना न हो।सनद रहे की बारिश में यदि खुला चेम्बर छुट जाता है तो पानी भर जाने के बाद जानवर, राहगिरो के गिरने की दुर्घटना बनी रहती है उसको रोकने के लिए आयुक्त देवेश ध्रुव ने सभी जोन आयुक्त एवं इंजिनियरो को निर्देश दिये है 10 जून तक सभी खुले चेम्बरो पर ढक्कन लग जाना चाहिए। ढक्कन लगाने की कार्यवाही निगम के सभी क्षेत्रो में चल रही है। अगर कही पर खुला चेम्बर दिखता है, तो आम नागरिक अपने क्षेत्र के जोन कार्यालय को सूचित कर देगें तो वहाॅ भी खुले चेम्बर पर ढक्कन लगा दिया जायेगा।आयुक्त श्री ध्रुव ने सभी जोन आयुक्त एवं इंजिनियर, सुपरवाईजर, जेड.एच.ओ. को निर्देशित किये है की सभी चेम्बरो पे ढक्कन लगा दिया जाये, कुछ चेम्बर ऐसे भी र्है जिनका ढक्कन खसक गया है या नीचे गिर गया है उसे भी चिन्हांकित करके लगा दिया जाये जिससे बरसात में पानी भरने की स्थिति में दुर्घटना न हो।
-
भिलाईनगर। आज नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में कैच द रेन एवं फाईट द बाइट पर सेमिनार आयोजित किया गया। जिसका प्रमुख उददेश्य था बरसात के पानी को संरक्षित करना एवं मच्छर के लार्वा पनपने से पहले उसका उन्मूलन कर देना।
भिलाई क्षेत्र के सभी रेसिडेंस एसोसिएसन के पदाधिकारियो को बुलाया गया था उन्हे नगर निगम के भवन अधिकारी हिमांशु देशमुख द्वारा शासन की योजना कैच द रेन के बारे में बताया गया कि किसी प्रकार से हम अपने कालोनी में सोक पिट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वाटर रिचार्ज बना करके, वर्षा के जल को सरंक्षित कर सकते है साथ ही बोरिंग को रिर्चाज करके जमीन के भू स्तर को बढाया जा सकता है। इसके बारे मे उन्हे जानकारी दी गई की किस प्रकार से सोक पिट बनाया जा सकता है एवं किस प्रकार से हम थोड़ा सा प्रयास करके कालोनी के अंदर जल स्तर को बढ़ा सकते है।
फाइट द बाइट के अंतर्गत जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. चंद्रभान सिंह बंजारे द्वारा बताया गया कि किस प्रकार से हम अपने हाउसिंग सोसायटी को मच्छर से मुक्त कर सकते है हमे ध्यान देना होगा कि हमारे सोसायटी के कुलर, गमला, पानी टंकी, स्वीमिंग पूल, फलावर पाॅट, फ्रीज के नीचे एवं अन्य स्थान पर जहा पर पानी भरने की संभावना है वहाॅ पर मच्छर के लार्वा पनप सकते है। ऐसे जगहो पर थोड़ी सी सावधानी करके वहां जला आईल, मलेरिया आईल, टेमिफास डाल करके मच्छर के अण्डो को मार सकते है। एक मच्छर 150 से अधिक अण्डे देता है, अगर हम उसे नहीं मारेगे तो बढ़ते क्रम में बढ़ते ही जायेगा। सोसायटी के पदाधिकारियो ने अपना पक्ष रखा उसमे से यह निर्धारित हुआ की नगर निगम भिलाई एवं मलेरिया उन्मूलन स्वास्थ्य विभाग की टीम संयुकत रूप से एक तिथि निर्धारित करके हाउसिंग सोसयटी के लोगो के बीच जायेगी, निवासरत नागरिको को समझायेगी, इसमे सोसायटी के लोग भी सहयोग करेगें। यह सब कार्य 15 जून बरसात आने से पहले करने का सब लोगो ने निश्चय किया है।
सेमिनार के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, डाॅ. तुसार वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, भवन अनुज्ञा के इंजिनियर सभी जोन के स्वास्थ्य अधिकारी, शहरी अजीविका मिशन के स्टाफ के साथ हाउसिंग सोसायटी के वंदे मातरम सोसायटी, श्रीराम हाईटस, शिखर अपाटमेंट, कृष्णा गेै्रण्ड सिटी, आकृति हाईटस, अविनाश डेवलप्र्स आदि के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी लोगो ने जागरूकता लाने का शपथ लिया। - बीजापुर। बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए हैं।पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मद्देड थाना क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों को गश्त के लिए रवाना किया गया था। टीम जब बद्देपारा के करीब पहुंची थी, तभी वहां छिपे माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के बाद माओवादी वहां से भाग खड़े हुए। मौके पर सर्च के दौरान सुरक्षाबलों ने दो माओवादियों के शव, हथियार और अन्य सामान बरामद किए हैं। इस मुठभेड़ में कुछ अन्य माओवादियों के मारे जाने सूचना है। file photo
-
दंतेवाड़ा.। जिले में बुधवार को दो महिला नक्सलियों समेत 10 माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों के सामने 10 नक्सलियों ने समर्पण कर दिया है जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि समर्पण करने वाले नक्सली इंद्रावती एरिया कमेटी में सक्रिय थे।
उन्होंने बताया कि नक्सली पुलिस के पुनर्वास अभियान 'लोन वर्राटू' से प्रभावित हैं तथा माओवादियों की खोखली विचारधारा से निराश हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों पर सड़कें खोदने, सड़कों को अवरुद्ध करने के लिए पेड़ गिराने तथा नक्सलियों द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान पोस्टर और बैनर लगाने का आरोप है। उन्होंने बताया कि समर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही, जून 2020 में शुरू किए गए पुलिस के 'लोन वर्राटू' (अपने घर/गांव वापस लौटो) अभियान के तहत अब तक 180 इनामी नक्सली सहित कुल 815 माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। - रायपुर। गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से दो महिला मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष सिंह ने बताया कि खमतराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंदवारा इलाके में गद्दा बनाने वाली इकाई में आज दोपहर आग लग गई . इस घटना में दो मजदूरों-यमुना और रामेश्वरी की मृत्यु हो गई। सिंह ने बताया कि जब मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे तब वहां अचानक आग लग गई तथा घटना के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि सूचना पर दमकल विभाग के वाहनों को भी भेजा गया। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में जब आग लगी तब वहां सात कर्मचारी काम कर रहे थे जिनमें पांच को बचा लिया गया लेकिन सरोरा क्षेत्र की निवासी दो महिलाओं की मृत्यु हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है तथा शासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। उनके मुताबिक, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी।
- दुर्ग / कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 (1) के तहत् प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये दुर्ग जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना तिथि 04 जून 2024 दिन मंगलवार को मतगणना स्थल क्षेत्र श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में मदिरा दुकानों के लिए "शुष्क अवधि/शुष्क दिवस" घोषित किया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री चौधरी के आदेशानुसार उक्त अवधि में मतगणना स्थल क्षेत्र एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, रेस्टॉरेन्ट बार, होटल-बार, क्लब आदि जैसे-एफ.एल.-1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.-2 (ग-अहाता), सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एल.एल.-1 (ख-अहाता), एफ.एल 3, 4 (क) सम्पूर्ण दिवस बंद रहेंगे।






.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)





.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)