- Home
- छत्तीसगढ़
-
-विशेष पिछड़ी जनजाति के मतदाताओं ने मतदान कर ली सेल्फी
-विशेष पिछड़ी जनजाति कमार वर्ग हेतु ट्राइबल मतदान केन्द्र का किया गया है निर्माणधमतरी | छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के चुनाव हेतु 56-सिहावा विधानसभा के जनपद पंचायत नगरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत बिलभदर के मतदान केन्द्र क्रमांक 143 को विशेष पिछड़ी जनजाति कमार वर्ग हेतु ट्राइबल मतदान केन्द्र का निर्माण किया गया है। जिसमें कुल मतदाता की संख्या 1039, कमार मतदाता की संख्या 37 है। यह मतदान केन्द्र चुनई तिहार के आधार पर तैयार करते हुए कमार जनजाति हेतु झोपड़ी नुमा सेल्फी जोन बनाया गया है। कमार जनजाति के लोग पारम्परिक औजार जैसे तीर-धनुष, पारम्परिक अनाज रखने हेतु टुकनी, सूपा लेकर मतदान करने पहुचे। दिव्यांग मतदाताओं के लिए ट्रायसाईकल की व्यवस्था की गई है। साथ ही शत प्रतिशत मतदान करने जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास एवं सहयोग किया जा रहा है।विशेष पिछड़ी जनजाति कमार वर्ग हेतु निर्मित मतदान केन्द्रों में कमार मतदाताओं में भारी उत्साह देखी। इन मतदान केन्द्र में पहुंच कर कमार जनजाति के लोगों ने सफलता एवं सरलतापूर्वक मतदान की और सेल्फी जोन में सेल्फी भी ली।विधानसभा निर्वाचन सिहावा - 56 का पोलिंग बूथ क्रमांक- 143, माध्यमिक शाला भवन ग्राम बिलभदर विकासखण्ड नगरी को "आदर्श बूथ" के रूप में चिन्हित किया गया है। इस बूथ में सभी मतदान कर्मी आदिवासी, पिछड़ी जनजाति (कमार) महिला / पुरूष मतदाता कर्मी है तथा उनके द्वारा मतदान प्रक्रिया का निर्वहन किया जा रहा है। मतदान प्रक्रिया में शत-प्रतिशत "विशेष पिछड़ी जनजाति कमार मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस बूथ को आदिवासी विकास विभाग द्वारा "आदर्श मतदान केन्द्र" के रूप में सुसज्जित किया गया है। इस बूथ के माध्यम से कमार मतदाताओं के जीवन को आदर्श बनाने तथा लोकतंत्र में शत-प्रतिशत भागीदारी कराने हेतु उनको मतदान प्रक्रिया से जोड़ने हेतु शिक्षा से जोड़ने हेतु सामाजिक जन जीवन के स्तर को उंचा उठाने के उद्देश्य से इस बूथ का निर्माण किया गया है। यहां के कमार मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान कराया जाना है और उनके साथ-साथ विधानसभा सिहावा के समस्त मतदाताओं को अपील करने के उद्देश्य से "आदर्श मतदान केन्द्र" का निर्माण किया गया है। यहां के विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक करने के लिये भी प्रोत्साहित किया गया है एवं परिवार के सभी सदस्यों को शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया जा चुका है। यहां के मतदाता एक मजबूत लोकतंत्र के लिये मतदान करने हेतु तैयार हैं। -
राजनांदगांव। सोमनी थाना क्षेत्र के श्रीराम कालेज मोड़ के समीप खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवकों को गंभीर चोटें आइ है। ट्रक चालक ने बिना सुरक्षा संकेतक के ट्रक को नेशनल हाइवे में खड़ कर दिया था। मृतक मनकी निवासी 23 वर्षीय नूतन कुमार ठाकुर अपने दोस्त विकास ठाकुर और करण निषाद के साथ बाइक से आ रहा था। कालेज के समीप मोड़ में बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में नूतन की मौत हो गई। वहीं विकास और करण निषाद को गंभीर चोटें आइ है। दाेनों घायलों का इलाज मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा है। सोमनी पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ 283, 304 ए, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
-
‘-‘दिव्यांगजन एवं वृद्धजन रथ’’ पर सवार होकर मतदान केंद्र तक पहुंचे दिव्यांग लोमन और लीलेश
-फूलमाला से स्वागत करने पर हुए हर्षित-जिले में 80 साल से अधिक उम्र के 4 हजार 412 और दिव्यांगजन 5 हजार 990 मतदाताधमतरी / विधानसभा क्षेत्र 58 धमतरी के मतदान केन्द्र क्रमांक-24, माध्यमिक शाला भवन ग्राम भोथीपार को ‘‘दिव्यांग मतदान केन्द्र’’ बनाया गया है। इस केन्द्र में अपने मताधिकार का उपयोग करने आए दिव्यांगजन लोमन और लिलेश ने कहा की हम पहले भी वोट डालने मतदान केन्द्र में आते थे, लेकिन इस बार निर्वाचन आयोग और प्रशासन द्वारा सराहनीय पहल करते हुए सुविधा प्रदान की गई है। दिव्यांगजन और वृद्धजनों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसलिए वाहन, व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। वहीं दिव्यांजनो हेतु बनाये गये इस बूथ में दिव्यांगजनों का स्वागत फूलमाला पहना कर किया गया, जो कि बहुत है हर्ष की बात है। इस बूथ की खासियत यह है की बूथ में आने वाले दिव्यांगजन और वृद्धजनों को मतदान में प्राथमिकता भी दी जा रही है। इसके साथ ही इस बूथ में सभी मतदान कर्मी दिव्यांग महिला/पुरूष मतदाता कर्मी है तथा उनके द्वारा मतदान प्रक्रिया का निर्वहन किया जा रहा है। मतदान प्रक्रिया में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस बूथ को ‘‘दिव्यांग मतदान केन्द्र’’ के रूप में सुसज्जित किया गया है।उल्लेखनीय है की लोकतंत्र के इस महापर्व में जिले के दिव्यांगजन, वृद्धजन एवं थर्ड जेण्डर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने और उनके माध्यम से अन्य सभी मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के उद्देश्य से ‘‘दिव्यांगजन मतदान बूथ’’ का निर्माण समाज कल्याण विभाग धमतरी द्वारा किया गया है, साथ ही 80 वर्ष के अधिक उम्र वाले मतदाताओं हेतु (मांगे जाने पर) निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था की गई है। निःशुल्क परिवहन स्थानीय स्तर पर बीएलओ/पंचायत सचिव के द्वारा परिवहन की मांग किये जाने पर उपलब्ध करायी जा रही है।ऐसे दिव्यांग मतदाता जो कि मतदान के लिए पोलिंग बूथ तक पहुंचने में असमर्थ होते है या नहीं पहुंच पाते है तथा 80 वर्ष के अधिक उम्र के वृद्धजन मतदाताओं को उनके निवास स्थान से पोलिंग बूथ तक लाने एवं मतदान कराकर वापस छोड़ने की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस कार्य में जिले के शैक्षणिक संस्थाओं के एनसीसी, एनएसएस के कैडेट, स्काउट गाईड के स्वयंसेवक मतदाताओं की सहायता कर रहे हैं। वृद्धजन मतदाताओं को मतदान में होने वाली दिक्कतों को ध्यान में रखते हुये ‘‘दिव्यांगजन एवं वृद्धजन रथ’’ चलाया जा रहा है जिसमें ‘‘दिव्यांग मतदान केन्द्र’’ के द्वारा वृद्धजन हेतु वाहन व्यवस्था, दिव्यांगजन हेतु व्हील चेयर एवं वाहन व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। गौरतलब है कि जिले में 80 साल से अधिक आयु के कुल 4 हजार 412 वृद्धजन मतदाताओं में से सिहावा विधानसभा में 1 हजार 124, कुरूद विधानसभा में 1 हजार 351 और धमतरी विधानसभा में 1 हजार 934 मतदाता हैं। इसी तरह कुल 5 हजार 990 दिव्यांग मतदाताओं में सिहावा विधानसभा में 1 हजार 557, कुरूद विधानसभा में 2 हजार 283 और धमतरी विधानसभा में 2 हजार 150 मतदाता हैं। -
रायगढ़| जिले भर में सभी वर्ग के मतदाता मतदान करने अपने केन्द्रों में पहुंच रहे है। वहीं वरिष्ठ मतदाता भी मतदान करने में पीछे नहीं है। इसी क्रम में पुसौर के ग्राम-लोहाखान निवासी 107 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक श्री माधव मेहर मतदान केन्द्र पहुंचकर अपना अमूल्य वोट दिया। इस अवसर पर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इसी कड़ी में 81 वर्षीय श्री जगदीश अग्रवाल एवं 78 वर्षीय समारी धनवार ने भी पूरे उत्साह के साथ संगवारी मतदान केन्द्र गेरवानी में जाकर अपना वोट दिया एवं सेल्फी ली। विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा की 80 वर्षीय मायावती भोय ने देलारी मतदान केन्द्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
-
रायपुर/अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने देवेंद्र नगर मतदान केंद्र पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सभी वोटर्स से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
-
रायपुर/ जनसंपर्क एवं परिवहन आयुक्त श्री दीपांशु काबरा ने आज सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जनसंपर्क आयुक्त श्री दीपांशु काबरा के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रचना काबरा ने भी वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
-
महासमुंद / जिले में तृतीय लिंग के 20 मतदाता है। वे इस बार मत डालने के लिए काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। बागबाहरा की रहने वाली सारिका ने कहा कि हमने इस बार वीडियो के माध्यम से न केवल थर्ड जेंडर से बल्कि सभी से मतदान करने की अपील की है। निश्चित रूप से इसका असर देखने को मिलेगा। हमने सभी अपने साथियों को मत देने का आग्रह किया है। लोकतंत्र के इस पर्व में हमारी भी भागीदारी सुनिश्चित होगी।
- -बनी फातिमा ने किया लोकतंत्र मजबूत करने के लिए दिया अपना वोट और खुशी से सेल्फी लीजशपुर / मतदान दिवस के दिन आज दिव्यांग मतदाताओं ने भी बढ़ चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया.। दिव्यांग बुजुर्ग मतदाता श्रीमती बनी फातिमा उम्र 82 साल ने स्वामी आत्मानंद हिंदी मध्यम स्कूल जशपुर बूथ क्रमांक 273 में आ कर मतदान किया और खुशी से सेल्फी लिया।ज्ञात हो कि निर्वाचन में दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा प्रदान की गईं है जिसके कारण दिव्यांग बुजुर्ग मतदाताओं में उत्साह बना हुआ है जिसके कारण उन्होंने मतदान कर अपने आप को देश का एक जिम्मेदार नागरिक सिद्ध किया है ।इस मतदान अवसर पर वोट करने आई बनी फातिमा ने बताया कि किसी भी स्थिति में वोट हर चुनाव में देती हूँ और सभी से अपील करती हूँ कि सभी को अपने वोट का प्रयोग करना चाहिए और मत का सदुपयोग कर सकते है
-
भिलाई नगर । दुर्ग जिले की 6 विधानसभा सीटें दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, पाटन, अहिवारा और वैशाली नगर में द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार 17 नवंबर को सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो कि शाम 5 बजे तक चलेगी। 3 दिसंबर को इसके नतीजे आएंगे। कुल 1479 मतदान केंद्रों में करीब 30 हजार से अधिक बीएलओ की ड्यूटी लगी है। जिले में 14 लाख 32 हजार मतदाता हैं। जिले में 9 बजे तक 5.49 प्रतिशत मतदान हुआ है।
निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे ने बताया कि जिले की 6 विधानसभा सीटों पर सुबह 8:00 से 9:00 बजे तक 5.49% मतदान हुआ है पहले घंटे में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है कहीं भी कोई ईवीएम मशीन में भी खराबी की शिकायतें नहीं प्राप्त हुई है प्रारंभिक आधा घंटा में जो भी तकनीकी खराबी थी उसे दुरुस्त कर मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई।कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने ग्राम पाऊवारा में किया अपना मतदान, जनता से मतदान करने की अपील कीग्रामीण विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू अपने गृहग्राम के शास. उच्च. माध्यामिक स्कूल ग्राम पंचायत पाऊवारा में सुबह 8 बजे बुथ क्रामंक 206 में अपना मतदान किया। श्री साहू ने सबसे अपील कि है मतदान अवश्य करें। - बलौदाबाजार / कलेक्टर चंदन कुमार अपने पत्नी अंकिता सुमन के साथ आज सुबह जिला मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 119 स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम पंडित चक्रपाणि शुक्ल स्कूल पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने समस्त जिले वासियों से लोकतंत्र के इस उत्सव में शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने एवं अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। सभी लोग घरों से निकल मतदान करने अवश्य पहुंचे,हमने सभी मतदान केंद्रों अच्छी से अच्छी व्यवस्था करने की पूरी कोशिश किए है। जिससे आम मतदाताओ को किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो। इस मौके पर कलेक्टर ने सहज सरल लाइन में लगकर अपने बारी का इंतजार किया। इस दौरान उन्होने आम नागरिकों एवं ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों से मुलाकात कर व्यस्थाओ के बारे भी जायजा लिया। वोट देने के पश्चात बनाएं गए आकर्षक सेल्फी जोन में आकर अपने फोटो लिए.कलेक्टर को अपने बीच देखकर मतदान करने आएं फर्स्ट टाइम वोटर ने भी सेल्फी लिए।एसपी ने भी सहज लाइन में लगकर किया मतदान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने भी सुबह जिला मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 119 स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम पंडित चक्रपाणि शुक्ल स्कूल में ही पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होने भी सभी जिला वासियों से अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की बात की है। उन्होने कहा कि मत देने हमारा अधिकारी ही नही बल्कि हमारा कर्तव्य है। आप सभी बिना किसी भय लालच निर्भीक निष्पक्ष होकर अपने मतों का प्रयोग करे।
- राजनांदगांव । तेज रफ्तार कार की टक्कर में मोटर साइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें पिता-बेटी शामिल है। वहीं चार लाेगों को गंभीर चोटें आइ है। घायलाें का इलाज मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा है। घटना छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम माहाराटोला मोड़ के पास की है। गूरुवार देर शाम राजनांदगांव के लखोली निवासी 24 वर्षीय मुकेश जंघेल अपनी पत्नी रेणु जंघेल, बेटी दामिनी, तृष्णा जंघेल के साथ छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने खैरा नर्मदा गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस अपने गृहग्राम सिलपट्टी लौट रहा था। तभी छुईखदान की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सामने से रौंद दिया। दुर्घटना में मुकेश और उसकी तीन वर्षीय बेटी दामिनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी और एक बेटी बुरी तरह से घायल हो गई। इसके बाद कार चालक ने एक और मोटर साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें मोटर साइकिल चालक मुडिया मोहारा निवासी 25 वर्षीय प्रेमलाल साहू की भी मौत हो गई। मोटर साइकिल में सवार इंदरा यादव व दुर्गेश यादव को गंभीर चोटें आइ है। सभी घायलों इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर बताते हुए राजनांदगांव मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया घायलों की हालत नाजुक है।0 गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कारगुरुवार को गमगीन माहौल में मुकेश और उसकी साढ़े तीन वर्ष की बेटी दामिनी उर्फ परी का अंतिम संस्कार पैतृक गांव सिलपट्टी में किया गया। दुर्घटना के बाद जंघेल परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इधर, मृतक की पत्नी जिंदगी और मौत से जूझ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सामने आ रही मोटर साइकिल को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। चीख-पुकार के बाद लोगों ने कार चालक को पकड़ा। मामले में छुईखदान पुलिस ने आरोपित कार चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
-
रायपुर/ जनसंपर्क एवं परिवहन आयुक्त श्री दीपांशु काबरा ने आज सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जनसंपर्क आयुक्त श्री दीपांशु काबरा के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रचना काबरा ने भी वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
-
रायपुर/ मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज देवेंद्रनगर के मतदान केंद्र पहुँच कर सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। श्री जैन के साथ उनकी धर्मपत्नी ऋतु जैन एवं सुपुत्री अदिति जैन ने भी वोट डाला। मुख्य सचिव श्री जैन ने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अनुरोध किया।
- -मताधिकार से कोई भी वंचित न हो पाए इसलिए की गई व्यवस्थामहासमुंद / सरायपाली विधानसभा अंतर्गत मतदान केंद्र कुटेला में दिव्यांग और वृद्धजनों के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है। मतदाता मित्रों द्वारा उनके घर तक जाकर ई-रिक्शा से मतदान केंद्र तक पहुंचाया गया और यहां पहुंचकर उन्हें व्हीलचेयर में बिठाकर मतदान कक्ष तक ले जाया गया। प्रशासन के इस संवेदनशील व्यवस्था से दिव्यांगजनों और वृद्धजनों ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा की व्यवस्था नहीं की जाती तो शायद हम अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाते।
- -लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाने मतदाताओं में दिख रहा है उत्साहबिलासपुर। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत जिले में आज सुबह 08 बजे से सुचारू रूप से मतदान प्रारंभ हो गया है। मतदान अधिकारियों ने निर्वाचन अभिकर्ताओं की उपस्थिति में निर्धारित समय पर माॅकपोल आदि की प्रक्रिया को पूरी करने के पश्चात् मतदान के नियत समय सुबह 08 बजे से मतदान प्रारंभ कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण के अलावा उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के अलावा निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों द्वारा जिले में सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने हेतु निरंतर माॅनिटरिंग की जा रही है।
- महासमुंद / जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के वोटरों का इस बार विशेष रूझान दिखाई दिया। पिथौरा, बागबाहरा और महासमुंद जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के मतदाता आगे बढ़कर वोट कर रहे हैं। कमार जनजाति बहुल संगवारी मतदान केंद्र - सिर्री पठारीमुड़ा विकासखंड- बागबाहरा को कमार जनजाति द्वारा निर्मित सूपा, पर्रा, टुकनी, धान बाली, छिंद पत्ते आदि से सजाया गया है। पिछड़ी जनजाति कमार के महिला, पुरूष मतदाता बढ़-चढ़कर वोटिंग कर रहे हैं। ग्राम सिर्री के कमार मतदाता ने बताया कि वे आज सुबह से मतदान देने के लिए तैयार हो गए है। सामान्यतः वे खेत और जंगल में रहकर काम करते है। लेकिन आज के इस चुनई तिहार में वे भी भागीदारी निभाने आए हैं। ज्ञात है कि जिले के 75 ग्रामों में कुल 895 कमार जनजाति के लोग निवास करते हैं। जिनकी जनसंख्या 3240 है।
- बिलासपुर। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं के सहयोग के लिए मतदाता सहायक (वोटर असिस्टेंट) उपलब्ध हैं। वोटर असिस्टेंट द्वारा मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम ढूंढने और मतदान केंद्र के संबंध में जानकारी प्रदान कर रहे है। इसके अलावा मतदाता मित्र के रूप में एनएसएस व स्काउट गाइड के कैडेट्स भी मतदान केंद्रों में दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों तथा शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं को सहयोग प्रदान करने एवं व्हील चेयर, पेयजल, प्राथमिक स्वास्थ्य उपलब्ध कराने में सहयोग कर रहे है। मतदाताओं ने कहा कि इनके सहयोग से ही हम मतदान केन्द्र तक वोट डालने पहुंचे है। प्रशासन की यह अच्छी सुविधा है। जिसके लिए सभी ने प्रशासन की सराहना की।
- लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाने मतदाताओं में दिख रहा है उत्साहबालोद। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत बालोद जिले में आज सुबह 08 बजे से सुचारू रूप से मतदान प्रारंभ हो गया है। मतदान अधिकारियों ने निर्वाचन अभिकर्ताओं की उपस्थिति में निर्धारित समय पर माॅकपोल आदि की प्रक्रिया को पूरी करने के पश्चात् मतदान के नियत समय सुबह 08 बजे से मतदान प्रारंभ कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा के अलावा उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के अलावा निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों द्वारा जिले में सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने हेतु निरंतर माॅनिटरिंग की जा रही है।
- बालोद । जिला मुख्यालय बालोद के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल आमापारा बालोद मतदान केंद्र क्रमांक 36 में पहली मतदाता के रूप में पेमेश्वरी साहू ने मतदान किया। इसी तरह मतदान केंद्र क्रमांक 38 में नवीन युवा मतदाता आर्यन यदु ने मतदान किया तथा सेल्फी पॉइंट में सेल्फी भी लिया। मतदान केंद्र में इन दोनो मतदाताओ का तिलक लगाकर स्वागत भी किया गया।
- बालोद। जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत मतदान करने हेतु मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रही हैं। मतदान केन्द्रों में सुबह से ही मतदाताओं की लम्बी कतारे लग रही है । उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के द्वारा मतदाताओं को मतदान करने के लिये प्रोत्साहित करने हेतु विशेष अभियान चलाये गये थे जिसके परिणाम स्वरूप मतदाताओं में मतदान करने हेतु उत्साह दिखाई दे रहा है।
-
रायपुर। अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने देवेंद्र नगर मतदान केंद्र पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने वोटर्स से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
- रायपुर /छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के द्वितीय चरण में आम नागरिक मतदान की विधानसभावार जानकारी वोटर टर्नआउट मोबाइल एप का उपयोग कर देख सकते हैं। वोटर टर्नआउट एप के माध्यम से छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के द्वितीय चरण में राज्य, जिला एवं विधानसभावार वोटर टर्न ऑउट (मतदान प्रतिशत) की अद्यतन स्थिति जान सकते हैं।
- -सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील कीरायपुर । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज सवेरे रायपुर के धरमपुरा पूर्व माध्यमिक शाला स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने आम मतदाताओं की तरह लाइन में लगकर अपने परिवार सहित मतदान किया। उन्होंने यहां बनाए गए दोनों मतदान केंद्रों में चल रहे मतदान का अवलोकन भी किया।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने मतदान केंद्र में मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने इस दौरान लोगों से अपने परिवार के सभी मतदाताओं सहित मतदान अवश्य करने की अपील की। उन्होंने लोकतंत्र के इस त्योहार में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी के लिए 'छोड़कर सारे काम सबसे पहले करें मतदान' का संदेश दिया।
- -जिलेवासियों से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की-अस्थायी आंगनबाड़ी केंद्र का किया अवलोकनबालोद ।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी पायल चौधरी एव पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र यादव के साथ आज जिला मुख्यालय बालोद के मतदान केंद्र क्रमांक 38 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल आमापारा में आदर्श मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कलेक्टर श्री शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक के मतदान केंद्र में पहुचने पर स्वच्छता दीदियों द्वारा फूलों की पंखुड़ियों एंव तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान श्री शर्मा ने आदर्श मतदान केंद्र में बनाये गए मतदाता जागरूकता पर आधारित आकर्षक रंगोली एंव मतदान केंद्र के व्यवस्थाओ की सराहना भी की। इस दौरान कलेक्टर अपनी धर्मपत्नी एंव पुलिस अधीक्षक के साथ सेल्फी पांईट में पहुँचकर सेल्फी भी लिया। इस अवसर पर कलेक्टर एंव पुलिस अधीक्षक ने बालोद जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु जिले के सभी मतदाताओं को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की। इस दौरान श्री शर्मा ने आदर्श मतदान केन्द्र में बनाये गए अस्थाई आंगनबाड़ी केंद्र अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाओं की सराहना की। श्री शर्मा ने अस्थाई आंगनबाड़ी केंद्र में नन्हें मुन्हे बच्चो से बातचीत भी की। श्री शर्मा ने मतदान केंद्र में बुजुर्ग मतदाता बसन्ती बाई साहू से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने इस उम्र में भी अपने कर्तव्य को समझते हुए मताधिकार के प्रयोग की सराहना की।
-
रायपुर / संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने आज पुरैना के मतदान केंद्र पहुँच कर सपत्नीक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। डॉ अलंग के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमिता अलंग ने भी वोट डाला। अलंग दंपति ने पुरैना के प्राथमिक शाला में बने मतदान केंद्र पहुँचकर लाइन में लग अपनी बारी का इंतज़ार किया और क्रम से वोट डाला और पीठासीन अधिकारी से मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली। संभागायुक्त ने मतदान कर्मियों को स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए शुभकामनाएँ दी और उनकी हौसला अफजाई की। डॉ अलंग ने शाला परिसर में बने दूसरे मतदान केंद्रों का भी अवलोकन किया और मतदाताओं से अनिवार्य रूप से वोट डालने की अपील की।


























.jpg)
.jpg)