- Home
- छत्तीसगढ़
-
-सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दी खिलाड़ियों को बधाई
दुर्ग । करनाल, हरियाणा में आयोजित 72वा ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में दुर्ग पुलिस के खिलाड़ियों ने जीत हासिल कर 2 मेडल प्राप्त कर जिला दुर्गा सहित राज्य को गौरवान्वित किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग द्वारा खिलाड़ियों से मुलाकात कर इस सफलता पर शुभकामनाए दी। पुलिस लाइन दुर्ग में पदस्थ महिला आरक्षक कविता ठाकुर को पावर लिफ्टिंग में सिल्वर मेडल, एवम थाना छावनी में पदस्थ आरक्षक विवेक कुमार पोद्दार को आर्म रेसलिंग में ब्रोंज मेडल प्राप्त हुआ। इस स्पर्धा में छत्तीसगढ पुलिस को 4 मेडल , जिसमे दुर्ग पुलिस के खिलाड़ियों ने 2 मेडल पर कब्जा कर जिला सहित राज्य का नाम रोशन किया ।4 अक्टूबर 2023 को करनाल, हरियाणा में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन किया गया था। जिसमें पूरे देश भर के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने हिस्सा अलग अलग स्पोर्ट्स में हिस्सा लिया था, छत्तीसगढ़ पुलिस के स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों की टीम ने भी 72वे AIPDM में शामिल हुए थे, जहां छत्तीसगढ़ पुलिस के 4 खिलाड़ियों को मेडल प्राप्त हुए है, जिसमे से 2 मेडल दुर्ग पुलिस के खिलाड़ियों ने जीता है। पुलिस लाइन दुर्ग में पदस्थ महिला आरक्षक कविता ठाकुर को पावर लिफ्टिंग 69 kg के इवेंट में सिल्वर मेडल, एवम थाना छावनी में पदस्थ आरक्षक विवेक कुमार पोद्दार को आर्म रेसलिंग मेडल 65 kg के इवेंट में प्राप्त हुआ है, जिन्हे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा खिलाड़ियों से मिल कर शुभकामनाए देकर उज्जवल भविष्य की कामना की एवं भविष्य में ऐसे ही मेहनत कर पुलिस एवम परिवार का नाम रोशन करने की बात कही । खिलाड़ियों के साथ उनके कोच प्रधान आरक्षक परमजीत सिंह भी मौजूद रहे। - -ट्रेनिंग की आधारभूत जानकारी रखना सर्वाधिक जरूरी, अतः हर जानकारी से अपडेट होवें - कलेक्टरदंतेवाड़ा । विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत आगामी 07 नवंबर को सुचारू रूप से मतदान प्रक्रिया सम्पादित करने के लिये 16 अक्टूबर को पिंक बूथ एवं दिव्यांग बुथ के मतदान दलों का प्रशिक्षण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण सत्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनीत नंदनवार ने कहा कि मतदान प्रशिक्षण एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है और इस प्रक्रिया को पूरी सजगता से सीखने की आवश्यकता होती है। क्योंकि ट्रेनिंग अच्छी होगी तो मतदान केन्द्र में भी आसानी से कार्य सम्पादित कर पायेंगें। इसलिए अधिकारियों-कर्मचारी इस बात को ध्यान में रखते हुए अपनी पूरी क्षमता से निर्वाचन के प्रत्येक चरण की गतिविधियों की जानकारी लेवें।इस प्रशिक्षण सत्र में मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा सेक्टर ऑफिसर्स तथा मतदान दलों के अधिकारियों-कर्मचारियों को कंप्यूटर पावर पाइंट प्रस्तुति के जरिये, मतदान प्रक्रिया के बारीकियों, ईव्हीएम तथा व्हीव्हीपेट हैंड्स ऑन सम्बन्धी विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा मतदान प्रक्रिया के पूर्व की तैयारी, मॉक पोल, मॉक पोल के पश्चात सीआरसी अर्थात क्लोज, रिजल्ट एवं क्लीयर की प्रक्रिया तथा मतदान प्रक्रिया सम्पादन और मतदान समाप्ति के बाद ईव्हीएम को क्लोज करना एवं सीलिंग प्रक्रिया, विभिन्न प्रपत्रों को परिपूरित करना, मतपत्र लेखा, परिनियत एवं अपरिनियत लिफाफों को भरे जाने संबंधी के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। वहीं मोबाईल एप्लीकेशन सी-टॉप्स के बारे में भी जानकारी दीगयी। इस दौरान सभी सेक्टर ऑफिसर्स और मतदान दलों के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण स्थल में ही ईव्हीएम और व्हीव्हीपेट हैंड्स आन का अभ्यास कराने के अलावा सेक्टर ऑफिसर्स तथा पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों के शंकाओं का समाधान भी किया गया। साथ ही पूर्व प्रशिक्षण सत्रों में अपेक्षानुरूप अभ्यास न कर सकने वाले अधिकारी कर्मचारियों को भी पुनः प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार विश्वरंजन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुरेंद्र ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं निर्वाचन दायित्व से जुड़े अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।
- दंतेवाड़ा । जिला दन्तेवाड़ा में विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा हो चुकी है। इसके साथ ही पिछले दिनों जिले में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग का पूरा फोकस आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने पर होता है, पर कई प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए इसका उल्लंघन कर सकते इससे निपटने के लिए चुनाव आयोग ने पिछले कुछ वर्षों से तकनीक का उपयोग किया है इस कड़ी में चुनाव आयोग का ’’सी-वीजिल’’ एप कारगर साबित हो रहा है। इस ऐप के उपयोग के जरिये आम लोग भी आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकते है। ’’सी-वीजिल’’ एप को उपयोग के लिए प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एंड्रॉयड मोबाइल फोन इस्तेमाल किया जा रहा हैं तो प्ले स्टोर पर जाकर ’’सी-वीजिल’’ एप लिखना होगा, इसके बाद इंस्टॉल पर क्लिक किया जा सकता है और यही स्टोर पर जाकर पूरा प्रोसेस फॉलो करना होगा।100 मिनट के अन्दर की जायेगी कार्यवाहीअगर कोई भी व्यक्ति इस ऐप के जरिये आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत करता है तो निर्वाचन से संबंधित टीम के द्वारा 100 मिनट के अन्दर उस शिकायत का निराकरण किया जाएगा, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी। इस ऐप के माध्यम से शिकायत पर की गई कार्यवाही एसडीएम के माध्यम से मिलती रहेगी।
- राजनांदगांव। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मोहला मानपुर के अंतर्गत मतदान दिवस पर उपयोग में आने वाले ईव्हीएम एवं वीवीपैड मशीनों के प्रथम चरण का रेंडमाइजेशन 18 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे जिला कार्यालय के सभा कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया जाएगा। प्रशासन की तरफ से इसकी तैयारी की जा रही है।
- राजनांदगांव । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में विधानसभा चुनाव के लिए भेजे गए व्यय प्रेक्षकों ने मैदानी दौरा तेज कर दिया है। कंट्रोल रूम पहुंची व्यय प्रेक्षकों मुग्धा किरण और ललिता कुमारी ने वहां के कार्यों का निरीक्षण किया। चेक पोस्ट जाकर कामकाज का अवलोकन किया। उन्होंने उडऩदस्ता दल व स्थैतिक निगरानी दल के कार्यों का भी मुआयना किया। इस दौरान अभ्यर्थियों के खर्च की जानकारी के लिए वीडियो निगरानी दल को अच्छी तरह वीडियो रिकार्ड करने के निर्देश V। शराब के अवैध परिवहन व नकद राशि के साथ ही अन्य वस्तुओं के जब्ती की कार्रवाई करने कहा।विधानसभा क्षेत्र डोंगरगढ़ व राजनांदगांव के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक भारतीय राजस्व सेवा की मुग्धा किरण सरदेशपांडे ने डोंगरगढ़ व राजनांदगांव के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर गिरीश रामटेके व अरूण वर्मा से निर्वाचन व्यय के संबंध में जानकारी ली। व्यय प्रेक्षक मुग्धा किरण ने मोहंदी चेक पोस्ट में स्थैतिक निगरानी दल के कार्यों का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन व्यय के महत्वपूर्ण कार्य के लिए जरूरी है कि सभी टीम सजग रहते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के खर्च की जानकारी हेतु वीडियो निगरानी दल अच्छी तरह वीडियो रिकार्ड करें, ताकि वीडियो अवलोकन दल द्वारा निर्वाचन व्यय की अच्छे से समीक्षा की जा सके। वीडियो का साक्ष्य के रूप में उपयोग होता है, इसलिए सावधानीपूर्वक वीडियो बनाने की जरूरत है। उन्होंने कार्य स्थल पर संधारित पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने चेकपोस्ट पर सभी वाहनों की चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बार्डर पर शराब के अवैध परिवहन तथा नगद राशि एवं अन्य वस्तुओं के जप्ती की कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी टीम समन्वित तरीके से कार्य करें।
- -आबकारी विभाग की टीम को सक्रियतापूर्वक चौकस रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने कहाधमतरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी ने 17 अक्टूबर को विधानसभा निर्वाचन 2023 के मददेनजर रत्नाबांधा चौक स्थित वेयर हाऊस का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां स्टाक में उपलब्ध मदिरा का निरीक्षण किया और वाहन से मदिरा के लोडिंग-अनलोडिंग कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत आबकारी विभाग की टीम सक्रियतापूर्वक चौकस रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने शराब के आवागमन के संबंध में जानकारी ली तथा अंतर्राज्यीय सीमाओं पर शराब के अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए लगातार बार्डर पर बने चेक पोस्ट पर निगरानी रखें। इस दौरान कलेक्टर ने स्टाक पंजी का निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से वेयर हाऊस की जानकारी ली। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी, एसडीएम विभोर अग्रवाल, जिला आबकारी अधिकारी प्रभाकर शर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- -मतदान के दिन कर्मचारियों को सवेतन अवकाश की मंजूरीधमतरी। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत 17 नवंबर को जिले में मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135 ख, ’मतदान के दिन कर्मचारियों को सवेतन अवकाश की मंजूरी’ में उल्लेखित प्रावधान अनुसार मतदान दिवस को किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को सवेतन अवकाश स्वीकृत किए जाने के निर्देश हैं। उक्त प्रावधान अनुसार किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को, जो लोकसभा या किसी राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचन में मतदान करने का हकदार है, मतदान के दिन अवकाश मंजूर किया जाएगा। उपधारा (1) के अनुसार अवकाश मंजूर किए जाने के कारण किसी ऐसे व्यक्ति की मजदूरी से कोई कटौती या उसमें कोई कमी नहीं की जायेगी और यदि ऐसा व्यक्ति इस आधार पर नियोजित किया जाता है कि उसे सामान्यतया किसी ऐसे दिन के लिए मजदूरी प्राप्त नहीं होगी, तो इस बात के होते हुए भी उसे ऐसे दिन के लिए वह मजदूरी संदत्त की जाएगी, जो उस दिन उसे अवकाश मंजूर न किए जाने की दशा में दी गई होती। यदि कोई नियोजक उपधारा (1) और उपधारा (2) के उपबंधों का उल्लंघन करेंगा, तो ऐसा नियोजक जुर्माने से, जो पांच सौ रुपये तक का हो सकेगा, दंडनीय होगा। यह धारा ऐसे निर्वाचक को लागू नहीं होगी जिसकी अनुपस्थिति से उस नियोजन के संबंध में, जिसमें वह लगा हुआ है, कोई खतरा या सारवान हानि हो सकती है।
- धमतरी। जिले में सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 5.0 का तीसरा चरण आगामी 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.के.मण्डल ने बताया कि अभियान के दौरान रविवार अवकाश दिनों को छोड़कर स्थानीय उप स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत भवन में टीकाकरण सत्र आयोजित की जायेगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.जे.पी.दीवान ने सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 5.0 की कार्ययोजना जिला स्तर पर तैयार कर ली गई है। इस अभियान के तहत शून्य से 5 साल तक के बच्चों, गर्भवती माताओं का हेड काउंट सर्वे उपरांत लेफ्ट आउट, ड्रॉप आउट लाभार्थियों की सूची तैयार कर पूर्ण टीकाकृत किया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। हाई रिस्क एरिया, ईंट भट्ठा, निर्माण स्थल, शहरी स्लम, सघन जंगली क्षेत्र, पहाड़ी क्षेत्र, जनजाति बाहुल्य को चिन्हित किया गया है। इसमें शून्य से 5 साल तक के नियमित टीकाकरण से छूटे हुए बच्चे एवं गर्भवती माताओं को टीकाकृत किया जाएगा।
-
रायपुर। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेकारी में महिलाओं ने असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ जहां एक बार फिर मोर्चा सम्हाल लिया है वहीं खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम खौली के युवाओं ने आहूत बैठक में ग्रामीणों का पूरजोर समर्थन मिलने के बाद सक्रियता दिखलाना शुरू कर दी है ।
ग्राम टेकारी में वैसे तो ग्रामीणों ने ग्रामीण व्यवस्था के तहत अवैध शराब व गांजा बिक्री पर अंकुश लगा रखा है पर कतिपय असामाजिक तत्व अब भी चोरी छिपे धंधे से बाज नहीं आ रहे हैं । बीते दिनों ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्व में सपड़ाये एक कोचिया को रास्ते में थाना अमला द्वारा दबोचने के बाद लिप्त तत्व कुछ दबाव में तो हैं पर अब भी भट्ठी से पीने के नाम पर 2-4 पौव्वा लाकर बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं । इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर जाम ढलकाने की शिकायत कुछ जाय्दा ही है । पूर्व में चौकसी में सक्रिय महिलाओं के बरसात में खेती के मौसम में व्यस्तता के चलते चौकसी अस्थायी रुप से बंद करने व चौकसी के दौरान कतिपय विध्नसंतोषी तत्वों द्वारा उनके खिलाफ अनर्गल छींटाकशी करने व कुछ न बिगाड़ पाने की चुनौती की शिकायत पर ग्रामीण सभा अध्यक्ष रामनाथ वर्मा , पूर्व अध्यक्ष रामानंद पटेल , हुलास राम वर्मा , भूपेन्द्र शर्मा , सरपंच नंदकुमार यादव , नरेंद्र वर्मा आदि ने महिलाओं को एक बार फिर सक्रिय होने का आग्रह किया व उनका सक्रिय सहयोग का आश्वासन देते हुये मोर्चा पुनः खोलने के लिये राजी किया और उनका उत्साहवर्धन के लिये उनके साथ भ्रमण कर सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों से पौव्वा छीन भी फोड़ा । इसके बाद से महिलाये पुनः चौकसी में सक्रिय हो गयी हैं जिसके चलते फिलहाल सार्वजनिक स्थलों मे पीना पिलाना थम गया है। इधर ग्रामीण व्यवस्था लड़खड़ाने से असामाजिक गतिविधियों में लिप्त असामाजिक तत्वों के सक्रिय होने से दिनों-दिन ग्राम के माहौल खराब होते जाने से ग्राम खौली के आक्रोशित युवाओं के एकजुट हो जाने व उसके खिलाफ अभियान चलाने ग्रामीणों से आशीर्वाद मिलने के बाद युवाओं की सक्रियता व थाना अमला द्वारा एक कोचिया को रंगे हाथ पकड़ने के बाद ऊपरी तौर पर तो अवैध शराब बिक्री थमा सा दिखता है पर ग्रामीण सूत्रों के अनुसार अब भी दो असामाजिक तत्व चोरी छिपे सक्रिय रह शराब बेचने में सक्रिय हैं जिस पर थाना अमला की भी नजर है और उन्हें धर दबोचने मुखबिर लगा रखा है । इधर युवा भी लिप्त असामाजिक तत्वों को समझाईश देने के साथ साथ रोज समय बेसमय ग्राम भ्रमण कर असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखे हुये हैं । -
दुर्ग/विधानसभा आम निर्वाचन -2023 हेतु प्रेक्षक, निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों के लिए विश्राम भवनों, सर्किट हॉउस एवं गेस्ट हाउस आदि में कक्ष आरक्षित रखने हेतु जिला कार्यालय के सत्कार अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
-
दुर्ग/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र वाहन, रैली, जुलुस, नुक्कड सभा, आमसभा इत्यादि की अनुमति जारी करने हेतु कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग के संशोधित आदेश के तहत् विधानसभा- 66 वैशालीनगर में उक्त कार्य के लिए तहसीलदार धमधा एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर विधानसभा 66 वैशालीनगर श्री राधेश्याम वर्मा मो.न. 8225989859 को सहायक नियुक्त किया गया है। सहायक रिटर्निंग आफिसर श्री राधेश्याम वर्मा के माध्यम से नस्ती प्रस्तुत किया जाएगा। अनुमति जारी किये जाने के लिए खनिज शाखा प्रोग्रामिंग असिस्टेंट श्री भूषण लाल साहू मो.नं. 7587339656, आदिवासी विकास सहायक ग्रेड 03 श्रीमती संध्या कोल्हे मो.न. 7225047771, आदिवासी विकास कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री रीवानंद सिन्हा मो.न. 9685105423, आदिवासी विकास भृत्य श्री संजय कुमार साहू मो.नं. 9770335593, आदिवासी विकास भृत्य श्री टंकेश्वर शर्मा मो.न. 7999330799 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
-
दुर्ग /विधानसभा आम निर्वाचन 2023 आदर्श आचार संहिता अवधि में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सहित सभी रिटर्निंग अधिकारी/सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यालय की स्पष्ट अनुमति के बिना जिले से बाहर प्रस्थान नहीं कर सकेंगे। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने इस संबंध में निर्वाचन आयोग से प्राप्त पत्र जिले के सभी आर.ओ/ए.आर.ओ को आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्प्रेषित किया है। -
दुर्ग/ दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिनमें से भिलाई नगर निगम क्षेत्र व दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अमले द्वारा डेंगू से संबंधित नियंत्रण व रोकथाम का कार्य निरंतर किया जा रहा है। आज 16 सितम्बर 2023 को डेंगू एलिजा पॉजिटिव के 03 प्रकरण मिले। वर्तमान में 04 मरीज भर्ती है एवं कोई भी मरीज की गंभीर स्थिति नहीं है। मरीजों के निवास क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा मास्क्टिो सोर्स रिडक्शन का कार्य दैनिक रूप से किया गया है। 03 भर्ती मरीजों में से 02 हाउसिंग बोर्ड भिलाई व 01 शांति नगर भिलाई के रहवासी है। नगर निगम भिलाई, चरोदा, रिसाली जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं नगर निगम दुर्ग की टीम के द्वारा लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में लार्वा नष्टीकरण के लिए टेमीफॉस एवं एडिस मच्छर को नष्ट करने के लिए मेलाथियॉन से फागिंग का कार्य किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री जे.पी. मेश्राम से प्राप्त जानकारी अनुसार डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु दुर्ग, भिलाई, चरोदा रिसाली नगर निगम जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र, स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण/शहरीय की टीम द्वारा कुल 140951 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है, जांच किये कुलर पानी टंकी व अन्य कंटेनर की संख्या - 176275 जिनमें से 69744 खाली कराये गये। सभी कंटेनरों में 104427 स्थानों में टेमीफास डालकर लार्वा का नष्टीकरण किया गया, 143691 पाम्पलेट के माध्यम से डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य शिक्षा दी गयी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, सभी नगर निगम एवं मीडिया के द्वारा लगातार लोगों से यह अपील की जा रही है कि सप्ताह में एक दिन शुष्क दिवस के रूप में मनाया जाना डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए उचित होगा। उस दिन घर के सारे कन्टेंनर जैसे कुलर, पानी टंकी व अन्य जिसमें बारिश का पानी एकत्रित हो उसको समतल जगह में उस पानी की निकासी की जाये। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कारगर होगा। अपील नही मानने पर यदि किसी घर मे पहली बार लार्वा मिलता है तो नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा समझाईश दी जाएगी और दुसरी बार लार्वा मिलने पर 500 रू. से लेकर 5000रू. तक का अर्थदंड वसूला जाएगा जिसकी जवाबदारी स्वंय की होगी।जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.सी.बी.एस. बंजारे के द्वारा लोगो से यह अपील की जाती है कि बुखार आने पर मलेरिया एवं डेंगू की जाँच की जाये। डेंगू एवं मलेरिया की जॉच जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सभी सामु.स्वा. केन्द्र/ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में जॉच निःशुल्क किया जा रहा है। जॉच के उपरान्त ही डॉक्टर के परामर्श से दवा लेना उचित होगा। -
कलेक्टर ने ली बैंकर्स की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
रायपुर/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में जिले के बैंकिंग संस्थाओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान चुनाव अभ्यर्थियों का जीरो बैलेंस खाता खोला जाए। साथ ही चुनाव के समय बैंक खाताओं से होने वाले संदेहास्पद लेन-देन, किसी खाते से अधिक संख्या में पैसे की निकासी और एक ही दिन में अलग-अलग नाम से निकासी अवांछित लेनदेन होने की स्थिति में तुरंत ही सूचना दी जाए।
डॉ भुरे ने कहा कि लेनदेन की समस्त रिकॉर्डिंग सीसीटीवी के माध्यम से अनिवार्य रूप से रखा जाए। ऑनलाइन बैंकिंग यूपीआई के माध्यम से होने वाले लेनदेन की भी निगरानी की जाए। यदि किसी बैंक खाता यूपीआई के माध्यम से लगातार कैश ट्रांजेक्शन किया जाता है या किसी बैंक खाता जिस पर काफी समय से लेन देन ना हुआ हो और उस खाते से ही लेनदेन किया जाता है तो इसकी सूचना भी दी जाए। उन्होंने बैंकर्स को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। एसएसपी श्री प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किसी खाते से एक लाख से अधिक का लेन-देन किया जाता है और छोटी-छोटी राशियों के संदेहास्पद लेन-देन, एक ही जगह के एटीएम से बार-बार निकासी होने की स्थिति मे संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि बैंकों के सामान्य कार्यों के साथ-साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कैश ट्रांजैक्शन हेतु जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई पालन सुनिश्चित किया जाए ।
बैठक में बताया गया कि चुनाव के दौरान बैंकों के माध्यम से कैश फ्लो की निगरानी हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम एप में सुविधा है। सभी शासकीय/अर्धशासकीय बैंक शाखाओं का संपूर्ण विवरण ऑनलाइन पोर्टल में एंट्री किया जाना अनिवार्य है। बैंकों द्वारा कैश वाहन के परिवहन किए जाने हेतु ऑनलाइन पोर्टल में डीएलबीसी लॉगिन के माध्यम से समस्त बैंक ब्रांच जिनके द्वारा कैश वहां का परिवहन किया जाना है इत्यादि प्रोफाइल बनाकर लॉगिन करना पड़ेगा होगा। इसके पश्चात कैश वाहन जाने पर उसकी पूर्ण जानकारी एंट्री करें। क्यूआर कोड जनरेट कर वाहन में लगाना होगा। कैश ट्रांसफर ट्रांसपोर्टेशन में उपयोग में ले जाने वाले वाहन में क्यूआर कोड चस्पा करना अनिवार्य होगा जिसमें वाहन संबंधी जानकारी जैसे वहां की जानकारी दी एक बार जनरेट कर कोड एक बार में कैश ट्रांजैक्शन हेतु ही उपयोग किया जाएगा। क्यूआर कोड जनरेट करने पर चुनाव के दौरान चेक-पोस्ट/नाके में जांच किए जाने पर बार कोड स्कैनिंग के माध्यम से ऑथेंटिकेशन किया जाएगा जिससे असुविधा नहीं होगी। बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। -
बालोद। बालोद जिले के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन ड्यूटी के दौरान प्रकट होने वाले स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों के आकस्मिक लक्षण एवं गंभीर बीमारियों के प्रकट होने पर तत्काल आपातकालीन चिकित्सा उपचार से अवगत कराने के संबंध में आज प्रशिक्षण दिया गया। जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत निर्वाचन कार्य में लगे जिले के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य के दौरान बीमारियों के लक्षण एवं गंभीर बीमारी होने पर उससे बचाव के उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत के मुुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक एवं जिले के सभी रिटर्निंंग अधिकारियों के अलावा निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में राज्य निर्वाचन कार्यालय से उपस्थित स्वास्थ्य सलाहकार श्री पवन राठौर एवं डाॅ. डिप्टी श्रीवास ने अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर उससे तात्कालिक निजात पाने के उपायों के संबंध में सारगर्भित जानकारियाँ दी। इस दौरान उन्होंने दिल का दौरा, लकवा एवं मिर्गी के बीमारी के लक्षण दिखाई देने एवं बीमारी प्रकट होने पर इसके रोकथाम के उपायों तथा इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियोें के संबंध में जानकारी दी। उन्होेंने इन बीमारियों से बचाव के उपाय सुनिश्चित करने हेतु खान-पान, दिनचर्या एवं जरूरी उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके अलावा अधिकारी-कर्मचारी इस दौरान किए जाने वाले प्राथमिक उपचार के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस दौरान राज्य निर्वाचन कार्यालय से उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने जिले के निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। -
किसी भी प्रकार के संदिग्ध चीज का पता चलने पर व्यय अनुवीक्षण सेल के कंट्रोल रूम के दूरभाष पर दी जा सकती है जानकारी
बालोद। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत बालोद जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय के अंतर्गत गठित व्यय अनुवीक्षण सेल में शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष क्रमांक 61 एवं काॅल सेंटर पूरे समय क्रियाशील रहकर मुस्तैदी के साथ कार्य किया जा रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा आम लोगों से स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव को प्रभावित करने से संबंधित किसी भी प्रकार के संदिग्ध चीज का पता चलने पर तत्काल काॅल सेंटर के दूरभाष क्रमांक 07749-299101 पर तत्काल सूचित करने की अपील की गई है। - -कलेक्टर ने शहर के दो केंद्रों का लिया जायजा-मतदान दलों को कलेक्टर ने दिए महत्वपूर्ण टिप्स-मतदान केंद्रों में पीठासीन अधिकारी की हैसियत कलेक्टर के समानबिलासपुर। विधानसभा चुनाव के लिए गठित मतदान दलों के प्रशिक्षण का प्रथम चरण आज बिलासपुर सहित सभी चारों ब्लॉक मुख्यालयों में एक साथ शुरू हुआ। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने शहर के दो प्रशिक्षण स्थलों मल्टीपर्पस स्कूल दयालबंद एवं लालबहादुर शास्त्री स्कूल का निरीक्षण कर दलों को जरूरी टिप्स दिए। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन से जुड़ी हर कड़ी महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण में बताए जा रहे हर पहलूओं और बारीकियों को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लें। निर्वाचन कार्य के सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्रशिक्षण का विशेष महत्व होता है। मास्टर ट्रेनर द्वारा बताई जा रही सभी बातों को ध्यान से सुनते हुए समुचित रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्रशिक्षण में उन्होंने पौन घण्टे तक प्रशिक्षणार्थियों से लिए गए प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली और प्रशिक्षण से संबंधित सवाल भी पूछे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के शंकाओं का समाधान भी किया। इसी कड़ी में नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत ने मस्तूरी एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अजय अग्रवाल ने तखतपुर में चल रहे निर्वाचन प्रशिक्षण का जायजा लिया।कलेक्टर ने कहा कि जिस प्रकार जिला निर्वाचन अधिकारी जिले में निर्वाचन के लिए प्रमुख होता है उसी प्रकार पीठासीन अधिकारी पोलिंग बूथ में प्रमुख होंगे। आपकी कार्यप्रणाली पर सबकी नजर होती है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों को गंभीरता से पढ़े। 5 साल में एक बार चुनाव का यह महत्वपूर्ण कार्य कराने का हमें अवसर मिलता है। इसे जिम्मेदारी और सम्मान के रूप में ले। उन्होंने चुनाव आयोग के मंशानुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने पर जोर दिया। कलेक्टर ने मास्टर ट्रेनरों से कहा कि व्हीव्हीपेट, ईव्हीएम, कंट्रोल यूनिट का प्रयोग करके दिखाए। कलेक्टर ने मतदान दल में शामिल अधिकारी और कर्मचारियों से उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से मशीनों के क्रम सीआरसी, मॉक पोल जैसे प्रश्न पूछे।उल्लेखनीय है कि जिले में 8 हजार 200 से ज्यादा प्रशिक्षणार्थियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदान सामग्री ईव्हीएम, मतदाता सूची, सीलिंग एवं अन्य सामग्री जैसे कि मतदाता रजिस्टर, मतदाता पर्जी, एड्रेस टैग, अमिट स्याही, मॉक पोल आदि के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थियों को मतदान पूर्व की तैयारियां, ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपेट को सील करना, मतदान प्रारंभ करना, डाकमत पत्र, निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र, निशक्तः मतदाताओं द्वारा मंताकन, अमिट स्याही लगाना, मतदाता के हस्ताक्षर जैसी प्रक्रियाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि व्हीव्हीपेट, कंट्रोल एवं ईव्हीएम के सभी तार स्पष्ट रूप से दिखने चाहिए इसमें पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। कहीं से भी छुपा होना नहीं चाहिए। प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2, 3 के कर्तव्यों के बारे में भी प्रकाश डाला गया।
- बिलासपुर,। विधानसभा निर्वाचन के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय, न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07752-222877 है। कंट्रोल रूम में अधिकारी-कर्मचारी चौबीसो घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्री अरूण खलखो है। यह कंट्रोल रूम निर्वाचन की समाप्ति तक संचालित होगा।निर्वाचन की प्रक्रिया के दौरान व्यय अनुवीक्षण में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मध्य संपर्क स्थापित करने, अनुवीक्षण दलों को सूचना देने, निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग संबंधी जानकारियांे एवं सूचनाओं का आदान-प्रदान एवं शिकायतों को रजिस्टर करने यह कंट्रोल रूम कार्य करेगा।
- कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए अधिसूचना के प्रकाशन के उपरांत अब तक केशकाल विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवारी के लिए सात और कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवारी के लिए आठ अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया है। केशकाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवारी के लिए जिन अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया है, उनमें बहुजन समाज पार्टी से ग्राम नेलाझर के दिनेश कुमार मरकाम, अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया से ग्राम कोनगुड़ के सोनसिंह, कांग्रेस पार्टी से ग्राम पलना के संतराम, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से बनियागांव के अक्षय कुमार, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी से ग्राम हाथीपखना के दिनेश कुमार, भारतीय जनता पार्टी से पेंड्रावन के नीलकंठ टीकाम, आम आदमी पार्टी से केशकाल के जुगल किशोर, कोंडागांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवारी के लिए बहुजन समाज पार्टी से पुसपाल के गिरधर नेताम, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से तमरावंड के जय प्रकाश नेताम, आम आदमी पार्टी से कोंडागांव के शंकर लाल नेताम, इंडियन नेशनल कांग्रेस से भेलवापदर के मोहन मरकाम, राष्ट्रीय जनता पार्टी से दहीकांेगा के कंवल सिंह, शिव सेना से सण्डसा के घनश्याम मरकाम, भारतीय जनता पार्टी से कोंडागांव की लता उसेण्डी, सर्व आदि दल से करंजी के ज्ञान प्रकाश ने नाम निर्देशन पत्र लिया है।
- -भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में बिना अनुमति निकाले रैली-तीन दिन में देना होगा जवाब अथवा निर्वाचन व्यय पर जुड़ेगा खर्चकोरिया, / विधानसभा निर्वाचन 2023 की घोषणा किये जाने पश्चात जिले में दण्ड प्रक्रिया सहित की धारा-144 प्रभावशील है, जिसके अनुसार आमसभा, रैली, जुलूस एवं धरना आयोजित करने के पूर्व उसकी विधिवत सूचना व अनुमति कानून व्यवस्था से जुड़े सक्षम अधिकारी को लिखित मे लेना- देना आवश्यक है।आज जिला कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने कोरिया जिले के सोनहत थाना हेतु गठित उड़नदस्ता दल (एफ.एस.टी) द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत के अंतर्गत तहसील सोनहत क्षेत्र में 15 अक्टूबर 2023 को भरतपुर-सोनहत विधानसभा के महिला प्रत्याशी श्रीमती रेणुका सिंह द्वारा जनसम्पर्क का कार्यक्रम किया गया।जानकारी के मुताबिक उड़नदस्ता दल (एफ.एस.टी) द्वारा कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिग की क्लिप सहित प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार धारा 144 द.प्र.सं. आदर्श आचार संहिता एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो का उल्लघंन किया जाना पाया गया। प्रत्याशी श्रीमती रेणुका सिंह द्वारा इस कार्यक्रम हेतु सम्बंधित कार्यालय से कोई अनुमति प्राप्त नही की गई थी और न ही विधानसभा भरतपुर-सोनहत के रिटर्निग ऑफिसर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भरतपुर से जारी कोई अनुमति पत्र उड़नदस्ता दल को अवलोकन हेतु प्रस्तुत किया गया।जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लंगेह तत्काल मामले को संज्ञान में लिया व सम्बंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त भी की। श्रीमती सिंह कार्यक्रम के दौरान लगभग 40 चार पहिया वाहनों का काफिला शामिल किया गया था। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशो के अनुसार काफिले में शामिल 10 वाहनों के बाद 200 मीटर की दूरी रखा जाना चाहिए, किन्तु कार्यक्रम के दौरान इन निर्देशो का उल्लघंन किया गया।ग्राम पहाड़पारा एवं कटगोड़ी में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान काफिले में वाहनों की अधिकता एवं उन्हें सड़क पर बेतरतीब खड़े किये जाने के कारण आम लोगों का आवागमन बाधित हुआ। ग्राम पहाड़पारा, कटगोड़ी, घुघरा, कैलाशपुर, केशगंवा, सोनहत, पोड़ी, रजौली, भैंसवार, चकडांड़, बुड़ार एवं पुसला चौक में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक स्थान पर लगभग 80 से 100 की संख्या में लोग उपस्थित थे और यह भेंट मुलाकात कार्यक्रम नुक्कड़ सभा के स्वरूप में आयोजित किया गया। कैलाशपुर चौक से सोनहत तक बाईक रैली निकाली गई, जिसमें लगभग 50 बाईक शामिल थे। बाईक रैली हेतु भी सक्षम अधिकारी से कोई अनुमति प्राप्त नही की गई थी।ऐसी तमाम कारणों के कारण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैकुंठपुर-सोनहत विधानसभा के महिला प्रत्याशी श्रीमती रेणुका सिंह को धार 144 दं.प्र.सं एवं आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर समुचित जानकारी के साथ उपलब्ध कराने का उल्लेख किया गया है।
- - राजनांदगांव के लिए सर्वाधिक 16 लोगों ने लि नामांकन फार्मराजनांदगांव ।नामाकंन प्रक्रिया के दूसरे दिन सोमवार को जिले के राजनांदगांव सहित डोंगरगढ़, डोंगरगांव व खुज्जी विधानसभा सीट के लिए अब तक 37 लोगों ने नामांकन पत्र लिया है। वहीं पांच अभ्यर्थियों ने दूसरे दिन नामांकन पत्र जमा भी किया है। सर्वाधिक 16 फार्म राजनांदगांव सीटे के लिए जारी हुए हैं। जमा होने के मामले में भी यह सबसे आगे है। पांच में से तीन फार्म राजनांदगांव से ही हैं। बुधवार को कांग्रेस की नामांकन रैली है। उस दिन भी बड़ी संख्या में फार्म जमा होने की संभावना है।बता दें कि 13 अक्टूबर से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा ने बताया कि सोमवार को डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) के लिए नौ, राजनांदगांव के लिए 16 और विधानसभा क्षेत्र 76 -डोंगरगांव के लिए आठ व खुज्जी के लिए चार लोगों ने नामांकन फार्म लिया है। इसके अलावा पांच अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा भी किया है। इसमें राजनांदगांव विधानसभा के लिए भाजपा के अभ्यर्थी डा. रमन सिंह, कांग्रेस के गिरीश देवांगन व निर्दलीय दीपा रामटेके, डोंगरगढ़ विधानसभा सीट के लिए भाजपा के अभ्यर्थी विनोद खांडेकर ने नामांकन फार्म जमा किया है। इसी तरह डोंगरगांव विधानसभा के लिए भाजपा के भरत लाल वर्मा ने नामांकन फार्म जमा किया है। उप निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा ने बताया कि सोमवार को खुज्जी विधानसभा के लिए किसी भी व्यक्ति ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं किया है।इधर मोहला-मानपुर विधानसभा के लिए सोमवार को दो अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया । जिसमें कांग्रेस के इंद्रशाह मंडावी और गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी से राजेंद्र कुमार उसारे शामिल है। नामांकन प्रक्रिया 20 अक्टूबर तक चलेगी। दो दिनों में पांच अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिया गया है। लेकिन अभी तक किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन जमा नहीं किया है।
- -कलेक्टर ने ली बैंकर्स की बैठक, दिए आवश्यक निर्देशरायपुर / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में जिले के बैंकिंग संस्थाओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान चुनाव अभ्यर्थियों का जीरो बैलेंस खाता खोला जाए। साथ ही चुनाव के समय बैंक खाताओं से होने वाले संदेहास्पद लेन-देन, किसी खाते से अधिक संख्या में पैसे की निकासी और एक ही दिन में अलग-अलग नाम से निकासी अवांछित लेनदेन होने की स्थिति में तुरंत ही सूचना दी जाए।डॉ भुरे ने कहा कि लेनदेन की समस्त रिकॉर्डिंग सीसीटीवी के माध्यम से अनिवार्य रूप से रखा जाए। ऑनलाइन बैंकिंग यूपीआई के माध्यम से होने वाले लेनदेन की भी निगरानी की जाए। यदि किसी बैंक खाता यूपीआई के माध्यम से लगातार कैश ट्रांजेक्शन किया जाता है या किसी बैंक खाता जिस पर काफी समय से लेन देन ना हुआ हो और उस खाते से ही लेनदेन किया जाता है तो इसकी सूचना भी दी जाए। उन्होंने बैंकर्स को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। एसएसपी श्री प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किसी खाते से एक लाख से अधिक का लेन-देन किया जाता है और छोटी-छोटी राशियों के संदेहास्पद लेन-देन, एक ही जगह के एटीएम से बार-बार निकासी होने की स्थिति मे संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की जाएगी।उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि बैंकों के सामान्य कार्यों के साथ-साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कैश ट्रांजैक्शन हेतु जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई पालन सुनिश्चित किया जाए ।बैठक में बताया गया कि चुनाव के दौरान बैंकों के माध्यम से कैश फ्लो की निगरानी हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम एप में सुविधा है। सभी शासकीय/अर्धशासकीय बैंक शाखाओं का संपूर्ण विवरण ऑनलाइन पोर्टल में एंट्री किया जाना अनिवार्य है। बैंकों द्वारा कैश वाहन के परिवहन किए जाने हेतु ऑनलाइन पोर्टल में डीएलबीसी लॉगिन के माध्यम से समस्त बैंक ब्रांच जिनके द्वारा कैश वहां का परिवहन किया जाना है इत्यादि प्रोफाइल बनाकर लॉगिन करना पड़ेगा होगा। इसके पश्चात कैश वाहन जाने पर उसकी पूर्ण जानकारी एंट्री करें। क्यूआर कोड जनरेट कर वाहन में लगाना होगा। कैश ट्रांसफर ट्रांसपोर्टेशन में उपयोग में ले जाने वाले वाहन में क्यूआर कोड चस्पा करना अनिवार्य होगा जिसमें वाहन संबंधी जानकारी जैसे वहां की जानकारी दी एक बार जनरेट कर कोड एक बार में कैश ट्रांजैक्शन हेतु ही उपयोग किया जाएगा। क्यूआर कोड जनरेट करने पर चुनाव के दौरान चेक-पोस्ट/नाके में जांच किए जाने पर बार कोड स्कैनिंग के माध्यम से ऑथेंटिकेशन किया जाएगा जिससे असुविधा नहीं होगी। बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
- -सार्वजनिक संपत्तियों से 3.37 लाख और निजी संपत्तियों से 1.63 लाख से अधिक प्रचार सामग्रियां हटाई गईं, राज्य भर में इस तरह के कुल 5.51 लाख से अधिक प्रकरणों की पहचानरायपुर । राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत सार्वजनिक और निजी संपत्तियों से 15 अक्टूबर तक पांच लाख 449 वॉल राइटिंग, पोस्टर, बैनर इत्यादि हटाने की कार्यवाही की गई हैं। सार्वजनिक संपत्तियों से तीन लाख 37 हजार 060 और निजी संपत्तियों से एक लाख 63 हजार 389 प्रचार सामग्रियां हटाई गई हैं।राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि सभी कलेक्टरों और जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कुल पांच लाख 51 हजार 699 प्रकरण चिन्हांकित किए गए हैं। इनमें तीन लाख 61 हजार 378 सार्वजनिक संपत्तियों से और एक लाख 90 हजार 321 प्रकरण निजी संपत्तियों से संबंधित हैं। अधिनियम के तहत प्रदेश भर में अब तक दो लाख 33 हजार 074 वॉल राइटिंग, एक लाख 58 हजार 810 पोस्टर, 70 हजार 405 बैनर और 90 हजार 669 अन्य प्रचार सामग्रियों की पहचान की गई है।आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से संपत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत दुर्ग जिले में सरकारी और निजी संपत्तियों से बैनर, पोस्टर, वॉल राइटिंग इत्यादि हटाने की 25 हजार 232, सुकमा में 5151, गरियाबंद में 7453, बेमेतरा में 14 हजार 832, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में 3382, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में दो, बालोद में 27 हजार 356, जशपुर में 8305, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 846, सरगुजा में 20 हजार 592, बलौदाबाजार-भाटापारा में 20 हजार 628, रायगढ़ में 24 हजार 953, सूरजपुर में 12 हजार 129 और कांकेर में 15 हजार 918 कार्यवाही की गई हैं।संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत बिलासपुर जिले में कुल 67 हजार 501, दंतेवाड़ा में 1420, महासमुंद में 7666, जांजगीर-चांपा में 18 हजार 204, बस्तर में 1332, कोरबा में 67 हजार 120, कोण्डागांव में 14 हजार 584, कबीरधाम में 12 हजार 170, बीजापुर में 2632, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 6065, राजनांदगांव में 6412, बलरामपुर-रामानुजगंज में 9768, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 2777, कोरिया में 6184, नारायणपुर में 1008, मुंगेली में 12 हजार 737, सक्ती में 9526, धमतरी में 18 हजार 109 और रायपुर में 50 हजार 760 संपत्तियों से वॉल राइटिंग, पोस्टर, बैनर इत्यादि हटाने की कार्यवाही 15 अक्टूबर तक की गई है।
-

-पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी पहनी अग्र गौरव पगड़ी
-छत्तीसगढ़ी अग्रवाल अग्र युवा मंच ने नवरात्रि के अवसर पर किया रास गरबा
रायपुर। छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के रविवार को अग्र युवा मंच द्वारा प्रथम पुरुष महाराजाधिराज श्री अग्रसेन महाराज जी की जयंती के अवसर पर पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय से घोड़े बग्घी, गढ़वा बाजा,राउत नाचा के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली।रविवार सुबह अग्रसेन जयंती के अवसर पर गुढिय़ारी इकाई में केंद्रीय अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल की उपस्थिति में इकाई अध्यक्ष राजेश अग्रवाल व समिति गौरव पूजन व भोग प्रसादी रखा गया। उसके पश्चात कोटा से बाइक रैली की शक्ल में अग्रवाल बंधु मुख्य कार्यक्रम स्थल पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय पहुंचे।शंकर नगर इकाई ने अध्यक्ष संजय अग्रवाल व केंद्रीय उपाध्यक्ष धीरज अग्रवाल की उपस्थिति में रायपुर के मरीन ड्राइव के सामने पोहा वितरण किया गया। पूजन पश्चात कार रैली की शक्ल में सभी बंधु अग्रसेन महाविद्यालय पहुंचे।
अग्रसेन जयंती पर मुख्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज रायपुर इकाई के छत्तीसगढ़ी अग्र युवा मंच के तत्वाधान में पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस मौके पर महाराज अग्रसेन जी की कांस्य प्रतिमा के साथ निकली शोभा यात्रा में पुरुषों के साथ महिलाओं ने अग्र गौरव पगड़ी पहनी हुई थी। भव्य शोभा यात्रा रायपुर नगर के गोवर्धन चौक, बनियापारा, कायस्थ पारा, टुरी हटरी, लीली चौक, दानी पारा से होकर गुजरी । इस दौरान घर -घर से महिलाओं ने महाराज अग्रसेन जी की मंगल आरती उतारी तो वहीं अग्रजनों ने पटाखे फोडक़र स्वागत किया। शोभायात्रा मार्ग में तेरह स्थान पर भंडारा प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया था।शोभायात्रा समापन पश्चात छत्तीसगढ़ी अग्रवाल अग्र युवा मंच द्वारा नवरात्रि के पावनअवसर पर रास गरबा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशील सन्नी अग्रवाल थे और अध्यक्षता दाऊ अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल ने की। कार्यक्रम का संयोजन छत्तीसगढ़ी अग्र युवा मंच के अध्यक्ष दाऊ आशीष अग्रवाल और दाऊ प्रतीक अग्रवाल ने किया। रास गरबा महोत्सव में बेस्ट डांसर मेल फीमेल, बेस्ट ग्रुप डांस, बेस्ट ड्रेस अप सहित अनेक पुरस्कार भी रखे गए थे। मुंबई के डीजे ग्रुप के संगीतमय माहौल में अग्र जन रात तक मां दुर्गा की भक्ति रस में डूबे रहे।पूरे कार्यक्रम के संरक्षक दाऊ उमेश, दाऊ सी के, चुन्नू भैया,दाऊ संतोष, दाऊ अमित,दाऊ आशीष,दाऊ अनुपम, दाऊ सौरभ,दाऊ पंकज,दाऊ विवेक,दाऊ प्रवीण, दाऊ नवीन , सुषमा, तृप्ति, रश्मि,रूबी,दाऊ नीरज, शाहिद सहित बड़ी संख्या में अग्रजन उपस्थित रहे। - -कुरूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मरौद की घटनाधमतरी। पूर्व विधायक स्वर्गीय सोमप्रकाश गिरी के पुत्र व बहू पर अज्ञात लोगों ने उनके घर में घुसकर डंडा व राड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उपचार के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया,जहां उनके पुत्र चन्द्रशेखर गोस्वामी उर्फ बल्लू (55) की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी अर्चना गोस्वामी अस्पताल में भर्ती है।कुरूद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह छह बजे कुछ नकाबपोश मरौद पहुंचे। यहां पूर्व विधायक स्व. सोमप्रकाश गिरी के घर में घुसकर उनके पुत्र चन्द्रशेखर गोस्वामी उर्फ बल्लू (55) और उनकी पत्नी अर्चना गोस्वामी से डंडा व राड से मारपीट शुरू कर दी। नकाबपोशों ने चन्द्रशेखर की बेदम पिटाई की। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों के पहुंचने के बाद सभी हमलावर भाग निकले। गंभीर अवस्था में घायल दोनों पति-पत्नी को धमतरी मसीही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चन्द्रशेखर की मौत हो गई। अस्पताल में उनकी पत्नी का इलाज जारी है। घटना की सूचना के बाद शव का पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मृतक चन्द्रशेखर गोस्वामी भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता थे। इस घटना के बाद कुरूद के भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश उबल पड़ा और कुरूद थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।




.jpg)


.jpg)
.jpg)








.jpeg)





.png)


.jpg)
.jpg)