- Home
- छत्तीसगढ़
- -, बैग/पीठ मे रेडियम स्टीकर लगाकर करें पदयात्रा, हेल्पलाइन नंबर जारीभिलाई नगर । यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा डोगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों के लिए रूट प्लान बनाया गया है। उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) द्वारा पदयात्रियो एवं नवरात्रि संबंधित यातायात व्यवस्था के लिए यातायात जोन प्रभारी एवं अधिकारीयों की मिटिंग लेकर निर्देश दिये गये है।रात्रि के समय हाईवे मे 04 पेट्रोलिंग वाहन तैनात रहेगी।यातायात पुलिस ने पदयात्रियों से अपील है कि दुर से दिखाई देने वाले वस्त्रों का प्रयोग करे एवं बैग/पीठ मे रेडियम स्टीकर लगाकर चले। पदयात्री सर्विस रोड का प्रयोग करे हाईवे व बाइ्पास मार्ग का प्रयोग न करें।दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करे एवं तीन सवारी यात्रा न करे। माल वाहक वाहन में बिलकुल भी यात्रा ना करे।पदयात्रियों के लिये यातायात हेल्पलाइन नम्बर 9479192029 जारी किया गया।उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीश ठाकुर के द्वारा नवरात्रि में मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए डोगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों की सुरक्षा के मददेनजर एवं नवरात्रि में दुर्गा पंडालो मे होने वाली भीड के दौरान सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए आज यातायात मुख्यालय में समस्त यातायात जोंन प्रभारी एवं अधिकारीयों की मिटिंग लेकर अपने-अपने जोन एवं बिट क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित क्षेत्र के नगर निगम, बिजली विभाग, बीएसपी एवं ग्राम पंचायत से मिलकर उचित प्रकाश व्यवस्था, पानी, साफ-सफाई, पदयात्रियों के लिए बेरिकेटिंग करने हेतु निर्देश दिए गए साथ ही नवरात्रि के दौरान शाम के समय दुर्गा पंडालों में होने वाली भीड के दौरान मार्ग व्यवस्था बाधित न हो इस हेतु बडे पंडालों के सदस्यो से मिलकर व्यवस्था बनाने बताया गया। साथ ही साथ यातायात पुलिस दुर्ग पदयात्रियों से निर्धारित मार्ग मे चलने एवं वाहन चालको से निम्न सावधानियां रखने की अपील करती है:-~ दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों से अपील ~पदयात्री मार्ग:-* कुम्हारी - चरोदा - सिरसागेट चौक - डबरापारा - खुर्सीपार चौक - पावर हाउस चौक - पावर हाउस अण्डरब्रिज - मुर्गा चौक - सेन्ट्रल एवेन्यू मार्ग - सेक्टर 09 चौक - 32 बंगला तिराहा - वाईसेप ब्रिज - मालवीय नगर चौक - पटेल चौक - गंजपारा - पुलगांव चौक - शिवनाथ नदी ब्रिज - अंजोरा बस्ती - अंजोरा बाईपास ।पदयात्री अपने पीठ पर या बैग में रेडियम स्टीकर लगाकर चले एवं रिफ्लेक्टिव कपडे पहने डार्क कलर का कपडा ना पहनें ताकि वाहन चालक को आप आसानी से दिखाई दे सकें।सड़क के एकदम किनारे बांये ओर चले वाहन चलने वाले सडक पर ना चले ताकि दुर्घटना से बच सकें।-देर रात यात्रा प्रारंभ करने से बचें।-प्रशासन द्वारा निर्धारित पदयात्रा मार्ग पर ही चले।-पदयात्रा के दौरान सड़क पर विश्राम ना करे अन्यथा एक गंभीर दुर्घटना के शिकार हो सकते है।-पदयात्रा मार्ग पर बांये ओर वाहन चल रहे होगें अतः सचेत एवं चौकन्ना होकर पदयात्रा करें।~ दर्शन के लिए वाहन से जाने वाले वाहन चालको से अपील~▫️ देर रात यात्रा करने से बचे▫️ अधूरे नींद (अनिंद्रता) में वाहन ना चलाये।▫️ वाहन में क्षमता से अधिक सवारी ना बैठायें।▫️ शराब एवं किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन ना चलाये।▫️सड़क पर वाहन पार्क ना करें।▫️ रात्रि के समय वाहन लोबीम (डिपर) पर चलायें।▫️ पदयात्री थके होने के कारण कई बार असुरक्षित हो जाते है अतः आप सतर्कतापूर्वक वाहन चलाये और दुर्घटना से बचें।
- दुर्ग 1 । भारतीय डाक विभाग के दुर्ग डाक संभाग ने एक बहुत ही अनोखी पहल की है। जिसमें स्वच्छता अभियान के तहत प्लास्टिक बैगों से हो रहे प्रदूषण को देखते हुए भारतीय डाक विभाग ने कपड़ों से बने थैलों को बढ़ावा देने के लिए एक पहल की शुरुआत की जिसमें कोई भी नागरिक अपने घर से किसी भी प्रकार का पुराना कपड़ा लाकर उसका थैला बनाकर मुफ्त में ले जा सकता है। इसके लिए डाक विभाग ने एक सिलाई मशीन के साथ एक दर्जी को रखा है जो कार्यालय समय में पुराने कपड़ों से नए बैग बनाने का कार्य कर रही है। आगे जानकारी देते हुए प्रवर अधीक्षक डाकघर दुर्ग संभाग हरीश कुमार महावर ने बताया कि भिलाई-1 उप डाकघर में यह सुविधा आम नागरिकों के लिए पूर्ण रूप से निशुल्क है तथा कार्यालय समय में पुराने कपड़े लाकर थैले बनाए जा सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य प्लास्टिक से हो रहे प्रदूषण को रोकना है तथा प्लास्टिक बैग को ना अपनाकर कपड़ों के थैले के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यह योजना आम नागरिक के लिए भिलाई-1 उप डाकघर में 12 अक्टूबर से शुरुआत की गई है। जो 14 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी। अच्छा प्रतिसाद मिलने पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है!
- -सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देशराजनांदगांव । क्वांर नवरात्र पर्व 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों की सेवा के लिए पंडाल लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस बार भी प्रशासन द्वारा सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कलेक्टर ने डोंगरगढ़ में क्वांर नवरात्र मेले की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को नवरात्रि के पहले सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सेवा पंडाल, पार्किंग व अन्य व्यवस्था चाक-चौबंद रखने कहा है।कलेक्टर डोमन सिंह ने डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर में 15 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे क्वांर नवरात्रि पर्व की तैयारी के संबंध में डोंगरगढ़ छिरपानी परिसर में अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टरने कहा कि श्रद्धा एव आस्था के केंद्र डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पदयात्री पहुंचते हैं। देश, प्रदेश एवं दूर दराज से यहां श्रद्धालु एवं पदयात्री पहुंचते हैं। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए, सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि मां बम्लेश्वरी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों के लिए अच्छा सेवा पंडाल एवं अच्छी व्यवस्था रहे। बैठक में उन्होंने रोपवे के मेंटेंनेस के संबंध में जानकारी ली। रोपवे संचालक को रोपवे का फिटनेस सर्टिफिकेट देने कहा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सर्वोपरि है। कलेक्टर ने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेले में चाक चौबंद व्यवस्था होनी चाहिए। कलेक्टर ने पेयजल की नियमित आपूर्ति करने, विद्युत, साफ-सफाई व्यवस्था, बेरिकेटिंग, पार्किंग व्यवस्था तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला के दौरान भीड़ की स्थिति नहीं होनी चाहिए। इसके लिए पार्किंग एवं अन्य व्यवस्था के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। पार्किंग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी होनी चाहिए।
- -आइआरएस मुग्धा किरण व ललिता कुमारी व्यय प्रेक्षक नियुक्तराजनांदगांव ।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में विधानसभा चुनाव में निर्वाचन कार्य सुचारू रूप से निर्धारित समयावधि में संपादित करने के लिए दो निर्वाचन व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके लिए भारतीय राजस्व सेवा की दो महिला अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र डोंगरगढ़ व विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव के लिए आइआरएस मुग्धा किरण सरदेशपांडे तथा विधानसभा क्षेत्र डोंगरगांव एवं विधानसभा क्षेत्र खुज्जी के लिए आइआरएस ललिता कुमारी को व्यय प्रेक्षक बनाया गया है।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने निर्वाचन व्यय प्रेक्षकों को निर्वाचन के संबंध में उनके प्रवास के दौरान आवश्यक सहयोग करने के लिए दो लायजनिंग आफिसर नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने निर्वाचन के संबंध में व्यय प्रेक्षक आइआरएस मुग्धा किरण सरदेशपांडे के आवश्यक सहयोग के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना संभाग राजनांदगांव से कार्यपालन अभियंता ज्ञानेंद्र कश्यप एवं व्यय पे्रेक्षक आइआरएस ललिता कुमारी के आवश्यक सहयोग के लिए जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र राजनांदगांव के महाप्रबंधक एसके सिंह को लायजनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। लायजनिंग ऑफिसर व्यय प्रेक्षकों को उनके आगमन पर उनके साथ आवश्यक समन्वय करेंगे तथा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उनके जिले में रहने तक आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
- -पहले दिन सुबह पूजा-अर्चना एवं शाम को ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी- रास गरबा का रंगारंग आयोजन भी होगा*टी सहदेवभिलाई नगर। सेक्टर 05 स्थित माता कामाक्षी मंदिर में छग अग्निकुल क्षत्रिय समाज के बैनर तले रविवार से आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्रि महोत्सव में रास गरबा समेत विविध कार्यक्रमों की धूम रहेगी। पहले दिन केंद्रीय समिति द्वारा सुबह पूजा-अर्चना एवं शाम को ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। महोत्सव में हर दिन सुबह माता कामाक्षी की प्रतिमा को अलग-अलग रंगों के नूतन वस्त्र धारण कराकर उनका अभिषेक किया जाएगा। इस दौरान माता के दरबार में आस्था के ज्योत जलते रहेंगे।समूचे जिले में अग्निकुल क्षत्रिय समाज की आस्था के एकमात्र केंद्र कामाक्षी मंदिर में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में केंद्रीय समिति के अलावा कैंप मंडल, चरोदा मंडल, छावनी मंडल, पुरैना मंडल, महिला सेवा समिति, सेक्टर मंडल एवं खुर्सीपार मंडल द्वारा प्रतिदिन सुबह पूजा-अर्चना की जाएगी। कम समय में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके इस मंदिर में आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।अंतिम दिन निकाली जाएगी कलश-यात्रामहोत्सव के दूसरे दिन भक्ति संगीत, तीसरे दिन नृत्य, चौथे दिन ऑर्केस्ट्रा, पांचवे दिन कुमकुम पूजा, माता के वस्त्रों की नीलामी, समाज के बच्चों द्वारा शास्त्रीय नृत्य, छठवें दिन नव दुर्गा अवतार का नाट्यमंचन, सातवें दिन अक्षराभ्यास, चित्रकला, रंगोली, खेल, फैंसीड्रेस प्रतियोगिताएं, आठवें दिन माता की गोदभराई, हवन तथा अंतिम दिन यानी सोमवार को सुबह नव कन्याभोज और शाम को कलश-यात्रा निकाली जाएगी। पूरे नौ दिन संध्याकालीन आरती के पश्चात रास गरबा का रंगारंग आयोजन भी होगा। रास गरबा एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
- राजनांदगांव। बेटे की रोज-रोज शराब पीकर आने से परेशान पिता ने कथित तौर पर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना घुमका बजरंग चौक की है। 12 अक्टूबर को आरोपी 58 वर्षीय गन्नू लाल वर्मा ने अपने इकलौते पुत्र 28 वर्षीय तारेश के सिर पर लकड़ी से वार कर दिया था। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए थे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत संदिग्ध होने की आशंका पर अस्पतालकर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई। पीएम रिपोर्ट में सिर में वार होना पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के स्वजन से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में मृतक के पिता आरोपी गन्नू वर्मा ने हत्या करना स्वीकार किया।शराब के नशे में करता था लड़ाईआरोपित पिता ने अपने बेटे को शराब से दूर रहने की समझाइश दी थी। इसके बाद भी मृतक शराब पीकर घर आता था और लड़ाई-झगड़ा करता था। घटना वाले दिन घर के अन्य सदस्य खेत गए हुए थे। इसीबीच पिता-पुत्र में फिर से विवाद हुआ। विवाद के बाद आरोपित ने लकड़ी के वजनदार मुसर से सिर व पेट पर वार दिया। घर के सदस्य जब खेत से वापस घर लौटे तो तारेश घर में पड़ा हुआ था। आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंच, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी के मुसर को बरामद कर लिया है।
- राजनांदगांव ।शहर के एकमात्र गोबर पेंट यूनिट में इन दिनों त्योहारी रौनक देखने को मिल रही है। लखोली में संचालित इस यूनिट में दीपावली के लिए 10 हजार लीटर से अधिक का आर्डर है। लगातार सरकारी आर्डर मिलने से यूनिट में मजदूरों की संख्या के साथ ही काम की अवधि भी बढ़ानी पड़ी है।लगभग वर्षभर पहले शुरू की गई यह यूनिट शुरुआत में धीमी चल रही थी। न तो नियमित आर्डर मिल पा रहा था और न ही बिके हुए पेंट का भुगतान मिल पा रहा था। अब व्यवस्था सुधार ली गई है। बीते दो माह से यूनिट में लगातार आर्डर आ रहे हैं। सामने दीपावली है। उसके पहले 10 हजार लीटर से अधिक का आर्डर हाथ में है।यूनिट को पहले सरकारी आर्डर ही मिल रहे थे। गोबर से बने पेंट का उपयोग सरकारी भवनों में ही किया जा रहा था। सी-मार्ट के माध्यम से अब खुले बाजार में उतारने के बाद आम लोग भी इसकी खरीदारी करने लगे हैं। यही कारण है कि यूनिट में नियमित उत्पादन हो रहा है। जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार ने बताया कि अच्छी क्वालिटी का पेंट होने के कारण सरकारी के साथ अब आम लोग भी गोबर पेंट की मांग कर रहे हैं। आने वाले दिनों में मांग और तेज होने की संभावना है।
- -अभ्यर्थियों की सूची फाइनल होने के बाद अभ्यर्थियों या उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में की जाती है कमिशनिंग-मतदान के दिन वास्तविक मतदान शुरू होने के 90 मिनट पहले मतदान अभिकर्ताओं की मौजूदगी में की जाती है मॉक पोलरायपुर । निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ वीवीपीएटी (वीवीपैट) का भी प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में पर्याप्त संख्या में बैलेट यूनिट्स, कंट्रोल यूनिट्स और वीवीपैट उपलब्ध हैं। राज्य में 55 हजार 071 बैलेट यूनिट्स, 35 हजार 424 कंट्रोल यूनिट्स और 41 हजार 613 वीवीपैट उपलब्ध हैं।मतदान के लिए प्रयोग में लाने से पहले ईएमएस (EMS) सॉफ्टवेयर का उपयोग कर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपीएटी को दो बार रेंडमाइज किया जाता है। प्रथम बार इन्हें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आबंटित किए जाने के दौरान और द्वितीय बार इन्हें मतदान केंद्र आबंटित किए जाने के दौरान रेंडमाइज किया जाता है। रेंडमाइजेशन और कमिश्निंग की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों तथा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जाता है। दोनों रेंडमाइजेशन के बाद ईवीएम एवं वीवीपैट की रेंडमाइज्ड सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों व निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को प्रदान की जाती है।निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची को अंतिम रूप देने के बाद ईवीएम एवं वीवीपैट की कमिश्निंग की जाती है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह काम किया जाता है। कमिश्निंग हॉल में लगाए गए टीवी मॉनिटर के माध्यम से अभ्यर्थी या उनके अभिकर्ता वीवीपैट में सिंबल (चुनाव चिन्ह) लोडिंग की प्रक्रिया को देख सकेंगे। कमिश्निंग के बाद प्रत्येक ईवीएम और वीवीपैट में नोटा (NOTA) सहित प्रत्येक उम्मीदवार के लिए एक वोट देकर मॉक पोल किया जाता है । इसके अतिरिक्त रेंडम रूप से चुने गए पांच प्रतिशत ईवीएम एवं वीवीपैट पर 1000 वोट डालकर मॉक पोल किया जाता है। इनके इलेक्ट्रॉनिक परिणाम का मिलान भी वीवीपैट के पेपर स्लिप से किया जाता है।मतदान के दिन वास्तविक मतदान शुरू होने के 90 मिनट पहले मतदान अभिकर्ताओं की उपस्थिति में तीन बार मॉक पोल किया जाता है। इस दौरान नोटा सहित प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए एक वोट डालकर कम से कम 50 वोट के साथ मॉक पोल किया जाता है। कंट्रोल यूनिट पर प्राप्त मॉक पोल के परिणाम का मिलान वीवीपैट से प्रिंट की गई पर्ची के साथ कर एक प्रमाण पत्र पीठासीन अधिकारी द्वारा तैयार किया जाता है। मॉक पोल के तुरंत बाद कंट्रोल यूनिट का क्लियर बटन दबाकर मॉक पोल का डॉटा डिलीट किया जाता है। साथ ही मॉक पोल की वीवीपैट पेपर स्लिप को कंपार्टमेंट से निकाल कर काले रंग के लिफाफे में भरकर सील किया जाता है।ईवीएम बैलट पेपर पर अभ्यर्थी का रहेगा फोटोग्राफमतदाताओं की सुविधा के लिए ईवीएम पर लगाए जाने वाले बैलट पेपर पर अभ्यर्थियों के फोटोग्राफ भी प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष हाल ही का स्टैंप (Stamp) साइज का फोटोग्राफ प्रस्तुत करना होगा। हर बार की तरह नोटा (NOTA) का प्रावधान इस निर्वाचन में भी रहेगा।
- -18 अक्टूबर अपरान्ह तक जमा कर सकते है निविदादंतेवाड़ा । विधानसभा निर्वाचन-2023 निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-88 दन्तेवाड़ा (अ.ज.जा.) हेतु लाइट, माइक एवं टेंट अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु मोहर बंद निविदाएं 18 अक्टूबर 2023 को अपरान्ह 03 बजे तक आमंत्रित की जाती है यह निविदा आगामी 01 वर्ष तक लागू रहेगी। इच्छुक निविदाकार निविदा से संबंधित शर्ते तथा आवेदन फॉर्म दिनांक 12 अक्टूबर 2023 से 17 अक्टूबर 2023 को कार्यालयीन अवधि में तथा 18 अक्टूबर 2023 को अपराह्न 02 बजे तक कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दन्तेवाड़ा (सामान्य निर्वाचन) जिला दन्तेवाड़ा (छ.ग.) से रुपये 500.00 नगद जमाकर अथवा चालान ’’शीर्ष 0070 अन्य प्रशासनिक सेवाएं, 02 निर्वाचन 101 निर्वाचन फार्म विक्री’ के अंतर्गत शासकीय खजाने में जमा कर चालान की मूल प्रति कार्यालय में प्रस्तुत कर प्राप्त कर सकते हैं।निविदा दो पृथक-पृथक लिफाफा-ए-तकनीकी प्रस्ताव एवं लिफाफा बी वित्तीय प्रस्ताव (दर) लिफाफा सी में भरकर 18 अक्टूबर 2023 तक दोपहर 03 बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय कलेक्टर (निर्वाचन शाखा) जिला दन्तेवाड़ा में जमा करना होगा। नियत समय के बाद प्राप्त निविदा स्वीकार नहीं की जायेगी। प्राप्त निविदाएं दिनांक 18 अक्टूबर 2023 की अपराह्न 04 बजे खोली जायेगी, जिसमें निविदाकार या उनके द्वारा अधिकृत व्यक्ति भाग ले सकते हैं। निविदा आवेदन पत्र प्रारूप एवं निविदा शर्तों से संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन कार्यालयीन समय अवधि में संयुक्त जिला कार्यालय के भू-तल में स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में अथवा जिले की वेबसाईट www.dantewada.gov.in पर अवलोकन कर सकते है।
- दंतेवाड़ा । कृषि विज्ञान केन्द्र, दन्तेवाड़ा में ग्रामीण युवाओं का जैविक खेती विषय पर कौशल विकास हेतु छः दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 06 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री डिप्रोशन बंजारा के मार्गदर्शन में किया गया। उक्त प्रशिक्षण में ग्राम जावंगा के 15 प्रशिक्षार्थियों ने सफलतापूर्वक भाग लिया। इस प्रशिक्षण में श्री डिप्रोशन बंजारा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख द्वारा जिले के वर्तमान जैविक स्थिति, जैविक खेती का परिचय जिसमें महत्व तथा फायदे के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। उन्होंने कहा कि किसानों के घरों में उपलब्ध गाय के गोबर, गौमूत्र का उपयोग कर जैविक खेती हेतु जैविक खाद जैसे जीवामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, गोबर खाद, कम्पोस्ट व वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण कर जैविक खेती आसानी से किया जा सकता है। साथ ही साथ उन्होने फसल सुरक्षा हेतु जैविक कीटनाशक निमास्त्र, ब्रम्हास्त्र, हांडी दवा आदि के निर्माण व उचित उपयोग करने की जानकारी दी।इसी तारतम्य में केन्द्र के वैज्ञानिक श्री अनिल कुमार ठाकुर द्वारा प्रशिक्षार्थियों को जैविक खेती हेतु उपयुक्त मौसम अनुरूप फसलों का चयन, मौसम आधारित खेती जैसे कीटों व बीमारी हेतु अनुकूल वातावरण की स्थिति में कीट प्रकोप व फसल रोग होने से पहले जैविक दवा तैयार कर समय पर उचित उपयोग करने से होने वाले फसल नुकसान को कम करने के तरीकों से अवगत कराया गया। इसके अलावा उनके द्वारा केन्द्र से मौसम पूर्वानुमान व महत्व तथा अपने खेतों कुछ न कुछ फसल लगाने एवं खेतों खाली न छोड़ने की सलाह भी दी गई।केन्द्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ, ए.पी. एण्ड एफ.ई. इंजी. श्री प्रवीण कुमार निषाद के द्वारा प्रशिक्षार्थियों को टपक सिंचाई तकनीक, कार्यक्रम सहायक (पौध रोग विज्ञान), कु. वंदना चडार एवं वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता (चिराग), डॉ. अंजुलता सुमन पात्रे के द्वारा जैविक खेती अंतर्गत अपने बाडियों में सब्जी उत्पादन की तकनीक के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही साथ प्रशिक्षार्थियों को केन्द्र पर स्थापित इकाइयों का भ्रमण भी कराया गया। जिसमें जिले के प्रगतिशील कृषक श्री जयलाल यादव, ग्राम हीरानार का जैविक प्रक्षेत्र भी शामिल था। इस दौरान श्री जयलाल जी द्वारा प्रशिक्षार्थियों को जीवामृत बनाने की विधि व उसके उपयोग के बारे में बताते हुए कहा कि कृषक अपने फसल की वर्तमान स्थिति व जैविक खेती अपनाकर वर्ष में तीन फसल आसानी से कर लाभ कमा सकते है। उन्होने हर कृषक को जैविक खेती करने हेतु कम से कम एक गाय घर में रखने की बात कही। प्रशिक्षण अंतर्गत प्रशिक्षार्थियों को जैविक खेती सिखाने व प्रोत्साहित करने हेतु विडियो प्रदर्शन का संचालन तथा तकनीकी सहयोग श्री सुरेन्द्र कुमार पोडयाम (कार्यक्रम सहायक, कम्प्यूटर) एवं श्री लेखेश कुमार श्रीवास्तव (सहायक वर्ग-1) द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के अंत में ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास अंतर्गत जैविक खेती प्रशिक्षण हेतु प्रशस्ति पत्र भी दिए गए।
- -मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा मतदान दलों को दी गई बारीकी से जानकारी-निर्वाचन कार्य की प्रत्येक गतिविधि महत्वपूर्ण, अतः पूरी सजगता से जानकारियों से अवगत होवें अधिकारी, कर्मचारी- कलेक्टरदन्तेवाड़ा, । कटेकल्याण अंतर्गत मतदान दलों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण सत्र में कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने कहा अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचन सम्पन्न कराने का कार्य सर्वाधिक महत्वपूर्ण चरण है अतः प्रशिक्षण में दी गई जानकारी को पूरी गंभीरता से आत्मसात करके अपने चुनावी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार शांति काल में जितनी मेहनत किया जा सकता है तो हमे, युद्ध काल में उससे उतना ही कम मेहनत करना पढ़ता है। अतः निर्वाचन के प्रत्येक कार्य को गंभीरता से लेकर पूरे लगन से प्रशिक्षण प्राप्त करें।ज्ञात हो कि इस बार प्रत्येक प्रशिक्षण सत्र में अधिकारी कर्मचारी से निर्वाचन कार्य संबंधी अभ्यास के टेस्ट कराये जा रहे है। साथ ही उसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को नम्बरिंग भी दी जा रही है। इस विषय में कलेक्टर ने कहा कि जिन अधिकारी कर्मचारी के इस अभ्यास परीक्षा में अच्छे नम्बर लाये है वे बधाई पात्र है। साथ ही जिनके कम अंक है वे आगामी प्रशिक्षण सत्र में उत्कृष्ट प्रर्दशन करें। उन्होंने आगे कहा कि मतदान दलों को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रकार कलेक्टर ने निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ मतदान तथा मतगणना प्रक्रिया को सम्पादित करने की समझाइश मतदान दलों के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी।इस प्रशिक्षण सत्र में मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा सेक्टर ऑफिसर्स तथा मतदान दलों के अधिकारियों-कर्मचारियों को कम्प्यूटर पॉवर पाइंट प्रस्तुति के जरिये, मतदान प्रक्रिया के बारीकियों, ईव्हीएम तथा व्हीव्हीपेट हैंड्स आन सम्बन्धी विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा मतदान प्रक्रिया के पूर्व की तैयारी, मॉकपोल, मॉकपोल के पश्चात सीआरसी अर्थात क्लोज, रिजल्ट एवं क्लीयर की प्रक्रिया तथा मतदान प्रक्रिया सम्पादन और मतदान समाप्ति के बाद ईव्हीएम को क्लोज करना एवं सीलिंग प्रक्रिया, विभिन्न प्रपत्रों को परिपूरित करना, मतपत्र लेखा, परिनियत एवं अपरिनियत लिफाफों को भरे जाने सम्बन्धी के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। वहीं मोबाईल एप्लीकेशन सी-टॉप्स के बारे में भी जानकारी दीगयी। इस दौरान सभी सेक्टर ऑफिसर्स और मतदान दलों के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण स्थल में ही ईव्हीएम और व्हीव्हीपेट हैंड्स आन का अभ्यास कराने के अलावा सेक्टर आफिसर्स तथा पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों के शंकाओं का समाधान भी किया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार विश्वरंजन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुरेंद्र ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं निर्वाचन दायित्व से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के पहले चरण के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया की शुरूआत हो गई। पहले दिन 20 विधानसभा सीटों के लिए किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 समेत राजनांदगाँव, , मोहला -मानपुर -अंबागढ़ चौकी , खैरागढ़- छुईखदान- गंडई तथा कबीरधाम जिलों के 08 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जाना है।उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी तथा प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण के लिए 07 नवंबर को मतदान होगा जबकि दोनों ही चरणों के लिए मतगणना 03 दिसंबर को होगी।प्रथम चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर , नारायणपुर , कोंडागांव ,केशकाल ,कांकेर ,भानुप्रतापुर, अंतागढ़, मोहला- मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।
- बालोद..कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार बालोद जिले में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के दौरान जिले में शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु निरंतर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज जिले के बालोद परियोजना के सेक्टर लाटाबोड़ के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में दीवाल लेखन कर मतदाताओं एवं आम लोगों को आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की जा रही है। दीवाल लेखन के अंतर्गत ‘‘लोकतंत्र के मान रखव, 17 नवम्बर के मतदान करव‘‘, लोकतंत्र के तिहार कब-17 नवम्बर के मतदान तब, लोकतंत्र के बढ़ाबो मान-17 नवम्बर को करबो मतदान आदि स्लोगन के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। इसी तरह दल्लीराजहरा परियोजना के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में दीप प्रज्जवलित कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर पूर्ण आस्था रखते हुए सभी प्रकार के निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई गई।
-
दुर्ग / मतदान दलों का प्रथम रेन्डमाईजेशन का कार्य गुरूवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा, सीईओ जिला पंचायत श्री अश्विनी देवांगन, एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री एल. बी. सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कुल 3985 पुरूष मतदान दल अधिकारियों का प्रथम रेन्डमाईजेशन किया गया। कुल 7000 से अधिक पुरूष और महिला अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान दल में लगाई जायेगी। जिसमें ऑल वूमेन मैनेज्ड पोलिंग स्टेशन, ऑल पीडब्लूडी मैनेज्ड पोलिंग स्टेशन, ऑल यूथ मैनेज्ड पोलिंग स्टेशन और मॉडल पोलिंग स्टेशन शामिल है।
-
*दूरभाष क्रमांक 0788-4087817*
दुर्ग/ विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 63 दुर्ग ग्रामीण में आवश्यक सूचना के तत्काल आदान-प्रदान किये जाने हेतु जनपद पंचायत दुर्ग के कक्ष क्रमांक 10 में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर से प्राप्त जानकारी अनुसार कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 0788-4087817 है। आम जनता एवं जनप्रतिनिधिगण किसी प्रकार की आवश्यक सूचना का आदान-प्रदान उक्त दूरभाष क्रमांक पर कर सकते हैं।
- दुर्ग/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में विधानसभा निर्वाचन-2023 के तैयारियों के संबंध में नोडल अधिकारियों की अद्यतन कार्यों की पी.पी.टी. के माध्यम से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के तहत सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निर्वाचन कार्यों के लिए निर्वाचन व्यय से संबंधित कार्य मतदान दलों के लिए सामग्रियां, डाक मतपत्र की व्यवस्था, अनुमति, डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन प्लान, मतदान दल रूट चार्ट, चिन्हित मतदाता सूची तैयार करने, ई.व्ही.एम. एवं वी.वी.पैड, रेण्डमाइजेशन एवं कमिशनिंग कार्य, मतदान केन्द्रों की वेब कॉस्टिंग, सी-विजिल में दर्ज शिकायतें, मतदान केन्द्रों में निःशक्त सहायता केन्द्र, वाहन व्यवस्था, मतपत्र छपाई, विडियोग्राफी, प्रशिक्षण प्रबंधन, स्वीप कार्यक्रम, एम.सी.सी., बैलेट पोस्टल पेपर आदि की जानकारी ली। उन्होंने मीडिया प्रमाणन व निगरानी समिति की सुचारू संचालन व निर्वाचन प्रेक्षकों की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री अश्वनी देवांगन, दुर्ग नगर निगम आयुक्त श्री लोकेश चन्द्राकर, रिसाली नगर निगम आयुक्त श्री आशीष देवांगन, अपर कलेक्टर श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वी.के. दुबे सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
- बालोद, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शर्मा ने जिला के सभी रिटर्निंग अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को निर्वाचन कार्य से जुडे सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। जिससे कि बालोद जिले में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके। कलेक्टर श्री शर्मा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित विधानसभा आम निर्वाचन के अंतर्गत चुनाव कार्य संबंधी पीपीटी प्रस्तुतीकरण एवं समीक्षा बैठक में उक्ताशय के निर्देश दिये हैं। इस दौरान उन्होने बारी-बारी से जिले में विधानसभा आम निर्वाचन से जुड़े तैयारियों की विस्त्त समीक्षा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ रेणुका श्रीवास्तव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक, अपर कलेक्टर श्री शशांक पाण्डेय सहित रिटर्निंग अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने विधानसभावार मतदान दलों को मतदान केन्द्रों तक सुरक्षित पंहुचाने एवं सुरक्षित वापसी हेतु बनाए गए रूट चार्ट, मतदान केन्द्र्रों में जरूरी व्यवस्थाएं, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या, विधानसभावार 50 प्रतिशत मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग की व्यवस्था, आदर्श एवं संगवारी मतदान केन्द्रों की संख्या एवं उसमें जरूरी व्यवस्था, प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। इसके अलावा उन्होने निर्वाचन व्यय संबंधी मानिटरिंग हेतु एसएसटी एवं एफएसटी के गठन एवं उनका समुचित प्रशिक्षण, शिकायत शाखा का गठन एवं उसके कार्य,रिटनिंग अधिकारियों के राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, प्रेक्षकों के लिये लाईजिनिंग अधिकारियों की नियुक्ति एवं उनके लिये जरूरी व्यवस्थाओं आदि के संबंध में जानकारी ली। बैठक में श्री शर्मा ने स्ट्रांग रूम की व्यवस्था, बार्डर चेक पोस्ट की स्थापना एवं कार्य आदि के संबंध में जानकारी ली।बैठक में श्री शर्मा ने मतदाता जागरूकता अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिले में शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु नियमित रूप से मतदाता जागरूकता अभियान कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में दीवाल लेखन कार्य आदि कराने के भी निर्देश दिए। निर्वाचन कार्य हेतु वाहन व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए परिवहन अधिकारी को निर्वाचन कार्य में लगे सभी वाहनों का अनिवार्य रूप से फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने तथा सभी वाहन चालकों का पहचान पत्र जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन पूरी मुस्तैदी के साथ पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ करने को कहा।बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव ने विधानसभा आम निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने जिले के संवेदनशील मतदान केन्द्रों की जानकारी तथा वहाॅ पर की गई सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान सुरक्षा की चाक चैबंद व्यवस्था की जाएगी। बैठक में सभी रिटर्निंग अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों ने पावर प्वाईंट पे्रजेंटेशन के माध्यम से किए गए तैयारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
- बालोद । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत जिले में निर्वाचन व्यय संबंधी माॅनीटरिंग हेतु गठित एसएसटी टीम के द्वारा जिले के कुल 09 चेक पोस्टों में निरंतर आने-जाने वालों की निगरानी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि खप्परवाड़ा, गोड़ेला एवं गुण्डरदेही मंगलतराई, मरकाटोला, मंगचुवा, बिटाल, गुदुम, पुरूर चेकपोस्ट में एसएसटी टीम तैनात की गई है। व्यय अनुवीक्षण टीम के सहायक नोडल अधिकारी श्री नेमेन्द्र देशमुख ने बताया कि इसी तरह से जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में एसएसटी, एफएसटी एवं वीएसटी की 03-03 टीम भी तैनात की गई है। जिसके द्वारा निरंतर विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सतत् निगरानी की जा रही है।
- दुर्ग /दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिनमें से भिलाई नगर निगम क्षेत्र व दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अमले द्वारा डेंगू से संबंधित नियंत्रण व रोकथाम का कार्य निरंतर किया जा रहा है। आज 13 अक्टूबर 2023 को डेंगू एलिजा पॉजिटिव के 02 नये प्रकरण मिले। वर्तमान में 06 मरीज भर्ती है एवं कोई भी मरीज की गंभीर स्थिति नहीं है। मरीजों के निवास क्षेत्रों घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा मास्किटो सोर्स रिडक्शन का कार्य दैनिक रूप से किया गया है। डेंगू एलिजा पॉजिटिव के नये मरीज 02 मे से कैलाश नगर मिलाई से 01 एवं गौतम नगर सुपेला भिलाई से 01 के रहवासी है। नगर निगम भिलाई, चरोदा, रिसाली जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं नगर निगम दुर्ग की टीम के द्वारा लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में लार्वा नष्टीकरण के लिए टेमीफॉस एवं एडिस मच्छर को नष्ट करने के लिए मेलाथियॉन से फागिंग का कार्य किया जा रहा है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम के अनुसार डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु दुर्ग, भिलाई, चरोदा, रिसाली नगर निगम जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र, स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण व शहरीय की टीम द्वारा कुल 136173 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है, जांच किये कुलर पानी टंकी व अन्य कंटेनर की संख्या- 172165 जिनमें से 67099 खाली कराये गये। सभी कंटेनरों में 102062 स्थानों में टेमीफास डालकर लार्वा का नष्टीकरण किया गया, 138913 पाम्पलेट के माध्यम से डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य शिक्षा दी गयी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, सभी नगर निगम एवं मीडिया के द्वारा लगातार लोगों से यह अपील की जा रही है कि सप्ताह में एक दिन शुष्क दिवस के रूप में मनाया जाना डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए उचित होगा। उस दिन घर के सारे कन्टेंनर जैसे कुलर, पानी टंकी व अन्य जिसमें बारिश का पानी एकत्रित हो उसको समतल जगह में उस पानी की निकासी की जाये। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कारगर होगा। अपील नहीं मानने पर यदि किसी घर मे पहली बार लार्वा मिलता है तो नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा समझाईश दी जाएगी और दुसरी बार लार्वा मिलने पर 500 रू. से लेकर 5000रू. तक का अर्थदंड वसूला जाएगा जिसकी जवाबदारी स्वंय की होगी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे के द्वारा लोगों से यह अपील की जाती है कि बुखार आने पर मलेरिया एवं डेंगू की जाँच की जाये। डेंगू एवं मलेरिया की जाँच जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सभी सामु. स्वा. केन्द्र व प्राथ. स्वा.के. शहरी प्राथ. स्वा. केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में जाँच निःशुल्क किया जा रहा है। जॉच के उपरान्त ही डॉक्टर के परामर्श से दवा लेना उचित होगा।
- रायपुर । ग्राम खौली में अघोषित शराब बिक्री की शिकायत पर मंदिरहसौद थाना प्रभारी के. के. कुशवाहा के निर्देश पर सक्रिय हुए थाना अमला ने दबिश दे पूर्व में कई बार शराब बेचते पकड़े जा चुके आरोपी गौतम चंद्राकर को एक बार फिर ट्रायसिकल में शराब ले बेचते रंगे हाथ पकड़ा है । उसके पास से 39 पव्वा शराब जप्त की गई है। गौतम चंद्राकर को आबकारी अधिनियम की धारा 34 ( 2 ) के गैरजमानतीय अपराध के आरोप में गिरफ्तार कर उसकी ट्रायसिकल भी जप्त कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल करा दिया गया ।ज्ञातव्य हो कि ग्राम खौली में अघोषित शराब बिक्री के चलने व ग्राम का माहौल अशांत होने से आक्रोशित युवाओं ने इसके खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है । इधर खौली में अवैध शराब बिक्री की वजह से आसपास के ग्राम बुडेनी , सोनभट्ठा, कठिया , अमेरी व टेकारी आदि के ग्रामों का माहौल अशांत होने की शिकायत बीते 11 अक्टूबर को क्षेत्र में शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने थाना प्रभारी श्री कुशवाहा से व्हाट्स ऐप के माध्यम से ज्ञापन भेजकर की थी। थाना प्रभारी के निर्देश पर सक्रिय अमला ने मुखबिरो को सक्रिय किया था । बीते 12 अक्टूबर को मुखबिर ने ग्राम के तालाब के पास आरोपी गौतम द्वारा ट्रायसिकल में शराब रख बेचने की जानकारी दी । सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुर्रे , आरक्षक संदीप सिंह व केशव राठौर के पेट्रोलिंग टीम के साथ मौके पर पहुंच आरोपी को शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ा । गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायालयीन आदेश पर उसे जेल दाखिल करा दिया गया है।
- - पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय लाइव वर्कशॉप के पहले दिन एक के बाद एक कुल छः महिला मरीजों की लाइव सर्जरी कर दिया हिस्टेरोस्कोपी का प्रशिक्षण-कल विशेष रूप से लेप्रोस्कोपिक सर्जरी पर आधारित होगा वर्कशॉपरायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा चिकित्सा महाविद्यालय के हीरक जयंती पर आयोजित हैंड्स ऑन लाइव हिस्टेरोस्कोपी एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी वर्कशॉप के पहले दिन शुक्रवार को पुणे से आये विशेषज्ञ डॉ. विनायक महाजन ने गर्भाशय की विभिन्न समस्याओं से पीड़ित महिलाओं की लाइव सर्जरी कर प्रतिभागियों को हिस्टेरोस्कोपी का लाइव प्रशिक्षण दिया। डॉ. विनायक महाजन के साथ प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति जायसवाल, डाॅ रुचि किशोर गुप्ता एवं टीम ने ऑपरेशन थियेटर में मरीजों की जीवंत सर्जरी की और वर्कशॉप में भाग ले रहे प्रतिभागियों ने इसका सीधा प्रसारण इमोक हाल के प्रोजेक्टर पर देखा।कार्यशाला के पहले दिन उद्घाटन सत्र में चिकित्सालय महाविद्यालय की भूतपूर्व अधिष्ठाता एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आभा सिंह, चिकित्सा महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. तृप्ति नागरिया, अस्पताल अधीक्षक डाॅ. एस. बी. एस. नेताम ने अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कर सभी डॉक्टरों की हौसलाअफज़ाई की। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ गायनी एंडोस्कोपी के अध्यक्ष डॉ. मनोज चेलानी एवं श्री बालाजी मेडिकल इंस्टीट्यूट के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. देवेन्द्र नायक उपस्थित थे।लाइव हिस्टेरोस्कोपी सर्जरी के संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. ज्योति जायसवाल ने बताया कि आज कई प्रकार की हिस्टेरोस्कोपी सर्जरी की गयी। बच्चेदानी के मुख के कैंसर की इलाज करवा रही एक महिला की भी हिस्टेरोस्कोपी सर्जरी की गई जिसमें उसके गर्भाशय से टेनिस बाल के आकार का एकदम कठोर ट्यूमर (गोला) निकाला गया। यह सर्जरी बहुत जटिल थी क्योंकि महिला पहले से ही रेडिएशन थेरेपी ले चुकी थी। उसके बाद 30 एवं 37 वर्षीय दो महिलाओं के गर्भाशय के फाइब्राइड एवं पॉलिप की सर्जरी की गई। ये दोनों महिलाएं फाइब्राइड के कारण कम उम्र में ही गर्भधारण करने में असमर्थ थीं।वर्कशॉप में शामिल स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आभा डहरवाल, डॉ. रूचि किशोर गुप्ता, डॉ. अंजुम, डॉ. सुमा ने बताया कि हिस्टेरोस्कोपी एक न्यूनतम इनवेसिव चिकित्सा प्रक्रिया है जिसमें प्रकाश और कैमरे से सुसज्जित हिस्टेरोस्कोप नामक एक पतले उपकरण का उपयोग करके, डॉक्टर गर्भाशय की परत को देख सकते हैं और बीमारी की जांच एवं पहचान कर सकते हैं। यह प्रक्रिया आमतौर पर असामान्य रक्तस्राव, बांझपन या गर्भाशय संबंधी अन्य समस्याओं की जांच एवं उपचार में अपनाई जाती है। इसे योनि के माध्यम से गर्भाशय ग्रीवा में सावधानीपूर्वक डालकर गर्भाशय तक पहुंचा जाता हैै। अंदर पहुंचकर हिस्टेरोस्कोप में लगा कैमरा गर्भाशय के अंदर की लाइव इमेज एवं वीडियो ऑपरेशन थियेटर में लगे मॉनिटर पर भेजता है।हैंड्स ऑन वर्कशॉप में प्रशिक्षण देने के लिए पुणे से डॉ. विनायक महाजन एवं मुंबई से डॉ. अमय पदमवार आए हैं। इस कार्यशाला का आयोजन अधिष्ठाता चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. तृप्ति नागरिया के मार्गदर्शन में डॉ. ज्योति जायसवाल (विभागाध्यक्ष प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग) द्वारा किया जा गया है। वहीं आयोजक सचिव डॉ. रुचि किशोर गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष डॉ. अंजुम हैं।
- -स्टार प्रचारक ले जा सकेेंगे एक लाख रूपये नगदी, पर रखना होगा कोषाध्यक्ष का पत्र-चुनावी लेन-देन पर रहेगी नजर, असामान्य और संदेहास्पद बैंक ट्रांजेक्शन की भी मॉनिटरिंग की जाएगी-कलेक्टर डॉ भुरे ने निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की, दिए जरूरी निर्देशरायपुर / विधानसभा निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता के लागू होने के बाद राजनैतिक दल, प्रत्याशी या उनसे संबंधित धन राशि के लेन देन पर निर्वाचन आयोग द्वारा नजर रखी जाएगी। प्रत्याशी या उनके एजेेंट या पार्टी वर्कर के वाहन में चेकिंग के दौरान 50 हजार रुपए से अधिक की धन राशि प्राप्त होने पर उसे जप्त किया जाएगा। इसी प्रकार चेकिंग के दौरान प्रत्याशी, उनके एजेन्ट या पार्टी वर्कर के वाहन में 10 हजार रुपए से अधिक की चुनाव प्रचार समाग्री, पोस्टर, दवाईयां, शराब, हथियार या किसी अन्य प्रकार के उपहार मिलने पर उन्हें भी जप्त कर लिया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन संबंधी अबतक की तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने सातों विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसरों और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और विस्तृत जानकारी लेकर जरूरी निर्देश दिए।बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्याशियों और राजनैतिक दलों की चुनावी खर्च पर पैनी निगाह रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राजनैतिक दलों के स्टार प्रचारक अपने व्यक्तिगत उपयोग के लिए या दल के कार्यक्रम के लिए 1 लाख रूपये तक नगद रख सकेेंगे, परंतु इसके लिए उन्हे पार्टी के कोषाध्यक्ष से लिखित प्रमाण पत्र साथ रखना होगा। चेकिंग के दौरान बिना प्रमाण-पत्र के पाई गई राशि भी जप्त की जाएगी।जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ भुरे ने विधानसभा चुनाव के दौरान बैंको से होने वाले संदेहास्पद ट्रांजेक्शन की मॉनिटरिंग कर जानकारी भी लेने को कहा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैंकों को संदेहास्पद लेन-देन की दैनिक रिपोर्ट जमा करने निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि निर्वाचन के दौरान यदि किसी बैंक अकाउंट में संदेहास्पद गतिविधि होती है तो उसकी जानकारी निर्वाचन व्यय शाखा और कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर ने बताया कि विगत दो माह में किसी बैंक अकाउंट में यदि 1 लाख रुपए से अधिक का असामान्य लेन-देन किया जाता है तो उसे संदेहास्पद माना जाएगा। साथ ही प्रत्याशी, उनकी पत्नि या रिश्तेदार द्वारा 1 लाख रुपए से अधिक का लेन-देन किया जाता है तो उन्हें शपथ-पत्र जमा करना होगा जिसका प्रारुप, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के वेब साईट पर उपलब्ध है।विधानसभा चुनाव के दौरान किसी अकाउंट से जिले या विधानसभा क्षेत्र के बहुत से लोगों के अकाउंट में असामान्य रुप से आरटीजीएस के माध्यम से राशि स्थानांतरित की जाती है और ऐसा लेन-देन पहले न किया गया हो तो वह भी संदेहास्पद माना जाएगा। कलेक्टर ने बैंक अधिकारियों से किसी अन्य प्रकार की संदेहास्पद गतिविधि की दैनिक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि निर्वाचन के दौरान बैंक खातों से संदिग्ध लेन-देन, किसी खाते से अचानक बड़ी रकम की जमा एवं निकासी आदि पता चलने पर तत्काल जिला निर्वाचन अधिकारी और आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचित किया जाए। उन्होंने बैंको की कैश कैरियर वाहनों को भी निर्धारित मापदण्डों और सुरक्षा के साथ संचालित करने के निर्देंश दिए। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि विशेषकर निजी और व्यवसायिक बैंकों के कैश कैरियर वाहन बैंकों द्वारा दी गई राशि का ही परिवहन करें, राशि का पूरा हिसाब रखें। उन्होंने कहा कि आकस्मिक निरीक्षण के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता पाई जाने पर बैंक प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवैध रूप से साड़ी, किचन सामान जैसी दूसरी सामग्रियों की बड़ी संख्या में आवाजाही पर भी कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ श्री अबिनाश मिश्रा तथा सभी विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर, असिस्टेंट रिटर्निंंग ऑफिसर और नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
- -डराने, धमकाने से लेकर प्रलोभन देने तक की सूचनाएं सीधे की जा सकेंगीरायपुर /विधानसभा निर्वाचन 2023 में उन्नत तकनीक का उपयोग करते हुए आम नागरिक भी सी-विजिल फोन एप्प के माध्यम से डराने, धमकाने या प्रलोभन देने की शिकायतें सीधे भारत निर्वाचन आयोग को कर सकेंगे। इस बार साफ-सुथरे, निर्विवाद और पारदर्शी चुनाव के लिए सी-विजिल एप्प आम नागरिकों के मोबाईल फोन पर अमोघ अस्त्र के रूप में इंस्टाल रहेगा। निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन या किसी राजनैतिक दल और प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं को डराने, धमकाने या पैसा, शराब, सामग्री बांटकर अपने प़क्ष में मतदान के लिए मजबूर करने की शिकायतें करने के लिए सी-विजिल मोबाइल एप्प का निर्माण कराया गया है। एप्प को बिना किसी परेशानी के संचालित होने के लिए सक्रिय इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होगी। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ ही यह एप्प मतदाताओं के लिए एक्टिवेट हो गया है । लोग इसे गुगल एप्प स्टोर से निःशुल्क डाउनलोड कर सकेंगे। मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद मोबाइल नंबर डालकर स्वयं पंजीकृत होना पड़ेगा।विधानसभा निर्वाचन को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए आम नागरिकों को 24 घंटे निगरानी की सुविधा देने वाले इस एप्प से लोग घटनाओं के फोटो या वीडियो लेकर सीधे अपलोड कर सकेंगे। इस एप्प के माध्यम से लिए गये फोटो या वीडियो मोबाइल फोन में सेव नहीं होंगे बल्कि सीधे निर्वाचन आयोग कार्यालय या जिला नियंत्रण कक्ष को प्राप्त होंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा इस प्रकार फोटो या वीडियो के रूप में मिली शिकायत पर 100 मिनिट की समय सीमा में कार्यवाही करेगा। एप्प के माध्यम से अधिकतम पांच मिनट के वीडियो बनाकर अपलोड किए जा सकेंगे। जीपीएस प्रणाली पर आधारित यह मोबाइल एप्प रजिस्ट्रेशन किए जाने वाले विधानसभा क्षेत्र में ही काम करेगा।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने बताया है कि मतदाताओं को डराने, धमकाने, प्रलोभन देने की शिकायत एवं सूचनाएं सी-विजिल एप्प के अलावा जिला नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 0771-2445785 के साथ-साथ टोल फ्री नंबर 0771-1950 पर भी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 171 ख के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी व्यक्ति को उसके निर्वाचक अधिकार का प्रयोग करने उत्प्रेरित करने के उद्देश्य से नकद या वस्तु स्वरूप कोई पारितोष देता है या लेता है, तो वह एक वर्ष तक के कारावास या जुर्माने अथवा दोनों सजा से दंडनीय होगा। इसके अतिरिक्त भारतीय दंड संहिता की धारा 171 ग के अनुसार जो कोई व्यक्ति किसी अभ्यर्थी या निर्वाचक अथवा किसी अन्य व्यक्ति को किसी प्रकार की चोट पहुंचाने की धमकी देता है। वह एक वर्ष के कारावास या जुर्माने अथवा दोनों सजा का भागीदार होगा। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान रिश्वत देने और लेने वाले दोनों के विरूद्ध मामले शिकायत या सूचना भारत निर्वाचन आयोग के सी-विजिल एप्प में भी किया जा सकता है।
- बिलासपुर, /जिले में शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान नारे के साथ मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लगातार स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बृहस्पति बाजार स्थित श्रमिक सदन में आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों को मतदान के महत्व के बारे में बताते हुए मतदाता शपथ सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल ने दिलाई।कार्यक्रम में श्रमिकों का उत्साह देखते बन रहा था। श्रमिकों ने शपथ ली कि लोकतंत्र में अपनी आस्था रखते हुए इस महापर्व में बढ़-चढकर हिस्सा लेंगे। सीईओ श्री अग्रवाल ने सभी से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। अपने स्वयं के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। नववधुओं एवं नए मतदाताओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के पीओ श्री ओम पाण्डेय, सहायक श्रमायुक्त श्रीमती ज्योति शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद थे।
- बिलासपुर /छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सहयोग से 14 अक्टूबर 2023 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के ऑडिटोरियम में स्टेट लेवल मीट ऑन परर्फोमेंस एंड इवैल्यूएशन ऑफ नेशनल लोक अदालत 2023 का आयोजन सवेरे 11 बजे से किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा होंगे। इसके अलावा उक्त कार्यक्रम में समस्त सम्मानीय न्यायमूर्तिगण एवं छत्तीसगढ़ के समस्त न्यायिक अधिकारीगण सम्मिलित होंगे।








.jpg)
.jpg)



.jpg)



.jpg)

.jpg)


.png)



.jpg)
.jpg)