- Home
- छत्तीसगढ़
- 0- कलेक्टर बिलासपुर ने नेवता पाती भेजकर असाक्षरों को आमंत्रित किया था0- कही पर सास बहू तो कही पर बुजुर्ग दम्पत्तियों ने परीक्षा दी Iबिलासपुर. उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 07 दिसंबर दिन रविवार को नवसाक्षरो के लिए मुल्यांकन परीक्षा का आयोजन बिलासपुर में किया गया । परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी की गई थी चारों विकासखंड में 493 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैंI जिसमें बिल्हा में 52 मस्तूरी 56 तखतपुर 63 और कोटा विकासखंड में सबसे अधिक 322 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे ग्राम के व्यक्तियों का चिन्हांकन असाक्षर के रूप में करने के पश्चात् पंजीयन किया गया था कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में उल्लास कार्यक्रम का सञ्चालन बिलासपुर जिले में किया जा रहा है राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण से जिले के लिये इस बार 33260 असाक्षरों को परीक्षा में शामिल करने का लक्ष्य मिला है इनमे से कुछ ऐसे असाक्षर भी शामिल हुए जो पूर्व के महा परीक्षा में या तो अनुत्तीर्ण हुए थे या अनुपस्थित थे साथ नए असाक्षरों को भी इस परीक्षा में शामिल किया गया है जो वर्तमान में पंजीकृत है जिन्हें साक्षर करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था I इस सभी असक्सरों को स्वयं सेवकों ने निःशुल्क 200 घंटे का अध्ययन कराया है जिसमें प्रवेशिका के सातों भाग शामिल है असाक्षरों को पढ़ना लिखना संख्यात्मक ज्ञान आदि की जानकारी दी गई है जिसका आकलन ऍफ़ एल एन ए टी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान परीक्षा में शामिल किया गया है इस परीक्षा में प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे के बीच नब्बे फीसदी असाक्षरों ने अपने काम धंधा को छोड़कर परीक्षा केन्द्र में पहुच कर आकलन परीक्षा दी Iकेन्द्रीय जेल के 100 असाक्षर बंदी महिला एवं पुरुष भी उल्लास साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत अपनी पढाई पूरी करने के पश्चात आज उल्लास महा परीक्षा अभियान में सम्मिलित हुए इन बंदियों को जेल से ही पढ़े लिखे शिक्षित बंदी हैं जो स्वयंसेवक बनकर उनके पढ़ने लिखने का काम किया हैI जिला शिक्षा अधिकार विजय कुमार टांडे ने केन्द्रीय जेल में चल रही परीक्षा का निरिक्षण किया I साथ में जिला परियोजना अधिकारीविदित हो कि 2011 के जनसांख्यिकी आंकडे को देखे तो बिलासपुर जिले में अभी भी साक्षरता का प्रतिशत 74.76 प्रतिशत है शेष व्यक्क्तियों को साक्षर करने का कार्य केन्द्र सरकार द्वारा समय समय पर विभीन्न योजनाओ के तहत किया जा रहा है वर्तमान में 2030 तक पूरे देश को शत प्रतिशत साक्षर करने का कार्यक्रम चलाया जा रहा इसी तारतम्य में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम पूरे देश में चलाया जा रहा है I छत्तीसगढ़ में विशेष प्रावधान के तहत ऐसे 10 वी एवं 12 के विद्यार्थी जो 10 असाक्षरों को पढ़ने लिखने का कार्य कर रहे हैं उन्हें 10 अंक उनके बोर्ड परीक्षा में बोनस प्राप्त होंगे I इस परीक्षा को शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिये संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग ने पृथक से आब्जर्वर तथा जिला स्तर पर निरीक्षण दल का गठन किया गया था जो 10 बजे से 05 बजे तक पूरे समय परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया I
- 0- सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में हुए शामिल राज्यपाल0- झण्डा दिवस निधि में राज्यपाल ने दी 2 लाख की सहयोग राशिरायपुर. सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में गौरवपूर्ण समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने इस अवसर पर कहा कि सैनिक निस्वार्थ भाव से हमेशा देश की रक्षा के लिए तैयार रहते है और अपना जीवन देश सेवा के लिए लगाते है। उनके कारण ही हमारा जीवन और संपत्ति सुरक्षित है।इस अवसर पर राज्यपाल ने सशस्त्र झण्डा दिवस निधि के लिए 2 लाख रूपए की सहयोग राशि राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड को प्रदान की। कार्यक्रम में राज्यपाल ने सभी शहीदों की वीर नारियों एवं माताओं, आश्रितों को सम्मान राशि और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। वीरता अलंकरण प्राप्त सैनिकों और झण्डा दिवस के अवसर पर विशेष योगदान देने वाले दानदाताओं का सम्मान भी किया।राज्यपाल श्री डेका ने अपने उद्बोधन के दौरान इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि झण्डा दिवस निधि से लगभग 27 महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है जिनके माध्यम से पूर्व सैनिकों और आश्रित परिवारों को निरंतर सहायता मिल रही है। छत्तीसगढ़ सैनिक कल्याण बोर्ड और गृह विभाग के सहयोग से हमारे वेटरन्स की उत्कृष्ट देखभाग सुनिश्चित की जा रही है।श्री डेका ने कहा कि हमारे सैनिक कठिन परिस्थितियों में अपना कार्य करते हैं। माइनस डिग्री के तापमान में भी अपनी जिम्मेदारी कुशलता से निभाते है। उन्होंने शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को नमन किया और कहा कि आप लोगों का त्याग अमूल्य है। लोकभवन और छत्तीसगढ़ सरकार आपके साथ मजबूती से खड़े हैं। सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध है।समारोह की शुरूआत में शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का प्रतीक बैज लगाकर श्री डेका को सम्मानित किया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अनिल कुमार शर्मा ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु के संदेश का वाचन किया। राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के संचालक ब्रिगेडियर श्री विवेक शर्मा ने झण्डा दिवस निधि के महत्व पर एवं इस निधि से भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्याे की जानकारी दी।सशस्त्र सेना झण्डा दिवस में सबसे ज्यादा राशि एकत्रित करने के लिए कलेक्टर रायपुर श्री गौरव कुमार सिंह एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रायपुर कैप्टन श्री अनिल कुमार शर्मा को प्रथम पुरूस्कार एवं कलेक्टर दुर्ग श्री अभिजीत सिंह एवं सैनिक कल्याण अधिकारी दुर्ग को द्वितीय पुरूस्कार एवं राज्यपाल ट्राफी प्रदान की गई।इस अवसर पर राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के ब्रोशर संक्षेपिका-2025 का भी विमोचन किया गया। एन.सी.सी. कैडेटों ने ओजपूर्ण देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) श्री संजय शर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, सेवारत् तथा भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिजन उपस्थित थे।--
- 0- गजेन्द्र यादव, मंत्री, स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायीदुर्ग. प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आप सभी को शुभकामनायें। दुर्ग को विकसित बनाने की दिशा में हम निरंतर कार्यरत है। मान. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में दुर्ग विधानसभा में खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित नगर विकास को लेकर दो साल में करोड़ों की राशि शासन से स्वीकृति मिली है, जो दुर्ग की जनता का भाजपा पर विश्वास का परिणाम है। दुर्ग में विकास सितारा जड़ने आईटी पार्क, बीसीसीआई मैदान को स्थापित करने कार्य जारी है।दुर्ग शहर के जनता के मांग के अनुरूप बुनियादी सुविधाओ को बढ़ावा देने लगातार कार्यरत है। खेल की दिशा में बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण तथा स्विमिंग पुल और उरला स्टेडियम निर्माण अंतिम चरण पर है, 20 से अधिक स्थान पर सार्वजनिक मंच में डोम शेड, शासकीय स्कूलो में संधारण, किसान भवन, शादी ब्याह जैसे बड़े आयोजन के लिए कई वार्ड में करोड़ों की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण जारी है, आवागमन को बेहतर बनाने दुर्ग निगम क्षेत्र के लगभग सभी वार्ड सीमेंटीकरण सड़क पानी निकासी को बेहतर बनाने नाली निर्माण जारी है। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ ही कला संगीत और धार्मिक- सांस्कृतिक धरोहर के संर्वधन के तहत शहर के आस्था का प्रतीक मां चण्डी मंदिर और बैगापारा शीतला मंदिर की भव्यता को बढ़ाने विकास कार्य की नींव रखी गई है।प्रदेश की भाजपा सरकार को आज दो वर्ष पूरे हो गए है। जनता की सेवा ही प्रदेश की भाजपा सरकार का मूल लक्ष्य है। मैं दुर्ग सहित प्रदेश के सभी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ कि आपने अपने बहुमूल्य मत से हमें जनसेवा का अवसर प्रदान किया। दुर्ग की जनता का भाजपा के प्रति अटूट विश्वास ही हमारी प्रेरणा है, और इसी का परिणाम है की दुर्ग को विकसित बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लगातार विकास कार्यों की सौगात दिए है। जिससे हम सब मिलकर दुर्ग को समृद्ध, शिक्षित और सक्षम शहर के निर्माण का संकल्प लें जो आगामी पीढ़ियों के लिए उदाहरण बने।उपलब्धियों से भरा दो वर्ष -1100 से अधिक बिजली पोल और 6 स्थान पर हाई मास्क लाईट -दुर्ग वासियों को रात्रि में सुरक्षित आवागमन हेतु बिजली पोल में लाइट्स लगाने विधायक निधि से ₹ 01 करोड़ 16 लाख की स्वीकृति। नये बसाहट वाले कॉलोनी में 1400 से अधिक बिजली पोल सह लाइन विस्तार कार्य जारी है, साथ ही विद्युत लोड को बढ़ाने 20 स्थान पर नये ट्रांसर्फामर की स्थापना की गई है। इसके अलावा 36 लाख की लागत से शहर के 6 स्थान पर हाई मास्क लाईट एवं 10 स्थान पर सोलर हाई मास्ट लगाया जा रहा है।दुर्ग को आई टी हब बनाने की दिशा में ठोस कदम -आईटी के क्षेत्र में दुर्ग एक नए युग की शुरुआत करने आईआईटी भिलाई एवं छत्तीसगढ़ सरकार के मध्य आईटी पार्क स्थापना हेतु एमओयू किया गया।आईटी पार्क का निर्माण न केवल स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्टार्टअप के नए अवसर सृजित करेगा, बल्कि दुर्ग को तकनीकी नवाचार और डिजिटल प्रगति का एक सशक्त केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।सड़क का चैड़ीकरण -दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सड़कों का चैड़ीकरण करने शासन से करोड़ों की राशि स्वीकृति मिल गई है। शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और सड़क दुर्घटना को नियंत्रित करने और आवागमन को सुरक्षित बनाने सड़क का चैड़ीकरण के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। चंडी मंदिर रोड निर्माण व चैड़ीकरण, जेल तिराहा से मिनी माता चैक पुलगांव तक फोरलेन, महाराजा चैक से बोरसी चैक तक फोरलेन, राजेन्द्र पार्क चैक से शहीद चैक होते हुए आईएमए चैक तक फोरलेन, साईंस काॅलेज जीई रोड से स्टेशन रोड निर्माण कार्य, स्टेशन रोड से शहीद चैक तक फोरलेन निर्माण हेतु 01 अरब 5 करोड़ 76 लाख की स्वीकृति शासन से मिल चुकी है।खेल का हब बनेगा दुर्ग -दुर्ग में खेल को बढ़ावा देने रविशंकर स्टेडियम के पास 144.68 लाख की लागत से शहर का पहला आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इंडोर बैंडमिंटन का लोकापर्ण किया गया। इसके अलावा 148.68 लाख की लागत से स्वीमिंग पुल का निर्माण अंतिम चरण पर है। उरला में 198.39 लाख़ की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण जारी है। दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम को बीसीसीआई द्वारा स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है।नगर विकास में करोड़ों के कार्य -दुर्ग विधानसभा में पेयजल को बेहतर बनाने शहर के 4 स्थानों पर शुद्ध आरओ वाटर मशीन की स्थापना, फिल्टर प्लांट 42 एमएलडी में सिविल कार्य एवं 24 तथा 42 एमएलडी के इनर पैनल को आउटडोर करने का कार्य 68.97 लाख की लागत निर्माण किया जा रहा है। जिससे नागरिकों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति हो सके। अमृत मिशन अंतर्गत 18873.60 लाख की लागत से पानी टंकी स्थापना, नल कनेक्शन, पौधा रोपण, पाइपलाइन विस्तार, उद्यान निर्माण कराया जाना है। इसके अलावा शहर के 04 स्थान पर 2 करोड़ की लागत से उद्यान निर्माण किया जाना है। 5 स्थान पर बोरखनन कार्य।हर गली बन में रही मजबूत सड़क-नाली-शहर के भीतरी गलियों में आवागमन को सुगम बनाने विभिन्न वार्डों में 116 से अधिक स्थान पर सीमेंटीकरण सड़क और नाली निर्माण कराया गया है। 31 करोड़ 6 लाख की लागत से शहर के विभिन्न वार्डों में सीमेंटीकरण, डामरीकरण एवं नाला/नाली का निर्माण कराने स्वीकृति हो चुकी है। इतने बड़े वृहद स्तर पर शहर में पहलीबार विकास कार्य स्वीकृत हुआ है। सिकोला नाला निर्माण हेतु 975.56 लाख की राशि स्वीकृत भी मिल चुकी है। इसके अलावा दुर्ग शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में रोड निर्माण कार्य तथा वार्ड 48 में पुलिया, सड़क निमार्ण हेतु 177.54 की राशि जारी हो चुकी है।शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर -शिक्षा के क्षेत्र में दुर्ग के बच्चों को आगे बढ़ाने दुर्ग में संगीत विश्ववि़द्यालय की स्थापना, प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों के लिए नालंदा परिसर की स्वीकृति शासन से मिल चुकी है। दुर्ग के मध्य स्थल पर 1142.28 लाख की लागत से 500 सीटर सेंट्रल लाईब्रेरी हेतु राशि स्वीकृत।दुर्ग शहर के 70 शासकीय स्कूलों को स्मार्ट स्कूल एवं स्मार्ट क्लास बनाया जाना प्रस्तावित है, जिसमें से 11 हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूलों एवं 10 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की स्वीकृति शासन से मिल चुकी है। 4 विद्यालयों में 50 लाख की लागत से भवन संधारण किया जा चुका है।चंडी मंदिर व शीतला मंदिर -दुर्ग शहर के सांस्कृतिक धरोहर के संवर्धन हेतु दुर्ग के आस्था का प्रतीक चंडी मंदिर और बैगापारा स्थित शीतला मंदिर प्रांगण को 01 करोड़ 20 लाख की लागत से भव्य बनाने नींव रखी गई है। इसके अलावा बैगापारा स्थित अखाड़ा के संर्वधन हेतु कार्य किया जाना है।सामुदायिक भवन और डोमशेड -शहर के नागरिकों को सुख दुख और शादी ब्याह जैसे आयोजन के लिए विभिन्न स्थान पर सामुदायिक भवन निर्माण जारी है। दुर्ग शहर के 104 स्थानों पर 791.83 लाख की राशि से सार्वजनिक मंच में डोमशेड, मंच निर्माण और सामुदायिक भवन बनाने की स्वीकृति मिलने के पश्चात कार्य जारी है इसके अलावा अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण से शहर के 22 स्थानों पर जैतखाम, भवन निर्माण हेतु 168.60 की राशि स्वीकृत हो चुकी है।कालोनी निर्माण -शासकी कर्मचारियों को आवास की सुविधा देने 598.35 लाख की लागत से आवास निर्माण।--
- दुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिले के स्कूली विद्यार्थियों के आधार जनरेशन एवं एमबीयू अपडेशन हेतु जिले के 93 विद्यालयों में शिविर आयोजित किया जा रहा है। स्कूल में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं के आधार अपडेशन (मेनडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट) किये जाने हेतु समस्त प्राचार्य को अपने स्तर पर पहले ही बच्चों के (मेनडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट) एवं अन्य डेमोग्राफिक अपडेशन से सबंधित दस्तावेज बच्चों से मँगवाने हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि शिविर वाले दिन समस्त छूटे हुए बच्चों का आधार अपडेशन का कार्य किया जा सके। यूआईडीएआई के रेटलिस्ट अनुसार एक वर्ष तक अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क निर्धारित किया गया है। विकासखण्डवार 93 स्कूलों में विभिन्न तिथियों में शिविर आयोजित किया जाना है। जिसके अनुसार विकासखण्ड धमधा के भारती विद्यालय एमएस कुम्हारी में 16 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक, कोशल हाईयर सेकण्डरी स्कूल कपसदा में 08 दिसंबर से 10 दिसंबर तक, सीजी पब्लिक स्कूल नंदिनी नगर में 08 दिसंबर से 10 दिसंबर तक, पीवीटी. ग्लोबल पब्लिक स्कूल कपसदा में 11 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 तक, (पीवीटी) एस.जी.एम. पब्लिक स्कूल, बोरी में 8 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी. किशोर पब्लिक स्कूल लिटिया-सेमरिया में 8 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी सरस्वती ज्ञानदीप मंदिर सेमरिया लिटिया में 10 दिसंबर 2025 को, (पीवीटी) सरस्वती शिशु मंदिर जरवाय में 8 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी श्री रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल पावर ग्रिड कुम्हारी में 11 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक, स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी मीडियम स्कूल नंदिनी खुंदिनी में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल कपसदा में 15 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 तक, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल लिटिया में 11 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल अहेरी में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी मानसरोवर विद्यालय जांजगीरी में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल घोटवानी में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल गिरहोला में 9 दिसंबर 2025 को, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल, देवरी में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक शिविर आयोजित किया जाएगा।इसी प्रकार विकासखण्ड दुर्ग में पीवीटी कृष्णा पब्लिक स्कूल सुंदर नगर भिलाई में 8 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी साई पब्लिक स्कूल कैंप-2 भिलाई में 16 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी. क्रिसेंट पब्लिक स्कूल फरीद नगर सुपेला भिलाई में 8 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी महारानी लक्ष्मी बाई हायर सेकेंडरी स्कूल मुक्तिधाम भिलाई में 15 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी जी.बी.एन. पब्लिक स्कूल में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी मदर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल जवाहर नगर दुर्ग में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, शकुंतला विद्यालय राम नगर भिलाई में 10 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी एम.जे. स्कूल, न्यू आर्य नगर जेवरा सिरसा रोड कोहका भिलाई में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी किशोर पब्लिक स्कूल आदित्य नगर दुर्ग में 11 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी असरफिया आई.टी. किड्ज़ केलाबाड़ी दुर्ग में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, प्रकाश पब्लिक स्कूल में 16 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी. ईपीएस बेलौदी (अंग्रेजी माध्यम) में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी. ज्ञान पब्लिक स्कूल न्यू खुर्सीपार में 15 दिसंबर 2025 को, दीक्षा पब्लिक स्कूल नेवाईभाट में 8 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी वाणी रियल टैलेंट एकेडमी नयापारा-1 दुर्ग में 8 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी. एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल सुभाष नगर दुर्ग में 10 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी उदय भास्कर पब्लिक स्कूल कैंप-1 में 8 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी शारदा विद्यालय में 10 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक, भिलाई पब्लिक स्कूल में 8 दिसंबर 2025 को, कमला पब्लिक स्कूल में 10 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी आदर्श विद्यालय नागपुरा में 11 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी उदय इंग्लिश मीडियम स्कूल छावनी दुर्ग में 10 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी द्रोणाचार्य स्कूल उतई में 8 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक, दीप पूजा चिल्ड्रन स्कूल में 8 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी इंडियन किड्स एकेडमी में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी. शांति कॉन्वेंट स्कूल सेंट मरोदा भिलाई में 9 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, बी.एस.पी. ई.एम.एम.एस. सेक. 9 भिलाई में 9 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, बोरसी दुर्ग में 11 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी ट्विंकल किड्स स्कूल आर्य नगर दुर्ग में 8 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक, रेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल नेवाई में 11 दिसंबर 2025 को, नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जुनवानी भिलाई में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, कृष्णा किड्स एकेडमी, रिसाली में 15 दिसंबर 2025 को, पीवीटी पायनियर कॉन्वेंट स्कूल में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी श्री नारायण पब्लिक स्कूल कोहका भिलाई में 11 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल जे.पी. नगर कैंप-2 भिलाई में 11 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी श्रम निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल एसीसी कॉलोनी जामुल में 12 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक, के.एच. मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 16 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक, शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेक्टर-6 भिलाई में 8 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी रानी लक्ष्मी बाई हायर सेकेंडरी स्कूल धमधा नाका दुर्ग में 8 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी एमडी सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में 12 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 तक, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नवीन कुथरेल में 15 दिसंबर 2025 को, इंदिरा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल, वार्ड 9 रामनगर भिलाई में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, दीपक नगर दुर्ग में 10 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी एमडीए हायर सेकेंडरी स्कूल गया नगर दुर्ग में 15 दिसंबर से 16 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी. शहीद भगत सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में 10 दिसंबर 2025 को, माँ शारदा पब्लिक स्कूल में 6 दिसंबर से 8 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी सेंट जेवियर्स स्कूल, शांति नगर में 15 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी. मारवाड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल, मोतीपारा दुर्ग में 12 दिसंबर 2025 को शिविर आयोजित किया जाएगा।इसी क्रम में विकासखण्ड पाटन में निवेदिता हायर सेकेंडरी स्कूल देवबलोदा में 17 दिसंबर से 20 दिसंबर 2025 तक, नीतू विद्यालय दादर चरोदा में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी. मैत्री विद्या निकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल पाटन में 08 दिसंबर से 09 दिसंबर 2025 तक, ज्ञान पब्लिक स्कूल भिर्ला 03 में 11 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक, पीवीटी. आरके पब्लिक स्कूल जामगांव में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, प्राइ. श्री किड्स स्कूल भिलाई 03 में 15 दिसंबर से 16 दिसंबर 2025 तक, प्राइ. दिव्य संस्कार विद्या मंदिर अमलेश्वरडीह में 8 दिसंबर से 09 दिसंबर 2025 तक, प्राइ. श्री संजीवनी पब्लिक स्कूल दुर्गा नगर अमलेश्वरडीह में 10 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक, प्राइ. सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में 8 दिसंबर से 09 दिसंबर 2025 तक, प्राइ. न्यू विजन स्कूल मर्रा पाटन में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, ज्योति इंग्लिश मीडियम हायर सेकण्डरी स्कूल में 11 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक, प्रयास रेसीडेन्सियल स्कूल कुम्हारी परसदा पाटन में 11 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक, शास. हायर सेकण्डरी स्कूल उरला में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, स्वामी आत्मानंद शास. इंग्लिश मेडियम स्कूल चरोदा बीएमवायवाय में 8 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक, स्वामी आत्मानंद शास. हिन्दी मेडियम स्कूल देवादा में 13 दिसंबर से 14 दिसंबर 2025 तक, शास. उच्च. मा. शाला भनसुली (के) में 8 दिसंबर से 09 दिसंबर 2025 तक, शास. उच्च. मा. शाला केसरा में 10 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक, स्वामी आत्मानंद शास इंग्लिश मीडियम स्कूल अमलेश्वर में 12 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक, स्वामी आत्मानंद शास इंग्लिश मीडियम स्कूल पुरेना में 08 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, शास. उच्च. मा. शाला तर्रीघाट में 10 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक, शास. उच्च. मा. शाला शंकरा में 08 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, गंगोत्री हायर सेकण्डरी स्कूल चरोदा में 15 दिसंबर से 16 दिसंबर 2025 तक, शास. उच्च. मा. शाला गनियारी में 11 दिसंबर 2025 को, स्वामी आत्मानंद शास. इंग्लिश मेडियम स्कूल कुगाड़ा में 08 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, शास. उच्च. मा. शाला सेलूद में 10 दिसंबर को, शास. मा. शाला औंधी में 12 दिसंबर को, पूरनचंद हायर से. स्कूल तर्रा में 08 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक, प्रा. महामाया पब्लिक स्कूल में 15 दिसंबर 2025 को शिविर आयोजित किया जाएगा।
- 0- राज्यपाल ने कलेक्टर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कियादुर्ग. भारत सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों के कल्याण और पुनर्वास के लिए गठित सशस्त्र बल ध्वज दिवस कोष में जिला प्रशासन द्वारा जमा करने अधिक राशि संग्रहण कर कोष में जमा करने पर दुर्ग जिले को सम्मानित किया गया। शहीद जांबाज सैनिकों व उनके परिजनों के प्रति नागरिक एकजुटता व सम्मान प्रदर्शित करने सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसम्बर को राज्यपाल श्री रमेन डेका ने दुर्ग जिले के कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह को गवर्नर ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
- दुर्ग. स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग जिले के भटगांव, जेवरा–सिरसा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पंडित सीताराम शर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्व. शर्मा के संपर्क में रहे वरिष्ठजनों तथा प्रतिमा निर्माता मूर्तिकार श्री अंकुश देवांगन एवं श्री डी.एस. विद्यार्थी को शॉल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया।अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री यादव ने कहा कि पंडित सीताराम शर्मा न केवल स्वतंत्रता संग्राम के समर्पित सेनानी थे, बल्कि समाजसेवी, आध्यात्मिक पुरुष, कथावाचक, ज्योतिषाचार्य और सेवाभावी व्यक्तित्व के रूप में भी सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रायपुर के भनपुरी स्कूल में अध्ययन काल के दौरान स्व. शर्मा स्वतंत्रता रैलियों में तिरंगा लेकर अग्रिम पंक्ति में खड़े होते थे।मंत्री श्री यादव ने स्व. शर्मा के साथ बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि वे गीता पाठ, ज्योतिष ज्ञान और कर्मकाण्ड में निपुण थे और गांव में संस्कार शिक्षा का प्रसार करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि संस्कृत विद्या मण्डलम् की बैठक में एक वर्ष के भीतर 100 कर्मकाण्डी पंडित तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि शुद्ध उच्चारण और संपूर्ण 16 संस्कारों की परंपरा को संरक्षित किया जा सके।इस अवसर पर मंत्री श्री यादव ने हाई स्कूल जेवरा–सिरसा का नामकरण स्व. पंडित सीताराम शर्मा के नाम पर करने की घोषणा भी की। उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ को ग्राम पंचायत से अनुमोदन लेकर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिए। समारोह में श्री महेश शर्मा, श्री सुरेन्द्र कौशिक, श्री कमलेश सहित स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के सदस्य तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
- राष्ट्र की सुरक्षा में निरंतर तैनात हमारे सैन्य जवानों का योगदान अतुलनीयसशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री ने सैनिकों एवं शहीद परिवारों के कल्याण हेतु किया अंशदानरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के प्रतीक स्वरूप सम्मान बैज लगाया तथा संचालनालय सैनिक कल्याण द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे वीर सैनिकों और उनके परिवारों के त्याग, साहस और राष्ट्रसमर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। देश की सुरक्षा में निरंतर तैनात हमारे जवानों का योगदान अतुलनीय है।” उन्होंने आगे कहा कि इस दिवस का संदेश है कि राष्ट्र की रक्षा में लगे हमारे जवानों और शहीद परिवारों के प्रति हम सभी अपनी जिम्मेदारी समझें और उनके कल्याण हेतु सहयोग की भावना से आगे आएं।मुख्यमंत्री ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण हेतु अपनी ओर से अंशदान भी प्रदान किया। इस अवसर पर सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते तथा पद्मश्री उषा बारले भी उपस्थित थीं।
-
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी जनवरी 2025 में रायपुर जिले के ग्राम नवागांव (कोलियारी) में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए समाज के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का धन्यवाद किया तथा आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि कुंभकार समाज की पारंपरिक कला, श्रमशीलता और सांस्कृतिक योगदान छत्तीसगढ़ की सामाजिक संरचना को समृद्ध बनाते हैं। राज्य सरकार सभी समाजों के विकास और सहभागिता के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।प्रतिनिधि मंडल में समाज के सलाहकार श्री रतन लाल चक्रधारी, श्री बी.पी. चक्रधर, प्रदेश अध्यक्ष श्री नंद कुमार चक्रधारी, महामंत्री श्री हेमलाल कौशिक, कोषाध्यक्ष श्री जयप्रकाश कुंभकार, श्री दौवा राम चक्रधारी सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। - रायपुर।अरपोरा, गोवा में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत हृदयविदारक है और जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति वे अपनी संवेदनाएँ प्रकट करते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दे।
- -परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार कर दिया जायेगा बंद-बिलासपुर जिले में 38 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी 126 केन्द्रों में देंगे परीक्षाबिलासपुर /छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, (व्यापम) द्वारा 7 दिसंबर को बिलासपुर सहित प्रदेश के 16 जिलों में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत अमीन (WRDA-25) भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है। पूरे प्रदेश में 2.30 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी इसमें शामिल होने के लिए आवेदन किया है। अकेले बिलासपुर में 38 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा केन्द्र के रूप में बिलासपुर को चुना है। इसके लिए जिले में 126 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। व्यापम के निर्देश पर जिला प्रशासन ने इस परीक्षा के निष्पक्ष और पारदर्शी पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए परीक्षार्थियों के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं।व्यापम द्वारा जारी निर्देश के अनुसार परीक्षार्थी परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लें ताकि उन्हे परीक्षा दिवस को कोई असुविधा न हो। परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फिस्किंग एवं फोटो युक्त पहचान पत्र का सत्यापन किया जा सके । परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। चूकि यह परीक्षा दोपहर 12.00 बजे प्रारंभ हो रहा है। अतः मुख्य द्वार प्रातः 11.30 बजे बंद कर दिया जावेगा। इसलिए समय का विशेष ध्यान रखें। हल्के रंग के आधी बाही वाले कपडे पहनकर परीक्षा देने आये। काले, गहरे, नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपडे पहनना वर्जित होगा। केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति है। सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतारकर सुरक्षा कर्मी से जांच कराना होगा। स्वेटर हेतु हल्के रंग एवं आधे बांह का बंधन नहीं होगा।धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यार्थीयों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा। उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी। फुटवियर के रूप में चप्पल पहने। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रिानिक उपकरण, इलेक्ट्रिानिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यार्थिता समाप्त की जावेगी।परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में केवल काले या नीले बॉल पेन लेकर ही आयें। उपरोक्त निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाना है।
-
- तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश
दंतेवाड़ा । कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज दंतेवाड़ा जिले के विकासखंड कटेकल्याण के अंतिम छोर स्थित ग्राम चिकपाल से प्रतापगिरी तक निर्माणाधीन पहुंच मार्ग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना वन-1 के अंतर्गत बनाए जा रहे इस मार्ग की प्रगति की जानकारी ली। ज्ञात हो कि इस मार्ग के पूर्ण होने से सुकमा जिले के तोंगपाल नेशनल हाईवे सीधे तौर पर इससे जुड़ जायेगा। जिससे क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी और इसी मार्ग पर पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण मुनगा जलप्रपात भी स्थित है जिससे पर्यटकों की अधिक आवाजाही सुनिश्चित हो सकेगी।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिक मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य की गति तेज करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने यहा भी कहा कि शासन द्वारा दिए निर्देशानुसार पीएमजीएसवाय द्वारा निर्धारित रोड़ की पूर्ण कर ली जावें। तत्पश्चात बाकी बचे रोड़ निर्माण कार्य को डीएमएफ मद पूर्ण करने हेतु प्रस्ताव जल्द ही प्रेषित करें। ताकि इस मार्ग आवागमन सुचारू रूप से संचालित हो सके। इस क्रम में कलेक्टर द्वारा चिकपाल से मारजूम (6 किलोमीटर) निर्माणाधीन मार्ग का जायजा लिया। इस मार्ग पर प्रगतिरत पुलिया निर्माण कार्यों को उन्होंने फरवरी से मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि यह मार्ग ग्रामीणों के लिए विकास की नई दिशा खोलेगा, अतः सभी कार्यो में त्वरित प्रगति लाया जाये। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना ईई श्री वैभव देवांगन, तहसीलदार श्रीमती आशा मोर्य सहित क्रियान्वयन एजेंसी के कर्मचारी उपस्थित थे। - महासमुंद / खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य जिले में सुचारू रूप से जारी है। शासन के निर्देशानुसार अवैध धान परिवहन एवं स्टॉकिंग के विरुद्ध की गई कार्रवाई की तत्काल ऑनलाइन प्रविष्टि सतर्क एप में करने के निर्देश सभी खाद्य निरीक्षकों को दिए गए हैं।इसी क्रम में 03 दिसंबर 2025 को आयोजित धान खरीदी समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर को अवगत कराया गया था कि अम्बे राइस इंडस्ट्री, भीखापाली में अवैध धान स्टॉकिंग के अंतर्गत 475 कट्टा अतिरिक्त धान पाया गया, जिस पर जप्ती की कार्रवाई कर प्रकरण तैयार किया गया है। किन्तु 05 दिसंबर 2025 तक संबंधित खाद्य निरीक्षक द्वारा इस जप्त प्रकरण की जानकारी सतर्क एप में दर्ज नहीं की गई। जिला निगरानी समिति के नोडल अधिकारी द्वारा लगातार निर्देशित किए जाने के बावजूद एप में प्रविष्टि नहीं किए जाने को जिला प्रशासन ने लापरवाही एवं अनुशासनहीनता माना है।इस पर खाद्य अधिकारी ने संबंधित खाद्य निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निरीक्षक को नोटिस प्राप्ति के 03 दिवस के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समयावधि में जवाब प्राप्त न होने की स्थिति में उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
- - छोटे किसानों का धान प्राथमिकता से पहले खरीदे- राजनांदगांव जिले में शुद्ध धान खरीदी होनी चाहिए प्राथमिकता- ईमानदारी एवं प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करें समिति प्रबंधक एवं पटवारी- धान सुरक्षित भंडारण एवं रखरखाव करने कहा- धान खरीदी कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समिति प्रबंधक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को किया गया सम्मानितराजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के मद्देनजर समिति प्रबंधकों एवं पटवारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्रवार धान खरीदी, रकबा समर्पण एवं अन्य व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि छोटे किसानों का धान प्राथमिकता से पहले खरीदे। ऐसे किसान जिन्होंने निर्धारित रकबा तक अपने धान की बिक्री कर दी है, उनके रकबा समर्पण के कार्य में गति लाएं। उन्होंने सभी समिति प्रबंधकों एवं पटवारियों से कहा कि ईमानदारी एवं प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करें। किसान रकबा समर्पण के लिए स्वप्रेरित होकर स्वयं रकबा समर्पण कर रहे है। इसके साथ ही अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने सभी समिति प्रबंधकों, पटवारियों एवं अन्य अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिले में शुद्ध धान खरीदी प्राथमिकता होनी चाहिए। समितियों में लिमिट बढ़ाई जा रही है। किसानों को धान की बिक्री में दिक्कत नहीं होनी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान होना चाहिए। कलेक्टर ने सभी समिति प्रबंधकों एवं पटवारियों से कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि एवं आशंका होने पर तत्काल सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि ऐसे समिति प्रबंधक जिन्होंने धान खरीदी में उकृष्ट कार्य किया है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने धान खरीदी के सुचारू संचालन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में धान के सुरक्षित भंडारण एवं रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में लिमिट बढ़ाए जाने पर धान के भंडारण की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। कलेक्टर ने धान के सुरक्षित संग्रहण हेतु कैप कव्हर, ड्रेनेज सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था करने के दिशा-निर्देश दिए। अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने कहा कि किसानों से बात करें और उनसे जानकारी लेकर रकबा समर्पण कराएं। कोचियों एवं बिचौलियों के संबंध में किसानों को भी जागरूक करें। इस दौरान धान खरीदी कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समिति प्रबंधक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी सहित समिति प्रबंधक एवं पटवारी उपस्थित थे।
- बलौदाबाजार / छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार रजत जयंती पर्व पर बलौदाबाजार वनमण्डल द्वारा शुक्रवार को वन एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।वन परिक्षेत्र बल्दाकछार अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसदा एवं शासकीय प्राथमिक शाला परसदा में “एक पेड़ छत्तीसगढ़ महतारी के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। वन परिक्षेत्र सोनाखान के ग्राम पठियापाली स्थित प्राथमिक शाला प्रांगण में तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन का आयोजन किया गया।वन परिक्षेत्र देवपुर अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोसमसरा में स्कूली बच्चों द्वारा चित्रकला, वन सुरक्षा पर निबंध प्रतियोगिता एवं खेल गतिविधियों में भाग लेकर वन एवं वन्यजीव सुरक्षा का संकल्प लिया गया। वन परिक्षेत्र अर्जुनी अंतर्गत अर्जुनी वन विश्राम गृह में हर्बल मेला आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय वैद्यराजों ने उपस्थित जनों को जड़ी-बूटियों की पहचान कराई तथा विभिन्न रोगों में उनके उपयोग के बारे में जानकारी दी। परिवृत्त सिमगा अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कचलोन में “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। के प्रति जागरूक किया गया। इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण समुदाय, तेंदूपत्ता संग्राहक, विद्यार्थियों एवं स्थानीय जनों को वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई।
- -अब तक 70 प्रकरणों में 2664.54 क्विंटल अवैध धान जब्त, प्रशासन की कार्रवाई से कोचिये और बिचौलिए में हड़कंपबलौदाबाजार / कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त टीम द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। संदिग्ध बिचौलियो के प्रतिष्ठानो पर दबिश दी जा रही है जिससे सफलता मिल रही है । इसी कड़ी में शुक्रवार को विभिन्न ताहिसलों में संयुक्त टीम के द्वारा 5 प्रकरण में 2052 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया जो एक दिन में की गई अब तक की बड़ी कार्यवाही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार भाटापारा तहसील में अमित चावल उद्योग से गगनदीप पोहा मिल ले जा रहे 800 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया। सोनाखान तहसील अंतर्गत ग्राम बया मे संयुक्त टीम द्वारा विकास ट्रेडर्स पर दबिश दी। जांच टीम ने विकास ट्रेडर्स से लगभग 850 कट्टा पुराना अवैध धान जब्त किया। पलारी तहसील में ग्राम ओड़ान के दिनेश चंद्राकर गोदाम से 305 कट्टा, कबीर ट्रेडर्स भवानीपुर से 46 कट्टा, बलौदाबाजार तहसील में मुलशंकर ट्रेडर्स पनगांव से 51 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया।जिले में 1 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक 70 प्रकरणों में 2664.54 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। प्रशासन की कड़ी निगरानी व कार्यवाही से कोचिये और बिचौलिए में हड़कंप मच गया है।चेक पोस्ट पर भी वाहनों की कड़ी जांच की जा रहिन्हा।कोचिये और बिचौलिये के अवैध धान पर यह कार्यवाही धान खरीदी तक निरंतर जारी रहेगी।
- रायपुर,। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के सख्त निर्देशों के बाद कांकेर जिले में तेंदुआ शिकार प्रकरण पर वन विभाग ने तेज और प्रभावी कार्रवाई की। नरहरपुर परिक्षेत्र के देवी नवांगांव के पास 4 दिसम्बर को एक नर तेंदुआ मृत अवस्था में मिला था। तेंदुए के चारों पैर कटे हुए पाए गए, जिससे अवैध शिकार और अंग तस्करी की आशंका की पुष्टि हुई। सूचना मिलते ही वन अमले ने मौके पर पहुंचकर कूंए से तेंदुए के शव को बाहर निकाला तथा पशु चिकित्सकों की टीम से पोस्टमार्टम कराकर आवश्यक पंचनामा तैयार कराया गया। घटना को गंभीर मानते हुए अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।वन मंत्री श्री कश्यप के निर्देशों के अनुरूप वरिष्ठ अधिकारियों मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री जगलदेव मंडावी तथा वन संरक्षक राजेश कुमार चंदेल के मार्गदर्शन में आरोपियों की सतत तलाश की गई। विभाग की विशेष टीम ने आज 6 दिसंबर को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी में शखुदन पिता नारायण उम्र 51 वर्ष, श्रवण पिता महेंद्र उम्र 19 वर्ष, छबिलाल पिता बुदराम उम्र 35 वर्ष और बुदराम पिता अमरसिंह उम्र 71 वर्ष शामिल है। गिरफ्तार इन आरोपियों के पास से तेंदुए के कटे हुए चार पैर (नाखून सहित) बरामद किए गए। शिकार में उपयोग की गई कुल्हाड़ी, रस्सी, लकड़ी आदि सामग्री भी जब्त की गई। पूरे प्रकरण को वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। जांच में ग्राम कोटवार, पटेल और स्थानीय ग्रामीणों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और अवैध शिकार में संलिप्त व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
- बलौदाबाजार / भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर शनिवार को उन्हें नमन किया गया। कलेक्टर दीपक सोनी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ती गौते, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे ने भी पुष्प अर्पित कर नमन किया।ज्ञातव्य है कि भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर की पुण्यतिथि 6 दिसंबर पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। उनकी पुण्यतिथि पर 70वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जा रहा है। डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का निर्माता कहा जाता है।इस अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
- -पीएम आवास निर्माण में लापरवाही पर तकनीकी सहायक को नोटिस जारी करने के निर्देश-पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्नबलौदाबाजार / कलेक्टर दीपक सोनी ने शनिवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की और फिल्ड पर योजनाओं का क्रियान्वयन गंभीरता पूर्वक करने के निर्देश दिये। इस दौरान पीएम आवास निर्माण में कम प्रगति पर कसडोल विकासखंड के दो तकनीकी साहयकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।कलेक्टर ने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से सभी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हो सकती है। सभी अधिकारी -कर्मचारी गंभीरतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वाहन करें, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वर्ष 2024 -25 में 48114 आवास लक्ष्य के विरुद्ध 42650 आवास स्वीकृत हुए है उन सभी आवासो को मार्च 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि दूरस्थ वनांचलों में आवास निर्माण हेतु ईंट, रेत, गिट्टी, सीमेंट, सेट्रिंग प्लेट इत्यादि की व्यवस्था कराए। उन्होंने कहा कि यदि आवास मित्र काम नहीं कर रहे तो रोजगार साहयकों को जिम्मेदारी दें ताकि आवास निर्माण कार्य में प्रगति लाई जा सके। जिन हितग्राहियों को पहली किश्त की राशि जारी हो गई है उनके आवास एक सप्ताह में प्रारम्भ कराएं।कलेक्टर ने मनरेगा के तहत कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य सृजन कर रोजगार उपलब्ध कराएं। अमृत सरोवर का निर्माण तय मानदंडो के अनुसार कराएं। उन्होने ग्राम पंचायत कार्यालय संचालन हेतु पीड़ीएस भवन एवं पीडीएस गोदाम निर्माण के प्रस्ताव भेजने कहा। इसीतरह एनआरएलएम के तहत समूह की महिलाओं के आजीविका सृजन हेतु सीमेंट प्लांट परिसर में उत्पादों के विक्रय स्टॉल लगाने के निर्देश दिये। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सामुदायिक शौचालय निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में घर -घर कचरा कलेक्शन आदि की समीक्षा की।बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित जनपद सीईओ, पीओ मनरेगा, तकनीकी सहायक उपस्थित थे।
- रायपुर। 47वी अखिल भारतीय विद्युत महिला क्रीड़ा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने 6 राज्यों की टीमों से मुकाबला कर टीम चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। यह स्पर्धा तमिल नाडु राज्य द्वारा 3-5 दिसंबर को चेन्नई में आयोजित की गयी थी जिसमे छत्तीसगढ़ की टीम ने तमिल नाडु,कर्नाटक , तेलंगाना, केरल, आंध्र प्रदेश, असम के साथ मुकाबला करते हुए संपूर्ण टूर्नामेंट में 8 पदकों के साथ तीसरे स्थान हासिल किया।तीन दिवसीय इस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने पांच अलग अलग खेल वर्ग में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टेबल टेनिस श्रेणी में सामूहिक वर्ग में रजत पदक, डबल्स वर्ग में स्वर्ण एवं एकल में स्वर्ण और कांस्य दोनों पदको पर कब्जा किया। इसी तरह बैडमिंटन एवं शतरंज श्रेणी में सामूहिक वर्ग में रजत और कैरम में कांस्य पदक विजेता रहे।शतरंज श्रेणी में सुश्री नूतन ठाकुर एकल स्पर्धा में हैट्रिक बनते हुए एकल वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता रही। वह वर्ष २०२३ से अब तक लगातार तीन वर्षों से शतरंज की चैंपियन रही है।टीम की मैनेजर श्रीमती अनामिका मांडवी एवं कोच श्री रजनीश ओबेरॉय के नेतृत्व में टीम तमिलनाडु गई थी । श्रीमती अनामिका और श्री ओबेराय ने इस जीत का श्रेय छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की उत्साहवर्धक नीतियों को दिया जिसके कारण खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती है। केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के पदाधिकारियों द्वारा बेहतर सुविधायें देकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया जाता है ।इस स्पर्धा में कैरम टीम से श्रीमती कंचन महेश ठाकुर, सुश्री नमिता जैन, श्रीमती शकुंतला करक, श्रीमती अनिता रोही, बैडमिंट टीम से सुश्री झरना लता साहू, सुश्री जुवेना गेम्स, श्रीमती गायत्री दीवान, टेबल टेनिस श्रेणी से सुश्री दिव्या आमदे, श्रीमती श्रद्धा वर्मा, श्रीमती शिखा खंडे, श्रीमती शोभना सिंह, शतरंज से सुश्री नूतन ठाकुर, श्रीमती मीना कुर्रे, श्रीमती स्मिता सोनी, श्रीमती भारती साहू, एवं टेनिकोइट खेल से सुश्री एलिस मेरी केरकेट्टा, सुश्री उपासी दांगी, श्रीमती यशोदा रौतिया, सुश्री कल्याणी वर्मा ने भाग लिया।
- रायपुर। परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज नवा रायपुर स्थित आईडीटीआर (इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च) तेंदुआ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिवहन सचिव श्री एस. प्रकाश, संयुक्त परिवहन आयुक्त श्री यू.बी.एस. चौहान और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंत्री श्री कश्यप को आईडीटीआर के संचालन, प्रशिक्षण व्यवस्था, ऑटोमोबाइल लैब और वाहन सिमुलेटर के माध्यम से दिए जा रहे प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने क्लासरूम एवं लैब प्रशिक्षण के साथ ही ड्राइविंग ई-ट्रैक में चालकों के कौशल परीक्षण की प्रक्रिया का भी अवलोकन कराया। इस दौरान मोटरसाइकिल और भारी वाहनों के माध्यम से ड्राइविंग टेस्ट का प्रदर्शन किया गया।मंत्री श्री कश्यप ने राज्य के विभिन्न जिलों से प्रशिक्षण के लिए आए वाहन चालकों से चर्चा की। चालकों ने बताया कि यहां उन्हें वाहन संचालन के साथ-साथ बुनियादी तकनीकी ज्ञान, ड्राइविंग कौशल में सुधार और मोटरयान अधिनियम एवं नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है।मंत्री ने परिवहन अधिकारियों को निर्देशित किया कि रायपुर और आसपास के जिलों के अधिक से अधिक वाहन चालकों को प्रशिक्षण और रिफ्रेशर कोर्स के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि मोटरयान अधिनियम के उल्लंघन के कारण जिन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जा रहे हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से आईडीटीआर में प्रशिक्षण दिलाया जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इसके साथ ही श्री कश्यप ने स्कूल बस चालकों के नियमित प्रशिक्षण और रिफ्रेशर कोर्स को अनिवार्य रूप से निरंतर संचालित करने के निर्देश दिए।मंत्री श्री कश्यप ने आगे कहा कि राज्य शासन के विभिन्न विभागों में ड्राइवर भर्ती प्रक्रिया के दौरान ड्राइविंग परीक्षण आईडीटीआर के माध्यम से कराए जाएं, ताकि उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं का उपयोग करते हुए कुशल वाहन चालकों का चयन सुनिश्चित किया जा सके।
- -अभियान के लिए कुल 1308 सर्वे दल गठितमहासमुंद / छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राज्य में कुष्ठ रोग के उन्मूलन के उद्देश्य से दिनांक 08 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक सघन कुष्ठ खोज अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में महासमुंद जिले में भी यह विशेष अभियान 8 से 31 दिसम्बर तक आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य समुदाय में कुष्ठ संक्रमण को रोकना, रोगियों की प्रारम्भिक अवस्था में पहचान कर उपचार उपलब्ध कराना तथा कुष्ठजन्य विकलांगता को रोकना है।इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव द्वारा 2 दिसम्बर 2025 को जिला स्तरीय बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित कर समस्त बीएमओ, बीपीएम, बीईटीओ, एनएमए तथा विकासखंड कुष्ठ नोडल अधिकारियों को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। उन्होंने व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि अभियान के दौरान कोई भी व्यक्ति जाँच से वंचित न रहे।अभियान के दौरान स्वास्थ्य अमला घर-घर जाकर कुष्ठ के संभावित लक्षणों वाले व्यक्तियों की पहचान करेगा तथा उनकी जाँच एवं पुष्टि की कार्रवाई की जाएगी। धनात्मक पाए जाने वाले व्यक्तियों को निःशुल्क एमडीटी उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। जिलास्तर से प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा विकासखंड स्तर पर भी प्रशिक्षण आयोजित कर सर्वे दलों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें कुष्ठ के लक्षण, जाँच तकनीक एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी जाएगी। कुष्ठ के संभावित लक्षणों में त्वचा पर सुन्नपन सहित दाग, हाथ-पांव में झुनझुनी, सुन्नपन व सूखापन, कानों में गठानें या मोटापन आदि के बारे में जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए हैं।जिले में अभियान के लिए कुल 1308 सर्वे दल गठित किए गए हैं। प्रत्येक दल में एक मितानिन तथा एक पुरुष स्वयंसेवी कार्यकर्ता शामिल होंगे, जो घर-घर जाकर जागरूकता बढ़ाने के साथ जाँच करेंगे और संदिग्ध व्यक्तियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भेजेंगे, जहाँ चिकित्सा अधिकारी द्वारा पुष्टि कर उपचार आरंभ किया जाएगा। अभियान के सफल संचालन हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, कक्ष क्रमांक 20 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का संपर्क नंबर 9977881452 जारी किया गया है। इसी प्रकार जिले के सभी विकासखंडों में भी कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
- -टोकन के नाम से किसान परेशान न हो-समितियों का सहयोग लेमहासमुंद / किसान का टोकन नहीं कट पाने के कारण किसान मनबोध बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बोडरीदादर सेनभांठा के निवासी ने परेशान होकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।सोशल मीडिया में वायरल खबर के संबंध में उपपंजीयक सहकारी समिति, महासमुंद ने बताया कि उक्त किसान समिति में टोकन कटाने नहीं आया था। उनके द्वारा समिति के किसी सदस्य से भी सहयोग नहीं लिया गया। खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव ने कहा कि जिले में 182 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी सुचारु रूप से जारी है। अभी तक इस वर्ष पंजीकृत 1 लाख 58 हजार 983 किसानों में से 31 हजार 487 किसानों ने बिना किसी परेशानी के धान विक्रय किया है। टोकन तुहर और सहकारी समिति के माध्यम से किसानों का टोकन काटा जा रहा है। अभी तक जिले में लगभग 20 प्रतिशत किसानों ने बिना किसी परेशानी के धान विक्रय किया है। जो राज्य में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि आगे भी समय सीमा अंतर्गत खरीदी जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील किया है कि किसी भी तरह के भ्रम से बचे और जरूरत पड़ने पर टोकन काटने में सहकारी समिति का सहयोग लें। समिति प्रबंधक को इस संबंध में निर्देशित किया गया गया है।उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के मंशानुरूप महासमुंद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता, सुरक्षा और सुचारूता के साथ निरंतर जारी है। धान खरीदी के 16वां दिन जिले के 182 धान उपार्जन केंद्रों में कुल 1,64,161 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है तथा 05 दिसम्बर को 212.92 टन धान की खरीदी की गई। इस तरह कुल खरीदी 1,64,374 टन पहुंच गया है। किसान समर्थन मूल्य पर धान का उचित दाम मिलने से उत्साहित है तथा किसानों द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टोकन कटवाकर शांतिपूर्वक अपनी उपज विक्रय के लिए ला रहे हैं। file photo
- “33,260 शिक्षार्थी होंगे सम्मिलित”बिलासपुर। 7 दिसंबर रविवार को जिलेभर में साक्षरता मिशन के अंतर्गत आकलन परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 33,260 शिक्षार्थी भाग लेंगे। इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिले में 492 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का समय प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक निर्धारित किया गया है।जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अनुसार, यह परीक्षा उन 15 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिन्होंने उल्लास साक्षरता केंद्रों में पढ़ना-लिखना तथा सामान्य गणित (जोड़, घटाव, गुणा, भाग) का प्रशिक्षण प्राप्त किया है।अधिकारियों ने बताया कि शिक्षार्थियों के नियमित कार्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को लचीला बनाया गया है। प्रतिभागी अपने कार्य से समय निकालकर सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे के बीच किसी भी समय परीक्षा केन्द्रों में पहुँच कर परीक्षा देकर अपनी साक्षर होने का आकलन करा सकते हैं।प्रशासन ने सभी परीक्षा केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ केंद्राध्यक्षों तथा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए ब्लॉक और ग्राम स्तर पर समन्वय समितियाँ सक्रिय की गई हैं।इस हेतु सयुंक्त संचालक शिक्षा , ने विशेष ऑब्जर्वर की नियुक्ति की है तथा जिला स्तर पर भी जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखंडों के लिये निरिक्षण दल बनाए है |जिला साक्षरता अधिकारी ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य शिक्षार्थियों के बुनियादी पढ़ाई-लिखाई और संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन करना है, ताकि उन्हें साक्षर होने का प्रमाण पत्र दिया जा सके मूल्यांकन परीक्षा में पढ़ना लिखना एवं सामान्य गणित का आकलन किया जाता है |सभी परीक्षा केन्दों में प्रश्न पत्रों का सील बंद पैकेट केंद्राध्यक्षों की निगरानी में रखवाई जा चुकी है | परीक्षा में अधिक से अधिक उपस्थिति के लिये चयनित ग्राम पंचायतों के सचिव आँगन वाडी कार्यकर्ता मितानिन पंच सरपंच सभी से कलेक्टर बिलासपुर ने अपील की है कि अधिक से अधिक परीक्षा केन्द्रों में लेजाकर आकलन परीक्षा में शामिल कराएं I
- रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने लोकभवन में डॉ. अंबेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राज्यपाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज के वंचित एवं कमजोर तबके के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए हमेशा शोषितों और पीड़ितों के लिए आवाज बुलंद की। वे महिला उत्थान के भी प्रबल पक्षधर थे और उन्हें सशक्त, सबल एवं शिक्षित करने पर बल दिया। डॉ. अंबेडकर की संविधान निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी डॉ अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
- -दशकों की प्रतीक्षा समाप्त: कोंडापल्ली में पहली बार मोबाइल नेटवर्क, गांव में उत्सव का माहौल-नियद नेल्ला नार योजना ने बदली तस्वीर: कोंडापल्ली में जीवन हुआ आसानरायपुर /दूरसंचार, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएँ जहाँ देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य जीवन का आधार बन चुकी हैं, वहीं बस्तर संभाग के कुछ सुदूर वनांचलों ने दशकों तक इन सुविधाओं को कभी देखा ही नहीं था। ऐसे ही एक इलाके, बीजापुर जिले के ग्राम कोंडापल्ली, में अभूतपूर्व उत्सव का माहौल देखने को मिला जब गाँव में पहली बार मोबाइल नेटवर्क आया।कोंडापल्ली तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित एक घना वनांचल है, जहाँ वर्षों से सड़क, बिजली और पेयजल जैसी सुविधाएँ उपलब्ध नहीं थीं। ऐसे में गाँव में मोबाइल टॉवर स्थापित होना स्थानीय समुदाय के लिए केवल तकनीकी प्रगति नहीं, बल्कि दुनिया से जुड़ने का प्रतीक बन गया।जैसे ही टॉवर के सक्रिय होने की घोषणा हुई, ग्रामीणों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। महिलाएँ, पुरुष, बच्चे — सभी रैली के रूप में टॉवर स्थल तक पहुँचे। पारंपरिक विधि से टॉवर की पूजा-अर्चना की गई। माँदर की थाप पर लोग भावुक होकर नाच उठे। यह दृश्य किसी उत्सव से कम नहीं था।इस उत्सव में केवल कोंडापल्ली ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों के लोग भी शामिल हुए। ग्रामीणों ने कहा कि यह उनके लिए केवल एक तकनीकी सुविधा नहीं, बल्कि “बाहरी दुनिया से पहला वास्तविक जुड़ाव” है। सुरक्षा बलों के जवानों ने भी ग्रामीणों की खुशी में शामिल होकर मिठाइयाँ वितरित कीं।अब मोबाइल नेटवर्क ग्रामीणों के लिए बैंकिंग, आधार, राशन, स्वास्थ्य योजनाओं, पेंशन और शैक्षणिक सुविधाओं का प्रवेश-द्वार बनेगा। जिनके लिए यह सेवाएँ अब तक दूर का सपना थीं, उनके लिए यह दिन जीवन में एक नया अध्याय लेकर आया है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित नियद नेल्ला नार योजना का उद्देश्य संवेदनशील क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएँ पहुँचाकर लोगों में विश्वास बढ़ाना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। योजना के तहत सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बैंकिंग, संचार सहित प्रशासनिक सेवाओं को तेज़ी से पहुँचाने का काम किया जा रहा है।योजना का दायरा व्यापक है — 69 नवीन कैम्पों के आसपास स्थित 403 ग्रामों में 09 विभागों की 18 सामुदायिक सेवाएँ और 11 विभागों की 25 व्यक्तिमूलक योजनाएँ पहुँचाई जा रही हैं, ताकि ग्रामीण किसी भी मूलभूत सुविधा से वंचित न रहें।इस पूरी प्रक्रिया में संचार अधोसंरचना सबसे प्रभावी साबित हो रही है। पिछले दो वर्षों में इस क्षेत्र में 728 नए टॉवर स्थापित किए गए हैं — जिनमें 116 एलडब्ल्यूई कार्यक्रम से, 115 आकांक्षी जिलों में, और 467 टावर 4G नेटवर्क के रूप में लगाए गए हैं। इसके साथ ही 449 टॉवरों का 2G से 4G में उन्नयन किया गया है।कोंडापल्ली में नियद नल्ला नार योजना से तेज़ी से बदलाव आए हैं। दिसम्बर 2024 में कैम्प स्थापित होने के बाद पहली बार प्रशासन गाँव तक नियमित रूप से पहुँचने लगा। यहाँ लंबे समय से बंद पड़ी सड़क का पुनर्निर्माण बार्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने अपने जिम्मे लिया है और 50 किलोमीटर सड़क का कार्य प्रगति पर है।गाँव में दो महीने पहले ही पहली बार विद्युत लाइन पहुँची है। बिजली आने के बाद से बच्चों की पढ़ाई, छोटे व्यवसाय और ग्रामीण जीवन में अभूतपूर्व सकारात्मक बदलाव देखे जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा लगातार सेचुरेशन शिविर आयोजित कर सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक परिवार तक पहुँचाया जा रहा है।कोंडापल्ली में मोबाइल नेटवर्क के आगमन से यह स्पष्ट हो गया है कि विकास की किरण अब उन इलाकों तक भी पहुँच रहा है, जो वर्षों से प्रतीक्षा में थे। संचार सुविधा के इस नए सवेरे ने ग्रामीणों को भरोसा दिया है कि अब उनका गाँव भी राज्य के अन्य हिस्सों की तरह आधुनिक सुविधाओं से जुड़कर आगे बढ़ेगा।बीजापुर जिले के कोंडापल्ली में मोबाइल नेटवर्क का पहुँचना सिर्फ एक टॉवर का खड़ा होना नहीं है, यह उन लोगों के सपनों का उठ खड़ा होना है जो वर्षों से दुनिया से कटे हुए थे। हमारी सरकार का संकल्प है कि बस्तर का हर गांव–हर परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़े, डिजिटल सुविधाओं तक पहुँचे और अवसरों के नए द्वार उनके लिए खुलें। यह सिर्फ संचार की शुरुआत नहीं, बल्कि विश्वास, बदलाव और नई संभावनाओं के युग का आरंभ है। - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय










.jpg)

.jpg)








.jpg)
.jpg)



.jpg)
.jpg)