- Home
- छत्तीसगढ़
- सुशासन तिहार 2025: समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों का विभागीय अधिकारी उत्साह के साथ कर रहे निराकरण: उप मुख्यमंत्रीआम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगाया जा रहा है शिविर: वनमंत्रीप्रभारी मंत्री ने किया करन्दोला में महतारी सदन के लिए 29 लाख की घोषणारायपुर/ दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान रविवार की शाम को उप मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा एवं वनमंत्री श्री केदार कश्यप जगदलपुर के करन्दोला में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। समाधान शिविर को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का विभागीय अधिकारी उत्साह के साथ कर निराकरण कर रहे हैं। यह आम नागरिकों को तत्काल सुविधा देने की संवेदनशील पहल है। इस दौरान उन्होंने करन्दोला में महतारी सदन के लिए 29 लाख की घोषणा भी की।वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि सरकार सभी नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। सरकार गांव, ग्रामीणों की समस्या को समझती है, गांवों की आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखती है, इसलिए सुशासन तिहार का कार्यक्रम संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि आमजनों द्वारा दी गई आवेदनों पर विभागों के द्वारा तत्काल कार्यवाही की जा रही है। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने भी संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार, समाधान शिविर में आवेदन पर विभागीय अधिकारी तत्काल निराकरण कर रहे है इसका जरूर लाभ लें।कार्यक्रम में मेघावी छात्रों को सम्मानित किया गया साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, आवास की स्वीकृति आदेश पत्र, दिव्यांगजनों को ट्राई सायकल, किसानों को बीज वितरण भी किए। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री और वन मंत्री ने विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया और प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति का जायजा लिया। कार्यक्रम में जगदलपुर नगर निगम महापौर श्री संजय पाण्डेय, जनपद पंचायत बस्तर के अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला और जनपद पंचायत के सदस्य, कलेक्टर श्री हरिस एस, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिंहा, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।इस दौरान जिले के दो विकासखंड में समाधान शिविर का आयोजन किया गया था। विकासखण्ड बस्तर के करन्दोला (लेम्प्स के पास) में आयोजित समाधान शिविर में सम्मिलित ग्रामों में विश्रामपुरी, भानपुरी, मुरकुची, कुम्हली, मुंडागुड़ा, नंन्दपुरा, अमलीगुड़ा, बनियागांव, करन्दोला, बोड़नपाल, बेसोली, बाकेल, कुगांरपाल, गुमगा शामिल थे। इस शिविर में 4915 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 4909 आवेदनों का निराकरण किया गया है और 06 लंबित हैं। सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को मिला था।इसके अलावा विकासखण्ड-बकावण्ड के मूली में आयोजित शिविर में बोरीगांव, कंरजी, कुम्हरावण्ड, बारदा, मूली, चापापदर, चिखलकरमरी, खमेसरी, किंजोली, पंडानार, नेगानार, मोहलई, रामपाल ग्राम पंचायत को शामिल किया गया था। इस शिविर में 3364 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 3357 आवेदनों का निराकरण किया गया है और 07 लंबित हैं।
- रायपुर/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से यहां राजभवन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) रायपुर श्री दयानंद ने भेंट कर अमृत भारत स्टेशन के उद्घाटन के अवसर पर उन्हें आमंत्रित किया।
- रायपुर/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में 155 इन्फैंट्री बटालियन जम्मू-कश्मीर राइफल्स (छत्तीसगढ़ टेरियर्स) नवा रायपुर के कमाडिंग ऑफिसर कर्नल राज कुमार ने सौजन्य भेंट की।
- रायपुर/ कोरिया जिले में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए संचालित विशेष अभियान के तहत आबकारी वृत बैकुंठपुर की टीम द्वारा ग्राम कुडेली में दबिश देकर 8 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त की गई है। यह शराब सत्यनारायण पिता रूपसाय के कब्जे से बरामद की गई, जिसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
- कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही का मामलारायपुर/ जिला पंचायत बलौदाबाजार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने भाटापारा विकासखंड के ग्राम पंचायत अमेठी के सचिव रोमनाथ ध्रुव कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।सचिव ध्रुव के विरुद्ध यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम, 1999 के के अंतर्गत की गई है। जिला पंचायत बलौदाबाजार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार, सचिव रोमनाथ ध्रुव ने नव-निर्वाचित सरपंच को समय पर प्रभार नहीं सौंपा। इसके अतिरिक्त वे पंचायत मुख्यालय में निरंतर अनुपस्थित पाए गए, जनपद पंचायत की बैठकों से अनुपस्थित रहे। 15वें वित्त आयोग मद का ऑडिट कार्य लंबित रखा, ग्राम पंचायत का रोकड़ पंजी लम्बे समय तक अधूरा रखा तथा सुशासन तिहार के अंतर्गत प्रदत्त दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया। ग्राम पंचायत अमेठी का अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत गुर्रा के सचिव को सौंपा गया है।
-
बिलासपुर जिले के ग्राम आमागोहन पहुंचकर मुख्यमंत्री ने किया ग्रामीणों से संवाद
सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत समाधान शिविर में सीएम ने लिया जायजा
रायपुर /छत्तीसगढ़ में विष्णु के सुशासन में संवाद और समाधान की कड़ी निरंतर रूप से चल रही है। इस सुशासन की सरकार में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित हर योजना का लाभ हितग्राही को सुनिश्चित कराने हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय की पहल पर सुशासन तिहार-2025 का आयोजन प्रदेशभर में किया जा रहा है।
शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत से रूबरू होने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वयं लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार-2025 के तहत आमागोहन समाधान शिविर में पहुंचे और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।
गौरतलब है कि सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत तीसरे चरण में समाधान शिविर का आयोजन हो रहा है, जिसका उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी लेना और स्थानीय समस्याओं का त्वरित निवारण करना है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर के कोटा विकासखंड के आमागोहन गांव पहुंचे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार सुशासन के माध्यम से हर गांव तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। समाधान शिविर के जरिए हम ग्रामीणों की समस्याओं को सुन रहे हैं और उनका तुरंत समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने राज्य में सरकार बनते ही 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत किए। हमने महतारी वंदन के तहत माताओं-बहन को आर्थिक सहायता देने का काम किया। प्रदेश में 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। आज महिला सशक्तीकरण का काम महतारी वंदन के माध्यम से हो रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीरामलला दर्शन योजना के जरिए प्रदेश के 22 हजार से ज्यादा लोग श्रीरामलला के दर्शन का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा दर्शन योजना के तहत देशभर के धार्मिक स्थलों में दर्शन की व्यवस्था हमने शुरू की है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जो सरकार अच्छा काम करती है, उसी की जनता के बीच जाने की हिम्मत होती है। हम अपने डेढ़ साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर जा रहे हैं। अपने काम का फीडबैक ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई लाभार्थियों को योजनाओं के तहत प्रमाण पत्र और सहायता राशि वितरित की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
यह शिविर छत्तीसगढ़ सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें ग्रामीण विकास और सुशासन को प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी और लोगों की समस्याओं का समाधान होगा।
हितग्राहियों से सीएम श्री साय का सीधा संवाद
आमागोहन समाधान शिविर के दौरान सीएम श्री साय और हितग्राहियों के बीच सीधा संवाद हुआ। इस दौरान ग्रामीण महिला श्रीमती विमला साहू ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन के तहत हर महीने एक हजार रुपए मिल रहे हैं, इस पैसे को वो अपने नातिन के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना में राशि बैंक में जमा करती हैं। ग्राम मोहली के श्री छोटेलाल बैगा ने बताया कि पहले उनका कच्चा था, जहां बारिश में पानी टपकने से लेकर जहरीले जीव जंतुओं का खतरा हमेशा बना रहता था, अब पीएम आवास बनने से जीवन आसान हुआ है, अब सिर पर छत सुनिश्चित हो गया है। श्रीमती दिलेश्वरी खुसरो ने बताया घर में दो लोगों का आयुष्मान कार्ड बनने से अब उन्हें बीमार होने की स्थिति में किसी तरह की चिंता नहीं रही।
मुख्यमंत्री ने जनहित में घोषणाएं की
मुख्यमंत्री श्री साय ने आमागोहान में समाधान शिविर में बेलगहना में कॉलेज शुरू करने की घोषणा की। वहीं क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए कहा कि आमागोहन में 32 केवी का विद्युत सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए आमागोहन में एक सामुदायिक भवन की घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों संग किया भोजन
मुख्यमंत्री ग्रामीणों के साथ बैठकर भोजन किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं ग्रामीणों के साथ भोजन करने की मंशा जताई। मुख्यमंत्री के साथ अनीता ध्रुव, कलेशिया बाई, विमला पुरी, छोटेलाल बैगा, दिलेश्वरी खुसरो और अन्य ग्रामीणों के साथ भोजन किया।
मुखिया को हाथों से बनाया स्कैच किया भेंट
एमएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहे 24 वर्षीय देव सिंह खुसरो ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को अपने हाथों से बनाया गया पेंसिल स्कैच भेंट किया और कहा कि प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय किसान कल्याण की दिशा में बहुत बेहतर काम कर रहे हैं, जिसके लिए उनके परिवार, गांव के लोगों समेत किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
एक नज़र में आमागोहन
उल्लेखनीय है कि आमागोहन एक आदिवासी बाहुल्य गांव है। 2073 की आबादी वाले आमागोहन में 567 परिवार निवासरत हैं। चार आंगनबाड़ी के साथ ही गांव में दो प्राथमिक शाला, दो पूर्व माध्यमिक शाला, एक हाईस्कूल, एक हायर सेकेंडरी स्कूल और एक हॉस्टल संचालित है।
आमागोहन ग्राम पंचायत में निवासरत परिवार विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। इसमें से सभी 567 निवासरत परिवार के पास राशनकार्ड हैं, जिनमें से 132 परिवार बीपीएल, 114 एपीएल एवं 321 परिवार अंत्योदय राशनकार्डधारी हैं। आवास योजना के कुल 134 हितग्राही परिवार हैं। वहीं उज्ज्वला योजना का लाभ लेने वाले 114 परिवार हैं। 185 हितग्राहियों को विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बिहान योजना से 20 लाभान्वित हैं। ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन से 210 स्वीकृत शौचालय हैं। महतारी वंदन योजना का 384 माता-बहनों को मिल रहा है। गांव में 1179 आयुष्मान कार्डधारी हैं। -
सुशासन तिहार के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब
अचानक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर आई खुशी
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के सुदूर और दुर्गम ग्राम बिजराकछार में आयोजित समाधान शिविर में पहुँचे। घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे इस इलाके में पहली बार मुख्यमंत्री का आगमन होते ही ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह दिखा। यह इलाका आदिवासी और बैगा विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल है और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ महतारी एवं सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं और किसानों ने पारंपरिक खुमरी के साथ मुख्यमंत्री का गजमाला से अभिनंदन किया। समाधान शिविर में मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने समाधान शिविर में आत्मीयता के साथ ग्रामीणों से मुलाकात की और जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने डिंडोरी में नए कॉलेज की स्थापना, खुड़िया में पीएचसी का उन्नयन एवं लोरमी में छात्रावास के निर्माण की ऐतिहासिक घोषणाएँ कीं।
सुशासन तिहार के तृतीय चरण अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिजराकछार, बोईरहा, खुड़िया, महामाई, निवासखार, सुरही, कटामी, लमनी, छपरवा, अचानकमार, दरवाजा, कारीडोंगरी, डोंगरीगढ़, झिरिया क्लस्टर के रूप में शामिल की गई थीं। मुख्यमंत्री ने क्लस्टर की 14 ग्राम पंचायतों के हितग्राहियों से सीधा संवाद कर शासन की योजनाओं की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने समाधान शिविर में हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया। उन्होंने 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 5 को राशन कार्ड, नोनी सुरक्षा योजना के 20 हितग्राहियों को बॉन्ड पत्र, सहकारिता विभाग के अंतर्गत 6 हितग्राहियों को 5 लाख 55 हजार रुपये का चेक, 33 हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबी और स्वीकृत पत्र, महिला स्व सहायता समूहों को चक्रीय निधि और 3 हितग्राहियों को लखपति दीदी प्रमाण पत्र, मनरेगा के तहत 23 हितग्राहियों को जॉब कार्ड, तेंदूपत्ता संग्रहण परिवार की मेधावी विद्यार्थी को प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस अवसर पर वन विभाग की ओर से अचानकमार जंगल सफारी के लिए गांव की महिला स्व-सहायता समूह को सफारी गाड़ी की चाबी भी प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार को लगभग डेढ़ वर्ष हो गए हैं और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई अधिकांश गारंटियों को पूरा किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही 13 दिसंबर को हुई पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख परिवारों को आवास की स्वीकृति दी गई। उन्होंने कहा कि 15 मई तक चल रहे आवास सर्वे में जिन लोगों को अभी तक आवास नहीं मिला है, उन्हें भी इसका लाभ दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है और एकमुश्त राशि उनके खातों में स्थानांतरित की जा रही है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत जिन माताओं के नाम अभी तक शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें भी जल्द ही जोड़ा जाएगा। इस योजना से लाभ प्राप्त कर माताएं सुकन्या योजना में धनराशि जमा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता की खरीदी 5500 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से की जा रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ दर्शन कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारते हुए योजनाओं को तेजी से लागू किया जा रहा है। 5 लाख 60 हजार से अधिक भूमिहीन मजदूरों को किसान सम्मान योजना का लाभ दिया गया है। सरकार भ्रष्टाचार की संभावनाओं को नवाचार और तकनीक के माध्यम से समाप्त कर रही है तथा सभी कार्यों को ऑनलाइन किया जा रहा है। भ्रष्टाचार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की एक-एक गारंटी को धरातल पर उतारने का कार्य पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से कर रहे हैं। हमारी सरकार जनता से किए गए हर वादे को गंभीरता से लेते हुए उसे पूरा करने में जुटी है। आज मुझे एक सांसद के रूप में आप सभी की सेवा करने का गौरव प्राप्त हो रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले हमने वादा किया था कि सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासहीन परिवारों को घर उपलब्ध कराएंगे। हमारी सरकार ने इस वादे को प्राथमिकता दी और सरकार बनते ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सबसे पहले प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति दी। हमारा संकल्प है कि प्रदेश का कोई भी गरीब भूखा न रहे। इसी दिशा में हर ज़रूरतमंद को नियमित रूप से चावल उपलब्ध कराया जा रहा है, चाहे वह वनांचल में हो या दूरस्थ अंचलों में। आज हर घर में शौचालय की सुविधा उपलब्ध है, और सभी को स्वच्छ पीने का जल सुनिश्चित कराया जा रहा है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से हम माताओं और बहनों का सम्मान कर रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत उन्हें हर माह एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उनका आत्मबल और आर्थिक स्वतंत्रता दोनों में वृद्धि हो रही है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज इस सुदूर वनांचल क्षेत्र बिजराकछार में पधारे हैं। वे सभी महातारियों को 1,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज का बेटा, आदिवासी समाज के बीच स्नेह और दुलार लेकर स्वयं आप सभी से मिलने आया है। उन्होंने कहा कि अचानकमार क्षेत्र बैगा आदिवासी समाज का क्षेत्र है। इस क्षेत्र में पहले कई समस्याएँ रही हैं, लेकिन नई सरकार के गठन के बाद से यहाँ की जनता को मूलभूत सुविधाएँ मिल रही हैं। समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की एक-एक गारंटी को साय सरकार पूर्ण रूप से क्रियान्वित कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद सहित अन्य अधिकारीगण एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि राज्य में समाधान शिविरों के माध्यम से आमजनों की मांगों एवं समस्याओं का निराकरण लगातार जारी है। शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुंगेली जिले में कुल 1 लाख 29 हजार 573 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1 लाख 29 हजार 565 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। समाधान शिविर बिजराकछार क्लस्टर अंतर्गत 7 हजार 917 मांगों व 53 शिकायतों सहित कुल 7 हजार 970 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 7 हजार 964 आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा चुका है। सबसे अधिक पीएम आवास के 1 हजार 977 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवास प्लस 2.0 अंतर्गत सर्वे कर 1 हजार 469 हितग्राहियों का नया नाम जोड़ा गया है। इसके साथ ही 110 भूमि सुधार कार्य, 20 डबरी निर्माण की स्वीकृति और 25 नवीन जॉब कार्ड बनाए गए हैं। 116 नवीन राशन कार्ड प्रदान करने के साथ 61 नाम जोड़ने व काटने, 2 श्रम कार्ड, 142 महतारी वंदन योजना का नया पंजीयन, 31 पेंशन हेतु पंजीयन और पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 23 नया पंजीयन किया गया है। -
लाइसेंस और पंजीयन संबंधी कार्यों में आमजन को मिलेगी बड़ी सुविधा
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के ग्राम बछेरा में 1 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जिले में स्थायी परिवहन कार्यालय भवन की सुविधा का अभाव था, जिससे आम नागरिकों को लाइसेंस, वाहन पंजीयन और अन्य कार्यों में कठिनाई होती थी। अब नए भवन के साथ यह सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी, जिससे जनता को काफी राहत मिलेगी।
लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री ने पांच आवेदकों को प्रतीक स्वरूप लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए, जिससे उनके चेहरे पर खुशी झलक उठी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता जनता को समयबद्ध और सुगम सेवाएँ उपलब्ध कराना है। नये कार्यालय भवन के माध्यम से वाहन पंजीयन, ड्राइविंग लाइसेंस सहित सभी प्रमुख सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।
छह एकड़ भूमि में निर्मित इस परिसर में एक एकड़ में कार्यालय भवन तथा पाँच एकड़ क्षेत्र ड्राइविंग टेस्ट और फिटनेस टेस्टिंग सेंटर के लिए आरक्षित रखा गया है। भवन में 18 कक्ष, 6 हॉल, अटैच लेट-बाथ तथा सामान्य शौचालय जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यालय को पूर्णतः सुविधायुक्त रूप में डिजाइन किया गया है, जिससे विभागीय कार्यों की दक्षता भी बढ़ेगी।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-22 से अब तक जिले में 11,721 ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जा चुके हैं और 49,000 से अधिक वाहनों का पंजीयन हो चुका है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि लोगों में परिवहन सेवाओं की बड़ी मांग है, जिसे यह नया कार्यालय सुगमता से पूरा करेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में विकास को गति देने के साथ-साथ प्रशासनिक दक्षता और सेवा-सुलभता को बढ़ाना हमारी सरकार का सतत प्रयास है।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, श्री धरमलाल कौशिक, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद सहित अन्य अधिकारीगण तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे । -
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जिला मुख्यालय मुंगेली में 8.89 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकारों की भूमिका समाज निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि इस नवनिर्मित प्रेस क्लब भवन से पत्रकारों को एक सर्वसुविधायुक्त भवन मिलेगा, जहां वे रचनात्मक कार्य कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह भवन पत्रकारों की कार्यक्षमता को और सशक्त बनाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और जिलेभर से आए पत्रकारों की उपस्थिति रही। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे पत्रकारों के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, बिलासपुर संभागायुक्त श्री सुनील जैन, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल सहित प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित थे। - रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने अपने अधिकारियों -कर्मचारियों का सामूहिक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा पालिसी कराई है। मानव संसाधन विभाग ने परिपत्र जारी कर सूचित किया कि बीमा अवधि दिनांक 06.05.2024 (00.00 बजे) से 1 वर्ष के लिए प्रभावशील है। वर्ष 2025-26 के लिए ट्रांसमिशन कंपनी ने 1431 अधिकारियों- कर्मचारियों के लिए बीमा करवाया है।योजना के तहत कार्य अवधि में मृत्यु होने पर जोखिम राशि रुपए 15 लाख एवं कार्य अवधि के अलावा अन्य अवधि में दुर्घटनावश मृत्यु होने पर राशि रुपए 5 लाख प्रति कार्मिक का प्रावधान किया गया है। संबंधित कार्यालय द्वारा दुर्घटनावश मृत्यु की जानकारी अनिवार्य रूप से बीमा कंपनी को 24 घंटे के अंदर देना सुनिश्चित करना होगा। साथ ही 30 दिन के अंदर निर्धारित दावा प्रपत्र एवं समस्त वांछित दस्तावेजों की 3 प्रतियां व्यक्तिगत रूप से उप महाप्रबंधक (औद्योगिक संबंध) छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी कार्यालय से परीक्षण कराके बीमा कंपनी को भेजना अनिवार्य होगा। दस्तावेजों को वरिष्ठ व्यावसायिक प्रबंधक, मेसर्स दि ओरियंटल इश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, प्रमुख व्यावसायिक कार्यालय, एमआईजी - 15,शंकर नगर ,सेक्टर 3,रायपुर,छत्तीसगढ़, पिन नं. -492004 ,दूरभाष क्रमांक 9425540156 को प्रेषित करना होगा। बीमा कंपनी द्वारा 30 दिन के अंदर दावा राशि का भुगतान किया जावेगा।यह योजना गैर अंशदायी प्रकृति पर आधारित है, यानी छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा वार्षिक प्रीमियम राशि,बीमा कंपनी को प्रदान की गयी है।
- रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 5 के जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक ने जानकारी दी है कि सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत पूर्व में आज 19 मई को नगर निगम जोन 5 द्वारा डीडी नगर सेक्टर -2 सामुदायिक भवन में आयोजित समाधान शिविर के स्थल और तिथि में अपरिहार्य कारणों से परिवर्तन किया गया है. अब नगर निगम जोन 5 का सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन 26 मई 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन अश्वनी नगर सुन्दर नगर रायपुर में किया गया है।
- उप मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरुण साव , जिला प्रभारी मन्त्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगणों, महापौर श्रीमती मीनल चौबे की रहेगी विशिष्ट उपस्थितिरायपुर । प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि एवं विधायी कार्य विभाग अरुण साव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय भू जल संवर्धन मिशन का शुभारम्भ कार्यक्रम दिनांक 20 मई 2025 को संध्या 6 बजे से पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जीईमार्ग रायपुर में आयोजित किया गया है।पण्डित दीनदयाल उपाध्याय भू जल संवर्धन मिशन के शुभारम्भ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर जिला प्रभारी मन्त्री, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मन्त्री केदार कश्यप, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा,धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, अभनपुर विधायक इन्द्र कुमार साहू, आरंग विधायक खुशवंत साहेब, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे की उपस्थिति रहेगी।
- भिलाई। गांधीवादी समाजसेवी, लेखक, पत्रकार एवं राजनीतिक कार्यकर्ता डॉ मिथिला शरण द्विवेदी का आज सुबह निधन हो गया. वे 90 वर्ष के थे. वे अपने पीछे पत्नी सुशीलादेवी, पुत्र अशोक एवं अरुण, पुत्री अर्चना त्रिपाठी एवं आराधना तिवारी, मनीषा, जमाता रामकृषण त्रिवेदी एंव दुर्गेश तिवारी, अमित शुक्ला, पुत्रवधु शोभा एवं आभा और नाती पोतों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनकी अंत्येष्टि 20 मई मंगलवार सुबह 10 बजे रामनगर मुक्तिधाम में संपन्न होगी।डॉ साहब ने कोयला खदानों से लेकर चंबल की बीहड़ों तक में चिकित्सा सेवाएं दीं. भिलाई भी उनका आगमन एक चिकित्सक के रूप में ही हुआ. गांधीजी एवं आचार्य विनोबा भावे की प्रेरणा से उन्होंने कुष्ठ रोगियों एवं रोग मुक्तों की सेवा के लिए स्वामी विवेकानंद कुष्ठ मुक्त आश्रम की स्थापना की. वे साक्षरता अभियान से भी जुड़े रहे. उन्होंने लगातार 30 वर्षों तक पत्रकारिता की. श्रमिक बच्चों के लिए कैम्प क्षेत्र में एक विद्यालय प्रारंभ किया. दीर्घकाल तक वे जिला कांग्रेस के महामंत्री भी रहे।
- रायपुर - आज प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत संत रविदास वार्ड नम्बर 70 के क्षेत्र में 14 विभिन्न स्थानों पर 1 करोड़ 78 लाख रूपये से अधिक की स्वीकृत लागत से नए विविध विकास कार्यों स्कूल भवनों का जीर्णोद्धार, शौचालय निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण एवं अन्य नए विकास कार्यों का श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, नगर निगम के एमआईसी सदस्य श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर,जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 के पार्षद श्री अर्जुन यादव, पार्षद श्री भगतराम हरबंश, पूर्व पार्षद श्री ओंकार बैस,श्री गोपी साहू, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक गुप्ता, वार्ड के निवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, महिलाओं, आमजनों एवं अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में भूमिपूजन सहित कार्यारम्भ और वार्ड क्रमांक 70 के क्षेत्र में ठाकुरदेव के पास 10 लाख की स्वीकृत लागत से निर्मित मंच निर्माण कार्य का फीता काटकर लोकार्पण करते हुए आमजनों को शानदार सौगात दी.
- रायपुर - आज प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर नगर निगम के जोन नम्बर 8 के अंतर्गत संत रविदास वार्ड नम्बर 70 के पार्षद श्री अर्जुन यादव के वार्ड पार्षद कार्यालय का फीता काटकर लोकार्पण राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर,संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 के पार्षद श्री अर्जुन यादव, पूर्व पार्षद श्री ओंकार बैस, श्री गोपी साहू, गणमान्यजनों, आमजनों के मध्य फीता काटकर लोकार्पण किया. पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने वार्ड पार्षद श्री अर्जुन यादव को वार्ड पार्षद कार्यालय के लोकार्पण की हार्दिक शुभकामनायें बुके प्रदत्त कर दी और वार्डवासियों के प्रति समर्पित भाव से वार्ड के रहवासियों के सभी कार्यों को करने का संकल्प लेकर कार्य करने का सुझाव दिया.
-
रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका से यहाँ राजभवन में बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने सौजन्य भेंट की।
-
टी सहदेव
भिलाई नगर। मातृ दिवस के उपलक्ष्य में तालपुरी बी ब्लॉक महिला समिति ने रविवार को मातृत्व शक्ति को सलाम करते हुए भावनाओं से भरी मर्मस्पर्शी संध्या का आयोजन किया। क्लबहाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में मां को समर्पित दिल को छू देने वाली कविताएं प्रस्तुत की गईं, जिन्हें मां की ममता, धैर्य, स्नेह, विश्वास, बलिदान जैसे शब्दों से गढ़ा गया। एक ओर समिति के सदस्यों ने पहलगाम में आतंकवादियों के हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष पर्यटकों को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की तो दूसरी ओर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य को नमन भी किया। कार्यक्रम में शामिल सभी के दिलों में मातृ शक्ति के लिए अपार सम्मान और आंखों में सिंदूर उजाड़ने वाले आतंकवादियों के खिलाफ गुस्सा तथा भावनाओं का उबाल भी देखने को मिला।
*समिति में अब तक 210 से ज्यादा महिलाएं*समिति की अध्यक्ष एवं अधिवक्ता रेखा सिंह के नेतृत्व में इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। नए सत्र के इस प्रथम कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर में हिस्सा लेने वाले इंडियन एयरफोर्स के जवान एवं तालपुरी निवासी सूर्या ताम्रकार के शौर्य की सराहना करते हुए उनकी माता छलिया ताम्रकार का सम्मान किया गया। इस मौके पर सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों का परिचय भी कराया गया। पिछले सात वर्षों से निर्विवाद रूप से समिति की कमान संभाल रहीं अध्यक्ष रेखा सिंह ने बताया कि अब तक 210 से ज्यादा महिलाएं सदस्यता ग्रहण कर चुकी हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष रेखा सिंह, उपाध्यक्ष महिमा ढोबले, सचिव नीतू साहू, उपसचिव सरोज तिवारी, कोषाध्यक्ष मोना सिंह व धनेश्वरी शर्मा तथा मीडिया प्रभारी रेखा मालवीय विशेष रूप से मौजूद थीं। इनके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों अनीता सिंह, मनोरमा सिंह, माला यादव, सरला श्रीवास्तव, आशा जानी, श्यामली मुखर्जी, सुशीला सूर्यवंशी, ममता शुक्ला, भावना मणि, कृतिका साव, सीमा देवांगन समेत काफी तादाद में महिलाओं ने शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन नीतू साहू ने किया।*'सारे जहां से अच्छा' की भावप्रवण प्रस्तुति*कार्यक्रम में 'सारे जहां से अच्छा' पर आधारित काव्य नाटिका प्रस्तुत की गई। इसके अलावा समिति की कार्यकारिणी ने 'मां ओ मां' गाने को सुरीली आवाज में पेश किया, जिसने सभी को भावुक कर दिया। दूसरी ओर कार्यक्रम को मजेदार बनाने के लिए इमोजी देखकर फिल्मी गाने की पहचान करने का गैम रखा गया, जिसमें प्रतिभागियों ने नृत्य के जरिये परफॉर्म किया, इसके साथ ही बॉल कैच करने वाली महिलाएं भी खूब थिरकीं। बॉल कैच करके नृत्य पेश करने वाली महिलाओं में अनीता दत्ता, सरोज सिन्हा, देव प्रभा, संचिता चक्रवर्ती तथा गीता पाटिल शामिल हैं। सूती वस्त्र धारण में टॉप फोर में कंचन सक्सेना, रीता चौहान, ट्विंकल साहू तथा विद्या शर्मा ने जगह बनाई। इससे पहले अत्यंत लोकप्रिय तथा मनोरंजक गैम हाउजी खेली गई, जिसमें अलग-अलग पैटर्न के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। -
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा सुशासन तिहार 2025 के तहत छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अति संवेदनशील और सुदूर ग्राम मुलेर में की गई घोषणाएं अब धरातल पर उतरने लगी हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उपस्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, तीन सीसी सड़कों के निर्माण और डोम शेड निर्माण के लिए कुल 21.54 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय ने बीते दिनों सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम मुलेर का औचक दौरा कर विकास शिविर का निरीक्षण किया था। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामवासियों में विशेष उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने मौके पर स्वास्थ्य, सड़क और सामुदायिक सुविधा से जुड़ी अपनी प्रमुख मांगें रखीं, जिन पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल स्वीकृति दी और प्रशासन को निर्देशित किया कि कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इस त्वरित और जनहितैषी पहल से न केवल ग्राम मुलेर में बुनियादी सुविधाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है, बल्कि शासन की जनकल्याण के प्रति संवेदनशीलता भी देखने को मिली है। पहल शासन और आम जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत करेगी। -
0-आध्यात्मिक समिति की पहल पर जारी अभियान में 72वें सप्ताह भी पहले की तरह ही जोश कायम
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की पहल पर हर शनिवार को होने वाला राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ 17 मई को 72वें सप्ताह भी पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। रोहिणीपुरम, डंगनिया, कोटा, टाटीबंद, अमलीडीह, बूढ़ापारा समेत अधिकांश केंद्रों की महिलाओं ने अपने सदस्यों के घरों अथवा आसपास के मंदिरों में हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ किया।
आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि शनिवार शाम को टाटीबंध महिला केंद्र की टीम ने गणेश मंदिर हाल में हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्तोत्र का सामूहिक पाठ किया। इस दौरान अंजलि खेर, कुंदा अत्रे, सोनल पेदे, हर्षा पेदे, सारिका पोराटे, अंजलि देवोधी, रचना विंचुलकर, विनिता मरकले, नंदा दहिकर, रश्मि गोवर्धन, संगीता देशपांडे, वंदना आठले, जया देशमुख, रेणु देशमुख और लीना साठे प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
आस्था के मुताबिक रोहिणीपुरम केंद्र की महिलाओं ने प्राची गनोदवाले के घर पर राम रक्षा और हनुमान चालीसा का मिलकर पाठ किया। आयोजन में अलका कुलकर्णी, अचला मोहरीकर, अपर्णा जोशी, अपर्णा वराडपांडे, चित्रा बलकी, मीरा कुपटकर, साधना बहिरट, सौ. गनोदवाले, मंगला पुराणकर सहित अनेक सभासदों ने एक स्वर में राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
डंगनिया केंद्र की महिलाओं ने महाराष्ट्र मंडल में अपनी नियमित बैठक आयोजित कर राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। इस दौरान अनुभा जाऊलकर, दिव्या पात्रीकर, दीपांजलि भालेराव, प्रीति रणधीरे, प्रीति काले, प्रियंका, रश्मि, श्रद्धा देशमुख, श्रद्धा मरघड़े, चित्रा जावलेकर, अनुजा महाडिक, नमिता शेष, संध्या अनिल कुमार, विजया भाले, शिल्पा पराड़, ज्योति डोलस, अर्चना कुलकर्णी, अनामिका महाजन और शुभांगी रूद्रजवार सहित अनेक श्रद्धालु महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।
कोटा केंद्र की महिलाओं ने वरिष्ठ सदस्य वैजयंती शेंडे के कबीर नगर स्थित घर पर राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस कार्यक्रम में मोहिनी भिड़े, मल्लेवार, आरती दिवाटे, सौ. हेलोडे, सुदक्षिणा शेंडे, जया देशमुख, माधुरी इंगोले, वैशाली पुरोहित, वंदना कालमेघ, श्वेता खरे, विदुला चिखलीकर, प्रीति यादव, वर्षा चोपकर, शुभांगी शेंडे, गौरी शेंडे सहित बहुत सी महिलाओं ने सामूहिक पाठ में अपने स्वर भी मिलाए।
अमलीडीह केंद्र की महिलाओं ने रजत प्राइम में राम रक्षा और हनुमान चालीसा का मिलकर पाठ में किया। इस दौरान अर्चना भाकरे, अर्चना धर्माधिकारी, अक्षरा भगाडे, नीता डूमरे, सुगंधा, ममता जगताप, प्रिया काडु, प्रेरणा सप्रे, मेघा जोशी, शोभा सोनाये, ऋतिका चंदेल समेत केंद्र की अन्य महिलाओं ने एक स्वर में पाठ किया। इनके अलावा भी महाराष्ट्र मंडल के कई केंद्रों में राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का एक साथ पाठ किया गया। -
- कार्यक्रम स्थल में डोम निर्माण के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा
दुर्ग/ जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम सेलूद के बावाकुटी में स्थित कबीर आश्रम में आयोजित दो दिवसीय संत समागम में आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सम्मिलित हुए। कबीर आश्रम के मुखिया व साहित्य वेदांताचार्य महंत सुकृत दास शास्त्री द्वारा आयोजित इस संत समागम में सांसद श्री विजय बघेल भी विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत किये।
संत समागम के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि आज आश्रम में आकर संत और आप सभी का आशीर्वाद लेने का अवसर मिला है। संत समाज को मार्गदर्शन देते है। संत कबीर ने जीवन जीने का आचरण बताया है। कबीर की वाणी आज भी प्रासंगिक है। आप सभी संत कबीर की वाणी को जन-जन तक पहुंचाकर, लोगों को जागरूक कर रहे हैं। देश की तरक्की के लिये समाज का जागरूक होना जरूरी है। संत कबीर को मानने वाले पूरे देश भर में है। आश्रम में कई प्रकार के अभाव होते हुए भी कबीर के विचार को लोगों तक पहुंचाने में आप लोग लगे हुए है। आज सरकार चाहे देश की हो या प्रदेश की, लोगों के आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने और परिवार को आत्मनिर्भर बनाने का काम रही है। संतों के आशीर्वाद से यह काम भी पूरा होगा। मंत्री श्री साव ने संतों की मांग पर आश्रम के कार्यक्रम स्थल में डोम निर्माण के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा की। साथ ही अन्य मांगों को भी पूरा करने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि विगत 60 वर्ष से इस आश्रम में संत समागम का आयोजन होते आ रहा है। उन्होंने सभी संतों का अभिवादन करते हुए कहा कि आश्रम का मुझे आर्शीवाद मिला है। सांसद श्री बघेल ने कहा कि कबीर के वाणी में ईश्वर का वास था। कबीर की वाणी आज भी जीवंत है। हम सभी को कबीर के बताये मार्ग को जीवन में आत्मसात करना है। सांसद श्री बघेल ने आश्रम में स्नानागार और शौचालय निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा कराने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कबीर के अनुयायी उपस्थित थे। -
- 26 मई तक आवेदन आमंत्रित
दुर्ग/ माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश 30 जुलाई 2024 के अनुक्रम में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 एवं नियम 2020 के प्रावधानों एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा-39 के अधीन सहायक व्यक्तियों के संदर्भ में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जारी मॉडल गाईडलाईन के कियान्वयन हेतु जिले में सपोर्ट पर्सन का इम्पैनलमेंट किया जाना है। इस हेतु इच्छुक, अनुभवी एवं योग्य व्यक्ति/संस्थाओं से रूचि की अभिव्यक्ति अनुसार इस जिले में कुल 08 सपोर्ट पर्सन हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री आर.के. जाम्बुलकर के अनुसार सपोर्ट पर्सन हेतु निर्धारित योग्यताएं - व्यक्तिगत आवेदन की स्थिति में आवेदक के पास समाज कार्य या समाज शास्त्र या मनोविज्ञान या बाल विकास विषय में स्नातकोत्तर डिग्री या बाल शिक्षा और विकास या संरक्षण के क्षेत्र में न्यूनतम 3 वर्ष के अनुभव के साथ स्नातक डिग्री हो। स्वयंसेवी संस्था द्वारा आवेदन करने की स्थिति में संबंधित संस्था बाल अधिकार या संरक्षण के क्षेत्र में न्यूनतम 3 वर्ष से कार्यरत हो। इस हेतु जिला दुर्ग में सपोर्ट पर्सन के रूप में इम्पैनल्ड होने के इच्छुक व्यक्तियों /अशासकीय संस्था / संगठन निर्धारित प्रारूप में अपनी रूचि की अभिव्यक्ति के अनुसार आवेदन 26 मई 2025 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, पांच बिल्डिंग शास. बालगृह परिसर, दुर्ग में पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट / कुरियर के माध्यम से जमा कर सकते हैं। रूचि की अभिव्यक्ति हेतु आवेदन पत्र का प्रारूप, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों की जानकारी, जिले के पत्राचार का पता एवं आवेदन प्रक्रिया का विवरण विभाग की वेबसाईट www.durg.gov.in पर तथा महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-दुर्ग के कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है। -
भिलाई/ सुशासन समाधान शिविर 2025 में प्राप्त आवेदनों का निराकरण त्वरित रूप किया गया। शिकायत मिली थी कि घासीदास नगर सड़क नंबर 3 में नाली के ऊपर अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे नाली जाम हो जाने से परेशानी हो रही है। पानी सड़क पर बह रहा है। प्रभारी अधिकारी मौके पर पहुंच के देखे तो शिकायत सही था तुरंत जेसीबी से अतिक्रमण को खाली करवाया गया। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने समाधान शिविर में पहुंचकर के इस बात की तारीफ किये। उनका कहना था कि शान द्वारा सुशासन समाधान शिविर इसीलिए चलाया जा रहा है कि जिन समस्याओं का निराकरण तुरंत किया जा सके उसे तुरंत करना है। समाधान शिविर का उद्देश्य ही है की त्वरित निराकरण किया जाए। जो भी मांग एवं शिकायत के 228 नए आवेदन के आए हैं। उसको छांट करके शीघ्रतापूर्वक उसे पर कार्रवाई की जाए, जो मांग है निगम द्वारा निराकरण हो सकता तो करें, नहीं तो शासन को प्रपोज बना कर भेजें। जो भी आवश्यक मांग होगी शासन उसे पूरा करेगा। सभी विभाग के काउंटर पर जाकर के उन्होंने निरीक्षण किये। प्रत्येक व्यक्ति से जानकारी प्राप्त कर रहे थे। आठ गर्भवती महिलाओं को गोद भराई किया गया एवं पांच कुपोषित बच्चों को पोषण आहार किट प्रदान किया गया। गोद भराई के दौरान जवाहर नगर निवासी श्रीमती राधिका राहुल टंडन ने कहा यह मेरे जीवन का बहुत सुखद अवसर है जब इतने सारे लोग मिलकर के हमें शुभकामना दे रहे हैं। आगामी समाधान शिविर दिनांक 19 मार्च 2025 दिन सोमवार को सुबह 10:00 से शाम 5:00 तक राम जानकी मंदिर डोम शेड वार्ड क्रमांक 30 में आयोजित है। इसमें वार्ड क्रमांक 30 प्रगति नगर, वार्ड क्रमांक 31 मदर टैरेसा नगर, वार्ड क्रमांक 32 बैकुंठ धाम सुंदर नगर, वार्ड क्रमांक 33 संतोषी पारा, वार्ड क्रमांक 34 शिवाजी नगर के नागरिकगण आकर के अपने पूर्व में दिए गए आवेदनों के निराकरण के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एवं अन्य नए आवेदन भी दे सकते हैं। शिविर के दौरान एमआईसी सदस्य नेहा साहू, पार्षद महेश वर्मा, पीयूष मिश्रा, संतोष मौर्या, मुकेश अग्रवाल, संदीप सेन, संजय सिंह, नोहर वर्मा जोन आयुक्त ऐशा लहरे, डॉ पियाम सिंह, अभियंता अरविंद शर्मा, अर्पित बंजारे, श्वेता वर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, प्रभारी राजस्व अधिकारी शरद दुबे एवं सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
महोबा बाजार में पॉलीथिन किया जप्त ,की चालानी कार्यवाही
रायपुर - आज नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 8 क्षेत्र के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूह की स्वच्छता दीदियों सहित नगर निगम जोन 8 के जोन स्वास्थ अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन एवं सफाई मित्रों द्वारा मोहबा बाजार में मेरा बाजार स्वच्छ बाजार अभियान चलाकर जनजागरण किया गया. वहीं प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर विशेष मुहिम चलायी गयी, जिसमें सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्यवाही की गयी, जिसमें दुकानदारों को पॉलीथिन न रखने की समझाईश दी गयी एवं चालानी कार्यवाही की गई । साथ ही कपड़े का बैग रखने और ग्राहकों को प्रदान करने कहा गया । इस दौरान पॉलीथिन को जप्त किया गया । -
बकरा मार्केट संजय नगर में अवैध कब्जे हटाने, मार्बल लाईन नाला की तले तक लद्दी निकालकर सफाई करने दिए निर्देश रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप ने पार्षदों और अधिकारियों सहित शहर के विभिन्न नालों की बारिश पूर्व सफाई को देखा. महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप ने जोन 5 के तहत कुशालपुर गली नम्बर 1 से 15 तक के जलभराव क्षेत्रों, जोन 6 में पचपेड़ीनाका चौक में मार्बल लाईन नाला, धरम नगर नाला, छत्तीसगढ़ नगर नाला, जोन 5 क्षेत्र में कुशालपुर नाला और छुईया तालाब, इंडोर स्टेडियम के पीछे का नाला, जोन 6 क्षेत्र में संतोषी नगर नाला, संजय नगर बकरा मार्केट का निरीक्षण किया. इस दौरान महापौर और आयुक्त सहित जोन 5 अध्यक्ष श्री अंबर अग्रवाल, जोन 6 अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, पण्डित वामनराव लाखे वार्ड पार्षद श्री बब्बी सोनकर,निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, जोन 4,5,6 के जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति रही. निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा संजय नगर बकरा मार्केट में कब्जाधारियों को नोटिस देकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए पचपेड़ीनाका में मार्बल लाईन नाला की सफाई बारिश पूर्व तले तक लद्दी निकालकर करने और नाले पर बनाये अवैध पाटों को तोड़कर सफाई करवाने के निर्देश दिए हैँ. निर्देश दिए गए हैँ कि राजधानी शहर में जहां कहीं भी सफाई में बाधा हो, वहाँ पाटे तत्काल तोड़कर सफाई करवाकर बारिश पूर्व निकास सुगम बनाया जाये. सम्पूर्ण नाला सफाई कार्य मई माह की 30 तारीख तक पूर्ण करवाने निर्देशित किया गया है.महापौर और आयुक्त ने कुशालपुर छुईया तालाब की शीघ्र सफाई यथासम्भव करवाने निर्देश दिए हैँ.
- -समाधान शिविरों के माध्यम से गांव-गांव पहुंच रहा है सुशासनः सांसद श्री बृजमोहन अग्रवालरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज आरंग ब्लॉक के ग्राम पंडरभट्ठा और ग्राम खरोरा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनता को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, समाधान अब गांव में ही हो रहा है।समाधान शिविर के अंतर्गत आज 300 से अधिक युवाओं को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया। शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाणपत्र एवं सामग्री किट वितरित की गई। स्वास्थ्य विभाग की जांच में ग्रामीणों में टीबी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का पता चला, जिनका इलाज शुरू कर दिया गया है।इस अवसर पर विधायक श्री अनुज शर्मा, पूर्व विधायक श्री देवजी भाई पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री संदीप यदु, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला, उपाध्यक्ष श्री दिनेश खूंटे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



























.jpg)